तहकीकात न्यूज़ |
- स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया
- आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अगस्त 2022 तक विविध आयोजन करेगा - राष्ट्रीय अध्यक्ष
- आजादी का जश्न* मनाया गया - आई ए जे मऊ ईकाई
- नटीनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा नटीनियादाई चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया
- संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
- राष्ट्र को आगे बढ़ाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए --- डॉक्टर नीलकंठ तिवारी
| स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया Posted: 15 Aug 2021 06:52 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया वाराणसी। साई वंदना रूरल डेवलपमेंट सोसल वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से 75 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तथा, 15 अगस्त पर सोसाइटी की संस्थापक श्री मति वंदना सिंह ने तुलसी का पौधा बितरण की और कहा कि महिलाओं के लिए यह अमृत के समान पर्व है क्योंकि आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने अपने पति को शहीद होने का बहुत दर्द शहा है। शहीद देशभक्तो को नमन है उनके परिवार की महिलाओं को सहानुभति नमन है। तिरंगे को सलाम है। मुख्य रूप से सोसाइटी की अध्यक्ष करुणा सिंह, राजपूत सरिता सिंह, रंजू देवी, अनिता सिंह, रुबीना, आभा त्रिपाठी, नंदनी प्रियंका आदि उपस्थित रही। |
| आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अगस्त 2022 तक विविध आयोजन करेगा - राष्ट्रीय अध्यक्ष Posted: 15 Aug 2021 06:47 PM PDT वाराणसी से कैलाश सिंह विकास व विक्की कुमार आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अगस्त 2022 तक विविध आयोजन करेगा - राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी। आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार का योगदान, उनकी समस्या, तकनीक विकास , समग्र विकास को ध्यान रखते हुए दो राष्ट्रीय संगोष्ठी, एक दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगा। इस आयोजन में सभी पत्रकार बन्धु, वरिष्ठ पत्रकार, विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा। उक्त विचार आई ए जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास ने ध्वजारोहण के बाद कहीं। समारोह का शुभारम्भ ध्वजारोहण से हुई। विशिष्ट अतिथि काशीरत्न डा राजेश जायसवाल व मानव अधिकार मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव व डा कैलाश सिंह विकास ने की अतिथि का माल्यार्पण व स्वागत जिला वाराणसी महामंत्री राजू वर्मा ने किया।जिला वाराणसी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव देवा ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य किशोर जी महाराज, काशीरत्न डा राजेश जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास को स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया। काशीरत्न आंनद कुमार सिंह अन्ना एवम् काशीरत्न ई रामनरेश नरेश ने मोबाइल पर आजादी से प्रेरित काव्य पाठ कर ताली बटोरी। समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री मो दाऊद, विजय कृष्ण सिंह, सुनील शर्मा, विक्रम कुमार , सुभाष चन्द्र विक्की कुमार, आशीर्वाद, राजेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार, ऋषि देव उपाध्याय, कमल भाटिया, जितेंद्र केशरी, संदीप उपाध्याय, मनोज सिंह ,मनोज श्रीवास्तव, मनीष यादव, गणेश बेलवाल, सहित अनेक लोग मौजूद रहे। समारोह का संचालन प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह अन्ना व धन्यवाद प्रकाश जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव देवा ने की। |
| आजादी का जश्न* मनाया गया - आई ए जे मऊ ईकाई Posted: 15 Aug 2021 06:43 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी आजादी का जश्न* मनाया गया - आई ए जे मऊ ईकाई मऊ। भारत के आजादी के 75 वर्ष पर इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट मऊ जिला अध्यक्ष जफरूद्दीन फारूकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तथा देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषो को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले कठिनाई को रखा। अध्यक्ष ने पूरी रिपोर्ट आई ए जे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने का फैसला किया। आयोजन में मुख्य रूप से अनिल कुमार, अध्यक्ष मधुबन तहसील,मनोज कुमार तहसील मधुबन महामंत्री, दिनेश यादव ब्लाक अध्यक्ष, दोहरी घाट, नित्यानंद यादव, मंत्री, तहसील मधुबन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद प्रकाश राम दास यादव जिला उपाध्यक्ष मऊ ने किया। |
| नटीनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा नटीनियादाई चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया Posted: 15 Aug 2021 06:41 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी नटीनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा नटीनियादाई चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया वाराणसी। 75वे स्वतंत्रता दिवस को काशी नटीनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा नटीनियादाई चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया जिसमें संगठन के तमाम पदाधिकारी एवम क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित हुए । भारत माता की जय के उदघोष के साथ संगठन के संरक्षक डॉ.ए.पी. सिंह व् पूर्व अध्यक्ष महोदय श्री राजेश श्रीवास्तव-(निदेशक पहल संस्था) , शरद वर्मा-(अध्यक्ष-वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मण्डल व् संयोजक का.न.व्य.म.) , संतोष सिंह-(अध्यक्ष- आई.टी.सेल वाराणसी व्यापार मण्डल), बबलू जी , एवं अध्यक्ष राधेश्याम गोंड, चांदमारी चौकी इंचार्ज जी के सम्मिलित शुभ हाथों से ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ । इसके पश्चात अजय रोशन जी व् साथी कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। सभी आगंतुकों को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई गई। सभी पूर्व अध्यक्षो ,रंगमंच कलाकार अजय रोशन व् KNVM द्वारा क्विज विजेता रितेश सिंह को माल्यार्पण व् अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया । सभी पूर्व अध्यक्षो ने क्रमवार बधाई देते हुए सम्बोधित किये। आज के दिन काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल के क्षेत्र सरसौली , मीरापुर बसही से नटिनियादाई मन्दिर तक सड़क मार्ग डिवाइडर के खम्बो को हरा,सफ़ेद,नारंगी रंग के गुब्बारों से सजाया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश वर्मा,संजय वर्मा,आनंद जायसवाल,अभिषेक उपाध्याय,शिव गुप्ता, अमित वर्मा , दीपु कश्यप, जीउतबन्धन गोंड,नीरा गोंड, निर्मला सेठ, प्रिया यादव , धीरेन्द्र यादव,करन यादव,जगत सिंह,सुभाष श्रीवास्तव,ओ.पी.राय,शिवराज पटेल,प्रवीण मिश्रा,जितेंद्र उपाध्याय,संदीप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,जगदीश विश्वकर्मा,महेंद्र यादव जी,अजय सिंह,सुरेश पटेल,मुकेश पटेल,मखन्चु पटेल,संजय,प्रियांशु गोंड,हिमांशु गोंड,मिंटू गोंड,अंकुर गोंड, आदि लोग उपस्थित हुए । |
| संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव Posted: 15 Aug 2021 06:41 PM PDT राकेश सिंह गोंडा संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव गोंडा। परसपुर के गजसिंहपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। पत्नी का आरोप है कि उधारी के पैसे न चुकता कर पाने के कारण तनाव में आकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल, पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार टूटा दुखों का पहाड़ गजसिंहपुर गांव के प्रधान पति शेर बहादुर सिंह का कहना है कि तीन माह पहले मृतक राम अधीन के भाई राम सूरत ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसकी जमीन को कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया था। इससे आहत होकर उसने जान दे दी थी। गजसिंहपुर गांव निवासी रामअधीन शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद सो गए थे। रविवार की सुबह वह अपने बिस्तर से गायब थे। स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने टीका बगिया में बबूल के पेड़ से उनका शव देखा। पुलिस ने मौके पर ही डाग स्क्वायड व अन्य एजेंसियों को बुला लिया। घंटों तक छानबीन की गई लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी फूलाकला का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति से उन्होंने उधार के तौर पर कुछ रुपये लिए थे। वह व्यक्ति उस पैसे को मांग रहा था। इससे वह परेशान रहते थे। पत्नी का कहना है कि शनिवार की रात वह काफी बेचैन थे। रात में 11 बजे तक वह जग रहे थे। बार-बार उठकर बैठ रहे थे। उसने पूछा भी लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद वह सो गई, इसके बाद जब उसकी नींद खुली तो उसके पति बिस्तर पर नहीं थे। खोजबीन के बाद उनका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसका कहना है कि पति ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। सीओ मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि पुलिस मौके पर है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट काफी कुछ स्थिति स्पष्ट करेगी। |
| राष्ट्र को आगे बढ़ाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए --- डॉक्टर नीलकंठ तिवारी Posted: 15 Aug 2021 06:34 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी राष्ट्र को आगे बढ़ाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए --- डॉक्टर नीलकंठ तिवारी भाजपा महानगर कार्यालय में डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया ध्वजारोहण वाराणसी 15 अगस्त भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर कार्यालय नीचीबाग पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हम सबने राष्ट्र के निर्माण के लिए क्या प्रयास किया, इसके लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी ने आज एक नया नारा जोड़ा - 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सबका प्रयास'। डॉक्टर तिवारी जी ने कहा कि माननीय मोदी जी के कहने का तात्पर्य यह है कि हम सभी देशवासियों, हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के निर्माण में लग जाना है और राष्ट्र को आगे बढ़ाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। डॉक्टर नीलकंठ तिवारी जी ने स्वरचित कविता भी कार्यकर्ताओं को सुनाया "बाबू हमको याद है अब भी, आपके सपने आपकी सीख, हाथ में गीता रघुपति राघव राजा राम की बजती गीत---" कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया। संचालन महामंत्री नवीन कपूर ने किया। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट अशोक कुमार, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, रविशंकर केसरी, मधुप सिंह, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जगन्नाथ ओझा, रतन मौर्य, सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |