Pradesh Police Activity - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 4, 2020

Pradesh Police Activity

Pradesh Police Activity


कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Posted: 03 Oct 2020 03:55 AM PDT

 

सलामुद्दीन
उमरिया। कमिष्नर शहडोल संभाग श्री नरेष पाल ने शहडोल संभाग में कुपोषण को दूर करने के लिये किचन गार्डन को प्रोत्साहित करने के निर्देेष अधिकारियों को दिए है। कमिष्नर ने निर्देषित करते हुए कहा है कि, लोगों को किचन गाडऱ्न लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जाएं। साथ ही कहा कि, एनआरसी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाएं तथा उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जाएं। कमिष्नर ने उक्त निर्देष विकास कार्याें की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर उमरियां संजीव श्रीवास्तव, उपायुक्त राजस्व डीपी वर्मन, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास बीएल प्रजापति, संयुक्त संचालक नगरीय प्रषासन मकबूल खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

बैठक में शहडोल जिले के खांड नगरपरिषद एवं उमरिया जिले के चंदियां और नगरपरिषद उमरिया में निर्माणाधीन जल आवर्धन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिष्नर ने निर्देष दिए कि उक्त सभी जल आवर्धन योजनाओं का निर्माण तेजी से किया जाएं। कमिष्नर ने यह भी निर्देष दिए कि सभी जल आवर्धन योजनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
बैठक में गौषाला निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिष्नर ने कहा कि, गौषालाओं का निर्माण तेजी से पूर्ण कराया जाएं तथा पूर्ण गौषालाओं को तत्काल हैण्डओवर कराया जाकर गौषालाओ का संचालन करने की कार्यवाही की जाएं। बैठक में कमिष्नर ने स्वीकृत ऑगनवाड़ी केन्द्रो भवनो के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देषित किया कि, पूर्व में स्वीकृत ऑगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण प्रांरभ किया जाएं तथा सभी ऑगनवाड़ी केन्द्र स्वच्छ हो इसकी व्यवस्था सुनिष्चित की जाएं। 
बैठक में कमिष्नर ने कोविड-19 के विषय में विशेष चर्चा की महामारी के तहत मेडिकल कॉलेज शहडोल में डियूटी पर तैनात किये गए डाक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा ज्वाइन नही करने पर संबंधित सभी के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देष कलेक्टरों को दिए। कमिष्नर ने निर्देषित करते हुए कहा कि, सभी फीवर क्लीनिको में समुचित व्यवस्था होना चाहिए तथा फीवर क्लीनिको के माध्यम से मरीजों को और कोरोना पीडि़तो को समुचित उपचार मुहैया होना चाहिए। कमिष्नर ने निर्देष दिए कि होम आईसोलेषन के मरीजों से भी सतत संवाद स्थापित करें तथा उन्हें समुचित उपचार मुहैया भी कराएं। कमिष्नर ने डिस्ट्रिक कोविड कमंाड सेंटरो को सतत रूप से क्रियाषील रखने के निर्देष भी दिए।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Posted: 03 Oct 2020 03:39 AM PDT

सलामुद्दीन
उमरिया। भारत सरकार के मंशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र उमरिया एवं जिला महिला बाल विकास विभाग उमरिया के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करकेली विकासखण्ड मे ग्राम डबरौहा, सेमरिया, भरौला, ताली, करकेली एवं विकासखण्ड मानपुर व पाली के ऑगनवाडी केन्द्रो पर आयोजित किय गये ।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला बाल विकास विभाग के जिला समन्वयक राकेश मिश्रा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ विनीता सिंह के व्दारा जिले की तीनो विकासखण्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनके माध्यम से ऑगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चियोॅ एवं महिला कृषकों, को पोषण जागरूकता के वैज्ञानिक पहलुओं के तकनीकी जानकारी दी गयी ।साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त अभियान चलाकर जिले कीे 25 ऑगनवाडी केन्द्रो में आदर्श पोषण बाटिका विकसित करने हेतु चयन किया गया। उन्हे उन्नत सब्जी व फसलवार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चि कराई गई एवं 100 पोषण सब्जी किट वितरित किये गये।

जिले के ऑगनबाडी केन्द्रो को पोषण वाटिका एवं अन्य तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने हेतु उन्हे व्हाटसअप ग्रृप से भी जोडने का प्रयास किया गया है । ऑगनवाडी केन्द्रो को जैविक एवं आदर्श पोषण वाटिका के रूप में विकसित कर कैसे दैनिक रूप से शुद्ध सब्जियां प्राप्त हों आदि विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा पोषण में असंतुलन के कारण विभिन्न उम्र की महिलाओं व बच्चों में होने वाले रोगो एवं उनके घरेलू उपचार तथा संतुलित पोषण द्वारा कैसे नियंत्रित रखें आदि विषयों पर कृषक प्रशिक्षण व संगोष्ठी के माध्यम से चर्चा की गयी । 

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में कुपोषण दूर करने हेतु उच्च गुणवत्ता एवं पोषण से भरपूर विभिन्न फसलों की नवीनतम उन्नत किस्मों पर चल रहे प्रयोगिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई जैसे - धान व गेंहू की काले दाने वाली किस्मे एवं ड्रेगन फूड आदि।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवास का किया निरीक्षण

Posted: 03 Oct 2020 03:01 AM PDT

अभिषेक आइजक
शहडोल। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम झगरहा में प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे  रामचरण बैगा पिता  मलैया बैगा के आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवास की छपाई 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेंद्र मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ग्राम झगरहा में गौशाला भूमि का किया निरीक्षण

Posted: 03 Oct 2020 02:52 AM PDT

अभिषेक आइजक
शहडोल। कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह आज जनपद सोहागपुर भ्रमण के दौरान ग्राम झगरहा में चयनित गौशाला निर्माण भूमि का अवलोकन किया। गौशाला भूमि हेतु चयनित जमीन खसरा नंबर-15, कुल भूमि 3.456 हेक्टर है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  पार्थ जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेंद्र मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages