सुल्तानपुर टाइम्स |
- एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे 2 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया
- सीएम योगी ने 15 जिलों में कोरोना की बायो सेफ्टी लेवल टू लैब का उद्घाटन किया
- 4 साल के बच्चे के मुंह में डाला तमंचे की नाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- शादी के पहले दूल्हा गायब
- परीक्षार्थी की जगह एग्जाम देते समय गिरफ्तार हुआ सिपाही
| एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे 2 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया Posted: 21 Nov 2021 03:10 AM PST लखनऊ यूपी एटीएस ने कोलकाता से मोहम्मद जमील उर्फ हारिशुल्ला और नूर अमीन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले रोहिंग्या मुस्लिम है। गिरफ्तार मोहम्मद जमील उर्फ हारिशुल्ला कुछ समय पहले अवैध तरीके से बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए पश्चिम बंगाल में दाखिल हुआ था। पश्चिम बंगाल में ही उसने भारतीय नाम मोहम्मद जमील नाम से फर्ज़ी भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए थे।यह पहचान पत्र उसने 24 परगना जिले में बनवाए थे।भारतीय पहचान पत्र हासिल करने के बाद मोहम्मद जमील उर्फ हारिशुल्ला ने तमाम अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल लाकर भारतीय पहचान पत्र बनाने का काम भी शुरू कर दिया।हारिशुल्ला फर्जी भारतीय कागजातों से अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों के पासपोर्ट और वीजा बनवा कर विदेश भेजने के साथ ही अन्य भारतीय राज्यों में भी इनकी घुसपैठ करा देता था। यूपी एटीएस ने मोहम्मद जमील की निशानदेही पर अवैध रोहिंग्या मुस्लिम नूर अमीन को गिरफ्तार किया जिसने फर्जी भारतीय हिंदू सुदीप मैती नाम से पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवा लिया था।यूपी एटीएस के मुताबिक मोहम्मद जमील कुछ समय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी रह चुका है। लिहाजा जल्द ही मोहम्मद जमील को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे इस सिंडिकेट से जुड़े तमाम अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सके। बीते कुछ समय में यूपी एटीएस ने 20 से ज्यादा अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों की गिरफ्तारी की है जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फर्जी भारतीय पहचान पत्र की बदौलत रह रहे थे। एक ऐसे सिंडिकेट का भी खुलासा किया था जो फर्जी भारतीय पहचान पत्र के आधार पर पासपोर्ट – वीजा बनवा कर विदेश भेजने का काम भी करता है। |
| सीएम योगी ने 15 जिलों में कोरोना की बायो सेफ्टी लेवल टू लैब का उद्घाटन किया Posted: 21 Nov 2021 03:06 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश को रविवार को 310 स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में डॉक्टरों को जॉइनिंग लेटर वितरित किया। इसके साथ ही 15 जिलों में कोरोना की बायो सेफ्टी लेवल टू लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर खत्म भी नहीं हुई थी कि आशंका जताई गई कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आएगी। हम लोगों ने उसी समय योजना बनानी शुरू कर दी। हमने कहा कि हम प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर नहीं आने देंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर विकसित देशों में आई है लेकिन प्रदेश में तीसरी लहर की कोई आशंका फिलहाल नहीं है, फिर भी इन सब के बावजूद सतर्कता और सावधानी बहुत जरूरी है।प्रदेश के अंदर विशेषज्ञ चिकित्सकों की काफी कमी थी। विभाग की समीक्षा में बात भी करते रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। आप सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे मेहनत से करना है।एक चिकित्सक के प्रति सामान्य नागरिकों के मन में सम्मान का भाव है, लेकिन हाल के दिनों में इसमें गिरावट आई है। एक समय था कि जब लोग चिकित्सकों को धरती का भगवान करते थे, उस भावना को व्यवसायीकरण की वजह से चिकित्सकों ने खोया है।कोरोना महामारी के डाक्टरों का एक बड़ा तबका अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा की है। कोरोना का पहला मामला आगरा में देखने को मिला था प्रयोगशाला नहीं थी इलाज की व्यवस्था नहीं थी।आज प्रदेश में 4.5 लाख जांच कर सकते हैं। पहले 36 जिलों में आईसीयू की व्यवस्था नहीं थी आज 75 जिलों में आईसीयू की व्यवस्था है और यूपी में 518 आक्सीजन प्लांट लगाए गए है, 31 और आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। |
| 4 साल के बच्चे के मुंह में डाला तमंचे की नाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया Posted: 20 Nov 2021 10:28 PM PST लखनऊ मुरादाबाद जिले में एक 4 साल के बच्चे के मुंह में तमंचा डालकर उसे डराने और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान आरोपित ने उसका एक वीडियो भी बनाया।इस मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार के बच्चे के पिता ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363,323,504, 506 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसएसपी ने इस मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामला डिलारी थाना क्षेत्र के ईलर गांव का है।जहां ईलर गांव निवासी कुलदीप खेती-किसानी का काम करते हैं।उन्होंने बताया कि उनका 4 साल का इकलौता बेटा है। पत्नी अंजली दो साल से मायके में रहती है।वहीं घर पर बच्चे की दादी राजवती उसकी देखभाल करती हैं।पीड़ित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले वह घर नहीं थे।घर पर दादी राजवती के साथ चार वर्ष का बेटा अकेला था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा भाई अजीत घर पर आया, और वह बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।इस दौरान युवक ने अपने घर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके मुंह में तमंचे की नाल डालकर मारने का प्रयास किया। बीते 16 नवंबर को इस एक वायरल वीडियो उसके मोबाइल पर आया।जब उसने वीडियो को देखा तो वह हैरान रह गए। वीडियो में दिख रहा बच्चा उसका बेटा था। परेशान होकर उसने इस मामले की शिकायत डिलारी थाने में दर्ज कराई।मामला सामने आने के बाद डिलारी थाना प्रभारी ने 18 नवंबर 2021 को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। |
| Posted: 20 Nov 2021 09:27 PM PST लखनऊ वाराणसी जिले में इदिलपुर गांव में शादी के दो दिन पहले दूल्हा लापता हो गया। शुक्रवार से लापता दूल्हे का पता शनिवार को भी नहीं चला तो परिजन और ग्रामीण शादी का कार्ड लेकर सड़क पर उतर आए। भेलखा गांव के पास मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने दुल्हे को ढूंढ़ने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। देर रात में पुलिस उसे कैंट स्टेशन के पास से ढूंढ निकाला।इदिलपुर के विजय शंकर पटेल के बेटे भगवान दास पटेल की शादी रोहनिया के मातलदेई क्षेत्र की युवती से तय है। 21 नवंबर को विजय अपने बेटे की बारात लेकर जाने वाले हैं। घर में सारी तैयारियां हो रही थीं, इस बीच शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में भगवान दास गायब हो गया। आसपास, रिश्तेदारी में ढूंढा गया लेकिन नहीं मिला। शनिवार सुबह घरवाले बड़ागांव थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखवाई। दोपहर बाद तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने शाम साढ़े चार बजे भेलखा हनुमान मंदिर के पास जाम लगा दिया। मौके पर सीओ बड़ागांव , थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम खत्म करवाया। |
| परीक्षार्थी की जगह एग्जाम देते समय गिरफ्तार हुआ सिपाही Posted: 20 Nov 2021 09:26 PM PST
लखनऊ यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले सॉल्वर गैंग का सदस्य सिपाही निकला। आरोपी सिपाही को पुलिस ने परीक्षा के दौरान शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फिलहाल एसओजी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी सिपाही की तैनाती अयोध्या पुलिस लाइन में है और वह पिछले 10 माह से अनुपस्थित चल रहा है। मेरठ पुलिस अधिकारियों ने अयोध्या पुलिस अधिकारियों को सूचना दी है।आईटीएम कॉलेज में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा हो रही है। परीक्षा में शनिवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। आरोपी की पहचान रविकांत निवासी कासिमपुर, थाना बलदेव मथुरा के रूप में हुई। आरोपी रविकांत अभ्यर्थी रामभारत पुत्र मायाराम निवासी प्रेमपुर, आनंदीपुर मतसीना फिरोजाबाद की जगह परीक्षा देने आया था। पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।पता चला कि जिस सॉल्वर रविकांत को गिरफ्तार किया गया है वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और सॉल्वर गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा है। आरोपी रविकांत 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में अयोध्या पुलिस लाइन में तैनाती है। पिछले करीब 10 माह से आरोपी गैर हाजिर चल रहा है।पूछताछ में रविकांत ने बताया कि फिरोजाराबाद के मठसैना छड़ीछिपनी निवासी धर्मेंद्र के साथ उसका परिचय कुछ समय पूर्व हुआ था। धर्मेंद्र ने बताया कि वह सॉल्वर गैंग के साथ मिलकर काम करता है और सरकारी नौकरियों में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर मोटी रकम वसूल लेते हैं। रवि ने बताया कि उसे भी मोटी रकम का लालच देकर धर्मेंद्र ने साथ मिला लिया। रवि ने बताया कि धर्मेंद्र के कहने पर उसके साथ काम करने लगा। इसके बाद नौकरी से अनुपस्थित होकर उसने आगरा में भगेल मंदिर सब्जी मंडी के पास एक कोचिंग सेंटर में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कोचिंग शुरू की। बताया कि शुक्रवार को वह आगरा से नोएडा परीचौक पहुंचा। यहां से धर्मेंद्र अपनी कार में लेकर मेरठ पहुंचा था। रात कार में बिताई और सुबह परीक्षा देने पहुंच गया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |