Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- INDORE NEWS- डूइंग नीडफुल की जनहित याचिका पर नगर निगम को नोटिस
- MP NEWS- क्लर्क शकील अहमद पर भ्रष्टाचार का दोष साबित, 4 साल की जेल
- MP SPS TRANSFER LIST- एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची
- BHOPAL NEWS- एक्स्ट्रा पैसा कमाने बैतूल जाती थी यासमीन, पकड़ी गई
- हेलीकॉप्टर और 4 कारों में डॉलर भरकर ले गए हैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति: रूस का दावा
- MP MEDICAL EXAM SCAM- इतनी गड़बड़ी तो प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में भी नहीं होती
- BHOPAL NEWS- कोरोना जांच घोटाला की चर्चा, CMHO को कुछ पता ही नहीं
- CM शिवराज सिंह के गले में संक्रमण, सभी कार्यक्रम रद्द - MP NEWS
- मध्य प्रदेश मानसून- 15 जिलों को हिमालय से लौटते बादलों का इंतजार, पढ़िए बारिश कब होगी - MP WEATHER FORECAST
- INDORE NEWS- केसरबाग ब्रिज पर दुकानदार की हत्या, लुटेरे पहले से ही बैठे थे
- BHOPAL NEWS- 12वीं की छात्रा ने सल्फास ट्राई करके देखा, मौत
- GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया
- MP Sports Talent Search 2021- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म एवं पूरी जानकारी
- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें- GK in Hindi
- MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना
- INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े
- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे - MP EMPLOYEE NEWS
- जीवनसाथी यदि पागल हो जाए तो क्या तलाक लिया जा सकता है- THE HINDU MARRIAGE ACT, 1955
- CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat
- GWALIOR NEWS- ममता भिलवार , कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित थीं और भाजपा ने प्रदेश मंत्री घोषित कर दिया
- JABALPUR से शुरू हुआ था झंडा आंदोलन, लंदन की पार्लियामेंट हिल गई थी
- BHOPAL NEWS- मात्र 6 महीने का मासूम बच्चा कोविड-19 पॉजिटिव
- BHOPAL में नेहरू के कहने पर हमीदिया कॉलेज की नींव रखी गई थी
| INDORE NEWS- डूइंग नीडफुल की जनहित याचिका पर नगर निगम को नोटिस Posted: 16 Aug 2021 08:56 AM PDT इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने राज्य शासन, इंदौर नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्हें वृक्षों का परिरक्षण अधिनियम 2001 के प्रविधानों का पालन करनेे में क्या दिक्कत है। कोर्ट ने यह जवाब उस जनहित याचिका में मांगा है जिसमें शहर में पेड़ों के आसपास पेवर ब्लाक लगाए जाने को चुनौती दी गई है। यह याचिका डूइंग नीडफुल नामक सामाजिक संस्था ने एडवोकेट गगन बजाड़ के माध्यम से दायर की है। इसमें कहा है कि शहर में पेडों के आसपास पेवर ब्लाक लगाने की वजह से बरसात का पानी जमीन में नहीं जा पा रहा है। इससे पेड़ कमजोर होकर गिर पड़ते हैं। एक साल में इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। कोलकाता हाई कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भोपाल इस तरह के मामलों में दखल दे चुके है। दिल्ली, कोलकाता में पेड़ों के संरक्षण के लिए वृक्षों का परिरक्षण अधिनियम के तहत उपाय किए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए नगर निगम, शासन और IDA में गुहार लगाई थी लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो हाई कोर्ट में जनहित याचिका प्रस्तुत की। सोमवार को जस्टिस सुजाय पाल और जस्टिस अनिल वर्मा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी। पहले भी दायर हुई थी याचिकाइसी मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले भी एक जनहित याचिका दायर हुई थी। कोर्ट ने याचिका का यह कहते हुए निराकरण किया था कि याचिकाकर्ता शासन और निगम के समक्ष इस संबंध में अभ्यावेदन दें। सोमवार को जिस जनहित याचिका में कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं उसमें याचिकाकर्ता निगम और शासन के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर चुके हैं। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP NEWS- क्लर्क शकील अहमद पर भ्रष्टाचार का दोष साबित, 4 साल की जेल Posted: 16 Aug 2021 08:51 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में नियमानुसार काम करवाने के लिए भी बाबू को रिश्वत देनी पड़ती है। ठेकेदार का पेमेंट पास करने के बदले तो रिश्वत की मांग कुछ इस प्रकार की जाती है जैसे बाबू का अधिकार हो। रिश्वत को कमीशन कहा जाता है। उज्जैन के एक क्लर्क ने कुछ इसी तरह से ₹2500 की रिश्वत वसूल की थी। कोर्ट ने उसे 4 साल जेल की सजा सुनाई है। लोकायुक्त एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि अभिजीत सिंह राठौर निवासी उज्जैन ने 30 दिसंबर 2015 को शिकायत की थी कि वह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में ठेकेदारी करता है। आडिट शाखा में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक शकील अहमद खान ठेका निर्माण कार्य से संबंधित फिक्स डिपाजिट रसीद एवं सिक्युरिटी डिपाजिट करीब एक लाख रुपये देने के एवज में रिश्वत मांग कर रहा है। खान अब तक दिए गए पेमेंट की एक फीसद के हिसाब से ढाई हजार रुपये की मांग कर रहा था। लोकायुक्त ने शिकायत की तस्दीक वाइस रिकार्डर से करवाई तो उसमें भी शकील अहमद रुपये की मांग कर रहा था।जिसके बाद तत्कालीन निरीक्षक दिनेश रावत ने ट्रैप कार्रवाई कर शकील अहमद को 31 दिसंबर 2015 को निर्माण लेखा कक्ष ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय में शकील अहमद को अभिजीत सिंह से रिश्वत के ढाई हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। क्लर्क की पेंट उतरवा ली थीरुपये लेने के बाद शकील अहमद ने रुपये पेंट की बाएं जेब में रख लिए थे, जिसे लोकायुक्त ने जब्त कर लिए थे। शकील के हाथ घुलाने पर वह गुलाबी हो गए थे। मौके पर अभिजीत सिंह से संबंधित दस्तावेज शकील के पास से जब्त किए गए थे। सोमवार को कोर्ट ने शकील अहमद को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP SPS TRANSFER LIST- एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची Posted: 16 Aug 2021 08:38 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 25 अधिकारियों को ट्रांसफर का लाभ दिया गया है। मध्यप्रदेश एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्टश्री नीरज सोनी एसपी एसटीएफ जबलपुर से एडिशनल एसपी बैतूल श्रीमती श्रद्धा जोशी एडिशनल एसपी बैतूल से AIGP पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल श्री राजेश दंडोतिया एडिशनल एसपी जबलपुर से एडिशनल एसपी ग्वालियर श्री मनोज करवेति उप सेनानी CIJW स्पेशल ब्रांच पुलिस हैडक्वाटर भोपाल से 36वीं वाहिनी बालाघाट श्री नगरिया जामले 36वीं वाहिनी बालाघाट से उप सेनानी CIJW स्पेशल ब्रांच पुलिस हैडक्वाटर भोपाल श्री राजेश कुमार शर्मा AIGP रेल भोपाल से AIGP चंबल आईजी ऑफिस आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम श्री चंद्रशेखर कौशिक 36वीं वाहिनी बालाघाट से प्रथम वाहिनी इंदौर श्री सखाराम सेंगर एडिशनल एसपी रीवा से एडिशनल एसपी खंडवा श्री राकेश कुमार पांडे उप सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर से 23वीं वाहिनी भोपाल श्री डेनियल जोसेफ एडिशनल एसपी पीटीएस सागर से एडिशनल एसपी पीटीएस भोपाल सुश्री लवली सोनी एडिशनल एसपी पुलिस हैडक्वाटर भोपाल से एडिशनल एसपी पीटीएस सागर श्री विक्रम सिंह एडिशनल एसपी बीना जिला सागर से एडिशनल एसपी छतरपुर श्री अरुण कश्यप राजभवन की सिक्योरिटी से छठवी वाहिनी जबलपुर श्रीमती प्राची द्विवेदी 30 जनवरी 2021 को हुआ ट्रांसफर संशोधित आरएपीटीसी इंदौर आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम श्री हरि सिंह रघुवंशी 23 वीं वाहिनी भोपाल से 7 वी वाहिनी भोपाल श्री मनोज केडिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर से एडिशनल एसपी कटनी श्री तेर सिंह बघेल एडिशनल एसपी गुना से एडिशनल एसपी शाहजहांपुर श्रीमती रश्मि धुर्वे डाबर AJK बालाघाट से सहायक महा निरीक्षक कार्यालय पुलिस जोन बालाघाट श्री विजय डाबर एडिशनल एसपी मऊगंज रीवा से एडिशनल एसपी बालाघाट श्री लोकेश कुमार सिन्हा सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडिशनल एसपी साइबर सेल जबलपुर श्री राम सुहावन रावत एडिशनल एसपी AJK चंबल रेंज से सहायक महानिरीक्षक आईजी ऑफिस जबलपुर श्रीमती रिचा चौबे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल से एडिशनल एसपी भोपाल श्री संदीप मिश्रा एडिशनल एसपी कटनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम श्री विवेक लाल एडिशनल एसपी जिला डिंडोरी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस हैडक्वाटर भोपाल श्री आशीष खरे 18 वीं वाहिनी शिवपुरी से पुलिस हैडक्वाटर भोपाल 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL NEWS- एक्स्ट्रा पैसा कमाने बैतूल जाती थी यासमीन, पकड़ी गई Posted: 16 Aug 2021 08:14 AM PDT भोपाल। लग्जरी लाइफ के लिए कुछ लड़कियां क्या कुछ नहीं कर जातीं। भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली दो ऐसी लड़कियां हैं जिन्होंने एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए घिनौना काम करना शुरू कर दिया। अपने शहर में दोनों लड़कियां शराफत की जिंदगी जी रही थी परंतु बैतूल में ग्राहकों की सेवा करती थीं। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की महिला सेल प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर ने एक छापामार कार्रवाई के दौरान एक महिला, दो लड़कियां एवं एक लड़के को गिरफ्तार किया है। महिला बैतूल की रहने वाली है। उसकी ऐसी कई लड़कियों से डील है जो दूसरे शहरों में रहती हैं। महिला ने कुछ एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए सभी लड़कियों को सप्लाई करना शुरू कर दिया था। भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली पकड़ी गईपुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की तो भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली पकड़ी गई। सरगना महिला ने अनैतिक व्यापार करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को मांगी गई सभी जानकारी भी उपलब्ध करा दी है। उसकी लिस्ट में लड़कियों के अलावा कई ग्राहकों के भी नाम है। बताया जा रहा है कि बैतूल और छिंदवाड़ा के कई प्रतिशत लोगों के नाम उसकी फोन बुक में मिले हैं। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| हेलीकॉप्टर और 4 कारों में डॉलर भरकर ले गए हैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति: रूस का दावा Posted: 16 Aug 2021 07:50 AM PDT अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित रूस के दूतावास ने ब्रेकिंग न्यूज़ दी है। दूतावास का दावा है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति एक हेलीकॉप्टर और 4 कारों में डॉलर भरकर ले गए हैं। उनकी लोकेशन किसी को नहीं पता है। रूस के दूतावास ने बताया कि करंसी इतनी ज्यादा थी कि हेलीकॉप्टर उसका लोड नहीं उठा पाया इसलिए कुछ करेंसी एयरपोर्ट पर ही छोड़ दी। लगभग 50 लाख डॉलर एयरपोर्ट पर लावारिस पड़े मिले हैं। क्या अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने देश बेच दियाअफगानिस्तान के राष्ट्रपति को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। दुनिया भर में लोग आश्चर्यचकित हैं कि कितनी आसानी से उन्होंने अपने देश पर कब्जा हो जाने दिया और कोई संघर्ष नहीं किया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि राष्ट्रपति किसी संभावित हमले के डर से भागे नहीं बल्कि अफगानिस्तान को बेच कर चले गए हैं। इसीलिए उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। अफगानिस्तान के सरकारी खजाने में कितना पैसा बचा हैअर्थशास्त्री अनुमान लगा रहे हैं कि अफगानिस्तान के सरकारी खजाने में अब कितना पैसा बचा होगा। क्योंकि अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए और नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी। आम नागरिकों में दहशत है और वह किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान की सीमा से बाहर जाना चाहते हैं। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP MEDICAL EXAM SCAM- इतनी गड़बड़ी तो प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में भी नहीं होती Posted: 16 Aug 2021 07:00 AM PDT जबलपुर। Madhya Pradesh Medical Science University, Jabalpur (मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर) में परीक्षाओं से संबंधित जितने घोटाले सामने आ रहे हैं, इतनी गड़बड़ियां तो किसी प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में भी नहीं होतीं। चौकाने वाली बात यह है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निर्देश पर जांच तो शुरू हुई थी परंतु समाचार लिखे जाने तक एक भी FIR दर्ज नहीं की गई है जबकि घोटाला प्रमाणित हो चुका है। 2018 से चल रहा है घोटालाताजा मामला शिक्षा सत्र 2018-19 का सामने आया है। BSC नर्सिंग फर्स्ट ईयर में प्रवेश के समय एक छात्रा को रजिस्ट्रेशन नंबर एनपी 144 एन 000018038 जारी हुआ। इसी रजिस्ट्रेशन पर बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर 2020 की परीक्षा के लिए एक छात्र को एडमिट कार्ड जारी हो गया। बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर में एडमिशन के समय एक छात्रा को रजिस्ट्रेशन नंबर एनपी 144एन 000018029 हुआ। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर पर बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर मेन एंड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फरवरी 2020 में दूसरी छात्रा को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया। एमपी मेडिकल यूनिवर्सिटी- केवल परीक्षा ही नहीं एडमिशन में भी घोटाला हुआ हैरजिस्ट्रेशन में हेराफेरी का खेल कॉलेज, विश्विद्यालय से लेकर ठेका कंपनी के बीच मिलीभगत से हुआ है। कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं के नाम पर यह धांधली की गई। अधिक कमाई के चक्कर में कॉलेज ने खाली सीटों पर दूसरे छात्र-छात्राओं को एडमिशन दे दिया। यह खेल रजिस्ट्रेशन की तारीख निकल जाने पर किया गया। ठेका कंपनी से मिलीभगत करके पुराने रजिस्ट्रेशन पर ही नए एडमिशन दिए गए और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए। कंपनी के सर्वर में गड़बड़ी की गई है, लेकिन जब्ती नहीं की जा रही हैपूरा घोटाला यूनिवर्सिटी के अधिकारियों एवं परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के प्रबंधन की मिलीभगत से किया गया है। कंपनी के सर्वर कंप्यूटर में गड़बड़ी की गई है। सीट छोड़ने वाले स्टूडेंट के रजिस्ट्रेशन नंबर पर किसी दूसरे स्टूडेंट का नाम एवं अन्य जानकारी चढ़ा दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि धांधली के आरोप में कुछ अधिकारियों को हटाया, कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड किया, परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी माइंड लॉजिस्क का ठेका टर्मिनेट कर दिया गया परंतु ना तो कंपनी का सर्वर जप्त किया गया ना ही कोई छापामार कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के नाम पर जो कुछ भी किया जा रहा है उसमें से एक भी प्रक्रिया ऐसी नहीं है जिसमें दंड का प्रावधान हो। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL NEWS- कोरोना जांच घोटाला की चर्चा, CMHO को कुछ पता ही नहीं Posted: 16 Aug 2021 06:34 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वास्थ्य विभाग पर कोरोनावायरस की जांच में घोटाला करने के आरोप लग रहे हैं और अजीब बात यह है कि सीएमएचओ को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। समाचार लिखे जाने तक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ था जबकि सोशल मीडिया पर सुबह से घोटाले की चर्चा हो रही है। मामला कोटरा सुल्तानाबाद में कबाड़ में मिली कोरोनावायरस संक्रमण की जांच करने वाली किट और कुछ दस्तावेजों का है जिनमें 13 कागजों पर 300 नागरिकों के नाम एवं नंबर लिखे हुए हैं। बताया गया है कि यह सामग्री एवं दस्तावेज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल को लावारिस पड़े मिले हैं। बताया गया है कि इनमें 80 से ज्यादा स्वैब स्टिक (जिससे कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच की जाती है) और 13 कागजों पर 300 लोगों के नाम एवं मोबाइल नंबर लिखें हैं। CMHO ने कहा: मुझे कोई जानकारी नहीं हैभोपाल के हेल्थ डिपार्टमेंट पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि शहर में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। कागजी खानापूर्ति हो रही है। स्वैब स्टिक के माध्यम से सैंपल कलेक्ट नहीं किए जा रहे। केवल लिस्ट बनाई जा रही है और सभी को नेगेटिव बताया जा रहा है। सच क्या है यह तो CMHO डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ही बता सकते हैं परंतु उन्होंने ऐसे किसी भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। आश्चर्यजनक बात है डिपार्टमेंट के हेड को यह पता ही नहीं है कि डिपार्टमेंट में क्या चल रहा है। स्वैब स्टिक और दस्तावेज लेने कोई नहीं आया: प्रदीप खंडेलवालआम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खण्डेलवाल ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल के कार्यालय में दी थी। CMHO ऑफिस से डॉ. तेजप्रताप और डॉ. केके अग्रवाल का फोन आया। डॉ. तेजप्रताप ने उनसे सीट की फोटो मांगी थी। इसके बाद से खण्डेलवाल के पास किसी का ना तो फोन आया और ना ही कोई जानकारी लेने आया। प्रदीप खण्डेलवाल ने बताया कि उन्होंने सोमवार को CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को फोन करके सामान ले जाने के लिए कहा तो उनको जवाब दिया कि वह कबाड़ है। हमारे काम का नहीं है। घोटाले का आरोप क्यों लग रहा हैघोटाले का आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि स्वैब स्टिक और दस्तावेजों को लेने के लिए कोई नहीं आया। जबकि प्रदीप खंडेलवाल का कहना है कि उन पर 2023 की एक्सपायरी लिखी हुई है। यदि किसी टीम के पास से गुम हो गए होते तो अब तक कोई ना कोई लेने जरूर आता। अधिकारियों की बेरुखी इस बात का विश्वास दिलाती है कि दस्तावेजों में 80 स्वैब स्टिक का उपयोग हो चुका है या नहीं 80 RTPCR तैयार हो चुकी है। प्रदीप खंडेलवाल के पास जो स्वैब स्टिक हैं, अब वह किसी काम की नहीं है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| CM शिवराज सिंह के गले में संक्रमण, सभी कार्यक्रम रद्द - MP NEWS Posted: 16 Aug 2021 06:40 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के गले में इंफेक्शन की खबर आ रही है। बताया गया है कि इसके चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से सीएम शिवराज सिंह चौहान को गले में संक्रमण के कारण तकलीफ हो रही थी। आज सोमवार को रविंद्र भवन में एक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में वह ठीक प्रकार से बोल नहीं पा रहे थे। डॉक्टर ने उन्हें तत्काल आराम करने की सलाह दी है। मंगलवार का अशोकनगर-गुना का दौरा भी रद्दसूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम के अनुसार विदिशा के कुरवई, सिरावद और बिशनपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना होना था। मुख्यमंत्री ने देर शाम होने वाली मुलाकातों को भी टाल दिया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को अशोक नगर एवं गुना के दौरे पर जाने वाले थे परंतु ताजा अपडेट के अनुसार यह द्वारा कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुबह स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि में शौर्य स्मारक में आयोजित सभा में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने निवास पर ही एक कार्यक्रम में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 99.8% प्राप्त करने वाली कु. वनिशा पाठक को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत 2 लाख रुपए की राशि भेंट की। फिर बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री की पत्नी ने महाकाल में विशेष पूजा कराईबताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान की स्वास्थ्य कामना को लेकर विशेष पूजा कराई। पुजारी श्री प्रदीप गुरु जी ने अभिषेक एवं अनुष्ठान संपन्न करवाया। कोई आधिकारिक जानकारी नहीं, अफवाहों की गुंजाइशइस मामले में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि शासन स्तर पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के भाषण का लाइव उनके ट्विटर हैंडल पर चलता है परंतु अस्वस्थता के बारे में कोई अपडेट नहीं है। CMO (मुख्यमंत्री का कार्यालय) की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है और सरकार से संबंधित मामलों में अफवाहों का खंडन करने का अभियान चलाने वाले जनसंपर्क मध्यप्रदेश की ओर से भी समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। आधिकारिक जानकारी अनुपस्थित होने की स्थिति में अफवाहों की गुंजाइश है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 16 Aug 2021 07:39 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ चुकी है। लाखों लोग बर्बाद हो गए हजारों घर तबाह हो गए लेकिन इसी मध्यप्रदेश में 15 जिले ऐसे हैं जहां का किसान बादलों का इंतजार कर रहा है। यदि हिमालय से लौटते बादल नहीं बरसे तो शहरी इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो सकता है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में औसत से कम बारिशसूखे की चपेट में इंदौर के अलावा झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद, हरदा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, दमोह और पन्ना आ गए हैं। इसके अलावा सीहोर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, सतना, छतरपुर, सागर, देवास, अलीराजपुर और मुरैना में भी बारिश का कोटा सामान्य से नीचे चला गया है। हिमालय से बादल कब लौटेंगेमौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की अक्षीय रेखा फिलहाल हिमाचल के तराई क्षेत्र में है। बुधवार को दक्षिण में समुद्र की तरह वापस लौटेंगे। एक अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो शुक्रवार या शनिवार तक मध्य प्रदेश के आसमान पर होंगे। यह कितनी देर रुकेंगे कहा नहीं जा सकता परंतु अच्छी खबर यह है कि बंगाल की खाड़ी से बादलों का एक नया परिवार मध्य प्रदेश की तरफ पर्यटन के लिए आ रहा है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना MP CORONA NEWS- सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE NEWS- केसरबाग ब्रिज पर दुकानदार की हत्या, लुटेरे पहले से ही बैठे थे Posted: 15 Aug 2021 11:39 PM PDT इंदौर। हर मामले में नंबर वन इंदौर की पुलिस के दामन पर दाग लगाने वाली खबर है। सब्जी मंडी के रास्ते में केसरबाग ब्रिज पर लुटेरे राहगीरों को लूट रहे थे। एक दुकानदार ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह के समय की है। मृत्यु दुकानदार का नाम चंदन भावसार बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि 40 वर्षीय व्यापारी चंदन भावसार अन्य कई लोगों की तरह सुबह के समय सब्जी लेने जाते थे। चाणक्यपुरी से चोइथराम मंडी के रास्ते में केसरबाग ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बंद थी या शायद बदमाशों ने किसी प्रकार से स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया था। वह राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। चंदन भावसार ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। चंदन के गले पर चैन स्नैचिंग के निशान हैं। उनके शरीर पर संघर्ष के निशान हैं। गले से चैन गायब है। लुटेरे बैठे रहते हैं, पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैंलोगों ने बताया कि राजेन्द्र नगर मंडी लूटपाट का गढ़ बन गया है। यहां कुछ दिन पहले बदमाशों ने लूट के लिए एक व्यापारी पर ब्लेड से हमला किया था। आक्रोशित व्यापारियों ने मंडी का घेराव भी किया था। लोगों का कहना है कि सब्जी का ठेला लगाने वालों को आए दिन लूटा जाता है। एक प्रकार की चौथ वसूली चलती है। सब्जी मंडी जाने के लिए टेरर टैक्स देना पड़ता है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL NEWS- 12वीं की छात्रा ने सल्फास ट्राई करके देखा, मौत Posted: 15 Aug 2021 11:23 PM PDT भोपाल। प्रयोगधर्मिता बहुत अच्छी बात है परंतु यदि खतरों के प्रति सतर्कता कम कर दी जाए तो यही अच्छी बात सबसे बुरी बात हो जाती है। कक्षा 12 में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की ने सल्फास की टेबलेट को ट्राई करने के लिए जीभ पर रखा था, 24 घंटे तक डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की परंतु बिटिया को बचाया नहीं जा सका। रातीबड़ पुलिस थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि अस्पताल की तरफ से सूचना मिली थी। जब पुलिस पहुंची तब छात्रा होश में थी। उसने बताया कि वह अपने घर में चाबी ढूंढ रही थी तभी अचानक उसे एक डिब्बी मिली। इसमें कुछ टेबलेट रखी थी। जिज्ञासा बस उसने अपनी चाची से इसके बारे में पूछा परंतु चाची सवाल सुन नहीं पाई, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। छात्रा ने टेबलेट को ट्राई करके देखने के लिए अपनी जीभ पर रख लिया। उसने बताया कि अचानक कुछ ऐसा हुआ कि टेबलेट अंदर चली गई। उसने तत्काल परिवार के लोगों को बताया। घरवाले अस्पताल लेकर दौड़े। डॉक्टर लगातार कोशिश कर रहे थे। पुलिस को बयान देने के बाद छात्रा की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका। मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसके पिता ने सुसाइड किया था। 5 महीने पहले उसकी मां का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। परिवार में 12 साल का एक बच्चा (नंदिता का छोटा भाई कृष) बचा है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| GWALIOR NEWS- विवाहिता को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया, सिरफिरा शादी के लिए पीछे पड़ गया Posted: 16 Aug 2021 05:16 AM PDT ग्वालियर। एक प्राइवेट कंपनी के बैक ऑफिस में काम करने वाली विवाहित युवती को इसी कंपनी में काम करने वाले सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के साथ फ्लर्ट करना भारी पड़ गया। सिरफिरा युवक सीरियस हो गया और शादी करने के लिए पीछे पड़ गया। जब वह प्रेशर बनाने लगा तो युवती को उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आना पड़ा। पुलिस को अपनी शिकायत में विवाहित युवती ने बताया कि एक ही कंपनी में काम करने के कारण दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। 1 दिन सुबह 9:30 बजे लड़के ने उसे ऑफिस बुलाया और फिर उसके साथ रिलेशन बना लिए। युवती का कहना है कि लड़के ने उसके बच्चों को मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसे शोषण सहन करना पड़ा। इस रिलेशन के बाद लड़का और ज्यादा सीरियस हो गया। वह लगातार विवाहित युवती पर दबाव बनाने लगा कि अपन दोनों तलाक ले लेंगे और शादी कर लेंगे। उसने यह भी विश्वास दिलाया कि उसके बच्चों को वह पिता की तरह अपने साथ रखेगा। युवती ने उसे कई बार टालने की कोशिश की परंतु वह मानने को तैयार नहीं था। लगातार दबाव बढ़ाता चला गया। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो विवाहित युवती ने पुलिस को जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज करके लड़के की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP Sports Talent Search 2021- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म एवं पूरी जानकारी Posted: 15 Aug 2021 10:07 PM PDT मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रोत्साहित किए जाने के बाद Directorate of Sports MP ने मध्यप्रदेश में प्रतिभा चयन अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच है ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। (MP Sports Talent Search 2021 का ऑनलाइन फॉर्म) Sports and Youth Welfare Department, MP द्वारा फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद उन्हें अकैडमी में ट्रेनिंग दी जाएगी। मध्य प्रदेश टैलेंट सर्च 2021- 2500 विद्यार्थियों का चयन होगामध्य प्रदेश टैलेंट सर्च 2021 अभियान के तहत कुल 2500 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। इसमें से 80% मध्यप्रदेश के मूल निवासी और 20% अन्य राज्यों से आए विद्यार्थी शामिल किए जा सकते हैं। यह अभियान खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग सहयोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट्स जो ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं कर सकते, अपने स्कूल के प्रिंसिपल से अथवा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर और जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। एमपी टैलेंट सर्च 2021 ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेटमध्यप्रदेश में स्कूल स्तर से खिलाड़ियों का चयन करने के लिए शुरू किए गए प्रतिभा चयन कार्यक्रम के तहत पंजीयन का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा। पंजीयन ऑनलाइन किया जा रहा है, लेकिन विशेष मामलों में ऑफलाइन भी किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत किसी भी स्कूल से और किसी भी एजुकेशन बोर्ड से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। यदि किसी बच्चे ने इस साल स्कूल में एडमिशन नहीं ले पाया है तब भी वह आवेदन कर सकता है। मध्य प्रदेश खेल अकादमी में किन खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगाएथलेटिक्स, शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स ( कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग, सेलिंग, स्लालॉम), कराते, फेंसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो, घुड़सवारी, पुरुष हॉकी, ट्रायथलान, महिला हॉकी, बेडमिंटन, तीरंदाजी, पुरुष क्रिकेट, योग और मलखंभ में अपना भविष्य बनाने के लिए इस अभियान में शामिल हो सकेंगे। मध्य प्रदेश टैलेंट सर्च 2021 चयन प्रक्रियाचयन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की जा रही है। पंजीयन के बाद 24 अगस्त से चयन प्रक्रिया शुरू होगी और यह जिला, संभाग और फिर राज्य स्तर पर होेगी। माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर संबंधी कोई समस्या नहीं आयी, तो पूरी प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के परिणाम को तत्काल माईक्रोसॉफ्ट एक्सेल में दर्ज कर उसी दिन मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के परिणामों के आधार पर मुख्यालय स्तर से खेल अकादमियों में उपलब्ध रिक्त सीट के निर्धारित अनुपात अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ग्रामीण बच्चों को आने जाने की व्यवस्थास्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से ब्लाक से जिला स्तर तक खिलाड़ियों के आने-जाने एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| इमरजेंसी में कार लॉक हो जाए तो जान बचाने के लिए क्या करें- GK in Hindi Posted: 15 Aug 2021 09:34 PM PDT आजकल ज्यादातर कार ऑटोमेटिक आ रही हैं। कुछ वर्षों पहले मुंबई की बाढ़ में बहुत सारे लोगों की मृत्यु इसलिए हो गई थी क्योंकि वह ऑटोमेटिक कार के अंदर थे और कार बाढ़ में फंस गई थी। पानी भरते ही कार अंदर से लॉक हो गईं थीं। ना तो दरवाजा खुला और ना ही शीशा तोड़ पाए। सवाल यह है कि क्या इंजीनियरों ने इतनी महंगी कारों में जान बचाने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया। आइए तलाश करते हैं:- कार इमरजेंसी किट के बारे में पूछिएदरअसल ज्यादातर लोग जब कार खरीदते हैं तो उसका कलर और इंटीरियर देखते हैं। आराम की एक एक चीज को ध्यानपूर्वक देखा जाता है और उसका उपयोग समझा जाता है परंतु आपातकाल की स्थिति में क्या करेंगे, टेस्ट ड्राइव के दौरान शायद ही कोई पूछता हो। यदि सवाल पूछेंगे तो जवाब भी मिलेगा और पता चलेगा कि हर कार में अचानक आग लग जाने पर, कार के पानी में गिर जाने पर अथवा किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में जान बचाने के लिए कोई ना कोई विकल्प जरूर होता है। हेडरेस्ट सिर्फ आराम नहीं देता, जान भी बचाता हैसभी कारों में ड्राइवर और उसके पास वाली सीट पर हेडरेस्ट जरूर होता है। यह केवल सिर को आराम देने के लिए नहीं होता बल्कि इमरजेंसी में यूज किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण उपकरण है। जैसे ही आप इसे बाहर निकालेंगे आपको दिखाई देगा 2 नुकीले स्टील के रॉड आपके हाथ में हैं। आप बड़ी ही आसानी से कार के किसी भी शीशे को तोड़ सकते हैं। फिल्मी स्टाइल में लात मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि लात मारने से कांच टूटता नहीं है, पैर में फ्रैक्चर जरूर हो सकता है। हेडरेस्ट आपको सिर्फ कांच तोड़ने में मदद नहीं करता बल्कि यदि कोई लुटेरा चाकू लेकर आ जाए तो आपका हेडरेस्ट उसके सिर में दर्द पैदा कर देगा। हेडरेस्ट बड़े काम की चीज है, एक बार बाहर निकाल कर देखिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP NEWS- दो मंत्रियों के बाद कलेक्टर की तबीयत बिगड़ी, समारोह के बीच में से रवाना Posted: 15 Aug 2021 09:35 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अजीब तरह का इत्तेफाक नजर आया। मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण शिवपुरी नहीं पहुंच पाए, मंत्री प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर पहुंच गए लेकिन तबीयत बिगड़ जाने के कारण ध्वजारोहण नहीं कर पाए और मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन की तबीयत समारोह के दौरान बिगड़ गई। समारोह छोड़कर जाना पड़ा। मुरैना के एसएएफ परेड ग्राउंड में देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने झंडा वंदन किया। परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन की तबियत बिगड़ गई। चक्कर आने से वह मंच की सीढ़ियों पर ही बैठ गए। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें घर रवाना किया। समारोह के दौरान कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन, डीआईजी सचिन अतुलकर, एसपी ललित शाक्यवार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। इसी दौरान कलेक्टर को चक्कर आ गया। तबियत बिगड़ने पर वह मंच से नीचे जाना चाह रहे थे, लेकिन अचानक स्थिति ज्यादा खराब हो गई और वह सीढ़ियों पर ही बैठ गए। मौजूद अधिकारियों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया। इसके बाद कलेक्टर को जांच के बाद घर रवाना कर दिया। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE NEWS- कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन का विरोध, पथराव, वाहन तोड़े Posted: 15 Aug 2021 02:01 PM PDT इंदौर। शहर के तेजाजी नगर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। झंडावंदन का विरोध किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया गया। जो वाहन समारोह में आए थे, उनके साथ तोड़फोड़ की गई। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। भारत माता का जयघोष होते ही पथराव शुरू हो गयानायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में 15 अगस्त पर झंडा वंदन के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। जिसके कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद भीड़ ने पत्थर बरसाए। जिससे भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कार बाइक और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में यहां सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। जमकर नारेबाजी की गई। तेजाजी नगर इलाके में भारी पुलिस फोर्ससूचना के बाद एसपी आशुतोष बागरी, शशिकांत कनकने, टीआई आरडी कानवा समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। घायलों को भी अस्पताल भिजवाया गया है। एसपी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देश विरोधी नारे लगाने वाले और उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्जएसपी ने बताया, घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोग नामजद हैं। घटना के बाद कई संगठन थाने पर पहुंच गए थे। इसके बाद सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा भाइयों समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को चपरासी बनाने वाले आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे - MP EMPLOYEE NEWS Posted: 15 Aug 2021 09:23 PM PDT जबलपुर। योग्यता के अनुसार प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के बाद शासन की पॉलिसी के कारण चपरासी के पद पर डिमोशन करने वाले आदेश को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है। याचिकाकर्ता इस मामले के फैसले अथवा आगामी आदेश तक प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर काम करते रहेंगे। चेरीताल निवासी मधु श्रीवास्तव और ठक्कर ग्राम निवासी मोहम्मद उसजिद अशरफी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि 9 फरवरी 2021 को उन्हें शिक्षा विभाग में लैब टीचर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। 20 जुलाई, 2021 को उन्हें लैब टीचर से भृत्य के पद पर रिवर्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में कहा गया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को लैब टीचर और दिवंगत लिपिक या अन्य कर्मचारी के आश्रितों को लिपिक या भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर की दलीलें सुनने के बाद एकलपीठों ने प्रयोगशाला शिक्षकों को चपरासी के पद पर रिवर्ट करने के आदेश पर रोक लगा दी है। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जीवनसाथी यदि पागल हो जाए तो क्या तलाक लिया जा सकता है- THE HINDU MARRIAGE ACT, 1955 Posted: 15 Aug 2021 01:45 PM PDT जब कोई व्यक्ति कुटुम्ब न्यायालय में तलाक या न्यायिक पृथक्करण के लिए अपील करता है तब तलाक का कोई आधार होना बहुत आवश्यक होता है। बिना आधार के न्यायालय तलाक की डिक्री नहीं दे सकता है अर्थात अगर पति या पत्नी दोनों अपने वैवाहिक जीवन के कर्तव्यों को निभाने में कोई एक असमर्थ हो या दोनों में से एक प्रारंभ से ही जड़ या मंदबुद्धि का हो तब तलाक का आधार उसका पागलपन भी हो सकता है जानिए। हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 10 एवं धारा 13(1) (iii) अर्थात न्यायिक पृथक्करण एवं विवाह-विच्छेद (तलाक) का आधार पागलपन कब हो सकता है:- 1. मस्तिष्क कमजोरी:- कोई व्यक्ति मानसिक कमजोरी या मंदबुद्धि का होना पागलपन नहीं होता है अर्थात ऐसे व्यक्ति को न्यायालय भी पागल घोषित नहीं कर सकता है। अजितराज बनाम बासुमति:-मामले में न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि कमजोर दिमाग वाला व्यक्ति या मंद बुद्धि वाला व्यक्ति यदि वह स्वयं के कार्यों का संचालन कर सके तो उसे पागलपन नहीं कहा जायेगा। 2. पागलपन निरंतर होना चाहिए:- यदि कोई व्यक्ति पाँच वर्ष तक पागल रहा है लेकिन बीच-बीच में ठीक होता रहा है तो उसे पागल नहीं माना जा सकता है एवं यह तलाक या न्यायिक पृथक्करण का आधार नहीं होगा। व्यक्ति का निरंतर पागल होना आवश्यक है अर्थात व्यक्ति जन्म से ही पागल हो एवं वादी पर ही उसे पागल साबित करने का भार होता है। आर. लक्ष्मीनारायण बनाम शान्ति-:मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया गया कि मानसिक विकृतता को सिद्ध करने का भार वादी पर है। यदि वादी ऐसा सिद्ध करने में असफल रहता हैं तो तलाक की डिक्री पाने का हकदार नहीं होगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेखकोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है अंग स्पर्श करने या अश्लील फोटो-वीडियो दिखाने वाले को नजरअंदाज ना करें, इस धारा के तहत सबक सिखाएं मोबाइल पर ऐसे मैसेज आएं तो इस लिंक के साथ पुलिस को बताए, FIR दर्ज कराएं इंसान को कुत्ता-कमीना कहा तो किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी कठोर कारावास में कैदी से क्या करवाया जाता है रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है रेंट एग्रीमेंट के फायदे एवं शर्तें - मकान किराये पर देने के नियम यदि कोई मर्जी के बिना घर में घुस आए तो क्या FIR दर्ज करवाई जा सकती है धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है गर्भपात के दौरान यदि महिला की मृत्यु हो गई तो जेल कौन जाएगा डॉक्टर या पति :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| CM Sir, एक तो नौकरी अस्थाई ऊपर से वेतन भी 7000, अच्छी बात है क्या - Khula Khat Posted: 15 Aug 2021 01:13 PM PDT माननीय मुख्यमंत्री जी, जैसा कि हम सभी जानते हैं विगत 2 वर्षों से कोरोना संकट की महामारी पूरे विश्व में चल रही है। हमारा देश भी इससे अछूता नहीं रहा। मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्यप्रदेश में दूसरी लहर में भयानक संक्रमण दिखाई दिया था। जिसका सभी स्वास्थ्य कर्मी जिनमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सोशल वर्कर, वार्ड बॉय, स्वीपर एवं कई अन्य कर्मचारी ने इस महामारी का डटकर सामना किया। कोरोना महामारी के समय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने कई पदों पर शीघ्र अति शीघ्र भर्तियां निकाली। जिनमें कई पद 89 दिनों के लिए थे तो कई पूर्ण रूप से अस्थाई और कोरोना महामारी तक के लिए थे। आज जब दूसरी लहर थोड़ी शांत हुई तब कई घटनाएं सुनने को मिली जिनमें अस्थाई कर्मचारियों को समय पर वेतन ना मिलना प्रमुख था। एनएचएम ने जो वेतन निर्धारण किया वह पूर्ण रूप से असंगत था। ऐसी महामारी में जिसमें जान का खतरा हो उस समय किसी व्यक्ति से 7 से ₹10000 प्रति माह में काम करवाना यह उचित नहीं है। हम देखते हैं कि स्थाई कर्मियों के समान ही एनएचएम के कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं लेकिन वेतन के मामले में बहुत बड़ी विसंगति दोनों में देखी गई है। जहां एक तरफ सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है कि समान कार्य और समान वेतन व्यक्ति का प्राथमिक हक है लेकिन इसके बाद भी मानव संसाधन को इतने कम वेतन में जो कि आज की महंगाई के दौर में जीवन यापन करने के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। काम कराना व्यक्ति के साथ बहुत बड़ा अन्याय है अतः मेरा मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानते हुए समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए और हजारों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सही मायनों में वेतन विसंगति से स्वतंत्रता दिलाई जाए। जय हिंद धन्यवाद 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 15 Aug 2021 10:58 PM PDT ग्वालियर। ऐसे किस्से आपने कहीं सुने होंगे जब कोई व्यक्ति किसी अन्य काम में व्यस्त था और अचानक उसके जीवन की सबसे बड़ी सफलता का समाचार आया परंतु क्या आपने कभी सुना है कि एक नेता कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल था और तभी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उसे प्रदेश मंत्री बनाए जाने का समाचार आया हो। ममता भिलवार एकमात्र ऐसा नाम है, जिसे यह अनोखा अनुभव हुआ। श्रीमती ममता भिलवार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले तिराहे पर मौजूद थीं जहां बाल विधायक कुं. अवंतिका शाक्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री एम के कुरेशी, श्री मुनेश निगम, श्री देवीलाल जाटव, श्री छोटेलाल भरदेले, श्री बालकृष्ण माने, डॉ आर सी राजपूत, श्री शेख अब्दुल्ल, श्री ज्ञानचंद निधार, श्री हसन मोहम्मद, श्री उत्तम सिंह एवं श्री लाल मोहम्मद उनके साथ सम्मान किया गया। मजेदार बात यह है कि इसी कार्यक्रम के तत्काल बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हो गई जिसमें ममता भिलवार को प्रदेश मंत्री बनाया गया। उल्लेखनीय है कि ममता, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे की महिला नेता हैं जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था एवं अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस पार्टी ने इन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। कितनी अजीब बात है निष्कासन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सम्मानित किया और भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया। 16 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP CORONA NEWS- मध्य प्रदेश सावधान! पड़ोसी राज्य में 64219 पॉजिटिव, राखी के साथ वायरस भी आ सकता है JABALPUR CORONA- तीसरी लहर की दस्तक, 5 नागरिक संक्रमण का शिकार MP EMPLOYEE NEWS- शिक्षक के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने स्टे देने से मना किया MP NEWS- ध्वजारोहण करने गए मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एअरलिफ्ट किया MP NEWS- ध्वजारोहण के बाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे, भारत से ऊपर भाजपा का झंडा MP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य CRIME STORY- तू मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| JABALPUR से शुरू हुआ था झंडा आंदोलन, लंदन की पार्लियामेंट हिल गई थी Posted: 15 Aug 2021 08:53 AM PDT जबलपुर के टाउन हॉल में सबसे पहले सन 1922 में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झंडा फहरा दिया गया था। इसके कारण लंदन की पार्लियामेंट पार्क में हंगामा हो गया था। भारतीय ममालों के सचिव लार्ड विंटरटन ने पार्लियामेंट को आश्वासन दिया था कि कभी भी शासकीय या अर्धशाासकीय इमारत पर तिरंगा नहीं फहराया जाएगा। भारत में झंडा आंदोलन की शुरुआत कब और कहां से हुईक्योंकि यह मामला पूरे देश में चर्चित हो गया था इसलिए वर्ष 1923 में पंडित सुंदरलाल (नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष) ने जनता को आंदोलित किया कि टाउन हॉल पर झंडा अवश्य फहराया जाए। वे 18 मार्च 1923 को अपने साथ प्रमुख स्थानीय नेताओं बालमुकुंद त्रिपाठी, बद्रीनाथ दुबे, सुभद्रा कुमारी चौहान, ताजुद्दीन अब्दुल रहीम, माखनलाल चतुर्वेदी के साथ टाउन हॉल पहुंचे। जबलपुर के टाउन हॉल पर तिरंगा झंडा फहराने वाले युवक का नाम क्या थायहां एक प्रेमचंद नाम के नौजवान ने सीताराम यादव, परमानंद जैन, खुशालचंद्र जैन की सहायता से टाउन हाॅल के शिखर पर झंडा फहरा दिया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। अंग्रेजों की कार्रवाई ने आंदोलन और तेज हो गया। जबलपुर के बाद नागपुर में भी झंडा सत्याग्रह आरंभ किया गया। इस तरह जबलपुर से शुरू हुआ झंडा सत्याग्रह पूरे देश में फैल गया। (जैसा कि इतिहासविद डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया) 15 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा यदि पड़ोसी ने नाली बंद कर दी तो उचित कार्रवाई कौन करेगा नगरपालिका या SDM - CrPC Section 147 INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य भारतीय विमानों पर VT क्यों लिखा होता है, इसे हटाने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दबाव क्यों बनाया जा रहा है, पढ़िए MP COLLEGE ADMISSION- शिक्षा विभाग के कॉलेजों में BEd के प्रवेश का कार्यक्रम जारी CRIME STORY- मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था MP CORONA NEWS- मरीजों की संख्या 100 के पार, पड़ोसी महाराष्ट्र में 63,262 INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट GWALIOR NEWS- तिरंगा लगा रहे 3 कर्मचारी हादसे का शिकार, मौत MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL NEWS- मात्र 6 महीने का मासूम बच्चा कोविड-19 पॉजिटिव Posted: 15 Aug 2021 08:29 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मात्र 6 महीने का मासूम बच्चा संक्रमण का शिकार हो गया। वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था। उसे तत्काल सरकारी हमीदिया हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी विशेषज्ञ डॉक्टर उसे ऑब्जर्व कर रहे हैं। कोरोनावायरस के वेरिएंट का पता नहीं चला है। पूरे परिवार में कोई पॉजिटिव नहीं, बच्चा कैसे संक्रमित हो गयाहमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर लोकेंद्र दवे ने बताया कि बच्चा करीब चार दिन से न्यू मार्केट में एक निजी अस्पताल में भर्ती था। शनिवार को वहां से उसे हमीदिया रेफर किया गया है। डॉ दवे ने बताया कि बच्चे के परिवार में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि बच्चे को संक्रमण कहां से हुआ। विशेषज्ञों के अनुमान से सभी परेशान हैंबच्चे का हमीदिया अस्पताल के कोविड ए ब्लॉक में इलाज चल रहा है। हालांकि बीते एक हफ्ते के दौरान भोपाल में कोरोना के जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें इस बच्चे को छोड़ सभी की उम्र 30 साल से ज्यादा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के बारे में जो जानकारी दी है वह काफी परेशान करने वाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर होगा। उनका यह भी कहना है कि तीसरी लहर में कई मामले ऐसे आएंगे जब डॉक्टरों को इलाज करने का मौका तक नहीं मिलेगा। 15 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचारMP EMPLOYEE NEWS- संविदा लेखापालों को 2800 ग्रेड पे देने के आदेश, राज्य शिक्षा केंद्र हाईकोर्ट में हारा यदि पड़ोसी ने नाली बंद कर दी तो उचित कार्रवाई कौन करेगा नगरपालिका या SDM - CrPC Section 147 INDORE NEWS- कॉलेज में अतिथि विद्वानों की यूनिफार्म अनिवार्य भारतीय विमानों पर VT क्यों लिखा होता है, इसे हटाने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दबाव क्यों बनाया जा रहा है, पढ़िए MP COLLEGE ADMISSION- शिक्षा विभाग के कॉलेजों में BEd के प्रवेश का कार्यक्रम जारी CRIME STORY- मेरे पापा को मार डाल, मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाऊंगी: 17 साल की लड़की ने हत्यारे को ऑफर दिया था MP CORONA NEWS- मरीजों की संख्या 100 के पार, पड़ोसी महाराष्ट्र में 63,262 INDORE NEWS- लड़कियां केवल मौज-मस्ती के लिए किसी से भी संबंध नहीं बनातीं: हाईकोर्ट GWALIOR NEWS- तिरंगा लगा रहे 3 कर्मचारी हादसे का शिकार, मौत MP BJP SPOKESPERSON LIST-2021- मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं की सूची जारी महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांUPSC EXAM CALENDAR 2022 जारी, यहां से PDF DOWNLOAD करें GK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL में नेहरू के कहने पर हमीदिया कॉलेज की नींव रखी गई थी Posted: 15 Aug 2021 08:53 AM PDT भोपाल। भारत को आजादी भले ही 15 अगस्त 1947 को मिली हो परंतु पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1 साल पहले ही विकास कार्य और चिकित्सा एवं शिक्षा व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया था। भोपाल का हमीदिया कॉलेज पंडित जवाहरलाल नेहरू के कहने पर आजादी के 1 साल पहले शुरू किया गया था। भोपाल में पहला कॉलेज सन 1946 में खुला थाभोपाल का हमीदिया कॉलेज इस बात का गवाह है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की स्वतंत्रता से पहले ही अपने कार्यक्रम पर काम करना शुरू कर दिया था। सन 1946 में जवाहरलाल नेहरू भोपाल आए थे। तब उन्होंने भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खां को बताया था कि आजादी बस एक दरवाजा दूर है। उस समय भोपाल में उच्च शिक्षा के लिए कोई संस्थान नहीं था। पंडित नेहरू ने नवाब हमीदुल्लाह खान को एक कॉलेज खोलने की सलाह दी थी। उनके कहने पर ही रातों-रात हमीदिया कॉलेज तैयार किया गया। भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान का पूरा नामहाजी नवाब हाफिज सर हमीदुल्लाह खान का पूरा नाम सिकंदर सौलत इफ्तेखार उल मुल्क बहादुर हमीदुल्लाह खान था। उनका जन्म 9 सितंबर 1894 और निधन 4 फरवरी 1960 को हुआ। 1926 से उन्होंने भोपाल के नवाब के तौर पर शासन किया। नवाब हमीदुल्ला खान ने 1905 में एमएओ कॉलेज (अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) में स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (बीए लॉ 1915) में भाग लिया। महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियांGK in Hindi- चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं, पढ़िए वैज्ञानिक कारण GK in Hindi- कार का साइलेंसर पीछे, ट्रक का साइड में और ट्रैक्टर का सामने क्यों होता है GK in Hindi- अंग्रेजी के अक्षरों में i और j के ऊपर बिंदी क्यों लगाई जाती है GK in Hindi- माचिस की तीली किस लकड़ी से बनती है, माचिस का आविष्कार किसने और कब किया GK in Hindi- दुबई के सभी शेख अमीर क्यों होते हैं, कोई कंगाल क्यों नहीं होता GK in Hindi- परिक्रमा को इंग्लिश में क्या कहते हैं और हिंदी में इसका अर्थ क्या है :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com :- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

























