सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


डीएम ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Posted: 27 Nov 2021 05:42 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कस्तूरबा गाँधी, आवासीय विद्यालय दोस्तपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मौके पर वार्डन व समस्त स्टाफ मौजूद पाए गये। निरीक्षण के समय विद्यार्थियों को मध्यान भोजन कराया जाना पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भोजन कर भोजन की गुणवत्ता को जांचा परखा गया, जो सही पाई गयी। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि बच्चों के खान-पान एवं विद्यालय की साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नियमित रूप से की जाए ।

किसान नेता को गोली मारकर हत्या

Posted: 27 Nov 2021 05:33 AM PST


सुल्तानपुर आज शाम किसान यूनियन के नेता राम आशीष वर्मा (55) की गोली मारकर हत्या। कादीपुर नगर पंचायत के पास शाम को दुकान पर बैठे थे किसान नेता। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत बनके गांव निवासी राम अशीष वर्मा पुत्र रामबरन बर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष इनके लड़के की दुकान कादीपुर कस्बे में है।

वहीं पर बाहर मोटरसाइकिल में बैठे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राम अशीष वर्मा के ऊपर फायर कर दिया गया जो इनके सिर में जाकर लगा जिससे इनकी मृत्यु हो गई।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कादीपुर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्यवाही  की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक किसान यूनियन का सदस्य है जिसका नूरपुर बनके गांव के ही धर्मराज पाल, श्याम बहादुर वर्मा,अमर बहादुर वर्मा एवं रामअरज वर्मा से भूमि विवाद चल रहा है जिसमें एक अभियोग दीवानी न्यायालय में लंबित है तथा दूरा एसडीएम जयसिंहपुर के यहां लंबित है। मृतक आज एसडीएम जयसिंहपुर के न्यायालय से संबंधित मामले की पैरवी करके  कादीपुर में अपनी दुकान पर लौटे थे जहां यह घटना हुई है।मौके पर स्थिति सामान्य है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।

यूपी में शुरू होने वाली हैं 22,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

Posted: 27 Nov 2021 03:45 AM PST

 


लखनऊ यूपी में  जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  द्वारा प्रदेश में मार्च 2022 तक अलग-अलग विभागों के 22794 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 7882 पद राजस्व लेखपाल के, 9212 पद स्वास्थ्य कार्यकर्ता के, 2505 गन्ना पर्यवेक्षक के, 2000 पद जूनियर असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के और 1200 पद एक्सरे प्राविधिक के शामिल हैं।बता दें कि आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इन भर्तियों में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगें जिन्हेंने 24 अगस्त को आयोजित UPSSSC PET 2021 की परीक्षा दी थी।जानकारी के अनुसार राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए इंटर पास, स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए भी इंटर पास और ANM ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के रूप में मांगे जा सकते हैं। वहीं गन्ना पर्यवेक्षक के लिए ग्रेजुएशन, जूनियर असिस्टेंट स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास और एक्स-रे प्राविधिक के लिए 12वीं पास के साथ डिप्लोमा सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। फिलहाल स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। जिसके लिए उन्हें आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना मोतिगरपुर में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं तथा थाना कार्यालय का किया निरीक्षण

Posted: 27 Nov 2021 03:11 AM PST


सुलतानपुर उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र ने थाना मोतिगरपुर व जयसिंहपुर पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने स्टाक पंजिका, आँनलाइन एफआईआर, कम्प्यूटर कक्ष सहित आँनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक थाना जयसिंहपुर पहँुचकर समाधान दिवस में आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश थानाध्यक्ष/सम्बन्धित को दिये। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages