ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News: होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए- ऋतुराज
- Godda News: आग पर काबू पाने की ट्रेनिंग दी गई
- Godda News: जिले का कोरोना बुलेटिन
- Bounsi News: कोरोना गाइडलाइन की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां, दुकानदारों द्वारा रात्रि के 8:00 बजे तक की जाती है दुकानदारी
- Pakur News: कोरोना को दी मात, 32 को भेजा गया घर एक मरीज की कोरोना से मृत्यु
- Pakur News: जिले में 14 कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त
- Pakur News: लिट्टीपाड़ा एसडीओ ने किया रिंची कोविड मैनेजमेंट हाॅस्पिटल का निरीक्षण
- Chandan News: कोरोना गाइड लाइन की जमकर उड़ा रहे धज्जियां दुकानदार
- Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस प्रशासन ने बाजारों में बेवजह घूम रहे लोगो को घर मे रहने की अपील की
- Amarpur News: बंद होटल के स्टाफ को जबरन मुर्गा बनवाने को लेकर किया मारपीट, दिया जान मारने की धमकी
- Pakur News: शिक्षकों ने वैक्सीन हेतु चलाया जागरूकता अभियान
- Pakur News: पाकुड़िया 30 लेागों को लगाया गया टीका 3 केन्द्रों पर लिया गया सैम्पल
- Jharkhand News : कांग्रेस MLA का हाई वोल्टेज ड्रामा अपनी गिरफ्तारी देने पांच घंटे बैठी रही थाने में
- Pakur News: तथाकथित मृत व्यक्ति को पुलिस ने जीवित खोज निकाला
- Rewari News : जयगुरुदेव सन्त उमाकान्त जी महाराज ने बताये कोरोना महामारी के प्रभावी उपचार
- Rewari News : सुनील भार्गव ने ऑक्सीजन की कमी से हुई चार कोरोना मरीजों की मौत की CBI जाँच की मांग की
- Rewari News : अवैध शराब बेचने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 120 बोतल शराब बरामद की
- Rewari News : कोविड के संबंध में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डा. बनवारी लाल
- Pathargama News: कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया गया
- Madhepura News: कोरोना काल में देश की स्थिति चिंताजनक- ई० मुरारी-
- Chandan News: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर मास्क चेकिंग अभियान तेज
- Pakur News: एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 127- उपायुक्त
- Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कल हुए घटनाक्रम के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
- Bounsi News: ऑनलाइन पेमेंट को लेकर, एक व्यक्ति ठगी का हुआ शिकार
| Godda News: होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए- ऋतुराज Posted: 26 Apr 2021 05:32 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज की अध्यक्षता में जिले के सभी व्यवसायी वर्ग के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के व्यवसायी वर्ग के लोगों को संदेश दिए गए कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के इस विकट परिस्थितियों में एकजुट होकर जिला प्रशासन का सहयोग करें उन्होंने बताया कि जो भी समस्याएं आती है जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें ताकि उनका निराकरण यथाशीघ्र किया जा सके। साथ ही साथ आपदा की इस घड़ी में जिलेवासियों के द्वारा मानवता का परिचय दिया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा व्यवसायी वर्ग को निर्देश दिए गए कि अपने अपने दुकानों में मास्क ,सेनीटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किए जाएं। जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने हुए दुकानों पर आते हैं उन्हें खाद्य सामग्री व अन्य सामग्री दुकानदारों के द्वारा नहीं दी जाए। सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों में सामानों की निर्धारित मूल्य तालिका लगाकर रखें। ताकि यदि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेते हैं तो उन दुकानदारों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सके । महोदय के द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम व्यवसायी वर्ग के द्वारा कोरोना संक्रमण के टीके को लेकर अपील की गई कि अब तक वैसे व्यवसायी वर्ग जिन्हें कोरोना संक्रमण के टीके अब तक नहीं लगाए गए हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना संक्रमण के टीके उपलब्ध कराए जाएं| निर्देश दिए गए कि जिले के व्यवसायी वर्ग के द्वारा अपना नाम एवं मोबाइल नंबर की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दें ताकि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ससमय टीका उपलब्ध करायी जा सकें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के विभिन्न व्यवसायी वर्ग के साथ विचार विमर्श करते हुए बताया गया कि जिले के शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में होम डिलीवरी की सुविधाएं विभिन्न व्यवसाय वर्गों के द्वारा उपलब्ध कराएं जाएंगे । ताकि शहरी क्षेत्रों में में भीड़ को कम किया जा सके। होम डिलीवरी की सुविधाएं प्रदान की जा सके जिस संबंध में व्यवसायी वर्गों के साथ उनके राय लिए गए। ज्ञात हो कि होम डिलीवरी की सुविधा विभिन्न वार्डों में उपलब्ध होने पर घर बैठे जिलेवासियों को उनके घरों में खाद्य आपूर्ति व विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगे। मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रीतम गाडिया, चेंबर कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, अमित साह, बिकास वर्णवाल, संगम कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
| ||||||
| Godda News: आग पर काबू पाने की ट्रेनिंग दी गई Posted: 26 Apr 2021 05:33 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार के जिले के विभिन्न अस्पतालों में अग्निशमन विभाग के द्वारा (फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल) आग पर काबू पाने के लिए ट्रेनिंग दी गई ।मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पाने और उससे भी पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारियों की भी जानकारियां अस्पताल कर्मियों को दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान बताया गया कि अक्सर कई बार देखा जाता है कि अस्पतालों में आग लग जाती है एवं जानकारी के अभाव में आग पर नियंत्रण करना अस्पताल कर्मियों के लिए मुश्किल हो जाती है जिस को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर सेफ्टी के अधिकारियों के द्वारा अस्पताल कर्मियों को बारीकी से आग पर नियंत्रण पाने हेतु जानकारी प्रदान की गई । साथ ही साथ जिले के विभिन्न अस्पतालों में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के द्वारा अस्पतालों में फायर सेफ्टी से संबंधित ऑडिट किए गए। मौके पर फायर सेफ्टी के कर्मी व अस्पताल कर्मी मौजूद थे।
| ||||||
| Godda News: जिले का कोरोना बुलेटिन Posted: 26 Apr 2021 05:14 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 26.04.2021 (Till 5.00pm) को सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई कि:- *1- Total Sample Collection:-228414 *2-Today Sample Collection:- 1344 *3- Total Positive Case:-3488 *4- Today Positive Case:- 111 *5- Today Discharge:-55 *6- Total Active Case:- 492 *7- Total Death:- 34 *8- Today Death:- 0 *9- vaccination Report -524 *10- Total normal bed - 312 *11- Total available normal bed - 243 *12- Total Oxygen bed - 212 *13- Total available oxygen bed -88 *14 Location of permanent vaccination centres:- 10 *Helpline control *Land line no- 06422-222002 *For Oxygen bed help line contact no:- *1. Mr Anil Tudu mobile no -8521632338 *2. Mr Meghlal Tudu Mobile no - 9431713654 | ||||||
| Posted: 26 Apr 2021 11:08 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के कुछ दुकानदारों के द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां। गज्जर गांव एवं थाना कॉलोनी मोहल्ले के कई दुकानदार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि बौंसी थाना की गश्ती वाहन माईकिंग करवा कर शाम 6:00 बजे दुकानदारों को दुकान बंद कराने में लगे हैं। जिससे संक्रमण के खतरे पर काबू पाया जा सके। लेकिन बौंसी प्रखंड के कुछ
रात्रि के 8:00 बजे तक दुकानदारी की जाती है। वहीं मंदार पापहरणी में स्थित सभी दुकानें रात्रि के 8:00 बजे तक खुली रहती है। उक्त सभी दुकानदारों के द्वारा कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। ना तो वे कोरोना गाइडलाइन का स्वयं पालन कर रहे हैं और ना ही वह ग्राहकों को इसका पालन करवा रहे हैं। इन दुकानदारों को तनिक भी सरकार एवं प्रशासन का खौफ नहीं है। वे ना तो खुद मास्क पहनते हैं और ना ही ग्राहकों को पहनने के लिए कहते हैं। प्रशासन को उक्त दुकानदारों के साथ भी सख्त रवैया अपनाना चाहिए। ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। मालूम हो कि, थाना कॉलोनी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||||||
| Pakur News: कोरोना को दी मात, 32 को भेजा गया घर एक मरीज की कोरोना से मृत्यु Posted: 26 Apr 2021 10:24 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। सोमवार को जिले में कोरोना के 32 मरीज ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। मरीज की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर ने 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। आई फॉलोअप रिपोर्ट में 32 मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही 1 मरीज की कोरोना से मृत्यु हो गया. वह हिरणपुर प्रखंड के रहने वाले था.जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने कोविड मैनेजमेंट सेंटर से मरीज को एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया। जिले में वर्तमान एक्टिव मरीजों की संख्या 94 है। | ||||||
| Pakur News: जिले में 14 कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त Posted: 26 Apr 2021 10:19 AM PDT
ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड - 19 मैनेजमेंट सेंटर रिंची,लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। जिसका समूचित ईलाज चल रहा है। मिले नए 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 127 है। | ||||||
| Pakur News: लिट्टीपाड़ा एसडीओ ने किया रिंची कोविड मैनेजमेंट हाॅस्पिटल का निरीक्षण Posted: 26 Apr 2021 10:11 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार एसडीओ प्रभात कुमार ने रविवार देर रात को कोविड मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने इलाजरत मरीजों की जानकारी ली साथ ही उनके सेहत में हो रहे सुधार के संबंध में पूछा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हास्पिटल में इलाजरत मरीजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस बाबत एसडीओ प्रभात कुमार ने जिले के कोविड मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची लिट्टीपाड़ा के चिकित्सा प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं, इलाजरत मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। भोजन आदि में कहीं कोई समस्या तो नहीं है इस संबंध में भी पूछा। कहा कि कहीं कोई समस्या हो तो सेंटर प्रभारी को जानकारी दें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थें। | ||||||
| Chandan News: कोरोना गाइड लाइन की जमकर उड़ा रहे धज्जियां दुकानदार Posted: 26 Apr 2021 10:05 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कोविड-19 के निर्देशों को दुकानदार जमकर उड़ा रहे हैं धज्जिया। जिसमें कई दुकानदार प्रशासन के आंख में धूल झोंक कर प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन बाजार के कस्तूरबा गली पुरानी बाजार ब्याही मोड़ के साथ-साथ चंदन बस स्टैंड के दुकानदार सैलूनों में सोशल डिस्टेंस की एवं निर्धारित समय की धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं। जबकि चांदन प्रशासन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं दलबल ने मोर्चा संभालते हुए शाम 6:00 बजे से ही गश्ती वाहन से सायरन बजा बजाकर दुकानदारों को दुकान बंद कराने में लगे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बेकाबू हो सके लेकिन चांदन बाजार के दुकानदार पुलिस वैन को देखते ही दुकान का सटर गिरा कर अंदर ही अंदर धंधे में मशगूल है। प्रशासन की लाख मना करने के बावजूद भी चांदन बाजार के लोगों ने प्रशासन के निर्देशों को अवहेलना कर रहे हैं। जहां बस स्टैंड के समीप कई दुकानदार सैलून में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को बगैर सैनिटाइजर किए हुए सैलून में प्रवेश करा कर दाढ़ी बाल बनाने में मशगूल है। जिससे क्षेत्र में संक्रमण होने का खतरा व्याप्त है। और इस संक्रमण को देखते हुए इस तरह के अगल-बगल के दुकानदार मुक दर्शक बने हुए हैं। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका। | ||||||
| Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस प्रशासन ने बाजारों में बेवजह घूम रहे लोगो को घर मे रहने की अपील की Posted: 26 Apr 2021 10:02 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 22 से 29 अप्रैल तक आंशिक लॉकडाउन का निर्णय लिया गया. कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे बढ़िया तरीका सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, सेनिटाइजर लगाना है. इसके साथ ही सबसे अहम बेवजह घरों से नहीं निकलने व भीड़-भाड़ एकत्रित नहीं करने से कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय है. हालाकिं मुख्य बाजार में जिन दुकानों को खोलने का आदेश प्राप्त है वहीं दुकानें खुली रही. बाकी दुकानें बंद रही. इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं सोमवार को दंडाधिकारी सहायक अभियंता सुनील कुमार, कनीय अभियंता जयराज कुमार, एएसआई सुनील कुमार पुलिस बल के द्वारा मुख्य बाजार में फिजिकल दूरी, दुकानदार एवं ग्राहकों को फेस मास्क पहन कर सामग्री देने का पालन करवाया गया. साथ ही बेवजह बाहर घूम रहे लोगो को घर मे रहने को कहा बगैर फेस मास्क वाले लोगों को शख्त हिदायत दिया गया. मौके पर अन्य पुलिस बल मौजूद थे. | ||||||
| Amarpur News: बंद होटल के स्टाफ को जबरन मुर्गा बनवाने को लेकर किया मारपीट, दिया जान मारने की धमकी Posted: 26 Apr 2021 09:56 AM PDT ग्राम समाचार,अमरपुर,बांका। अमरपुर बाजार के बस स्टैंड चौक स्थित गुंजन होटल के स्टाफों के साथ अपराधीक किस्म के व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना रविवार की देर रात की है । इस घटना को लेकर अमरपुर चौक पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गुंजन होटल के स्टाफ गौतम साह ने बताया कि इस कोरोना महामारी को लेकर होटल को बंद कर रखा है। इसी क्रम में रविवार की देर रात कटोरिया गांव के मुहम्मद सज्जाद के साथ अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ बस स्टैंड चौक पहुंचा। और मेरे होटल के समीप एक होटल के बंद शटर में धक्का मारा। इसके बाद सज्जाद अपने सहयोगियों के साथ मेरे होटल के गेट में आकर धक्का मारने लगा। जब हम होटल से बाहर निकल कर धक्का मारने का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। तथा मुर्गा बनाकर खिलाने को कहने लगे। जब होटल बंद होने के बारे में कहा तो गोली मारने का धमकी देने लगा। इस घटनाक्रम जानकारी भांजा सागर कुमार को मिला तो सागर होटल पहुंचा। जिस पर मुहम्मद सज्जाद एवं उसके साथी ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने जख्मी सागर का प्राथमिक उपचार हेतु रेफरल अस्पताल पहुंचाया । घटना को लेकर गौतम साह ने मुहम्मद सज्जाद एवं अन्य के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका। | ||||||
| Pakur News: शिक्षकों ने वैक्सीन हेतु चलाया जागरूकता अभियान Posted: 26 Apr 2021 09:48 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। सोमवार को सरकार के निर्देशानुसार 45 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने हेतु जागरूकता के दृष्टिकोण से पृथ्वी नगर के लोगों को उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना के शिक्षक, पारा शिक्षक, सेविका, जलसहिया के द्वारा जागरूक किया गया। बताया गया कि वैक्सीन ही कोरोना से छुटकारा दिला सकता है। कोरोना का टीका हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। यह कोई बीमारी नहीं यह महामारी है। इससे बचने के लिए एकमात्र कारगर उपाय वैक्सीन है। मास्क व्यवहार कीजिए। शिक्षक समुह का नेतृत्व पृथ्वी नगर पंचायत के नोडल शिक्षक अब्दुल सलीम एवं साहाबुद्दीन शेख कर रहे थे। जागरूकता अभियान में शिक्षिका बिनु कुमारी साहा, स्निग्धा मसीहा, पवन कुमार, रुणा लैला आरजुबान,खादीजा बेगम, सादेक अली, बानी इसराइल, अबुल फजल, गोलाम अम्बीया , सेविका साहीदा खातुन, जलसहिया सेलीयारा खातुन आदि मौजूद थे। | ||||||
| Pakur News: पाकुड़िया 30 लेागों को लगाया गया टीका 3 केन्द्रों पर लिया गया सैम्पल Posted: 26 Apr 2021 09:45 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया केारेाना संक्रमण की रोक थाम के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया व प्रखण्ड कार्यालय परिसर के अलावे अस्थाई बस पड़ाव स्थल के निकट कोरोना केन्द्रों पर कुल 140 महिला व पुरूषों के स्वाब जांच हेतु सैंपल संग्रह किया गया।उक्त तीनों कोरोना केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सैम्पल संग्रह किया जिसमें विनोद ढ़का नागेश शिव शंकर अटल विहारी कई नर्सों के सिवाय कई मेडिकल स्टॉफ ने सैम्पल संग्रह किया।,इस अवसर पर अंचलाधिकारी किरण डांग उपस्थित थे,वैक्सीनेशन तथा सैम्पल संग्रह कार्य क्रम की निगरानी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार व चिकित्सा पदाधिकारी नवल कुमार करते रहे। मिली सूचना के मुताविक 2 फरवरी से 22 अप्रैल गुरूवार तक कुल 2894 लोगों के प्रथम डोज व 178 लोगों केा टीका लगाया जा चुका है,इधर टीका करण जारी है सोमवार 26 अप्रैल को पाकुड़िया सामुदायिक केन्द्र पर 30 महिला पुरूषों का टीका करण किया गया। | ||||||
| Jharkhand News : कांग्रेस MLA का हाई वोल्टेज ड्रामा अपनी गिरफ्तारी देने पांच घंटे बैठी रही थाने में Posted: 26 Apr 2021 09:43 AM PDT ग्राम समाचार, रांची। झारखंड में गोड्डा जिले के मेहरमा थाने में अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस MLA दीपिका पांडेय सिंह का हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार दोपहर बाद से शुरू होकर देर शाम तक चला। सोमवार को झारखंड के महागामा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA दीपिका पांडेय सिंह मेहरमा थाना में लगभग तीन बजे से अपनी गिरफ्तारी देने पहुंच गई। मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी, बीडीओ अभिषेक सिंह, सीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन MLA ने किसी की एक ना सुनी। माननीया एक ही बात बार बार कहती रही कि मेरे खिलाफ एफआईआर हुई है मुझे गिरफ्तार किया जाए। क्या है मामला ? मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थापित थाना प्रभारी कश्यप गौतम (जो अभी निलंबितत हैं) ने मेहरमा थाना में आवेदन देकर आरोप लगया है कि - " रविवार को पुलिस केंद्र गोड्डा से लंबित कांड का दस्तावेज वर्तमान थाना प्रभारी को सोपने के लिए मेहरमा आया था। एक प्रतिष्ठित ब्यक्ति राजेश लाला के बुलाने पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दरमियान विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके सहयोगी रॉबिन मिश्रा द्वारा बत्तमीजी के साथ गाली गलौज करने तथा दस्तावे छिनने जैसी घटना को अंजाम दिया गया।" इधर घटना की जानकारी पुलिस एसोसिएशन को मिलते ही घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों पर कड़ी निंदा की ओर जाँच कर कार्यवाही की मांग की है। वहीं मामले को लेकर विधायक का कहना है कि- "उनके उपर जो भी आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कश्यप गौतम को भ्र्ष्टाचार में लिप्त रहने के कारण निलंबित किया गया है हमारी लड़ाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जारी था और रहेगा।" उन्होंने कहा कि - मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है तो मुझे गिरफ्तार करे इसी को लेकर मैं थाने में आई हूं। लगभग 5 घंटे थाने में बैठने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने के बाद लगभग रात आठ बजे वे थाना से चली गई। - कैलाश शर्मा, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। | ||||||
| Pakur News: तथाकथित मृत व्यक्ति को पुलिस ने जीवित खोज निकाला Posted: 26 Apr 2021 09:38 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। सुनने में कुछ अटपटा सा लग रहा है लेकिन यह सत्य है की पाकुड़ पुलिस की मुस्तैदी से एक तथाकथित हत्या हुए व्यक्ति को पुलिस ने खोज निकाला है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने बताया कि 21 मार्च को वादिनी दिबीबिट्टी हासदा पति महेश्वर टू डू ग्राम बोहरा रस्सी टोला थाना अमरा पड़ा थाने में आकर हंगामा करने लगी कि उनके पति महेश्वर टू डू का अपहरण कर हत्या कर दिया गया है और लाश को छुपा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बादनी के लिखित आवेदन पर अमलापाड़ा थाना में कांड संख्या 19/ 2021 भारतीय दंड विधान की धारा 364 /201 /120 बी /34 के तहत मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। किंतु पुलिस को पहले दिन से ही शक था पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में उसके पत्नी के मन में कहीं से भी गम का कोई माहौल नहीं देखा गया। वह पुलिस से शव को लाने के लिए कह रही थी । तभी बताया गया की आपको लाश नहीं आप को जिंदा आपके पति दिया जाएगा। शंका के आधार पर कांड के उद्घाटन हेतु तथाकथित अपहृत महेश्वर टू डू को बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम के सदस्यों द्वारा कांड का उद्घाटन करते हुए इस कांड में तथाकथित अपहृत महेश्वर दू डू को गुप्त सूचना के आधार पर लिट़्टीपाड़ा थाना अंतर्गत गम्हरिया गांव से एक रिश्तेदार के घर से 25 अप्रैल को बरामद कर लिया गया ।पूछताछ के क्रम में महेश्वर टूटड्डू ने बताया कि गांव में उसके गोतिया के साथ जमीन विवाद था । इस विवाद के कारण ही योजनाबद्ध तरीके से इस काम को अंजाम दिया गया ।योजना के तहत हम घर से काम करने चले गए और लॉकडाउन के कारण वापस आने पर अपने रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहे थे । किंतु पुलिस को इसकी भनक लग गई और मुझे बरामद कर लिया गया। मैं जीवित और सही सलामत हूं । मेरी पत्नी द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जो भी कोई गिरफ्तार हुआ है न्यायालय से उसके मुक्ति हेतु आवेदन दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । कांड के उद्भेदन में नवनीत हेंब्रम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर, मनोज कुमार थाना प्रभारी अमलापाड़ा, संतोष कुमार ,विनोद जी ,संतोष यादव ,मुकुल भगत, लल्लू राम, सुनील शर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे। | ||||||
| Rewari News : जयगुरुदेव सन्त उमाकान्त जी महाराज ने बताये कोरोना महामारी के प्रभावी उपचार Posted: 26 Apr 2021 08:04 AM PDT जय गुरु देव नाम से प्रेम करने वाले सभी प्रेमियों को अपने यूट्यूब चैनल से ऑनलाइन सन्देश देते हुए संत उमाकान्त जी महाराज ने कोरोना महामारी से बचने और उसके प्रभावी उपचारों की जानकारी दी। महाराज जी ने कहा कि देश और दुनिया में कोरोना महामारी ने आज विकराल रूप ले लिया है। आज मनुष्य अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। तुलसी की पत्तियों से कारगर उपचार शाकाहार, सदाचार, नशामुक्ति से मानव कल्याण और राष्ट्र कल्याण की अलख जगाने वाले पूज्य संत बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कोरोना महामारी का पहला इलाज तुलसी की पत्तियों में बताया है। उन्होंने बताया कि कोई तकलीफ सर्दी, जुखाम, खांसी, हरारत, बुखार ये आशंका हो तो तुलसी की सात-आठ पत्तीयां ले लो। इस को खूब उबालकर के, पीकर के और रजाई ओढ़कर के लेट जाओ। एसी और पंखा नहीं चलना चाहिए। सुबह, दोपहर और शाम को 3 दिन पी लो - कुल 9 खुराक। भोजन कम खाओ। दाल का पानी , फुल्का (पतली रोटी) ले लो, गर्म पानी पियो। और चीजों को विशेषकर चिकनी चीजों को खाना बंद कर दो। पेट में चिकनाहट व जलन न होने पावे। महाऔषधि का ये प्रयोग देगा फायदा कोरोना के दुसरे उपाय के रूप में उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की महाऔषधियों में त्रिफला और त्रिकुटा बताया सोंठ, काली मिर्च और पीपल को बराबर मात्रा में कूट करके और डिब्बे में भरकर रख लो। एक चुटकी मात्रा एक गिलास पानी में डाल लो। जब ये खूब उबल कर एक चौथाई गिलास रह जाए तब गर्म पानी या स्वाद के लिए थोडे से दूध के साथ ले लो। शुरुआती बिगड़ी हालात में भी कैसे गौ मूत्र करेगा फायदा महाराज जी ने कहा कि बिगड़ी हालत वालों को भी गुरु महाराज की दया से लाभ-फायदा मिलना चाहिए। कोरोना के तीसरे उपाय के रूप में थोड़ा सा, दो कुल्ला गौमूत्र सुबह और शाम पीने और पूरे शरीर में लगा कर धूप में थोड़ी देर, 15 मिनट घूम लेना फायदेमंद बताया। गौमूत्र और भी कई बीमारियों में फायदा करता है। इस आपदाकाल में सहानुभूति की बात कहते हुए महाराज जी ने कहा की हमें मालूम है कि सबको सब चीज सब जगह नहीं मिल पाएगी। इसलिए सरलतम उपाय बताते हुए कहा कि प्रेमियों! जय गुरु देव नाम बोल कर के अगर स्वमूत्र यानी स्वयं के पेशाब की भी सुबह-शाम तीन-तीन कुल्ली पीने पर फायदा कर सकता है। आयुर्वेद में भी स्वमूत्र को मान्यता दी गई है। पहले चलने वाली दवा को बंद न करते हुए उसके साथ स्वमूत्र का इस्तेमाल कुछ दिन तक करके परिणाम खुद देख लेने के लिए कहा। महाराज जी ने बताया कि वो गारंटी तो किसी बात की नहीं लेते हैं लेकिन सबके फायदे वाली बात बता रहे हैं। इसका कई प्रेमियों ने इस्तेमाल करके फ़ायदा उठाया है। विश्वास फलदायकम। इन उपचार के अलावा सरकार जो दवा दे देती है या जो जानकार अच्छा डॉक्टर हो, उसकी दवा भी खा लो। जयगुरुदेव नाम से मिलेगा आराम इन दवाओं को पीने की विधि बताते हुए महाराज जी ने कहा कि जय गुरु देव नाम प्रभु का जीता जागता खुदा, भगवान, गॉड का नाम है और इसमें उस मालिक की पूरी ताकत भरी हुई हैं। इसलिए ये जो भी दवा इस्तेमाल होगी, वो 10 बार जय गुरु देव नाम प्रभु, भगवान, अल्लाह, गोड का बोल कर पी जाएंगी।बाबाजी ने कहा कि कोरोना जैसी असाध्य बीमारी में फायदा होने लग जाये तो आप सुबह और शाम को बैठ कर के थोड़ी देर आंख बंद करके अपने बिस्तर पर ही, अंदर में ही, लेटे-लेटे, कैसे भी हो, जय गुरु नाम की ध्वनि - "जय गुरु देव जय गुरु देव जय गुरु देव जयजय गुरु देव" बोलना। मांस और शराब जैसे नशे से परहेज़ ज़रूरी वहीं उन्होंने बताया कि इन सभी दवाओं में प्रेमियों को परहेज करना है जिसके तहत शाकाहारी रहना, शराब का सेवन नहीं करना, शराब जैसा तेज नशा करने वाले किसी भी नशे का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। वहीं किसी भी पशु-पक्षी का मांस, अंड़ा व मछली खाने पर भी परहेज करने को कहा है। संत उमाकान्त महाराज ने कहा कि वो और उनकी संस्था कोई व्यापार नहीं करती हैं और न ही ऐसा प्रचार करती है। सभी कार्य नि:शुल्क सेवा में कर जीवन जीने के लिए शाकाहार, सदाचार और नशामुक्ति जैसे बुरे व्यसनों को त्याग कराने के लिए सभी को प्रेरित करती है। | ||||||
| Rewari News : सुनील भार्गव ने ऑक्सीजन की कमी से हुई चार कोरोना मरीजों की मौत की CBI जाँच की मांग की Posted: 26 Apr 2021 07:57 AM PDT रेवाड़ी में रविवार को विराट हॉस्पिटल में हुई ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 व्यक्तियों की मौत पर अधिवक्ता सुनील भार्गव ने गहरा दुख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि विराट हस्पताल ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया था कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है मगर जिला प्रशासन ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जिस कारण यह हादसा घटित हो गया। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय तरीके सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तुरंत एफ आई आर दर्ज कराई जाए। भार्गव ने बताया कि इस संदर्भ में मुख्य न्यायाधीश पंजाब एंड हरियाणा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज को 23 वकीलों का हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सीबीआई से जांच कराने के लिए भेजा है, जिनमें मुख्य रुप से अधिवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, रामबीर भारद्वाज, रेनू राय, नितेश अग्रवाल, रविन्द्र कुमार, सुरेंद्र खटाना, वीरेंद्र सिंह राव, बीरेन कुमार, योगेश कुमार, राजपाल यादव, शमशेर सिंह, मनोज यादव, राकेश कुमार वाइस प्रेसिडेंट, करण यादव, नरेश यादव, प्रिया यादव, केसी गुप्ता, रामेश्वर दयाल, बीएल यादव, आर के शर्मा, डॉक्टर राम सिंह यादव व धर्मेंद्र सुहाग हैं। | ||||||
| Rewari News : अवैध शराब बेचने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 120 बोतल शराब बरामद की Posted: 26 Apr 2021 07:48 AM PDT थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कुल 120 बोतल (60 बोतल 240 पव्वे) अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला विजय नगर निवासी पंकज व प्रजापति चौक निवासी सोनू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को गस्त के दौरान सुचना मिली थी कि पंकज पुत्र धर्मपाल निवासी विजय नगर रेवाड़ी एक ऑल्टो कार में अवैध शराब लेकर कर्नल रामसिहं चौक से होते हुये विजय नगर की तरफ जाने वाला है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों की जाँच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक सफेद ऑल्टो कार सामने से आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस को देखकर सड़क के किनारे कुछ दुरी पर आकर रूकी। तभी चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करना लगा। जिसे पुलिस ने काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पंकज पुत्र धर्मपाल निवासी विजय नगर रेवाड़ी बतलाया। जब उसकी ऑल्टो कार की तलाशी ली गई तो उसमे कुल 120 बोतल (60 बोतल 240 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पंकज ने बताया कि उसने यह अवैध शराब प्रजापति चौक स्थित एक ठेके से ली थी जहां सोनू काम करता है। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सोनू पुत्र रामकुंवार निवासी प्रजापति चौक रेवाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कुल 75 पव्वे (18 बोतल 3 पव्वे) अवैध शराब बरामद सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 75 पव्वे (18 बोतल 3 पव्वे) अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला मुज्जफरपुर के तितरा असानन्द हाल किरायेदार गुजरवाडा रेवाडी निवासी रणबीर उर्फ शेरा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस को रेवाड़ी अनाज मण्डी के गेट के नजदीक पेड़ के नीचे एक शक्स पीले रंग का कट्टा लेकर बैठा दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर कट्टा उठाकर भागने लगा तो पुलिस ने उक्त शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रणबीर उर्फ शेरा पुत्र रामाशीष पासवान निवासी तितरा असानन्द थाना डोहली सकड़ा जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल किरायेदार गुज्जरवाडा रेवाडी बताया। जब उसके हाथ में लिए हुए प्लास्टिक के कट्टे को खोल कर चैक किया गया तो उसमे कुल 75 पव्वे (18 बोतल 3 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। | ||||||
| Rewari News : कोविड के संबंध में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डा. बनवारी लाल Posted: 26 Apr 2021 07:11 AM PDT रेवाड़ी, 26 अप्रैल। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा है कि रविवार को विराट अस्पताल में हुई घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए गठित टीम द्वारा जैसे ही जांच रिपोर्ट मिलेगी उस पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता व तालमेल से कार्य करे। उन्होंने कहा कि जो ऑक्सीजन मरीजों की मृत्यु के एक घंटे के बाद अस्पताल को मिली यदि वह ऑक्सीजन एक घंटे पहले मिल जाती तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी। डा. बनवारी लाल आज जिला सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 से संबंधित इंतेजामों के बारे में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में ऑक्सीजन की सप्लाई डिमांड के हिसाब से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए नए सिरे से डिमांड भेजी गई है। सहकारिता मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में दो वेंटिलेटर काफी समय से पड़े हुए इसकी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने मेनपावर की ओर ध्यान क्यों नहीं दिया, इसके लिए आज तक स्वास्थ्य विभाग ने कार्य क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि महंगे उपकरण होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। यह हमारे लिए शर्म की बात है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पांच-पांच बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएं ताकि जरूरत पडऩे पर घर के समीप मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला की तीनों विधानसभाओं में कोविड इलाज के लिए डैडिकेटिड कोविड केयर सैंटर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अब मरीजों व डाक्टर के संबंध पहले जैसे नहीं रहे इसके लिए डाक्टरों को चाहिए कि वे मरीजों के साथ अपना बर्ताव सही करें ताकि मरीज व डाक्टरों के बीच अच्छे रिलेशन बन सकें। उन्होंने कहा जिंदगीभर कमाने का क्या फायदा जब कोई इज्जत न करे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है तथा डाक्टरों को चाहिए कि वे आवश्यकता पडऩे पर मरीजों को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि कोविड की जांच की रिपोर्ट देरी से मिल रही है इस पर स्वास्थ्य विभाग ध्यान दें। रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभिन्न प्रकार की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को वॉलियंटरों की जरूरत है तो भाजपा जिला अध्यक्ष हुक्मचंद से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को मात देने के लिए लोगों को चाहिए मास्क व दो गज की दूरी के नियमों की पालना भी अनिवार्य रूप से करें और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। कोसली के विधायक लक्षमण सिंह यादव ने कहा कि जिला की कोविड हेल्प लाइन 1950 काम नहीं कर रही है, इसे तुरंत प्रभाव से दुरूस्त कराया जाए तथा जो भी फोन उठाए वह पूरी जानकारी सहित संतोषजनक सही जवाब दें। डीसी अजय कुमार ने कोविड-19 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी जिला में कुल 391 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 296 भरे हुए हैं तथा 95 रिक्त हैं। केवल ऑक्सीजन के 296 बेड में से 209 बेड भरे हुए हैं तथा आईसीयू के 73 बेड हैं, जिनमें से 69 भरे हुए हैं, वेंटिलेटर के 22 में से 18 भरे हुए हैं। एडीसी राहुल हुड्डïा ने बैठक में कहा कि पहले की तरह एक नंबर शीघ्र ही और जारी किया जाएगा, जिसका लिंक अस्पताल से जुड़ा होगा तथा मरीजों को सही जानकारी पहले की तरह मिल सकेगी। बैठक में एसपी अभिषेक जोरवाल, डीएमसी दिनेश यादव, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, भापजा जिला अध्यक्ष मास्टर हुक्मचंद, नप प्रधान पूनम यादव, नपा बावल व धारूहेड़ा सचिव समयपाल व अनिल कुमार, डीईटीसी प्रियंका यादव, सीएमओ डा. सुशील माही, डिप्टी सीएमओ डा. विजय प्रकाश, डा. दीपक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। | ||||||
| Pathargama News: कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया गया Posted: 26 Apr 2021 04:46 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा:- आज सोमवार को अंचलाधिकारी ने पथरगामा बाजार का औचक निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान आंचल वस्त्रालय को खुला देख ₹1000 का आर्थिक दंड लगाया गया जिससे दुकानदारों में काफी हड़कंप मचा गया| आटो रिक्शा पर ज्यादा सवारी बैठाया देख 500 रु का जूर्माना लगाया गया और दुबारा पकड़े जाने पर सख्त कारवाई की चेतावनी दी गई| वैसे कई दुकानदारों को भी दंडित किया गया जो आवश्यक सामग्री की दुकानों की सूची से बाहर थे| अंचलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन ना करें पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी l मौके पर राजस्व उप निरीक्षक सुशील कुमार पंडित सहित पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत दल बल के साथ मौजूद थे l अमन राज, पथरगामा:- | ||||||
| Madhepura News: कोरोना काल में देश की स्थिति चिंताजनक- ई० मुरारी- Posted: 26 Apr 2021 04:23 AM PDT ग्राम समाचार, मधेपुरा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० मुरारी ने मधेपुरा स्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन कार्यलय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि देश की जो वर्तमान हालात है इस कोरोना काल में वो काफी चिंताजनक है, और सरकार इस विकट परिस्थितियों में जनता की कोई मदद नही कर पा रही है जो घोर निंदनीय है। बीते दिनों जब तीन-तीन जिलापदाधिकारी के मोनिटरिंग-मदद-व पैरवी से एक सच्चे समाज सेवक आयज अहमद की जान नही बच पाई इस मधेपुरा में जो काफी शर्मनाक है|ओर तो ओर अयाज अहमद के परिजनों के द्वारा कई बार फोन करने के बाद जन नायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक ने एक बार फोन उठाकर सिर्फ यह कहा गया कि इतना पैरवी क्यों करवा रहे हो में इस भ्रष्ट अधीक्षक को कह देना चाहता हूँ कि यह मधेपुरा है रोम पोप का मधेपुरा गोप का यह मधेपुरा अच्छे-अच्छे नेताओं, पदाधिकारियो को सबक सिखा चुकी है|अगर समय रहते आप अपने आप को जनता के प्रति समर्पित नही होंगे तो आपको मेरी ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन बहुत जल्द सबक सिखाने मेडिकल कॉलेज में लोकतंत्र में व्यक्ति की आज़ादी ओर लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखा देगी|आज की विकट हालात में राज्य सरकार का जो रवैया है काफी नाराज करने वाली रवैये है में भारत सरकार वो राज्य सरकार से मांग करता हूं कि आप अविलंब स्वास्थ्य वेवस्था को दुरुस्त कीजिये अन्यथा में ओर हमारी यूनियन अब लाशों को नही देख सकती है हमलोग कोरोना को भूल जाएंगे और आपके सभी कार्यालय पर तालाबंदी ओर धरना देना शुरू कर दंगे|अविलंब सभी मंत्रियों-सांसदों व विधायक को कहा जाय कि वो अपनी जान को बचाते हुए कोरोना के बचाव के सभी को ध्यान में रखते हुए जनता की सेवा में लग जाये -और लगातार अस्पताल-सभी प्रकार के गरीब जनता की जरूरत को पूरा करने के लिए खुद से मोनिटरिंग करें|मन विचलित है फिर भी बहुत लोगों का मदद फोन पर कर रहा हूँ जहाँ बन पा रहा है खाशकर कोशी-सीमाँचल के लोगों का तो इलाज भी नही हो पा रहा है जो काफी दुखद है --मधेपुरा मेडिकल कॉलेजों में किसी प्रकार के दिक्कत आने पर में सभी से आग्रह करता हूं कि आप मेरे मोबाइल नं 9570944522,07988012271 पर संपर्क करके सहायता ले सकते हैं हम आपके मदद में चौबीस घंटे तैयार हूं|में आप सभी आम नागरिक से भी आग्रह करता हूं कि आप मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार साथियों को इस विकट परिस्तिथियों में सम्मान दे और उनको मदद करे क्योंकि ये लोग अपनी जान की बाजी लगाकर इस कोरोना काल में भी काम कर रहे हैं| | ||||||
| Posted: 26 Apr 2021 02:45 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के चांदन बाजार, झारखंड बॉर्डर दर्द मारा के बीच एवं आनंदपुर ओपी अंतर्गत भैरोगंज लालपुर मथुरा मोड़ इत्यादि जगहों पर सड़क सुरक्षा एवं कोरोना संक्रमण को लेकर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है। जिसमें सड़क पर चलने वाली वाहन सवारी को रोक रोक कर कागजात के साथ मास्क की जांच तेज कर दी गई है जिसमें आज आनंदपुर ओपी अंतर्गत एसबीआई बैंक परिसर, भैरोगंज बाजार, लालपुर बाजार के दुकान पर जाकर बगैर मास्क लगाएं दुकानदारों को मास्क का जुर्माना वसुला। इस कोरोना काल मास्क जांच अभियान में चांदन वीडियो दुर्गाशंकर, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य की अहम भूमिका देखी जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के दुकानदार, खरीददारी करने आए लोगों ने पुलिस को देखते ही मास्क लगाते नजर आए। इस दौरान कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ाते देखा गया। जिसे आनंदपुर पुलिस ने भैरोगंज बाजार के दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाया। बताया कि बगैर मास्क लगाए दुकानदारी करते देखा गया तो पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर कोरोना संक्रमण की वृद्धि लगातार बढ़ने की सूचना से दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसे लेकर प्रशासन के द्वारा जगह जगह पर मास्क चेकिंग जांच तेज किया जा रहा है। सरकार की गाइडलाइन को पहल करें "दो गज दूरी, मास्क जरूरी" विषेश जरूरी हो तभी बाहर निकलें। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका। | ||||||
| Pakur News: एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 127- उपायुक्त Posted: 26 Apr 2021 02:20 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड - 19 मैनेजमेंट सेंटर रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। जिसका समूचित ईलाज चल रहा है।मिले नए 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 127 है।उपायुक्त ने जिलाावासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें, सेनेटाइजर का प्रयोग करे, दूरी बनाए रखे। राजेश पांडे:- | ||||||
| Posted: 26 Apr 2021 12:03 AM PDT रेवाङी के एक निजी अस्पताल में हुई चार लोगों की मौत से पूरे जिले में आक्रोश है। इस घटना को टाला जा सकता था। इस महामारी के समय जब हमें एक दूसरे कि मदद करनी चाहिए और प्रशासन को भी उतनी ही ज्यादा जिम्मेवारी से अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। मगर ऐसे समय में इतनी बड़ी लापरवाही होना जिला प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़ा करता हैँ। कल की दुखद घटना ज्यादा दुखद व पीड़ा दायक इसीलिए हैं की चार लोगों ने oxygen की कमी के कारण दम तोड़ दिया वही पर एक oxygen का भरा ट्रक कई घंटों तक प्रशासन के आदेश के इंतजार मे खङा रहा। इतनी बङी लापरवाही का जिम्मेदार कौन? मैंने इस मामले मे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जी से बात कर इस मामले की जांच का आग्रह किया है।मंत्री जी ने कहा कि जल्दी ही इसकी जाच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही हैं और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। | ||||||
| Bounsi News: ऑनलाइन पेमेंट को लेकर, एक व्यक्ति ठगी का हुआ शिकार Posted: 25 Apr 2021 11:24 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऑनलाइन पेमेंट को लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को ऑनलाइन ठगी का एक व्यक्ति शिकार हो गया। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रह रहे कंस्ट्रक्शन के काम में पूनम देवी इंफ्राटेक कंस्ट्रक्शन में बतौर मुंशी का काम कर रहे नालंदा जिला के उत्तरी सराय थाना क्षेत्र के दरवेश पूरा गांव में रहने वाले भारत भूषण ने 17 अप्रैल को एलआईसी में अपनी किस्त ऑनलाइन 14486.78 रुपए गूगल पे के माध्यम से जमा किया। अकाउंट से पैसा कट गया, परंतु 2 दिन के बाद ट्रांजैक्शन फेल बताने लगा। जिसके उपरांत उक्त व्यक्ति के द्वारा गूगल पे के कस्टमर केयर को भी फोन किया गया। कस्टमर केयर से बात नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि, 25 अप्रैल को दोपहर में 2:00 बजे के करीब एक नंबर से फोन आया और उसने बताया कि वह गूगल पर कस्टमर केयर दिल्ली से बात कर रहा है। उसने मुंशी को इस कदर झांसे में ले लिया की मुंशी के द्वारा 25 अप्रैल को दो ट्रांजैक्शन के जरिए 39386.78 रुपए ठगी का शिकार हो गए। फिलहाल इस मामले में आवेदन थाने में दिया गया है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन यादव ने बताया कि, आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




























