प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 16, 2021

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


रक्षाबंधन के उपरांत 23 अगस्त से 06वीं से 08वीं तक तथा 01 सितंबर से कक्षा 01 से 05वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार

Posted: 16 Aug 2021 01:25 AM PDT


रक्षाबंधन के उपरांत 23 अगस्त से 06वीं से 08वीं तक तथा 01 सितंबर से कक्षा 01 से 05वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया जाए: #UPCM श्री @myogiadityanath जी


 

CTET 2021 Notification : सीटीईटी परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानिए कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

Posted: 15 Aug 2021 06:30 PM PDT

CTET 2021 Notification : सीटीईटी परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानिए कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया


देश में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली अहम परीक्षा सीटीईटी के संबंध में बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके अनुसार संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।


इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना कब जारी की जाएगी। लेकिन बोर्ड की तरफ सीटीईटी परीक्षा की टेंटेटिव डेट सामने आने के बाद से ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों का भी ऐलान कर सकता है।


वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं सितंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। इसके अलावा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। इसके बाद फिर दिसंबर या जनवरी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चूंकि अभी बोर्ड की तरफ से परीक्षा तिथियों को लेकर कोई निर्धारित शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को यह ध्यान देना चाहिए कि वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करके लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।


वहीं हाल ही में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की अस्थायी तिथियां जारी करते हुए सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा में बड़े बदलाव की जानकारी दी थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया था कि इस बार सीटीईटी 2021 परीक्षा इस बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा का पैटर्न भी अलग होगा। बता दें कि इस बार कोरोना वायरस के चलते सीटीईटी परीक्षा के आयोजन में देरी हो रही हैं। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा: बीएड 2004-05 के आठ हजार अभ्यर्थियों को मिलेंगे प्रमाणपत्र

Posted: 15 Aug 2021 06:03 PM PDT

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा: बीएड 2004-05 के आठ हजार अभ्यर्थियों को मिलेंगे प्रमाणपत्र


आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड 2004-05 के करीब आठ हजार छात्रों को राहत मिलने वाली हैं। 16 वर्ष बाद इनको मार्कशीट और डिग्री मिलने के रास्ते साफ हो रहे हैं। प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी किया जाएगा। टेंपर्ड, फर्जी व डुप्लीकेट प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी शामिल नहीं होंगे।


प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने प्रकरण का संज्ञान लिया। एसआईटी की ओर से चिह्नित टेंपर्ड, फर्जी (फेक) और डुप्लीकेट प्रमाणपत्र वाले करीब 4766 अभ्यर्थियों के चक्कर में संबंधित सत्र के सभी छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तमाम लोग नौकरियों में हैं, उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। 


जांच के नाम पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने से मना कर दिया जाता है। इस प्रकरण को भी शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक में रखा गया। निर्णय लिया गया कि जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार फर्जी और टेंपर्ड प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों के नाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाले जाएंगे। वहीं, जिन छात्रों के नाम एसआईटी की सूची में नहीं थे और न ही जांच समिति की रिपोर्ट में है, उनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 


विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे विश्वविद्यालय महज परीक्षा और परिणाम तक सीमित न रहे। पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाना है। इसके लिए लंबित प्रकरणों के निस्तारण जरूरी है। 


School Reopen in UP : आज से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल व इंटर कॉलेज, जानिए किन बिन्दुओ पर होगा विद्यालयों का निरीक्षण

Posted: 15 Aug 2021 05:52 PM PDT

School Reopen in UP : आज से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल व इंटर कॉलेज, जानिए किन बिन्दुओ पर होगा विद्यालयों का निरीक्षण



School Reopen in UP: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक स्कूल, इंटर कॉलेज आज (16 अगस्त 2021) से खुल जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों में पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं इसके लिए विद्यालय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की एक टीम को तैयार किया गया है। 


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूल केवल सोमवार से शुक्रवार यानी पांच दिन ही खुलेंगे। शनिवार और रविवार को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल जिस दिन खुलेंगे उस दिन प्रदेश भर के स्कूलों के निरीक्षण के लिए 60 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जा रहे हैं।


निरीक्षण के लिए जिलेवार अधिकारियों की लगी ड्यूटी:
विशेष सचिव शम्भु कुमार, नेहा प्रकाश, उदय भानु त्रिपाठी को बाराबंकी, फतेहपुर, मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह शिक्षा निदेशक विनय पाण्डेय को लखनऊ, अपर निदेशक मंजू शर्मा को सीतापुर, महेन्द्र देव को मेरठ, अंजना गोयल को प्रतापगढ़, यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला को प्रयागराज, जेडी बरेली अजय कुमार को बदायूं व शाजहांपुर, जेडी वाराणसी प्रदी कुमार को चंदौली व जौनपुर, डीडी विकास श्रीवास्तव को वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। डायट प्राचार्य व उप प्राचार्य, सहायक निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ समेत 60 अधिकारियों को निरीक्षण करना होगा। सभी को अलग-अलग ब्लॉक या नगर या ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम एक और न्यूनतम 10 स्कूलों की व्यवस्था का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की रिपोर्ट शाम तक निदेशालय भेजनी होगी। जिन स्कूलों में कमियां पाई जाएंगी उनका निराकरण शिक्षा निदेशक व सचिव यूपी बोर्ड द्वारा दूर करवाई जाएगी।



विद्यालय निरीक्षण के प्रमुख बिन्दु:

■ -दो पालियों में सुबह 8 से 12 और 12.30 से 4.30 बजे तक चलेंगे स्कूल, छुट्टी एक साथ न की जाए।
■ -एक पाली में 50 फीसदी बच्चे, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हो।
■ -संक्रमण के किसी भी लक्षण की दशा में विद्यार्थियों या अध्यापकों को वापस घर भेज दिया जाए।

नई शिक्षा नीति देश की जरूरतें पूरी करने वाली : प्रधानमंत्री मोदी

Posted: 15 Aug 2021 06:31 AM PDT

नई शिक्षा नीति देश की जरूरतें पूरी करने वाली  : प्रधानमंत्री मोदी



● बेटियों के लिए खुलेंगे देश के हर सैनिक स्‍कूल के दरवाजे

● स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का ऐलान

● राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति गरीबी से लड़ने का जरिया: पीएम मोदी

● आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं: PM



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश की 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली है। श्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, " राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति से अब हमारे बच्चे ना ही कौशल के कारण रुकेंगे और ना ही भाषा के सीमा में बंधेंगे। दुभार्ग्य है कि हमारे देश मे भाषा को लेकर एक विभाजन पैदा हो गया है। भाषा की वजह से हमने देश के बहुत बड़ी प्रतिभाओं को पिंजड़े में बांध दिया दिया है। मातृभाषा में पढ़े हुए लोग आगे आएंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।'


उन्होंने कहा कि जब गरीब की बेटी और बेटा मातृभाषा में पढ़कर आगे बढ़ेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा। नई शिक्षा नीति में गरीबी के खिलाफ लड़ाई का साधन भाषा है। नई शिक्षा नीति गरीबी के खिलाफ लड़ाई का शस्त्र के रूप में काम आने वाली है। गरीबी के खिलाफ जंग जीतने का माध्यम भी मातृभाषा है।


उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में भाषा बाधा नहीं है जिसका परिणाम देखा है, अब युवा खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे। अब ऐसा ही जीवन के अन्य मैदानों में होगा।


बेटियों को पीएम मोदी से मिला तोहफा
लड़कियों के लिए अहम घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने सैनिक स्‍कूलों के दरवाजे उनके लिए खोल दिए। प्रधानमंत्री ने कहा, "ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं।"

Post Bottom Ad

Pages