ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- GoddaNews: गोड्डा समाहरणालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का सपथ लिया गया
- GoddaNews: सत्य भारती एजुकेशनल राॅकस्टार एचीवर अवार्ड का आयोजन किया गया
- Godda News: गोड्डा में मास्क एवं हेलमेट जांच अभियान चला
- Dumka News: दुमका उपचुनाव में इस कई मुद्दों पर होगी मतदान, प्रतिष्ठा बचाने में जुटे प्रत्याशी
- Bhagalpur News:इंसानियत और मानवता के लिए रहमत बनकर दुनिया में तशरीफ लाए हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम – शाह फकरे हसन
- Bhagalpur News:आमजनों से मिले लोजपा प्रत्याशी
- Bhagalpur News:बिहार के हर गांव तक पहुंची सड़क एवं बिजली – सुशील मोदी
- Bhagalpur News:सुशील मोदी का भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के पक्ष किया रोड शो
- Bhagalpur News:फिर सत्ता में आए तो हर खेत में सिंचाई तथा हर गांव में लगेगी सोलर लाइट - नीतिश
- Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगांव में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया स्व० सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
- Panjwara News: सघन जांच में 6 ओवरलोड हाईवा को चालान काटा गया
- Banka News: कोविड संक्रमण को लेकर दिशा निर्देश को 30 नवंबर तक विस्तारित किया गया
- Sahibganj News;शरद पूर्णिमा के शुभअवसर पर गंगा सेवा समिति ने की गंगा आरती का आयोजन!
- Sahibganj News;राष्ट्रीय सेवा योजना,साहिबगंज द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर सेमिनार आयोजित!
- Mahagama news- यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के100 वर्ष पूरे
- Godda News: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- Rewari News : देश भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
- Jamshedpur News: पुलिस महानिरीक्षक अभियान व पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों कोल्हान प्रमंडल का दौरा किया।
- Rewari News : बदलकर अपना व्यवहार करें कोरोना पर वार"
- Rewari News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
- Rewari News : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- Pakur News: पाकुड़िया विकास कार्यों में धीमी गति पर बीडीओ ने बैठक कर सचिवों को दिया कड़ा निर्देश
| GoddaNews: गोड्डा समाहरणालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का सपथ लिया गया Posted: 31 Oct 2020 05:41 PM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के प्रतीक, भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार के द्वारा विभागों के प्रधान एवं उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि " मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एकता के प्रतीक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए न्यौछावर किया। वे भारत के सच्चे सपूत थें और उन्हीं की जयन्ती को आज हम सभी एकता दिवस के रूप मना रहे हैं। इस मौके पर उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा मोहम्मद एजाज आलम, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। | ||
| GoddaNews: सत्य भारती एजुकेशनल राॅकस्टार एचीवर अवार्ड का आयोजन किया गया Posted: 31 Oct 2020 05:32 PM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- भारती फाउंडेशन और शिक्षा विभाग, गोड्डा के संयुक्त प्रयास से आज सत्य भारती एजुकेशनल रॉकस्टार एचीवर अवॉर्ड: 2020- 21 का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता का आयोजन सभी शिक्षकों के लिए भारती फाउंडेशन द्वारा कार्यरत हर जिले में प्रति वर्ष किया जाता है जिसमे शिक्षक अपने द्वारा न्यूनतम लागत से बनाये गए 'शिक्षण सहायक सामग्री' का प्रदर्शन करते हैं। कोविड -19 के कारण इस वर्ष यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित किया गया जिसमें जिला के शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो समूह के लिए रखा गया था, पहला प्राथमिक और दूसरा माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए। विजेताओं का चयन आज जिला शिक्षा अधीक्षक- सह- अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकार फुलमणी खलखो ने भारती फाउंडेशन के अधिकारी अभिनन्दन कुमार, निशान्त कुमार और मो० तनवीर ह० ख़ान के साथ मिल कर लिया। प्रतियोगिता में शामिल माध्यमिक स्तर के लिए मेहरमा प्रखण्ड की उ० म० वि० सिंघारी- हिंदी की शिक्षिका अभिलाषा कुमारी ने प्रथम, पोड़ैयाहाट प्रखंड की उ० म० वि० अकासी की मिनोति मुर्मू दूसरा और गोड्डा प्रखण्ड के उ० म० वि० जमुआ के कौशल आनंद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्राथमिक स्तर के लिए पथरगामा प्रखंड के उ० प्र० वि० कुसुमटोला- बोहा केक मधु कोड़ा को प्रथम, उ० म० वि० बाराबान्ध की रानी श्री को दूसरा और सुंदरपहाड़ी प्रखंड के उ० प्र० वि० मंदिलताण्ड के अब्दुल गफूर अंसारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। | ||
| Godda News: गोड्डा में मास्क एवं हेलमेट जांच अभियान चला Posted: 31 Oct 2020 05:23 PM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के संयुक्त निर्देशानुसार ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, परिवहन पदाधिकारी गोड्डा शैलेन्द्र कुमार रजक एवं नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा रौतारा चौंक गोड्डा में वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान संध्या 5.00 बजे से 6.00 बजे तक चलाया गया। जांच के दौरान मुख्य रूप से अनावश्यक वाहन परिचालन करने वाले वाहनों चालको को दण्डित किया गया। जो वगैर मास्क ओर हेल्मेट नही पहने थे साथ ही साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा बताया गया कि घर से जब भी निकले ट्रैफिक नियमों का पालन एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें। (1) कुल वाहन जांच-12 (2) कुल चालान-09 (3) कुल राशि वसूली - 4500 /- (4) कुल वाहन जब्त-0 | ||
| Dumka News: दुमका उपचुनाव में इस कई मुद्दों पर होगी मतदान, प्रतिष्ठा बचाने में जुटे प्रत्याशी Posted: 31 Oct 2020 10:04 AM PDT ग्राम समाचार, दुमका। रबिबार के शाम दुमका 10(अजजा ) संरक्षित विधानसभा के उप चुनाव का प्रचार थम जायेगा ।यहां भाजपा के डॉ लुईस मरांडी के साथ जेएमएम के बसंत सोरेन का कांटे का टक्कर है। दोनों दल के लिये यह सीट प्रतिष्ठा के साथ जुड़ा हैं । झारखंड पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी सूरज सिंह बेसरा का भी चुनाव प्रचार तेज हैं ।आजसू के संस्थापक सह पूर्ब विधायक श्री बेसरा अविभाजित बिहार का एकमात्र विधायक ने अलग राज्य की मांग को लेकर विधायक पद से इस्तीफा दिये थे । राज्य की भाषा, स्थानीय नीति, संताली भाषा की लिपि अलचिकि,सरना धर्म कोड के मुद्दा को लेकर प्रचार तेज कर दिया हैं ,आदिबासी बुद्धिजीवियों में इसका ब्यापक असर देखा जा रहा हैं ।दुमका एबं मसलिया प्रखंड को लेकर हैं, दुमका विधानसभा।यहा महिला मतदाता एक लाख 24 हजार 510 ,पुरुष मतदाता एक लाख26 हजार 210 कुल दो लाख पचास हजार994मात्र हैं । यहां कुल368 मत दान केंद्र का गठन किया हैं।चुनाव में सरना धर्म कोड की मांग जोर पकड़ रहा हैं।जिसे देखकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां चुनाव प्रचार में आकर लोगो को विधानसभा का बिशेष सत्र बुलाकर जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की आश्वासन दिया हैं । दुमका एबं मसलिया प्रखंड के ग्रामीण छेत्र में बांग्ला, संथाली एबं खोरठा मुख्य भाषा हैं ।बर्ष 1911 के मंत्रिमंडल की बैठक में तीनों भाषा को दूसरी राजभाषा की स्वीकृति दिया गया हैं। जिला प्रशासन ने एन आई सी की प्रोफाइल में यहां जिले का भाषा हिंदी, एबं संथाली दर्शाया हैं ।आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के दो महीना पूर्ब सूबे के एक भाषाई संगठन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर एन आई सी की प्रोफाइल में बांग्ला भाषा को शामिल करने की मांग किया हैं ।प्रोफाइल में बांग्ला एबं खोरठा भाषा को शामिल कराने की मांग को लेकर जेएमएम एबं भाजपा दोनों दल उदासीन बना हैं ।यहां संताली भाषा की लिपि को लेकर भी चुनावी मुद्दा बना हैं । पूर्ब बीजेपी सरकार ने संतल परगना छेत्र के सरकारी कार्यालय में हिंदी के साथ अलचिकि लिपि में लेखन कराया हैं ।बर्तमान सरकार के सत्ताधारी दल के कई विधायक ने रोमन लिपि में संताली भाषा की प्रयोग कराने की मांग किया हैं ।केंद्र सरकार ने संताली भाषा को आठवीं सूची में शामिल कर अलचिकि लिपि को उस भाषा की लिपि के रूप में मान्यता दिया हैं , जिसका यूनीकोड हैं आई सी 50 - आई सी 7 एफ ,अलचिकि लिपि की मुद्दा यहा चुनाव मुद्दा बना हैं । ग्राम समाचार के लिये रानीश्वर, दुमका से गौतम चटर्जी । | ||
| Posted: 31 Oct 2020 08:19 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। जश्ने ईद ए मिलाद उन नबी आज पूरी दुनिया भर में अहले इमान द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह मुबारक रबी उल अव्वल का महीना पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की दुनिया में आमद का महीना है। ये बातें खनकाह पीर दमड़िया के नायब सज्जादानशीं शाह फकरे आलम हसन ने कही। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम सारी इंसानियत और मानवता के लिए रहमत बनकर दुनिया में तशरीफ लाए हैं। आपकी जीवनी में मानवता के लिए प्रेम सद्भाव और एकता के पैगाम के साथ-साथ बुनियादी पैगाम एक ईश्वर एक अल्लाह की बंदगी और उसकी इबादत का पैगाम दिया गया है और समस्त मानव जाति से प्रेम के साथ अच्छे अखलाक से पेश आया जाए यह सबक दिया गया है। आज जबकि दुनियां भर में हर तरफ नफरत अदावत दुश्मनी लड़ाई झगड़े का माहौल फैलता जा रहा है। ऐसे माहौल में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम द्वारा दिए गए प्रेम और मोहब्बत सद्भाव और एकता के पैगाम का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आज जरूरत है कि लोगों को चाहिए कि वह हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम की जीवनी से रोशनी लेते हुए अपने जीवन को भी रोशन बनाएं और दूसरों के लिए भी रोशनी फैलाने का काम करें। | ||
| Bhagalpur News:आमजनों से मिले लोजपा प्रत्याशी Posted: 31 Oct 2020 08:16 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा ने शनिवार को सबौर प्रखंड अंतर्गत भीट्ठी, इब्राहिमपुर, शांतिनगर, आर्य टोला, मंसरपुर, स्टेशन रोड सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में दलित सेना के जिला अध्यक्ष पीयूष पासवान, युवा जिला अध्यक्ष दीपक राजपूत, महिला जिला अध्यक्ष बबली वर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रंजीत चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार जयसवाल, जिला महासचिव सुभाष कुमार, युवा जिला महासचिव सह प्रवक्ता मनजीत सिंह कुशवाहा, सचिन कुमार पासवान, प्रेम कुमार पासवान, साजिद आलम, राजकुमार, दुर्गेश रंजन, पवन पंडित मुकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। | ||
| Bhagalpur News:बिहार के हर गांव तक पहुंची सड़क एवं बिजली – सुशील मोदी Posted: 31 Oct 2020 08:13 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा गांव के मैदान में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के हर गांव में सड़क एवं बिजली का कार्य किया गया। अभी बिजली 18 घंटे रहती है। इस बार सरकार बनने के बाद एक साल के अंदर 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को अब डीजल से खेती नहीं करने की जरूरत होगी क्योंकि बिजली से खेती होगी। अब बिजली 65 पैसा यूनिट पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया तक होने वाले 4 लाइन सड़क को अब पूर्णिया तक फोर लाइन किया जाएगा। बिहपुर से वीरपुर पूल तेरह सौ करोड़ की लागत से बनने जा रही है। जबकि भागलपुर विक्रमशिला सेतु 1000 करोड़ की लागत से समांतर पुल बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को जिताने से नरेंद्र मोदी एवं नितीश कुमार का हाथ मजबूत होगा। वह दिन नहीं आने देना है जो 15 साल पहले जंगलराज कायम था। बड़ी मुश्किल से इस जंगलराज से मुक्ति मिली है। इसलिए 3 नवंबर को शैलेंद्र जी के चुनाव चिन्ह कमल छाप पर वोट कर जिताने का काम करेंगे। उन्होंने शैलेंद्र जी से कहा कि जीतने के 2 माह के अंदर सभी लोगों का राशन कार्ड बनवाने का जिम्मेवारी आपको सोपता हूं। राशन कार्ड उपलब्ध रहने से हर गरीब लोगों के घर में 40 केजी अनाज सरकार देती रहेगी। उन्होंने कहा कि 15 साल में एक भी जिला नहीं बना है। अगर बनेगा तो सबसे पहले नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा दिया जाएगा। इसलिए दोबारा मौका दिया जाए। मौके पर प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र ने जनता से कहा कि हारने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात करते रहे। चाहे गंगा नदी के बांध हो या कोसी नदी का बांध हो। अन्य समस्याओं में खरा उतरा हूं। इसका प्रमाण मैं पहले भी देख चुका हूं। सभा में पूर्व सांसद अनिल यादव, बिहार विधान पार्षद सह प्रवक्ता जदयू संजय सिंह, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, भोला कुमर, सत्य प्रकाश झा समेत प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर मौजूद थे। | ||
| Bhagalpur News:सुशील मोदी का भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के पक्ष किया रोड शो Posted: 31 Oct 2020 08:09 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के द्वारा शनिवार को एनडीए से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो भागलपुर के हवाई अड्डा से शुरू होकर तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर, खलीफाबाग सुजागंज बाजार, स्टेशन, एमपी द्विवेदी रोड कोतवाली और खलीफाबाग होते हुए चुनावी केंद्रीय कार्यालय मर्यादा में रोड शो को समाप्त किया गया। रोड शो में उनके साथ एन.के. यादव, अर्जित शाश्वत चौबे, भागलपुर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, संजीब कुमार, रोशन सिंह, इंदु भूषण झा, सुमन भारती, राजेश टंडन, मनीष दास, प्रणब दास, प्रकाश वर्मा, पृथ्वीराज, कुमार विजेंद्र, प्रिंस मंडल, राज किशोर गुप्ता, शरद सालारपुरिया, प्रदुमन श्रीवास्तव, कुमार प्रणय, रामानंद चौधरी, बिपिन कुमार, आलोक सिंह बंटू, मिंकू तिवारी, गौरव दास, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, ठाकुर मोहित सिंह, चंदन ठाकुर, श्वेता सिंह, श्रेष्ठा गांधी, संगीता सिन्हा, जिया गोस्वामी, नीरज कुमार, शैलेंद्र कुमार, संदीप शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। | ||
| Bhagalpur News:फिर सत्ता में आए तो हर खेत में सिंचाई तथा हर गांव में लगेगी सोलर लाइट - नीतिश Posted: 31 Oct 2020 07:24 PM PDT | ||
| Posted: 31 Oct 2020 08:01 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी लिमिटेड के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में शनिवार को लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। चंदन चक्रवर्ती कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ़्ट टीम के माध्यम से परियोजना कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने एवं देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान का संकल्प लिया। चंदन चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन सन् 1875 में स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल देश के शीर्ष राजनेताओं में से एक थे। जिन्होंने अपने भगीरथ प्रयासों के द्वारा एक नए भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल ने स्वावलम्बी समृद्ध और सक्षम भारत का स्वप्न देखा था। आज उनके आदर्शों एवं जीवन मुल्यों को अपनाने की हमें विशेष जरूरत है। इस अवसर पर नीरज कपूर महाप्रबंधक टी/एस, अरिंदम सिन्हा महाप्रबंधक ओ एंड एम, बिपुल चक्रवर्ती महाप्रबंधक मेंटेनेंस, जी एस राव महाप्रबंधक ऑपरेशन, एस.के.साहा महाप्रबंधक एफ एम एवं जॉन मथाई महाप्रबंधक मानव संसाधन उपस्थित थे। | ||
| Panjwara News: सघन जांच में 6 ओवरलोड हाईवा को चालान काटा गया Posted: 31 Oct 2020 07:34 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा। बांका D.TO और पजवारा थाना अध्यक्ष के द्वारा पंजवारा झारखंड बॉर्डर पर सघन जांच अभियान के द्वारा आज सुबह 6:30 बजे के करीब 9 ओवरलोड हाईवा को पकड़ा गया । जिसमें 6 ओवरलोड हाईवा का चालान काटा गया। बाकी तीन हाईवा को चालक लेकर भागने में सफल रहा है । तीन लाख छतीस हजार का ।चालान काटा गया। संशय यह है कि तीन ओवर लोड वाहनों में दो वाहन पंजवारा दुर्गा स्थान के पास से और एक वाहन पुल के पास खड़ी थी । सड़क के पूर्वी तरफ बोर्डर पर चेक पोस्ट और पश्चमी और पजवारा थाना है,फिर भी तीन हाईवा भागने में सफल रही।
| ||
| Banka News: कोविड संक्रमण को लेकर दिशा निर्देश को 30 नवंबर तक विस्तारित किया गया Posted: 31 Oct 2020 07:45 AM PDT ग्राम समाचार, बांका। कल दिनांक 30.10.2020 को कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए जिला पदाधिकारी ने सभी जिला के सभी अधिकारियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है सभी अधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के 30 सितम्बर के दिशानिर्देशों को 30 नवम्बर तक के लिए विस्तारित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अघ्यक्षों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। कोरोना का संक्रमण नही फेले इसे लेकर गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किया है, जिसे शक्ति से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए मास्क एवं निर्घारित समय पर साबुन से हाथ धोना एवं समाजिक दूरी बनाये रखना अति आवश्यक है, इससे लोगों में संक्रमण नही फैलेगा।
| ||
| Sahibganj News;शरद पूर्णिमा के शुभअवसर पर गंगा सेवा समिति ने की गंगा आरती का आयोजन! Posted: 31 Oct 2020 07:29 AM PDT ग्राम समाचार, साहिबगंज।गंगा सेवा समिति ,साहिबगंज के द्वारा शनिवार की संध्या शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट,साहिबगंज में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुरोहित पंडित मदन ओझा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती कराई गई। इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय,उपाध्यक्ष डॉ रणजीत सिंह,शशि कुमार सुमन,राजीव ओझा अमित कुमार सहित अनेकों गंगा भक्त श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल हो लाभान्वित हुए,साथही शरद पूर्णिमा की संध्या गंगा आरती के समय पूरा गंगातट हर हर गंगे, जय माँ गंगे के नारों से भक्तिमय गुंजायमान हो उठा।समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि गंगा से गंगा आरती से लोगो का भावनात्मक जुड़ाव हो।वहीीं समिति के उपाध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि आमजन जन्म से लेकर मृत्यु तक गंगा जल का उपयोग करते हैं,गंगा की सफाई व स्वच्छता आम जनभागीदारी से ही सम्भव है। | ||
| Posted: 31 Oct 2020 05:53 AM PDT ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय,साहिबगंज के बी.एड. भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के 145 वीं जयंती पर सेमिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ रणजीत सिंह के द्वारा एन एस एस वोलेंटियर्स को शपथ दिलाई गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।साथहीआज के कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रूपा व प्रो.मिथिलेश मंजुल ने भी अपने विचारों को उपस्थित छात्रों के बीच रखे।"अगरआपके पास शक्ति की कमी है तो विश्वास किसी काम का नहीं क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है"-सरदार वल्लभभाई पटेल। देश के प्रथम गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री, राष्ट्र एकत्रीकरण के सूत्रधार, महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपस्थित शिक्षकों/छात्रों ने शत-शत नमन किया।आज के कार्यक्रम में निशा कुमारी,सोनम,नेहा,काजल,सोनी,हारून,रजनीश,रितेश, पिंटू सहित अनेकों छात्र,छात्रायें व शिक्षकगण उपस्थित थे। | ||
| Mahagama news- यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के100 वर्ष पूरे Posted: 31 Oct 2020 05:45 AM PDT
ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)। शनिवार वार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सौ वर्ष पूर्ण होने पर लालमटिया स्थित यूनियन कार्यलय में अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जहां यूनियन के सचिव राम जी साह, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, कार्यकारिणी के सदस्य शंकर गुप्ता, गुरुप्रसाद हाजरा, राम सुंदर महतो, रतन महतो, जमाल अख्तर, बाबूलाल सहित अन्य महिला कर्मी उपस्थित हुए। मौके पर यूनियन के नेताओं ने संघ के बारे में बारी बारी अपनी अपनी बात रखी। इस दौरान अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार एवं सचिव राम साह ने संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मिठाई बांटी। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को उर्जा नगर में यूनियन की ओर से बैठक रखा गया है जिसमें प्रदेश से पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी भाग लेंगे तथा एटक के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कहा कि इसकी संघ ने स्थापना के पएक 100 साल पूर्ण किए। मौके पर बिनोद कुमार महतो, राम सुन्दर महतो, गुरु प्रसाद हाजरा, बाबूलाल किस्कू, शंकर प्रसाद गुप्ता, रतन महतो, सियाराम लोहार, सोनाराम मड़ैया,जमाल अख्तर, फारुख अंसारी, प्रदीप डे,तालामय सोरेन और अन्य साथी उपस्थित थे। - ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)। | ||
| Godda News: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया Posted: 31 Oct 2020 03:44 AM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 31-10-2020 शनिवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ किसान अधिकार दिवस एवं मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कार्यालय में स्व.इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा की गई, अपने भाषण में श्री यादव के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश आजादी के बाद उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक फैसले को याद किया एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता राजीव मिश्रा के द्वारा स्व.इंदिरा गांधी के द्वारा उनके प्रधानमंत्री रहने के समय इस देश के अंदर आतंकवाद को पूर्णतः समाप्त कर आपसी सौहार्द कायम रखने के उल्लेखनीय कार्य को याद किया गया । उसके उपरांत कांग्रेस जनों द्वारा सत्याग्रह हेतु अशोक स्थंभ के समक्ष पहुंचकर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री प्रदिप यादव समर्थकों के साथ उपस्थित हुए एवं केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी विधेयक एवं मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया । इस कार्यक्रम में प्रदीप यादव, दिनेश यादव, अमित बोस, राजीव मिश्रा, शकील अहमद, सुमित कुमार बिट्टू, आलमगीर आलम, मोहम्मद आजम, सोनी सिंह, राकेश रोशन झा, ब्रह्मदेव महतो, हरी प्रसाद महतो, अशोक यादव रमेश, विजय तिवारी, मुहम्मद इरफान, विनय ठाकुर, जोतिंद्र झा, सोनी झा, रामजीवन सिंह, दिलीप मंडल, सच्चिदानंद साह,धर्मेन्द्र झा, सीता देवी, विवी रोशन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित होकर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए उसे किसान विरोधी बिल वापस लेने का आवाहन किया गया । | ||
| Rewari News : देश भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया Posted: 31 Oct 2020 01:51 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : आज दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के द्वारा शपथ समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिला समन्वयक श्रीमती मोनिका नांदल ने बताया कि ऐसे महान पुरुषों की जीवनी से हमें कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए और हमेशा प्रोत्साहित रहना चाहिए। उनको 'लौह पुरुष 'के नाम से भी जाना जाता है। वह एक दृढ़ संकल्प भरे व्यक्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता की आजादी के लिए एवं भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी यादगार में गुजरात में' स्टैचू ऑफ यूनिटी 'भी बनाई गई। इस मौके पर श्री प्रेम सिंह यादव, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु, सुमित ,राजू यादव व अनीता मौजूद रहे। | ||
| Posted: 31 Oct 2020 10:08 AM PDT | ||
| Rewari News : बदलकर अपना व्यवहार करें कोरोना पर वार" Posted: 31 Oct 2020 01:09 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : नेहरू युवा केंद्र संगठन,युवा एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी द्वारा कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए लोगों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ।जिला युवा समन्वयक श्रीमती मोनिका नांदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना जैसी महामारी अभी भी हमारे चारों तरफ फैली हुई है। जिसको नजरअंदाज करना हमारी एक बड़ी गलती साबित हो सकती हैं ।जैसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि "जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं"। इसी बात पर हमें गौर करना चाहिए ।जिससे कि हम खुद को, अपने परिवार, अपने समाज को इस खतरनाक बीमारी से दूर रख सकेंगे और इस महा संकट भरे समय से उभर सकेंगे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमित कुमार 'बदल कर अपना व्यवहार करें कोरोना पर वार ' जैसे स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। और स्लोगन के माध्यम से लोगों को आग्रह कर रहे हैं कि अभी भी पूरी दुनिया इस बीमारी से ग्रस्त है । हमें अपना थोड़ा सा व्यवहार बदल कर जैसे कहीं बाहर जाने पर मास्क का उपयोग करने पर, सामाजिक दूरी बनाए रखने से, लगातार साबुन से हाथ धोने से कुछ हद तक हम इस बीमारी से बच सकते हैं। | ||
| Rewari News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ Posted: 31 Oct 2020 01:04 AM PDT रेवाड़ी, 31 अक्टूबर। आज देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय सभागार में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में सरदार पटेल जी राष्ट्र एकता के अनोखे शिल्पकार थे। उन्होंने देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए नव भारत का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है, राष्ट्र उनका सदैव श्रणी रहेगे। आज के मजबुत भारत की उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें आज के दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए यही हमारी ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपने देश की एकता की भावना जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्त पटेल के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी हमारा समाज व देश तरक्की करेगा।
इस अवसर पर स्कुल के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत, रागनी, भाषण व भजन भी प्रस्तुत किये गये। आरती ओर अंजली ने रागनी, प्रशांत ने देशभक्ति गीत व सविता मदान ने भजन प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा पैदा करने का कार्य किया। इस मौके पर एसएमओ डॉ विजय प्रकाश, डॉ सर्वजीत थापर, सीएसआई संदीप, खुशीराम यादव ज्योत्सना, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की | ||
| Rewari News : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन Posted: 31 Oct 2020 12:03 AM PDT रेवाड़ी, 31 अक्टूबर।* पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को (मूल्यांकन वर्ष 2019-20) राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति व जिला परिषद से ऑनलाइन नामांकन मांगे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद त्रिलोक चंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन में भागीदारी के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद को ऑनलाइन पोर्टल panchayataward.gov.in पर दी गई प्रश्रावली को भरकर जिला स्तर समिति के पास ऑनलाइन माध्यम से भेजना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय कमेटी द्वारा छटनी करके राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा फील्ड लेवल वेरीफिकेशन करवाकर नैशनल लेवल समिति के पास भेजा जाएगा। सीईओ ने बताया ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति व जिला परिषद द्वारा ऑनलाइन नामांकन भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। उन्होंने बताया कि चयनित पंचायतों को भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल 2021 को पंचायत राज दिवस पर अवार्ड दिया जाएगा। सीईओ ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार जिला परिषद, पंचायत समितियां व ग्राम पंचायतों के लिए ,नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायत द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा ग्राम विकास योजना पुरस्कार व बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार राज्य की एक जिला परिषद, दो पंचायत समितियों व तीन ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाएगा, इस पुरस्कार की राशि क्रमश: 50 लाख, 25 लाख व 8 लाख रुपए है। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार में ग्राम पंचायत द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक ग्राम पंचायत को 10 लाख रूपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते है। ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार तथा बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के तहत एक-एक ग्राम पंचायत को पांच-पांच लाख रूपये पुरस्कार स्वरूप देने का प्रावधान है। नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट panchayataward.gov.in पर उपलब्ध है। त्रिलोक चंद ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों व जिला परिषद का आह्वान किया है कि पंचायत पुरस्कार वर्ष-2021 की सभी श्रेणियों में ज्यादा से ज्यादा आनलाइन नामांकन करें। | ||
| Pakur News: पाकुड़िया विकास कार्यों में धीमी गति पर बीडीओ ने बैठक कर सचिवों को दिया कड़ा निर्देश Posted: 30 Oct 2020 11:41 PM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़।पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विंदुवार समीक्षा की गई । मौके पर उपस्थित पंचायत सचिवों से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई । साथ ही प्रधानमंत्री आवास सहित मनरेगा कार्यों में चल रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की गई । समीक्षा के दौरान बीडीओ श्री चौधरी ने पंचायत सचिव को कड़ा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द अधूरी पड़ी योजनाओं को अविलंब पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही बाहर से आये प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में सुनिश्चित रोजगार देने का भी निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाएं । कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी अन्यथा कार्यों में धीमी प्रगति पर सचिव पर कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर बीपीओ अजीत कुमार टुडू,पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे। ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





















