Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- JABALPUR JOBS- 10वीं-12वीं, साइंस ग्रेजुएट एवं पॉलिटेक्निक के लिए नौकरियां
- Small business ideas: सर्टिफाइड प्लंबर बनिए, सरकारी काम मिलेंगे
- BHOPAL NEWS- ऑफिस जा रहे पापा को बाय बोलने आया मासूम छत से गिरा, मौत
- MP NEWS- शिक्षक, सचिव और एएनएम सस्पेंड, 3 जिलों में कार्रवाई
- HATCHBACK कार में हैचबैक का क्या मतलब होता है- GK in Hindi
- MP TET VARG-3 Topic- विकास को प्रभावित करने वाले कारक और उनका अधिगम से संबंध
- मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बिजली के उपयोग के लिए गाइडलाइन जारी - MP NEWS
- क्या चरित्रहीन महिला को भी निजिता का अधिकार प्राप्त है, जानिए- Legal General Knowledge
- DAVV NEWS- परीक्षाओं का टाइम टेबल तैयार, 16 से क्लास रूम में होंगी
- MP WEATHER FORECAST- अरब सागर से बादल आ रहे हैं, मध्यप्रदेश में बरसेंगे
- MP NEWS- उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में OBC आरक्षण 14 प्रतिशत रहेगा : हाईकोर्ट
- सिंगरौली कलेक्टर के FIR वाले आदेश पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक- MP NEWS
- GWALIOR हाईकोर्ट ने भोपाल के हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जांच के आदेश दिए
- MP GOVT JOBS- कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की भर्ती हेतु UGC का सर्कुलर जारी
- SGSITS INDORE ने नियमित कक्षाएं स्थगित कर दीं- MP COLLEGE NEWS
- MP CORONA NEWS- इंदौर में 12 प्रदेश में 23 पॉजिटिव मिले, 10 दिन में 134
- ऑफलाइन स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स को कलेक्टर का साथ मिला - BHOPAL NEWS
- भाजपा कार्यालय में घुसकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, बिसाहूलाल को बर्खास्त करो- BHOPAL NEWS
| JABALPUR JOBS- 10वीं-12वीं, साइंस ग्रेजुएट एवं पॉलिटेक्निक के लिए नौकरियां Posted: 27 Nov 2021 05:23 PM PST जबलपुर। 10वीं-12वीं पास, साइंस ग्रेजुएट एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वालों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर के जॉब सीकर्स रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। रिक्रूटमेंट के लिए कैंप कटंगा में लगेगा। जबलपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय तथा यशस्वी ग्रुप द्वारा बेरोजगार युवाओं हेतु कैंपस ड्राईव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय कटंगा में 30 नवम्बर को किया जायेगा। कैपस ड्राईव में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां (ऑटो मोबाईल एवं फूड इंडस्ट्री पीथमपुर तथा रतलाम) शामिल होंगी। ड्राईव में सम्मिलित होने हेतु योग्यता दसवीं, बारहवीं, बीएससी, एमएससी तथा आईटीआई एवं पोलिटेक्निक डिप्लोमा योग्यता वाले तथा 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु वाले आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। आवेदक प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक कटंगा स्थित जिला रोजगार कार्यालय चतुर्थ तल उद्योग भवन टी.वी.टावर के पास जबलपुर में अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नवम्बर 7620603268 और दूरभाष नंबर 0761-4007028 पर संपर्क किया जा सकता है। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| Small business ideas: सर्टिफाइड प्लंबर बनिए, सरकारी काम मिलेंगे Posted: 27 Nov 2021 05:08 PM PST भोपाल। कुछ समय पहले तक प्लंबर एक ऐसा मैकेनिक होता था जिसे काम तो आता था परंतु उसके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं होता था। भारत सरकार ने प्लंबिंग का काम करने वाले प्लंबर के लिए सर्टिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है। सर्टिफाइड प्लंबर स्कोर सरकारी काम भी मिलेगा और प्राइवेट काम में उसकी प्रतिष्ठा दूसरों से ज्यादा होगी। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन प्रारंभ किया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस क्षेत्र में पूर्व से कार्यरत अनौपचारिक रूप से कुशल मानव संसाधन के recognition of prior learning योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाणीकरण किया जाना है। इस योजना का क्रियान्वयन आईटीआई के माध्यम से किया जाएगा। भारत के सभी जिलों में इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किए जा रहे हैं। इसके लिए समस्त ऐसे हितग्राही जो प्लम्बिंग क्षेत्र में विगत कई वर्षो से कुशल कारीगर के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं उनके पास किसी भी प्रकार का प्रमाणीकरण, प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं है। वह योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा अपने नजदीकी आईटीआई में सम्पर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- ऑफिस जा रहे पापा को बाय बोलने आया मासूम छत से गिरा, मौत Posted: 27 Nov 2021 02:43 PM PST भोपाल। कल सारा मोहल्ला और आज पूरा भोपाल भगवान से एक प्रार्थना जरूर कर रहा है कि इस तरह के हादसे दोबारा ना हो। डेढ़ साल का मासूम बच्चा तीसरी मंजिल की रेलिंग पर खड़े होकर ऑफिस जा रहे अपने पापा को बाय बोल रहा था। वहीं से अचानक गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दुर्गा नगर सेमरा, स्टेशन बजरिया क्षेत्र की हैमूलत: शाजापुर के रहने वाले राजेन्द्र विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। वह भोपाल में दुर्गा नगर सेमरा में पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रहते हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा काम पर जाने के लिए घर से निकले। इस बीच उनका डेढ़ साल का बेटा बिहान विश्वकर्मा अपने पांच वर्षीय बड़े भाई के साथ पापा को बाय करने के लिए तीसरी मंजिल स्थित छत पर पहुंच गए। डेढ़ साल का बिहान छत की रेलिंग पर चढ़कर बाय करने लगा। इसी दौरान रेलिंग के बीच के गैप होने की वजह से वह नीचे गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही मां चीख उठी। बच्चे को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थीं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- शिक्षक, सचिव और एएनएम सस्पेंड, 3 जिलों में कार्रवाई Posted: 27 Nov 2021 02:31 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ट्राइबल डिपार्टमेंट में माध्यमिक शिक्षक आदित्य आर्य को सस्पेंड कर दिया गया। गुना में ग्राम पंचायत के सचिव हरिसिंह रघुवंशी को निलंबित किया गया और आगर मालवा जिले में टीकाकरण कार्य में लापरवाही के कारण एएनएम रेखा गुजराती को सस्पेंड किया गया। FIR के बाद माध्यमिक शिक्षक आदित्य आर्य सस्पेंडबैतूल। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड चिचोली के हाई स्कूल दूधिया के माध्यमिक शिक्षक श्री आदित्य आर्य के विरुद्ध थाना चिचोली में धारा 354, 354 (क) भादवि, 7, 8 पास्को एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध होने एवं उक्त अपराध में गिरफ्तार किए जाने के कारण श्री आर्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1986 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत महूखांन के सचिव हरिसिंह रघुवंशी निलंबितगुना जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख द्वारा सचिव ग्राम पंचायत महूखांन श्री हरिसिंह रघुवंशी को निलंबित कर दिया है। सचिव श्री हरिसिंह रघुवंशी द्वारा समग्र पेंशन हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन में पेंशन हितग्राही कालूराम पुत्र श्री गणेशा हरिजन निवासी ग्राम महूखांन को जीवित होते हुए भी पेंशन पोर्टल पर मृत घोषित किये जाने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा गुजराती सस्पेंडआगर-मालवा जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान अंतर्गत जारी टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस मालवीय ने उप स्वास्थ्य केंद्र पालड़ा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा गुजराती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि शनिवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत नायक एवं खंड विस्तार प्रशिक्षक भगवान सिंह डंगवाल के द्वारा टीकाकरण सत्र के निरीक्षण के दौरान एएनएम रेखा गुजराती टीकाकरण स्थल पर अनुपस्थित पाई गई। कर्तव्य पर अनुपस्थित रहना प्रथम दृष्टया अपने पदीय कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| HATCHBACK कार में हैचबैक का क्या मतलब होता है- GK in Hindi Posted: 27 Nov 2021 02:22 PM PST इन दिनों बाजार में कई तरह की कार उपलब्ध है। SUV तो मार्केट में सबसे पॉपुलर हो गई है लेकिन हैचबैक कारों का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। ज्यादातर लोग जो अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क होते हैं, हैचबैक कार खरीदना पसंद करते हैं। सवाल यह है कि किसी कार में ऐसा क्या होता है जिसके कारण उसे हैचबैक कहा जाता है। यह समझते हैं कि HATCHBACK टेक्नोलॉजी क्या है:- सेडान कार और हैचबैक कार में क्या अंतर हैदरअसल यह काफी सिंपल लेकिन बहुत महत्वपूर्ण तकनीक है। भारत में बिकने वाली ज्यादातर कारों में 4 दरवाजे और सामान रखने के लिए एक डिग्गी होती है। हैचबैक कार में 5 दरवाजे होते हैं। यानी पीछे की तरफ सामान रखने के लिए डिग्गी का दरवाजा कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि यदि जरूरत पड़ती है तो कार में सवार यात्री पीछे के दरवाजे से बाहर निकल सकते हैं। पिछले दरवाज़े को बूट डोर या हैच भी कहा जाता है, यहीं से नाम पड़ा, हैचबैक। हजारों कार एक्सीडेंट की स्टडी करने के बाद यह पाया गया कि यदि यात्रियों के पास पीछे के दरवाजे से निकलने का विकल्प होता तो शायद वह जिंदा बचे जाते अथवा गंभीर रूप से घायल नहीं होते। सड़कों पर लगातार एक्सीडेंट के कारण कार को सिर्फ यात्रा पूरी करने के लिए नहीं बल्कि दुर्घटना के समय यात्रियों की जान बचाने के लिए भी डिजाइन किया जाने लगा है। इसीलिए कार खरीदते समय लोग उसकी क्रश रिपोर्ट और एयर बलून के बारे में पूछना नहीं भूलते। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP TET VARG-3 Topic- विकास को प्रभावित करने वाले कारक और उनका अधिगम से संबंध Posted: 27 Nov 2021 02:02 PM PST factors affecting the development and Their relationship with Learningजैसा कि हम अब तक जान चुके हैं कि विकास एक सतत और जीवन पर्यंत (Continuous And Lifelong) चलने वाली प्रक्रिया है चूँकि यह एक बहुत ही लंबी यात्रा है तो इस विकास की यात्रा में आने वाला हर चरण या स्टॉपेज चाहे वह आंतरिक हो या बाहरी इसे किसी ना किसी रूप से प्रभावित अवश्य करेगा। बाल विकास को प्रभावित करने वाले आंतरिक व बाह्य कारक- External and Internal factors affecting the child developmentबाल विकास को प्रभावित करने वाले आंतरिक कारकों में मुख्य रूप से वंशानुगति (Heridity), शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health), बुद्धि (Intelligence), संवेगात्मक कारक (Emotional Factors) आदि हैं। जबकि बाहरी कारकों में मुख्य रूप से वातावरण (Environment), गर्भावस्था के दौरान माता का स्वास्थ्य, परिवेश, जीवन की घटनाएं, भौतिक वातावरण, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति आदि मुख्य हैं। शिक्षणशास्त्र में विकास और अधिगम का महत्व- Role of Development and Learning in Pedagogyचूँकि विकास और अधिगम (Development and Learning) परस्पर संबंधित है, इसीलिए विकास का प्रभाव अधिगम पर भी पड़ता है और अधिगम का प्रभाव, विकास पर भी पड़ता है। विकास की अवस्थाओं के अनुसार ही, अधिगम होता है परंतु यदि विकास ही सही ढंग से ना हो तो अधिगम भी प्रभावित होगा। विकास और अधिगम के इस घनिष्ठ संबंध को देखते हुए पाठ्यचर्या का विकास ( Development of Curriculum ) इस तरह से किया जाना चाहिए जो बालक के शारीरिक व मानसिक विकास के अंतरसंबंधों के अनुकूल हो। इस प्रकार की पाठचर्या को ही बाल केंद्रित पाठचर्या ( child centred curriculum) कहा जाता है, ऐसी पाठचर्या का निर्माण बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं की डिमांड के अनुसार किया जाता है। MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिगम 1-2, Multiple Choice Questions ( MCQ) अधिगम Learning बाल विकास की अवधारणा, Concept of Child Development विकास के प्रकार, Types Of Development बाल विकास के सिद्धांत- Principles of Child Development अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें। |
| मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बिजली के उपयोग के लिए गाइडलाइन जारी - MP NEWS Posted: 27 Nov 2021 01:56 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में शासकीय कार्यालयों में बिजली के उपयोग के लिए गाइडलाइन जारी की है। क्योंकि मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन कम होता जा रहा है अतः 10% बिजली की बचत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शायद यह पहली बार है जब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सर्कुलर जारी किया गया। यानी कि भविष्य में ऐसा भी हो सकता है कि जिस ऑफिस में सामान्य प्रशासन विभाग के ऊर्जा की बचत के नियमों का उल्लंघन हो वहां इस कारण से कर्मचारियों को दंडित किया जाए। |
| क्या चरित्रहीन महिला को भी निजिता का अधिकार प्राप्त है, जानिए- Legal General Knowledge Posted: 27 Nov 2021 01:45 PM PST भारतवर्ष में 5000 वर्षों से अधिक के इतिहास में महिलाओं की निजता का सम्मान किया जाता रहा है। निजता यानी प्राइवेसी ना केवल महिलाओं का सामाजिक अधिकार है बल्कि भारत में उनका संविधानिक अधिकार भी है लेकिन कुछ महिलाएं अपनी प्राइवेसी का दायरा बदल देती है। वह एक से अधिक पुरुषों के साथ संबंध स्थापित करती है और कई बार अपने फायदे के लिए अथवा धन कमाने के लिए ऐसा करती है। प्रश्न यह है कि क्या इस प्रकार की चरित्रहीन महिला को भी संविधान द्वारा प्रदत्त निजता का अधिकार प्राप्त है:- सुप्रीम का महत्वपूर्ण जजमेंट महाराष्ट्र राज्य बनाम मधुकर नरायनउक्त मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि एक चरित्रहीन महिला को भी निजिता का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है और उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। इस मामले में तथ्य यह था कि एक पुलिस इंस्पेक्टर एक महिला के घर वर्दी पहनकर गया एवं उस महिला से लैंगिक संबंध स्थापित करना चाहा किंतु महिला ने उसे इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने महिला के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की लेकिन महिला ने हल्ला मचा दिया और पुलिस अधिकारी पकड़ा गया। उस अधिकारी ने अपनी और से तर्क दिया कि महिला चरित्रहीन थी जो ऐसा कार्य करती रहती है लेकिन न्यायालय में उसका साक्ष्य मान्य नहीं हैं एवं न्यायालय ने उसके इस साक्ष्य को अस्वीकार कर दिया एवं पुलिस अधिकारी को महिला के अनुच्छेद 21 के द्वारा प्रदत्त एकान्तता के अधिकार के उल्लंघन करने के लिए दोषी ठहरा कर दण्डित किया गया। - लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| DAVV NEWS- परीक्षाओं का टाइम टेबल तैयार, 16 से क्लास रूम में होंगी Posted: 27 Nov 2021 07:27 AM PST इंदौर। Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore द्वारा पहले की तरह परीक्षा हॉल में ऑफलाइन एग्जाम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। टाइम टेबल भी रेडी हो गया है। BBA-BCA की 16 और MCom, MSc, MPhc की परीक्षाएं 22 दिसंबर से होंगी। जल्द ही टाइम टेबल ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई देगा। डा. अशेष तिवारी, परीक्षा नियंत्रक, डीएवीवी ने पुष्टि करते हुए बताया कि एमकाम, एमएससी, एमएचएससी, बीबीए, बीसीए की परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है। अगले सप्ताह टाइम टेबल निकाला जाएगा। एमए की परीक्षा जनवरी में रखेंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने लगा है परंतु यूनिवर्सिटी के पास इसके लिए कोई प्लान भी नहीं है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एग्जाम इंपॉर्टेंट पॉइंट्स- बीबीए-बीसीए तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के 16 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच पेपर होंगे। - एमएससी, एमकाम, एमएचएससी तीसरे सेमेस्टर की 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक परीक्षा होगी। - इनमें कुल 18 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। - कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। - प्रत्येक परीक्षा हाल में 40-50 विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था होगी। - प्रत्येक परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी रखनी है। - परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क रखना भी जरूरी है। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| MP WEATHER FORECAST- अरब सागर से बादल आ रहे हैं, मध्यप्रदेश में बरसेंगे Posted: 27 Nov 2021 07:09 AM PST भोपाल। नफा या नुकसान यह तो किसान की फसल पकने के बाद ही पता चलेगा लेकिन सर्दी के मौसम में दक्षिण के बादल लोगों के स्वास्थ्य के लिए निश्चित रूप से हानिकारक होंगे। अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह बादल मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में आकर बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्वी अरब सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा तथा उसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा मध्यपूर्व अरब सागर तक पहुंचेगा। इस दबाव के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा उत्तर पूर्वी अरब सागर होते हुए गुजरात के पश्चिमी भागों तक विकसित हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिनांक 29 नवंबर को महाराष्ट्र में और दिनांक 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के आसमान में अरब सागर के बादल पहुंच जाएंगे। मध्य प्रदेश के धार, खंडवा, खरगोन, बेतूल, इंदौर तथा भोपाल आदि जिलों में बारिश होने की संभावना है। मध्यप्रदेश के आसमान पर कितने बादल आएंगे और कितनी बारिश होगी इसका अनुमान दिनांक 29 नवंबर को ही लगाया जा सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में OBC आरक्षण 14 प्रतिशत रहेगा : हाईकोर्ट Posted: 27 Nov 2021 06:52 AM PST जबलपुर। हाई कोर्ट ने साफ किया कि हाई स्कूल शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) आरक्षण 14 प्रतिशत ही रहेगा। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व जस्टिस सुनीता यादव की युगलपीठ ने इस अंतरिम आदेश के साथ ही राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है। याचिकाकर्ता प्रयागराज निवासी सुनील तिवारी की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता सामान्य वर्ग से आता है। उसने शिक्षक भर्ती परीक्षा दी थी। उसे प्रतीक्षा सूची में स्थान मिला लेकिन ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत दे दिए जाने से उसकी प्रतीक्षा सूची परिपक्व नहीं हो पा रही है। इस वजह से उसका हक मारे जाने की आशंका पैदा हो गई है। लिहाजा, संविधान के अनुच्छेद 14 सहित अन्य प्रविधानों की रोशनी में हाई कोर्ट की शरण ले ली गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत किसी भी सूरत में आरक्षण का प्रतिशत 50 से अधिक नहीं हो सकता। लेकिन 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण दिए जाने से एससी-एसटी व ओबीसी आरक्षण का कुल प्रतिशत 50 से ऊपर 63 पर पहुंच रहा है। यही नहीं 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण को मिलाने पर कुल आरक्षण 73 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। इससे सामान्य वर्ग को भारी नुकसान होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| सिंगरौली कलेक्टर के FIR वाले आदेश पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक- MP NEWS Posted: 27 Nov 2021 06:42 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सिंगरौली कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना आईएएस के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने कहा कि कलेक्टर खुद ही जांचकर्ता और दंडाधिकारी नहीं हो सकता। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने सिंगरौली कलेक्टर को नोटिस जारी करके जवाब, तलब किया है। जवाब पेश करने के लिए 5 जनवरी 2022 की तारीख निर्धारित की गई है। मैं तो कलेक्टर के पास न्याय मांगने गया था: याचिकाकर्तामामले की सुनवाई के दौरान याचिकर्ता सिंगरौली निवासी कृष्ण कुमार दि्वेदी की ओर से अधिवक्ता आदित्य जैन ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि पूर्व में याचिकाकर्ता का नाम खसरे में दर्शित था, लेकिन बाद में अचानक उसके स्थान पर खसरे में शासन दर्शित होने लगा। इस तरह निजी भूमि, शासकीय दर्शित होने लगी। इस गड़बड़ी को दूर कराने याचिकाकर्ता ने खसरा सुधार का आवेदन किया। कलेक्टर ने खुद जांच की और बिना सुनवाई के निष्कर्ष पर पहुंच गएयाचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि कलेक्टर ने खसरे में सुधार करने के स्थान पर खुद ही जांच अधिकारी बनकर बिना याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर दिए जांच पूरी कर ली और फिर खुद ही दंडाधिकारी बनकर तहसीलदार को याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। कलेक्टर से पुनर्विचार का निवेदन भी किया थाकलेक्टर अपने स्तर पर ही इस निष्कर्ष पर पहुंच गए कि खसरे में उलट फेर हुआ है। जब कलेक्टर द्वारा अपने आदेश पर नए सिरे से विचार से इन्कार कर दिया गया तो याचिकाकर्ता हाई कोर्ट चला आया। हाई कोर्ट ने अधिवक्ता आदित्य जैन के तर्कों से प्रथमदृष्ट्या सहमत होते हुए अंतरिम राहत प्रदान कर दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR हाईकोर्ट ने भोपाल के हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जांच के आदेश दिए Posted: 27 Nov 2021 06:24 AM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने भोपाल में कार्यरत हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की भूमिका की जांच करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, एक प्रकरण में हाई कोर्ट द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद हैंडराईटिंग एक्सपर्ट द्वारा अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश नहीं की जा रही है। ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारी आदेशों के पालन के इच्छुक नहीं हैं या फिर किसी मकसद से जांच को रोका जा रहा है। बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट अपनी रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इसलिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की भूमिका की जांच की जाए। महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जाए। कोर्ट ने यह आदेश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं, जिन्हें पूरे मामले पर कार्रवाई करनी है। सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। हाईकोर्ट ने 1 महीने का समय दिया लेकिन हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट नहीं आईजेल में बंद एक आरोपी राम प्रसाद जाटव ने दूसरी बार हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उसकी ओर से तर्क दिया गया कि 24 सितंबर 2021 को उसकी पहली याचिका खारिज की गई थी, जिसमें स्वतंत्रता दी गई थी कि यदि उसके मामले में हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत नहीं होती है तो वह फिर से अपना जमानत आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट का समय निकल गया, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। शासन ने कहा आरक्षक भी जाए थोड़ा समय दे दीजिएदूसरी बार याचिका प्रस्तुत होने पर हाईकोर्ट ने आठ नवंबर 2021 को फिर आदेश दिए थे कि वह इस मामले में हैंडराईटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट पेश करें। इस पर शासन की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट तैयार है। रिपोर्ट लेने के लिए एक आरक्षक को भेजा गया है, इसलिए कुछ और समय दिया। कोर्ट ने 22 नवंबर तक का समय दिया। 8 नवंबर से 22 नवंबर तक आरक्षक को भोपाल में रहना बताया22 नवंबर 2021 को मामला सुनवाई में आने पर शासन की ओर से कहा गया कि आरक्षक अभी भोपाल में ही हैं, उन्हें हैंडराइटिंग रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। कुल मिलाकर ग्वालियर पुलिस ने हाई कोर्ट के सामने स्पष्ट किया कि हैंडराईटिंग एक्सपर्ट की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। हाई कोर्ट एक्सपर्ट ने कहा- हमने रिपोर्ट तैयार होने की सूचना नहीं दी थीकोर्ट का आदेश जारी होने के बाद राज्य परीक्षक प्रश्नास्पद प्रलेख भोपाल ने एक पत्र भेज दिया। इस पत्र में लिखा गया कि उन्हें दस्तावेज 19 अगस्त 2021 को जांच के लिए मिले थे। चूंकि वर्तमान में 2019 के प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच जल्दी करने के पत्र के बाद उन्हें 16 नवंबर 2021 को जांच में लिया गया। 24 नवंबर 21 को जांच रिपोर्ट आरक्षक को सौंप दी गई। पत्र में यह भी कहा गया कि उनके कार्यालय ने 16 नवंबर 2021 से पूर्व अभिमत तैयार होने की जानकारी कभी नहीं दी थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP GOVT JOBS- कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की भर्ती हेतु UGC का सर्कुलर जारी Posted: 27 Nov 2021 05:56 AM PST इंदौर। The University Grants Commission (UGC) ने मध्य प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को दिसंबर के महीने में अतिथि विद्वानों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। 1 जनवरी 2022 की स्थिति में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। यानी दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर गेस्ट फैकल्टी और प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी ओपन होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गाइडलाइन का पालन करने हेतु सर्कुलर जारी किया है। यूजीसी ने 31 दिसंबर से पहले सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की स्थिति की जानकारी मांगी है। निर्धारित किया गया है कि दिसंबर के महीने में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ताकि जनवरी 2022 से नियमित कक्षाओं का संचालन गाइडलाइन के अनुसार किया जा सके। नई शिक्षा नीति लागू करने के बाद यूजीसी ने अब उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की दिशा काम शुरू कर दिया है। कालेज-विवि में रिसर्च, टीचिंग स्टाफ, तकनीकी का स्तर बढ़ाने में लगे हैं। पहले चरण में शिक्षकों की नियुक्ति करने का कहा है। कोरोना के चलते सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में अतिथि विद्वान और असिस्टेंट प्रोफेसर की संख्या कम कर दी थी। DAVV मैनेजमेंट ने आवेदन बुलाकर इंटरव्यू पेंडिंग कर रखा हैदेवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में 12 साल से शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इन दिनों 220 नियमित व स्ववित्त शिक्षकों और 47 पद बैकलाग के खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अगस्त में बैकलाग पदों के लिए आवेदन बुलवाए थे। लगभग 450 शिक्षकों ने दिलचस्पी दिखाई है। सितंबर से आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है, मगर इंटरव्यू अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। सरकारी नौकरियों से संबंधित अपडेट एवं खबरों के लिए कृपया MP government jobs पर क्लिक करें. |
| SGSITS INDORE ने नियमित कक्षाएं स्थगित कर दीं- MP COLLEGE NEWS Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST इंदौर। इंदौर शहर का सबसे बड़े इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science ने सरकार द्वारा प्रतिबंध हटा लिया जाने के बावजूद नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी है। इंदौर में 1 महीने तक कोरोनावायरस के संक्रमण की स्थिति देखने के बाद डिसीजन लिया जाएगा। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो 1 जनवरी से सामान्य नियमित कक्षाओं का संचालन होगा। इससे पहले 1 दिसंबर से क्लास रूम में 100% उपस्थिति की तैयारी की जा रही थी। जब तक कोरोनावायरस खत्म नहीं हो जाएगा, क्लास नहीं लगाएंगेशहर के सबसे बड़े इंजीनियरिंग संस्थान श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (एसजीएसआइटीएस) ने हाल ही में बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए पूरी क्षमता से संस्थान शुरू करने के निर्णय को एक महीना आगे बढ़ा दिया है। अभी पहले वर्ष के विद्यार्थियों को संस्थान में बुलाया जा रहा है और बाकी विद्यार्थियों को भी संस्थान में बुलाने की तैयारी की जा रही थी। इंदौर के सबसे बड़े इंस्टिट्यूट में ऑनलाइन पढ़ाई जारीदिसंबर से पूरी क्षमता से कक्षाएं शुरू होने वाली थी लेकिन अब संस्थान के निदेशक डा. आरके सक्सेना का कहना है कि जनवरी में सभी विद्यार्थियों को बुलाएंगे। अभी सीमित संख्या में विद्यार्थियों को बुला रहे हैं। बाकी की पढ़ाई आनलाइन माध्यम से हो रही है। संस्थान में करीब पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी है और ऐसे में किसी को संक्रमण के कारण कोई परेशानी न हो इसकी हम रिस्क नहीं लेना चाहते। संक्रमण की संख्या कम रही तो जनवरी तक पहले की तरह पूरी क्षमता से विद्यार्थियों को बुला लिया जाएगा। हालांकि संस्थान के लिए यह भी चिंता का विषय बनता जा रहा है कि होस्टल में विद्यार्थी आ चुके हैं। ऐसे में परिसर में काफी विद्यार्थी एक समय में मौजूद रहते हैं। इनकी सुरक्षा बनाए रखना संस्थान के लिए चुनौतीभरा रहेगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| MP CORONA NEWS- इंदौर में 12 प्रदेश में 23 पॉजिटिव मिले, 10 दिन में 134 Posted: 27 Nov 2021 04:27 AM PST भोपाल। प्राइवेट स्कूल संचालक और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दबाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए लेकिन संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 23 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से इंदौर में 12 और भोपाल में 7 शामिल है। इंदौर बारा और भोपाल 7 के अलावा रायसेन में तीन और जबलपुर में 1 केस मिला है। पिछले 10 दिन में 134 लोग संक्रमित होने के कारण बीमार हो गए। एक्टिव केस की संख्या 112 हो गई है। इंदौर एवं भोपाल की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां हर रोज संक्रमित नागरिक अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों की तबीयत खराब हो रही है। जबलपुर-ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के साथ रायसेन, शहडोल, बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद, बैतूल आदि जिलों में भी संक्रमित मिल रहे हैं। 3 दिन पहले 23 नवंबर को 22 नागरिक संक्रमित मिले थे। पिछले 7 दिनों में 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना से 10528 लोगों की मौतप्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 111 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 471 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 528 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी प्रदेश में 112 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 103 था। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| ऑफलाइन स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स को कलेक्टर का साथ मिला - BHOPAL NEWS Posted: 27 Nov 2021 03:57 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में सामान्य स्थिति की तरह नियमित कक्षाएं लगाने की निर्देश जारी कर दिए गए हैं लेकिन पेरेंट्स अपने बच्चों की जान जोखिम में डालने के लिए तैयार नहीं है। इस मामले में पेरेंट्स को भोपाल कलेक्टर का साथ मिला है। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बात करने का आश्वासन दिया है। पेरेंट्स का स्पष्ट कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में स्थिति स्पष्ट नहीं है। केवल स्कूलों को मनचाहे निर्णय लेने का अधिकार दे दिया गया है। बच्चों की जान बचाने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। पेरेंट्स का सिर्फ एक सवाल है कि जब कोरोनावायरस खत्म नहीं हुआ है और बच्चों को वैक्सीन भी नहीं लगा है तो फिर उनकी लाइफ को रिस्क में क्यों डाला जा रहा है। पहले कार्मेल कान्वेंट और अब सागर पब्लिक स्कूल के बाहर पेरेंट्स ने प्रदर्शन किया है। पेरेंट्स में भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया से मुलाकात की। कलेक्टर ने माना कि डिपार्टमेंट के निर्देश स्पष्ट नहीं है। वह डिपार्टमेंट से बात करेंगे और स्पष्ट निर्देश जारी करने के लिए कहेंगे। शासन के निर्देश में क्या गड़बड़ी हैशासन ने पेरेंट्स की अनुमति को जरूरी रखा है, लेकिन क्लास लगाने के सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए। शासन ने ऑनलाइन क्लास को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हैं। स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को कोई विकल्प नहीं है। स्कूलों द्वारा ऑफलाइन क्लास अनिवार्य कर दी गई है। बच्चों के संक्रमित होने पर किसी की जिम्मेदारी तय नहीं है। स्कूल ने पेरेंट्स को यह मैसेज भेजे। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास अटेंड करना अनिवार्य किया है। |
| भाजपा कार्यालय में घुसकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, बिसाहूलाल को बर्खास्त करो- BHOPAL NEWS Posted: 27 Nov 2021 05:57 AM PST भोपाल। एक तरफ शिवराज सिंह चौहान का अनुसूचित जनजाति प्रेम और दूसरी तरफ भाजपा नेताओं द्वारा सामान्य जाति के प्रति आपत्तिजनक बयान बाजी ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के अंदर घुस कर मंत्री बिसाहूलाल को बर्खास्त करने की मांग की है। करणी सेना के कार्यकर्ता अचानक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घुस आए और मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी करके उन्हें बर्खास्त करने की मांग करने लगे। पुलिस के नाम पर सिर्फ एक अधिकारी मौजूद था जो करणी सेना से वीआईपी को बचाने में व्यस्त हो गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धक्के देकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय से बाहर निकाला। मंत्री बिसाहूलाल का आपत्तिजनक बयानमंत्री बिसाहूलाल ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि समाज में यदि समानता लाना है तो ठाकुरों की औरतों को खींच कर घर से बाहर निकालो और उनसे खेतों में काम करवाओ। जब मामले ने तूल पकड़ा तो बिसाहूलाल ने माफी नहीं मांगी बल्कि स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उन्होंने तो महिलाओं का सम्मान किया था।
|
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |