ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 11, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


चांदन न्यूज: रास्ते में बने गड्ढे को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष कई जख्मी

Posted: 11 Aug 2021 11:10 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बॉंका। प्रखण्ड के अन्तर्गत बिरनिया पंचायत के शेखपुरा गांव में रोहित पंजियारा के घर के पास सड़क पर काफी गहरा गढ्ढा होने के कारण पिंटू मांझी के परिवार का एक बच्चा  रोहित पंजियारा के जमीन होकर पार हो रहा था।उसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी शुरू होने लगी।बात विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से लाठी,डंडा,कुल्हाड़ी चलना शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष से पिंटू मांझी,रविंद्र मांझी,नेहा देवी और कौशल्या देवी औऱ राजीव कुमार 

सात बर्ष का एक बच्चा भी जख्मी हो गया। जबकि दूसरी ओर से रोहित पंजियारा औऱ अमित पंजियारा को भी चोट आयी है।सभी जख्मी को ग्रामीणों औऱ परिवार के लोगों द्वारा चांदन अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक भोलानाथ गोराई के द्वारा सभी घायलों को उपचार कराया गया। जिसमें गम्भीर रूप से जख्मी कौशल्या देवी,पिंटू मांझी रविंद्र मांझी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया की आवेदन आने पर उचित कार्यवाही की जाऐगी।  

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

चांदन न्यूज: आने-जाने रास्ते को अवरुद्ध करने पर दो गुटों में हिंसक झड़प

Posted: 11 Aug 2021 11:07 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी अंतर्गत चांदमारी पंचायत के सतीघाट के सुबोध यादव पिता परमेश्वर यादव के द्वारा अपने ही चेहरे भाय खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया। विदित हो कि लिखित आवेदन के अनुसार पिडीत सुबोध यादव ने बताया कि पूर्वज से चले आए ग्रामीण रास्ते पर अतिक्रमण करते हुए मिट्टी डाल दिया गया था जिससे आने जाने में ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी कि इसी बीच मैं 10अगस्त संध्या करीब 6:30 बजे चांदन अस्पताल से अपने बाइक से सड़क किनारे रास्ते से गुजर रहा था कि जहां मिट्टी के ढेर में मेरा बाइक फंस कर गिर गया जहां गिरने से हल्की चोट लग गई।इसे लेकर रास्ते पर मिट्टी का लगाए गए लोगों से कारण पुछने लगे तभी मेरा गोतिया 

अजय यादव,व नीरज यादव पिता राजू यादव,राजू यादव पिता स्वर्गीय धनी यादव, बिरेंद्र यादव पिता कैलाश यादव सभी साकिनान सतीघाट ने गाली गलौज करने लगे,जब उन लोगों के मन मिजाज को देखते हुए हम अपने घर चला आया तभी उपरोक्त सभी लोग अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए मेरे घर पर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया जिससे हम डर के मारे अपना घर दरवाजा बंद कर उन लोगों का तमाशा देखते रह गए। जहां जोर जोर से धक्का मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा, मौके पर गांव के लोग दोड़ कर आया तब जाकर मेरा जान बच सका। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

चांदन न्यूज: लगातार कोविड-19 जांच 230, एवं वेक्सिनेशन वृद्धि में 533, को टीका लगा, वाहन जांच जारी

Posted: 11 Aug 2021 10:53 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के अंतर्गत चांदन देवघर मुख्य मार्ग बिहार झारखंड दर्दमारा बॉर्डर के समीप कोविड-19 का जांच किया जा रहा है। वहीं बताते चलें कि चांदन अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राजेंद्र कुमार पंडित द्धारा आज 230 सेम्पल लिया गया। जिसमें 130 एंटीजन 100आर टी पी एस 10 ट्रूनेट का सेम्पल लिया वहीं लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन में सी एच सी चांदन में 154, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज 

में 144, वहीं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सूइया में 235 लोगों का वेक्सिनेशन कराया गया। जहां मौजूद डाटा ऑपरेटर निशांत कुमार, चिकित्सा प्रभारी ए के सिन्हा, केयर इंडिया अंजू कुमारी बीसीएम आफताब आलम हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज, चिकित्सक डॉक्टर भोलानाथ गोराई डॉक्टर जय किशोर इत्यादि उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ चांदन थाना के अध्यक्ष 


रविशंकर प्रसाद के आदेशानुसार थाने के पु. अ. नी. सतीश पंजियारा के द्वारा पुलिस दलबल के साथ सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों को हेलमेट जांच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट ,गाड़ी की लाइसेंस आदि का जांच करते हुए कई लोगों की लापरवाही करने वाले चालक की चालान भी काटा गया। जिससे रोड पर चलने वाले वाहन सवारियों में हड़कंप मचा रहा। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

चांदन न्यूज: शराब पीकर महिला के साथ मारपीट कार्रवाई करने की लगाई गुहार

Posted: 11 Aug 2021 10:51 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असोढा पंचायत अंतर्गत दिग्घी बारी गांव एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, घटना के संबंध में पीड़ित महिला उषा देवी पति संजय यादव ने आनंदपुर ओपी में आवेदन देकर गांव के ही शिव शंकर यादव, गुलटन यादव, घनश्याम यादव, पिता स्वर्गीय सहदेव यादव एवं गणिता देवी पति गुलटन यादव व मीना देवी पति शिव शंकर यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते मंगलवार 11अगस्त रात्रि करीब 9:00 बजे के करीब मेरा पुत्र के साथ नामजद आरोपियों ने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात 

को लेकर सभी नामजद अभियुक्त ने शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज एवं मारपीट करने के तत्पश्चात दबंगई दिखाते हुए मेरे घर में घुस गया। जब मैं इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगा हम को मारते देख मेरे सास-ससुर बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट कर दिया! जिसमें मेरी सास ससुर जख्मी हो गए। और मारपीट करने के दौरान सास कि दस भर कि चांदी का मठिया और मेरी सिकड़ी छीन लिया।बताई कि इस तरह की घटना बराबर करते रहता है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी। जहां आंनद पुर ओपी पुलिस जांच में जुट गई। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

पंजवारा न्यूज: पुलिस ने बैंक ऋण धारक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 11 Aug 2021 08:50 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से पंजवारा थाना पुलिस ने एक बैंक ऋण धारक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में। जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि छोटी जगतपुर निवासी विरंची यादव ने 

बैंक से ऋण लेकर उसे नहीं चुकाया था । बार-बार नोटिस किए जाने पर भी उन्होंने बैंक ऋण नहीं चुकाया। जिसके बाद संबंधित बैंक ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया। जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने मंगलवार रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया। जहाँ से उसे बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

आरजू किताबों की - श्रृंखला :: 03 ( रेत की मछली )

Posted: 11 Aug 2021 09:00 AM PDT

 पुस्तक - रेत की मछली 

लेखिका - कान्ता भारती 


धर्मवीर भारती की पहली पत्नी कांता भारती 'गुनाहों का देवता' की सुधा मानी जाती है. उनसे अलग होने के बाद कान्ता भारती ने 'रेत की मछली' उपन्यास लिखा. इन दोनों के रिश्तो में प्यार से तकरार का एहसास इसे पढ़ने के दौरान मिलने लगा. 'गुनाहों का देवता' में सुधा के किरदार के साथ नाइंसाफी थी इसलिए उन्होंने 'रेत की मछली' में अपना पक्ष रखा.

लोग कहते हैं कि यह उपन्यास धर्मवीर भारती के निजी अनुभवों पर आधारित था. भगवान ना करे कि ऐसा हो. यह बहुत भयावह अनुभव है.

यह उपन्यास मुख्यतः तीन पात्रों के इर्द-गिर्द घूमता है और ये मुख्य पात्र हैं शोभन, कुंतल और मीनल. इसके अलावा भी कई पात्रों ने छोटी-छोटी भूमिका निभाई है.


मैंने जब 'गुनाहों का देवता' पढ़ा था तो सबने मुझे 'रेत की मछली' पढ़ने को कहा था. काफी दिनों बाद जब यह किताब पढ़ा तो गुनाहों का देवता मुझे दानव लगा. 

....यह भावुक कर देने वाला उपन्यास है. गुनाहों के देवता के गुनाह वास्तव में कैसे थे इसे जानने के लिए कान्ता भारती की कृति 'रेत की मछली' उन सभी को अनिवार्य रूप से पढ़नी चाहिए जिन्होंने 'गुनाहों का देवता' को पढ़ा है. यह गुनाहों के देवता का अविभाज्य पहलू है और साथ ही साथ महानता का मुखौटा पहने चंदर के असली चेहरे को परत दर परत उधेड़ने वाला उपन्यास है.

'रेत की मछली' और 'गुनाहों का देवता' दोनों किताबों के नायक-नायिका जीवन में एक ही है. लेकिन 'गुनाहों का देवता' पढ़ने के बाद 'रेत की मछली' पढ़ना बेहद जरूरी है. 'रेत की मछली' में 'गुनाहों का देवता' देवता नहीं बल्कि राक्षस हो जाता है. 

इसको पढ़ने के बाद जब भी कोई मुझसे कहेगा कि मैंने 'गुनाहों का देवता' पढ़ी है तो मैं पलट कर उससे जरूर कहूंगा कि 'रेत की मछली' भी पढ़ डालो.

निःसंदेह यह उपन्यास स्त्री विमर्श के चुनिंदा पठनीय उपन्यासों में अपना स्थान रखता है.

                                 - रीतेश रंजन।

नीचे  क्लिक कर पुस्तक को Online मंगाया जा सकता है  - 

Bhagalpur News:दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Posted: 11 Aug 2021 05:13 AM PDT







ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुघर्टना में बुधवार को दो बच्चे की मौत हो गई। अमांडा थाना क्षेत्र के रामपुर खडहरा हनवारा मुख्य सड़क पर एक बारह वर्षीय लड़के की मौत ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बिजय पासवान के पुत्र दशरथ कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के भाई दीपक पासवान ने बताया कि दशरथ साइकिल से अमडंडा चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान से बिजली का तार एवं बल्ब लाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान अचानक एकचारी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया। जिससे कि उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। चालक अपनी जान बचाने के लिए अमडंडा थाना में घुस गया। ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 41डी 3978 के चालक संजीव कुमार यादव बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना गांव निवासी दिलीप यादव का पुत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हनवारा खडहरा मुख्य मार्ग स्थित अमडंडा थाना के आगे बांस बल्ला लगाकर सड़क को घंटों जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। अमडंडा थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीशपुर सनहौला मुख्य मार्ग के कमालपुर गांव के समीप एक सात वर्षीय मासूम लड़की की मौत शिफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर बीआर 10 एसी 3085 की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान कमालपुर गांव निवासी मो अब्दुल के सात वर्षीय पुत्री फरीन खातुन के रूप में हुई है‌ घटना की जानकारी मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले आई। घटना के बाद चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bhagalpur News:टीएमबीयू में नव नामांकित छात्र छात्राओं के लिए स्वागत समारोह

Posted: 11 Aug 2021 05:10 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में नव नामांकित छात्र छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रतिकुलपति डॉ रमेश कुमार, संकायाध्यक्ष प्रो योगेंद्र  विभाग के विद्वत प्रोफेसर डॉ बहादुर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में प्रतिकुलपति सहित सभी प्रोफेसर ने नवागत छात्रों को सुकभकामना दी और भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा भी की। विभाग के सेमस्टर दो और तीन के छात्र छात्राओं ने नवागत छात्रों को रामधारी सिंह दिनकर कृत रश्मिरथी की पुस्तक भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दूसरे दौर में मि० फ्रेशर और मिस फ्रेशर के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें साक्षात्कार और प्रदर्शन के आधार पर मि० फ्रेशर के लिए क्षेत्र के उभरते कवि, मारवाड़ी महाविद्यालय के सेशन 2017-20 के स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर और वर्तमान परास्नातक हिन्दी विभाग के छात्र सुजीत कुमार संगम को और मिस फ्रेशर के लिए मेघा झा को चुना गया। जिन्हें प्रतिकुलपति और सारे प्रोफेसर ने मिलकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Pathargama News: डेढ़ दर्जन बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया

Posted: 11 Aug 2021 04:43 AM PDT






ग्राम समाचार, पथरगामा:- सहायक विद्युत अभियंता मनीष कुमार पूर्ति के निर्देशानुसार ₹10000 से अधिक बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन लगातार चल रहा है| मंगलवार और बुधवार को चलाए गए विद्युत विच्छेदन अभियान में कुल डेढ़ दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत का विसर्जन किया गया| मिली विभागीय जानकारी के अनुसार मो सोहराब अंसारी पर ₹42013, मो इसराइल अंसारी पर ₹32783, मो दिल मोहम्मद अंसारी पर ₹40877, मो सिद्दीक अंसारी पर ₹32619, मो मजहरउल हक पर ₹27460, मो मांगन अंसारी पर ₹47977, मो जमाल अंसारी पर ₹52604, मोहम्मद जलाल अंसारी पर ₹ 55051,कलीमुद्दीन अंसारी पर ₹48099, मो अताउल रहमान पर ₹40213, प्रदीप कुमार पर ₹35346, ललितेश्वर महतो पर ₹37772, किशुन टूडू पर ₹31911, रघुनाथ महतो पर ₹28314 और अर्जुन प्रसाद साह पर ₹30611 का बिजली बिल बकाया था| विद्युत विच्छेदन दल में कनीय अभियंता दीपक कुमार, विद्युत कर्मी अखिलेश प्रसाद, प्रथम यादव, बैकुंठ यादव, कंचन गोप, रमेश महतो, मुकेश कुमार दास आदि शामिल थे|

अमन राज:- 

Pathargama News: ऑटो वाले ने मोटरसाइकिल और कार में मारी टक्कर

Posted: 11 Aug 2021 04:02 AM PDT






ग्राम समाचार, पथरगामा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत तरडीहा मांझी टोला के धर्मेंद्र माझी के घर के सामने बसंतराय से पथरगामा की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे मो अजीज एवं मो कासिम को पथरगामा से बसंतराय की तरफ जा रहे एक अज्ञात ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी| जब तक लोग कुछ समझते तब तक ऑटो वाला ऑटो लेकर फरार हो गया| फरार होने के क्रम में ऑटो वाले ने बसंतराय की तरफ से आ रहे एक कार को भी धक्का मार दी| जब तक कार वाला उतरकर अपने कार को चेक करता तब तक ऑटो वाला भागने में सफल रहा| स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों का स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करा कर घर भेज दिया|

अमन राज:- 

Pathargama News: मां ने बेटा पर लगाया मारपीट का आरोप

Posted: 11 Aug 2021 03:58 AM PDT




ग्राम समाचार, पथरगामा:-  बाराबांध गांधी ग्राम निवासी ही पोलमा सोरेन पति स्वर्गीय सूरज हेंब्रम ने पथरगामा थाना में आवेदन देकर अपने ही बेटे मुंशी हेंब्रम और दो अज्ञात पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है| पथरगामा थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 131/21 के तहत मुंशी हेंब्रम एवं दो अज्ञात पर भादवि की धारा 341,448,325,307,504,506,34 के तहत मामला दर्ज कर मामले के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

अमन राज:- 

Pathargama News: पीडीएस डीलर ने लगाया मारपीट का आरोप

Posted: 11 Aug 2021 03:52 AM PDT



ग्राम समाचार, पथरगामा:- बड़गामा बरमसिया निवासी स्वयं सहायता समूह बरमसिया का डीलर लक्ष्मण रमानी की पत्नी अंजना देवी ने बरमसिया के गोपाल रमानी की पत्नी संयुक्ता देवी पर उसके साथ गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है| पथरगामा थाना में दिए आवेदन के अनुसार घटना के समय अंजना देवी के द्वारा पीएमजीकेजीवाई योजना का चावल वितरण किया जा रहा था उसी समय संयुक्ता देवी नशे में धुत होकर वहां पहुंची और अंजना देवी को गाली गलौज कर मारपीट करने लगी तभी चावल लेने आए लोगों ने बीच-बचाव कर अंजना देवी को बचाया| संयुक्ता देवी ने अंजना देवी को मुकदमा में फंसाने की धमकी देकर वहां से चली गई| पथरगामा थाना के द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि मामले को दर्ज किया जा सके|

अमन राज:- 

Godda News: बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए लगाया जा रहा है ओटीएस कैंप

Posted: 11 Aug 2021 03:10 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनीष पूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया की बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं द्वारा एकमुश्त बिजली बिल जमा करने पर ब्याज माफी का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के द्वारा ओटीएस केंप लगाया जा रहा है| बताया गया कि इस बिजली बिल वसूली योजना के तहत 11 अगस्त को मेहरमा प्रखंड के खिरौंधी मे, 13 अगस्त को बोअरिजोर प्रखंड के राजाभिठा में, 14 अगस्त को बसंतराय प्रखंड के कोरियाना में, 16 अगस्त को महागामा प्रखंड के भांजपुर में और 18 अगस्त को कोयला तथा 20 अगस्त को महागामा के ही रामकोला में, 22 अगस्त को मेहरमा प्रखंड के देवन चक में, पथरगामा प्रखंड में 24 अगस्त को बंदनवार में तथा 26 अगस्त को महेशपुर में, 30 अगस्त को ठाकुरगंगटी के परासी और 31 अगस्त को पुनः ठाकुरगंगटी के रुंझी में ओटीएस कैंप लगाया जाएगा  ताकि उपभोक्ताओं को ब्याज माफी का लाभ मिल सके |


Pathargama News: बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए लगाया जा रहा है ओटीएस कैंप

Posted: 11 Aug 2021 02:44 AM PDT




ग्राम समाचार, पथरगामा:- विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनीष पूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया की बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं द्वारा एकमुश्त बिजली बिल जमा करने पर ब्याज माफी का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के द्वारा ओटीएस केंप लगाया जा रहा है| बताया गया कि इस बिजली बिल वसूली योजना के तहत पथरगामा प्रखंड में 24 अगस्त को बंदनवार में तथा 26 अगस्त को महेशपुर में ओटीएस कैंप लगाया जाएगा|

अमन राज:-

बाराहाट न्यूज: शहीद सतीश चंद्र झा को शहादत दिवस के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि

Posted: 11 Aug 2021 02:24 AM PDT

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। 

सात शहीद के शहादत दिवस पर ढाका मोड़ स्थित शहीद सतीश चन्द्र झा जी के आदम कद प्रतिमा पर बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ बांका के द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देश भावना एवं समर्पण पर प्रकाश डाला गया। बाराहाट प्रखंड के लिए गर्व की बात है कि, हम जमी के वासिन्दा है।उनसे प्रेरणा लेकर यहाँ के नोजवानो को देश प्रेम में अभिरुचि 

रखना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सुरेश प्रसाद यादव, केशब कुमार सिंह, जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी, बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शहीद सतीश के सहोदर भतीजा महेश्वरी झा, खड़हरा निवासी लाल बाबा, त्रिभुवन पंडित, बालेश्वर ठाकुर, अधिवक्ता संजय झा, सहदेव पासवान, मुन्ना मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

बौंसी न्यूज़:- ऐतिहासिक मंदार पर्वत घुमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अगले सप्ताह से रोप-वे की हो रही है शुरुआत

Posted: 11 Aug 2021 02:05 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

ऐतिहासिक मंदार पर्वत घुमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब पर्यटक ऊंचाई से मंदार की वादियों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर अगले सप्ताह से रोप-वे की शुरुआत हो रही है। इसका फाइनल ट्रायल सफल रहा। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक इसे अंतिम टच दे दिया जाएगा। जानकारी देते हुए डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। इसका ट्रायल भी सफल रहा है। शेष कुछ काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा रोप-वे के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी 

होगी। इससे रोजगार के अवसर खुलेंगे पर्यटन दुनिया के सबसे बड़े उद्योग के रूप में जाना जाता है और सामुदायिक विकास को प्राप्त करने के साधन के रूप में माना जाता है। चार सीटर रोप-वे में आठ केबिन हैं। इससे मंदार पहाड़ की उचाई 786 मीटर जाने में सात से आठ मिनट लगेगा, जबकि सीढ़ियों से दूरी 1150 मीटर है। 90 बिजली पोल के सहारे सफल ट्रायल के बाद रोप-वे केबिन को बनाने वाली राइट्स कंपनी सहित प्रशासन के अधिकारियों के चेहरे खुशी से जगमगा उठे राजगीर के बाद यह दूसरा रोप-वे होगा। बताते चलें कि,मंदार पर रोप-वे का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने किया था। लगभग आठ करोड़ की लागत से बन रहे रोप-वे के साथ ही मंदार के परिक्रमा पथ का भी सैलानी मजा लेंगे। लगभग छह किलोमीटर पथ की लंबाई नापने के लिए आठ ई-रिक्शा की खरीद की गई है। मालूम हो कि, विश्व प्रसिद्ध मंदार पर्वत का सनातन पौराणिक महत्व है। माना जाता है कि देवताओं और असुरों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए सागर मंथन में जिस मथानी का 


इस्तेमाल किया गया था, वह यही मंदार पर्वत है। मंदार पर्वत पर आज भी सैकड़ों पौराणिक पहचान और धरोहर मौजूद हैं जो इसके वाकई पौराणिक महत्व की पुष्टि करते हैं।मंदार पर्वत सनातनी हिंदुओं एवं जैन समाज के साथ-साथ मूल आदिवासी समुदाय के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक आध्यात्मिक धरोहर है। यहां सालों भर सैलानी आते-जाते रहते हैं। यहां सैलानी देश भर से आते हैं। मंदार पर्वत शिखर पर अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल हैं जिनका सनातन हिंदू एवं जैन मतावलंबियों से गहरा सरोकार है। उन तक पहुंचने के लिए सैलानियों को सैकड़ों मीटर ऊंचाई पर पहाड़ पर चढ़ना होता है। इससे सैलानियों को निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से वर्ष 2017 में मंदार पर रोप-वे का शिलान्यास किया गया था। वहीं दूसरी ओर, भव्य रूप से बना आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज पर पांच करोड़ की लागत से आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें डबल फ्लोर का भव्य रेस्टोरेंट्स कलाकारों के कार्य करने के लिए 57 वर्कशाप बना है। इसके अलावा मंदार की पर्वत तराई से शिखर तक 190 सोलर लाइट, आठ मिनी मास्टर लाइट लगाए गए हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

बौंसी न्यूज: दो बाइक सवार की हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर

Posted: 11 Aug 2021 08:09 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया रोड में बुधवार को सबेरे दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बौंसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया रोड में गुरिया स्कूल के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि, बुधवार को सबेरे करीब 7- 8 बजे के आसपास बौंसी थाना क्षेत्र के ही काजी कैरी निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला एवं गजियाडीह निवासी बबलू यादव 

दोनो युवक बाइक से बौंसी किसी काम से आ जा रहे थे। दोनों काफी तेज रफ्तार में थे। जब वे गुरिया स्कूल के पास पहुंचे, तभी उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों बाइक से दूर फेंका गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन ने दोनों घायलों का उपचार किया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ संजय सुमन ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages