| आज़मगढ़ : दो दिन पहले अपहरण की गई युवती बदहवास हाल में मिली Posted: 03 Oct 2020 07:46 AM PDT मेंहनगर क्षेत्र से बोलेरो सवारों लोगों ने अपहरण किया था, शनिवार की सुबह पुलिस को युवती सिधारी चौराहे पर मिली
आजमगढ़: जिले में दो दिन पहले अपहरण की गई युवती शनिवार की सुबह बदहवास हाल में मिली है। स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की, तो बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र से बोलेरो सवारों लोगों ने उसका अपहरण किया था। आज सुबह वह सिधारी चौराहे पर मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को थाने लेकर चली गई। जहां युवती से पूछताछ की जा रही है। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ दो दिन पहले मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। मोबाइल ठीक कराने के बाद दोनों बहन पैदल ही घर जा रही थीं। इसी दौरान सपनहर गांव के पास बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने दोनों बहनों का अपहरण कर लिया। कुछ ही दूरी पर छोटी बहन चिल्लाने लगी तो उसे बदमाशों ने 100 रुपये देकर उतार दिया और बड़ी को लेकर फरार हो गए। छोटी बहन ने घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बादआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: बढ़ा खतरा! 03 अक्टूबर को 66 मिले कोरोना पॉजिटिव, अब 4668 हुई कुल संख्या Posted: 03 Oct 2020 07:53 AM PDT  अभी 483 सक्रिय मरीज , अभी तक 68 की मौतआजमगढ़: 03 अक्टूबर -- कोरोना महामारी का बढ़ना जारी है , शनिवार को भी नए कोरोना संक्रमित मिले हैं । देर शाम सीएमओ द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु आज प्रेषित सैम्पल्स में से 66 व्यक्तियों की जाॅचआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के 02 इनामी समेत पांच गिरफ्तार Posted: 03 Oct 2020 07:00 AM PDT जीयनपुर पुलिस और स्वाट- 02 टीम को मिली कामयाबी, पिस्तौल,दो तमंचा व चोरी की 02 मोटरसाईकिल बरामद
आजमगढ। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के तहत जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो 25- 25 हजार के इनामियां बदमाशों सहित पाचं को पिस्टल व तमंचो के साथ रजादेपुर चैराहा से अजमतगढ़ जाने वाली सड़क पर स्थित पुलिया पर मुठभेंड में गिरफ्तार किया है। पुलिस बल को देखकर उनमे से एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया था लेकिन पुलिस बल द्वारा अपना बचाव करते हुए एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पाँच व्यक्तियो को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया । पकडे गये अभियुक्तों का खुलासा करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गये बदमाशों में दो 25-25 हजार के इनामी है इनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है ,अभी भी ये किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। साथ ही एसपी ने बताया कि यह एकआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: अचानक तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत Posted: 03 Oct 2020 06:09 AM PDT
पुलिस महकमे में शोक, पुलिस लाइन में एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ : शनिवार की सुबह महराजगंज थाने पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मृत्यु की खबर से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया । जिले के थाना-महाराजगंज पर तैनात हेड-कांस्टेबल अशोक यादव पुत्र स्व0 लाल बच्चन यादव निवासी ग्राम उसका, थाना-भटनी, जनपद-देवरिया की अचानक सुबह तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा था कि हेड-कांस्टेबल सुगर, बीपी के मरीज थे। उक्त की जानकारी पाकर थाने के पुलिसकर्मी उनको तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गयें।आगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: किसानों को मांगे गए उर्वरक के साथ अन्य उरपाद टैग नही करेंगे विक्रेता-डीएम Posted: 03 Oct 2020 05:51 AM PDT बिना आधार कार्ड नही की जाएगी उर्वरक की बिक्री, निर्धारित दरों पर होगी बिक्री- राजेश कुमार , डीएम
आजमगढ़ 03 अक्टूबर 2020 -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त थोक उर्वरक विक्रेता, फुटकर विक्रेता को यूरिया, डीएपी, एमओपी के साथ किसी भी प्रकार का अन्य उत्पाद को टैग नही करेगे साथ ही फुटकर विक्रेता द्वारा कृषक को चाहे गये उर्वरक के अतिरिक्त अन्य उत्पाद की टैगिंग नही करेगे। समस्त उर्वरक प्रदाकर्ता द्वारा थोक उर्वरक विक्रेताओं को अनचाहे उत्पाद को उर्वरकों के साथ टैग नही करेगे। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चित करेगे कि कृषकों को उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दर पर ही किया जाय। यथा-यूरिया रू0 266.50/-बोरी, प्रीपोजिसनिंग इफको डीएपी रू0 1150.00/-बोरी, आईपीएल, पीपीएल और एनएफएल डीएपी रू0 1200.00/- बोरी, आगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: पराली जलाये जाने की रोकथाम हेतु सेटेलाइट से मानिटरिंग होगी- डीएम Posted: 03 Oct 2020 04:38 AM PDT लेखपाल अपने क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना नही होने देने के लिए जिम्मेदार होंगे
पराली जलाई गई तो लगेगा क्षेत्र के अनुसार अर्थदण्ड, पुनरावृत्ति होने पर कारावास भी - डीएमआजमगढ़ 03 अक्टूबर 2020 -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ 2020 में फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार पराली जलाये जाने की रोकथाम हेतु सेटेलाइट से मानिटरिंग की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों के साथ पराली जलाये जाने की रोकथाम हेतु बैठक करे। यह भी सुनिश्चित करे कि ग्राम पंचायतों मंे पराली का संग्रह किस स्थान पर किया जाना है। उन्होने कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत के किसी व्यक्ति द्वारा फसल अवशेष जलाने की घटना को घटित किया जाता है तो ग्राम प्रधान का उत्तरदायित्व होगा कि सम्बन्धित लेखपाल को सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध लिखित मेंआगे पढ़ें … |