क्रांतिदूत - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

क्रांतिदूत

क्रांतिदूत


पूर्व मीसाबंदियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ की नवीन अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन

Posted: 22 Mar 2021 01:18 AM PDT

२१ मार्च २०२१ को नई दिल्ली में लोकतंत्र सेनानी संघ की अखिल भारतीय बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ | चुनाव अधिकारी श्री सत्यनारायण जटिया ने निर्वाचन सम्पन्न कराया | 
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य श्री कैलाश सोनी एक बार फिर अध्यक्ष बने हैं | इसी प्रकार पूर्व की भांति ग्वालियर के श्री मदन बाथम सचिव और भोपाल के श्री संतोष शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं | 
अन्य पदाधिकारियों में जोधपुर राजस्थान के श्री देवराज बोहरा, महेंद्रगढ़ हरियाणा के श्री गोबिंद भरद्वाज, रायपुर छत्तीसगढ़ के श्री सच्चिदानंद उपासने, नागपुर महाराष्ट्र के श्री रविखास खेडीकर व चेन्नई के श्री एम कांडाकुमार उपाध्यक्ष घोषित हुए हैं | 
जोधपुर राजस्थान के श्री राजेन्द्र गेहलोत महामंत्री तथा मुम्बई के श्री कोमल छेड़ा, जबलपुर मध्यप्रदेश के श्री अजय बिश्नोई, नई दिल्ली के श्री धर्मवीर शर्मा, रांची झारखंड के श्री सूर्यमणि सिंह व ग्वालियर मध्यप्रदेश के श्री मदन बाथम सचिव और कोषाध्यक्ष भोपाल मध्यप्रदेश के श्री संतोष शर्मा को नियुक्त किया गया है | 
इनके अतिरिक्त सिकंदराबाद के श्री विजय गद्रे, भदोही उत्तर प्रदेश के श्री लोलरख प्रसाद उपाध्याय, पुणे महाराष्ट्र की श्रीमती अनुपमा लिमये, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के श्री शेरसिंह भारद्वाज को सहसचिव व नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के श्री सुरेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री नियुक्त हुए हैं | नई दिल्ली के श्री सतीश शर्मा सह कार्यालय मंत्री बने हैं |
साथ ही पच्चीस कार्यकारिणी सदस्य भी घोषित किये गए हैं |
सम्पूर्ण कार्यकारिणी इस प्रकार है -




Post Bottom Ad

Pages