प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- कोरोना टीकाकरण की नई मुहिम के अगुवा बनेंगे विश्वविद्यालय और कालेज, यूजीसी ने बनाई रणनीति
- KVS : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षकों को दी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति, पढ़ें जरूरी निर्देश
- NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट
- लखनऊ : कोरोना के चलते स्कूलबन्दी पर निजी स्कूल प्रबंधकों ने सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा
- दुःखद : कोविड-19 महामारी के चलते मृत्यु को असामयिक प्राप्त हुए बेसिक शिक्षा परिवार के शिक्षक/कर्मचारी का जनपदवार विवरण
| कोरोना टीकाकरण की नई मुहिम के अगुवा बनेंगे विश्वविद्यालय और कालेज, यूजीसी ने बनाई रणनीति Posted: 23 Apr 2021 06:29 PM PDT कोरोना टीकाकरण की नई मुहिम के अगुवा बनेंगे विश्वविद्यालय और कालेज, यूजीसी ने बनाई रणनीति इनमें से भी बड़ी संख्या ऐसे आयु वर्ग की है, जो विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत है, यूजीसी ने इससे जुड़ी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से भी योजना तैयार करने को कहा गया है। इसका स्वरूप क्या होगा यह टीकाकरण के नए चरण को लेकर सरकार की योजना सामने आने के बाद अगले हफ्ते तक साफ हो सकेगा। नई दिल्ली । देश भर में एक मई से कोरोना टीकाकरण का एक नया चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें 45 साल की उम्र से नीचे और 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। उम्मीद है कि टीकाकरण के इस नई मुहिम से कोरोना संक्रमण की रफ्तार थामने में मदद मिलेगी। सरकार के फैसले से टीकाकरण के दायरे में देश की एक बड़ी आबादी आ गई है। इनमें से भी बड़ी संख्या ऐसे आयु वर्ग की है, जो मौजूदा समय में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत है। जिन्हें इस चरण में प्राथमिकता पर टीका लगाने की तैयारी है। यूजीसी ने इससे जुड़ी रणनीति पर शुरू किया काम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इससे जुड़ी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से भी अपने स्तर पर योजना तैयार करने को कहा गया है। इसका स्वरूप क्या होगा, यह टीकाकरण के नए चरण को लेकर सरकार की योजना सामने आने के बाद अगले हफ्ते तक साफ हो सकेगा। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन में पढ़ रहे हैं। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन के मुताबिक टीकाकरण के इससे पहले के चरणों में भी सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों को तय उम्र के दायरे में आने वाले संस्थान के सभी लोगों का टीकाकरण कराने के लिए कहा गया था। साथ ही इसे लेकर आम लोगों को जागरूक करने को कहा था। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, असम सहित कई राज्यों ने 18 से 45 साल की आयु वर्ग को मुफ्त में टीका उपलब्ध कराने का एलान किया है। माना जा रहा है कि यदि टीकाकरण की इस मुहिम में मई और जून तक उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े ज्यादातर छात्रों का टीकाकरण हो जाता है, तो जुलाई से संस्थानों को सुचारु रूप से शुरू किया जा सकता है। गौरतलब है कि देश में मौजूदा समय में एक हजार से ज्यादा विश्वविद्यालय और करीब पचास हजार कालेज हैं। इनमें करीब पचास केंद्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त करीब डेढ़ सौ दूसरे उच्च शिक्षण संस्थान हैं। |
| KVS : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षकों को दी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति, पढ़ें जरूरी निर्देश Posted: 23 Apr 2021 06:24 PM PDT KVS : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षकों को दी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति, पढ़ें जरूरी निर्देश KVS IMP Notice : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने महामारी के दौरान क्लासेस चलाने को लेकर नोटिस जारी किया है जिससे कि शिक्षकों, स्कूल स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केवीएस ने सभी शिक्षकों को अनुमति दी है कि वे घर से ही ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं, इसके लिए उन्हें स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। यानी शिक्षक वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं। हालांकि संगठन ने सभी शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया है कि वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान व फोन पर उपलब्ध रहेंगे। स्कूल प्रिंसिपलों को अनुमति होगी कि जब जरूरत हो तब वे वर्क फ्रॉम होम कर रहे शिक्षकों को कॉल कर सकेंगे या उनसे मिल सकेंगे। केवीएस ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रिंसिपल के बिना अनुमति के कोई भी शिक्षक स्टेशन न छोड़ें। केवीएस ने अपने नोटिस में स्कूलों से कहा कि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस जारी रखें। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। राज्य सरकार या इलाके के जिलाधिकारी जब भी ऑफलाइन कक्षाओं की अनुमति देते हैं तो प्रिंसपलों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे जरूरी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। कभी भी ऑफलाइन शुरू से पूर्व स्क्ल के स्टाफ और शिक्षकों को पहले से ही बताना होगा। कक्षाएं रद्द होने पर केवीएस मुख्यालय को सूचित करना होगा। |
| NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट Posted: 23 Apr 2021 06:21 PM PDT NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट दसवीं परीक्षा पास किये एक साल से अधिक हो गया। 11वीं से अब 12वीं में चले गये लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति का रिजल्ट नहीं मिला। यह हाल नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) छात्रवृत्ति का है। छात्रवृत्ति परीक्षा पिछले दो साल से हो रही है, लेकिन अभी तक छात्रों को रिजल्ट नहीं मिला है। इसमें 2019 का फाइनल रिजल्ट और 2020 का पीटी का रिजल्ट शामिल है। एससीईआरटी की मानें तो दोनों सत्र मिलाकर लगभग डेढ़ लाख छात्र शामिल हुए हैं। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण एनटीएसई रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। 2019 का पीटी रिजल्ट निकलने के समय मार्च 2020 में लॉकडाउन लग गया। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में ही पीटी का रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद नवंबर 2020 में सेकेंड फेज की परीक्षा ली गयी। इसका रिजल्ट भी तक जारी नहीं हुआ है। वहीं 2020 की पीटी जनवरी 2021 में ली गयी। लेकिन अभी पीटी का ही रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। प्लस टू से लेकर पीएचडी तक मिलती छात्रवृत्ति उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा ली जाती है। दसवीं के छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। चयनित छात्रों को 11वीं से छात्रवृत्ति मिलना शुरू होता है। यह छात्रवृत्ति पीएचडी तक मिलती है। स्नातक में इसमें हर महीने 12 सौ रुपये दिये जाते हैं। वहीं आगे पीजी और पीएचडी के लिए यूजीसी के नियम के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। गिरिवल दयाल (निदेशक, एससीईआरटी) ने कहा, पीटी का रिजल्ट तैयार हो गया है। भारत सरकार के पास एप्रूवल के लिए भेजा गया है। विधानसभा चुनाव के कारण इस बार जनवरी अंतिम सप्ताह में पीटी परीक्षा ली गयी थी। अभी रिजल्ट तैयार है। बस एप्रूवल मिलने के बाद जारी किया जायेगा। मई के दूसरे सप्ताह में सेकेंड फेज की परीक्षा एनसीएसई के सेकेंड फेज की परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में होती है। इससे पहले नवंबर में फर्स्ट फेज की परीक्षा ली जाती है। फर्स्ट फेज में चयनित छात्र सेकेंड फेज की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार फर्स्ट फेज नवंबर के बदले जनवरी में हुआ। वहीं कई राज्यों में फरवरी में परीक्षा ली गयी। अभी फर्स्ट फेज का रिजल्ट जाने में देरी होगी। |
| लखनऊ : कोरोना के चलते स्कूलबन्दी पर निजी स्कूल प्रबंधकों ने सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा Posted: 23 Apr 2021 06:01 PM PDT लखनऊ : कोरोना के चलते स्कूलबन्दी पर निजी स्कूल प्रबंधकों ने सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा निजी स्कूल के शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान करें। बीते वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण अभिभावकों ने फीस देने से इनकार कर दिया था। लिहाजा शिक्षकों के सामने वेतन का संकट है। स्कूल बीच में कुछेक दिनों के लिए खुले जरूर लेकिन नए सत्र की शुरुआत से पहले ही बंद कर दिए गए। शिक्षक संगठनों ने जुलाई से नए सत्र की मांग की है। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा है कि इन स्कूलों के 3.50 लाख शिक्षक भुखमरी की कगार पर हैं। 90 फीसदी शिक्षकों को एक साल से वेतन नहीं मिल रहा है। वे घर बैठ गए हैं क्येांकि प्रबंधकों ने नए प्रवेश होने पर ही बुलाने का आश्वासन दिया है। सरकार जुलाई से नया सत्र करे तो इससे लाभ मिल सकता है। प्रदेश में 21 हजार से ज्यादा निजी स्कूल हैं जो यूपी बोर्ड से जुड़े हैं। बीते वर्ष नया सत्र शुरू होने से पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन हो गया। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। इस वर्ष लगभग एक महीने से भी कम समय के लिए स्कूल खुले लेकिन अभिभावक जब तक फीस जमा करते तब तक फिर स्कूल बंद कर दिए गए। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक अमूमन निम्न आय वर्ग से आते हैं। लिहाजा बामुश्किल 10 फीसदी फीस भी नहीं जमा हो पाई। इस वर्ष भी अभिभावकों ने स्कूल खुलने पर फीस जमा करने के लिए कहा है। फीस न होने पर प्रबंधकों ने शिक्षकों को वेतन नहीं दिया था। |
| Posted: 23 Apr 2021 11:21 PM PDT दुःखद : कोविड-19 महामारी के चलते मृत्यु को असामयिक प्राप्त हुए बेसिक शिक्षा परिवार के शिक्षक/कर्मचारी का जनपदवार विवरण डिस्क्लेमर : जनपदवार साथियों के जरिये प्राप्त उक्त दुःखद सूचनाओं को यथासम्भव सही ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, फिर भी सूचनाओं में कोई त्रुटि हो तो आप 8418014372 पर व्हाट्सप संदेश भेजकर सूचनाएं व जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। ● इलाहाबाद मंडल 1. इलाहाबाद 2. कौशाम्बी 3. फतेहपुर 4. प्रतापगढ़ नाम- स्व0 बद्री प्रसाद पांडेय पद- स0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 मवैया जनपद- प्रतापगढ़ मृत्यु दिनाँक- 14/04/2021 नाम- प्रदीप कुमार त्रिपाठी पद- सहायक अध्यापक विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय मदाफरपुर वि.क्षे.-मंगरौरा,प्रतापगढ़ ब्लॉक्- मंगरौरा जनपद- प्रतापगढ़ मृत्यु दिनांक 20.04.2021 नाम- धर्मा देवी पद-स.अ. विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय लोकई का पुरवा ब्लॉक्- मंगरौरा जनपद- प्रतापगढ. मृत्यु दिनांक- 20.04.2021 नाम- अभिषेक श्रीवास्तव पद-स.अ विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर-2 ब्लॉक्- सण्डवा चण्डिका जनपद- प्रतापगढ मृत्यु दिनांक -19.04.2021 नाम- स्व0 रश्मि सिंह पद- प्र0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 पूरे माधव सिंह जनपद- प्रतापगढ़ मृत्यु दिनाँक- नाम- गोविन्द श्रीवास्तव पद-प्र.प्र.अ. विद्यालय- उ0प्रा0वि0 पूरे माधव सिंह जनपद-प्रतापगढ मृत्यु दिनांक 20.04.2021 नाम- स्व0 प्रियंका सिंह पद- स0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 कन्जॉस जनपद- प्रतापगढ़ मृत्यु दिनाँक- ● आगरा मण्डल 5. आगरा 6. फिरोजाबाद 7. मैनपुरी नाम-नरेंद्र कुमार गुप्ता पद- स अ स्कूल- UPS गोपालपुर कांकन वि ख - मैनपुरी जनपद-मैनपुरी मृत्यु दिनाँक-20/4/2021 8. मथुरा नाम- स्व0 रंजना श्रीवास्तव पद- SRG जनपद - मथुरा ● अलीगढ़ मण्डल 9. अलीगढ़ 10. एटा 11. हाथरस नाम- स्व0 जयवीर सिंह पद- शिक्षामित्र स्कूल- प्रा0वि0 नगला नौकस जनपद- हाथरस मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम- स्व0 सरला शर्मा पद- सेविका स्कूल- उ0प्रा0वि0 चमरौली जनपद- हाथरस मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 12. काशीराम नगर (कासगंज) ● चित्रकूट मण्डल13. बांदा 14. चित्रकूट 15. महोबा 16. हमीरपुर ● बरेली मण्डल17. बरेली 18. बदायूं 19. पीलीभीत नाम- स्व0 ऋषि कुमार शर्मा पद- प्र0अ0/ARP स्कूल- प्रा0वि0 गाजीपुर कुंडा जनपद- पीलीभीत मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 20. शाहजहांपुर स्व शैला शमीम (प्र०अ०) प्रा०वि० महानंदपुर, सिंधौली, शाहजहांपुर स्व0 रामप्रकाश शर्मा(प्र०अ०) प्रा०वि० खेड़ा बहादुरपुर, मदनापुर, शाहजहांपुर स्व0 संजय डोनाल्ड (प्र०अ०-कंपोजिट विद्यालय दिलाजाक), नगर क्षेत्र-शाहजहांपुर स्व0 मानवेन्द्र सिंह (स०अ०) प्रा०वि०रौरा, भावलखेड़ा, शाहजहांपुर। ● मेरठ मण्डल21. गाज़ियाबाद 22. मेरठ 23. बागपत 24. बुलंदशहर नाम- स्व0 अतुल चौहान पद- स0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 काजीपुरा जनपद- बुलंदशहर मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम- स्व0 ताहिर हुसैन विकास क्षेत्र - अगौता जनपद- बुलंदशहर मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम- स्व0 रविन्द्र चौधरी पद- शिक्षामित्र स्कूल- प्रा0वि0 सलेमपुर न.-1 जनपद- बुलंदशहर मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 25. जीबी नगर 26. हापुड़ ● फैजाबाद मण्डल27. फैजाबाद नाम- स्व0 प्रवीण यादव पद- स0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 मवई जनपद- अयोध्या मृत्यु दिनाँक- 20/04/2021 28. अम्बेडकर नगर 29. बाराबंकी 30. सुलतानपुर 31. अमेठी ● झांसी मण्डल32. झांसी 33. जालौन पद- सहायक अध्यापक विद्यालय - उ0प्रा0वि0 मसगांव जनपद- जालौन मृत्यु दिनाँक- 17/04/202134. ललितपुर ● कानपुर मण्डल35. रमा बाई नगर(कानपुर देहात) 36. कानपुर नगर 37. औरैया 38. इटावा 39. फर्रुखाबाद 40. कन्नौज ● लखनऊ मंडल41. लखनऊ Seemakshi Shrivastawa स अ पू मा वि मलहा ब्लाक मलिहाबाद मृत्यु का दिनांक 17/4/2021 जन पद लखनऊ रचना वर्मा स0 अ0 पू0 मा0 वि0 बंशीगढ़ी, काकोरी, लखनऊ अलका यादव स0 अ0 प्रा0 वि0 गोशालालपुर काकोरी लखनऊ नाम-राज किशोर पद- स अ स्कूल- प्रा वि मउ 1 जनपद-लखनऊ मृत्यु दिनाँक- 18/4/2021 नाम - स्व0 संध्या सिंह प्र0अ0 प्रा0वि0 जैतीखेड़ा लखनऊ मृत्यु- 16/04/2021 नाम - स्व0 धीरज त्रिपाठी पद- खेल शिक्षक जनपद - लखनऊ मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम- स्व0 क़ौसर अली ख़ान स0 अ0 प्रा0 वि0 आँट गढ़ी सौरा 2 विकास खण्ड- माल लखनऊ मृत्यु- 21-04-2021 नाम - स्व0 मो0 आदिल फ़ारूक़ी स0 अ0 प्रा0 वि0 दिघारी मोहनलालगंज लखनऊ मृत्यु- 18-04-2021 नाम- स्व0 कौशल पद- प्र0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 हरदा कॉलोनी जनपद- लखनऊ मृत्यु दिनाँक- 17/04/2021 नाम- स्व0 सूर्यप्रकाश शुक्ला पद- इं0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 बाघामऊ, चिनहट जनपद- लखनऊ मृत्यु दिनाँक-20.04.2021 नाम- गुलनाज मुस्तफा पद - सहायक अध्यापक विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय बुलबुलपुर जनपद- लखनऊ मृत्यु दिनांक:-17/04/2021 42. रायबरेली 43. उन्नाव 44. सीतापुर नाम- स्व० लवकुमार विद्यालय-प्रा वि डबकहा विकासखण्ड-रेउसा जनपद सीतापुर मृत्यु तिथि-09अप्रैल 2021 नाम- स्व o शाहिदा जमाल सिद्दीकी विद्यालय -प्रा वि सरैया पद-सहायक अद्यापिका विकासखण्ड-गोंदलामऊ जनपद -सीतापुर नाम-स्व o रामेंद्र कुमार विद्यालय- उ0प्रा0वि0 घैला विकासखण्ड-पहला जनपद-सीतापुर मृत्यु तिथि-09 अप्रैल 2021 नाम- स्व जगदीश चन्द्र वर्मा विद्यालय- UPS बरसोहिया पद-AT UPS विकास खण्ड-खैराबाद मृत्यु तिथि-12 अप्रैल 2021 नाम-स्व o उत्तमचंद पद- स0 अ0 विद्यालय-प्रा0 वि0 सधुवापुर, विकास खण्ड -हरगांव जनपद- सीतापुर मृत्यु तिथि-20 अप्रैल 2021 नाम- जगदीश चन्द्र वर्मा पद- स•अ• स्कूल- उ•प्रा•वि• बरसोइया जनपद- सीतापुर मृत्यु दिनाँक- 12-04-2021 नाम- सुशील शुक्ला पद- रसोइया स्कूल- प्रा•वि• चौबेपुर जनपद- सीतापुर मृत्यु दिनाँक- 23-04-2021 नाम- सालिकराम पद- प्रधानाध्यापक स्कूल- उ•प्रा•वि• बनकाजलालपुर जनपद- सीतापुर मृत्यु दिनाँक- 19-04-2021 नाम- स्व0 अनिल पद- स0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 नगवा जयराम जनपद- सीतापुर नाम- स्व0 वीरेंद्र सिंह बबलू ब्लॉक- बिस्वा जनपद- सीतापुर नाम- स्व0 शाकिर अली पद- प्र0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 बाराभारी जनपद- सीतापुर नाम- स्व0 बीना वर्मा ब्लॉक- सिधौली जनपद- सीतापुर नाम- स्व0 अभिषेक शुक्ला पद- ARP ब्लॉक- परसेंडी जनपद- सीतापुर 45. लखीमपुर खीरी नाम- स्व0 रजनी वर्मा पद- प्र0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 बालक फूलबेहड़ जनपद- लखीमपुर नाम- स्व0 संतोष बहादुर सिंह पद- स0अ0 / ARP स्कूल- प्रा0वि0 मन्दूरा जनपद- लखीमपुर खीरी मृत्यु दिनाँक- नाम- स्व0 कुतुबुद्दीन पद- प्र0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 जनपद- लखीमपुर मृत्यु दिनाँक- 21/04/2021 नाम- स्व0 आफताब आलम पद- प्र0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 अमृतगंज जनपद- लखीमपुरखीरी मृत्यु दिनाँक- 21/04/2021 46. हरदोई नाम- स्व0 संजय वर्मा पद- सहायक अध्यापक स्कूल-उच्च प्राथमिक विद्यालय जियाह जनपद- हरदोई मृत्यु दिनाँक- 24.04.2021 नाम- स्व0 प्रदीप कुमार सिंह पद- सहायक अध्यापक स्कूल-प्राथमिक विद्यालय सकतपुर जनपद-हरदोई मृत्यु दिनाँक- 19.04.2021 नाम- स्व. महेश सिंह बिष्ट पद- सहायक अध्यापक स्कूल-प्रा वि शाहपुर पवार जनपद -हरदोई मृत्यु दिनांक 21 अप्रैल 2021 नाम- स्व0सुधीर तिवारी पद- स०अ० स्कूल-ps सकतपुर जनपद-हरदोई मृत्यु दिनाँक- 12/04/2021 नाम- स्व0 आशा राठौर पद- स0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 अंतवा सरसैया जनपद- हरदोई मृत्यु दिनाँक- 20/04/2021 नाम- स्व0शुभम कटियार पद- स०अ० स्कूल-ps धनियांमाऊ जनपद-हरदोई मृत्यु दिनाँक- 13/04/2021 ●मुरादाबाद मण्डल47. मुरादाबाद 48. बिजनौर 49. ज्योतिबाफुले नगर (अमरोहा) 50. रामपुर 51. संभल ● गोरखपुर मण्डल52. गोरखपुर Name-Ramashankar Yadav Assistant Teacher Primary school Kolhat Block- Kauriram Disstt- Gorakhpur Death Date-23/04/2021 53. महाराजगंज 54. कुशीनगर नाम- स्व0 स्वास्तिका श्रीवास्तव पद- स0अ0 विद्यालय- उ.प्रा.वि.बसडीला जनपद- कुशीनगर मृत्यु तिथि- 22.04.2021 55. देवरिया नाम - स्व0 अफाक अहमद पद - प्र0अ0 / राज्य पुरस्कार प्राप्तविद्यालय - प्रा वि रावतपुर अमेठिया जनपद - देवरिया मृत्यु दिनाँक- 23/04/2021 नाम : श्रीनरायन कुशवाहा पद : प्र०अ० विद्यालय : प्रा०वि० उजरी भरौली भलुअनी जनपद : देवरिया निधन दिनांक : 22/04/2021 नाम- स्व0 सुधीर मिश्र पद- स0अ0 स्कूल- उ0प्रा0वि0 सलेमपुर बंजरिया जनपद- देवरिया मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम : उमा देवी पद : प्र. अ. विद्यालय : कं. विद्यालय विशुनपुरा ब्लॉक : बनकटा जनपद : देवरिया निधन दिनांक : 17/04/2021 ●बस्ती मण्डल56. बस्ती 57. सिद्धार्थ नगर 58. संतकबीरनगर ● देवीपाटन मण्डल59. बहराइच 60. श्रावस्ती नाम- सूरज कुमार पद - सहायक अध्यापक विद्यालय- प्रा0वि0 रामपुर बांध जनपद - श्रावस्ती मृत्यु दिनाँक- 21/4/2021 61. गोंडा 62. बलरामपुर नाम - स्व0 ओम प्रकाश कुशवाह पद - खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद- बलरामपुर मृत्यु दिनाँक - 20/04/2021 ● सहारनपुर मण्डल63. मुजफ्फरनगर 64. सहारनपुर 65. शामली ● आजमगढ़ मंडल66. आजमगढ़ 67. मऊ 68. बलिया ● विंध्याचल मण्डल69. मिर्जापुर 70. सोनभद्र नाम- दीप जयंती माला पद- सहायक अध्यापिका स्कूल- उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी प्रथम, म्योरपुर जनपद- सोनभद्र मृत्यु दिनाँक-22 अप्रैल 2021 नाम -अशोक सिंह पद-प्र0अ0 / अध्यक्ष प्रा0शि0संघ विद्यालय-सहिजन खुर्द जनपद - सोनभद्र मृत्यु दिनांक-21 अप्रैल 2021 71. संत रविदास नगर (भदोही) नाम- स्व0 सेहा यादव पद- स0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 तुलसीपुर जनपद- भदोही मृत्यु दिनाँक- 05/04/2021 नाम- स्व0 आनन्द कुमार यादव पद- स0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 पीरखानपुर जनपद- भदोही मृत्यु दिनाँक- 20/04/2021 नाम- स्व0 सुनील कुमार सिंह पद- प्र0अ0 स्कूल- प्रा0वि0 अहिमनपुर जनपद- भदोही मृत्यु दिनाँक- 22/04/2021 नाम- हरिगेन प्रसाद पद- प्रधानाध्यापक विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, औराई जनपद - भदोही मृत्यु दिनांक- 14/04/2021 ● वाराणसी मंडल72. वाराणसी 73. जौनपुर 74. चंदौली 75. गाजीपुर |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |











































































































