Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP NEWS- गोवा नहीं जा सकते तो यहां आइए, पर्यटन के लिए सिर्फ 60 दिन

Posted: 19 Nov 2021 07:36 AM PST

भोपाल
। यदि आप किसी भी कारण से गोवा नहीं जाना चाहते और समुद्र के किनारे बीच का मजा लेना चाहती है तो आपको मध्य प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। खंडवा जिले में हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव शुरू होने जा रहा है। छठवें एडमिशन का इनॉग्रेशन सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

HOW TO REACH HANUMANTIYA TAPU- इंदौर से डायरेक्ट बस मिलेगी

दिनांक 20 जनवरी 2022 तक चलने वाले जल महोत्‍सव में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा। आप चाहे तो अपने व्हीकल से भी जा सकते हैं। जिस प्रकार समुद्र के बीच में टापू होते हैं यह बिल्कुल वैसा ही है। अच्छी बात है कि हनुवंतिया टापू के चारों तरफ नर्मदा का जल है यानी समुद्र जैसा खारा पानी नहीं है। 

HANUMANTIYA TAPU JAL FESTIVAL FEACHERS

जल महोत्‍सव के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। 'जल महोत्सव' में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है। 

टापू पर टेन्‍ट सिटी- 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स किराए पर उपलब्ध

इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में पर्यटकों के लिए टेन्‍ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। टेन्‍ट सिटी में 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

DAVV INDORE NEWS- हड़ताली कर्मचारियों को शिक्षकों का समर्थन मिला

Posted: 19 Nov 2021 07:16 AM PST

इंदौर
। इंक्रीमेंट की मांग कर रहे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हड़ताली कर्मचारियों को मैनेजमेंट ने वेतन काटने की धमकी दी थी लेकिन यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के संगठन ने कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दे दिया है। धमकी के बाद हड़ताल कमजोर होने के बजाय और मजबूत हो गई। 

शिक्षक संघ ने कहा- मैनेजमेंट हमारी भी नहीं सुनता

तीसरे दिन हड़ताल के समर्थन में देवी अहिल्या शिक्षक संघ (देवता) भी उतर आया है। उन्होंने भी विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है, क्योंकि शिक्षकों से जुड़े मामलों में भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उधर वरिष्ठ अधिकारियों ने वेतन बढ़ाने को लेकर दस्तावेज मांगे है, मगर कर्मचारी अभी राजी नहीं है। 

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का काम ठप पड़ा हुआ है

10 से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर रखा था। सोमवार से स्ववित्त संस्थान कर्मचारी संघ ने हड़ताल कर दी और तक्षशिला परिसर में धरने पर बैठ गए। तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ। 

शिक्षक संघ (देवता) के अध्यक्ष डा. लक्ष्मण शिंदे धरना स्थल पर पहुंचे । संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इसका मतलब विवि में परिस्थिति सामान्य नहीं है। हड़ताल खत्म करवाने के लिए विवि ने धरना दे रहे कर्मचारियों का तबादला कर दिया, जो बिलकुल गलत है। आल इंडिया यूनिवर्सिटी फेडरेशन के सदस्य महेंद्र राठौड़ ने भी समर्थन दिया।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष महेश श्रीवास भी आए। संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी, महासचिव गजेन्द्र परमार, उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता, सचिव सोहेल परवे, प्रमोद दुबे, राकेश निगम तथा कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, मनीष कुमार शर्मा, संतोष मौर्य, अब्दुल रज्जाक, विनय यादव हड़ताल कर रहे हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक अवकाश होने के बावजूद शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेंगी। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से संबंधित समाचारों के लिए कृपया Karmchari news MP पर क्लिक करें।

INDORE JOBS- HCL, AXIS BANK और PAYTM में नौकरियां

Posted: 19 Nov 2021 07:06 AM PST

इंदौर
। उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय इंदौर श्री पी.एस. मण्डलोई द्वारा बताया गया है कि इन्दौर जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले का आयोजन 24 नवम्बर 2021 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला ग्रामीण हॉट बाजार, ढक्कन वाले कुयें के पास किया जायेगा। 

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे-एचसीएल, पेटीएम, एक्सिस बैंक, एसजीओ, यशस्वी आदि द्वारा विभिन्न पदों जैसे कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, सेल्स एक्जिकिटीव आदि पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। 

इंदौर में पांचवी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी

उक्त मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की पाँचवी से लेकर स्नातकोत्तर पास आवेदक (आईटीआई, डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदक) रोजगार हेतू मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों का अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे-आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदक कोविड नियमों का पालन करते हुये मास्क अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR HC NEWS- भोपाल, जबलपुर और सतना के डॉक्टरों के खिलाफ FIR के लिए याचिका

Posted: 19 Nov 2021 06:55 AM PST

जबलपुर
। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका प्रस्तुत कर भोपाल, जबलपुर और सतना के उन सभी जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, जो आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार हैं। 

एडवोकेट प्रभात यादव ने मंच की ओर से याचिका दाखिल कर कहा कि भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल और इससे पहले सतना एवं जबलपुर में हुए इसी प्रकार के हाथों में स्पष्ट हो चुका है कि व्यवस्था में लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं हुई जिसमें बच्चों की मौत हुई। 

सतना अस्पताल में हुए हादसे के बाद दायर याचिका में सरकार ने जवाब पेश कर कहा था कि कार्रवाई की जाएगी। नई याचिका में कहा गया है कि 2014 से 2021 के बीच सतना शासकीय अस्पताल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज और भोपाल हमीदिया अस्पताल में आग की घटनाएं हुईं हैं। याचिका में कहा गया कि सरकार को इसका जवाब देना होगा कि इन सात सालों में कार्रवाई क्यों नहीं हुई और इसकी उच्चस्तरीय जांच क्यों नहीं कराई गई। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR MELA ऐतिहासिक होगा, उत्साहित व्यापारियों की तैयारियां तेज

Posted: 19 Nov 2021 06:18 AM PST

ग्वालियर
। इस साल का ग्वालियर व्यापार मेला ऐतिहासिक होगा। मेले से जुड़े व्यापारी काफी उत्साहित हैं और मेले के संदर्भ में उन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। व्यापारियों का उत्साह इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस से संबंधित सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर व्यापार मेला ग्वालियर में आयोजित किया जाने वाला उत्तर भारत में एक बड़ा व्यापार मेला है। इसकी शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन राजा, महाराज माधोराव सिंधिया ने की थी। आज यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है। परिवहन विभाग द्वारा इस मेले में विशेष छूट दी जाती है इसके कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर के कई नए मॉडल लांच किए जाते हैं। 

GWALIOR MELA के कारण पूरे मध्यप्रदेश में व्यापार होता है 

ग्वालियर व्यापार मेले के कारण पूरे मध्यप्रदेश में व्यापार बढ़ जाता है। सरकार द्वारा जो डिस्काउंट दिए जाते हैं, मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में कंपनी द्वारा वही डिस्काउंट एप्लीकेबल कर दिए जाते हैं। लोग मध्य प्रदेश के दूसरे कोने में बैठकर ग्वालियर व्यापार मेले से खरीदारी करते हैं। यह एक प्रकार की नेटवर्क शॉपिंग है, जिसकी सुविधा कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- कलेक्टर ने ठेले वालों को लोन दिलाने पुलिस बुलाई

Posted: 19 Nov 2021 07:08 AM PST

ग्वालियर
। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ठेले वालों को स्वरोजगार संचालित करने के लिए पीएम किसान निधि योजना के तहत लोन दिलाने हेतु बैंक कर्ज की बैठक में पुलिस बुला ली। निर्देशित किया कि बैंक अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार कर दिया जाए। कलेक्टर के तेवर देखकर बैंक अधिकारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। शुक्रवार को छुट्टी के दिन पीएम निधि की पेंडेंसी खत्म करने का काम किया जा रहा है।

दरअसल ग्वालियर में पीएम निधि योजना के तहत स्वीकृत किए गए लोन प्रकरणों को विभिन्न बैंक अधिकारियों द्वारा पेंडिंग कर दिया गया है। कलेक्टर ने योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी संबंधित बैंक अधिकारियों को बुलाया गया। जब कलेक्टर ने देखा कि बैंक अधिकारी योजना के तहत लोन देने के लिए तैयार नहीं है तो उन्होंने तत्काल पुलिस को कॉल कर दिया। बैठक के दौरान ही पुलिस अधिकारी मीटिंग हॉल में पहुंच गए। 

कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन बैंकर्स को पकड़कर जेल भेज दो, यहीं से गिरफ्तार कर लिया जाए। इसके बाद कलेक्टर बैठक से उठकर चले गए। इसके साथ ही बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। उन्होंने तत्काल पेंडिंग केस निपटाने का काम शुरू कर दिया। बताना जरूरी है कि ग्वालियर में पीएम स्वर निधि योजना के तहत 10,000 से ज्यादा मामले बैंकों में पेंडिंग है।

ज्ञात रहे कि लंबे समय के लाकडाउन के बाद रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि नाम से एक योजना शुरू की हुई है। इसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी कहते हैं। इस योजना के तहत सड़क किनारे छोटा-मोटा काम-धंधा करने वाले लोगों को 10,000 रुपये का लोन आसान शर्तों पर मुहैया कराया जाता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- 9 जिलों में येलो अलर्ट, 17 में बारिश की संभावना

Posted: 19 Nov 2021 07:17 AM PST

भोपाल
। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट यानी मौसम से संबंधित चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में ठंडी हवाएं सामान्य से ज्यादा तेज गति से चलेंगी और जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। शेष 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीत लहर शुरू होने वाली है।

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, भिंड, मुरैना और निवाड़ी जिलों में वर्षा अथवा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट

भिंड, मुरैना, श्योपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, शिवपुरी एवं दतिया जिला में वज्रपात और तेज गति से ठंडी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पूरे इलाकों में नहीं होगा लेकिन कहीं नहीं पर जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- महिला फरियादी से रिश्वत के आरोप में ASI सस्पेंड, TI लाइन अटैच

Posted: 19 Nov 2021 05:18 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महिला फरियादी से इन्वेस्टिगेशन करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को सस्पेंड कर दिया गया जबकि उनके सीनियर अधिकारी इंस्पेक्टर नर्मदा धुर्वे को लाइन अटैच कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिस अधिकारी किसी से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। बताया गया कि वीडियो में रिश्वत का लेनदेन हो रहा है। वीडियो में जो पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहा है वह शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह है। स्थानीय पत्रकारों द्वारा खोजबीन की गई तो पता चला कि एक आपराधिक प्रकरण में आदिवासी महिला फरियादी से ₹5000 की रिश्वत ली गई।

मीडिया ट्रायल के दौरान पता चला कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी की रहने वाली मीरा बाई बैगा के साथ घर में घुसकर पड़ोसी संतोष यादव ने मारपीट की थी। जिसकी पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर मारपीट सहित STSC एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया था।

जयसिंहनगर थाने में पदस्थ ASI गुलाब सिंह ने मामले की इन्वेस्टिगेशन करने और चालान कोर्ट में पेश करने के लिए फरियादी महिला से ₹10000 की मांग की थी। रिश्वत की वसूली करने के लिए यस आई गुलाब सिंह महिला फरियादी के घर गए। यहां ₹5000 में सौदा तय हुआ। इसी लेन-देन का वीडियो महिला के घर में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा चुपके से बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इस मामले की शिकायत एसपी शहडोल अवधेश गोस्वामी से भी की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद वीडियो एविडेंस के आधार पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश दिए गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसी के साथ जय सिंह नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर नर्मद धुर्वे को लाइन अटैच कर दिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- निकाह के तत्काल बाद दूल्हा दुल्हन पर फायरिंग

Posted: 19 Nov 2021 04:17 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैरसिया बस स्टैंड के पास नगर निगम के कम्युनिटी हॉल से निकाह करके बाहर निकले दूल्हा-दुल्हन पर फायरिंग हो गई। मोपेड जैसे वाहन पर सवार दो युवकों ने कार में सवार दूल्हा-दुल्हन पर गोलियां चलाई। सुखद बात यह है कि एक भी गोली निशाने पर नहीं लगी। 

थाना प्रभारी राधेश्याम रेहगर ने बताया कि आरिफ नगर में रहने वाला मोहम्मद सलमान (30) कपड़े की दुकान चलाता है। गुरुवार को बैरसिया बस स्टैण्ड के पास नगर निगम के कम्यूनिटी हॉल में उसकी शादी थी। निकाह होने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे विदाई हुई। विदाई के बाद नव दंपती कार में सवार होकर घर जाने के लिए निकले। इसी कम्यूनिटी हाल से करीब 20 मीटर दूर जाकर सलमान कार खड़ी कर रिश्तेदारों से बात करने लगा। 

तभी मोपेट सवार दो युवक पहुंचे। सलमान कुछ समझ पाता इससे पहले मोपेड सवार युवकों ने फायर कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग फायरिंग करने वालों को पकड़ते इससे पहले मोपेड सवार भाग निकले। थाना प्रभारी रेहगर ने बताया कि फायरिंग देशी कट्टे से हुई है। एक गोली गेट पर लगने के बाद सड़क पर गिरी है, जबकि दूसरी कार के गेट में धंसी है।

दूल्हा-दुल्हन मैं किसी का नाम नहीं बताया

घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे-दुल्हन दोनों से पूछताछ की, लेकिन दोनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया। दुल्हन ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया कि जिससे कि हमले की वजह का खुलासा हो सके। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- कोरोना से डॉक्टर की पत्नी की मौत

Posted: 19 Nov 2021 04:02 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी जिला अस्पताल (जय प्रकाश चिकित्सालय) रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र गुप्ता की पत्नी श्रीमती रश्मि गुप्ता की कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। वह एम्स अस्पताल में भर्ती थी। उनके इलाज के लिए एम्स के विशेषज्ञों के अलावा भोपाल स्वास्थ्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी कोशिश कर रहे थे।  3 दिन पहले AIIMS के ICU में भर्ती कराया गया था।

जेपी हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहते हैं। इसी साल फरवरी के महीने में उन्होंने एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि गुप्ता ने कोरोनावायरस वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया था। तबीयत खराब होने पर 13 नवंबर को उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया। 15 नवंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। 

डॉ राजेंद्र गुप्ता स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन उनकी पत्नी की हालत गंभीर थी। गुरुवार-शुक्रवार की रात श्रीमती रश्मि सक्सेना ने दम तोड़ दिया। इससे पहले 26 अक्टूबर को कोलार में रहने वाले 26 साल के एक युवक की चिरायु अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। राजधानी भोपाल में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1002 हो गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.

MP government jobs- डाटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर मैनेजर तक सभी पदों पर भर्ती, 1141 नौकरियां

Posted: 19 Nov 2021 04:20 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत एमपी ऑनलाइन के माध्यम से मध्यप्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) में 1141 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वैकेंसी ओपन की गई है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी पदों के लिए निर्धारित योग्यताएं अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपी ऑनलाइन पर विजिट करें या फिर एमपी ऑनलाइन के किओस्क सेंटर से संपर्क करें।

MP GOVT JOBS- रिक्त पदों की संख्या

अकाउंटेंट कम डेटा एंट्री ऑपरेटर – 626 पद
पीईएसए ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर – 89 पद
सब-इंजीनियर/टेक्निकल को-ऑर्डिनेटर – 314 पद
डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर/मैनेजर – 52 पद
प्रोग्रामर – 1 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर कम ऑफिस असिस्टेंट – 52 पद 

स्टेट फाइनेंस मैनेजर/कंसल्टेंट – 1 पद
अकाउंटेंट कम अकाउंट्स असिस्टेंट – 1 पद
आईईसी मीडिया एवं कम्यूनिटी – 2 पद
मॉनिटरिंग एंड ईवैल्यूएशन – 1 पद
जीआईएस/एमआईएस/एमई स्पेशलिस्ट – 1 पद
लोकल प्लानिंग एंड गवर्नेंस एक्सपर्ट – 1 पद
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी एवं रोजगार से संबंधित खबरों के लिए कृपया MP jobs पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages