सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पीएम मोदी बोले- वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में ना आएं

Posted: 24 Apr 2021 11:09 PM PDT


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 76 वे एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं. जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है. कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन दूसरी लहर ने देश को झकझोर दिया है.'मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है

राज्य सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी है. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. आप सभी को मालूम भी होगा कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन दी जा रही है, जिसका फायदा 45 साल से ऊपर के लोग ले सकते हैं. अब तो 1 मई से 18 साल के ऊपर के हर व्यक्ति के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है. भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम आगे चलता रहेगा. मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.देशवासियों से आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं आपसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से जानकारी लें. आपके जो फेमिली डॉक्टर हों, आस-पास के जो डॉक्टर्स हों, आप उनसे फोन पर बात करके सलाह लीजिए. मैं देख रहा हूं, हमारे बहुत से डॉक्टर खुद भी ये जिम्मेदारी उठा रहे हैं. कई डॉक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दे रहे हैं.


वैक्सीनेशन के 100 दिन,अब तक 13.84 करोड़ डोज लग चुकीं

Posted: 24 Apr 2021 10:50 PM PDT


 नई दिल्लीकोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के रविवार को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। 23 अप्रैल की रात तक 11.69 करोड़ लोगों को वैक्सीन के 13.84 करोड़ डोज लग चुके थे। दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या अभी 2.15 करोड़ हैं। लेकिन, जिस रफ्तार से टीके लग रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रविवार रात तक 14.35 करोड़ डोज लग जाएंगे। यानी देश की करीब 10% आबादी टीके की कम से कम एक डोज लगवा चुकी होगी।कोरोना से संपूर्ण सुरक्षा बेशक दोनाें डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी, लेकिन ताजा अध्ययन बता रहे हैं कि एक डोज लगवाने वाले जो लोग संक्रमित हुए भी हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई। टीके की एक डोज संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को गंभीर रूप से बीमार पड़ने से बचा रही है। इसलिए एक डोज लगवा चुके लोगों की जान भी कोरोना से लगभग सुरक्षित मानी जा रही है।  देश में हर महीने 8 करोड़ टीके बन रहे हैं। ये सभी टीके हर महीने देश में ही इस्तेमाल हों तो 70% आबादी कवर करने में लगेंगे1 साल 8 महीने  केंद्र का दावा है कि जून से बाद देश में 12 करोड़ टीके/प्रतिमाह उत्पादन क्षमता होगी। सभी टीके देश में इस्तेमाल हों तो लगेंगे1 साल 2 महीने दो माह में विदेशी टीके आएंगे। हर माह 2 करोड़ संभव हैं। यानी 14 करोड़ टीके हर माह उपलब्ध होंगे। ऐसे में कुल समय लगेगा सिर्फ 1 साल क्योंकि 70% आबादी को दो-दो डोज लगाने के लिए कुल 182 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। 13.84 करोड़ डोज लग चुके हैं। बाकी 168 करोड़ डोज हम एक साल में लगा सकते हैं। यानी अप्रैल 2022 तक हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, किसी भूभाग पर रहने वाली 70% आबादी को वैक्सीन लग जाए तो वहां संक्रमणकी अगली लहर नहीं आएगी। 70% आबादी कवर होने के बाद ही कोरोना के खात्मे की उम्मीद करनी चाहिए।

जीवन रक्षक दवाओं तथा आँँक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा

Posted: 24 Apr 2021 07:02 AM PDT


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सूचना  नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी व्यवस्थाए और अधिक की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम-11 के सदस्यों साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री  के निर्देश पर जनपदों में कोविड बेड बढ़ाने का कार्य में निरन्तर, जिसमें 200-200 बेड बढ़ाने की प्रक्रिया की जा रही है। लखनऊ में केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल को पूर्णतया कोविड अस्पताल बनाकर लगभग 5 हजार आसीयू बेड तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में आँँक्सीजन नियंत्रित करने के लिए कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, आँँक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, लेकिन आँँक्सीजन की व्यवस्था निरन्तर की जा रही है। एक नया साफ्टवेयर लगाया गया है जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब और कैसे कितनी आँँक्सीजन जा रही है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से लोकेशन को ट्रैक किया जाएगा। ऐसी स्थिति नहीं आने दी जा रही है कहीं भी आँँक्सीजन की वजह से कहीं किसी मरीज को परेशानाी का सामना करना पड़े। कुछ लोगों द्वारा इसे अफवाह बनाकर सोशल मीडिया पर पैनिक फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार इस पर भी नजर रख रही है। सभी से अपील है कि हर किसी को अलग से आॅक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। लगभग 95 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को आँँक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। अनावश्यक रूप से हर आदमी आँँक्सीजन के पीछे न भागे, जिसे डाक्टर ने बताया है उसे आँँक्सीजन की आवश्यकता है, उसे आँँक्सीजन उपलब्ध करायी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिया है कि अगर कोई आँँक्सीजन सिलेंडर लेने जाता है तो, डाॅक्टर की पर्ची दिखाने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा।श्री सहगल ने बताया कि जो लोग होमआइसोलेशन में रह रहे हैं उनको भी आँँक्सीजन की कोई कठिनाई न आये और उन्हें आँँक्सीजन मिलती रहे। प्रदेश में कैडिला से रेमेडेसिविर के 18000 इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं कल भी दूसरी कम्पनी से भी रेमडेसिविर के इंजेक्शन प्राप्त हुए थे। प्रदेश में रेमडेसिविर के इंजेक्शन समुचित मात्रा में उपलब्ध है। रेमडेसिविर के भी इंजेक्शन बहुत कम मरीजों को इसकी आवश्यकता पड़ती है। मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिये हैं कि रेमेडेसिवर, जीवन रक्षक दवाओं तथा आँँक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा और ऐसे लोगों की सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी।श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में टैंकरों को रेल के माध्यम से आँँक्सीजन लाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। खाली टैंकरों को वायुयान से बोकारो/जमशेदपुर में उतारा जा रहा है। प्रदेश में आँँक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयों की सूचारू उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।श्री सहगल ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक सम्पूर्ण प्रदेश में साप्ताहिक बंदी रहेगी। प्रदेश में साप्ताहिक बंदी में पूरे प्रदेश में सैनेटाइजेशन, स्वच्छता एवं सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जायेगा। आवश्यक सेवाओं एवं सामान्य औद्योगिक गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बाधित रहेंगी। उन्होंने बताया साप्ताहिक बंदी में उद्योगों के कर्मचारी और सरकारी विभागों में जो कर्मचारी कार्यरत हैं वे अपना आई-कार्ड दिखाकर कार्यालय आवागमन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ वाहनों का जो आवागमन है सामान्य कार्यों के लिए जारी रहेगा।

डीएम व एसपी ने एल-2 हास्पिटल का निरीक्षण कर लिया जायजा

Posted: 24 Apr 2021 06:44 AM PDT


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को एल-2 हास्पिटल अमहट का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों से वहां की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बेडों की संख्या बढ़ायी जाय, जिससे कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये समस्त बारीकियों को नजदीकी से परखा जा सके। डीएम ने एल-2 हास्पिटल में बेडों की संख्या बढ़ाये जाने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में संक्रमण अब बढ़ रहा है। ऐसे में एल-2 हास्पिटल में रख-रखाव के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये तथा बेडों की संख्या भी बढ़ा दी जाए और साफ-सफाई के साथ ही साथ सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था सही रखें। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगे उन्हें कड़े निर्देश दिये जायें कि मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाय। डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि वह समय-समय पर एल-2 हास्पिटल का निरीक्षण कर जायजा लेंगे।  तत्पश्चात डीएम व एसपी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने सम्बन्धी बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण से निपटने के लिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड-19 उपचार से जुड़े सभी सम्बन्धित विभाग स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करें, जिससे कोविड-19 के प्रसरण को रोका जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी  प्रकार की काला बाजारी करने वालों के विरूद्ध जाॅचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय, जिससे कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रसरण में कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को असुविधा न हो।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश में प्रेमी-प्रेमिका और रेमडेसिविर की कहानी

Posted: 24 Apr 2021 12:02 AM PDT




नई दिल्लीमध्यप्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर प्रेमी-प्रेमिका की अजब कहानी सामने आई है। दरअसल, भोपाल के जेके अस्पताल की नर्स कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी और अपने प्रेमी के जरिए उसे ब्लैक में बिकवाती थी।इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर जब कोलार पुलिस ने एक युवक को दबोचा, तो इस अजब प्रेम की गजब कहानी का सच सामने आया। पुलिस ने बताया कि गिरधर कॉम्प्लेक्स, दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह की प्रेमिका शालिनी जेके अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ है। हालांकि, आरोपी नर्स अभी फरार है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका इंजेक्शन रेमडेसिविर की बजाय दूसरा नॉर्मल इंजेक्शन मरीज को लगा देती थी। उसे बचाकर वह उसे दे देती थी। ये इंजेक्शन वह 20 से 30 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी ने बताया कि उसने जेके अस्पताल के ही डॉक्टर शुभम पटेरिया को भी 13 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचा है। इसका पैमेंट उसको ऑनलाइन किया गया था।सूत्रों का कहना है कि जेके अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजन से झलकन ने इंजेक्शन का सौदा किया था। कीमत को लेकर खींचतान होती रही और इसी बीच उसके मरीज की मौत हो गई। इस बात से नाराज परिजन ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना गोपनीय तरीके से पुलिस अफसरों तक पहुंचाई।इसके बाद झलकन पर निगरानी रखी जा रही थी। उसके जेब में इंजेक्शन होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी घेराबंदी हुई और पुलिस ने उसको धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अन्य आरोपी शालिनी वर्मा की तलाश की जा रही है। इस मामले में डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शहर भर में इसके लिए धरपकड़ की जा रही है। ऐसे सभी आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

बोकारो से लखनऊ पहुंची 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन

Posted: 23 Apr 2021 10:56 PM PDT


लखनऊबोकारो के स्टील प्लांट से पहली खेप लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार सुबह ही लखनऊ पहुंच गई है। तीन टैंकर 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन लेकर सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। अवस्थी ने बताया कि, लखनऊ के लिए दो टैंकर आए हुए हैं। एक टैंकर अन्य जिले में भेजेंगे। जिला प्रशासन की टीम इन टैंकरों से किसे कहा, ऑक्सीजन सप्लाई करनी है वह तय करेंगी।  रेलवे ने इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए विशेष तौर पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। यानी ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे बोकारो पहुंचेगी। बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए रात 12 बजे के करीब दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंची, इसके बाद वाराणसी और सुल्तानपुर होते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ पहुंच गई। एक टैंकर में 20 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार आज टैंकर लखनऊ आए हैं। जिसमें से दो लखनऊ के लिए ही केवल हैं। आज ही चार और टैंकर ट्रेन के जरिए बोकारो के लिए रवाना कर दिए गए हैं। जो 3 से 4 दिन के अंदर लखनऊ आ जाएंगे। ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेलवे के द्वारा जो टैंकर जो 4 दिन में आता था वह 2 दिन में आया है। उन्होंने कहा दो से तीन टैंकर सड़क मार्ग से आ रहे हैं जिन्हें हम कानपुर नगर की तरफ डायवर्ट कर देंगे।

अमेठी मे 2 मेडिकल स्टोर संचालक व 5 किराना स्टोर पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना

Posted: 23 Apr 2021 10:28 PM PDT


अमेठी।  बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा आवश्यक दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि सामग्री की कालाबाजारी व निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने की शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी  अरुण कुमार के निर्देश मे जनपद की समस्त तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों  द्वारा औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारियों द्वारा मेडिकल स्टोर पर स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक आदि का निरीक्षण किया  तथा मेडिकल स्टोर संचालकों को आवश्यक दवाओं की कालाबाजारी न करने तथा निर्धारित मूल्य पर ग्राहकों/मरीजों को दवा देने की हिदायत दी गई, साथ ही भविष्य में दवाओं की कालाबाजारी करने व निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर दवा बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। आज छापेमारी के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई योगेंद्र सिंह द्वारा 2 मेडिकल स्टोर तथा 5 किराना स्टोर पर स्वयं तथा ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था ना रखने पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया इसके साथ ही तहसील अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

सोनिया गांधी ने संसदीय क्षेत्र की जनता के मदद और इलाज के लिए सांसद निधि से दिए एक करोड़ 17 लाख 77 हजार रुपये

Posted: 23 Apr 2021 10:23 PM PDT


रायबरेली।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को संसदीय लोगों की आखिर याद आ गई है। रायबरेली वासियों की मदद और इलाज के लिए अपनी सांसद निधि से उन्होंने एक करोड़ 17 लाख 77 हजार रुपये दिए हैं।सोनिया गांधी ने डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को शुक्रवार को एक पत्र लिखकर भेजा है। जिसमें उन्होंने अपनी सांसद निधि में उपलब्ध पूरी धनराशि कोरोना सुरक्षा में खर्च करने की संस्तुति दी है। सोनिया गांधी ने कहा है कि हमें अपने जिले की जनता की काफी फिक्र है। सोनिया ने, सभी से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने और घर में ही रहने की अपील की है।बता दें कि शुक्रवार को ही सोनिया गांधी के विरूद्ध 2019 में ताल ठोकने वाले एमएलसी दिनेश सिंह ने भी डीएम रायबरेली को एक पत्र लिखा था। दिनेश सिंह ने लिखा था कि यदि जनपद में ऑक्सीजन का अभाव है, तो इसे सावर्जनिक करें और निर्धारित करें की जरूरतमंद लोग उस स्थान पर संपर्क कर सकें। एमएलसी ने डीएम को लिखा, 500 बेड के अस्थायी अस्पताल जीआईसी की सेकेंड फील्ड पर बनाए। अस्पताल में कूलर, पंखा, लाइट की व्यवस्था पेशकश की है। आने वाले व्यय की आप चिंता न करें, अगर मेरी क्षमता से अधिक होगा तो मैं झोली लेकर रायबरेली में निकलूंगा तो सब पूरा हो जाएगा।गौरतलब हो कि शुक्रवार को जिले के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बने एल-2 हास्पिटल में कोरोना के पांच मरीजों ने ऑक्सीजन के अभाव और लापरवाही से दम तोड़ दिया था।

Post Bottom Ad

Pages