Political Hub - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 13, 2021

Political Hub

Political Hub


IAS Srushti Deshmukh के सामने Gadarwara में आयोजित हुआ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर.

Posted: 13 Aug 2021 09:53 AM PDT

 

IAS Srushti Deshmukh in Gadarwara
IAS Srushti Deshmukh in Gadarwara
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh) आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में शामिल हुई। 

===========

नरसिंहपुर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देश पर सी.एम. हेल्पलाइन (CM Helpline) शिकायत निराकरण हेतु गाडरवारा तहसील (Gadarwara Tehsil) में शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। निवारण शिविर में कुल 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। इसमें एल- 1 पर 15, एल- 4 पर 2 शिकायतें शामिल थी। संतुष्टिपूर्वक निराकृत कराई गई शिकायतों में पीएम किसान ((PM Kisan Samman Nidhi Scheme) एवं सीएम किसान से संबंधित 4- 4 शिकायतें और 9 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी।

इस मौके पर एसडीएम सुश्री सृष्टि देशमुख (SDM Srushti Deshmukh), तहसीलदार श्री राजेश मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं सम्बंधित विभाग का अमला मौजूद रहा।

गाडरवारा (Gadarwara) में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर हुआ आयोजित। 

Post Bottom Ad

Pages