ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 25, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: पुलिस ने 50 बोतल देसी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Posted: 25 Nov 2021 08:52 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के समीप से पुलिस ने गुरुवार को एक शराब तस्कर को 50 बोतल देसी शराब लैला ब्रांड के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बौंसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद 

पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी किया। तलाशी के दौरान 21 वर्षीय युवक कठौन, रजौन निवासी आशीष रंजन को 50 बोतल लैला ब्रांड के देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि, कुल 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। आरोपी को कोरोना जांच कराते हुए बांका जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: उत्पाद विभाग द्वारा शराब जब्ती मामले में गिरफ्तार उप चालक को भेजा गया जेल

Posted: 25 Nov 2021 08:51 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुडरो मोर के समीप से उत्पाद विभाग द्वारा जप्त किए हुए शराब एवं गिरफ्तार उप चालक को गुरुवार को कोरोना जान कराने के साथ ही जेल भेज दिया। मालूम हो कि, मंगलवार को उत्पाद विभाग ने एक ट्रक से 247 पेटी विदेशी शराब को जब्त करते हुए उप चालक मालपुर पटना निवासी मुकेश कुमार को 

गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ के बाद बौंसी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। जिसके बाद गुरुवार को आरोपी मुकेश कुमार को जेल भेज दिया गया। जप्त ट्रक से उत्पाद विभाग ने 247 पेटी में कूल 7764 बोतल विदेशी शराब जप्त किया था। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार  शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: अज्ञात चोरों द्वारा नगदी सहित जेवरात की चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

Posted: 25 Nov 2021 08:50 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अचारज मोहल्ले में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार सुना घर पाकर अज्ञात चोरों के द्वारा 300000 की जेवरात सहित 20,000 नगदी की चोरी कर ली गई। अचारज मोहल्ला निवासी अनंत कुमार को पड़ोसियों द्वारा गुरुवार को घर में चोरी होने की सूचना दी गई। जिसके बाद बौंसी थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की 

मांग की गई है। बताया गया कि, अनंत कुमार झारखंड के गोड्डा जिले में रहते हैं। अज्ञात चोरों के द्वारा सुना घर का मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे अलमारी का ताला तोड़ा गया। उसके बाद जेवरात और नकदी की चोरी कर ली गई। जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: फरार वारंटी को जयपुर पुलिस ने सरैयाहाट थाना के किया सुपुर्द

Posted: 25 Nov 2021 08:49 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र प्रीतम यादव को जयपुर पुलिस ने गुरुवार को झारखंड के सरैयाहाट थाना के सुपुर्द कर दिया। जानकारी देते हुए जयपुर थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी प्रीतम यादव पर दुमका कोर्ट से वारंट निर्गत था। वारंट निर्गत होने के बाद 

वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि, बुधवार को पंचायत चुनाव के दौरान बांका डीएम एवं एसपी ने कुरूमटांड़ गांव के तिलकामांझी समीप से कस्टडी में लेकर जयपुर थाना के सुपुर्द कर दिया था। वहीं गुरुवार को सरैयाहाट से आए पुलिस पदाधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Barahat News: क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया उद्घाटन

Posted: 25 Nov 2021 08:48 AM PST

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। 5 स्टार रतनपुर के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोनडीहा बाराहाट दक्षणी के नव निर्वाचित मुखिया निज़ाम दुर्रानी एवं दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट के सचिव सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा रतनपुर के स्थानीय मैदान पर किया गया। उद्घाटन मैच खड़हारा एलेबन एवं मनियारपुर के 

मध्य खेला जा रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, आयोजक महेन्द्र सिंह, धुरूपलाल मंडल, कन्हैया सिंह, बिनोद मंडल वार्ड सदस्य मोख्तार अंसारी सहित सैकड़ों ग्रमीण उपस्थित थे। ग्रामीण परिवेश में क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आगन्तुक अतिथियों ने भूरी भूरी प्रसंसा की। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: लोडेड गिट्टी भरा गिट्टी हाईवा पलटा,बाल बाल बचे चालक

Posted: 25 Nov 2021 08:47 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग स्थित गोनोबारी तिखी मोड़ के समीप बीतेरात्रि बुधवार को झारखंड देवघर की ओर आ रही एक ओवर लोडिंग गिट्टी से लदे एक हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार की माने तो गिट्टी लोड हाईवा चालक को नींद आ जाने से अनियंत्रित होकर दुर्घटना 

हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के माने तो ट्रक पलटते ही चालक अपनी शुझ बुझ दिखाते हुए कुद कर जान बचाने में कामयाब रहा। घटना की सुचना मिलते ही चांदन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर  दुर्घटना ग्रस्त हाईवा को अपने कब्जे ले लिया।जबकि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचने के पूर्व चालक फरार होने में कामयाब रहा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Rewari News : 'सुखमणी साहिब पाठ के आयोजन को लेकर बैठक कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी

Posted: 25 Nov 2021 05:13 AM PST

रेवाड़ी, 25 नवंबर: पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजि.) की तरफ से निर्माणाधीन पंजाबी भवन में 28 नवंबर रविवार को प्रात: 9:30 बजे 'सुखमणी साहिब पाठ, भजन कीर्तन व लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज के सदस्यों में भवन में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें पंजाबी भवन में चल रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। समाज के प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि समाजिक सौहार्द बढ़ाने के लिए पाठ का आयोजन किया गया जा रहा है। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन के संदर्भ में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बैठक में चरनजीत चावला, पीयूष अरोड़ा, नरेंद्र गुगनानी, देवेंद्र अरोड़ा, लक्की परनामी, प्रिंस ग्रोवर, सतीश शर्मा, संजीव दुवा, श्याम चुग, शकन चांदना, धीरज मदान, संजय गेरा, एमएल तनेजा, दीपक वधावन, भीम गुलाटी, ओमप्रकाश खुराना, बीडी मलिक, कसूरी लाल गुलाटी, भीम मखीजा, सुरेंद्र अरोड़ा, सुनील ठकराल, रवि ठकराल, नरेश कालरा, हरीश मलिक, मोंटी अरोड़ा, दौलतराम चुग, डा. एससी गेरा, विशाल चक्रवर्ती, नरेंद्र मेहंदीरत्ता, वीना धींगड़ा, नरेंद्र बतरा आदि मौजूद थे।



समाज के प्रेस प्रवक्ता डा. नवीन अदलखा ने बताया कि पंजाबी समाज रेवाड़ी द्वारा संचालित वैवाहिक सेवा में पिछले एक वर्ष 1200 बच्चों के नाम शादियों के लिए रजिस्टर्ड हुए हैं और बहुत से बच्चों की शादियां इस माध्यम से हुई है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसी भवन में एक निशुल्क बैंक भी चलाया जा रहा है। जिसमें किसी भी बिरादरी के बच्चे किताबें ले सकते हैं। इस सेवा का 150 से अधिक बच्चों ने लाभ उठाया है।

Rewari News : अनजान लोगों के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

Posted: 25 Nov 2021 05:07 AM PST

 

नगर की अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि रेवाड़ी में कुछ समय में बड़ी संख्या में अनजान चेहरे आ गये है। दिनभर वो फेरी लगाने या कोई और साधन का सहारा लेकर गली, मौहल्ले, कॉलोनी, घर-घर की रेकी करते हैं। रात को मौका पाकर चोरी, लूट आदि की घटना को अंजाम देते है। स्मैक व अन्य तरह के नशे का व्यापार भी झुग्गी झोंपडी की आड में तेजी से फल फूल रहा है। रेवाड़ी शांतिप्रिय क्षेत्र है। यहां अचानक इतनी बड़ी संख्या में आये अनजान व्यक्तियों के कारण नगर की शांति के लिये बड़ा खतरा बन सकता है। प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की कि अभियान चलाकर इनका सत्यापन करें कि इनमें से किसी का अपराधिक रिकॉर्ड तो नही है। 



पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल को ध्यानपूर्वक सुना व शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में धर्म प्रचार प्रसार रेवाड़ी जिला भाजपा के संयोजक दलीप शास्त्री, वीर भगतसिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर, हमारा परिवार के प्रधान अरूण गुप्ता, शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शम्मी शर्मा, बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान रितेश भार्गव, जलवा डांस अकेडमी के निर्देशक परवीन ठाकुर, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष रमेश सचदेवा, नवप्रेरणा संस्था के प्रधान हरीश मलिक, सहयोग एक प्रयास की प्रधान विजय चौहान, जयमाला कौशिक, सुनीता रानी, मोती चौक व्यापार संगठन के पूर्व प्रधान रमेश मितल, आर्य समाज रोड एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र अग्रवाल, वीर भगतसिंह के उप प्रधान किशोरी लाल नंदवानी ने प्रमुखत सहयोग किया।

Rewari News : मुख्यमंत्री 05 विकास योजनाओं का उद्घाटन व 14 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Posted: 25 Nov 2021 05:01 AM PST

रेवाड़ी, 25 नवंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को बावल में आयोजित विकास रैली में जिला रेवाड़ी वासियों को करोड़ों रुपए की लागत से तैयार योजनाओं का उद्घाटन व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर तोहफा देगें। यह जानकारी हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दी।



सहकारिता मंत्री एवं विकास रैली के संयोजक डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बावल में आयोजित विकास रैली में राव बिरेन्द्र सिंह इंजीनियरिंग कालेज जैनाबाद में कैंटीन ब्लॉक,  गांव रामपुरा व गांव बास बिटौडी में 33केवी सब स्टेशन, बावल रेलवे स्टेशन रोड़ पर रेलवे ओवर ब्रिज व सीसीएस एचएयू कृषि कालेज बावल स्थित ब्वायज होस्टल की विकास योजनाओं का उद्घाटन कर जिले की जनता को समर्पित करेगें। डा. बनवारी लाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भडंगी राजगढ़ से धारण फिरनी, नंदरामपुरबांस-जड़थल से नंदरामपुरबास गढ़ी, राजगढ़ से कुतीना राजस्थान बोर्डर, काठूवास से बोलनी, रेवाड़ी कोटकासिम रोड़ से लौधाना तथा खेड़ी मोतला वाटर वर्क्स से लोक निर्माण रोड़ तक गढ़ी से बग्थला सडक़ निर्माण कार्य, करावरा मानकपुर से नूरपुर, नांगल कुमरोधा से मोतला कलां व शादीपुर से जखाला की ढाणी तक सडक़ मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय महिला महाविद्यालय बावल के नए भवन का निर्माण, रेवाड़ी-शाहजांहपुर रोड का चौडीकरण, लेवल क्रासिंग 61 रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे लाइन क्रासिंग पर चार मार्गीय रेलवे ओवर ब्रिज तथा गांव रामपुरा में वेयरहाउस कॉम्पलैक्स व ऑयल मिल विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेगें।

Pathargama News: घटे पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों पर राज्य सरकार की बेरुखी पर बरसे भाजपा कार्यकर्ता

Posted: 25 Nov 2021 02:22 AM PST




ग्राम समाचार:- पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹10 प्रति लीटर की कीमत घटाए जाने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया| पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाने और राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध प्रदर्शन के दौरान आम लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाजपाइयों का साथ दिया| विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत, प्रखंड मंत्री सुबोध भगत, प्रखंड कार्यकारिणी समिति सदस्य विनोद कुंवर, नंदलाल मोदी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे|

अमन राज:-

Pathargama News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

Posted: 25 Nov 2021 02:12 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत महेशलिटी में किया गया। शिविर का उद्घाटन कार्यपालक दंडाधिकारी एजाज आलम,बीडीओ अमल कुमार, सीओ संतोष बैठा ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। मौके पर बीडीओ पथरगामा ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीणों की किसी प्रकार की समस्या का निदान करने के लिए है। सभी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया है। जहाँ आप जानकरी ले सकेंगे। कहा कि किसी भी योजना में ग्रामीणों को कोई दिक्कत हो तो वह संबंधित स्टॉल में जाकर वहां बैठे पदाधिकारी से पूछ कर उसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम में लेबर कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मौके पर आवेदन भी जमा लिए गए। सीओ संतोष बैठा ने भी कई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अभियान के तहत सभी योजनाओं का स्टॉल में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। समस्या समाधान के लिए लोगों ने आवेदन दिए। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित रंजन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित, कृषि आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी, प्रखंड समन्वयक पीएमएवाई महेश कुमार, प्रखंड समन्वयक एसबीएम मुकेश कुमार, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, तेजस्विनी के प्रखंड समन्वयक भानु प्रिया, अंचल निरीक्षक उमेश वैद्य, प्रधान कार्यकारिणी समिति ग्राम पंचायत महेशलिट्टी लिलीसी हेंब्रम, पंचायत सचिव अनुज कुमार झा के अलावा तमाम सरकारी कर्मी मौजूद थे|

अमन राज:-

Post Bottom Ad

Pages