न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचल: 8 जिलों में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन तक होगी बारिश-बर्फ़बारी
- हिमाचल: इकलौते बेटे को मंडी से अहमदाबाद अकेले ही सात फेरे लेने भेजा न बारात,न बेंड और न ही बाजा
- जानें कैसा रहेगा पूरे सप्ताह दिल्ली का मौसम का हाल, क्या है IMD का पूर्वानुमान !
- मई में इतने दिन बंद रहने वाले हैं SBI, PNB, HDFC जैसे बैंक, इसी निपटा लें जरूरी काम
- कांगड़ा में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, दर्जनों घायल
- IPL 2021: अश्विन पर टूटा दुखों का पहाड़, टूर्नामेंट के बीच में ही छोड़ना पड़ टीम का साथ...आनन-फानन में लौटे घर
- IPL 2021: सिराज ने तोड़ा सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड, बिजली से तेज गेंद डाल रचा इतिहास, देखें टॉप 5 लिस्ट
- IPL 2021: आईपीएल इतिहास में इन 5 बल्लेबाज के नाम दर्ज है, एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
- झोपड़ी में रहे, रात में चौकीदारी की, अब IIM में बने प्रोफेसर
- जानिए, बिहार में कब है मानसून आने की उम्मीद, इस बार होगी झमाझम बारिश !
- हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना
| हिमाचल: 8 जिलों में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन तक होगी बारिश-बर्फ़बारी Posted: 26 Apr 2021 08:32 AM PDT हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, कुछ दिनों पहले हुई बारिश और बर्फ़बारी के बाद अब एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान जारी किया गया है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार सूबे में अभी 27 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद 28 से 30 अप्रैल तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा चार जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 30 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस सब के बीच शुक्रवार रात केलांग में बीते 17 वर्षों में पहली बार अप्रैल में न्यूनतम तापमान माइनस छह डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पास केलांग का रिकॉर्ड वर्ष 2005 से उपलब्ध है। इन वर्षों में अभी तक माइनस छह डिग्री तापमान दर्ज नहीं हुआ। प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से केलांग के न्यूनतम तापमान में भारी कमी दर्ज हुई। बीते वर्ष केलांग में तीन अप्रैल को न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| हिमाचल: इकलौते बेटे को मंडी से अहमदाबाद अकेले ही सात फेरे लेने भेजा न बारात,न बेंड और न ही बाजा Posted: 26 Apr 2021 08:38 AM PDT हिमाचल: इकलौते बेटे को मंडी से अहमदाबाद अकेले ही सात फेरे लेने भेजा # न बारात,न बेंड और न ही बाजा कोरोना काल में मंडी के परस राम सैनी और परिवार ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इकलौते बेटे की शादी के सारे अरमानों को छोड़ते हुए परिवार ने सूक्ष्म रूप में शादी समारोह किया कि वर-वधु को माता-पिता ने वर्चुअल आशीवार्द दिया। महामारी के इस दौर में सरकार ने शादियों पर पाबंदियां तो नहीं लगाई हैं लेकिन उसमें जुटने वाली भीड़ को कम करने की बंदिशें जरूर लगाई हैं। बावजूद इसके लोग भीड़ जुटाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल( बॉयज) के प्रधानाचार्य परस राम सैनी के इकलौते बेटे प्रांशुल सैनी की शादी की तारीख फरवरी महीने में ही तय हो गई थी। पिता के अपने बेटे की शादी को लेकर कई अरमान थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाना शुरू किया कि शादियां सूक्ष्म रूप में होने लगी। बारात मंडी से गुजरात के अहमदाबाद जानी थी। ऐसे में परिवार ने बारात में केवल दुल्हन लाने के लिए सिर्फ दूल्हे को ही भेजना उचित समझा। दूल्हा प्रांशुल हवाई यात्रा से अहमदाबाद पहुंचा और सोमवार को मनोवी के साथ सात फेरे लिए। प्रांशुल के माता-पिता ने अपने बेटे की शादी में वर्चुअली भाग लिया और घर बैठे अहमदाबाद में जारी शादी समारोह को देखा। परस राम सैनी ने बताया कि उन्हें बेटे की शादी में शामिल न होने का मलाल तो है लेकिन शादी का जो मूल महत्व है उसके पूरा होने की खुशी भी है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि भीड़ इकट्ठी करके ही शादियां की जाए, जब समाज पर आफत हो तो ऐसे समारोह को टालना ही बेहतर है। माता -पिता का इकलौता बेटा प्रांशुल अपने माता-पिता का इकलौता चिराग है। बड़ी बहन की शादी वर्ष 2012 में हो चुकी है। प्रांशुल सैनी ने आईआईटी गांधीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद जर्मनी और अमेरिका में रिसर्च की। गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात मनोवी से हुई और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। वहीं उनके पिता परस राम सैनी और माता नीरा सैनी ने अपने घर पर वर्चुअली माध्यम से शादी समारोह में भाग लिया और अन्य रिश्तेदार भी इस शादी में अपने घरों से वर्चुअली ही जुड़े और वर-वधु को आशीर्वाद दिए।प्रांशुल सैनी अपनी जन्मस्थली में एक निजी कंपनी का संचालन कर रहे हैं। Post credit : https://mbmnewsnetwork.com/ ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| जानें कैसा रहेगा पूरे सप्ताह दिल्ली का मौसम का हाल, क्या है IMD का पूर्वानुमान ! Posted: 26 Apr 2021 08:23 AM PDT मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, गर्मी लोगों को ज्यादा परेशान नहीं कर रही है। वैसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही पूर्वानुमान जता चुका है कि सोमवार को भी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहने के साथ-साथ अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि अभी कई दिन और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। कुलमिलाकर गर्मी से राहत का दौर अभी जारी रहेगा, अगले सप्ताह या यूं कहें कि मई महीने से न्यूनतम और अधिक तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 28 से 62 फीसद रहा। रविवार को दिल्ली के तापमान में कुछ इजाफा तो हुआ, लेकिन तेज गर्मी से राहत बरकरार रही। पहाड़ों पर बदले मौसम के मिजाज का असर दिल्ली में भी बना हुआ है। यही वजह रही कि आसमान साफ होने के बावजूद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से कम दर्ज किए गए। सुबह के समय भी गर्मी से राहत रही और दिन में भी। मध्यम से खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा बदलते मौसम के साथ हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर की हवा मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले दो दिनों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच ही बने रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 192 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ फरीदाबाद - 206 गाजियाबाद - 204 गुरुग्राम - 170 ग्रेटर नोएडा- 172 नोएडा - 165 ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| मई में इतने दिन बंद रहने वाले हैं SBI, PNB, HDFC जैसे बैंक, इसी निपटा लें जरूरी काम Posted: 26 Apr 2021 08:20 AM PDT अप्रैल की तरह मई के महीने में भी त्योहारों की कोई कमी नहीं है। शनिवार और रविवार को छोड़ दिए जाएं तो कई ऐसे दिन हैं, जब देश में बैंक बंद रहेंगे। जिसका सिलसिला 1 मई से ही शुरू हो जाएगा। ईद का मुबारक दिन, बुद्घ पूर्णिमा परशुराम जयंति ऐसे कई मौके हैं, जब देश में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सलाह वैसे देश अग्रणी बैंक जैसे एसबीआई और पीएनबी घरों से बाहर निकलने और जरुरत पडऩे पर बैंक आने की सलाह दे रहे हैं। वहीं आरबीआई भी ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सलाह दे रहा है। आपको बता दें कि देश में एक बार फिर से कोविड का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। आज भी देश में 3 लाख से ज्यादा केस कोविड के आ चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मई के महीने में कौन से दिन किस कारण से बैंक बंद रहेगा। इस दिन इस वजह से बंद रहेंगे बैंक तारीख दिन मौका कहां बंद रहेंगे बैंक 1 मई 2021 शनिवार मई डे पूरे देश में 2 मई 2021 रविवार रविवार पूरे देश में 7 मई 2021 शुक्रवार जुमत-उल-विदा जम्मू एंड कश्मीर 8 मई 2021 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में 9 मई 2021 रविवार रविवार और टैगोर जयंति पूरे देश में 10 मई 2021 सोमवार शब-ए-कद्र जम्मू एंड कश्मीर 13 मई 2021 गुरुवार ईद उल फितर पूरे देश में 14 मई 2021 शुक्रवार परशुराम जयंति कई राज्यों में 16 मई 2021 रविवार रविवार पूरे देश में 22 मई 2021 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में 23 मई 2021 रविवार रविवार पूरे देश में 25 मई 2021 मंगलवार काजी नजरूल इस्लाम त्रिपुरा 26 मई 2021 बुधवार बुद्घ पूर्णिमा कई राज्यों में 30 मई 2021 रविवार रविवार पूरे देश में bank holiday ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| कांगड़ा में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, दर्जनों घायल Posted: 26 Apr 2021 08:17 AM PDT हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में पेश आ रहे इन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हुई है जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसा पुलिस थाना भवारना के तहत पड़ते काहनपट्ट में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब पेश आया। यहां सदवां से पालमपुर के लिए निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सदवां निवासी 60 वर्षीय रतो देवी की मौत हो गई है, जबकि चालक व परिचालक समेत 11 लोगों को घायल हुए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन द्वारा उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| Posted: 26 Apr 2021 08:14 AM PDT आईपीएल से बड़ी खबर आ रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु से आने वाला यह ऑफ स्पिनर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा था। ट्विटर पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। अश्विन ने यह निर्णय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद ट्वीट कर सार्वजनिक किया। दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने भी अश्विन के इस फैसले का पूरा सम्मान किया। ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ यह खबर भी साझा की। परिजन हुए कोरोना संक्रमित अश्विन का परिवार और उनके करीबी जानलेवा कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं इसलिए ऐसे मुश्किल वकत में रवि अपने करीबियों के साथ रहना चाहते हैं। अगर सब कुछ सही हुआ तभी वह दोबारा इस 14वें सीजन में लौटेंगे। वरना अगली बार ही फैंस उन्हें दिल्ली की जर्सी में देख पाएंगे। अश्विन फिलहाल अपने शहर चेन्नई में ही मौजूद हैं, जहां उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल अपने मुकाबले खेल रही है। रात 1.15 बजे किया गया ट्वीट यह बताने के लिए काफी है कि सबकुछ ठीक तो नहीं है। अश्विन ने इस सीजन अभी तक दिल्ली के लिए सभी 5 मैच खेले हैं। चार जीत और एक हार के साथ उनकी टीम अंकतालिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दूसरे स्थान पर है। सीएसके के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट बेहतर।
|
| Posted: 26 Apr 2021 08:09 AM PDT रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का 19वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों में दो-दो बदलाव हुए हैं। सीएसके ने मोइन अली और लुंगी एनगिडी की जगह ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर को खिलाया है, वहीं आरसीबी ने केन रिचर्डसन और शहबाज अहमद की जगह डेनियल क्रिस्चन और नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम को प्लेसिस और गायकवाड की ओपनिंग जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। गायकवाड ने 25 गेंद पर 4 चौका और 1 छक्का जड़ते हुए 33 रन जबकि प्लेसिस ने 41 गेंद पर 5 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 50 रन की पारी खेली। 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने गायकवाड (33) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।.तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रैना ने हर्षल पटेल की गेंद पर आउट होने से पहले 3 छक्के उड़ाते हुए 18 गेंद पर 24 रन बनाये। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| IPL 2021: आईपीएल इतिहास में इन 5 बल्लेबाज के नाम दर्ज है, एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड Posted: 25 Apr 2021 08:29 PM PDT आईपीएल (IPL) में अब तक 13 सीजन खेले जा चूके हैं और 14वां सीजन वर्तमान में खेला जा रहा है. इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बने हैं तो कई रिकॉर्ड्स टूटे हैं कुछ इसी प्रकार का क्रीतिमान आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला जब रविन्द्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन ठोक डाले, जिसमें 5 बड़े छक्के शामिल थे. हालांकि, आईपीएल (IPL) में ये पहला मौका नही है जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में 30 से अधिक रन बनाए हो ऐसे पिछले 13 सीजन में पहले भी देखनो को मिल चूका है. इसी सिलसिले को जारी रखते हुए इस आर्टिकल में हम आईपीएल (IPL) के ऐसे ही पांच खिलाड़ियो के नाम बताने वाले हैं जो इस क्रीतिमान को पहले ही हासिल कर चूके हैं. क्रिस गेल vs प्रसंथ परमेश्वरम (37 रन) विश्व क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने यूँ तो टी-20 क्रिकेट की हर लीग में अपना जौहार दिखाया है लेकिन इसके साथ-साथ उन्होनें एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा भी अपने नाम दर्ज कर रखा है. बात दें कि, क्रिस गेल ने 2011 के आईपीएल (IPL) के दौरान आरसीबी की टीम से खेलते हुए कोच्ची टस्कर्स के खिलाफ एक ओवर में 37 रन ठोक डाले थे. इस ओवर में कोच्ची टस्कर्स के गेंदबाज पी परमेश्वरम ने कुल सात गेंदो के ओवर में 6, 6+n, 4, 4, 6, 6 ,4 इस प्रकार 37 रन दे दिए थे. रविंद्र जडेजा vs हर्षल पटेल (37 रन) इस सूची में दूसरे पायदान पर अब रविंद्र जडेजा का नाम आ चूका है. ये उपलब्धि जडेजा ने आज ही आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की थी जब जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन ठोकते हुए इस सूची में क्रिस गेल के साथ अपना नाम भी शामिल किया। सीएसके की पारी का अंतिम ओवर डालने आएं हर्षल पटेल का स्वागत जडेजा ने छक्के के साथ करते हुए शुरूआती चार बोलो पर चार छक्के लगाए जिसमें 6,6, 6+n, 6, 2, 6, 4 के चलते कुल सात गेंदो के ओवर में 37 रन ठोकते हुए केवल 28 गेंदो में 62 रनो की पारी खेली। सुरेश रैना vs परविंदर अवाना (33 रन) आईपीएल (IPL) 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में सुरेश रैना ने एक आतिशी पारी खेली थी जब पंजाब की टीम ने सीएसके को फाइनल में पहुँचने के लिए 227 रनो का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने शुरूआती 6 ओवरो में ही स्कोर बॉर्ड पर 100 रन लगा दिए थे जिसमें सुरेश रैना ने अहम भुमिका निभाते हुए 25 गेंदो पर 85 रनो की आतिशी पारी खेली थी. इस दौरान रैना ने परविंदर अवाना के एक ओवर में 6, 6, 4, 4, nb + 4, 4, 4 ठोकते हुए कुल 33 बनाए थे. क्रिस गेल vs रवि बोपारा (33 रन) आईपीएल (IPL) 2010 में क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए इस सीजन में भी कई आतिशी पारियां खेली थी. जिसमें से एक किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में देखने को मिली थी. बता दें कि, इस मुकाबले में पंजाब ने केकेआर को 204 रनो का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करने में एक वक्त पर केकेआर की पारी काफी धीमी चल रही थी लेकिन गेल इस धीमी पारी को अपने हवाई शॉट्स के चलते फिर से पटरी पर लाए और रवि बोपारा के एक ओवर में 1, 6, 6, 6, 6, wide + 4, wide + 1, 1 इस प्रकार की बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बना दिए थे. क्रिस गेल vs राहुल शर्मा (31 रन) आईपीएल(IPL) 2012 का सीजन क्रिस गेल के लिए सबसे सफल सीजन रहा. आरसीबी से खेलत हुए इस सीजन में गेल के बल्ले से कई तुफानी पारियां खेली थी जिसमें से एक पुणे वारियर्स के खिलाफ आई 175 रनो की पारी भी शामिल थी. लेकिन इसके अलावा भी गेल इस सीजन के कई मुकाबलो में अपने से तुफान मचाया था. इसमें एक मुकाबला इसी टीम (पुणे वारियर्स) के खिलाफ ही खेला गया था जिसमें गेल ने एक राहुल शर्मा के ओक ओवर में 1, 6, 6, 6, 6, 6 के साथ 5 छक्के जड़ते हुए कुल 31 रन बनाए थे और अपनी इस पारी में गेल ने कुल 81 रनो की पारी खेली थी. ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| झोपड़ी में रहे, रात में चौकीदारी की, अब IIM में बने प्रोफेसर Posted: 25 Apr 2021 08:24 PM PDT कहते हैं कि मेहनत रंग लाती है। तभी तो कोशिश करने वालों की हार नहीं होती! अगर कोशिशों से थक चुके हैं तो एक बार 28 वर्षीय रंजीत रामचंद्रन की कहानी जान लीजिए। रंजीत, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और एक झोपड़ी में रहते थे। लेकिन उनका सपना कुछ और था जिसे हासिल करके वह दूसरों को लिए एक मिसाल बन गए हैं। दरअसल, केरल के रंजीत अब एक प्रोफेसर हैं वो भी रांची आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) में! उन्होंने 9 अप्रैल को फेसबुक पर घर (झोपड़ी) की एक तस्वीर के साथ अपनी कहानी शेयर की, जिसे न्यूज लिखे जान तक 39 हजार रिएक्शन्स और 11 हजार शेयर मिल चुके हैं। रंजीत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं इस घर में पैदा हुआ, बड़ा हुआ, बहुत सी खुशियों को जिया… बता दूं कि इस घर में IIM (Indian Institute of Management) के एक Assistant Professor का जन्म हुआ। मैं इस घर से आईआईएम-रांची तक का सफर शेयर कर रहा हूं। सोचा, शायद मेरी सफलता की कहानी किसी के सपनों के लिए खाद बन जाए।' क्या है मामला? रामचंद्रन की स्कूली शिक्षा हो चुकी थी। लेकिन जब उन्होंने बीए इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए St Pius X College में जाना शुरू किया तो उन्हें एहसास हुआ कि परिवार उनकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता। ऐसे में उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया। लेकिन इस दौरान रंजीत ने नाइट वॉचमैन की नौकरी का एक विज्ञापन देखा और जॉब के लिए आवेदन कर दिया। किस्मत से उन्हें पानाथूर में बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में नाइट वॉचमैन का काम भी मिल गया। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| जानिए, बिहार में कब है मानसून आने की उम्मीद, इस बार होगी झमाझम बारिश ! Posted: 25 Apr 2021 08:22 PM PDT Bihar Weather Forecast वर्ष मध्य जून यानी 14 तक प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अब तक मौसम की गतिविधियों पर किए गए अध्ययन के आधार पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य जून तक प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। प्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। उत्तरी बिहार के अधिसंख्य जिलों में प्रतिदिन कहीं न कहीं बारिश हो रही है। दो-दिन पहले तो वैशाली से लेकर पूर्णिया तक तेज आंधी के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून की बारिश होती है। अच्छी बारिश के आसार पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि अब तक के मौसम की गतिविधियों के आधार पर मध्य जून तक प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इस वर्ष प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बिहार में मानसून के दौरान लगभग 1000 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले वर्ष प्रदेश में सामान्य से 26 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सामान्यत: प्रदेश में उत्तरी भाग में ज्यादा बारिश होती है और दक्षिण बिहार में कम बारिश होती है। अच्छी पैदावार होने के आसार आत्मा के उप परियोजना निदेशक बिजेंद्र मणि का कहना है कि बिहार की कृषि मानसून पर आधारित है। प्रदेश में अगर अच्छी बारिश होगी तो पैदावार भी अच्छी होगी। खासकर खरीफ की फसलें पूरी तरह से बारिश पर आधारित है। धान प्रदेश की मुख्य फसल है, जिसके लिए सिंचाई बहुत जरूरी है। मानसून की बारिश के बिना प्रदेश में धान की फसल की आशा नहीं की जा सकती है। ज्यादा गर्मी पडऩे पर अधिक बारिश मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्री मानसून के दौर में जितनी गर्मी पड़ेगी मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार की सुबह से ही पछुआ अपना तेवर दिखाने लगी थी। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना Posted: 25 Apr 2021 08:20 PM PDT शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बारिश- बर्फबारी के आसार जताये है। मौसम विज्ञान ने प्रदेश में 27 अप्रैल तक मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा 28 से 30 अप्रैल तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 30 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, धूप खिलने के बावजूद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रुये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताबये भी पढ़े : LIC: एक बार पैसा लगाकर जिदंगीभर मिलती रहेगी 8000 पेंशनये भी पढ़े : सूरत के व्यापारी ने अपनी 2 माह की बेटी के लिए चांद पर खरीदी जमीन!ये भी पढ़े : LIC का नया प्लान: बेटी के लिए जमा करें केवल 150 रुपए, कन्यादान पर मिलेंगे 22 लाख रुपएये भी पढ़े : बेटी का सुहाग बचाने आगे आई मां, सास ने किडनी देकर दामाद को दिया नया जीवन |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |










