सुल्तानपुर टाइम्स |
- कांस्टेबल ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
- मोबाइल लुटेरे ने कहा दीदी पासवर्ड बता दो
- लखनऊ में आंतरिक सुरक्षा पर बैठक शुरू
- सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गोली मारकर की हत्या फिर खुद को भी उड़ाया
- योगी सरकार ने प्रधानों को दी जिम्मेदारी
- इस फौजी में सरहद पर सुरक्षा के साथ इंसान की जान बचाने का है जज्बा
- आर्थिक तंगी से परेशान होकर 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 युवतियां और 3 युवक पकड़ाए
- 14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस
- जौनपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लड़कियों के शव
| कांस्टेबल ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म Posted: 20 Nov 2021 03:30 AM PST लखनऊ बुलन्दशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सिपाही की तैनाती मुजफ्फरनगर के थाना तेतावी में बताई जा रही है। पीड़िता महिला के अनुसार उसकी साल 2012 में हापुड़ के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उसका पति लापता हो गया। जिसके बाद वो सिकंदराबाद में आरोपी के मकान में किराए पर रहने लगी।उसी दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना ली। आरोपी द्वारा महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। कुछ दिन बाद आरोपी की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई।जिसके बाद आरोपी ने उससे जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। बीते दिनों आरोपी सिपाही ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और शादी करने से इंकार करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। |
| मोबाइल लुटेरे ने कहा दीदी पासवर्ड बता दो Posted: 19 Nov 2021 11:39 PM PST लखनऊ आगरा जिले में एक ऑडियो सामने आया है। इसमें लुटेरा लूटे गए फोन का पासवर्ड मांग रहा है। वो यह भी कह रहा है कि पासवर्ड बता दें तो उनका पूरा डेटा वाट्सएप पर लौटा देगा। आधे घंटे में पासवर्ड नहीं बताया तो मोबाइल फॉर्मेट कर देगा। शिकायत की बात पर उसने थाने का रास्ता भी बताया। ।जानकारी के मुताबिक, थाना एत्माउद्दौला के मंडी समिति चौकी अंतर्गत श्रीनगर गली नंबर-4 निवासी सूरज पुत्र सोनवीर सिंह कालिंदी विहार सर्विस रोड पर साइकिल से फोन पर बात करते जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की।भाई का फोन खोने की जानकारी पर उसकी बड़ी बहन ने जब भाई का फोन मिलाया तो लुटेरे ने फोन रिसीव कर लिया। बहन ने जब गरीबी का हवाला देते हुए बात की तो लुटेरे ने उन्हें दीदी कह कर संबोधित किया और चाय पीने का ऑफर तक दे डाला। इस दौरान उसने पूरे एत्माउद्दौला क्षेत्र की जानकारी होने की बात कही। पुराना फोन भूलकर नया फोन लेने को कहा।बहन ने भाई के रोने और खाना न खाने का हवाला देकर फोन मांगा तो लुटेरे ने हंसते हुए आधे घंटे के अंदर पासवर्ड बताने कहा। लुटेरे ने पुलिस का कोई डर न होने की बात कहते हुए उन्हें थाने का रास्ता भी बताया। |
| लखनऊ में आंतरिक सुरक्षा पर बैठक शुरू Posted: 19 Nov 2021 09:17 PM PST लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को यूपी पुलिस मुख्यालय में 10 घंटे तक मौजूद रहेंगे। वह सुबह मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहां अखिल भारतीय डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिकारियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देश के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा के विषय मे अपने सुझाव रखेंगे। साथ ही वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों में अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए चीफ अजीत डोभाल पुलिस मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी भी पहुंच चुके हैं।सभी प्रदेशों के डीजीपी बेहतर पुलिसिंग और भविष्य की चुनौतियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद लंच ब्रेक होगा। इसके बाद फिर कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री राजभवन लौटेंगे।यूपी में पहली बार आयोजित हो रही तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया है। शुक्रवार रात ही प्रधानमंत्री भी लखनऊ पहुँच गए हैं। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री इतना लंबा समय यूपी में बिता रहे हैं। वह शुक्रवार रात 9 बजे से लखनऊ में हैं। रविवार को वह कॉन्फ्रेंस में आखिरी संबोधन देने के बाद शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे।बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन का शुकव्रार को उद्घाटन किया था। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को आज की जरूरत बताया। साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधित मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।देश की कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह बोले। हमको जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अमूलचूल बदलाव हुए। वहां पिछले 2 साल में देश के विभिन्न हिस्सों से भूमि लिए 800 आवेदन आए हैं। करीब 13 हजार करोड़ का निवेश भी हुआ है। यह एक पॉजिटिव बदलाव है। अब कानून व्यवस्था मजबूत है। इसलिए वहां टूरिज्म भी बढ़ा है।गृहमंत्री ने सभी डी जी को कानून व्यवस्था में सुधार लाने के सुझाव दिए। अपराध पर रोक के लिए जेल को सुधार गृह बनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जेल सुधार गृह की तौर पर विकसित हों। न कि राजनीति और अपराधियों का अड्डा बनें। जिससे अपराधी जेल जाने के डर से अपराध या शहर छोड़ दें। |
| सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गोली मारकर की हत्या फिर खुद को भी उड़ाया Posted: 19 Nov 2021 08:57 PM PST लखनऊ मऊ में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव का है।गांव के रहने वाले घूरा की बेटी वंदना (24) की शादी मई में आजमगढ़ के कम्हरिया में हुई थी। कुछ दिनों से वंदना अपने मायके देवसीपुर में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव का रहने वाला सुधाकर (26) घूरा के घर आया। उसने वंदना को घर के बाहर बुलाया। वंदना जैसे ही बाहर आई सुधाकर ने उसको गोली मार दी। जिससे उससे मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली।जिससे उसकी भी जान चली गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक युवती की मां तारा देवी ने बताया है कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इस घटना की सभी पहलूओं से जांच की जा रही है। |
| योगी सरकार ने प्रधानों को दी जिम्मेदारी Posted: 19 Nov 2021 08:53 PM PST लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि टीकाकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को टीम 9 की बैठक में कोविड टीकाकरण को और तेज किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। 10 करोड़ 41 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 70 प्रतिशत से अधिक है।बैठक में मुख्यमंत्री योगी को बताया गया कि प्रदेश में जीका वायरस की पॉजिटिविटी दर में निरन्तर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री कहा कि जीका वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। मुख्यमंत्री ने बढ़ती ठण्ड के मद्देनजर राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को तत्काल रैनबसेरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उसमें कहा कि इसमें सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ करायी जाएं। उन्होंने गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को ठण्ड से बचाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों पर रात्रि में एक केयर टेकर की ड्यूटी लगायी जाए, जिससे गोवंश की समुचित देखभाल हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो। |
| इस फौजी में सरहद पर सुरक्षा के साथ इंसान की जान बचाने का है जज्बा Posted: 19 Nov 2021 03:57 AM PST सुलतानपुर देश की सरहद पर खड़े होकर हर समय दुशमन से दो-दो हाथ करने वाला फौजी इंसानों के प्रति कितना नरम होता है इसकी बानगी गोसाईंगंज अंतर्गत सुरौली गांव के रहने वाले सेना के जवान असगर इमाम हैं। जवान असगर इंडियन आर्मी में तैनात हैं। फिलवक्त वो घर छुट्टी पर आए हुए हैं। इस बीच ग्लोबल हुसैनी मिशन सुलतानपुर के अमन सुलतानपुरी के पास एक कॉल कोतवाली नगर के अमहट क्षेत्र से आई। डिलेवरी पेशेंट को एक यूनिट ब्लड की जरूरत थी। इस पर अमन ने इधर-उधर कई जगह संपर्क किया। लेकिन व्यवस्था हो नही पाई। तभी गांव में जवान असगर से मुलाकात हो गई अमन ने चर्चा किया। तो जवान असगर ने तत्काल स्वयं ब्लड देने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया।जवान असगर ने कहा कि जितना सरहद पर सेवा करना जरूरी है उतना ही जीवन बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर हमे इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए। इस सेवाभाव का कोई मूल्य नही है। |
| आर्थिक तंगी से परेशान होकर 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी Posted: 18 Nov 2021 10:54 PM PST लखनऊ जौनपुर के बदलापुर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। तीनों घर से सुसाइड का मन बनाकर बिना किसी को कुछ बताए निकली थीं। ट्रेन ड्राइवर ने गेटमैन को बताया कि तीनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठी थीं। अचानक ट्रेन के आगे आकर कूद गईं।दरअसल, रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर ही हादसा हुआ। सबसे पहले तीनों शव ट्रेन के ड्राइवर ने देखे, उसने गेटमैन को बताया। गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही थी कि तभी लड़कियों के पास पड़ा फोन बज उठा।पुलिस ने रिसीव किया तो उधर से एक व्यक्ति ने उनके बारे में पूछा। तब जाकर लड़कियों के गांव का पता चल सका। परिवार और गांव के लोग गुरुवार देर शाम से लड़कियों की तलाश कर रहे थे। फोन करने पर जवाब भी नहीं मिल रहा था।पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां महराजगंज थाने के अहिरौली गांव की रहने वाली थीं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, लड़कियों का नाम आरती (19), प्रीति (17) और काजल (14) है। तीनों गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर से निकली थीं। इनके पिता का नाम राजेंद्र और मां का नाम आशा देवी है। पिता का निधन हो चुका है। मां दोनों आंखों से देख नहीं सकती हैं। इनकी एक बहन और है। भाई का नाम गणेश है। गणेश किसी तरह से पूरे घर का खर्च चला रहा है।लड़कियों के परिवार वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। वह अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, अहिरौली गांव के लोगों का कहना है कि परिवार में कमाने वाला सिर्फ गणेश ही है। मां को विधवा पेंशन मिलती जरूर है, लेकिन उससे 4 बहन और एक भाई का परिवार कैसे चलाए। लड़कियों को यही चिंता सता रही होगी। इसलिए उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।एसपी सिटी ने बताया कि बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिले थे। गुरुवार शाम तीनों बहन बाजार जाने की बात कह कर निकल गई थीं। ट्रेन से कटकर तीनों बहनों ने जान दे दी है। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। |
| सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 युवतियां और 3 युवक पकड़ाए Posted: 18 Nov 2021 10:02 PM PST लखनऊ नोएडा पुलिस ने नोएडा में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ऑनलाइन सेक्स रैकेट की यह गैंग कस्टमर को एक गेस्ट हाउस में बुलाते थे। पूरी डील व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजकर होती थी। इसमें तीन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, ये सेक्स रैकेट सेक्टर-49 क्षेत्र में चल रहा था। एक आरोपी मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। महिला सुरक्षा की डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि 3 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं तीन युवकों को गिरफ्तार कर गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। |
| 14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस Posted: 18 Nov 2021 09:42 PM PST नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इस ऐलान के लिए दिन चुना गया प्रकाश पर्व का। पीएम ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ये कानून काश्तकारों के हित में नेक नीयत से ये कानून लाई थी, लेकिन हम कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे।मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे। बातचीत भी होती रही। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें ऐतराज था उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है यह समय किसी को दोष देने का नही है। मैं आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इसी महीने हम इसे वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर देंगे।सिंघु और टीकरी समेत दिल्ली के बॉर्डर्स पर किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 14 महीने से आंदोलन कर रहे थे। मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों आज देव दीपावली का पावन पर्व है। आज गुरु नानक देव जी का भी पावन प्रकाश पर्व है। मैं विश्व में सभी लोगों और सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। यह भी बेहद सुखद है कि डेढ़ साल बात करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खुल गया है।गुरुनानक देव जी ने कहा है कि संसार में सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन सफल होता है। हमारी सरकार इसी सेवा भावना के साथ देशवासियों का जीवन आसान बनाने में जुटी है। न जाने कितनी पीढ़ियां जिन सपनों को सच होते देखना चाहती थीं, भारत उन्हें साकार करने की कोशिश कर रहा है।'प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने किसानों की परेशानियों और चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है। जब देश ने मुझे 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा का मौका दिया, तो हमने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बहुत लोग अनजान हैं कि देश के 100 में से 80 किसान छोटे किसान हैं। उनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। इनकी संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा है। उनकी जिंदगी का आधार यही छोटी सी जमीन का टुकड़ा है। किसान इसी जमीन से अपने परिवार का गुजारा करते हैं।'मोदी ने कहा कि किसानों की ताकत बढ़ाने के लिए दस हजार एफपीओ किसान उद्पादक संगठन बनाने की भी प्लनिंग है, इस पर 7 हजार करोड़ रुपए का फंड खर्च किए जा रहे हैं। हमने क्रॉप लोन बढ़ा दिया। यानी हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार एक के बाद एक कदम उठाती जा रही है। पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। साथियों किसानों की इसी अभियान में देश में तीन कृषि कानून लाए गए थे। देश के किसानों को खासकर छोटे किसानों को फायदा हो। यह मांग देश में लंबे समय से होती रही थी। पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था। इस बार भी संसद में चर्चा हुई मंथन हुआ और यह कानून लाए गए। देश में अनेक किसान संगठनों ने इसका संमर्थन किया। मैं आज उन सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। धन्यवाद करता हूं।हमारी सरकार किसानों के लिए खासकर छोटे किसानों के हित में पूरी सत्य निष्ठा से किसानों के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से यह कानून लेकर आई थी, लेकिन यह हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे। बातचीत भी होती रही। हमने किसानों को समझने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें ऐतराज था, उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है। यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इसी महीने हम कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। |
| जौनपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लड़कियों के शव Posted: 18 Nov 2021 09:37 PM PST लखनऊ जौनपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की देर रात तीन लड़कियों के शव मिले हैं। ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन अभी इनके बारे में पता नहीं चल सका है। उम्र 16, 18 और 20 साल है। फिलहाल, हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।मामला बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे का है। जौनपुर मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर यह गांव है।गेटमैन ने बताया कि रात में ट्रेन संख्या 3257 से हादसा हुआ था, ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोककर इसकी सूचना दी। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |