Samrat Darpan |
| करणी सेना ने बलात्कारियों को त्वरित कठोर सजा देने की मांग की। Posted: 03 Oct 2020 09:01 PM PDT हाथरस और बलरामपुर में बलात्कार की घटना की शिकार हुई पीड़िताओं को न्याय की मांग को लेकर हड़िया में करणी सेना ने कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन। बलात्कारियों को त्वरित कठोर सजा देने की मांग की। उत्तरप्रदेश ब्यूरो।प्रयागराज के हडिया तहसील के अन्तर्गत आये हुए बरौत क्षेत्र में करणी सेना सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरज पाल अम्मू जी के निर्देश पर हाथरस और बलरामपुर में बलात्कार की पीड़िताओं को न्याय देने की मांग को लेकर हड़िया में करणी सेना के जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एवं जयसिंह अग्रहरि प्रदेश मीडिया प्रभारी की अगुवाई में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने बस स्टैंड जघंई मार्ग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और कस्बा में कैंडल मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की गई।दोषियों के केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गयी। कैंडल मार्च में सर्वेश दुबे उफ रिंकू दुबे, , प्रवीण मिश्रा, राकेश यादव, नागेन्द्र यादव, संतोष सिंह, उमेश चौरसिया,प्रदीप विश्वकर्मा, देवानंद पाल, मिथलेश यादव, भरत माली सहित दर्जनों करणी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट,उत्तरप्रदेश जयसिंह अग्रहरी संपादक, उत्तरप्रदेश 8299354470 यशराज मौर्य प्रधानसंपादक सम्राट दर्पण राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक/साप्ताहिक समाचार पत्र 9913270866 samratdarpan@gmail.com Visit us:samratdarpan.com |
| You are subscribed to email updates from Samrat Darpan. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |