Uttarakhand News |
- अचानक ISBT पहुंचे CM धामी, बस में बैठे यात्रियों से की बात, लोगों को भाया अंदाज
- बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
- उत्तराखंड: पुलिस में ट्रांसफर का सिलसिला जारी, अब इस जिले के कप्तान ने किए कई तबादले
- उत्तराखंड: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब नहीं देना पड़ेगा शुल्क, CM धामी ने किया ऐलान
- उत्तराखंड से बड़ी खबर : देवभूमि आ रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह, जानिए कब?
- उत्तराखंड: BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्या कहा?
- हल्द्वानी : ऊर्जा निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत
- सरकार का बड़ा फैसला, अब यहां केवल उत्तराखंड के लोगों को मिलेगी नौकरी
- महंत गिरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर : आनंद गिरी के लैपटॉप से ब्लैकमेलिंग का वीडियो बरामद
- सड़क हादसे में घायल हुए युवक के लिए फरिश्ता बने उत्तराखंड पुलिस के दो जवान
- उत्तराखंड : सरकार ने नहीं मानी मांगें, कर्मचारियों ने सचिवालय में दिया धरना
- उत्तराखंड : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, यहां का है मामला
- हरिद्वार में 27 उप निरीक्षकों के तबादले…देखिए लिस्ट
- उत्तराखंड: दर्दनाक घटना, मां ने पहले 6 साल के बेटे को मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी!
- पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, बड़ा सवाल- पुलिस की नजर से बचकर आखिर कैसे हुआ फरार?
- उत्तराखंड: राज्य का समग्र विकास हमारा एजेंडा, दूसरों को रोजगार देने वाले बनें युवा: CM
- सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया 18 साल का एक आतंकी, नशा तस्करी में भी शामिल
- पूर्व CM हरीश रावत ने BJPसे पूछा एक सवाल? अब कौन देगा जवाब
- उत्तराखंड: इन पदों पर नौकरी का मौका, आप भी करें आवेदन
| अचानक ISBT पहुंचे CM धामी, बस में बैठे यात्रियों से की बात, लोगों को भाया अंदाज Posted: 23 Sep 2021 03:40 AM PDT देहरादून : एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड़ में नजर आए। बता दें कि गुरुवार को सीएम धामी अचानक आईएसबीटी पहुंचे और वहां बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अपरा तफरी मच गई। हर कोई सीएम के साधे रुप को देख हैरान रह गए। सीएम बड़ी ही सादगी में नजर आए। सीएम बस में चढ़े और बस मे बैठे यात्रियों से बात की और उनकी समस्याएं जानीष मुख्यमंत्री ने |
| बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े Posted: 23 Sep 2021 03:40 AM PDT देश में रेप और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन बेटियां छेड़छाड़, रेप और दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। आरोपी आजाद घूम रहे हैं। ताजा मामला बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है जहां बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। एक ऑटो चालक आरोपियों को पकड़ने भागा तो वे फरार हो गए। वहीं 14 साल की छात्रा |
| उत्तराखंड: पुलिस में ट्रांसफर का सिलसिला जारी, अब इस जिले के कप्तान ने किए कई तबादले Posted: 23 Sep 2021 02:40 AM PDT हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस में तबादला नियमावली बनने के बाद से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कई कोतवाल और दरोगाओं के तबादले किए हैं। 1- निरी नापु अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लीताल से प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली 2- निरी नापु प्रीतम सिंह प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक थाना |
| उत्तराखंड: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब नहीं देना पड़ेगा शुल्क, CM धामी ने किया ऐलान Posted: 23 Sep 2021 02:40 AM PDT देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं है। ये नया भारत है। उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 20 सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब आयुष्मान योजना में सूचिबद्ध अस्पतालों का भुगतान सात दिन |
| उत्तराखंड से बड़ी खबर : देवभूमि आ रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह, जानिए कब? Posted: 23 Sep 2021 02:40 AM PDT देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम नरेंद मोदी अक्टूबर और नवम्बर में उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। वो हर सरकार किसी ने किसी काम या महोत्सव में भाग लेने के लिए उत्तराखंड आते रहते हैं। वहीं बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री |
| उत्तराखंड: BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्या कहा? Posted: 23 Sep 2021 02:40 AM PDT देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। एक-दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की होड़ सी मची हुई है। भाजपा, कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार और निर्दलीय प्रीतम पंवार को भी पार्टी में शामिल कर चुकी है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कई बड़े नाम उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी |
| हल्द्वानी : ऊर्जा निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत Posted: 23 Sep 2021 02:40 AM PDT हल्द्वानी : उत्तराखंड में सड़क हादसे के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गवा रहे हैं। हल्द्वानी में भी हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों भी हल्द्वानी में सड़क हादसों में कई लोग जान गवा चुके हैं और आज तड़के भी एक सड़क हादसे में एक जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम में कार्यरत एक जूनियर |
| सरकार का बड़ा फैसला, अब यहां केवल उत्तराखंड के लोगों को मिलेगी नौकरी Posted: 23 Sep 2021 01:40 AM PDT देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में अब उपनल में केवल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र धारकों का ही पंजीकरण होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बारे में विभाग को निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अनियमितताओं की शिकायत के बाद मंत्री ने यह फैसला लिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया कि 23 सितंबर से उपनल की वेबसाइट पर केवल उत्तराखंड के |
| महंत गिरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर : आनंद गिरी के लैपटॉप से ब्लैकमेलिंग का वीडियो बरामद Posted: 23 Sep 2021 01:40 AM PDT महंत नरेंद्र गिरी की मौत से जुड़ी बड़ी खबर है. बता दें कि एसआईटी को आनंद गिरी के लैपटॉप से ब्लेकमेलिंग का एक वीडियो बरामद किया है। ये संदिग्ध वीडियो कौनसी है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन खबर है कि आनंद गिरी ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लैपटॉप को खंगाला जिसमे पाया गया कि लैपटॉप में तमाम वीडियो फोल्डर बने हुए थे। बता दें कि सुसाइड नोट में वीडियो का जिक्र किया गया था जिसमे लिखा |
| सड़क हादसे में घायल हुए युवक के लिए फरिश्ता बने उत्तराखंड पुलिस के दो जवान Posted: 23 Sep 2021 12:40 AM PDT देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के दो जवान दिनेश और अरूण गुसाई सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर आये। आपको बता दें कि बुधवार रात को पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस जवान दिनेश दफ्तर से घर जा रहे थे। पटेलनगर के गुलाटी स्वीट शॉप के पास बाइक सवार को किसी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और लहूलुहान सड़क पर गिर गया। तभी घायल के लिए दोनों जवान फरिश्ता बनकर |
| उत्तराखंड : सरकार ने नहीं मानी मांगें, कर्मचारियों ने सचिवालय में दिया धरना Posted: 23 Sep 2021 12:40 AM PDT देहरादून: गोल्डन कार्ड में खामियों और सचिवालय कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय संघ ने सचिवालय के मेन गेट पर धरना दिया। संघ ने सरकार से अपनी मांगों को मनवाने की मांग की। सचिवालय संघ का कहना है कि सरकार सचिवालय संघ के कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। साथ ही गोल्डन कार्ड में जो खामियां हैं, उनको दूर नहीं कर रही है। इसलिए सचिवालय संघ आज चरणबद्ध तरीके से अपने आंदोलन पर उतर |
| उत्तराखंड : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, यहां का है मामला Posted: 23 Sep 2021 12:40 AM PDT रुड़की: लंढोरा के जैनपुर जनझेड़ी गांव के जंगल में ऐल्फा ईंट भट्ठे के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस और लंढोरा पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। शव की |
| हरिद्वार में 27 उप निरीक्षकों के तबादले…देखिए लिस्ट Posted: 23 Sep 2021 12:40 AM PDT हरिद्वार जिले में बुधवार को उप निरीक्षकों के बंपर तबादले किए गए। बता दें कि हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कई दरोगाओं को इधर से उधर किया है. पुलिस लाइन में तैनात मुकेश थलेड़ी को हर की पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है. इसी के साथ अंशुल अग्रवाल को पुलिस लाइन से रोड़ी वेलवाला प्रभारी चौकी बनाया गया है तो वहीं पवन डिमरी को रोडी़ वेलवाला प्रभारी चौकी से हटाकर पुलिस कार्यालय में भेजा |
| उत्तराखंड: दर्दनाक घटना, मां ने पहले 6 साल के बेटे को मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी! Posted: 23 Sep 2021 12:40 AM PDT रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पहले अपने मासूम बेटे को मार डाला और फिर खुद भी फांसी लगा ली। महिला के खेड़ा में रिश्तेदारी में आई थी। महिला ने पहले अपने छह साल के मासूम बच्चे को तकिया से दबाकर हत्या कर दी और के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है। यह दिल दहलाने वाली घटना रुद्रपुर के |
| पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, बड़ा सवाल- पुलिस की नजर से बचकर आखिर कैसे हुआ फरार? Posted: 22 Sep 2021 11:40 PM PDT रुड़की पुलिस और खुफिया विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व में पाकिस्तानी एजेंट के रूप में पकड़ा गया आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। पाकिस्तानी नागरिक के अचानक लापता होने की सूचना से रुड़की से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया। आबिद की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस और खुफिया विभाग की पूरी फौज उतार दी। हरिद्वार से भी एलआईयू |
| उत्तराखंड: राज्य का समग्र विकास हमारा एजेंडा, दूसरों को रोजगार देने वाले बनें युवा: CM Posted: 22 Sep 2021 11:40 PM PDT देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का समग्र विकास हमारा एजेंडा है। सभी के सहयोग से उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देव भूमि के साथ वीर भूमि भी है। वे स्वयं सैनिक परिवार में पले-बड़े हैं। सेना के प्रति हमारा सदैव सम्मान का भाव रहा |
| सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया 18 साल का एक आतंकी, नशा तस्करी में भी शामिल Posted: 22 Sep 2021 11:40 PM PDT शोपियां के चित्रीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान अनायत अशरफ डार (18) के रूप में हुई है। इलाके में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना थी। ऐसे में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मारने के बाद काफी देर तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा परंतु जब यह सुनिश्चित हो गया कि वहां और कोई आतंकी मौजूद नहीं है, तो वे अभियान को समाप्त कर वहां से चले गए। |
| पूर्व CM हरीश रावत ने BJPसे पूछा एक सवाल? अब कौन देगा जवाब Posted: 22 Sep 2021 11:40 PM PDT देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राज्यसभा सांसद अनिल बूलनी के बीच एक बार फिर सोशल वार शुरू हो गई है। अनिल बलूनी ने हरीश रावत के उस बयान पर सवाल खड़े किए थे, जिसमें उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने देश और वीरभूमि उत्तराखंड के जवानों का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि |
| उत्तराखंड: इन पदों पर नौकरी का मौका, आप भी करें आवेदन Posted: 22 Sep 2021 11:40 PM PDT देहरादून: उत्तराखंड में 18 साल से लेकर 51 साल तक के लोगों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें कुल 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |