तहकीकात न्यूज़ |
- गोरखपुर: निराश्रित बच्चो एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह मिलेगा दो हजार रुपये: सुनील पासवान
- ऊर्जा क्षेत्र में टकराव समाप्त करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील
- वाराणसी: सपा कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां दिखाकर स्मृति ईरानी का किया प्रबल विरोध
- वाराणसी: हाथरस कांड को लेकर वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा किया कड़ा विरोध
- गोण्डा: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सके गोताखोर
- गोण्डा: 5 दिन बीतने के बाद भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस
- गोण्डा: अगवा की गई युवती बरामद आरोपी गिरफ्तार
- गोंडा आगामी त्यौहारों को देखते धारा 144 लागू जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- गोण्डा: करनैलगंज कोतवाल व दीवान निलंबित,जल्द ही कई थानो के प्रभारियोंं पर गिर सकती है गाज
| गोरखपुर: निराश्रित बच्चो एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह मिलेगा दो हजार रुपये: सुनील पासवान Posted: 03 Oct 2020 05:42 PM PDT कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर निराश्रित बच्चो एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह मिलेगा दो हजार रुपये: सुनील पासवान गोरखपुर : चरगावां विकास खण्ड कार्यालय पर समेकित बाल संरक्षण योजना की बैठक सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने किया। विकास खण्ड कार्यालय पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी समेकित बाल सरंक्षण योजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित योजनाएं पर चर्चा हुआ । इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि समेकित बाल संरक्षण आयोग के अनुसार जिले में अठ्ठारह वर्ष से कम आयु शिशु बालक व बालिका हेतु संरक्षण के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, ठीक तरह से पालन पोषण करने, परिवार की देख रेख पाने, प्रतिष्ठा के साथ रहने, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने के उद्देश्य से जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम सभा स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन जाता है। जिससे बच्चों के लालन-पालन न करने वाले परिवारों को चिन्हित कर रोजगार परक योजनाओं से अविभावकों को लाभान्वित कराकर परिवार को बच्चों के उचित लालन-पालन हेतु सशक्त प्रयास करेगी। बच्चों को शिक्षित न कर पाने वाले परिवारों को चिन्हित कर प्रवर्तकता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सहायता हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।ब्लाक एवं ग्राम सभा में अनिवार्य शिक्षा के दृष्टिगत सभी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करायेगी।साथ ही साथ बच्चों को नियमित शिक्षा हेतु प्रत्येक बच्चों की विद्यालय में उपस्थित का अनुश्रवण करेगी। इसके साथ बच्चों को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी मूल भूत आवश्यकताओं की सुनिश्चित कराते हुए निरंतर अनुश्रवण करेगी। समेकित बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत गुणवत्ता पूरक पोषण आहार दिया जाएगा और गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार जिनके माता-पिता, माता पिता में कोई एक,दिव्यांग,असाध्य रोगियों से ग्रसीत बच्चों को हर माह दो हजार रुपया मिलेगा अठ्ठार वर्ष की आयु तक। इसके लिए सुकन्या योजना के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बाल सुरक्षा अधिकारी श्रीमरी सुमन शुक्ला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा० धनंजय कुशवाहा, सीडीपीओ प्रदीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,एडीओ एसबी कलाधर पांडेय, पुलिस उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह,विक्रम सिंह, समाजिक कार्यकर्ता अवनीश सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित रहे। |
| ऊर्जा क्षेत्र में टकराव समाप्त करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील Posted: 03 Oct 2020 05:35 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी ऊर्जा क्षेत्र में टकराव समाप्त करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील वाराणसी-3अक्टूबर। निजीकरण पर ऊर्जा निगम प्रबन्धन के हठवादी रवैये के चलते अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा), उप्र शासन व अध्यक्ष, पावर कारपोरेशन श्री अरविंद कुमार एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष प्रतिनिधियों के मध्य शक्ति भवन में आज हुई वार्ता बेनतीजा रही। संघर्ष समिति ने एक बार पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी से प्रभावी हस्तक्षेप किये जाने की अपील की है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में टकराव की स्थिति समाप्त हो एवं बिजलीकर्मी पूर्ववत् निष्ठापूर्वक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के कार्य में जुटे रह सके। आज हुई वार्ता के दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने दिनांक 05 अप्रैल, 2018 को मा0 ऊर्जा मंत्री पं0 श्रीकान्त शर्मा के साथ हुए लिखित समझौते ''उप्र में विद्युत वितरण निगमों की वर्तमान व्यवस्था में ही विद्युत वितरण में सुधार हेतु कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं को विश्वास में लेकर सार्थक कार्यवाही की जायेगी। कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं को विश्वास में लिये बिना उप्र में किसी भी स्थान पर कोई निजीकरण नही किया जायेगा'' का आदर/पालन करते हुये पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की। संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि समझौते के अनुसार प्रबन्धन बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियन्ताओं को विश्वास में लेकर सार्थक कार्यवाही करे, जिस पर प्रबन्धन द्वारा कुछ भी पहल नही की गयी। संघर्ष समिति ने पुनः प्रस्ताव दिया कि समझौते के अनुसार निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त कर सुधार की कार्य योजना बनाई जाय जिसके लिये बिजलीकर्मी संकल्पबद्ध है। संघर्ष समिति के सुधार के संकल्प के बावजूद ऊर्जा निगम प्रबन्धन निजीकरण पर अड़ा रहा एवं निजीकरण करने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को अस्वीकार कर दिया, जिससे वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान प्रबन्धन की ओर से अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) श्री अरविंद कुमार, प्रबन्ध निदेशक पाकालि श्री एम देवराज, प्रबन्ध निदेशक उत्पादन निगम श्री सेन्थिल पांडियन सी एवं संघर्ष समिति की ओर से इं0 शैलेन्द्र दुबे, इं0 ए के सिंह, इं0 वी पी सिंह, इं0 प्रभात सिंह, इं0 जी बी पटेल, इं0 जय प्रकाश, श्री पी एन तिवारी, श्री महेन्द्र राय, श्री सद्रुदीन राना, श्री शशिकान्त श्रीवास्तव, श्री विनय शुक्ला, श्री सुहैल आबिद, श्री डी के मिश्रा, श्री परशुराम, श्री ए के श्रीवास्तव, श्री वी के सिंह कलहंस, श्री आर के सिंह, श्री हसमत, श्री राकेश, श्री कपिल मुनि, श्री सुनील प्रकाश पाल, श्री वी सी उपाध्याय, श्री राजेन्द्र जी मुख्यतया उपस्थित रहे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के विघटन/निजीकरण/अन्य संस्थानों को हैण्डओवर किये जाने के प्रस्ताव के विरोध में बिजलीकर्मी विगत 01 सितम्बर से शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण आन्दोलन चला रहे हैं, किन्तु प्रबन्धन ने समस्या के समाधान हेतु सार्थक प्रयास न कर शांतिपूर्ण आंदोलन को हड़ताल बताकर सरकार को गुमराह कर रहें है और बिजली कर्मचारियों पर हडताल थोपने का कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि संघर्ष समिति की नोटिस के अनुसार बिजलीकर्मी विगत 4 दिनो से 3 घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं और 5 अक्टूबर से पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली का ग्रिड फेल न हो और आम नागरिको को तकलीफ न हो इस हेतु बिजली उत्पादन गृहों, 765/400 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र और प्रणाली नियंत्रण में पाली में काम करने वाले कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार से अलग रखा गया है, किन्तु पावर कारपोरेशन प्रबन्धन शांतिपूर्ण आंदोलन को हड़ताल बता कर दमनात्मक कार्यवाही कर प्रदेश सरकार को गुमराह कर रहा है जिससे ऊर्जा निगमों में अनावश्यक टकराव का वातावरण एवं औद्योगिक आशांति उत्पन्न हो रही है। संघर्ष समिति ने कहा कि सरकार निजीकरण का कुचक्र चलाकर किसान और आम लोगों को महंगाई के कुएं में धकेलने का घातक प्रयास कर रही है। वो दिन दूर नहीं जब लोग महंगी बिजली के कारण घर में लालटेन जलाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदेश सरकार ने अगर निजीकरण नहीं रोका तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। आज पूरे देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के बिजली कर्मचारियों के यूनियन ने निजीकरण के फैसले को निरस्त करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा एवं 5 अक्टूबर 2020 को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में पूरे देश के बिजली कर्मी अपने अपने जनपदों में विरोध प्रदर्शन करेंगे| पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और पीसीएस अधिकारियों को बिजलीघरों और संस्थानों का चार्ज देने का आदेश कर दिया है जो पूरी तरह असंविधानिक है। समिति ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण कार्यरत बिजली कर्मचारियों का चार्ज यदि बाहरी एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने की कोशिश हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन की होगी। सभा की अध्यक्षता ई0 केदार तिवारी, एव संचालन मदन श्रीवास्तव ने किया। सभा को सर्वश्री डॉ0 आर0बी0 सिंह,ई0 केदार तिवारी,ई0 चंद्रशेखर चौरसिया, आर0बी0 यादव,ई0 संजय भारती,निर्भय नारायण सिंह, वेदप्रकाश राय, रामजी भारद्वाज,शशिकिरण मौर्य, रमन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, ई0जगदीश पटेल, अंकुर पाण्डेय,रमाशंकर पाल, वीरेंद्र सिंह, ई0 सुनील यादव, मदन लाल श्रीवास्तव, संतोष वर्मा,आर0के0 राय, अमितानंद त्रिपाठी, संतोष कुमार आदि पदाधिकारियो ने संबोधित किया। |
| वाराणसी: सपा कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां दिखाकर स्मृति ईरानी का किया प्रबल विरोध Posted: 03 Oct 2020 05:30 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी सपा कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां दिखाकर स्मृति ईरानी का किया प्रबल विरोध वाराणसी पहुंची स्मृति ईरानी को लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने विरोध प्रबल दिखाया जिसके तहत वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं के साथ सपा नेत्री पूजा यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस के बाहर प्रबल विरोध करते हुए हाथों में चूड़ियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए व स्मृति ईरानी का प्रबल विरोध किया हाथरस की घटनाओं के विरोध में सर्किट हाउस के गेट पर हाथों में चूड़ियां लेकर बैठी सपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को रोक कर बात करने की कोशिश की |
| Posted: 03 Oct 2020 05:28 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी हाथरस कांड को लेकर वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा किया कड़ा विरोध एंकर वीओ - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वाराणसी में दौरे पर आने के बाद सर्किट हाउस किसानों को लेकर पत्रकार वार्ता करने के बाद स्मृति इरानी के बाहर निकलते ही कांग्रेसियों ने प्रबल विरोध किया इस बीच सर्किट हाउस से बाहर आते ही कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखाए व, जमकर नारे लगाए जिसके बाद प्रशासन ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक खदेड़ा कांग्रेसियों व जिला प्रशासन में जमकर नोकझोंक धक्का-मुक्की देखने को मिली। |
| गोण्डा: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सके गोताखोर Posted: 03 Oct 2020 05:20 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सके गोताखोर गोण्डा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित सरयू नदी में दो युवक नहाने गए थे जहां एक युवक ने गहरे पानी में पहुंचकर नाव से छलांग लगा दी थी। तलाशी अभियान शुरू कराया गया, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी है। पीएसी के गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है, जहां तरबगंज थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी अंकुर अपने साथी अमित के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। वहां दोनों नाव पर सवार होकर नदी के बीचोबीच चले गए, जहां पहुंचकर अंकुर ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक जब वह ऊपर नहीं आया तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवक को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश कराई जाने लगी। सफलता न मिलने पर पीएसी की फ्लड कंपनी को लगाया गया। पीएसी के गोताखोर अंकुर की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी के इस पार से लेकर उस पार तक पीएसी टीम गश्त लगा रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत गए, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में सीओ तरबगंज महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नहाने गये युवक ने नाव से नदी में छलांग लगा दी थी। उसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों ने की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी के गोताखोरों को युवक की तलाश के लिए लगाया गया है। गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। |
| गोण्डा: 5 दिन बीतने के बाद भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस Posted: 03 Oct 2020 05:19 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा 5 दिन बीतने के बाद भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस गोण्डा । गोंडा और अयोध्या के बीच जांच में उलझी पुलिस को पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं सुलझा पा रही हत्या या आत्म हत्या की गुत्थी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के भरहापारा के एक बाग में 29 सितंबर की भोर में एक युवक की आम के पेंड़ से लटकती लाश देखकर शौच गये ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी थी। प्रधान ने पुलिस को बताया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतरवाया और लोगों की मौजूदगी में पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक व्यक्ति की जेब से मिले चार हजार रुपये व गोंडा से अयोध्या का बस टिकट को लेकर जांच की शुरुआत की। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी वजीरगंज पुलिस के सामने जांच दो मुंहे पर खड़ी है। सवाल यह है कि वह व्यक्ति कौन और कहां का है। उसने आत्महत्या के लिए इस बाग को ही क्यों चुना। दूसरा सवाल यह है कि यदि उसकी हत्याकर आत्महत्या का प्रयास किया गया तो मृतक व हत्यारे किस साधन से वहां पहुंचे।तीसरा सवाल यह है कि मृतक के पास से मिला टिकट किस बस का है और गोंडा से बैठने के बाद वह कहां उतरा और उसके साथ और कौन से लोग थे।इन सवालों से घिरी पुलिस अबतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस की यह अकर्मण्यता है या सफेद पोश का दबाव। |
| गोण्डा: अगवा की गई युवती बरामद आरोपी गिरफ्तार Posted: 03 Oct 2020 05:17 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा अगवा की गई युवती बरामद आरोपी गिरफ्तार खरगूपुर, गोण्डा। तीन दिन पूर्व अपहृत की गयी युवती को पुलिस ने बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लियाा है। पुलिस ने अपहरण व एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। घटना खरगूपुर थाना अंतर्गत एक गांव की है। उक्त गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती को एक युवक द्वारा तीन दिन पहले अपहृत कर लिया गया था। घटना के बाद अपह्रत युवती के पिता द्वारा स्थानीय थाने में नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित दिनेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र मायाराम निवासी ग्राम रनियापुर सिरसिया थाना कौड़िया को आर्यनगर कस्बा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से युवती को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दिनेश कुमार को न्यायालय रवाना कर दिया गया। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय पर बयान के लिए महिला आरक्षी के साथ गोण्डा भेजा गया है। |
| गोंडा आगामी त्यौहारों को देखते धारा 144 लागू जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश Posted: 03 Oct 2020 05:16 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा गोंडा आगामी त्यौहारों को देखते धारा 144 लागू जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने आगामी दिवसों में पड़ने वाले त्यौहारों, कोविड-19 तथा जनपद की साम्प्रदायिक संवदेनशीलता को देखते हुुए आगामी 16 नवम्बर तक जनपद में धारा-144 लागू कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में एवं जनपद गोण्डा में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर प्रभावी रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध धारा-188 के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रस्तावित प्रदेश व्यापी आंदोलन, आगामी दिनों में पड़े रहे नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, मुुस्लिम समुदाय के त्यौहार चहेल्लुम, बारावफात, दीपावली, चित्रगुप्त जयन्ती, भैयादूज, आदि के दृष्टिगत धारा-144 लागू की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबन्ध रहेगा तथा कोई भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन बिना पूर्व अनुमति कोई जनसभा, नुक्कड़ सभा, रैली, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पदयात्रा, विजयोत्सव आदि का आयोजन नहीं करेगा तथा कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेन्स तेजाब व अन्य कोई पदार्थ जो विस्फोटक सामग्री की श्रेणी में आता है, एकत्रित नहीं करेगा। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेन्जर,, इन्स्टाग्राम आदि या अन्य किसी भी माध्यम से साम्प्रदायिक, भ्रामक, अफवाह, असत्य, दिग्भ्रमित व जनसामान्य को भड़काने वाली किसी भी प्रकार का कोई लेखन या मैेसेज प्रचारित-प्रसारित नहीं करेगा और न ही ऐसी किसी पोस्ट को शेयर या लाइक करेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद गोण्डा में शारदीय नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक रूप से दुर्गापूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने |
| गोण्डा: करनैलगंज कोतवाल व दीवान निलंबित,जल्द ही कई थानो के प्रभारियोंं पर गिर सकती है गाज Posted: 03 Oct 2020 05:14 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा करनैलगंज कोतवाल व दीवान निलंबित,जल्द ही कई थानो के प्रभारियोंं पर गिर सकती है गाज गोण्डा ।करनैलगंज कोतवाल व दीवान निलंबित,एसपी ने देर रात की कार्रवाई पेड काटने के मामले मे पैसे की मांंग पीडित ने आडियो पुलिस अधीक्षक को था सौपा था। करनैलगंज में पेड़ काटने के मामले को लेकर पुलिस द्वारा पैसा मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद कोतवाल करनैलगंज राजनाथ सिंह एवं हेड मोहर्रिर शौकत अली को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया।उक्त मामले की जांच एएसपी ने कर एसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट उसके बाद हुई कार्यवाही बहुत दिनो बाद इतनी बडी कार्यवाही हुई है,पुलिस सूत्रो के अनुसार कई थाना प्रभारी एसपी रडार पर जल्द हो सकती है बहुत बडी कार्यवाही पुलिस विभाग हडकम्प मच गया है। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |