दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 14, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


पिंक ऑटो का इनर व्हील क्लब पटना ने किया उद्घाटन

Posted: 13 Aug 2021 09:09 AM PDT

पिंक ऑटो का इनर व्हील क्लब पटना ने किया उद्घाटन 

हमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा,की खास खबर 

पिंक ऑटो का इनर व्हील क्लब पटना ने  किया उद्घाटन। पिंक  ऑटो से, ऐसी महिलाओं द्वारा बनाये गये सामानो को बाजार देने की कोशिश की जाएगी, खाश कर जो छोटे पैमाने पर घरेलू उत्पाद बनाती है। 

पटना के विभिन्न क्षेत्रों में पिंक ऑटो लगाया जाएगा, जहां से लोगों द्वारा पापड़, बड़ी, इत्यादि घरेलू सामानों की खरीदारी आसानी से कर सकेंगे। 

क्लब की अध्यक्षा का कहना है कि स्त्री शक्ति के तहत उनको आर्थिक स्वावलंबन देना जरूरी है जिससे उनका मनोबल बढ़े और वो बेहतर जिन्दगी जी सके।
 
पिंक ऑटो का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्षा, पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्षा डॉ नीना कुमार और पूर्व जिलाध्यक्षा सरिता प्रसाद ने किया। 

क्लब की सदस्यां इस अवसर पर उपस्थित थी।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, प्रभावित लोगों का जाना हाल, अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश

Posted: 13 Aug 2021 09:03 AM PDT

मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, प्रभावित लोगों का जाना हाल, अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुये छपरा पहुंचे। छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुये सोनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी उन्होंने जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मुसेपुर चैक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। सामुदायिक किचेन में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कम्युनिटी किचेन के निकट चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यहां पर रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करें। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।
मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चैक पर रह रहे विस्थापित लोगों से बातचीत की उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन को और बड़ा किया जाए ताकि सहूलियत पूर्वक अधिक से अधिक भोजन कर सकें। लोगों को यहां किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें। यहां टेंट के साथ-साथ अन्य जरुरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था रखें। पशु चारा की पूरी उपलब्धता रखें। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और कहा कि लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी काम करें। छपरा के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्रभावित आबादी की जानकारी दी और नावों के परिचालन एवं अन्य राहत कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर गंगा नदी की धारा एवं जलस्तर का जायजा लिया। पटना वापस आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जे0पी0 सेतु पर रूककर गंगा नदी के जलस्तर का लिया जायजा।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं संबद्ध जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
वापस लौटने के पश्चात मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई क्षति का ठीक से आकलन कराएं। साथ ही किसानों की धान रोपनी की क्षति का भी आकलन कराएँ। प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के साथ सभी लोगों की सहायता करें। जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करें ताकि लोगों की त्वरित सहायता हो सके। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

बिहार में तीन जिलों से आज शुरू हुआ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Posted: 13 Aug 2021 09:00 AM PDT

बिहार में तीन जिलों से आज शुरू हुआ 'आजादी का अमृत महोत्सव'

'फिट इंडिया फ्रीडम रन' के मध्यम से दिया गया फिटनेस का संदेश

                        युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयभारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा बिहार के तीन जिलों पश्चिमी चंपारणसीवान एवं भोजपुर में आज 13 अगस्त को 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' का आगाज 'फिट इंडिया फ्रीडम रनसे हुआ। पश्चिमी चंपारण में यह कार्यक्रम तीन जगहों पर-चनपटिया के वृन्दावन गांधी आश्रमबेतिया के शहीद स्मारक और भितिहरवा गांधी आश्रम में तथा सीवान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मस्थल जीरादेई में आयोजित किया गया। जबकि भोजपुर में यह कार्यक्रम बाबू वीर कुवंर सिंह के जन्म स्थल पर आयोजित हुआ।

पश्चिमी चंपारण स्थित चनपटिया के वृन्दावन गांधी आश्रम में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'फिट इंडिया फ्रीडम रनका उद्घाटन स्थानीय विधायक उमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को शपथ भी दिलाई। मौके पर नेहरू युवा केंद्र,पश्चिम चंपारण की जिला युवा अधिकारी शालू, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक विजेंद्र तिवारी, राज्य निदेशक कार्यालय के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, शिवजी राम एवं नमामि गंगे परियोजना के परियोजना सहायक पवन कुमार सौरभ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर बेतिया प्रखंड के शहीद पार्क में आयोजित 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' 2.0 के दौरान  मुख्य अतिथि के तौर पर बेतिया नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया उपस्थित थी।

सीवान के जीरादेई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' कार्यक्रम  का उद्घाटन  स्वतंत्रता सेनानी  मुंशी सिंह ने किया। मौके पर सिवान के सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पांडे,  सहित नेहरू युवा केन्द्र  के युवा अधिकारी कार्तिक सिंघला मौजूद थे।

भोजपुर में 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0का आयोजन अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क,जगदीशपुर से शुरू हुआ और अलग-अलग मार्गों से हो कर स्टेशन परिसर में समाप्त हुआ। कोरोना प्रोटोकोल को देखते हुए इसका जिला स्तरीय उद्घाटन वर्चुअल मोड में मेयर रूबी तिवारी की उपस्थिति में किया गया। मौके पर  अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी सौम्या आनंददिवंगत स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार सिंह के पुत्रयोग गुरु अनुपम सिंह चौहानकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पी.के. द्विवेदी उपस्थित थे।

सभी तीन जिलों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 'फिट इंडिया फ्रीडम रनके साथ किया गयाजिसके जरिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। युवाओं ने  तिरंगा झंडा व बैनर लिए देशभक्ति गीत एवं नारों के साथ पूरे उत्साह से फ्रीडम रन में भाग लिया। जीरादेई में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8 बजे किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शपथ ग्रहणराष्ट्रगान इत्यादि का भी आयोजन किया गया।

भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश भर के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रत्येक जिले से ऐसे 75 गांवों का चयन किया गया है जिनकी आजादी की लड़ाई में एक भूमिका और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। प्रत्येक जिले से नेहरू युवा केन्द्र के 75 स्वयंसेवकों का चयन भी किया गया हैजो 75 युवा मंडल की सहायता से इन कार्यक्रमों का आयोजन वृहद स्तर पर सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी को ज्ञापन !

Posted: 13 Aug 2021 08:57 AM PDT

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी को ज्ञापन !

स्वतंत्रता दिवस के निमित्त बेचे जानेवाले तिरंगे के रंग के 'मास्क'

  • तथा प्लास्टिक के तिरंगे झंडे पर तत्काल रोक लगाई जाए ! - देशभक्तों की मांग


वाराणसी - 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रध्वज अभिमानपूर्वक लहराया जाता है; परंतु यही राष्ट्रध्वज उसी दिन रास्तों पर, कचरा पेटी और गटर में फेंके हुए पाए जाते हैं । साथ ही प्लास्टिक के ध्वज तत्काल नष्ट न होने से अनेक दिनों तक राष्ट्र्र्रध्वज का अपमान होता है । इस वर्ष दुकानों से, साथ ही 'ऑनलाइन' माध्यमों द्वारा तिरंगे के रंग के 'मास्क' की बिक्री की जा रही है । तिरंगे का मास्क उपयोग करने से राष्ट्रध्वज की पवित्रता बाधित होती है । 'तिरंगा मास्क' देशप्रेम प्रदर्शन का माध्यम नहीं है । अशोकचक्र युक्त तिरंगे का मास्क बनाना और उपयोग करना ध्वजसंहितानुसार राष्ट्रध्वज का अपमान ही है । ऐसा करना 'राष्ट्रीय मानचिन्हों का गलत प्रयोग रोकना कानून 1950', धारा 2 एवं 5 के अनुसार; साथ ही 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971' की धारा 2 अनुसार और 'बोधचिन्ह एवं नाम (अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध) अधिनियम 1950' इन तीनों कानून के अनुसार दंडनीय अपराध है । अतः राष्ट्रध्वज का अपमान करनेवाले इन 'तिरंगा मास्क' तथा प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज की बिक्री करनेवालों पर तत्काल कार्यवाही की जाए, इस उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से माननीय जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन देते समय हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष काशी अधिवक्ता अवनीश राय, हिंदू जागरण मंच के महानगर महामंत्री काशी अधिवक्ता अनुराग पांडे, अधिवक्ता संजीवन यादव, अधिवक्ता विजय सेठ, अधिवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता माधव प्रसाद पांडे एवं हिंदू जनजागृति समिति के श्री. राजन केसरी उपस्थित थे ।


राष्ट्रध्वज का यह अपमान रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रविष्ट मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (103/2011) पर सुनवाई के समय न्यायालय द्वारा प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों द्वारा हो रहा अपमान रोकने के लिए शासन को आदेश दिया गया । उस अनुसार केंद्रीय एवं राज्य गृह विभाग तथा शिक्षा विभाग ने भी इस विषय में परिपत्र प्रकाशित किया था । उसके अनुसार 'प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों की बिक्री करना', अवैध है । प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज द्वारा होनेवाला अपमान रोकने के लिए विविध माध्यमों से जनजागृति करना अभिप्रेत है । हिन्दू जनजागृति समिति विगत 20 वर्षाें से 'राष्ट्रध्वज का सम्मान करें !' उपक्रम चला रही है । जिसके अंतर्गत व्याख्यान लेना, प्रश्नोत्तरी लेना, पत्रकों का वितरण करना, भीतपत्रक-फ्लेक्स लगाना, स्थानीय केबल वाहिनियों द्वारा जागृतिपरक 'सीडी' दिखाना, रास्तों पर पडे राष्ट्रध्वज एकत्रित करना, 'सोशल मीडिया' द्वारा जनजागृति आंदोलन चलाना इत्यादि कृतियां की जाती है । इस विषय में अन्य मांगे इसप्रकार हैं -


1. न्यायालय के आदेशानुसार शासन राष्ट्रध्वज का अपमान रोकने के लिए कृति समिति स्थापित करें ।
2. जिले में प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों के उत्पादन एवं बिक्री करनेवाले संबंधित उत्पादकों पर तत्काल कार्यवाही करें ।
3. विद्यालयों में 'राष्ट्रध्वज का सम्मान करें !' उपक्रम आयोजित करने हेतु, साथ ही समिति ने इस विषय पर जागृति करने हेतु बनाई विशेष ध्वनिचित्रचक्रिका विविध केबलवाहिनी, चलचित्रगृहों (थिएटर) में दिखाने हेतु अनुमति दी जाए ।


दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

तेरे लिये निकले मेरा प्राण

Posted: 13 Aug 2021 08:54 AM PDT

तेरे लिये निकले मेरा प्राण 

हे वतन,मेरा कतरा- कतरा,
रहेगा तुझपर सदा कुर्बान,
लहराता रहे हरपल ये  तिरंगा 
अमिट रहे मेरे देश की शान।

तेरे लिये मैं जीऊँ सदा,
रहे तुझपर सदा अभिमान,
रहे मेरा यह देश सलामत,
तेरे लिये निकले मेरा प्राण।

बार बार जन्म लूँ इस धरा पर,
बढ़ाऊं सदा इस देश का मान,
इतनी शक्ति हमें देना दाता,
जन-जन का कर सकूँ कल्याण।

रही बचपन से"अकेला" की इच्छा,
नहीं हो कभी मेरे देश का अपमान,
रहे अखंड,अक्षुण्ण मेरा भारत,
करें शहीदों,वीरों का सम्मान।
         -----000---
          अरविन्द अकेला
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

भारत के नए अछूत

Posted: 13 Aug 2021 08:43 AM PDT

भारत के नए अछूत 

हमको देखो हम सवर्ण हैं
भारत माँ के पूत हैं,
लेकिन दुःख है अब भारत में,
हम सब 'नए अछूत' हैं;

सारे नियम सभी कानूनों ने,
हमको ही मारा है;
भारत का निर्माता देखो,
अपने घर में हारा है;
नहीं हमारे लिए नौकरी,
नहीं सीट विद्यालय में;
ना अपनी कोई सुनवाई,
संसद में, न्यायालय में;
हम भविष्य थे भारत माँ के,
आज बने हम भूत हैं;
बेहद दुःख है अब भारत में;
हम सब 'नए अछूत' हैं;

'दलित' महज़ आरोप लगा दे,
हमें जेल में जाना है;
हम-निर्दोष, नहीं हैं दोषी,
ये सबूत भी लाना है;
हम जिनको सत्ता में लाये,
छुरा उन्हीं ने भोंका है,
काले कानूनों की भट्ठी,
में हम सब को झोंका है;
किसको चुनें, किन्हें हम मत दें ?
सारे ही यमदूत हैं;
बेहद दुःख है अब भारत में;
हम सब 'नए अछूत' हैं;

प्राण त्यागते हैं सीमा पर,
लड़ कर मरते हम ही हैं;
अपनी मेधा से भारत की,
सेवा करते हम ही हैं;
हर सवर्ण इस भारत माँ का,
एक अनमोल नगीना है;
अपने तो बच्चे बच्चे का,
छप्पन इंची सीना है;
भस्म हमारी महाकाल से,
लिपटी हुई भभूत है;
लेकिन दुःख है अब भारत में,
हम सब 'नए अछूत' हैं..

देकर खून पसीना अपना,
इस गुलशन को सींचा है;
डूबा देश रसातल में जब,
हमने बाहर खींचा है;
हमने ही भारत भूमि में,
धर्म-ध्वजा लहराई है;
सोच हमारी नभ को चूमे
बातों में गहराई है; 
हम हैं त्यागी, हम बैरागी,
हम ही तो अवधूत हैं;
बेहद दुःख है अब भारत में,
हम सब 'नए अछूत' है

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

सांप

Posted: 13 Aug 2021 08:35 AM PDT

सांप

      ---:भारतका एक ब्राह्मण.
         संजय कुमार मिश्र "अणु"
----------------------------------------
पहले सांप,
रहा करते थे छुपकर-
अपने बिलों में।
लेकिन आजकल तो,
वह घुम रहा खुलेआम-
फण उठा महफिलों में।।
कौन? कहां-
कब उसे डांटा है।
वह वामी से बाहर आ
हमेशा सबको काटा है।।
और आज भी,
उसे मेरे अपने दूध पिला रहे हैं।
----------------------------------------
वलिदाद अरवल (बिहार)804402.
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

श्री गंगानगर (राजस्थान) स्थित गंग नहर जिसका नाम अचानक सन 1984 में इंदिरा गांधी नहर कर दिया गया ।

Posted: 13 Aug 2021 08:30 AM PDT

श्री गंगानगर (राजस्थान) स्थित गंग नहर जिसका नाम अचानक सन 1984 में इंदिरा गांधी नहर कर दिया गया ।

भारतीय जन महासभा ने फिर से नहर का नाम गंग नहर करने की मांग की है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि गंग नहर जिसे बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी ने बनवाया था का नाम अचानक सन 1984 में स्वार्थवश इंदिरा गांधी नहर किया जाना दुखद है ।

कहा कि महाराजा गंगा सिंह जी ने जब देखा कि जनता को पानी की दिक्कतें हो रही है , जो पीने एवं सिंचाई के काम के लिए आवश्यक है ; तो उन्होंने इस नहर का निर्माण करवाया ।

अब यह नहर पेयजल , सिंचाई , उद्योग , सेना एवं ऊर्जा परियोजनाओं के काम आती है ।

बताया कि सतलुज नदी के जल को राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसंबर 1920 को बीकानेर , भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलुज नदी घाटी समझौता हुआ था । 

गंग नहर की आधारशिला फिरोजपुर हेडबाक्स पर 5 सितंबर 1921 को महाराजा गंगा सिंह जी के द्वारा रखी गई । 

26 अक्टूबर 1927 को श्रीगंगानगर के शिवपुर हेडबॉक्स पर इस नहर का उद्घाटन किया गया था । 

यह नहर सतलुज नदी से पंजाब के फिरोजपुर के हुसैनीवाला से निकाली गई है । श्रीगंगानगर के सखा गांव से यह राजस्थान में प्रवेश करती है ।

कहा कि फिरोजपुर से शिवपुर हेड तक नहर की लंबाई 129 किलोमीटर है , जिसमें से पंजाब में 112 किलोमीटर एवं राजस्थान में 17 किलोमीटर है ।

पोद्दार ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग की है कि इस नहर का नाम उसके निर्माता बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी के नाम पर 'गंग नहर' ही वापस रखा जाए ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

आज 14 अगस्त 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 13 Aug 2021 08:24 AM PDT

आज 14 अगस्त 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

14 अगस्त 2021, शनिवार

पंचांग   

🔅 तिथि  षष्ठी  दिन  11:42:18

🔅 नक्षत्र : चित्रा  दिन  09:09:26

🔅 करण :

           तैतिल  11:52:59

           गर  22:54:01

🔅 पक्ष  शुक्ल 

🔅 योग  शुभ  11:11:15

🔅 वार  शनिवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  05:32:58

🔅 चन्द्रोदय  11:20:59 

🔅 चन्द्र राशि  तुला 

🔅 सूर्यास्त  18:28:53

🔅 चन्द्रास्त  22:52:59 

🔅 ऋतु  वर्षा 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  13:12:31 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  श्रावण 

🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय   

🔅 अभिजित  11:59:12 - 12:52:02

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    05:49:21 - 06:42:12

                    06:42:12 - 07:35:02

🔅 कंटक  11:59:12 - 12:52:02

🔅 यमघण्ट  15:30:32 - 16:23:22

🔅 राहु काल  09:07:29 - 10:46:33

🔅 कुलिक  06:42:12 - 07:35:02

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  13:44:52 - 14:37:42

🔅 यमगण्ड  14:04:41 - 15:43:45

🔅 गुलिक काल  05:49:21 - 07:28:25

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  पूर्व 

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल 

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर 

🌹विशेष कुमार षष्ठी व्रतशीतला सप्तमी (मध्यान्हव्यापनी)। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 14 अगस्त 2021, शनिवार

मेष (Aries): अधिक उत्साह में आकर काम न करें। विपक्ष मौके की तलाश में रहेगा। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। कारोबारी सतर्क रहें। दिन सामान्य से शुभ

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

वृषभ (Tauras): प्रियजन से भेंट प्रसन्नता बढ़ाएगी। पठन पाठन में रुचि लेंगे। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। रिश्तों को सम्मान दें। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

मिथुन (Gemini): आर्थिक प्रयासों में तेजी आएगी। कामकाज में बड़ों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। घर में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। काम के सिलसिले में यात्रा सम्भव है। संसाधन बढ़ेंगे। दिन सामान्य शुभ।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): अनुकूल समय का अधिकाधिक दोहन करने का प्रयास करें। संपर्कों का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे। जीत की सम्भावना अच्छी है। आलस्य त्यागें। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

सिंह (Leo): अपनों के साथ खुशियां साझा करने का अवसर संभव है। भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे। वाणी-व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी। मेहनत से अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। दिन शुभ।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

कन्या (Virgo): स्वयं में भरोसा बढ़ेगा। आत्मविश्वास में उछाल कार्यों में तेजी लाने के लिए उत्साहित रखेगा। सृजनात्मकता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। निजी मामलों में सहकार रखें। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): कलात्मकता बढ़त पर रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचें। खर्च और निवेश की तुलना में प्रतिफल सीमित रहेगा। सफेदपोश ठगों से सावधान रहें। घर परिवार को समय दें। दिन सामान्य शुभ।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

वृश्चिक (Scorpio): आर्थिक उछाल के अवसर बने रहेंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा का बल मिलेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सकारात्मक रहेंगे। दिन हितकारक। संकोच छोड़ें।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

धनु (Sagittarius): सुख सुविधाओं को बढ़ाने में सफल रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा। घर-बाहर की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करने की कोशिश होगी। पुरस्कृत हो सकते हैं। दिन उन्नतिकारक।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): अत्युत्तम समय है। पुरानी बातों को भुलाकर आगे देखें। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। साहस पराक्रम से सब प्रभावित होंगे। घर की अपेक्षा बाहर के मामलों में अधिक दखल दें। दिन श्रेष्ठ।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

कुंभ (Aquarius): विनम्रता और विवेक के साथ आगे बढ़ते रहें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। अपनी योजनाओं को सहज साझा करने से बचें। परिजन रुष्ट हो सकते हैं। नवीन प्रयोगों में जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  3

मीन (Pisces): निजी मामले सुखकर रहेंगे। दाम्पत्य में विश्वास और प्रीति बढ़ेगी। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। स्थयित्व को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन मंगलकारक।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages