प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


NTSE 2021: दूसरे चरण की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के उत्तरमाला NCERT जल्द करेगा जारी

Posted: 17 Nov 2021 05:24 PM PST

NTSE 2021: दूसरे चरण की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के 'आंसर की' NCERT जल्द करेगा जारी


NTSE 2021 Answer Key एनसीईआरटी द्वारा जारी किये गये अनौपचारिक 'आंसर की' को लेकर परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनसीईआरटी एनटीएसई 2021 के फाइनल 'आंसर की' जारी करेगा।


नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। NTSE 2021 Answer Key: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के दूसरे चरण यानि स्टेज 2 की परीक्षा के 'आंसर की' जल्द ही जारी किये जाएंगे। परिषद द्वारा एनटीएसई सेकेंड स्टेज की परीक्षा के लिए फिलहाल प्रोविजिनल 'आंसर की' जारी की जाएगी। 


इसके साथ ही, एनसीईआरटी द्वारा जारी किये गये अनौपचारिक 'आंसर की' को लेकर परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनसीईआरटी एनटीएसई 2021 के फाइनल 'आंसर की' जारी करेगा। इसके बाद, दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजों की घोषणा एनसीईआरटी द्वारा की जाएगी।



■ इन स्टेप में कर पाएंगे 'आंसर की' चेक

छात्र-छात्राओं को एनटीएसई 2021 सेकेंड स्टेज 'आंसर की' डाउनलोड करने के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट, ncert.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को एनटीएसई के सेक्शन में जाना होगा, जहां सम्बन्धित टेस्ट के लिए प्रोविजिनल 'आंसर की' डाउनलोड का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इनमें से उम्मीदवार मेंटल एबिलिटी टेस्ट (एमएटी) और स्कॉलेस्टिक एबिलिटी टेस्ट (एसएटी) के लिंक पर क्लिक करके 'आंसर की' डाउनलोड कर पाएंगे।

बिहार में अंग्रेजी सिखाने की नई पहल : कैसे दूर हो अंग्रेजी फोबिया? बिहार में शिक्षकों-छात्रों के बीच 3 साल चलेगा अभियान, जानिए क्या है प्‍लान?

Posted: 17 Nov 2021 05:09 PM PST

बिहार में अंग्रेजी सिखाने की नई पहल

कैसे दूर हो अंग्रेजी फोबिया? बिहार में शिक्षकों-छात्रों के बीच 3 साल चलेगा अभियान, जानिए क्या है प्‍लान?



बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थियों को अंग्रेजी फोबिया से बाहर निकालने के लिए सूबे में एक विशेष मुहिम जल्द ही आरंभ होगी। प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस भाषा की बारीकियों की तालीम ऑनलाइन दी जाएगी ताकि वे फर्राटेदार ढंग से अंग्रेजी के वाक्य बोल पाएं। 


अंग्रेजी शिक्षण का यह अभियान पूरी तरह नि:शुल्क होगा। इसमें शिक्षक, विद्यार्थी या शिक्षा विभाग को एक रुपए भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की पहल पर इस अभियान को जमीन पर उतारने का संकल्प तीन संस्थाओं ने मिलकर लिया। शिक्षा विभाग के एससीईआरटी और संस्था लिप फॉर वर्ड एवं मैरिको के बीच अपर मुख्य सचिव के अलावा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में करार हुआ।


 तीनों संस्थानों के प्रमुखों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। फिलहाल तीन साल तक यह मुहिम पूरे राज्य में चलेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि यद्यपि यह कार्य कठिन है लेकिन लगन से किया जाय तो सभी बच्चों को अंग्रेजी सिखाना संभव है। अंग्रेजी भाषा सीखने से बच्चों में आत्मबल बढ़ेगा, वे देश दुनिया की अच्छी समझ बना सकेंगे।


ऑनलाइन सिखाई जाएगी अंग्रेजी 

एससीईआरटी के समन्वय में चलने वाला लिप फॉर वर्ड एवं मैरिको संस्थाओं का यह अभियान पूरी तरह ऑनलाइन मोड में चलेगा। जल्द ही एससीईआरटी द्वारा हर जिले में एक-एक डीपीओ को नोडल घोषित किया जाएगा। नोडल डीपीओ और डीईओ को पहले अभियान की पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रशिक्षित करने के बाद शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग आरंभ होगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर तैयार शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया जाएगा। संबंधित संस्थाएं दिल्ली से ही पाठों का लिंक भेजेगी और शिक्षक ऑनलाइन पढ़कर उसका लाभ लेंगे।

UPTET 2021: आज जारी हो सकते हैं प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, यह रहा डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

Posted: 17 Nov 2021 04:59 PM PST

UPTET 2021: आज जारी हो सकते हैं प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, यह रहा डायरेक्ट डाउनलोड लिंक


UPTET 2021: 15 लाख उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। यूपीटीईटी 2021 का पंजीकरण 28 अक्तूबर, 2021 को संपन्न हुआ था। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपीबीईबी द्वारा जारी किए जाने के बाद नीचे साझा किया जाएगा।



उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021 आज 17 नवंबर, 2021 को जारी किया जाना है। ऑफ़लाइन परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे यूपी डी.ईएल की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होने के बाद अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


इस साल लगभग 15 लाख उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। यूपीटीईटी 2021 का पंजीकरण 28 अक्टूबर, 2021 को संपन्न हुआ था। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपीबीईबी द्वारा जारी किए जाने के बाद नीचे साझा किया जाएगा।


यूपीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रमाण पत्र 5 साल की समय सीमा के लिए वैध रहेगा। परीक्षा पेपर I (निम्न प्राथमिक) और पेपर II (उच्च प्राथमिक) दोनों के लिए दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण संदर्भ के लिए नीचे साझा किए गए हैं।




■ यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

● उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश परीक्षा नियंत्रक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

● यू.पी. होम पेज के हेडर मेनू पर उपलब्ध शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का विकल्प।

● या फिर, UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए यहां साझा किए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें। (लिंक जल्द ही सक्रिय होने के लिए)

● लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या, उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड आदि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।

● प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण में कोई विसंगति पाए जाने पर, उम्मीदवार हेल्प डेस्क पर 05322466761, 0532-2466769, 0532-2467504 या  secretarypnp.up@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें।

69000 शिक्षक भर्ती : 04 माह के इंतजार के बाद तृतीय चरण में चयनित शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती

Posted: 17 Nov 2021 04:23 PM PST

69000 शिक्षक भर्ती : 04 माह के इंतजार के बाद तृतीय चरण में चयनित शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती




बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों पर तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों को आज स्कूलों का आवंटन होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। 


69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर तीसरे चरण में प्रदेश में चयनित 6,696 अभ्यर्थियों  का चयन हुआ था। इनको पिछले करीब चार महीने से स्कूल आवंटन का इंतजार था। आज उनका इंतजार समाप्त हो जाएगा। नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन बीएसए द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।


 विद्यालय आवंटन के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा। 

यूपी बोर्ड : प्रोन्नत परीक्षार्थियों को अंकसुधार का एक और मौका, जानें कब है अंतिम तिथि

Posted: 17 Nov 2021 04:02 PM PST

यूपी बोर्ड : प्रोन्नत परीक्षार्थियों को अंकसुधार का एक और मौका, जानें कब है अंतिम तिथि


यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 में प्रोन्नत छात्रों को अंकसुधार का एक और मौका दिया है। अंकसुधार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को छोड़कर वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के समस्त श्रेणियों के परीक्षार्थियों उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण/ प्रोन्नत/ अनुपस्थित परीक्षार्थी एक अथवा एक से अधिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्हें अंक सुधार परीक्षा का एक अतिरिक्त नि:शुल्क अवसर दिया है।


यूपी बोर्ड के सचिव डॉ. दिव्य कांत शुक्ल ने बताया कि 16 नवंबर को घोषित अंकसुधार परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी पुन: अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। परिषद की वेबसाइट पर वर्ष 2021 की अंकसुधार परीक्षा का परिणाम अपलोड है। इसमें अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी यथास्थिति कक्षा 10 एवं 12 में अपने परीक्षा आवेदन पत्र भर दें।

कक्षा दस में उत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी कक्षा-11 में अपना अग्रिम पंजीकरण निर्धारित तिथि 20 नवंबर 2021 तक अवश्य करा लें।  वर्ष 2022 की कक्षा 10 एवं 12 में सम्मिलित होने वाले वे परीक्षार्थी जो अक्तूबर/ नवंबर 2021 में आयोजित अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, वे पुन: आवेदन कर सकते हैं। 

Post Bottom Ad

Pages