Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- ऊर्जा मंत्री के खिलाफ मध्यप्रदेश में ब्लैक आउट का अल्टीमेटम
- JABALUR HC NEWS- सीनियर की जांच जूनियर कैसे कर सकता है, हाईकोर्ट ने पूछा
- MP NEWS- सरकारी बैंकों में CEO की भर्ती, सिर्फ एक्सपीरियंस होल्डर के लिए
- BHOPAL NEWS- पुलिस और छात्र नेता बेकाबू, लाठियां बरसाईं, पथराव हुआ
- INDORE NEWS- सिक्योरिटी गार्ड ने डकैतों को टिप दी थी, पुलिस की सफलता
- MP NEWS- हाई स्कूल की महिला प्राचार्य गिरफ्तार, नेत्रहीन शिक्षक से रिश्वत लेने का आरोप
- APACHE BIKE में किक मारते ही आग लग गई, बड़ा हादसा टला- GWALIOR NEWS
- DAVV NEWS- बीई एडमिशन हेतु CLC एवं NCC फिटनेस टेस्ट के समाचार
- BHOPAL-INDORE में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विरोध शुरू- MP NEWS
- कौटिल्य अकादमी और Digiana पर छापा, आयकर विभाग की कार्रवाई - BHOPAL INDORE NEWS
- मुख्यमंत्री नहीं चाहते थे पीठ पीछे विधायकों से बात हो, कल के सवाल के जवाब- MP NEWS
- SATNA एक्सीडेंट- दुकानदार के पूरे परिवार की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया
- 16 टायर के ट्रक में कुछ पहिए हवा में क्यों होते हैं- GK in Hindi
- Small business ideas- क्ले आर्ट कीजिए, 6 लाख साल की कमाई, मंदसौर में फ्री ट्रेनिंग
- MP government jobs- बैतूल में अतिथि शिक्षकों की भर्ती
- MP JOBS- 200 आईटीआई और कॉल सेंटर में 300 पदों पर भर्ती
- GWALIOR NEWS- कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
- MP NEWS- विदिशा में महिला संविदा कर्मचारी की सेवाएं समाप्त
- MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास के सिद्धांत पार्ट-3
- शिकायत करने के लिए मजदूरों को अंग्रेजी अनिवार्य क्यों- Khula Khat
- जीव द्रव्य क्या है, क्या इसके बिना जीवित रह सकते हैं - science general knowledge in hindi
- झूठी गवाही के लिए धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ किस कोर्ट में परिवाद दायर होगा - CrPC section 195-क
- CMO का 6 साल पुराना वीडियो वायरल, सस्पेंड - MP NEWS
- IIM INDORE- 4 दिन में 11 अधिकारी पॉजिटिव, फिर भी लॉकडाउन नहीं
- GWALIOR MELA- ज्योतिरादित्य सिंधिया की चिट्ठी कलेक्टर ने आगे ही नहीं बढ़ाई
| MP NEWS- ऊर्जा मंत्री के खिलाफ मध्यप्रदेश में ब्लैक आउट का अल्टीमेटम Posted: 25 Nov 2021 07:29 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के खिलाफ बिजली कंपनियों के कर्मचारियों ने नए साल में पूरे मध्यप्रदेश में ब्लैक आउट करने की चेतावनी दी है। यूनाइटेड फोरम फॉर एम्पलाइज यूनियन द्वारा भोपाल में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार 100% काम बंद हड़ताल की जाएगी। बिजली की सप्लाई को पूरी तरीके से ठप कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन देकर मामला शांत कर दिया थायूनाइटेड फोरम फार एम्पलाइज यूनियन की बैठक में शामिल हुए जबलपुर से संयोजक एसके पचौरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने अगस्त माह में आश्वासन दिया था कि बिजली कर्मियों की सभी मांगों पर विचार होगा, और उन्हें माना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। 3 माह बाद भी कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। जबकि उस समय उन्होने केवल एक माह ही मांगा था। यही कारण है कि प्रांतीय कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह में बिजली कर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं और यह हड़ताल निर्णायक होगी। बैठक में अवधेश दीक्षित, राजेश श्रीवास्तव, ब्रज विश्वकर्मा, गुलाब राजपूत, कपिल कुशवाहा आदि शामिल होने गए थे। बिजली कर्मचारियों ने दीपावली पर भी हड़ताल की थीबिजली कर्मियों ने दीपावली के ठीक पहले काम का बहिष्कार कर सरकार को हिला दिया था। उस वक्त जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया गया था लेकिन इस बार पहले दिन से ही कर्मचारी काम का पूरी तरह से बहिष्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो जाएगी। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| JABALUR HC NEWS- सीनियर की जांच जूनियर कैसे कर सकता है, हाईकोर्ट ने पूछा Posted: 25 Nov 2021 07:17 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। पूछा है कि सीनियर प्रोफेसर की जांच उनके जूनियर प्रोफ़ेसर से क्यों कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि डीन ने दो प्रोफेसरों डॉ अशोक साहू एवं डॉ तृप्ति गुप्ता की नियुक्ति के संबंध में डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। अनावेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश :जबलपुर निवासी व वर्तमान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मेडिकल कालेज, जबलपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डा.अशोक साहू एवं डा.तृप्ति गुप्ता की ओर से याचिका दायर की गई। अधिवक्ता पंकज दुबे, अक्षय खण्डेलवाल एवं रीतिका गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं की मूल नियुक्ति असिस्टेन्ट प्रोफ़ेसर के पद पर क्रमशः 2007 एवं 2008 में हुई थी लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनकी मूल नियुक्ति के विषय में डीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मेडिकल कालेज, जबलपुर के द्वारा जांच की जा रही है। हाई कोर्ट को बताया गया कि दोनों याचिकाकर्ताओं को इस बात से अवगत नहीं कराया गया कि जो जांच समिति है उसके ज्यादातर सदस्य उनसे कनिष्ठ (जूनियर) हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत यह जानकारी प्राप्त हुई कि समिति के ज्यादातर अधिकारीगण दोनों प्राध्यापकों से कनिष्ठ हैं। लिहाजा दोनों प्रोफेसरों ने डीन एवं मुख्य जांच अधिकारी को अभ्यावेदन देकर आग्रह किया कि उनसे कनिष्ठ अधिकारियों से जांच न कराई जाए। यह विधि अनुसार नहीं है। उसके बावजूद यह बात नहीं मानी गई। इस पर यह याचिका दायर की गई। इसमें 22 अक्टूबर 2021 गठित जांच समिति को पुर्नगठित करने का आग्रह किया गया। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनावेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- सरकारी बैंकों में CEO की भर्ती, सिर्फ एक्सपीरियंस होल्डर के लिए Posted: 25 Nov 2021 06:40 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में CEO पोस्ट के लिए वैकेंसी ओपन होने वाली है। इस बार CEO की पोस्ट पर केवल बैंकिंग सेक्टर के एक्सपीरियंस होल्डर को रिक्रूटमेंट दिया जाएगा। यानी यह जॉब सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए नहीं होगा। करीब एक दर्जन जिलों में करोड़ों के भ्रष्टाचार के बाद यह फैसला लिया गया है। अपेक्स बैंक ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए IPBS के पास प्रपोजल भेजावरिष्ठ पत्रकार श्री वैभव श्रीधर की एक रिपोर्ट के अनुसार शासन स्तर पर सेवा नियमों में संशोधन किया जा चुका है। अब बैंकों के लिए भर्ती करने वाली बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IPBS) से प्रक्रिया कराई जाएगी। अपेक्स बैंक ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है। इसके माध्यम से 18 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे, जिन्हें बैंकिंग के क्षेत्र में कम से कम आठ साल का अनुभव होना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश में सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य उद्देश्यमध्यप्रदेश में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक किसानों को अल्प अवधि के लिए बिना ब्याज का लोन उपलब्ध कराने का काम करते हैं। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लोन प्रकरण बैंक के पास भेजे जाते हैं। प्रतिवर्ष 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक ऋण 30 लाख से ज्यादा किसानों को बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जाता है। राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए थे सहकारी केंद्रीय बैंकमध्य प्रदेश में सहकारी केंद्रीय बैंक किसानों के शोषण, राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए थे। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, देवास सहित कई बैंकों में करोड़ों रुपए के घोटाले के चौंकाने वाले मामले सामने आए। शिवपुरी जिले की कोलारस जैसी तहसील में 100 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। सभी मामलों में एक कॉमन बात यह थी कि बैंक का मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारिता के क्षेत्र से था और राजनीति में रुचि रखता था। पैसा कमाने के लिए किसानों के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जाता था। जो किसान नियमित रूप से लोन नहीं लेते उनके डाक्यूमेंट्स पर ट्रैक्टर जैसे लाखों रुपए के कृषि उपकरणों का लोन चढ़ा दिया जाता था। किसानों के खातों से मनचाही कटौती कर ली जाती थी। यहां तक कि कुछ बैंकों में एक मासिक पत्रिका की वार्षिक सदस्यता किसानों के खातों से काट ली गई थी। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों से संबंधित अपडेट एवं खबरों के लिए कृपया mp government jobs पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- पुलिस और छात्र नेता बेकाबू, लाठियां बरसाईं, पथराव हुआ Posted: 25 Nov 2021 05:42 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट यूनियन NSUI ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स उठा कर फेंक दिए। पुलिस की तरफ पत्थर उछाले गए। यह देखकर तैनात पुलिस टीम बेकाबू हो गई। डीआईजी इरशाद वली पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज करने से मना करते रहे लेकिन पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्र नेताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। NSUI को किसने भेजा था, क्यों प्रदर्शन कर रहे थेप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक कुणाल चौधरी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी आदि ने छात्र नेताओं को सीएम हाउस का घेराव करने के लिए भेजा था। NSUI कार्यकर्ता शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन करने आए थे। भोपाल पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग की थीकांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आदेश मिलने के बाद एनएसयूआई के छात्र नेता सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए रेड क्रॉस चौराहे के पास बैरिकेडिंग कर दी थी एवं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन (पानी फेंकने वाली मशीन) तैनात की गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया और DIG इरशाद वली मौजूद थे। DIG ने शांति की अपील की तो पत्थर उछाल दियाDIG इरशाद वली हमेशा की तरह प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक गिरफ्तारी देने की बात कर रहे थे, तभी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे कार्यकर्ताओं में से किसी ने पुलिस की तरफ पत्थर उछाल दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों की तरफ से वेरीकेट फेंके गए। इसके बाद घमासान शुरू हो गया। कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। DIG पुलिस कर्मियों से लाठीचार्ज ना करने की अपील करते रहेDIG इरशाद वली लगातार माइक के माध्यम से पुलिस कर्मियों से अपील करते रहे कि वह लाठीचार्ज ना करें लेकिन पुलिसकर्मियों ने रुकने का नाम नहीं लिया। जब तक पूरा पूरी रोड खाली नहीं हो गई तब तक पुलिस लाठी बरसाती रही। आदिवासी छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे: कमलनाथपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी छात्रों की रुकी स्कॉलरशिप जारी करने और रोजगार देने की मांग को लेकर NSUI प्रदर्शन कर रही थी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस लाठीचार्ज में कई छात्र व NSUI के पदाधिकारी घायल हुए हैं। 2 विधायक, NSUI के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष सहित 200 हिरासत में, 12 से ज्यादा घायलयुवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रदेशाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा छात्र और पदाधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इनमें दो विधायक कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.
|
| INDORE NEWS- सिक्योरिटी गार्ड ने डकैतों को टिप दी थी, पुलिस की सफलता Posted: 25 Nov 2021 05:13 AM PST इंदौर। ज्योतिषी स्वर्गीय जय प्रकाश वैष्णव के घर में डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है उसी सिक्योरिटी गार्ड ने डकैती की टिप दी थी। प्लंबर ने राजस्थान से अपने साथियों को बुलाकर साजिश रची थी। इंदौर की सनसनीखेज जयप्रकाश ज्योतिषी डकैती का खुलासाआपको याद होगा भंवरकुआं में भोलाराम उस्ताद मार्ग पर 18 नवंबर की दोपहर ज्योतिषी स्व. जयप्रकाश वैष्णव के घर 6 बदमाशों ने डाका डाला था। इस घटना ने पूरे इंदौर शहर को चिंता में डाल दिया था। इनमें से एक बदमाश पिस्टल तो बाकी के सभी चाकू लिए हुए थे। बदमाशों ने घर में मौजूद ज्योतिषी की पत्नी, दो बेटियों, दो नौकरानियों और एक किराएदार छात्रा को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट की थी। पुलिस को मिस गाइड करने के लिए डकैतों ने खुद को बुंदेलखंड का रहने वाला बताया था। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया था- मां बेटी अकेली रहती हैघटना गंभीर थी और पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि शकील नाम का युवक यहां प्लंबर का काम करता था। उसने ही राजस्थान से अपने गांव के लड़कों को बुलाकर इंदौर में ठहराया था। उनसे डकैती डलवाई। पूछताछ के दौरान पता चला कि सिक्योरिटी गार्ड ने शकील को बताया था कि घर में मां बेटी अकेली रहती है। इनके पास बहुत माल है। पुलिस ने 700 से ज्यादा CCTV फुटेज देखेपुलिस ने वारदात के बाद 700 से ज्यादा CCTV देखे। अलग-अलग स्थानों पर आए फुटेज में उज्जैन टोलनाके से उनके राजस्थान भागने की पुष्टि हुई थी। खजराना से मिली जानकारी के बाद पुलिस की शंका डकैतों को लेकर गहरी हो गई है। हमारे सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पूरे डकैत गिरोह को दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान पूरी कहानी भी सामने आ गई है। एविडेंस कलेक्ट करने के बाद पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- हाई स्कूल की महिला प्राचार्य गिरफ्तार, नेत्रहीन शिक्षक से रिश्वत लेने का आरोप Posted: 25 Nov 2021 04:27 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले की खुरई तहसील में हाई स्कूल की महिला प्राचार्य सीमा नेक्या को लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक नेत्रहीन शिक्षक ने शिकायत की थी कि वह वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मांग रही हैं। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने महिला प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल बारधा सीमा नेक्या के खिलाफ शिकायत मिली थीलोकायुक्त की टीम ने बताया कि शिकायतकर्ता दिव्यांग शिक्षक रघुवीर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टैगोर वार्ड ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उनका कहना था कि प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल बारधा सीमा नेक्या अगस्त माह की सैलरी निकालने व क्लास न लेने की सुविधा उपलब्ध कराने की एवज 9 हजार रुपए मांग रही है। शिकायत मिलते ही टीम ने जांच शुरू की। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने पर प्लानिंग के तहत शिक्षक को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही उसने प्रभारी प्राचार्य सीमा नेक्या को रिश्वत के तौर पर मांगी गई ₹9000 दिए, लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया। केमिकल टेस्ट के बाद प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अधिकारी गिरफ्तारी की गई। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े टीम को लीड कर रहे थे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| APACHE BIKE में किक मारते ही आग लग गई, बड़ा हादसा टला- GWALIOR NEWS Posted: 25 Nov 2021 04:12 AM PST ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टल गया। अपाचे बाइक में किक मारते अचानक आग लग गई। बाइक सवार संभल पाता इससे पहले तो बाइक आग का गोला बन गई। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। इंदरगंज पुलिस थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर आसिफ बेग मिर्जा ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 10:00 बजे एक व्यक्ति अपाचे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक को स्टार्ट करने के लिए जैसे ही उसने किक मारी अचानक बाइक में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले तो पूरी बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार अपनी बाइक को वहीं छोड़कर भाग गया। बाइक को इस तरह जलता हुआ देखकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने वाहन छोड़कर पेट्रोल पंप से दूर भाग गए। लोगों ने तत्काल इमरजेंसी कॉल करके फायर बिग्रेड और पुलिस को बुलाया। अच्छी बात यह है कि उसने फिलिंग प्वाइंट से थोड़ा दूर जाकर बाइक को किक मारी थी। यदि वह आगे नहीं बढ़ता तो निश्चित रूप से बड़ा हादसा हो जाता। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| DAVV NEWS- बीई एडमिशन हेतु CLC एवं NCC फिटनेस टेस्ट के समाचार Posted: 25 Nov 2021 03:50 AM PST इंदौर। Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore, इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (खंडवा रोड) द्वारा BE 1st year सत्र 2021-22 में एडमिशन के लिए के लिए CLC (college level counselling) की तारीख घोषित कर दी गई है। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स ने एनसीसी में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है उनके फिटनेस टेस्ट की डेट भी अनाउंस कर दी गई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग दिनांक 27 नवंबर 2021 को समय प्रातः 10:30 से 12:00 के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यदि इसके बाद भी कॉलेज में सीटें खाली रहती हैं तो इसके लिए 29 और 30 नवंबर 2021 को पुनः काउंसलिंग की जाएगी। एडमिशन के सभी नियम डीटी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही होंगे। एडमिशन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को तय समय पर पहुंचना अनिवार्य है। उन्हें अपने साथ सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और TC लाना अनिवार्य है। साथ ही एमपी ऑनलाइन से CLC registration कराना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यार्थी जिनको सीट पहले ही एलोट हो चुकी है, उन्हें उसी दिन कॉलेज फीस का फर्स्ट इंस्टॉलमेंट जो की ₹44000 है, online माध्यम से Regiter (SELF FINANCE) कर IET- DAVV, इंदौर, M- BLOCK में जमा करानी है। DAVV NCC एडमिशन फिटनेस टेस्ट की डेटदेवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की एनसीसी यूनिट द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार जितने भी स्टूडेंट्स ने 15 नवंबर 2021 दोपहर 12:00 बजे से पहले एनसीसी ऐडमिशन के लिए अप्लाई किया है वह सभी कैंडिडेट फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए दिनांक 2 दिसंबर 2021 SHARP 9:00 AM देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला केंपस में यूनिवर्सिटी सिंथेटिक ट्रैक पर उपस्थित होंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL-INDORE में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विरोध शुरू- MP NEWS Posted: 25 Nov 2021 05:14 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और सबसे बड़े शहर इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विरोध शुरू हो गया है। राजस्व अधिकारी संघ और राजस्व अधिवक्ता संघ ने विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कमिश्नर प्रणाली जनता के लिए हानिकारक है। संगठनों का कहना है कि बिना विचार विमर्श के एकपक्षीय निर्णय करना गलत है। इधर गृह विभाग में कानूनी पहलुओं पर अध्ययन करने के लिए अधिसूचना को विधि विभाग के पास भेज दिया है। पुलिस पकड़ेगी और पुलिस ही जेल भेज देगी, मजिस्ट्रेट नहीं होगादोनों संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस को न्यायिक अधिकार दिए जाने से नैसर्गिक न्याय की अवहेलना होगी। पुलिस के हाथों में आरोप तय करने और निर्णय करने का अधिकार आ जाएगा। इस निर्णय का प्रभाव सीधे आम जनता पर पड़ेगा। वारंट जारी करने के लेकर जेल भेजने तक सभी निर्णय पुलिस द्वारा कर लिए जाएंगे। न्याय प्रणाली में मजिस्ट्रेट की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। निर्णय का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगाराजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर और राजस्व अधिवक्ता संघ के प्रांताध्यक्ष धर्मेंद्र वाधवानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि इस निर्णय का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा। जनहित से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के संबंध में अंतिम निर्णय से पहले मंत्रिमंडलीय समूह, सचिव समूह, अधिवक्ता परिषद, नागरिक संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। प्रभाव दोनों शहरों के हर वर्ग पर पड़ेगाउन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसा है, जिसका प्रभाव दोनों शहरों के हर वर्ग पर पड़ेगा। इतने महत्वपूर्ण विषय पर एक पक्षीय निर्णय लिया जाना न्याय संगत नहीं होगा, इसलिए निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। पहले सभी वर्गों से चर्चा की जाए और आम राय के आधार ही कोई कदम उठाया जाए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| कौटिल्य अकादमी और Digiana पर छापा, आयकर विभाग की कार्रवाई - BHOPAL INDORE NEWS Posted: 25 Nov 2021 03:58 AM PST भोपाल। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज भोपाल और इंदौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की है। प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टिट्यूट कौटिल्य अकादमी और केबल और मीडिया ग्रुप Digiana के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। इनकम टैक्स द्वारा मीडिया ब्रीफ के बाद ही पता चल पाएगा कि छापा क्यों मारा गया और छापे में क्या-क्या मिला। कौटिल्य एकैडमी इंदौर भोपाल के सभी ठिकानों पर आयकर का छापाइंदौर में सुबह 6 बजे कौटिल्य एकैडमी के भंवरकुआ स्थित इंस्टिट्यूट पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एक टीम बस में सवार थी। टीम ने पूरे ऑफिस की छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद सुबह इंस्टिट्यूट में स्टूडेंट्स का आना शुरू हुआ तो इनकम टैक्स व पुलिस टीम ने उन्हें लौटा दिया। दूसरी ओर, टीम ने घंटों छानबीन कर इंस्टिट्यूट के रिकॉर्ड को खंगाला। इंस्टिट्यूट द्वारा कोरोना काल में भी ऑनलाइन क्लासेस ली गई थी। संक्रमण कम होने के बाद ऑफलाइन क्लासेस शुरू हुईं। इसका पूरा लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है। ऐसी ही इनकम टैक्स की अन्य टीमें इंस्टिट्यूट के प्रेस कॉम्प्लेक्स, मंगल सिटी, राजबाड़ा स्थित ब्रांच में भी पहुंची और छानबीन शुरू की। डिजियाना ग्रुप इंदौर पर इनकम टैक्स का छापाडिजियाना ग्रुप के पीपल्याहाना स्थित ऑफिस व संचालक सुखदेवसिंह घुम्मन के विष्णुपुरी स्थित निवास सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स टीम ने छानबीन शुरू की है। इस ग्रुप द्वारा न्यूज चैनल, केबल नेटवर्क सहित अन्य बिजनेस का संचालन किया जाता है। इन सभी ठिकानों पर अभी छानबीन चल रही है। Digiana इंदौर के सबसे बड़े केबल ऑपरेटर हैं। इसके डायरेक्टरों में सुखदेव सिंह घुमान और तेजिंदर पाल सिंह घुमान शामिल है। इन्हे इंदौर का मीडिया टायकून भी कहा जाता है। पिछले 21 साल से यह समूह अपनी सेवाएं दे रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मुख्यमंत्री नहीं चाहते थे पीठ पीछे विधायकों से बात हो, कल के सवाल के जवाब- MP NEWS Posted: 25 Nov 2021 05:14 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायकों को वन-टू-वन चर्चा के लिए बुलाया गया था। संगठन की तरफ से कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया था। बैठक दोपहर में होने वाली थी और विधायक सुबह 11:00 बजे पहुंच गए थे परंतु अचानक बैठक का समय बदल गया। कल भाजपा कार्यालय में सबसे बड़ा सवाल यही था कि अचानक बैठक का समय क्यों बदला। मुख्यमंत्री नहीं चाहते थे पीठ पीछे मुरलीधर राव और विधायकों की चर्चा होमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं चाहते थे कि उनकी पीठ के पीछे संगठन के उचित प्लेटफार्म पर विधायकों और प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव के बीच चर्चा हो। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी विधायक समय पर उपस्थित थे परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान तीर्थ यात्रा पर तमिलनाडु गए थे। उनके वापस आने के बाद ही चर्चा शुरू हुई। शिवराज सिंह चिंतित क्यों है, मध्य प्रदेश भाजपा में क्या चल रहा हैदरअसल वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जरूर है परंतु इस सरकार को शिवराज सरकार नहीं कहा जाता क्योंकि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोई विशेष परिश्रम नहीं किया गया। पिछले कुछ दिनों में शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर ना केवल अपनी टीम को पावरफुल कर दिया है बल्कि उनसे असहमत रहने वाले नेताओं को किनारे कर दिया गया है। इस लिस्ट में डॉ नरोत्तम मिश्रा जैसा बड़ा नाम भी है। याद दिलाना जरूरी है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कई जमीनी कार्यकर्ताओं ने खुलकर कहा था कि यदि शिवराज सिंह चौहान के नाम पर वोट मिलते हैं तो हमारी क्या जरूरत है। निश्चित रूप से चिंता की बात है कि यदि विधायकों ने यही लाइन दोहरा दी, तो मुश्किल हो सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| SATNA एक्सीडेंट- दुकानदार के पूरे परिवार की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया Posted: 25 Nov 2021 03:59 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीती रात एक एक्सीडेंट पति पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। बताया गया है कि श्री सत्यम उपाध्याय मोबाइल शॉप के संचालक थे। मध्यप्रदेश के मैहर जिला सतना के रहने वाले सत्य प्रकाश उपाध्याय उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय उम्र 35 साल, बेटी इशानी उपाध्याय उम्र 10 साल और पुत्र स्नेह उपाध्याय उम्र 8 साल के साथ सतना में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 11:00 बजे मेहर पहुंचने ही वाले थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। ट्रक चालक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया। गांव के लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी हिमाली सोनी और एसआई हेमंत शर्मा राघवेंद्र मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक बच्चे को सतरा रेफर कर दिया जबकि शेष तीनों की मृत्यु की पुष्टि कर दी। सतना पहुंचने तक बालक की भी मृत्यु हो गई। इलाज मिलता तो बालक जिंदा होता8 साल के बालक स्नेह को सीधे बिरला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती नहीं किया। बाद में उसे वापस जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां भी समय से इलाज शुरू नहीं हो पाया। काफी देर तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं आया, जिसके कारण बच्चे को एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। लोगों का कहना है कि तत्काल इलाज मिल जाता तो शायद बालक जिंदा होता।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. मुख्यमंत्री ने शोक जतायामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सतना जिले में सतना-मैहर मार्ग पर सड़क हादसे की खबर पीड़ाजनक है। हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ।। ॐ शांति ।।
|
| 16 टायर के ट्रक में कुछ पहिए हवा में क्यों होते हैं- GK in Hindi Posted: 24 Nov 2021 08:02 PM PST हम सभी ने कुछ ऐसे ट्रक देखे हैं जिनमें 6 से ज्यादा पहिए होते हैं। कभी-कभी उनमें से कुछ पहिए हवा में लटक रहे होते हैं और ट्रक 6 पहियों पर ही चल रहा होता है। सवाल यह है कि जब 6 पहियों से काम चल रहा है तो फिर बाकी टायर क्यों लगाए जाते हैं। और यदि उनकी आवश्यकता है तो फिर उन्हें हवा में क्यों रखा जाता है। आइए स्पेशलिस्ट से समझते हैं:- उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंजीनियरिंग पास करके महाराष्ट्र में सेवाएं दे रहे इंजीनियर अजय कुमार बताते हैं कि ज्यादा टायर वाले ट्रकों में जो पहिए हवा में होते हैं उन्हें ड्रॉप एक्सल कहा जाता है। जब ट्रक में लोड नहीं होता और अतिरिक्त पहियों की जरूरत नहीं होती तो एक्स्ट्रा वाले टायर उठा दिए जाते हैं ताकि टायर को खराब होने से बचाया जा सके। जब ट्रक फुल लोड हो जाता है तो फ्रंट एक्सल पर वजन को कम करने के लिए उन्हें नीचे गिरा दिया जाता है और वह दूसरे टायरों के साथ जमीन पर होते हैं। टायरों की वजन उठाने की अपनी एक सीमा होती है। जब कोई ट्रक भारी वजन उठाने के लिए बनाया जाता है तो उसमें एक्स्ट्रा एक्सल की जरूरत होती है। ट्रक में जितने ज्यादा एक्सेल होते हैं उतना ही अधिक वजन चारों ओर फैल जाता है और प्रत्येक एक्सल पर उसकी क्षमता के अनुसार वजन की जिम्मेदारी हो जाती है। हालांकि अधिक धुरी (एक्सल) होने के नुकसान भी हैं। टायर की उम्र कम हो जाती है। वह जल्दी खराब हो जाती है। जमीन पर रोलिंग बढ़ जाने के कारण डीजल की खपत बढ़ जाती है और ट्रक की स्पीड कम हो जाती है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Small business ideas- क्ले आर्ट कीजिए, 6 लाख साल की कमाई, मंदसौर में फ्री ट्रेनिंग Posted: 25 Nov 2021 03:06 AM PST मंदसौर। मिट्टी के कलात्मक बर्तन और मिट्टी के खिलौनों से लेकर मिट्टी के गुलदस्ते और मिट्टी के कुर्सी टेबल तक सब कुछ माटी कला के अंतर्गत आता है। इस तरह के प्रोडक्ट यूनिक होते हैं। मार्केट में इनकी डिमांड हमेशा रहती है और यही कारण है कि इनकी कीमत भी हमेशा सामान्य से बहुत ज्यादा होती है। मिट्टी के फोटो फ्रेम तो अब फैशन में आ गए हैं। मध्यम दर्जे के कलाकार के लिए ₹600000 साल की कमाई कोई बड़ी बात नहीं है। मंदसौर में 45 दिन का फ्री क्ले आर्ट ट्रेनिंग कैंपसहायक संचालक हाथकरघा मंदसौर द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला (clay art) क्षेत्र में युवाओं एवं माटीकला का कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये माटीकला में टेराकोटा एवं कौशल प्रशिक्षण मास्टर द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण की अवधि 45 दिवस की होगी। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिये आवेदन 30 नवंबर 2021 तक जिला हाथकरघा कार्यालय जनपद कार्यालय के पीछे मंदसौर में प्रस्तुत कर सकते है। भारत के किसी भी गांव और शहर में स्टार्टअप शुरू कर सकते हैंयदि आप मंदसौर में ट्रेनिंग नहीं कर सकते तब भी भारत के किसी भी गांव या शहर में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यूट्यूब पर कई सारे वीडियो मौजूद है जो आपकी मदद कर सकते हैं। बहुत कम पूंजी और थोड़ी सी प्रैक्टिस में आपके प्रोडक्ट तैयार हो जाएंगे। बड़े शहरों में आर्ट एंड कल्चर गैलरीज और मध्यम दर्जे के शहरों में लगने वाले मेलों में इनका अपना ही आकर्षण होता है। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| MP government jobs- बैतूल में अतिथि शिक्षकों की भर्ती Posted: 24 Nov 2021 08:35 PM PST बैतूल। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालक/कन्या शिक्षण संस्थान बैतूल एवं जिले में संचालित उत्कृष्ट छात्रावासों अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं को वर्ष 2021-22 में गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, बायोलॉजी, जन्तु विज्ञान, वाणिज्य संकाय विषयों की विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग प्रदाय की जाएगी। विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग प्रदाय करने का समय प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक एवं सायं 6 बजे से 7.30 बजे तक होगा। कोचिंग उत्कृष्ट छात्रावासों में जाकर देना होगा। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार/व्याख्याता/विषय विशेषज्ञ अपना आवेदन सम्पूर्ण बायोडाटा एवं अध्यापन अनुभव आदि सहित संबंधित अधीक्षक/अधीक्षिका, उत्कृष्ट बालक/कन्या शिक्षण संस्थानों में 30 नवंबर को सायं 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती जैन ने यह स्पष्ट किया है कि यह केवल कोचिंग व्यवस्था है। संबंधित उम्मीदवार/व्याख्याता/विषय विशेषज्ञ को किसी भी प्रकार की नियुक्ति आदि नहीं दी जाएगी और न ही समझी जाए, केवल कालखंड के मान से मानदेय की पात्रता होगी। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| MP JOBS- 200 आईटीआई और कॉल सेंटर में 300 पदों पर भर्ती Posted: 24 Nov 2021 07:50 PM PST जबलपुर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास किये जा रहे है। इस हेतु पीपीपी पार्टनर द्वारा प्रदेश में स्थित विभिन्न नियोजको से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में पीथमपुर स्थित एक ऑटोमोबाइल कम्पनी से 200 रिक्ति प्राप्त हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनी पीथमपुर में आईटीआई पास के लिए 200 वैकेंसीइस कम्पनी को फिटर, डीजल मोटर मैकेनिक, टर्नर एवं मशीनिस्ट ट्रेड से आईटीआई पास आवेदकों की आवश्यकता है। इसके आलावा इंटरनेशनल बीपीओ से भोपाल में कार्य करने के लिए कस्टमर केयर प्रोफेशनल की 300 रिक्ति प्राप्त हुई है इस हेतु योग्यता 12वी पास निर्धारित है। भोपाल इंटरनेशनल बीपीओ में रिक्रूटमेंट, रिक्त पदों की संख्या 300आवेदक अपना रिज्यूम ई मेल jabalpur.manager@yashaswigroup.in या व्हाट्सएप मोबाईल 7620603268 एवं 7974921081 में भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा के दूरभाष नम्बर 0761-2404117 में संपर्क किया जा सकता है। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना Posted: 24 Nov 2021 08:04 PM PST ग्वालियर। तानसेन समारोह-2021 में इस बार तीन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगीं। स्थानीय कलाकारों के चयन के लिये 2 दिसम्बर तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं। आवेदन पत्र इस दिन सायंकाल 4 बजे तक पड़ाव स्थित तानसेन कलावीथिका में जमा किए जा सकते हैं। प्रभारी अधिकारी तानसेन कलावीथिका से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के मूलनिवासी अथवा ऐसे कलाकार जो ग्वालियर में कम से कम 7 वर्षों से निवासरत हैं वे तानसेन समारोह में प्रस्तुति देने के लिये आवेदन कर सकते हैं। ग्वालियर के ऐसे कलाकार जो विवाह के बाद ग्वालियर से बाहर चले गए हैं या बाहर नौकरी करते हैं उन्हें स्थानीय आवेदक की श्रेणी में नहीं माना जायेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि तानसेन समारोह की गरिमा को ध्यान में रखकर शास्त्रीय संगीत में पारंगत कलाकार ही आवेदन करें। तानसेन समारोह- कालिदास अलंकरण से सम्मानित कलाकारों के नाममध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के निदेशक जयंती भिसे ने बुधवार को तानसेन संगीत समारोह की घोषणा की। भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन अखिल भारतीय तानसेन संगीत एवं अलंकरण समारोह द्वारा 25 दिसंबर से ग्वालियर स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि पर होगा। जिसमें 8 कलाकारों को कालिदास सम्मान दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार तानसेन और राजा मानसिंह अलंकरण के साथ 8 अन्य कलाकारों को कालिदास अलंकरण भी प्रदान किया जाएगा। यह यह अलंकरण वर्ष 2013 से 2020 की अवधि के रहेंगे और कालिदास अलंकरण के रूप में कार को ₹200000 की राशि और राजा मानसिंह तोमर अलंकरण में ₹100000 की राशि दी जाती है। किस किसको मिलेगा कालिदास अलंकरण 26 दिसम्बर को -कार्तिक कुमार और विक्कू विनायकम, वादन के लिए। 27 दिसंबर को - गायक अरूणा सायराम और गायिका अश्विनी भिड़े को। 28 दिसंबर को- गायक पंडित व्यंकटेश और तबला वादक पंडित सुरेश तलवलकर को। .29 दिसंबर को- गायक अभय मलिक और संतूर वादक भजन सोपोरी को। |
| MP NEWS- विदिशा में महिला संविदा कर्मचारी की सेवाएं समाप्त Posted: 24 Nov 2021 11:39 AM PST विदिशा। नटेरन जनपद पंचायत में पदस्थ विकासखण्ड समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण (संविदा) श्रीमती ज्योति मालवीय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। इस प्रकार का आदेश मध्यप्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति के संचालक श्री आरएस रघुवंशी के द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि विकासखण्ड समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण (संविदा) श्रीमती ज्योति मालवीय पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर शासकीय कार्यो का निर्वहन ना करना। जिसकी सूचना पूर्व में विभिन्न स्तरों से अवगत कराई गई है। श्रीमती मालवीय विगत पांच माह से अनुपस्थित रहने से शासकीय कार्य प्रभावित होने के कारण ततसंबंध में श्रीमती मालवीय को कारण बताओ पत्र भी जारी किए गए थे। इसके पश्चात भी पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई हैं। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विकासखण्ड समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण (संविदा) श्रीमती ज्योति मालवीय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास के सिद्धांत पार्ट-3 Posted: 24 Nov 2021 11:31 AM PST mp tet varg 3 notes in hindi- principles of child developmentजैसा कि हमने बाल विकास के पिछले दोनों आर्टिकल्स में जाना की बाल विकास निरंतरता के सिद्धांत, विकास क्रम की एकरूपता, वैयक्तिक अंतर, सामान्य से विशेष की ओर, एकीकरण का सिद्धांत आदि पर आधारित है। इसी क्रम में आज हम आगे के सिद्धांत जानेंगे। दिशा का सिद्धांत- Principle of Directionबाल विकास के सिद्धांत मुख्य रूप से 2 दिशाओं को फॉलो करते हैं - सिरोदपादोन्मुखी विकास (Cephalocaudal Development) यह तो हमने अपने आसपास देखा ही है कि कोई भी बच्चा जन्म के बाद सबसे पहले अपनी गर्दन को साधना सीखता है। जब तक बच्चा गर्दन को साधना नहीं सीखता, तब तक हम बच्चे को उसकी गर्दन को सहारा देकर गोद में उठाते हैं और जब वह गर्दन साधना सीख जाता है तो हम उसको आसानी से उठा पाते हैं। गर्दन साधना सीखने के बाद बच्चा अपने अन्य अंगों पेट, हाथ, पैर आदि पर नियंत्रण करना भी सीख जाता है। तो बस यह तो हम सबने देखा ही है और इसका नाम है, सिरोदपादोन्मुखी विकास (Cephalocaudal Development) सिरोदपादोन्मुखी शब्द का अर्थ है- सिर से पैर की तरफ विकास होना। इसी तरह इंग्लिश में Cephalo का अर्थ है- Head (सिर) Caudal का अर्थ है- Leg / Tail (पैर/पूँछ)। अगर आपको इस एक शब्द का मतलब पता चल गया तो आगे कुछ भी याद करने की जरूरत नहीं है। इस एक शब्द से ही आपको पता चल जाएगा कि बालक का विकास सिर से पैर की ओर होता है और इसे ही लंबवत या Longitudinal direction भी कहा जाता है। समीपस्थ दूरस्थ विकास (Proximodistal Development)जब एक कोशिका से भ्रूण का विकास होना शुरू होता है तो सबसे पहले उसके शरीर के मध्य भाग में स्थित अंग जैसे- रीड की हड्डी, ब्रेन, हार्ट आदि बनते हैं जबकि बाहरी अंग जैसे- हाथ, पैर बाद में बनते हैं। इसी प्रकार बच्चे के जन्म के बाद भी सबसे पहले वह शरीर के मध्य भागो जैसे- गर्दन पर नियंत्रण करना सीखता है। जबकि बाहरी अंगों जैसे- हाथ, पैर पर नियंत्रण करना बाद में सीखता है। इसी को समीपस्थ दूरस्थ विकास, केंद्र से परिधि की ओर विकास, प्रॉक्सिमोडिस्टल डेवलपमेंट, सेंट्रल टू पेरिफेरी डेवलपमेंट कहा जाता है। इन दोनों दिशाओं के अनुसार ही बालक का विकास होता है। अगले आर्टिकल में हम विकास के सिद्धांतों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर जानेंगे। MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिगम 1-2, Multiple Choice Questions ( MCQ) अधिगम Learning बाल विकास की अवधारणा, Concept of Child Development विकास के प्रकार, Types Of Development बाल विकास के सिद्धांत- Principles of Child Development अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें। |
| शिकायत करने के लिए मजदूरों को अंग्रेजी अनिवार्य क्यों- Khula Khat Posted: 24 Nov 2021 09:57 PM PST महोदय, सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में असंगठित क्षेत्र के मजदूर, लोक कलाकारों, फेरीवालों की शिकायतों के समाधान के लिए वेब पोर्टल बनवाया है, इस पोर्टल पर वही मजदूर शिकायत कर सकता है जिसे अंग्रेजों की अंग्रेजी का ज्ञान हो, ऑनलाइन फॉर्म-सूचनाएँ व ओटीपी व ईमेल अलर्ट की सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में है। इस वेब पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत फार्म को ऐसा कोई भी आम आदमी नहीं भर सकता है जिसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान न हो। क्या मंत्रालय के अधिकारी बताने का कष्ट करेंगे कि देश के किस कोने के मजदूर अंग्रेजी में कामकाज करते हैं जो ऑनलाइन सेवाओं के नाम पर पूरे देश के 99.99 प्रतिशत मजदूरों पर सिर्फ अंग्रेजी थोप रहे हैं? यह पोर्टल केवल अंग्रेजी में इसलिए बनाया गया है ताकि अंग्रेजी न जानने वाले देश के मजबूर मजदूर नागरिक अपनी शिकायत ही दर्ज न कर सकें। वेबसाइट पर हिन्दी भाषा में शिकायत दर्ज कराने पर खुली रोक है, लिखा है कि शिकायत फार्म में केवल अंग्रेजी के अल्फाबेट ही लिखे जा सकते हैं। आपसे विनती है कि केवल चिट्ठी को उन तक भेजने तक सीमित न रहें बल्कि ठोस कार्यवाही करें ताकि ई-श्रम के शिकायत पोर्टल को राजभाषा हिन्दी व भारत की सभी भाषाओं में शुरू किया जाए, लोगों के पोर्टल पर उपलब्ध फार्म को अपनी चुनी भाषा में भरने का विकल्प दिया जाए ताकि किसी भी नागरिक के साथ अंग्रेजी के आधार पर भेदभाव न हो। भवदीय: अभिषेक कुमार, ग्राम सुल्तानगंज, तहसील बेगमगंज, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश |
| जीव द्रव्य क्या है, क्या इसके बिना जीवित रह सकते हैं - science general knowledge in hindi Posted: 24 Nov 2021 10:13 PM PST What is Protoplasm, Can we live without Itयह तो हम सब जानते हैं हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है लेकिन क्या कभी सोचा है कि केवल ऑक्सीजन से काम नहीं चलता। ऑक्सीजन तो मुर्दे को भी मिलती है लेकिन वह जीवित नहीं होता। जीवित रहने के लिए जीवद्रव्य भी जरूरी है। वृद्धावस्था में जीव द्रव्य की मात्रा कम होने लगती है यही कारण है कि शरीर में पूरी कोशिकाएं होने के बावजूद वह काम नहीं कर पातीं। शरीर में कोशिकाओं का क्या महत्व हैविज्ञान के सभी विद्यार्थी जानते हैं कि जीवधारियों का शरीर, कोशिका (Cell) का बना होता है। इन कोशिकाओं की संख्या एक (Unicellular / एककोशिकीय जीव जैसे -अमीबा) से लेकर अनेक (Multicellular / बहुकोशिकीय जीव जैसे- मनुष्य) तक होती है। यदि कोशिकाएं नहीं होंगी तो शरीर का अस्तित्व ही नहीं होगा। हमारे शरीर में जैविक क्रिया कहाँ होती हैं- Where do vital activities take place in our bodyकोशिका ही वह स्थान है जहां सभी प्रकार की जैविक क्रियाएं (Vital Activities) जैसे- श्वसन (Respiration), पाचन (Digestion), उत्सर्जन (Excretion) आदि होती हैं। इन कोशिकाओं को अपना कार्य करने के लिए कुछ विशेष कोशिकागों या कोशिकाअंगकों (Cell Organelles) की जरूरत होती है। जैसे- कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य, केंद्रक, माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम, लाइसोसोम, गोल्जीबॉडी आदि। यह कोशिका अंगक एक द्रव माध्यम में ही अपना कार्य करते हैं। जिसे जीवाद्रव्य कहते हैं। जीव द्रव्य क्या है, यह किससे मिलकर बना होता है- What is Protoplasm and How it formsकिसी भी कोशिका को घेरे हुए जो बाहरी आवरण होता है उसे कोशिका झिल्ली या कोशिका कला (Cell membrane or Plasma membrane) कहते हैं जबकि पादप कोशिका में इसके बाहर एक और आवरण पाया जाता है, जिसे कोशिका भित्ति (Cell wall) कहते हैं जिसकी चर्चा हम फिर कभी करेंगे। कोशिका झिल्ली, एक कवर की तरह सभी कोशिकांगों और उसके अंदर मौजूद द्रव्य जो कि अर्धतरल या जेली सामान होता है। कोशिका के अंदर उपस्थित इस द्रव्य को कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) कहते हैं। चूँकि इसी कोशिका के अंदर केंद्रक (Nucleus Or kariyon) उपस्थित होता है, जो कि कोशिका की सभी क्रियाओं पर नियंत्रण रखता है। इस केंद्रक की बाहरी झिल्ली को केंद्रक झिल्ली या (Nuclear Membrane) कहते हैं और इसके अंदर जो द्रव भरा होता है उसे केंद्रक द्रव्य (Nucleoplasm) कहते हैं। इन्हीं दोनों द्रव्यों कोशिकाद्रव्य और केंद्रकद्रव्य को मिलाकर जीवद्रव्य कहा जाता है। Huxley ने इसे "जीवन का भौतिक आधार (physical basis of life)" कहा जो कि किसी भी कोशिका के सही ढंग से काम करने के लिए अति आवश्यक है। इसे हम गणित के फार्मूले में भी बाँध सकते हैं:- Protoplasm = Cytoplasm + Nucleoplasm या P=C+N |
| झूठी गवाही के लिए धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ किस कोर्ट में परिवाद दायर होगा - CrPC section 195-क Posted: 24 Nov 2021 10:53 AM PST कई बार गवाह को प्रलोभन देकर अथवा किसी प्रकार का भय दिखाकर और धमकी देकर उसे झूठी गवाही देने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। गवाही के बाद दबाव मुक्त हो जाने पर वह व्यक्ति धमकी देने वाले के खिलाफ कार्यवाही करना चाहता है, तब उसे कहां शिकायत करनी चाहिए। किस स्तर के कोर्ट में वह परिवाद दायर कर सकता है। आइए जानते हैं:- दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 195 (क) की परिभाषाकोई भी साक्षी या अन्य व्यक्ति जिसने भारतीय दंड संहिता की धारा 195 (क) के अंतर्गत बयान दिया था, वह व्यक्ति उसी न्यायालय में जहाँ आरोप का विचारण किया जा रहा है, उस व्यक्ति के खिलाफ जिसने झूठा साक्ष्य देने के लिए मजबूर किया था उसकी शिकायत कर सकता है। नोट:- बिना साक्षी या अन्य व्यक्ति जिसने धमकी, प्रलोभन, आदि में साक्ष्य दिए गए उसकी शिकायत के बाद ही न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लिया जाएगा। - लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| CMO का 6 साल पुराना वीडियो वायरल, सस्पेंड - MP NEWS Posted: 24 Nov 2021 10:39 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर शहर की नगर पालिका में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। करीब 6 साल पुराने 3 वीडियो वायरल हो गए थे। वीडियो में पीके सिंह अपनी महिला मित्र के साथ दिखाई दे रहे हैं। सीएमओ पीके सिंह का कहना है कि यह पुराने समय की पर्सनल बातें है। इन बातों का अब क्या होना। रही बात शासकीय योजना का लाभ दिलाने की तो यह गलत है। इस तरह का कोई फायदा नहीं दिलाया। यह वीडियो सन 2014-15 के बताए जा रहे हैं। आवाज सुनाई दे रही है जिसमें वह कह रहे हैं कि ₹5000000 तक दे सकता हूं लेकिन परमानेंट नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि मैंने घर पर खाना बनाने वाले को परमानेंट करवा दिया। वह बहुत खुश है। बता रहे हैं कि मेरे पास 10 करोड़ की प्रॉपर्टी है। तुम्हें पैसों से तोल दूंगा। गुड़गांव में चार करोड़ का फ्लैट है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद ग्वालियर संभाग के कमिश्नर ने सीएमओ को सस्पेंड कर दिया। वीडियो लोकायुक्त की जांच का विषय हैसीएमओ का कहना है कि यह उनका निजी वीडियो है। अब इन बातों का क्या होना। एडवोकेट आनंद तिवारी का कहना है कि वीडियो किसने और क्यों वायरल किया यह अलग विषय है लेकिन जिस प्रकार वीडियो में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी और गुड़गांव में चार करोड़ का बंगला बताया गया है, मामला लोकायुक्त की जांच का विषय है। लोकायुक्त हो स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। जब 6 साल पहले 10 करोड़ की प्रॉपर्टी थी तो आज कितनी हो गई होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| IIM INDORE- 4 दिन में 11 अधिकारी पॉजिटिव, फिर भी लॉकडाउन नहीं Posted: 24 Nov 2021 07:02 AM PST इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर में पिछले 4 दिन में 11 अधिकारी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। पहले दो अधिकारी पॉजिटिव मिले थे और पिछले 24 घंटे में यहां 9 नई पॉजिटिव मिले हैं। बावजूद इसके आईआईएम इंदौर को लॉकडाउन नहीं किया गया है। 24 घंटे में 13 नागरिक पॉजिटिव मिलने के बाद इंदौर शहर में एक बार फिर आम नागरिकों में चिंता की स्थिति देखी जा रही है। जितने भी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं सभी को कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम वाली वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं परंतु संक्रमण को प्रारंभिक स्थिति में ही रोक लेना अनिवार्य है। नंबर वन इंदौर वाली ट्रॉफी के साथ सेल्फी लीजिएनगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि देश में स्वच्छता में 5 बार नंबर वन रहने पर इंदौर को मिली ट्रॉफी और विभिन्न सर्टिफिकेट को अब एक सेल्फी प्वाइंट बनाकर रखा जाएगा। इंदौर के युवाओं में ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने के उत्साह को देखते हुए निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति सेल्फी प्वाइंट पर आकर ट्रॉफी के साथ अपनी सेल्फी ले सकता है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.
|
| GWALIOR MELA- ज्योतिरादित्य सिंधिया की चिट्ठी कलेक्टर ने आगे ही नहीं बढ़ाई Posted: 24 Nov 2021 10:39 AM PST ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पावर में होने और कोरोनावायरस संबंधी प्रतिबंध हट जाने के बाद व्यापारी ऐतिहासिक ग्वालियर मेले के आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। व्यवस्थाओं को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखी थी लेकिन इस चिट्ठी को आगे ही नहीं बढ़ाया गया। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर व्यापार मेला पूरे मध्यप्रदेश में कारोबार को प्रभावित करता है। केवल व्यापारी ही नहीं सरकार को भी मोटा मुनाफा होता है। ग्वालियर मेला प्राधिकरण तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्र पहुंचा ही नहींग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव निरंजनलाल श्रीवास्तव का कहना है कि टूटी छत्रियों, दुकानों व गंदगी के संबंध में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हमें नहीं, कलेक्टर को पत्र लिखा था। इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं भेजी गई है। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा आने वाले हैं। उनके आने के बाद ही मेले के संबंध में कुछ होगा। केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पांच अक्टूबर को ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को पत्र प्रेषित किया गया था। इसमें ग्वालियर व्यापार मेला मैदान को मेले को दुरुस्त करने का जिक्र किया था। पत्र में कोरोनाकाल में तत्कालिक तौर पर बनी सब्जी मंडी के कारण छतिग्रस्त हुईं संरचनाओं की मरम्मत कराने की बात सिंधिया ने लिखी थी, मगर इस पत्र को लिखे डेढ़ महीने (50 दिन) से अधिक हो गया है, इसके बाद भी प्रशासन हरकत में नहीं आया। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |