दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- बापूजी की ससम्मान रिहाई को लेकर हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री गुजरात को ज्ञापन सौंपा
- फांसी से पूर्व राम प्रसाद बिस्मिल की अपनी आत्मकथा के पश्चात अंतिम रचना
- अगले छह माह में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा:- मुख्यमंत्री
- आज 12 जून 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
बापूजी की ससम्मान रिहाई को लेकर हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री गुजरात को ज्ञापन सौंपा Posted: 11 Jun 2021 08:16 AM PDT बापूजी की ससम्मान रिहाई को लेकर हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री गुजरात को ज्ञापन सौंपाकल गुजरात भवन नई दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर मैडम से धर्म रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिक देशमुख एवम सामूहिक प्रयास एनजीओ की अध्यक्षा श्रीमती रजनी सक्सेना ने रेजिडेंट कमिश्नर गुजरात की मैडम को बापूजी के प्रति हो रही उपेक्षा को बताया और चेतावनी दी की इस पर हिंदू संगठन बहुत रोष में है । अनेक हिंदू संगठनों ने श्रीमती रागिनी तिवारी जानकी धाम समूह श्री राधाकांत वत्स निंबार्क संप्रदाय जिन्होंने रेजिडेंट कमिश्नर को बापू जी के स्वास्थ्य को लेकर और बापूजी की जमानत को लेकर गुजरात सरकार के रवैया को बताया और कहा कि राजस्थान का जोधपुर हाई कोर्ट कह रहा है कि आप गुजरात के अहमदाबाद कोर्ट से जमानत ले लीजिए हम जमानत दे देंगे। बापूजी की जमानत की मांग को लेकर और बापूजी की ससम्मान रिहाई को लेकर आज हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री गुजरात को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह झूठा केस जो संत श्री नारायण साईं जी के ऊपर लगाया गया है और बापूजी के ऊपर लगाया गया है इसको गुजरात सरकार पूर्णता खारिज कर देगी । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
फांसी से पूर्व राम प्रसाद बिस्मिल की अपनी आत्मकथा के पश्चात अंतिम रचना Posted: 11 Jun 2021 08:06 AM PDT फांसी से पूर्व राम प्रसाद बिस्मिल की अपनी आत्मकथा के पश्चात अंतिम रचनासोचिए फांसी से पूर्व अच्छे-अच्छे की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है लेकिन बिस्मिल देशभक्ति ओज वीर रस से युक्त रचनाएं रच रहे हैं| इससे यह पता चलता है बिस्मिल कितने परिपक्व मानसिक तौर पर मजबूत थे| रामप्रसाद बिस्मिल महान क्रांतिकारी होने के साथ-साथ उच्च कोटि के साहित्यकार शायर भी थे उनकी रचनाएं मातृभूमि को समर्पित होती थी ,देशभक्ति से सारोबार| बिस्मिल की असंख्य साहित्यिक रचनाएं आज नष्ट हो गई हैं जो बहुत बड़ी क्षति है| बिस्मिल का शायरी लेखन उन्हें अन्य क्रांतिकारियों से अलग करता है... चंद्रशेखर आजाद से लेकर भगत सिंह असंख्य वीर क्रांतिकारियों ने बिस्मिल की रचनाओं का पाठ किया है | गोरखपुर की जेल में फांसी से कुछ घंटे पूर्व उन्होंने ऐसी एक रचना लिखी जिसे उन्होंने भारत विनय नाम दिया| मरने से पहले कैसे एक अमर क्रांतिकारी देश भारत माता से विदा लेता है रचना इस प्रकार है| हाय! जननी जन्मभूमि छोड़कर जाते हैं हम | वश नहीं चलता है रह-रह कर पछताते हैं हम | स्वर्ग के सुख से भी ज्यादा सुख मिला हमको यहां इसलिए तजते इसे हर बार शरमाते हैं हम | ऐ नदी, नालों, दरख्तो , ये मेरा कसूर माफ करना जोड़ कर ,तुमसे फरमाते हैं हम| मातृभूमि! प्राणप्यारी! बहुत दुख तुमको दिया , कर क्षमा अपराध बारंबार सिर नवाते हैं हम | कुछ भलाई भी ना हम तुम सब की खातिर कर सके हो गए बलिदान बस संतोष यू पाते हैं हम | मां! तुझे इस जन्म में कुछ सुख ना दे पाए कभी फिर जन्म लेंगे यही कौल कर जाते हैं हम | शीघ्र करके यत्न मेरे देश! फिर आकर तुझे दुश्मनों से छीन लेंगे यह कसम खाते हैं हम| आज अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जी की जन्म जयंती है महान क्रांतिकारी को कोटि-कोटि नमन! आर्य सागर खारी दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
अगले छह माह में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा:- मुख्यमंत्री Posted: 11 Jun 2021 08:01 AM PDT अगले छह माह में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा:- मुख्यमंत्री
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आयी है लेकिन कोरोना संक्रमण की जांच में और तेजी लायें। लोग अब घरों से बाहर निकलने लगे हैं इसलिये सभी की कोरोना जाॅच जरूरी है। कोरोना संक्रमण के प्रति सभी को सचेत रहना है। सभी को मास्क का उपयोग जरूर करना है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमलोग हर जरुरी कदम उठा रहे हैं। टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण कार्य को बेहतर ढ़ंग से करते रहना है। सभी लोगों के टीकाकरण के लिए हमलोग सतत प्रयत्नशील हैं। अब तक एक करोड़ 16 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण कराया जा चुका है और अगले छह महीने में 6 करोड़ लोगांे को टीकाकरण कराना है। कोरोना का टीका लगाने के लिये सभी लोगों को प्रेरित करना है, उन्हें जानकारी दें कि टीका जीवन की रक्षा के लिये जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग अपना टीका लगवायें, अपने परिवार का टीका लगवायें और पड़ोसी को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करें। सभी सरकारी कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण कराने के अभियान में शामिल करें। लोगों को टीका लगाने के लिये लगातार अभियान चलाते रहें। उन्हें विभिन्न प्रचार माध्यमों से जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, वार्ड स्तर पर माइक्रो लेवल प्लानिंग करें ताकि कोई भी टीका लगवाने से नहीं छूटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से बिहार की जनता ने काम करने का मौका दिया है, राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य किये गये हैं, जिसमें षिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विषेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि षिक्षा में बेहतर कार्य का ही परिणाम है कि पढ़ने वाले बच्चे-बच्चियों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संरचनात्मक ढ़ांचे के निर्माण के साथ-साथ कई बेहतर कार्य किये गये हैं, जिसका परिणाम है कि हेल्थ सेंटर पर इलाज कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। हमलोगों का उद्देष्य है कि मजबूरी में इलाज के लिये बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
आज 12 जून 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? Posted: 11 Jun 2021 07:48 AM PDT आज 12 जून 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग ☀ 12 जून 2021, शनिवार ☀ पंचांग 🔅 तिथि द्वितीया सायं 06:15:03 🔅 नक्षत्र आर्द्रा दिन 03:47:12 🔅 करण : बालव 07:28:45 कौलव 20:19:36 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग गण्ड 09:11:26 🔅 वार शनिवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:13:58 🔅 चन्द्रोदय 06:37:00 🔅 चन्द्र राशि मिथुन 🔅 सूर्यास्त 18:47:53 🔅 चन्द्रास्त 21:07:59 🔅 ऋतु ग्रीष्म ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 13:56:32 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत ज्येष्ठ 🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:52:58 - 12:48:44 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त : 05:22:35 - 06:18:21 06:18:21 - 07:14:07 🔅 कंटक 11:52:58 - 12:48:44 🔅 यमघण्ट 15:36:03 - 16:31:49 🔅 राहु काल 08:51:43 - 10:36:17 🔅 कुलिक 06:18:21 - 07:14:07 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:44:30 - 14:40:16 🔅 यमगण्ड 14:05:25 - 15:49:59 🔅 गुलिक काल 05:22:35 - 07:07:09 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पूर्व ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद ☀ चन्द्रबल 🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर पं. प्रेम सागर पाण्डेय् राशिफल 12 जून 2021, शनिवार मेष (Aries):कार्य रफ्तार तेज रखें। भाग्य की प्रबलता और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करेंगे। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ करियर !कारोबार के लिए हितकर। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 वृषभ (Tauras): सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 मिथुन (Gemini):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझेदारी उपलब्धि में सहायक होगी। दिन उत्तम। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer):विनम्रता और विवेक व्यक्ति के सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्ष को कमजोर न आंकें। भौतिक संसाधनों में रुचि रह सकती है। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 1 सिंह - प्रेम और निज संबंधों को बल मिलेगा। मन-बुद्धि के श्रेष्ठ संयोजन से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कन्या (Virgo):बोलने से बेहतर है कर दिखाना. बड़ों के सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 तुला (Libra):संपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। भाग्य के सहयोग श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 वृश्चिक (Scorpio):श्रेष्ठ कार्याें एवं योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। अपनों का साथ सफलता दर ऊंची रखेगा। खानपान बेहतर होगा। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन उत्तम। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 1 धनु (Sagittarius):निवेशों पर संकल्प के साथ जुटे रहने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन शुभ। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 मकर (Capricorn):दिखावे और आत्मप्रशंसा से बचें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। लेन देन में सतर्क रहें। सफेदपोश ठगों से बचें। दिन सामान्य। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 कुंभ (Aquarius):आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। प्रतिभा संवार पर रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 मीन (Pisces):मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। पैतृक मामलों में गति आएगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार (Divya Rashmi "News For Every One"). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |