न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 13, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


रक्षाबंधन 2021: इस बार बहनें बांधेंगी बांस से बनी राखी भाइयों की कलाई पर

Posted: 13 Aug 2021 05:17 AM PDT

रक्षाबंधन 2021: भाइयों की कलाई पर इस बार बहनें बांधेंगी बांस से बनी राखी

इस रक्षाबंधन बहनें भाइयों की कलाइयों पर बांस से बनीं ईको फ्रेंडली राखियां बांधेंगी। ऊना जिले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बांस से बनीं राखियां तैयार की हैं और इन्हें बाजार में उतार दिया है। बाजार में इन राखियों की काफी मांग की जा रही है। राखी की कीमत 25 रुपये से शुरू है। स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्रशासन की मदद से इन राखियों को तैयार कर बेचा जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग और प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह सोमभद्र ब्रांड के जरिये घरेलू उत्पाद तैयार कर रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की ओर से बांस से बनाई राखियां इस बार आकर्षण का केंद्र बनी हैं। लोगों की तरफ से रक्षा बंधन पर रेशम, प्लास्टिक, चांदी से बनी राखियों का अधिक प्रयोग किया जाता है। इसी तर्ज पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बांस की लकड़ी का प्रयोग करते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार की हैं।

ऊना में सोमभद्र उत्पाद प्रदर्शनी में इन राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है। मेले में पहुंचने वाले लोग राखियों को खूब पसंद कर रहे हैं। जिले में बांस के उत्पादों को तैयार करने के लिए प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग मिलकर स्वयं सहायता समूहों का सहयोग कर रहे हैं। डिसा परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग संजीव ठाकुर ने कहा कि इस बार स्वयं सहायता समूहों ने रक्षा बंधन के मद्देनजर बांस से बनी राखियां तैयार की हैं। लोग इन राखियों के प्रति अपनी काफी रुचि दिखा रहे हैं।

राखियों की खासियत खास यह है कि यह राखियां पूरी तरह ईको फ्रेंडली हैं। यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होंगी। इन्हीं खासियतों को देखते हुए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा डिजाइन भी काफी आकर्षक बनाए गए हैं। जो काफी पसंद किए जा रहे हैं।

दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, भारत को लगा सातवां झटका, लंच तक स्कोर 346/7

Posted: 13 Aug 2021 05:08 AM PDT

भारत को लगा सातवां झटका, लंच तक स्कोर 346/7


दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया है

केएल राहुल 129 रन बनाकर आउट

भारत ने पहले दिन की थी मजबूत शुरुआत

लाइव अपडेट

05:33 PM, 13-AUG-2021

116 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 346/7

116 ओवर्स के बाद भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 346 रन बना लिए हैं। इशांत शर्मा (0) और रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:17 PM, 13-AUG-2021

भारत को लगा सातवां झटका

110वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड ने ऋषभ पंत को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। पंत 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अगले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली ने मोहम्मद शमी (0) को रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को सातवां झटका दिया।

04:30 PM, 13-AUG-2021

भारत का स्कोर 300 के पार

102वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने चौके के साथ भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

04:05 PM, 13-AUG-2021

97 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 296/5

97 ओवर्स के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 17 और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

राहुल ने पहली 100 गेंद आकाश चोपड़ा और दूसरी 100 गेंद वीरेंदर सहवाग की तरह खेली"

Posted: 13 Aug 2021 04:49 AM PDT

राहुल ने पहली 100 गेंद आकाश चोपड़ा और दूसरी 100 गेंद वीरेंदर सहवाग की तरह खेली"

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच (IND vs ENG) में के एल राहुल (Kl Rahul) के शतकीय पारी की तुलना अनोखे अंदाज में की है। उन्होंने कहा कि के एल राहुल ने दो अलग-अलग गियर में बैटिंग की। पहले उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और फिर बाद में काफी अटैकिंग क्रिकेट खेला।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि के एल राहुल ने परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा "के एल राहुल ने पहली 100 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए और उसके बाद अगली 120 गेंदों पर 100 रन बना दिए। उनकी पहली 100 गेंदें आकाश चोपड़ा की तरह रहीं और अगली 100 गेंद पर उन्होंने वीरेंदर सहवाग के स्टाइल में बल्लेबाजी की। एक ही पारी में उन्होंने दोनों बल्लेबाजों की झलक दिखा दी।"

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 127 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं। के एल राहुल अपनी इस पारी को और भी बड़ा बना सकते हैं और उनके पास ऐसा करने का पूरा मौका है।

इससे पहले आकाश चोपड़ा ने के एल राहुल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम पहली पारी में 375 से ज्यादा रन बनाएगी और के एल राहुल भी 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलेंगे।


के एल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया

के एल राहुल ने लॉर्ड्स के मैदान में अपना छठा टेस्ट शतक लगाया। इसके साथ ही अब लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर उनका नाम दर्ज हो गया है। के एल राहुल ने जबरदस्त तरीके से इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का सामना किया और बेहतरीन शॉट्स लगाए। उन्होंने पूरी तरह से क्लासिकल बैटिंग इस दौरान की।

हिमाचल के लाहौल में अब टूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग

Posted: 13 Aug 2021 04:46 AM PDT

हिमाचल के लाहौल में अब टूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार बरसात आफत बन गई है। सूबे के अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर गया है। जिससे नदी का बहाव रुक गया और क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है।

जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे। स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। जसरथ गांव अभी भी खतरे की जद में है। जसरथ पुल के एक छोर तक पानी पहुंच गया है। सुबह के समय पहाड़ी से भूस्खलन के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पानी का बहाव रूकने के बाद जिस तरह से स्थिति बनी हुई है। अगर यह पानी का रूकाव अचानक टूट गया तो लाहौल के कई गांवों के साथ पुलों को खतरा हो सकता है। इधर स्थिति को देखते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने घाटी के सभी प्रधानों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।

गुरुवार को किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप भूस्खलन हो गया था, जिसमें अभी तक राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। भयावह भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से दो ओर लोगों के शवों को निकाला है। मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है। गुरुवार को हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े और टायरों को भी खोज निकाला गया था। हालांकि, बस में सवार यात्रियों में से 14 अब भी लापता हैं।

हादसे के दिन 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका थी। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आए टिपर, कारों, सूमो और अन्य वाहनों में सवार घायलों और मृतकों को निकाल लिया गया है। अब बस यात्री ही लापता हैं।

वहीं, समय बीतने के साथ-साथ लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार है। शवों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पहचान कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है।

उत्तराखंड बादल छाए, बारिश की संभावना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित शुक्रवार को राज्य भर में बादल छाए हुए हैं और बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में शुक्रवार तड़के बारिश भी हुई है। मसूरी में सुबह कोहरा छाया रहा। यहां भी बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश सहित कुमाऊं के लगभग सभी इलाकों में बादल लगे हुए हैं।

Himachal: 60 सालों से निःशुल्क जड़ी-बूटियों से कर रहे लोगों के इलाज, वैद्य प्रेम चंद पंवार

Posted: 13 Aug 2021 04:40 AM PDT

Himachal: 60 सालों से निःशुल्क जड़ी-बूटियों से कर रहे लोगों के इलाज, वैद्य प्रेम चंद पंवार

आयुर्वेद पद्धति आदिकाल से प्रचलित है, जिसमें असाध्य रोगों का उपचार संभव है। जड़ी-बूटियों के अनेक ज्ञाता है जिनके द्वारा दवा बनाकर बेचना एक व्यवसाय बना हुआ है। परंतु यशवंतनगर से करीब आठ किलोमीटर दूर सोलन रोड़ पर कोईघाट गांव के 77 वर्षीय प्रेम चंद पंवार बीते 60 वर्षों से निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से लोगों का जड़ी बूटियों से उपचार कर रहे हैं। वैद्य प्रेमचंद पंवार ने विशेष बातचीत में बताया कि उनके पिता भी वैद्य का काम करते थे, जिनके सानिध्य में उन्होने जड़ी-बूटियों का ज्ञान प्राप्त किया और वह 17 साल से अपने पुशतैनी कार्य को निभाते आ रहे है।

वैद्य प्रेमचंद पंचार का कहना है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंग्रेजी दवाईयों का काफी बोलबाला है। बताया कि अंग्रेजी दवाओं से तत्काल आराम जरूर होता है, परंतु इनसे मनुष्य शरीर पर अनेक दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं, जबकि जड़ी-बूटियों का उपचार बिल्कुल सुरक्षित है। भले ही आराम आने में समय लगता है परंतु इससे बीमारी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इनका कहना है कि चूड़धार में जड़ी-बूटियों का अनमोल खजाना है और वह हर वर्ष चूड़धार से जड़ी बूटियां एकत्रित करके लाते हैं, जिसकी दवा बनाकर लोगों को मुफ्त बांटते हैं। पूर्व मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने करीब आठ वर्ष पूर्व बिलासपुर में आयोजित एक समारोह में वैद्य प्रेमचंद पंवार को निःस्वार्थ भाव से रोगियों की सेवा करने पर सम्मानित किया गया था।

वैद्य प्रेमचंद ने बताया कि वह शूगर, जोड़ों का दर्द, श्वास-दमा, बावासीर, पीलिया, कैंसर इत्यादि की दवाएं देते हैं। इसके अतिरिक्त प्रेम चंद पंवार पागल कुत्ते व सांप से काटने की भी दवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सांप व पागल कुत्ते के काटे असंख्य व्यक्तियों का इलाज किया गया जा चुका है। इनका कहना है कि उनके द्वारा रोगियों का उपचार सप्ताह में दो- दिन अर्थात मंगलवार और रविवार को किया जाता है। रोगियों से किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व ज्वाला राम क्षेत्र के जाने-माने वैद्य होते थे। उस दौरान लोग जड़ी-बूटियों से काफी उपचार करवाते थे। अंग्रेजी दवाओं से तंग आकर लोगों का रूझान पुनः आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है। जड़ी बूटियों का ज्ञान होना जरूरी है कुछ जड़ी-बूटियां उनके आसपास भी मिलती है। वैद्य ने लोगों से आग्रह किया है कि आधुनिक युग में स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या खानपान का तरीका बदले और अंग्रेजी दवाओं का कम सेवन करें ,तभी काया निरोग बन सकती है।

बता दें कि वैद्य प्रेमचंद 77 वर्ष की आयु में बिल्कुल स्वस्थ है। इनका कहना है कि गरीब व पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना एक पुनीत कार्य है ओर वह इसी उददेश्य को लेकर रोगियों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं।

Airtel के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा Jio, जानिए दोनों कंपनियों में क्‍या हुआ करार

Posted: 13 Aug 2021 04:36 AM PDT

Airtel के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा Jio, जानिए दोनों कंपनियों में क्‍या हुआ करार

टेलिकॉम कंपनी Airtel और Reliance Jio के बीच लगातार टकराव जारी रहता है। लेकिन इस बार Bharti Airtel और Reliance Jio Infocomm ने आपस में बैठकर एक डील साइन की है। जिसमें राइट टू यूज ऑफ 800MHz स्पेक्ट्रम को लेकर करार हुआ है। साधारण शब्दों में कहें, तो Jio ने Airtel के साथ स्पेक्ट्रम बिक्री की डील की है। जिसके बाद Jio को Airtel के नेटवर्क के इस्तेमाल की इजाजत हासिल हो गई है। इस डील के बाद Jio देश के तीन सर्किल में Airtel के 800MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए Jio ने Airtel को करीब 1,005 करोड़ रुपये दिये हैं। वही आने वाले दिनों में Jio को 469.3 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम इस्तेमाल के लिए देने होंगे।

Jio और Airtel के बीच हुई डील बता दें कि Airtel ने इस साल अप्रैल में Jio के साथ एक ट्रेडिंग डील साइन की थी।, जिसके तहत Jio ने आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में Airtel के 800MHz स्पेक्ट्रम इस्तेमाल का अधिकार हासिल कर लिया था। हालांकि अब सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाली टेलिकॉम कंपनी ने बताया कि उनकी तरफ से आंध्र प्रदेश के 3.75 MHz, दिल्ली के 1.25 MHz और मुंबई के 2.50 MHz बैंडविड्थ की बिक्री की गई है।


Airtel ने Jio को बेचा नेटवर्क Bharti Airtel ने साल 2019 में Tata Teleservice के कारोबार का अधिग्रहण किया था, उस वक्त कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 800Mhz स्पेक्ट्रम (3.75MHz), दिल्ली (1.25MHz) और मुंबई (2.5MHz) का अधिग्रहण किया था। लेकिन Airtel तब से लेकर अब तक इस नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर सका है, क्योंकि यह 5GHz के मुकाबले उपयोगी नहीं है। ऐसे में Airtel के पास इस महंगे स्पेक्ट्रम को रखने का फायदा नहीं था। इस स्पेक्ट्रम की वैधता 14 साल की है। ऐसे में Airtel ने इसे Jio को बेच दिया है। इस डील के बाद Jio अकेला नेटवर्क होगा, जो 800 Mhz का 22 सर्किल में इस्तेमाल करेगा।

बेटे को पेट्रोल पंप पर भूल घर पहुंच गया भुलक्कड़ पिता, स्कूल टीचर ने अनहोनी से बचाया

Posted: 12 Aug 2021 07:23 PM PDT

बेटे को पेट्रोल पंप पर भूल घर पहुंच गया भुलक्कड़ पिता, स्कूल टीचर ने अनहोनी से बचाया

 बेटे को पेट्रोल पंप पर भूल घर पहुंच गया भुलक्कड़ पिता, स्कूल टीचर ने अनहोनी से बचाया: भुलक्कड़ पिता अपने बेटे को पेट्रोल पंप पर छोड़ घर चला आया। जिसके बाद रस्ते में मिली उसकी टीचर ने उसे घर पहुंचाया। मामला सिरमौर जिला अंतर्गत पावंटा साहिब का है।

टीचर ने भांप लिया मामला:

मिली जानकारी एक अनुसार किसी निजी कंपनी में काम करने वाला एक व्यक्ति अपने बेटे को लेकर घर जा रहा था। रास्ते में शुभखेड़ा स्थित पैट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रूका। इससे पहले कि बेटा दुबारा बाइक पर बैठता पिता बीके चला कर आगे बढ़ गया।

गनीमत था कि उसी पेट्रोल पंप पर पीछे उसकी एक टीचर दीना तोमर भी तेल लेने आईं थीं। वह पीछे से सारा मामला भांप गई और तेल भरवाने के बाद 100 मीटर आगे बढ़ चुकीं लड़के को अपनी स्कूटी पर बिठा घर छोड़ा।

बता दें कि उक्त लड़का आठवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता ने बताया कि वह काम की वजह से काफी तनाव में रहते हैं। इसी कारण उन्हें बेटे को बाइक से उतारने के बाद दुबारा बिठाना ध्यान नहीं रहा।

किन्नौर से खुलासा: जहां पर मलबा गिरा- वहां ड्राइवरों के झगडे के कारण लगा था जाम

Posted: 13 Aug 2021 04:41 AM PDT

किन्नौर से खुलासा: जहां पर मलबा गिरा- वहां ड्राइवरों के झगडे के कारण लगा था जाम

हिमाचल प्रदेश में बीते कल पहाड़ी दरकने की वजह से बस समेत कई वाहन मलबे की चपेट में आए हैं। जिस वजह से करीब 15 लोगों की जान चली गई। वहीं, अभी भी बहुत से लोगों की मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। इस सब के बीच हादसे से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसके अनुसार इस हादसे का कारण सिर्फ प्राकृतिक आपदा ही नहीं बल्कि मानवीय चूक भी है, जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

किन्‍नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा लोगों का कहना है कि इस जगह पर दो छोटी गाड़ियों में पासिंग को लेकर विवाद हुआ था, जिससे यहां पर जाम लगा था। उधर चट्टानें खिसक रही थीं, इसी बीच भारी भूस्खलन हुआ और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सहित वहां खड़ी गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं और गाड़ियों व लोगों को भागने व बचने का समय ही नहीं मिला। इस जगह पासिंग की जगह नहीं थी।

Also Read: Himachal: 60 सालों से निःशुल्क जड़ी-बूटियों से कर रहे लोगों के इलाज, वैद्य प्रेम चंद पंवार

विधायक ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की गश्त होनी चाहिए, ताकि इस तरह से हादसों से बचा जा सके। इस हादसे न‍े जिला ही नहीं पूरे प्रदेश व देश को हिला दिया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा दो चालकों के बीच पास को लेकर हुई कहासुनी की वजह से पेश आया है। कहासुनी के चलते दोनों चालकों में से कोई भी मौके पर से वाहन हटाने के लिए तैयार नहीं था। जिस वजह से घटनास्थल पर बहुत से वाहन एकत्रित हो गए और जाम लग गया।

इस दौरान पहाड़ी दकरने की वजह से नीचे खड़े वाहन पलभर में मलबे की चपेट में आ गए। बताया ये भी जा रहा है कि घटनास्थल पर काफी वाहन मौजूद थे। जिन्होंने पहाड़ी से पत्थर गिरते देख तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों को पीछे हटा दिया। वहीं, इस हादसे की आ रही ताजा अपडेट के अनुसार मलबे से 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी भी बहुत से लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

IAS इंटरव्यू में लड़की से पूछा शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता है, और फिर

Posted: 12 Aug 2021 07:13 PM PDT

IAS इंटरव्यू में लड़की से पूछा शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता है, और फिर

हर साल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं में सबसे कठिन परीक्षा होती है यूपीएससी आईएएसस परीक्षा । इस परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू पास करने के लिए सबसे ज्यादा जिसकी जरूरत होती है वह है 'आत्मविश्वास' और 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचने की क्षमता।

आईएएस इंटरव्यू के सवाल काफी चर्चा में रहते हैं। यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जितना कठिन प्री और मेंस का एग्जाम होता है उतना ही कठिन इंटरव्यू (IAS Interview) होता है। UPSC इंटरव्यू के सवाल कैंडिडेट्स की IQ(आई क्यू) को परखने के लिए पूछे जाते हैं। कभी-कभी ये सवाल बहुत अटपटे होते हैं तो कभी-कभी बहुत महत्वपूर्ण विषय पर आधारित होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सिविल सेवा परीक्षा (civil services exam) पास करने में अच्छे -अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। तो आइए हम आपको कुछ ट्रिकी (Tricky Questions) और उनके दिमागी जवाब बताते हैं।

सवाल- आपको NSA बना दिया जाए तो आंतरिक सुरक्षा के लिए सरकार को क्या सुझाव देंगे?

जवाब- सबसे पहले मैं आंतरिक सुरक्षा में विभिन्न समितियों की रिपोर्ट के सुझाव को लागू करने की सलाह दूंगा। फेक करैंसी रोकने के लिए बॉर्डर पर फोकस करने के साथ-साथ इंडलिजेंस को मजबूत करना मेरा फोकस होगा।

सवाल- शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता है?

जवाब- मानव के शरीर में आंख ही ऐसी चीज है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक कभी नहीं बढ़ती है।

सवाल- जनसंख्या नियंत्रण कानून सही है या गलत?

जवाब- भारत जैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है। लेकिन इसके नुकसान भी हैं ऐसे में इस कानून को सुधार के साथ पेश किया जाना चाहिए और फिर लागू करना चाहिए।

सवाल- क्या मुंबई अंडरवर्ल्ड की गिरफ्त से बाहर हो चुका है?

जवाब- 1990 की दशक से आज की तुलना मे काफ़ी सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी कफ़ी ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिसमे सुधार की जरूरत है।

सवाल- अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का बनना दैवीय क्रिया है या भौगोलिक?

जवाब- इसका सही जवाब क्या है इसकी जानकारी को लेकर मतभेद है। लेकिन जहां तक उस गुफा का तापमान बहुत कम होता है। इसे दैवीय क्रिया भी माना जाता है।

सवाल- किसान में असंतोष का मुख्य कारण क्या है?

जवाब- असंतोष का मुख्य कारण है फसल की सही कीमत नहीं मिलना।

सवाल- आप जिस धर्म से आते हैं वहां आपको चमड़ा उद्योग में बढ़ावा देने में क्या काम करेंगे?

जवाब- सर, काम और परिवार दो अलग चीजें हैं। मैं अपने काम से अपने प्रोफेशन को मिक्स नहीं करूंगा। ड्यूटी मेरा कर्तव्य है और इस दौरान जो काम मुझे मिलेगा मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा लेकिन मैं उसे अपनी निजी जिंदगी में शामिल नहीं कर सकता है।

क्या अपने से कम उम्र के पार्टनर के साथ खुश रह पाती है महिलाएं?

Posted: 12 Aug 2021 07:06 PM PDT

क्या अपने से कम उम्र के पार्टनर के साथ खुश रह पाती है महिलाएं

आम तौर पर देखा जाता है कि प्यार या शादी के रिश्ते में लड़की की उम्र लड़के से कम ही होती है। कई बार दोनों पार्टनर बराबर उम्र के होते हैं। लेकिन अब यह ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है कि लड़की तो उम्र में बड़ी होती है और लड़का छोटा होता है। इसके पीछे लोग एक ही बात कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। जैसे पुरुष को खुद से बहुत छोटी लड़की से प्यार हो सकता है, वैसे ही महिला को भी कम उम्र के पुरुष से प्यार हो सकता है। लेकिन सवाल है कि इस तरह के रिलेशनशिप का अंजाम क्या होता है। क्या यह सफल होता है या इसमें मुश्किलें आती हैं? अमेरिका की इमोरी यूनिवर्सिटी में इसे लेकर शोध हुआ है, वहीं रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स भी इसे लेकर अपनी राय रखते रहे हैं। जानते हैं इसके बारे में।

1. तलाक की संभावना होती है ज्यादा 
अमेरिका की इमोरी यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च स्टडी में यह बताया गया था कि अगर किसी कपल के बीच उम्र का फासला ज्यादा रहता है तो उनके बीच तलाक की संभवाना भी बढ़ जाती है। यह स्टडी रिपोर्ट What makes for a stable marriage? नाम से जारी हुई थी। इसमें यह कहा गया था कि औरत अगर पुरुष से उम्र में ज्यादा बड़ी हुई तो उनके बीच शारीरिक संबंधों को लेकर परेशानी होने लगती है। इसके अलावा भावनात्मक संबंध भी ठीक नहीं रहते और रिश्ता टूटने की संभावना बनी रहती है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता।

2. प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं मनोवैज्ञानिकों और डॉक्टरों का कहना है कि अगर लड़की की उम्र लड़के से दो-चार साल ज्यादा हुई तो कोई खास परेशानी नहीं होती, पर लड़की की उम्र लड़के से 10 साल या इससे ज्यादा हुई तो रिलेशनशिप में आगे चल कर परेशानी आने लगती है। अगर शादी के वक्त लड़की की उम्र 40 साल या इससे ज्यादा हुई तो प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। यह समस्या जटिल रूप ले सकती है, जो आगे तलाक की वजह भी बन सकती है।

3. भावनात्मक असंतुलन मनोवौज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ने के बाद व्यक्ति की मनोदशा में भी बदलाव आता है। कम उम्र के व्यक्ति के सोचने का तरीका अलग होता है और उसकी रुचियां भी उसी के हिसाब से होती हैं। वहीं, उम्र ज्यादा होने पर सोचने का तौर-तरीका बदल जाता है। इसलिए अगर दो ऐसे लोग आपस में रिलेशनशिप बनाते हैं जिनकी उम्र के बीच ज्यादा फासला हो तो उनमें मतभेद होने की संभावना ज्यादा रहती है। इससे भावनात्मक असंतुलन भी पैदा होता है।

4. दबाव महसूस करते हैं पुरुष पार्टनर मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक उम्र की महिला भले ही अपने यंग पार्टनर के साथ खुश नजर आए, लेकिन कुछ समय के बाद पुरुष पार्टनर ऐसे रिलेशनशिप में एक तरह का दबाव महसूस करने लगते हैं। इसकी वजह यह है कि अधिक उम्र की महिला ज्यादा अनुभवी होती है और आर्थिक तौर पर भी स्वतंत्र होती है। भले ही वह अपने पार्टनर को दिल से चाहती हो, लेकिन उम्र में बड़ी होने के कारण वह डोमिनेटिंग होती है। इसलिए पुरुष पार्टनर उनके साथ ज्यादा सहज नहीं महसूस कर पाते।

5. करना पड़ता है समझौता आम तौर पर ऐसे रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर को समझौता करना पड़ता है। अगर दोनों के बीच उम्र का फासला 10 वर्ष से भी ज्यादा का है, यानी महिला अपने पार्टनर से 10 साल बड़ी है तो बच्चे को लेकर उन्हें समझौता करना पड़ता है। ज्यादा उम्र में औरत के लिए मां बन पाना संभव नहीं हो सकता। लेकिन अब ऐसी मेडिकल तकनीक आ गई है कि वे चाहें तो बच्चा अडॉप्ट करने की जगह खुद बच्चे को जन्म दे सकती हैं या फिर बिना बच्चे के ही रहने का फैसला कर सकती हैं।

किस्मत पर भरोसा या कर्मों पर ऐतबार? आखिर करे तो क्या करे?

Posted: 12 Aug 2021 07:02 PM PDT

trust in luck or trust in deeds

किस्मत और कर्म: दो अलग-अलग चीज़ें और सदियों से इंसान इसी कशमकश में लगा है कि आख़िर इन में काम क्या आता है? किस्मत की बातें करें तो कोई हाथ पढ़वाने जाता है तो कोई माथा!

जन्मपत्री तो ज्योतिषों के पास पैदा होते ही बनवा ली जाती है| और फिर शुरू होता है खेल हर कदम फूँक-फूँक के रखने का| दिन के कौन-से समय बाहर निकलना है, कौन-से महीनों में काम ज़्यादा चलेगा, कौन-से दिन सेहत के लिए हानिकारक होंगे वगेरह वगेरह! और फिर जब सब तरह के जुगाड़ करके भी अपनी मर्ज़ी का फल ना मिले तो सारा दोष किस्मत के सर मढ़ देना!

वहीं जो लोग इन बातों पर भरोसा नही करते और सिर्फ़ अपने कर्मों को ही अपना हथियार समझते हैं, ज़रूरी नहीं कि उन्हें भी अपनी हर मंज़िल मिल जाए! कभी कभी सच्चे दिल से की गयी मेहनत भी रंग नही लाती और उसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं| लेकिन सिर्फ़ अपने कर्मों को दोष देना भी ठीक नही है क्योंकि इंसान सिर्फ़ अपना काम ठीक से कर सकता है, उसका फल क्या मिलेगा, कैसा होगा, कब मिलेगा, यह सब बातें इंसान के हाथ में नही हैं!

इसीलिए ज़रूरी है कि गहराई से समझा जाए कि आख़िर किस्मत है क्या? किस्मत सिर्फ़ ज्योतिषों द्वारा बताई गयी सितारों की चाल नही जो आपका जीवन बदल देगी| कहते हैं ना कि जब आदमी सही वक़्त पर सही जगह मौजूद होता है तो उसके सभी काम बन जाते हैं? आम इंसान इसे किस्मत का नाम देता है लेकिन हक़ीक़त यह है कि सही वक़्त पर सही जगह होने के लिए आपको कर्म भी सही करने पड़ेंगे| अपने घर पर बैठे यह सोच लेना कि किस्मत में होगा तो मिल जाएगा, आपके काम नहीं आने वाला!

कर्म कीजिए, जी लगाकर और ईमानदारी से कीजिए| उसके लिए जो भी ख़ून-पसीना बहाना पड़े, बहा डालिए! फिर फल की चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि आपकी मेहनत का फल अगर आप खुद को ही दे देंगे तो फिर यह कायनात क्या करेगी? उस हिसाब से तो हर कोई अंबानी, टाटा, ख़ान और बच्चन बन जाएगा! याद रखिए, संसार के सभी सफल लोग सिर्फ़ किस्मत के बल पर वहाँ नही पहुँचे! बहुत एडियाँ घिसी हैं, मेहनत की है और फिर बाकी छोड़ दिया किस्मत पर! लेकिन अगर सफल नही हुए तो किस्मत को दोषी मान बैठ नही गये, बल्कि अपनी ग़लतियों को जाना, उन पर काम किया और फिर से लड़ाई करने के लिए तयार हो गये!

तो सबसे पहले ध्यान देना है कर्मों पर! ऐतबार करना है तो अपने कर्मों पर कीजिए| उस में सच्चाई रखिए, अपने आप से झूठ मत बोलिए और मेहनत से भागिए मत! आसान रास्ता चुनने की कोशिश मत कीजिए और एक बार जब आपको लग जाए कि आपने अपनी तरफ से कम से कम 100% दे दिया है, फिर ज़्यादा सोचिए मत! उसके बाद काम होगा किस्मत का जिस पर आपका कोई ज़ोर नही है!

सरसों के तेल के इन फायदों के बारे में जानकर दिल गार्डन गार्डन हो जायेगा आपका !

Posted: 12 Aug 2021 06:59 PM PDT

सरसों के तेल के इन फायदों के बारे में जानकर दिल गार्डन गार्डन हो जायेगा आपका !

हमारे देश में वर्षो से सरसों का तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योकि सरसों का तेल स्वास्थ और सौंदर्य दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। सरसों के ताजे तेल से निकलने वाला झांझ नाक में कसैला सा लगता है और इसका स्वाद भी थोड़ा कसैला होता है इसलिए कुछ लोग इसे कड़वा तेल भी कहते हैं। किचन के अलावा हमारे घरों में सरसों के तेल को औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

इसके तेल में कई पोषक तत्व होते हैं इसलिए ये कई रोगों में भी काम आता है। तो आइये जानते है इसके फायदों के बारे में ….

अस्थमा और साइनस में फायदेमंद – सरसों के तेल में मैग्नीशियम और सेलेनियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये अस्थमा के रोगियों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। अस्थमा के दौरे में सरसों के तेल से छाती में मालिश करने पर आराम मिलता है।

दांत के दर्द और पायरिया में – सरसों का तेल दांतों के दर्द और पायरिया में भी उपयोगी माना जाता है। दांत में दर्द होने पर सरसों के तेल को दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द में राहत मिलेगी। अगर आपको पायरिया है तो सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर रोज इससे मंजन करें। थोड़े दिन में आपका पायरिया ठीक हो जाएगा।

सर्दी जुकाम से राहत – छोटे बच्चों को सर्दी जुकाम लग जाए तो बड़े बुजुर्ग अक्सर घरों में सरसों के तेल से बच्चे की मालिश करने की सलाह देते हैं। अगर आपको जुकाम हो गया है तो सरसों के तेल में थोड़ा सा अजवाइन और लहसुन के टुकड़े गर्म कर लें। इस तेल को सीने और नाक में मलने पर जुकाम में आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आपको बलगम वाली खांसी है तो सरसों के गुनगुने तेल में कपूर मिलाकर सीने पर लगाएं। इसका झांझ सूंघने से आपको बंद नाक से भी राहत मिलती है।

बालों के लिए – सरसों के तेल में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और बीटा कैरोटीन पाये जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फैटी एसिड भी होता है। इसलिए सरसों के तेल को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। ये रूखे बाल, दो मुंहे बाल, डैंड्रफ, समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का पतला होना और बालों का गिरना आदि सभी समस्याओं से आपको दूर रखेगा। बालों में सरसों के तेल की मालिश से बाल की कोई भी समस्या आपको नहीं होगी। ये बालों को घना करने, नए बाल उगाने और गंजापन दूर करने में भी कारगर है।

स्किन और होठों के लिए – सरसों का तेल स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा में चमक आती है। इसके अलावा सरसों का तेल होठ फटने पर भी ठीक करता है। अगर आप के होठ फट रहे हैं तो रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में लगाएं, सुबह तक होठ मुलायम हो जाएंगे। सरसों का तेल त्वचा के लिए मॉश्चराइजर का भी काम करता है।

इस दिन भगवान शिवजी और मां पार्वती का हुआ था पुनर्मिलन

Posted: 12 Aug 2021 06:55 PM PDT

इस दिन भगवान शिवजी और मां पार्वती का हुआ था पुनर्मिलन

Hariyali Teej 2021 : सावन माह में कई व्रत त्योहार आते हैं. पूजा-पाठ व्रत के लिए सावन को सबसे उत्तम मास माना जाता है. इस महीने में खासकर भगवान शिवजी माता पार्वती की अराधना की जाती है. हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिवजी मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इस वर्ष हरियाली तीज 11 अगस्त को मनाई जाएगी. सुहागिनों कुवारी कन्याओं के लिए हरियाली तीज व्रत बहुत खास होता है. 

आइये जानते हैं कि क्या है हरियाली तीज का महत्व, व्रत का महत्व पूजन विधि…

इस दिन सुहागिन महिलाएं कुंवारी कन्याएं भगवान शिवजी माता गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं. पूजा में माता गौरी को श्रृंगार का सामान अर्पित करने के बाद महिलाएं हरियाली तीज व्रत का कथा सुनती हैं. हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है. ये व्रत काफी लाभकारी शुभफलदायी भी माना जाता है.

हरियाली तीज देवी पार्वती की ओर से भोलेनाथ को पाने का पर्व है. हरियाली तीज पर्व का संबंध पति-पत्नी के संबंधों से भी है. इस साल यह पर्व एक शुभ संयोग लेकर आया है. हरियाली तीज के दिन शाम 6 से बजकर 27 मिनट तक शिव योग बना है. इस योग में शिवजी की पूजा-अर्चना काफी फलदायी विवाह योग्य कन्याओं के विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करना वाला रहेगा.

इस बार हरियाली तीज के दिन ही प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 11 अगस्त को बुध की राशि कन्या में है. बुध-शुक्र दोनों ही प्रेम लव लाइफ को प्रभावित करने वाले ग्रह हैं, इसलिए शुक्र संक्रांति के दिन हरियाली तीज पर शिव परिवार की पूजा वैवाहिक जीवन में प्रेम सद्भाव को बढ़ाने वाला होगा.

आज इन राशियों को होगा धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

Posted: 12 Aug 2021 06:52 PM PDT

आज इन राशियों को होगा धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी खास को लेकर मन में उत्साह रहेगा, आप उसमे सफलता प्राप्त करेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा | सेहत को लेकर दिन उत्तम है | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचे, बात बिगड़ सकती है | शाम का समय बच्चो संग मौज मस्ती में बिताएंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी जातको को लाभ कमाने में अड़चन का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप जल्द ही इसे निपटा लेंगे | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बात हो सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन काफी व्यस्त प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातक किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचे | आज पड़ोसी को आपसे कोई मदद लेनी पड़ेगी | किसी मित्र से यात्रा के दौरान मुलाकात होने की सम्भावना है | घर में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी भी काम को लेकर अधिक तत्परता दिखाने से बचे, बेवजह गड़बड़ी हो सकती है | जीवनसाथी कहीं घूमने फिरने की इच्छा जता सकता है | शाम को मित्र से मुलाकात होगी, आपको उनसे कोई नई बात जानने को मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करने में सफल होंगे | धन निवेश की सोच रहे है, तो आज के लिए विचार त्याग दे, समय साथ नहीं है | आज घर का छोटा सदस्य अपनी कोई परेशानी आपसे व्यक्त कर सकता है, जिसे दूर करने में आप उनकी मदद करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आस पास का सुखमय वातावरण आपको रास आएगा | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होगी | सम्पति खरीदने की सोच रहे जातक उसके चल अचल पहलुओं पर भी अच्छे से गौर करे | विदेश में रहने वाले परिजन से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | कामकाज को लेकर आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ेगी, आप उनका आभार अवश्य व्यक्त करे | आर्थिक स्थिति के मामले में अटका हुआ धन मिल सकता है | विवाहित जातको को अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला लेना पड़ेगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |


वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी ख़ास प्रतीत हो रहा है | समाज के प्रति अपने योगदान के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है | ससुराल पक्ष से कोई मदद मांग सकता है | अपनी सेहत को लेकर थोड़े सजग रहे | आज जीवनसाथी आपसे किसी वजह से नाराज हो सकता है, उनके लिए उपहार ले जाये तो बढ़िया है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी अधूरे पड़े काम को पूरा करने की योजना बना सकते है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | व्यापार को लेकर पिताजी का अनुभव आज काम आएगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य जीवन को आसान बनाएगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरते तो अच्छा है | घर परिवार में शांत पड़ा कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, जिस वजह से थोड़ी परेशानी होगी | आर्थिक मामले में दिन शुभ है, लाभ के संकेत मिल रहे है | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज किसी कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिलेगी, जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था | आज घर में मेहमान आएंगे, जिसके चलते आपको खर्चा करना पड़ेगा | घर में किसी सदस्य से बहस हो सकती है, आप इसे धैर्य से सुलझाए |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छे संकेत दे रहा है | व्यापारी जातक नए क्षेत्र में निवेश करने का प्लान बना सकते है | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप बखूबी निभाएंगे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आपको ख़ुशी मिलेगी | सेहत को लेकर भी आपका दिन अच्छा रहेगा |

शनिदेव चाहें तो क्या नहीं हो सकता, 13 अगस्त से इन राशियों पर हो गए मेहरबान, लगता है

Posted: 12 Aug 2021 06:47 PM PDT


मेष राशि 
आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जिम्मेदारी भरा उठाया गया कदम आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। कुल मिलाकर आपको थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। समय का आनंद लें। धन लाभ का योग है।

मकर राशि आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मुनाफ़ा होगा और यदि जॉब करते हैं तो आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।

कुंभ राशि आपको अपने घर में सभी का प्यार एवं सपोर्ट मिलेगा।

जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके कई वर्षों से अटके हुए काम तेजी से बनेंगे। विद्यार्थी जीवन के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास हो सकता है।


केएल राहुल ने लॉर्ड्स में खत्म किया 31 साल का सूखा, शतक जड़ने के बाद कुछ ऐसे मनाया जश्न-video

Posted: 12 Aug 2021 06:45 PM PDT


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा तो वहीं रोहित शर्मा ने भी इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। राहुल ने लॉर्ड्स में 31 साल के सूखे को खत्म किया और इस ऐतिहासिक मैदान पर 1990 के बाद सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। 212 गेंदों का सामना करने के बाद शतक ठोकने वाले केएल राहुल ने बेहद शांत अंदाज में अपनी इस सेंचुरी को सेलिब्रेट किया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक महज 3 विकेट खोकर 276 रन बना लिए हैं और राहुल 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।


राहुल ने मार्क वुड के ओवर की तीसरी गेंद पर कट शॉट पर चौका बटोरते हुए अपने करियर का छठा शतक पूरा किया। भारतीय ओपनर ने हेल्मेट निकालकर एकदम शांत तरीके से अपने इस यादगार शतक को सेलिब्रेट किया। दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली ने राहुल को गले लगाकर शाबाशी दी। राहुल अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमे अंदाज में की और रोहित शर्मा को ज्यादा स्ट्राइक पर रखा। रोहित ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 145 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, हिटमैन अपने शतक से चूक गए और जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को राहुल और रोहित ने बेहतरीन शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े। रोहित के आउट होने के बाद राहुल ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी जारी रखी और कप्तान कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। विराट एकबार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे और 42 रन बनाकर ओली रोबिंसन की गेंद पर आउट हुए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शॉ इस मैच में भी जारी रहा और वह सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

KL राहुल ने ठोका शतक, खतरे में डाला सहवाग का रिकाॅर्ड

Posted: 12 Aug 2021 06:47 PM PDT


भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक ठोक दिया है। भारत टाॅस हार गया था, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने फिलहाल इंग्लैंड पर पलड़ा भारी बनाया हुआ है। रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए राहुल ने 126 रनों की साझेदारी की। रोहित 83 रन पर आउट होकर शतक लगाने से चूक गए, लेकिन केएल राहुल ने 78वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड को चाैका लगाते ही 212 गेंदों में शतक पूरा कर वीरेंद्र सहवाग का रिकाॅर्ड खतरे में डाल दिया है।

उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। सहवाग ने भी एशिया के बाहर टेस्ट में बताैर ओपनर 4 शतक जमाए हैं। फिलहाल राहुल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन वो अगर इस सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं तो वह सहवाग को पछाड़कर एशिया से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन जाएंगे। इस मामले में पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर ने बताैर ओपनर एशिया के बाहर सबसे ज्यादा 15 शतक लगाए हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से वीनू माकंड व रवि शास्त्री हैं जिन्होंने भारत की तरफ से एशिया के बाहर 3-3 शतक जमाए हैं।

लाॅर्ड्स में राहुल की विशाल पारी
इसी के साथ राहुल लाॅर्ड्स के मैदान पर विशाल पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने रवि शास्त्री को पछाड़ा है जिन्होंने 1990 में 100 रनों की पारी यहां खेली थी। वहीं लाॅर्ड्स में बताैर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड वीनू के नाम है जिन्होंने 1952 में 184 रनों की पारी खेली थी।

तीन साल बाद आया शतक
हालांकि राहुल को शतक तक पहुंचने के लिए तीन साल लग गए। यह उनके टेस्ट करियर छठा शतक रहा है, जो 63वीं पारी में आया है। इससे पहले राहुल के बल्ले से 9 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में आया था। राहुल का यह विदेशी पिचों में जबकि 5वां शतक रहा है, जिसमें दो तो अब इंग्लैंड के खिलाफ हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और विंडीज में भी 1-1 शतक लगा चुके हैं। तो इससे साफ होता है कि राहुल वो बल्लेबाज हैं जिन्हें विदेशी पिचों पर रन बनाना पसंद है। रोचक बात यह है कि एक समय था जब राहुल ने 105 गेंदों खेलकर सिर्फ 20 रन ही बनाए थे। वह काफी धीमा खेल रहे थे क्योंकि दूसरे छोर से तक रोहित रन बरसा रहे थे। रोहित के आउट होते ही राहुल ने गियर बदला फिर अगली 107 गेंदों में 80 रन बटोरकर शतक पूरा कर लिया।

Post Bottom Ad

Pages