Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 23, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड : CM का बड़ा फैसला, ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाया, इन योजनाओं के लिए बजट जारी

Posted: 23 Mar 2021 09:43 PM PDT

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चैकीदारों की भांति राजस्व के ग्राम प्रहरियों के मानदेय 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 मानदेय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत विधान सभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में 03 मोटर मार्ग के नवनिर्माण

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इन जिलों में बढ़े कारोना के मामले, आज आए इतने केस

Posted: 23 Mar 2021 06:43 AM PDT

देहरादून : देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी पिछले कुछ दिनों में रोजाना लगभग 100 नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी राज्य में 94 लोगों में कोरोना वायरस पुष्टि हुई है। आज कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कुल 98646 लोग में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चमोली में 6, देहरादून में 47, हरिद्वार

उत्तराखंड की खबरें देखिए लाइव

Posted: 23 Mar 2021 06:43 AM PDT

The post उत्तराखंड की खबरें देखिए लाइव first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने ऐसे बचाई साढ़े 7 लाख से ज्यादा की ठगी, आप भी रहें सावधान

Posted: 23 Mar 2021 05:43 AM PDT

हल्द्वानी : OLX से फोन पर OTP भेजने के पश्चात पीड़ित व्यक्ति को फोन कर OTP मांग कर खाते से निकाले हुए 7,78,000/रुपये की धनराशि को रामनगर/साईबर सेल हल्द्वानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वापस कराये गये। 18 मार्च को शिकायतकर्ता धीरेन्द्र सिंह निवासी पीरुममदारा रामनगर द्वारा चौकी पीरूमदारा आकर श्री भगवान सिंह मेहर चौकी प्रभारी पीरुमदारा को एक तहरीर दी गयी कि दिनांक 17 मार्च की सायं को

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इतने हाथी दांत बरामद, डेढ़ करोड़ है कीमत

Posted: 23 Mar 2021 05:43 AM PDT

  रुद्रपुर : उत्तराखंड STF लगातार बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पहले फरार और वांटेड अपराधियों पर कार्यवाही की और अब अवैध हथियारों की तस्करी और जंगली जीवों के अंगों की तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के अभियान में जुट गई है। इसी सिलसिले में एसटीएफ ने उधम सिंह नगर में एक बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने वन तस्करों पर एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है। 12 किलो के हाथी दांत (अंतराष्ट्रीय कीमत

उत्तराखंड : कोरोना को लेकर होगी सख्ती, उठाए जा सकते हैं कड़े कदम!

Posted: 23 Mar 2021 04:43 AM PDT

देहरादून : देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 28 मार्च को होली का त्यौहार भी टड़ रहा है, जिसमें कोरोना के फैलने का खतरा हो सकता है। इसको देखते हुए कई राज्यों में होली का त्यौहार मनाने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। उत्तराखंड सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का आदेश दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा नियंत्रण और सावधानी के लिए

बड़ी खबर : इस दिन से 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी Corona वैक्सीन

Posted: 23 Mar 2021 03:43 AM PDT

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है, सरकार ने पहली अप्रैल से उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है, जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है। अभी तक 45 वर्ष से ऊपर की आयु के ऐसे ही लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति थी जो को-मॉर्बिड थे, लेकिन अब वह शर्त हटा दी है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ है और इस

उत्तराखंड : 5 दिन जूते-चप्पल नहीं पहन सकेंगे लोग, सबको करना होगा नियमों का पालन

Posted: 23 Mar 2021 03:43 AM PDT

हरिद्वार : शाही स्नान के दिनों हरकी पैड़ी पर जूते या चप्पल पहनकर किसी भी श्रद्धालुओं को नहीं आने दिया जाएगा। 5 दिनों तक जूते-चप्पल पहनकर हरकी पैड़ी पर नो एंट्री रहेगी। 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक यह व्यवस्था रहेगी। श्रीगंगा सभा ने भी इस पर अपनी सहमति दी है। 5 दिनों तक हरकी पैड़ी का जूता स्टाल भी बंद करने की प्लानिंग है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया जा चुका है। 12 और 14 अप्रैल को हरिद्वार में

उत्तराखंड : इन दो युवकों ने घर-घर जाकर खटखटाए दरवाजे, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Posted: 23 Mar 2021 02:43 AM PDT

नैनीताल : भुजान क्षेत्र में दो नशे में धुत युवकों ने खूब हंगामा काटा। दोनों लोगों के दरवाजे खटखटाए, जिस कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। राजस्व पुलिस ने दोनों युवकों को कड़ी फटकार लगाई। युवकों के पास स्मैक की सूचना से हड़कंप मच गया। चमोली जनपद के देवाल गांव निवासी मुकेश दानू और दीपक दानू मंगलवार सुबह अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर कालिका मोड़ के पास पहुंचे। सड़क

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस को बड़ी कामयाबी, महिला के पास से पकड़ी गई 50 लाख की स्मैक

Posted: 23 Mar 2021 02:43 AM PDT

रुड़की : भाववनपुर पुलिस ने काली नदी चौकी भगवानपुर थाना प्रभारी सीआईयू और मंगलौर सीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सिकन्दरपुर भैंसवाल से 50 लाख रुपये की स्मेक बरामद करने के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। भगवानपुर पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है। नशे के सौदागरों की जड़ तक पहुंचना पुलिस के चुनोती बन गया है रुड़की एस पी देहात का कहना है कि जल्द ही

उत्तराखंड से बड़ी खबर : सल्ट विधानसभा से BJP ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान

Posted: 23 Mar 2021 01:43 AM PDT

अल्मोड़ा : सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना होंगे। जीना के निधन के बाद शर्ट विधानसभा सीट खाली हुई जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में

उत्तराखंड से बड़ी खबर : क्रिकेटर को नौकरी दिलाने के नाम पर पिता से ठग लिए 20 लाख

Posted: 23 Mar 2021 01:43 AM PDT

देहरादून: उत्तराखंड की क्रिकेट टीम से रणजी खेल चुके करणवीर कौशल को सरकारी विभाग में अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने उनसे 20 लाख रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए विष्णुपुरम निवासी निर्मल कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा करणवीर कौशल उत्तराखंड की क्रिकेट टीम से रणजी खेल चुका है। करणवीर के

उत्तराखंड : देश में पहली बार यहां बनी इस तरह की हट, पलायन रोकने में मिलेगी मदद

Posted: 23 Mar 2021 12:43 AM PDT

पिथौरागढ़: धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग ने आधुनिक ई-को हट बनाई हैं। इस तरह की ई-को हट देश में पहली बार यहीं बनाई गई हैं। इसके पीछे वन विभाग का लक्ष्य आजीविका बढ़ाने, पलायन रोकने और रोजगार के वैकल्पिक अवसर बढ़ाने का है। मुनस्यारी के पातलथौड़ के 30 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग की ओर से ई-को पार्क विकसित किया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। यहां पर आपदा और भूकंप रोधी 10 आधुनिक

उत्तराखंड : इस शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर लगा बैन, ये है बड़ा कारण

Posted: 23 Mar 2021 12:43 AM PDT

हरिद्वार: कुंभ मेला प्रशासन ने अप्रैल में होने वाले बैशाखी शाही स्नान की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इसको देखते हुए कुंभ मेला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के लोगों के साथ एक बैठक की, जिसमें पुलिस-प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैशाखी महापर्व को देखते हुए 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सिडकुल में आने वाले बड़े वाहनों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। सिडकुल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राज

उत्तराखंड : 2000 किलोमीटर सफर तय कर पहुंचे सैकड़ों युवा, यहां फुटपाथ पर गुजारनी पड़ी रात

Posted: 22 Mar 2021 11:43 PM PDT

चंपावत : सोशल मीडिया में एक गलत जानकारी सैकड़ों युवाओं पर भारी पड़ गई। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की झूठी खबर ने दो हजार किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगार युवा यहां पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उनको पूरी रात फुटपाथ पर गुजारनी पड़ी। इसके चलते युवाओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। भर्ती की जानकारी गलत होने का पता चलने के बाद युवाओं को मासूय होकर लौटना पड़ा। यह मामला रविवार का है। पिथौरागढ़

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Posted: 22 Mar 2021 11:43 PM PDT

देहरादून: राज्य में मौसम ने फिर करवट बदली है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। वहीं राजधानी देहरादून समेत अन्य जगहों पर मौसम बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ धाम के अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ में भी हल्की बर्फबारी हुई। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर

उत्तराखंड : BJP आज करेगी नाम का ऐलान, कांग्रेस इन पर लगा सकती है दांव!

Posted: 22 Mar 2021 10:43 PM PDT

देहरादून: दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई एक सीट पर विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इस उप चुनाव में भाजपा दिवंगत विधाय क सुरेंद्र सिंह जीना के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देकर मैदान में उतर सकती है। जबकि कांग्रेस भी इस चुनाव में भाजपा को हल्के में जीतने नहीं देना चाहती है। भाजपा सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक

उत्तराखंड : आग गई CM के परिवार की कोरोना रिपोर्ट, मंत्री की जांच भी हुई

Posted: 22 Mar 2021 10:43 PM PDT

देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। सबसे पहले उनकी पत्नी और बेटी की जांच कराई गई थी। राहत की बात यह है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएम के पाॅजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। साथ ही वन मंत्री हरक सिंह रावत का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था। उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, रामनगर में हुए सीएम

Post Bottom Ad

Pages