ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News: जल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया
- Godda News: किरानी मुर्मू बने सिकटिया के प्रधान
- Godda News: आईटीआई में नामांकन की तिथि 20 अगस्त तक
- चांदन न्यूज: प्रखंड के 3 पंचायतों में शिक्षक नियोजन की काउंसलिंग कराया
- चांदन न्यूज: बालू लदे ट्रैक्टर एवं एक बाइक के साथ 3 लोग गिरफ्तार, भेजा जेल
- चांदन न्यूज: जदयू कार्यकर्ता की अनोपचारिक बैठक आयोजित
- चांदन न्यूज: मुहर्रम,बिषहरी पुजा के शुभ अवसर पर चांदन थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
- पंजवारा न्यूज: पंजवारा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
- Jamtara News:राज्य में 24 घंटा बिजली देने का वादा एक सपना ही बनता जा रहा है।
- Business Ideas : Mobile Shop Business - मोबाइल शॉप खोलना
- Bhagalpur News:भागलपुर जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर राजद नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
- Godda News: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया
- Bhagalpur News:नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने विषहरी मंदिरों चढ़ाया दूध लावा
- Bhagalpur News:आजादी आंदोलन और अंग क्षेत्र के नायक विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- Jamtara News:जामताड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जिले के करमाटांड़ के बरादहा गांव में छापेमारी
- Jamtara News:प्रोन्नति समेत 13 सूत्री मांग के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा : विमल।
- Jamtara News:प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला मैं शामिल प्रगतिशील किसान एवं कृषक मित्रों से जिला कृषि पदाधिकारी संबन गुड़िया
- एक्सचेंज पर ₹8,500.00 तक की छूट, Redmi 9 बना सबसे ज्यादा पसंदीदा मोबाइल फोन Online खरीदने की लगी होड़
- Jamtara News:महिला समर्थक का अपार समर्थन : आभा
- Jamtara News:व्यक्तिगत मोबाइल फोन से बायोमैट्रिक हजारी बनाने से व्यक्तिगत डाटा, निजी जानकारी और बैंकिंग और अन्य एप्स से संबंधित पासवर्ड के सार्वजनिक होने का खतरा बना हुआ है।
- Jamtara News: छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने नशीले पदार्थ सेवन नहीं करने का लिया संकल्प।
- Pathargama News: एबीवीपी ने नामांकन शुल्क कम करने हेतु प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
- Jamtara News:वीरेंद्र मंडल के प्रयास से कम समय में अधिक लोगों को मिला मकान।
- बौंसी न्यूज़: थाना मोड से पुलिस ने छापेमारी कर कार से 753 बोतल देसी शराब की बरामद, साथ ही साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
- आरजू किताबों की - श्रृंखला :: 04 (आदिवासी प्रेम कहानियाँ)
| Godda News: जल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया Posted: 13 Aug 2021 10:07 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सौजन्य से गोड्डा प्रखंड के बेलडीहा ग्राम में जल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल शक्ति अभियान कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है। जल शक्ति अभियान मनाने का उद्देश्य किसानों को वर्षा जल का संग्रह, पानी की बचत करना तथा पानी के सदुपयोग करने के लिए जागरूक करना है। जिले में इस बार अच्छी बारिश होने की वजह से प्रगतिशील किसानों के पास वर्षा जल संग्रह करने का बढ़िया मौका है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ0 रितेश दुबे ने किसानों को बताया कि वर्षा जल का संग्रह करने से कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। तालाब, डोभा तथा खेतों में टीसीबी(ट्रेंच कम बेड) विधि से छोटे-छोटे गड्डे बनाकर बरसात के पानी का संग्रह किया जा सकता है जो फसलों की सिंचाई तथा पशुओं के पीने के काम आयेगा। बारिश होने से भूमि का जल स्तर भी बढ़ता है। तालाब एवं डोभा में मछली पालन करने से भी किसानों की आमदनी भी दुगुनी हो सकती है। सिंचाई की प्रमुख विधियों जैसे- टपक सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, बौछारी सिंचाई आदि को अपनाने से भी पानी की बचत होती है। इन विधियों का उपयोग बागवानी, सब्जियों की खेती में करने से अधिक उपज प्राप्त होती है। मौके पर मीरू बेसरा, बिटीमय सोरेन, मंझली मरांडी, अंजुली मरांडी, निशा मरांडी, तेरेशा मरांडी, सरोजिनी मुर्मू, बड़कू मरांडी, लालजी मरांडी, सोनालाल मड़ैया, रोबिन मुर्मू, देवलाल मरांडी, अजीत मरांडी, शंकर मुर्मू, तालु हेम्ब्रम, डेयमय बास्की, सुभाष मैथा, बिटू सोरेन समेत 30 महिला-पुरूष प्रगतिशील किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। |
| Godda News: किरानी मुर्मू बने सिकटिया के प्रधान Posted: 13 Aug 2021 10:00 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिले के गोड्डा प्रखंड अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कि सिकटिया मौजा में प्रधानी बहाली की सुनवाई की गई एवं रैयतों के सहमति के आधार पर प्रधान की नियुक्ति संथाल परगना टेनेंसी एक्ट के अंतर्गत किया गया। प्रधान बहाली की अभ्यर्थी किरानी मुर्मू को रैयतों का सर्वाधिक समर्थन/मत प्राप्त हुआ। आम सहमति के आधार पर संथाल परगना काश्तकारी (पूरक) अधिनियम 1949 की धारा-05 के तहत् किरानी मुर्मू को मौजा-सिकटिया को प्रधान चुना गया। जिसे कैम्प कोर्ट में ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रधान बनाने की औपचारिक घोषणा की गयी। बताया गया कि अनुमंडल में कई सारे जगहों पर जहां पर प्रधान की नियुक्ति के लिए पद रिक्त है वह तुरंत अपने संबंधित अंचलाधिकारी को सूचित कर अथवा अनुमंडल में आकर सूचना प्रदान करें ताकि जल्द से जल्द सभी जगहों पर प्रधानों की नियुक्ति किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा बताया गया कि इस तरह के कोर्ट कैंप का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। ताकि वैसे जगहों पर जहां पर प्रधानों की नियुक्ति नहीं हो सकी है वहां कोर्ट कैंप के माध्यम से जल्द से जल्द प्रधानों की नियुक्ति कराई जा सके। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रिक्त प्रधानी मौजा में प्रधानी नियुक्ति हेतु धारा -6/5 के तहत अनुमंडल कार्यालय/ संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन समर्पित करें। ताकि बहाली हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं। |
| Godda News: आईटीआई में नामांकन की तिथि 20 अगस्त तक Posted: 13 Aug 2021 09:51 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के आठवीं एवं मैट्रिक उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों (छात्र/छात्राओं) को सूचित किया जाता है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुन्दरपहाड़ी एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकटिया में विभिन्न ट्रेडों में सत्र 2021-22(01 वर्ष), सत्र 2021-23(02 वर्ष) का ऑनलाइन नामांकन की तिथिः-05.08.2021 से 20.08.2021 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन हेतु https://jceceb.jharkhand.gov.in लिंक पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं। |
| चांदन न्यूज: प्रखंड के 3 पंचायतों में शिक्षक नियोजन की काउंसलिंग कराया Posted: 13 Aug 2021 09:57 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड में चल रहे अंतिम प्रशिक्षित शिक्षक के अंतिम मेधा सूची का काउंसलिंग आज शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार कि अध्यक्षता में एम एम के जी उच्च विद्यालय चांदन में किया गया। जहां नियोजन इकाई ग्राम पंचायत चांदन में सीट की सख्या चार थी। जिसमें सामान्य वर्ग की सीट-1, अत्यंत पिछड़ा के 1, जहां सामान्य वर्ग का ही काउंसलिंग हो पाया । वहीं नियोजन इकाई के चाँदवारी पंचायत में सीट की सख्या दस थीं सामान्य वर्ग में एक सीट अत्यंत पिछड़ा वर्ग सीट एक का काउंसलिंग हुआ । पश्चिमी कटसकरा पंचायत में सीटो की सख्या छः थी जिसमें समान्य वर्ग 1 सीट पिछड़ा वर्ग 1 सीट अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1सीट महिला सीट 1 सीट का काउंसलिंग हुआ।बाकी सीटों की संख्या रिक्त रह गई। इस मौके पर उपस्थित , भूमि संरक्षण पदाधिकारी, संजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौबे, कल्याण पदाधिकारी भोला दास, शिक्षक इत्यादि काउंसलिंग में उपस्थित थे। जहां कई शिक्षक अभ्यर्थी भी मौजूद रहे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| चांदन न्यूज: बालू लदे ट्रैक्टर एवं एक बाइक के साथ 3 लोग गिरफ्तार, भेजा जेल Posted: 13 Aug 2021 09:54 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के बिरनिया पंचायत के खेरगढ़ा के पास अवैध बालू लोड ट्रेक्टर को जप्त करते हुए ट्रेक्टर मालिक,चालक औऱ एक मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है साथ में एक बाइक भी जप्त किया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली कि अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर लाहाबन की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पीछा कर उस ट्रेक्टर को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी भागने लगे जिसे पीछा करते हुए खदेड़ कर पकड़ लिया गया। औऱ जब चांदन पुलिस के द्वारा बालू का कागजात मांगने पर कुछ नही दिखा सका। गिरफ्तार आरोपी में ट्रेक्टर मालिक सलीम अंसारी,विनोद तुरी चालक औऱ किरण पुझार मजदूर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया है।साथ ही साथ पुलिस ने बालू माफिया का एक मोटरसाइकिल भी पकड़ा है जो ट्रेक्टर चालक को पुलिस के गतिविधियों की मोबाइल से जानकारी देता था। इस कार्यवाही से प्रखंड क्षेत्र की बालू माफिया हड़कंप मचा हुआ है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| चांदन न्यूज: जदयू कार्यकर्ता की अनोपचारिक बैठक आयोजित Posted: 13 Aug 2021 09:51 AM PDT ग्राम समाचार,चान्दन,बांका। जदयू कार्यालय में सभी कार्यकर्ता का बैठक कर चान्दन जदयू अध्यक्ष दीपक कुमार भारती की अध्यक्षता में जदयू पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में सामूहिक बैठक कर माननीय आरसीपी सिंह जी की स्वागत हेतु विधायक मनोज यादव की अगुवाई में चान्दन से जदयू के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण 16/08/2021 को पटना पहुंचकर माननीय मंत्री जी के स्वागत में भाग लेंगे। बैठक में उपस्थित रामविलास शर्मा पंचायत अध्यक्ष चंदवारी, संजय यादव पंचायत अध्यक्ष कोरिया, मुकेश कुमार दास सक्रिय सदस्य बिरनियां, राजेंद्र मंडल सिलजोरी, नुनेश्वर दास कुसुमजोरी, उमेश पंडित बिरनियां, फुलेश्वर तांती बिरनियां, जगदीश राय गौरीपुर, कृपाल सिंह असुड़ा, नंदकिशोर बरनवाल चान्दन, नित्यानंद वर्मा सिलजोरी, ध्रुप राय बिरनियां, तुलसी दास गौरीपुर, शाहनवाज अंसारी बडफेड़ा तेतरिया, आदि सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| चांदन न्यूज: मुहर्रम,बिषहरी पुजा के शुभ अवसर पर चांदन थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित Posted: 13 Aug 2021 09:49 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जानकारी के अनुसार चान्दन थाना परिसर में मुस्लिम समुदाय के महापर्व मुहर्रम, एवं हिन्दू का पर्व बिषहरी पुजा के शुभ अवसर को लेकर चान्दन थाना परिसर में शांति समिति की बेठक की गई। इस मौके पर बेठक की अध्यक्षता में चांदन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा प्रारंभ की गई। इस दौरान बैठक में प्रेस वार्ता और बातचीत से चांदन ब्लॉक प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पर्व मुहर्रम को सादगी के साथ मनाना है। जो किसी भी प्रकार का शांति भंग ना हो। इस पर ध्यान रखते हुए साथ ही साथ इस दुखद घड़ी कोरोना संक्रमण की प्रोटोकॉल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरियां बनाकर पर्व को मनाया जाए , इस पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का जुलूस, अखाड़ा, खेलकूद, का आयोजन नहीं किया जाएगा। पर्व को मनाते समय सोशल डिस्टेंस में रखते हुए मनाया जाए और भाई चारे के साथ इस पर्व को मनाते हुए संपन्न किया जाए। इस मौके पर बैठक में अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य, थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार, पूर्व मुखिया चंद्र मोहन पांडेय, वर्तमान मुखिया छोटन मंडल, एवं बिरनिया पंचायत के मुखिया नरेश पंडित, रूपसान शेख़, माशूक आलम अंसारी ,वार्ड सदस्य मुमताज अंसारी, नंदकिशोर बरनवाल, सरफुद्दीन अंसारी, यासीन अंसारी, अरविंद कुमार पांडेय, अशोक ठाकुर, बेचन मोहत, पंचानन तांती, इत्यादि लोगों ने हैं भाग लिया अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बेठक को समाप्ति की गई। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| पंजवारा न्यूज: पंजवारा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई Posted: 13 Aug 2021 09:36 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस एवं मोहर्रम पर्व को लेकर पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बाराहाट अंच लाधिकारी और पंजवारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व मेंबैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बाराहाट प्रखंड के अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पंजवारा, सबलपुर, छोटी मोहनी,माराटीकर, अमर बढ़ैत, बेगपुर,गोविंदपुर सहित थाना क्षेत्र के कई गांवों के लोग पहुंचे। बैठक में सीओ एवं थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले पहलाम और निशान को लेकर जानकारी ली एवं उसके मार्ग तथा विसर्जन के स्थान की भी जानकारी ली । अधिकारी ने बताया कि इस दौरान डीजे पर रोक होगा साथ ही उक्त स्थानो पर पुलिस बल की गश्ती होगी। अधिकारियों ने बिहार सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकोल के मद्देनजर ही मोहर्रम करने का निर्देश दिया । इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में विषहरी पूजा की भी जानकारी ली इस मौके पर पंजवारा के मुखिया भोला पासवान ,लौढिया खुर्द के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह रमेश मंडल बाल्मीकि भगत ,गौहर अंसारी ,हैदर अंसारी, मंजर आलम सरमद हसन, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Jamtara News:राज्य में 24 घंटा बिजली देने का वादा एक सपना ही बनता जा रहा है। Posted: 13 Aug 2021 08:04 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी रांची स्थित कार्यालय में ऊर्जा विभाग के एमडी केके वर्मा से मुलाकात की। सीएमडी से कहा कि राज्य में बिजली विभाग की दुर्दशा बद से बदतर होती जा रही है। बिजली वितरण से लेकर बिजली की नियमितता की हालत खराब है। राज्य में 24 घंटा बिजली देने का वादा एक सपना ही बनता जा रहा है लोगों को बिजली नहीं बल्कि बिल थमाया जा रहा है। कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई, रोजगार चला गया, ऊपर से बिजली बिल सूद समेत लोगों को थमाया जा रहा है और आम लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हमारी सरकार बनी है लोगों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए मगर बिजली विभाग ने तो लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अधिकारी और कर्मचारी सब लापरवाह होते जा रहे हैं। जनता की बात नहीं सुनते हैं। मन मर्ज़ी करते हैं और जनता को परेशान करते हैं। इसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। विभाग को त्वरित कार्यवाही कर हर मामले और मसले को सुलझाना होगा। इस संबंध में डॉ इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा में मिहिजाम, नारायणपुर, कर्माटांड़ एनएससी शहर में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने सीएमडी से कहा कि क्वाइल तार ओर इंसुलेटर खरीदने में जितना राशि सरकार का खर्च होता है उससे तो अच्छा है कि अंडरग्राउंड वायरिंग कार्य कर दे ताकि कम खर्च में बिजली चोरी भी बचेगा और लोगों को ज्यादा फायदा भी होगा। विधायक ने कहा कि जामताडा में ओवर ब्रिज बन के तैयार है मगर हाई टेंशन वायर नहीं हटने के कारण उसका बनना बेकार है। जब तक तार नहीं हटेगा गाड़ी का आवागमन नहीं होगा। इस दिशा में ऊर्जा विभाग को आगे आने की आवश्यकता है। डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि हमारे यहां सारा पुराना ट्रांसफार्मर दिया जाता है। यह मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा। लोगों को सपना था कि हमें नया ट्रांसफार्मर मिले लेकिन लोग परेशान है त्रस्त है। इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष को केके वर्मा ने 9,00,000 लाख देकर रांची बोदमा फाटक ब्रिज का कार्य चलाने का निर्देश दिया और जामताड़ा जिला में सभी पुराने तार बदले जाएं। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के के वर्मा के कार्यों से त्वरित कार्रवाई से खुशी जाहिर की। |
| Business Ideas : Mobile Shop Business - मोबाइल शॉप खोलना Posted: 13 Aug 2021 07:56 AM PDT ग्राम समाचार, बिजनेस डेस्क (नई दिल्ली)। पूरी दुनिया में Mobile का इस्तेमाल बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है और इससे मोबाइल फ़ोन के मार्केट का पता चलता है। जैसा की आप इस Image में देख सकते है की कैसे हर साल करीब 20 करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल ख़रीदे जा रहे है। ऐसे में एक Mobile Shop खोलना फायदे का सौदा हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा Capital की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस एक छोटी सी दूकान से आप इसकी शुरुवात कर सकते है। बेहतर रहेगा की आप कुछ अच्छे Smart Phone जैसे – Redmi और Realme के साथ शुरु करे, क्योकि – इनकी Performance अच्छी होती है और ये कम Budget में मिल जाते है। जिसके बाद जैसे जैसे आपनी Income बढ़ेगी वैसे वैसे आप अपनी Shop को बढ़ा कर सकते है। |
| Posted: 13 Aug 2021 07:46 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर राजद प्रदेश महासचिव डॉ० चक्रपाणि हिमांशु ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिले का सुल्तानगंज, नाथनगर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती नारायणपुर, बिहपुर, खरीक गोपालपुर, इस्माइलपुर, नवगछिया, रंगरा, और गोराडीह प्रखंड पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित है। शाहकुंड जगदीशपुर और सन्हौला प्रखंड आंशिक रूप से प्रभावित है। असमय बारिश एवं बाढ़ के कारण किसानों का पूरा फसल बर्बाद हो गया है। इसलिए भागलपुर जिले को बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए बाढ़ प्रभावित एवं कटाव पीड़ित के लिए पुनर्वास की व्यवस्था, घरों में पानी घुसने पर राहत राशि, मकान क्षतिग्रस्त, मवेशी मरने का मुआवजा एवं अन्य बाढ़ राहत सामग्री दिया जाए। इसके अलावा जिले में हुए फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा किसानों को दिया जाए। समुदायिक किचन और रहने की व्यवस्था, सभी पंचायत में पशु चारा की व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित इलाकों में समुचित डॉक्टर एवं दवाई की व्यवस्था किया जाए। |
| Godda News: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया Posted: 13 Aug 2021 07:45 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 13.08.2021 को स्थानीय गांधी मैदान गोड्डा में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अंतिम दिन परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। परेड के दौरान उन्होंने जवानों को सलामी दी। इस दौरान सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले विभिन्न जिला पुलिस बल एवं आईआरबी के जवानों का नियमानुसार नेतृत्व करते हुए परेड के गूढ़ रहस्यों को बताया गया।उपायुक्त के द्वारा पुलिस जवानों को परेड की तैयारियों को और भी बेहतर बनाने के लिए निदेश दिए गए। परेड में किसी प्रकार की त्रुटियां न रहे इसके लिए महोदय के द्वारा बताया गया कि जो भी कमियां हैं उन्हें यथाशीघ्र दूर करें। आज अंतिम दिन परेड का रिहर्सल कर 15 अगस्त को होने वाले समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है उपायुक्त के द्वारा बताया गया की मैदान की साफ सफाई, साउंड सिस्टम, डेकोरेशन एवं रंगरोगन का कार्य भी संबंधित विभाग के द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण करें ताकि किसी भी प्रकार की कमियां ना पाई जाए।पुलिस अधीक्षक ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को परेड को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। ज्ञात हो कि 15 अगस्त को स्थानीय गांधी मैदान गोड्डा में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित की जाएगी। जिसमें मास्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजीव मिश्रा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, सार्जेंट मेजर संदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी गोड्डा मुकेश पांडे सहित पुलिस कर्मी एवं अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने विषहरी मंदिरों चढ़ाया दूध लावा Posted: 13 Aug 2021 07:43 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। नागपंचमी पर जिले के मुख्य मंदिर चंपानगर सहित विभिन देवी स्थानों पर मैना विषहरी के साथ-साथ नाग देवता की पूजा की गई। नागपंचमी पर भक्तों ने कच्चे मिट्टी के बने बर्तन में दूध लावा धूप, दीप चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। वही ग्रामीण इलाकों में परंपरा के अनुसार अपने-अपने घरों के प्रवेश द्वार के दोनों ओर गोबर से नाग-नागिन का चित्र बनाकर उनके निमित्त दूध-लावा चढ़ाया। विषहरी पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव शशि शंकर राय, संरक्षक भगवान यादव, छंगूरी शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों ने विशेष स्थानों पर जाकर पूजा अर्चना में भाग लिया। मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी पर नागवासुकि और तक्षकतीर्थ में दर्शन, अभिषेक से सर्पबाधा, सर्पदोष से मुक्ति मिलती है। पंडित रमेश झा ने बताया कि नागवासुकि को योग का प्रदाता माना जाता है। समुद्र मंथन के समय नागवासुकि ने ही नेती का काम किया था। आज के दिन नागदेवता की आराधना से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। व्यक्ति कुल विषबाधा से भी छुटकारा पाता है। विषहरी पूजा केन्द्रीय महासमिति अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक स्थलों को 25 तक बंद रखने का आदेश दिया है, लेकिन पिछले दिनों जिला शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में सभी स्थानों पर परंपरागत रूप से सरकारी पूजा किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि बाला लखेंद्र और बिहुला की शादी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत केवल औपचारिकाताएं पूरी की जाएगी। मंजूषा भगत विसर्जन सोशल डिस्टेंसिंग में ही करेंगे। |
| Bhagalpur News:आजादी आंदोलन और अंग क्षेत्र के नायक विषय पर व्याख्यान का आयोजन Posted: 13 Aug 2021 07:39 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। पीस सेंटर,परिधि और "सेन्टर फ़ॉर स्टडी ऑफ सोसायटी एंड सेकुलरिज्म मुम्बई" द्वारा स्वतंत्रता के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर "आजादी आंदोलन और अंग क्षेत्र के नायक" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में खुद को न्योछावर कर देने वाले अंग क्षेत्र के नायकों को याद करने और उन्हें नमन करने के लिए आयोजित इस वेबिनार में कई प्रखंडों के लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता टीएनबी कॉलेज के इतिहास के सहायक प्राध्यापक डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी ने कहा कि अंग क्षेत्र का इतिहास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में समृद्ध है। ''भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में लिखा गया है। लेकिन आम जन के संघर्ष और उनके त्याग को विस्मृत कर दिया गया है। क्षेत्रीय स्वतंत्रता आंदोलन माइक्रोस्कोप की तरह है, इसलिए आवश्यक है कि स्वाधीनता संग्राम को आम आदमी के नजरिये से क्षेत्रीय स्तर पर इतिहास पुन: लिखा जाए।'' डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के कालखंड में अंग प्रदेश का उदय नहीं हुआ था। उन्होंने इतिहास के संदर्भ में कहा कि अंग प्रदेश का उल्लेख छठीं शताब्दी में मिलता है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दानवीर कर्ण की राजधानी हुआ करती थी। उन्होंने इतिहास में उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताया कि अंग प्रदेश सम्राट अशोक का ननिहाल था। स्वाधीनता संग्राम की चर्चा करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि तिलका मांझी ने बगावत का पहला बिगुल फूंका था। उन्होने गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाई थी। गांधीजी के प्रवेश के बाद अंग प्रदेश में स्वाधीनता संग्राम में एक नई उबाल आयी। 1920 में गांधीजी पहली बार भागलपुर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि शैतान को सत्य और अहिंसा से पराजित किया जा सकता था। पूर्ण स्वराज और असहयोग आंदोलन की चर्चा करते हुए शराबबंदी, जाति वैमनस्य के बारे में भी लोगों को सचेत किया। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के अनेक परिचित और अज्ञात वीर सेनानियों का उल्लेख करते हुए कई प्रसंग सुनाये। 1942 के आंदोलन के समय गली गली में यह गीत "आओ बीरो मर्द बनो अब जेल तुम्हें जाना होगा " गया जाता और लोगों को जुटाया जाता। अगस्त क्रांति में लोक सेनानियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंग क्षेत्र के स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में बाबू दीप नारायण सिंह, उपेंद्र नाथ मुखर्जी उर्फ पटल बाबू, बाबू सिया राम सिंह, महेंद्र गोप, परशुराम सिंह, पार्थ ब्रह्मचारी, कैलाश बिहारी लाल, रास बिहारी लाल, शुभकरण चूड़ीवाला, शहीद मुंशी साल, सरदार नित्यानंद सिंह, पंडित मेवालाल झा, सतीश झा, निशिकांत मिश्रा, आनंद मोहन सहाय, भारती चौधरी आशा, बनारसी प्रसाद गुप्ता, शहीद शशि प्रसाद सिंह, उदय नारायण सिंह, सुखदेव चौधरी, सतीश झा इत्यादि सहित निचले तबके के स्वतंत्रता सेनानी जो शहीद हुए एवं घायल हुए, के योगदान की चर्चा की इस अवसर पर शिक्षक पवन कुमार ने रामपुर खड़हरा के स्वतंत्रता सेनानी स्व कार्तिक यादव को याद करते हुए कहा कि ये स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही एक अच्छे कवि भी थे। मंच पर पहुंचकर सामाजिक व राजनैतिक चेतना के कविता का लयबद्ध पाठ करते और स्रोताओं में जोश भर देते। इस अवसर पर सार्थक भरत, मृदुला सिंह, लाडली राज, हबीब मुर्शिद खां, दीप प्रिया, राहुल निभाष मोदी, पवन कुमार, केजी पंडित, कोमल श्री, कुमार, आनंद सिंह, प्रीतेश कुमार,कृष्णानंद सागर, अभिजीत, चतुरी,सुषमा,विकास कुमारी, डॉ वसीम राजा,संगीता कुमारी, शाहिद राज़मी, स्मिता कुमारी, आदि मौजूद थे। |
| Jamtara News:जामताड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जिले के करमाटांड़ के बरादहा गांव में छापेमारी Posted: 13 Aug 2021 07:36 AM PDT ग्राम समाचार, जामताड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एवं जामताड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरादहा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार दोनों साइबर आरोपितों को लातेहार पुलिस शुक्रवार को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि लातेहार के एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर राशि उड़ाने संबंधित मामले में संलिप्त साइबर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार शाम को जामताड़ा में लातेहार पुलिस टीम ने दस्तक दी। गुरुवार को सुबह करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरादहा गांव में छापेमारी कर जावेद एवं ख्वाजा को लातेहार पुलिस ने दबोचा। शुक्रवार पूरे दिन जामताड़ा टाउन थाना में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई शुक्रवार रात गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर कई ठिकाने में छापेमारी की गई लेकिन कहीं आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई शुक्रवार सुबह लातेहार पुलिस उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपित लेकर लातेहार चले गए। लातेहार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के द्वारा सत्यापन किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गिरिडीह जिले के गांधी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। |
| Jamtara News:प्रोन्नति समेत 13 सूत्री मांग के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा : विमल। Posted: 13 Aug 2021 06:54 AM PDT
जिला मुख्यालय शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन करते चतुर्थवर्गीय कर्मचारी। ग्राम समाचार, जामताड़ा। प्रोन्नति समेत 13 सूत्री मांग के समर्थन में शुक्रवार को झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ जिला कमेटी ने जिला मुख्यालय शहर स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव विजय दास ने की। मौके पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्री मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहां मांग के समर्थन में प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की पिछले वर्ष 2001 में झारखंड राज्य अस्तित्व में आया है उसी समय से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की पदोन्नति गतिविधि पर विराम लगा है। प्रोन्नति का लाभ 20 वर्षों से नहीं मिलने की विषम परिस्थिति में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हतोत्साहित है। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य की दक्षता का अभाव नहीं है इसके बावजूद भी झारखंड प्रदेश में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को प्रोन्नति नहीं मिल रहा है। संगठन सरकार एवं शासन से मांग करता है कि पिछले 20 वर्षों से बाधित प्रोन्नति व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लाभान्वित करने का काम करें। मौके पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गोपाल पुजहर, संदीप मरांडी, नीतू कुमारी, पिंकी मरांडी, रैना केरकेटा आदि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल थे। |
| Posted: 13 Aug 2021 06:22 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। जिले में 25 प्रतिशत ऊपरी भूखंड वर्तमान समय में बेकार पड़ा है, इस बेकार ऊपरी भूमि के भूखंडों में दलहन तिलहन समेत अन्य खरीफ फसल अच्छादित कर बेकार भूमि को उपयोगी बनावे एवं अपने आमदनी का स्रोत विस्तार करें। उक्त बातें शुक्रवार को सदर प्रखंड सभागार में संपन्न प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला मैं शामिल प्रगतिशील किसान एवं कृषक मित्रों से जिला कृषि पदाधिकारी संबन गुड़िया ने कहा। आगे प्रगतिशील किसान एवं किसान मित्र को प्रोत्साहित करते हुए कहा की वर्तमान समय में साग सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। जिले में अधिकतर भूखंड में सिंचाई के स्रोत स्थापित है। जरूरत है किसानों को सब्जी फसल विस्तार के प्रति रुचि जगाने का। सब्जी फसल का विस्तार करेंगे तो तीन गुनी आमदनी किसान को होगी। जिला उद्यान विभाग किसानों को सब्जी बीज निशुल्क उपलब्ध कराने में सक्षम हुआ है। प्रखंड कृषि तकनीकी पदाधिकारी डॉ इकबाल हुसैन ने किसानों के आमदनी का स्रोत इजाफा करने के उद्देश्य से बताया कि वर्तमान समय में जिले में अंडे की मांग बड़ी हुई है जबकि आवश्यकता के अधिकांश अंडे पश्चिम बंगाल से आपूर्ति होती है अगर किसान अपने घर में बत्तख पालन को विस्तार करें तो स्थानीय स्तर पर उसके अंडे की खपत होगी और किसान को मोटी रकम की आमदनी होगी। प्रखंड कृषि तकनीकी पदाधिकारी सीमावर्ती सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार के सौजन्य से किसान पशुपालन मत्स्य पालन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। किसानों से कहा सरकार की ओर से चल रहे योजनाओं से लाभान्वित होकर किसी को आमदनी का स्रोत बनाएं। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौतम बावरी समेत अन्य ने भी किसानों को कृषि विस्तार से संबंधित तकनीकी की जानकारी देते हुए फसल विस्तार को प्राथमिकता देने की अपील की। |
| Posted: 13 Aug 2021 05:40 AM PDT ग्राम समाचार, बिजनेस डेस्क नई दिल्ली। Redmi 9 मोबाइल फोन अपने कम कीमत और जबरदस्त फिचर्स के साथ इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मोबाइल फोन बन गया है। ज्ञात हो कि Redmi सिरीज का Redmi 9 फोन अमेजन पर ऑनलाईन बेचा जा रहा है। विशेष बात यह है कि अमेजन पर Redmi 9 फोन पर एक्सचेंज ऑफर पर ₹8,500.00 तक की छूट देने की बात कही रई है। आगर आप Redmi 9 फोन 15 अगस्त से 28 सितंबर के बीच फोन खरीदते है तो कंपनी फ़्री डिलीवरी का ऑफऱ भी दे रही है। अमेजन पर यह फोन तीन आकर्षक रंगों - Carbon Black, Sky Blue और Sporty Orange में उपलब्ध है। फोन के आंतरिक फिचर्स की बात करें तो इसमें 4GB RAM के साथ 64GB का Storage है, जिसमें 2.3GHz Mediatek Helio G35 Octa core का प्रोसेसर लगा है, जो फोन को बहुत ही दमदार बनाता है। क्या है विशेषता - रियर कैमरा लेंस 1 - 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा लेंस 2 - Dual Rear Camera (13 MP + 2 MP) | 5 MP Front Camera स्क्रीन का साइज़ - 6.53 इंच स्क्रीन का प्रकार - HD+ (जो डिस्प्ले द्वारा स्क्रीन को लाइट अप करने के लिए इस्तेमाल होने वाली टेक्नॉलजी को दिखाता है) बैटरी पॉवर - 5000 mAH RAM - 4 गीगाबाइट (RAM से यह निर्धारित होता है कि किसी एक ऐप से दूसरे ऐप पर कितनी आसानी से स्विच किया जा सकता है और कुल मिलाकर ऑपरेशन की स्पीड क्या है. यह विशेषताएँ जितनी ज़्यादा हों, उतना बेहतर होता है) इनबिल्ट स्टोरेज -64 GB (बढ़ाया जा सकने वाला स्टोरेज - 64 गीगाबाइट (मेमोरी कार्ड के ज़रिए स्मार्टफ़ोन की स्टोरेज क्षमता को अपग्रेड करने के लिए मेमोरी कार्ड स्लॉट की जगह) प्रोसेसर ब्रांड - Mediatek Helio G35 ऑपरेटिंग सिस्टम - Android (फ़ोन को चलाने वाला मुख्य सॉफ़्टवेयर. इससे फ़ोन की विशेषताएँ निर्धारित होती हैं) फोन समयावधि - 37 Hours फोन कै स्टैंडबाए समय (डेटा के साथ)- 580 घंटे मुख्य विशेषताएं - Dual SIM;GPS;Music Player;Video Player;;Proximity sensor;Accelerometer;Ambient light sensor;Fingerprint sensor;E-mail वारंटी का विवरण - 1 year manufacturer warranty for device and 6 months manufacturer warranty for in-box accessories including batteries from the date of purchase. अन्य जानकारियां - प्रोडक्ट की माप - 16.5 x 0.9 x 7.7 cm; भार - 194 ग्राम बैटरी - 1 Lithium ion प्रोडक्ट का मॉडल नंबर - Redmi 9 वायरलैस कम्यूनिकेशन तकनीक- Bluetooth, Wi-Fi कनेक्टिविटी - Wifi; Bluetooth v5.0 wireless technology; 802.11 a/b/g/n GPS, GLONASS, BeiDou; USB 2.0 प्रदर्शन तकनीक - HD+ multi-touch capacitive touchscreen डिस्प्ले - 268 ppi pixel density, 20:9 Aspect Ratio अन्य डिस्प्ले फ़ीचर - Wireless डिवाइस इंटरफ़ेस - प्राइमरी- Touch Screen अन्य कैमरा फ़चर्स- Dual Rear Camera (13 MP + 2 MP) | 5 MP Front Camera ऑडियो जैक - 3.5 mm Redmi 9 फोन नीचे लिंक पर क्लिक कर Online मागवाया जा सकता है - |
| Jamtara News:महिला समर्थक का अपार समर्थन : आभा Posted: 13 Aug 2021 05:13 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। पिछड़े वर्गों को 27 फ़ीसदी आरक्षण मिले इस मांग को सुनिश्चित करने को लेकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर राज्यव्यापी सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जिला आजसू संयोजिका आभा आर्या के नेतृत्व में आजसू पार्टी समर्थकों ने जामताड़ा प्रखंड के चेंगाय डीह, मदना डीह, नारायणपुर प्रखंड के खैरीडीह,कोरीडीह,घरचौकिया आदि गांव में जाकर लोगों के साथ बैठक की गई। मौके पर पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की स्वीकृति मिले इस निमित्त हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्रों में संपन्न हस्ताक्षर अभियान की प्रति संग्रह कर केंद्रीय कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मौके पर लोगों की मूलभूत समस्या एवं समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा हुई। चल रहे नयाय यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिला। यात्रा में महिलाओं की वर्तमान समस्याओं से भी अवगत हुई। मौके पर आभा आर्य ने कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते रहेंगे जब तक हमें मुख्यमंत्री हमारे अधिकार का 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दे देते। मौके पर निजामुद्दीन अंसारी , नेत्री तारा देवी ,गुल मोहम्मद ,अमित कुमार ,निजामुद्दीन अंसारी , निजामुद्दीन अंसारी ,मीना देवी, विश्वनाथ मंडल ,अशोक मंडल आदि शामिल थे। |
| Posted: 13 Aug 2021 05:06 AM PDT ग्राम समाचार, जामताड़ा।महामारी के भयभीत वातावरण में चल रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने से संबंधित सरकार के आदेश पर शुक्रवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने आपत्ति जतायी है। संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार, जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह, जिला महासचिव महेश्वर घोष, संगठन मंत्री विद्या सागर, उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अधिकांश स्कूलों के टैब और डिवाइस लॉक डाउन के दौरान उपयोग के अभाव में खराब हो चुके हैं, टैब की बैटरी खराब हो चुकी है टैब की बैटरी बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। एसएमसी के बैंक खाते में राशि शून्य करा दी गई है। ऐसे में टैब मरम्मती भी सम्भव नहीं है। जिन विद्यालयों के टैब चालू हालत में है, उन्हें खोलते ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का संदेश आता है। पूर्व में विभाग के द्वारा इस टैब को बंद करने का आदेश दिया गया था, परंतु विभाग के द्वारा उसी टैब और व्यक्तिगत मोबाइल से बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का आदेश मिला है। व्यक्तिगत मोबाइल फोन से बायोमैट्रिक हजारी बनाने से व्यक्तिगत डाटा, निजी जानकारी और बैंकिंग और अन्य एप्स से संबंधित पासवर्ड के सार्वजनिक होने का खतरा बना हुआ है। समाचार पत्र के द्वारा ऐसी घटनाएं घटित होने की जानकारी भी सामने आयी थी। सभी शिक्षक के पास एंड्रॉयड मोबाइल भी नहीं है, एक ही मोबाइल फोन पर एक से अधिक लोगों की हाजिरी बनाना कोविड-19 की अनदेखी होगी यह शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी खतरनाक होगा। जामताड़ा में डी एस ई का पद खाली है, प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे कि ग्रेड 1 का वेतन निर्धारण, सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति इत्यादि लंबित हैं, प्राथमिक शिक्षक जामताड़ा में डी एस ई के अभाव में अपनी माँगों के लिए समाचार पत्र के माध्यम से सरकार से गुहार लगाने को विवश हैं। शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि जब तक कोरोना महामारी का खतरा नहीं चल जाता है तथा विभाग के द्वारा नया टैब उपलब्ध नहीं होता होता या पुराना टैब मरम्मत नहीं हो जाता तब तक शिक्षकों को बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विवश ना किया जाए एवं शिक्षकों से मैनुअल उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया जाय। |
| Posted: 13 Aug 2021 05:04 AM PDT
|
| Pathargama News: एबीवीपी ने नामांकन शुल्क कम करने हेतु प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन Posted: 13 Aug 2021 04:58 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पथरगामा तथा कॉलेज इकाई द्वारा सेमेस्टर-2 का नामांकन शुल्क कम करने संबंधी ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य वसंत नारायण सिंह को सौंपा गया। एसबीएस एसपीएस जनजातीय महाविद्यालय अध्यक्ष अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने वैश्विक महामारी कोरोना में पढ़ रहे छात्रों के हितों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह ज्ञापन सौंपा है। हमारी मांग है कि सेमेस्टर-2 के नामांकन शुल्क में कटौती की जाए तथा जिन्होंने पहले ही अपना नामांकन ऑनलाइन के माध्यम से करा लिया है उनका शुल्क रिफंड करने की व्यवस्था तत्काल की जाय। पथरगामा सह नगर मंत्री गितिष आनंद ने छात्र हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि परिषद के द्वारा पहले से भी छात्रों के हितों से जुड़े हुए मामले उठाए जाते रहे हैं। उसी क्रम में आज हमने नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी को देखते हुए ज्ञापन दिया हैं। उम्मीद है कि हमारी मांगों को कॉलेज के प्राचार्य द्वारा संज्ञान में लिया जाएगा और इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्रों को राहत मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में अपूर्व चौधरी, आर्य चौधरी, ओम पाठक, सोनू ठाकुर आदि शामिल थे| अमन राज:- |
| Jamtara News:वीरेंद्र मंडल के प्रयास से कम समय में अधिक लोगों को मिला मकान। Posted: 13 Aug 2021 04:16 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। जरूरतमंद परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिले और स्वीकृत आवास का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण संपन्न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पूर्व नप अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नप के वार्ड संख्या पांच स्थित धांधड़ा समेत अन्य मोहल्ला पहुंच कर बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मंडल ने बताया कि मोहल्ला स्तर पर चल रहे सभी प्रकार के योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति में है। नप के प्रत्येक वार्ड क्षेत्र स्थित मोहल्ला गांव में अधिकांश जरूरतमंद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिल चुका है। अधिकांश स्वीकृति प्राप्त लाभुकों ने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष ने पीएम आवास के लाभुकों से संवाद किया और आवास निर्माण एवं निर्माण कार्य के विरुद्ध राशि भुगतान से संबंधित तकनीकी सुझाव लाभुकों को दिया। मंडल ने बताया कि नगर पंचायत में आवास निर्माण काम बहुत ही तीव्र गति से चल रहा है कार्य प्रगति पर है एवं संतोषजनक चल रहा है मकान मिलने से परिवार काफी उत्साहित है। मंडल ने लाभुकों से निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता युक्त मकान बनाने का अपील की यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो सूचित करें नगर पंचायत समस्याओं के निदान को सक्रिय है। निर्धारित समय सीमा के अंदर जो लाभुक आवास निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे नगर पंचायत वैसे लाभुकों को सम्मानित करेगा। मौके पर मोहल्ले वासियों ने पूर्व अध्यक्ष का अभिनंदन किया यह भी कहा कि इतनी अधिक संख्या में जरूरतमंद लोगों को आवास मिलने का श्रेय पूर्व अध्यक्ष को जाता है इन्हीं के प्रयास से इतने अल्प समय में इतनी अधिक संख्या में लोगों को मकान मिला है। मोहल्ले वासियों ने कहा दान पत्र भूमि पर निवास करने वाले एवं रैयती भूमि पर निवास करने वाले सभी पक्का विहीन परिवार को पक्का मकान मिला है। मौके पर वार्ड पार्षद किरण देवी समेत मोहल्ला के लोग उपस्थित थे। |
| Posted: 13 Aug 2021 03:46 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मालूम हो कि, बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। इस कारोबार की जड़ें मुख्य रूप से झारखंड के अलग-अलग बड़े शहरों में हैं, जहां से बिहार में खपाने के लिए तस्करों के जरिए बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति लगातार हो रही है। झारखंड से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी के शराब पहुंचाने के लिए बांका जिले की विभिन्न सड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसे रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर झारखंड से लगी बांका जिले की सीमा पर अलग-अलग प्रमुख सड़कों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। लेकिन इन चेक पोस्टों पर क्या चल रहा है, किसी से छिपी हुई बात नहीं है। इन चेक पोस्टों को पार करने के बाद ही जिले के अंदरूनी हिस्से में शराब की बड़ी-बड़ी खेप पहुंच रही है, जिन्हें उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते अपना शिकार बना रहे हैं। अलबत्ता सवाल लाजमी है कि जब चेक पोस्ट पर शराब तस्करों को रोकने के इंतजामात हैं तो फिर वे बांका जिले के अंदरूनी हिस्से तक या फिर इस जिले से होकर राज्य के दूसरे हिस्से में कैसे पहुंच रहे हैं? मालूम हो कि,थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात ट्रक से 335 कार्टून विदेशी शराब जप्त कर लिया था। इसी कड़ी में बौसी थाना मोड़ पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से 753 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया। साथ ही साथ शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद एएसआई राजेश कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर सैंटरो कार से 753 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया गया। बताया गया कि, 226 लीटर देसी शराब जप्त किया गया है। साथ ही शराब तस्कर मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्कर द्वारा बताया गया कि, वह पोड़ैयाहाट का रहने वाला है और गोड्डा से कार लेकर भागलपुर जा रहा था। गोड्डा के ही गुड्डू कुमार ने उसे कार लेकर भेजा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| आरजू किताबों की - श्रृंखला :: 04 (आदिवासी प्रेम कहानियाँ) Posted: 13 Aug 2021 04:23 AM PDT पुस्तक - आदिवासी प्रेम कहानियां लेखक - अश्विनी कुमार पंकज इसमें इतिहास के अमर पात्रों के प्रेम और संघर्ष को रोचकता और प्रमाण के साथ प्रस्तुत किया गया है. प्रत्येक कहानी के अंत में उसके स्रोत का जिक्र है. ये कहानियां आदिवासियों के इतिहास को भी दुरुस्त करती है और आदिवासी समाज की विशेषताओं को भी प्रस्तुत करती है. आदिवासी समाज की विशेषताएं इस संग्रह में उभर कर आई हैं. पहली विशेषता कि इस समाज में प्रेम का बड़ा महत्व है. इसलिए प्रेम के पल्लवित होने में समाज का योगदान रहता है. हाँ, समाज के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है. किंतु समाज के नियमों को प्रेम के रास्ते का कांटा नहीं बनाया जाता. प्रेम संबंध जुड़ जाने से उसके निर्वाह के लिए समाज का सहयोग अवश्य मिलता है. यह समाज संघर्षशील होता है. संग्रह की कहानियां और भी रोचक बन जाती है जब प्रेम संघर्ष से उत्पन्न होता है. आदिवासियों के न्याय-प्रेम और सुंदरता की और अंग्रेजी समाज भी आकर्षित हुआ और यही प्रेम की उत्स भूमि है. चाहे वह सिदो और जेली हो, चाहे बूंदी और सुंदू हो, बैजल या मारिया हो, चाहे मंगरी और रोजवेलगुड हो, चाहे बादल या मैगनोलिया हो, सबके प्रेम की उत्स-भूमि न्याय-प्रेम और संघर्ष है. इसलिए इन नौ कहानियों में प्रेम के सच्चे स्वरूप का दर्शन होता है. जहां बहुत सहजता के साथ प्रेम जीवन में प्रवेश करता है और उसी के प्रति पूर्ण समर्पण भाव है. इन प्रेम कहानियों में कुछ का अंत सुखांत है तो कुछ का दुखांत. इन कहानियों में झारखंड का आदिवासी परिवेश, प्रकृति, परिस्थितियां, आदिवासियों का जीवन, उनकी सहज प्रवृत्तियां और स्वतंत्रता-संग्राम में अंग्रेजी सत्ता के साथ उनके द्वारा किया गया संघर्ष उभर कर आया है. इन कहानियों के माध्यम से अपनी जातीय संस्कृति और भूमि के प्रति मर मिटने के अद्भुत जज्बे से लैस आदिवासियों के प्रेम और संघर्ष का जो चित्रण है खासतौर से उलगुलानी बिरसा मुंडा और हुलगारिया सिदो मुर्मू के प्रेम और युद्ध की कहानियों का, वह हमें नए तरीके से देश के इतिहास को समझने के लिए बाध्य करता है. - रीतेश रंजन। पुस्तक नीचे क्लिक कर Online मांगवाया जा सकता है - |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

























