न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 20, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


बेहतर बल्लेबाज कौन है "विराट कोहली या रोहित शर्मा?", जानिए हर्शल गिब्स ने किसे चुना

Posted: 20 Nov 2021 06:00 PM PST

बेहतर बल्लेबाज कौन है "विराट कोहली या रोहित शर्मा?", जानिए हर्शल गिब्स ने किसे चुना

हर्शल गिब्स को एक प्रशंसक ने एक स्पॉट डाला, जिसने उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बीच बेहतर बल्लेबाज चुनने के लिए कहा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने यह कहने में कोई संकोच नहीं किया कि उनका चयन निश्चित रूप से भारतीय कप्तान होगा।


हर्शल गिब्स से एक भारतीय प्रशंसक ने पूछा था कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच एक बल्लेबाज के रूप में किसे अधिक रेट देते हैं। प्रशंसक ने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि दक्षिण अफ्रीकी सवाल से बचेंगे। गिब्स ने हालांकि, ट्वीट पर गौर किया और जवाब देने का फैसला किया। उन्होंने विराट कोहली को चुना।

यह उल्लेखनीय है कि न केवल गिब्स विराट कोहली की बल्लेबाजी के प्रशंसक हैं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खेल के दिनों के दौरान यह दूसरा तरीका था। अपने अंडर -19 विश्व कप के दिनों के दौरान, ICC ने कोहली से पूछा था कि उनका पसंदीदा बल्लेबाज कौन है और वर्तमान भारतीय कप्तान का जवाब 'हर्शल गिब्स' ही था।

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा में लाएं जान, आजमाएं ये कमाल के टिप्स

Posted: 20 Nov 2021 05:56 PM PST

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा में लाएं जान, आजमाएं ये कमाल के टिप्स

Winter Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. ठंड में चेहरे पर नमी नहीं रहती, इसकी वजह से खुजली होती है और त्वचा की चमक कहीं खो सी जाती है. हीटर्स, ब्लोअर्स, गर्म पानी और धूम ये सारी चीजें स्किन को खराब करने का काम करती हैं. इसलिए इस मौसम में स्किन का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. कुछ आसान तरीकों से आप इस मौसम में भी अपनी स्किन हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं.

स्किन को मॉइस्चराइज करें- सर्दियों में चमकती त्वचा पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है इसे मॉइस्चराइज करना. ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और नेचुरल ऑयल को बनाए रखता है. इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है. इसके लिए आप नारियल का तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल, छाछ और खीरे से बने जैसे नेचुरल मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं.

खूब सारा पानी पिएं- सर्दियों के दिनों में लोग अक्सर पानी पीना कम कर देते हैं और इसकी वजह से स्किन डिहाइड्रेटेड हो जाती है. हमारे शरीर से किसी ना किसी रूप में पानी निकलता रहता है. इसलिए, ठंड के दिनों में भी जरूरी है कि आप पानी की कमी ना होने दें. आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे, आपकी स्किन उतनी ज्यादा चमकदार बनेगी.

गुनगुने पानी से चेहरा धोएं- सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, लेकिन स्किन के लिए गर्म पानी बहुत नुकसानदायक होता है. चेहर को गर्म पानी से धोने से स्किन रूखी और पपड़ीदार हो जाती है. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है गर्म पानी से चेहरा बिल्कुल भी ना धोएं. अगर आप ठंडे पानी से चेहरा नहीं धो सकते तो इस मौसम में गुनगुने पानी से चेहरा धोना बेहतर रहेगा. इससे आपको ठंड भी नहीं लगेगी और आपके चेहरे से प्राकृतिक नमी भी आसानी से नहीं निकलेगी.

रात में स्किन का रखें ख्याल- अगर आपको हेल्दी स्किन की ख्वाहिश है तो रात में इसकी केयर करना ना भूलें. सोने से पहले स्किन को डीप मॉइस्चराइज करें. रात के 7-8 घंटे में ये मॉइस्चराइज स्किन पर काम करता है जिसकी वजह से अगले दिन सुबह स्किन में चमक आ जाती है. अगर आपको मुंहासों की समस्या रहती है तो केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें.

हर दिन 6 खजूर खाने से दूर होगी ये परेशानी, महिलाएं सोच भी नहीं सकती ये फायदा

Posted: 20 Nov 2021 05:52 PM PST

हर दिन 6 खजूर खाने से दूर होगी ये परेशानी, महिलाएं सोच भी नहीं सकती ये फायदा

खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो कई परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है. FDA के मुताबिक, खजूर में पोटैशियम, हेल्दी फैट्स, डाइटरी फाइबर, सोडियम, विटामिन डी, नैचुरल शुगर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं को हर दिन 6 खजूर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

बढ़ती है इम्युनिटी: खजूर को सर्दियों का एक महत्वपूर्ण फूड माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। रोजाना नियमित रूप से खजूर खाने से लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है। डॉक्टर्स के अनुसार एक गिलास दूध में 5 से 6 खजूर मिलाएं, साथ ही 5 काली मिर्च, 1 इलायची और एक चम्मच घी डालकर उबालें। रात को सोने से पहले इसके सेवन से सर्दी-जुकाम से जल्दी निजात मिलेगी।

स्ट्रेस होगा कम: कोविड-19 और लॉकडाउन के बीच भारतीयों में स्ट्रेस 74 फीसदी तक बढ़ा है। खजूर तनाव को कम करने में मददगार है। खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी5 मौजूद होता है। साथ ही, विटामिन ए1 और सी भी पाया जाता है, ये सभी तत्व लोगों को तनावमुक्त रहने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित: खजूर को पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। वहीं, मोटापा से जूझ रहे लोगों को हाई बीपी का खतरा रहता है, रोज खजूर खाने से बढ़ते वजन पर काबू किया जा सकता है। इससे बीपी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

कम होता है डायबिटीज का खतरा: 2011 के एक अध्ययन के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को अहमियत देना चाहिए। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मधुमेह रोगी 1-3 खजूर खा सकते हैं।

रविवार को इन उपायों से चमकने लगती है किस्मत, मां लक्ष्मी भी खोल देती हैं धन के द्वार

Posted: 20 Nov 2021 05:47 PM PST

रविवार को इन उपायों से चमकने लगती है किस्मत, मां लक्ष्मी भी खोल देती हैं धन के द्वार

भगवान सूर्य की आराधना से कीर्ति, यश,सुख,समृद्धि,धन, आयु, आरोग्य,ऐश्वर्य,तेज,कांति,विद्या,सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य संकटों से रक्षा भी करते हैं। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके ल‍िए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें क‍ि आपका सूर्य कमजोर है।

ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो हर ग्रह की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों (Shastra) में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कौन सा ग्रह मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।

अगर कोई भी इन समस्‍याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने की जरूरत है। लेक‍िन इसके ल‍िए रव‍िवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। सुबह उठते ही स्नान करना है तो सूर्य (Surya) दर्शन करके स्नान करें।

रविवार को जरूर करें यह काम (Raviwar Ke Upay)

1- घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ॐ सूर्याय नम: का मंत्र मन ही मन जाप जरूर करें।

2- मान्यता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

3- कहा जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

4- धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें और सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करने के पश्चात उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।

5- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है। इसके अलावा नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।

रविवार के दिन न करें ये काम (Raviwar Ke Totke)

1- रविवार को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें। यह अशुभ माना जाता है।
2- इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
3- रविवार को बाल न कटवाएं, सरसों के तेल की मालिश न करें, दूध को जलाने का काम न करें।
4- इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।
5- नीला काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जुते न पहनें।

Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Posted: 20 Nov 2021 05:45 PM PST

Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Naag Diwali 2021: नाग दिवाली मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है. इस दिन नागों की विशेष पूजा का खास महत्व है. इस साल यह तिथि देव दिवाली से बीस दिन बाद आठ दिसंबर बुधवार को पड़ रही है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नागों को पाताललोक का स्वामी माना गया है. नाग दीपावली पर उनके पूजन का विशेष महत्व है. इस मौके पर घरों में रंगोली बनाकर नाग के प्रतीक के सामने दीपक लगाने से मनोवांछित मिलते हैं. मान्यता है कि नाग देवता के पूजन से जीवन की सभी समस्याओं का समाधान होता है. इनका कुंडली के कालसर्प दोष का पूरी तरह निवारण कर देता है. साथ ही जीवन में आ रही दुविधाओं का समाधान मिलता है

नाग दिवाली तिथि
पंचमी तिथि की शुरुआत : 7 दिसंबर 2021 को रात 11:40 बजे से
पंचमी तिथि का समापन : 8 दिसंबर 2021 को रात 9:25 मिनट बजे
राहुकाल 8 दिसंबर दोपहर 12:17 से 1:35 बजे तक.

पौराणिक कथा

उत्तराखंड के चमोली जिले में नाग देवता का अद्भुत मंदिर चमोली जिले में नाग देवता का रहस्यमय मंदिर है. मान्यता है कि यहां नागराज खुद मौजूद हैं और अपनी मणि की रक्षा करते हैं. यहां पुजारी आंख और मुंह पर पट्टी बांधकर पूजा करते हैं. यह मंदिर चमोली के बांण गांव में हैं. यह मंदिर स्थानीय स्तर पर लाटू देवता मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां नागराज स्वयं विराजमान हैं और नागमणि की रक्षा करते हुए निरंतर फुककार से विष छोड़ते रहते हैं. यही वजह है कि लोग करीब 80 फीट की दूरी से इनकी पूजा करते हैं. यहां के पुजारी भी आंख-मुंह में पट्टी बांधकर पूजा करने मंदिर के पास जाते हैं. यह मंदिर मां पार्वती के चचेरे भाई लाटू के नाम पर बनाया गया है. 

मंदिर का कपाट साल में एक बार ही खोला जाता है. यह कपाट वैशाख पूर्णिमा को खोला जाता है. इस दिन यहां विशाल मेला लगता है और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ होता है. स्थानीय लोग लाटू देवता को ही आराध्य मानते हैं, यह मंदिर समुद्र तल से कुल 8500 फीट की ऊंचाई पर है. मान्यता है कि यहां सच्चे हृदय से अगर कोई मनोकामना मांगे तो वह अवश्य पूरी होती है.

मंत्र की गहराई को जानकर करें मंत्र सिद्धि, सच्चे मन से करें जाप

Posted: 20 Nov 2021 05:42 PM PST

मंत्र की गहराई को जानकर करें मंत्र सिद्धि, सच्चे मन से करें जाप

'मनः त्रायते इति मंत्रः' अर्थात जो मन को त्राण दें, उसका परिहार करे, उसे परिष्कृत, परिमार्जित करे, वहीं मंत्र है. जिस तरह रागों का एक नियम है, निश्चित विधान है, निश्चित समय है, स्वर है उसी तरह मंत्रों के भी निश्चित देवता हैं, निश्चित तत्व हैं, निश्चित विनियोग और विमोचन हैं. बिना उनके सही उच्चारण से मंत्र द्वारा की आराधना कभी सफल नहीं हो सकती. दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस तरह किसी राग का साधक धीरे-धीरे अपने स्वर तंत्र को शुद्ध करता हुआ अपनी वाक्-शक्ति को जगाता है और अपने मन को उसमें लगाता है, और उससे राग की रमणीयता पैदा करता है, उसी तरह मंत्र साधक को भी वाणी की सतसाधना, देवता तत्व के आंतरिक सामंजस्य और उनकी गहरी समझ के साथ साधना करनी चाहिए. उसी तरह जैसे एक राग साधक को राग सिद्ध होता है, वैसे ही मंत्र साधक को मंत्र भी सिद्ध होता है. अनवरत प्रयास, अखंडित नियम, मंत्र जाप का निश्चित समय, इसके आवश्यक तत्व हैं. ऐसा करते हुए साधक सिद्ध हो जाता है.

मंत्र सिद्धि कोई जादू या चमत्कार नहीं है, बल्कि मंत्र के साथ ऐसा तादात्म्य है, जिसमें साधक और साध्य एकाकार हो जाते हैं या यूं कहें कि मंत्र साधक में समाहित हो जाता है और साधक का तन-मन और आत्मा मंत्र को समर्पित हो जाती है. इस स्थिति में साधक मंत्र दृष्टा हो जाता है यानी इस स्थिति में साधक मंत्र और उसके रहस्य को देखता है. महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी कारणवश यदि साधक इस जन्म में मंत्र सिद्ध नहीं कर पाया और उस मार्ग पर चलता रहा तो शरीरांत के बाद पुनर्जन्म में उसकी यात्रा वहीं से शुरू होती है, क्योंकि मंत्र जाप के जो चिन्ह मन पर पड़ते हैं, वे भौतिक वस्तुओं की तरह नश्वर नहीं होते और शरीर के साथ नष्ट नहीं हो जाते.

विज्ञान कहता है संसार में ध्वनि से ऊर्जा तरंगे निकलती हैं. संसार में ध्वनि या स्वर मूल बात है. शब्द भी एक ध्वनि या स्वर मूल बात है. शब्द भी एक ध्वनि है. हां उसकी ध्वनि अर्थयुक्त है लेकिन अर्थ इसमें महत्वपूर्ण नहीं होता. महत्वपूर्ण तो ध्वनि या नाद ही है. वेदों ने नाद को ब्रह्म कहा है. ब्रह्म का अर्थ है विस्तृत होता हुआ. नाद एक ऊर्जा है और इसमें फैलने की, विस्तारित होने की स्वाभाविक क्षमता होती है. मंत्र कुछ ऐसे नाद या ध्वनियों का समूह है जिससे एक विशेष प्रकार की ऊर्जा तरंगे समवेत रूप से शक्तिशाली आवर्तन करती हैं. इस विशेष आवर्तन प्रत्यावर्तन से एक संगठित ऊर्जा क्षेत्र विकसित होता है. इस ऊर्जा का प्रभाव व्यक्तियों पर ही नहीं, वस्तुओं पर भी छोड़ता है.

पतंजलि के योग शास्त्र में वाणी के चार भेद बताए गए हैं, जो बैखरी, मध्यमा, पश्यंती और परा है. पतंजलि कहते हैं कि चारों वाणियां धीरे-धीरे स्थूल से सूक्ष्म हो जाती हैं. प्रारंभिक अवस्था में जब कोई साधक जोर-जोर से उच्चारण करता है तो उसे वाचिक जाप कहा जाता है. इसमें कुशल होने के उपरांत दूसरा चरण उपांशु जप का आता है. इसमें उच्चारण बहुत धीमे स्वर में किया जाता है. पतंजलि के अनुसार यह मध्यमा वाणी का प्रयोग है. इसके बाद के चरण अत्यंत सूक्ष्म होते जाते हैं, जिसे अजपा कहा जाता है वह अपने भीतर चल रहे जाप को देखना भर है. पतंजलि इसे पश्यंति कहते हैं. इस स्थिति में साधक अपने भीतर चल रहे मंत्र जाप का साक्षी या दृष्टा भर रह जाता है.

पतंजलि के अनुसार वाणी की चौथी अवस्था सर्वोच्च परा अवस्था है. इसमें शरीर अपने अन्य कर्म करता हुआ भी मन और आत्मा से कभी मंत्र से अलग नहीं होता. उसका पूरा शरीर घनीभूत होकर मंत्रवत हो जाता है. ऐसा व्यक्ति अपने मुख से जो कह दे वह अस्तित्व के साथ पूरा होता है क्योंकि अस्तित्व और उस व्यक्ति में भेद नहीं होता. ऐसी अवस्था को संत कबीर ने कहा था-

'जाप मरे, अजपा मरे, अनहद हू मारि जाए'

अर्थात इन सबके आगे ही ब्रह्म से तादात्म्य स्थापित होता है.

मंत्र साधना कोई साधारण बात नहीं है. उचित तरीके से इसकी ध्वनि रहस्य और नाद को समझे बिना यह लाभदायक नहीं होता, इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि मंत्र की दीक्षा किसी गुरु से लेनी चाहिए क्योंकि मंत्रसिद्ध गुरुमंत्र के रहस्य, ध्वनि घोष और तत्व के गहन अर्थ को भलीभांति जानता है.


दरअसल कोई भी मंत्र शब्दों का ऐसा समूह है जिसमें शब्दों के अर्थ, वर्णों के तत्व, स्वर का घोष तय करता है कि मंत्र किस प्रयोग का है और किस दिशा में काम करेगा. सृष्टि में एक लयबद्धता है, एक तारतम्य है. मंत्र आपको लयबद्धता में पहुंचा सकता है, यह तभी हो सकता है जब आप उसके अर्थ को समझते हुए उस दिशा में प्रयास करें.

सिद्धू पर भड़के गंभीर: अपने बेटा-बेटी को बॉर्डर पर भेजो फिर आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो

Posted: 20 Nov 2021 05:36 PM PST

सिद्धू पर भड़के गंभीर: अपने बेटा-बेटी को बॉर्डर पर भेजो फिर आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने इसको लेकर तीखी टिप्पणी की है। गौतम गंभीर ने लिखा कि अपने बेटा या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और तब किसी आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो। गंभीर ने कहा कि भारत 70 साल से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक 'आतंकवादी देश' के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना शर्मनाक है।

पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने आगे कहा कि क्या सिद्धू को याद है पिछले एक महीने में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में हमारे 40 से अधिक नागरिकों और जवानों को मार डाला? इससे पहले 2018 में पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाकर विवाद खड़ा किया था।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।


ये है Jio का सबसे कमाल का Recharge Plan, 84 दिनों तक डेली 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग

Posted: 20 Nov 2021 05:33 PM PST

ये है Jio का सबसे कमाल का Recharge Plan, 84 दिनों तक डेली 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग

Reliance Jio सबसे सस्ता (Cheapest) प्लान (Plan) पेश करता है। कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों के साथ कई प्लान (Plan) ऑफर (Offer) कर रही है। आज हम आपको Jio के 84 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ आने वाले तीन सस्ते (Cheap Jio Plans) रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी कीमत 329 रुपये से शुरू होती है। लिस्ट में दिखाया गया तीसरा प्लान (Plan) प्रतिदिन 2GB डेटा (Data) और फ्री कॉलिंग (Calling) प्रदान करता है। आइए जानते है कि आखिर इन तीनों ही रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) में आपको क्या ऑफर (Offer) किया जा रहा है।
 
जियो (RELIANCE JIO) 329 रुपये वाला प्लान (PLAN)

Reliance Jio के 329 रुपये वाले प्लान (Plan) में आपको 84 दिनों के लिए डेटा (Data) और कॉलिंग (Calling) की सुविधा मिलती है। यह कुल 6GB डेटा (Data) प्रदान करता है, जिसका उपयोग किसी भी समय वैलिडिटी (validity) के भीतर किया जा सकता है। इस प्लान (Plan) में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) और 1000 एसएमएस (SMS) मिलते हैं। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud ऐप्स (Apps) का मुफ्त (Free) सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी मिलता है।

जियो (RELIANCE JIO) 555 रुपये वाला प्लान (PLAN)

इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (validity) 84 दिनों की है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर प्रतिदिन 1.5GB डेटा (Data) के साथ अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा दी जाती है। इस प्लान (Plan) के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस (SMS) मिलेंगे। यह प्लान (Plan) सभी जियो (Reliance Jio) ऐप्स (Apps) के लिए JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी प्रदान करता है।


जियो (Reliance Jio) के 599 रुपये के प्लान (Plan) की वैलिडिटी (validity) 84 दिनों की है, लेकिन यह हर दिन 2GB डेटा (Data) के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा देता है। इस प्लान (Plan) के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस (SMS) मिलेंगे। इस प्लान (Plan) के जरिए सभी जियो (Reliance Jio) ऐप्स (Apps) JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी मिलेंगे।

हिमाचल को मधुमेह रोग ने जकड़ा, 50 हजार रोगियों की हुई पहचान

Posted: 20 Nov 2021 05:31 PM PST

हिमाचल को मधुमेह रोग ने जकड़ा, 50 हजार रोगियों की हुई पहचान

हिमाचल प्रदेश मधुमेह रोग की गिरफ्त में आता जा रहा है। इसके तहत राज्य में मधुमेह से ग्रस्त 50 हजार रोगियों की पहचान की गई है। हैरानी इस बात की है कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से अधिक मधुमेह रोगी सामने आ रहे हैं। इस समय राष्ट्रीय औसत 9.8 फीसदी है जबकि राज्य में 11.5 फीसदी है। यानि राज्य में राष्ट्रीय औसत से 1.7 फीसदी अधिक रोगी हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की वार्षिक स्क्रीनिंग की जा रही है। 

इस स्क्रीनिंग के लिए राज्य भर में मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 50,000 मधुमेह रोगियों की पहचान की गई बिलासपुर, धर्मशाला, रिकांगपिओ, कुल्लू, मंडी, सोलन, ऊना, रामपुर, पालमपुर और पांवटा साहिब में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। इन क्लीनिकों में प्रशिक्षित डाॅक्टर, स्टाफ नर्स और सहयोगी स्टाफ की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत राज्य में करीब 24 लाख लोगों की जांच की गई है। जांच के दौरान 8.5 लाख लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं।

इन कारणों से रोगी बन रहे लोग स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों के मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त होने के कुछ कारण बताए गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख कारण लोगों का शराब और तंबाकू का अधिक सेवन करना प्रमुख है। इसके अलावा लोगों की तरफ से उचित आहार न लेने और जीवन शैली में आए बदलाव के कारण भी रोग बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचने के लिए लोगों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाने और योगाभ्यास करने के अलावा चिकित्सकों की तरफ से दी गई एहतियात को बरतने की सलाह दी है।

NEET 2021: कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, YouTube व किताबों से तैयारी कर हासिल की सफलता

Posted: 20 Nov 2021 11:30 AM PST

NEET 2021: कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, YouTube व किताबों से तैयारी कर हासिल की सफलता

मेहनती और होनहार लोगों के लिए किसी भी तरह की परेशानियां उनके सफलता की राह में सिर्फ एक कंकड़ हो सकती हैं, पहाड़ नहीं। इस बात को सच साबित किया है, बदरपुर की रहनेवाली रितिका ने। साल 2021 में नीट (NEET Results 2021) पास करने वाले कई छात्रों में सर्वोदय कन्या विद्यालय, मोलरबंद की रितिका भी शामिल हैं। रितिका ने बिना किसी निजी कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता हासिल की।

माता-पिता ने गहने तक बेच दिए कोरोना महामारी के दौरान उनकी ऑनलाइन कक्षाओं और अध्ययन सामग्री तक कोई पहुंच नहीं थी। बदरपुर में अपने माता-पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहनेवाली रितिका के पास शुरू में मोबाइल फोन या इंटरनेट तक नहीं था। एक निजी कारखाने में कढ़ाई का काम करने वाले उनके पिता ने, लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरी खो दी।

एक इंटरव्यू में रितिका ने बताया, "हमने दाने-दाने के लिए संघर्ष किया और बचत किए गए पैसों से किसी तरह हमारा काम चला। लेकिन बारहवीं कक्षा में मेरे जुनून और अच्छे स्कोर (93%) को देखकर, मेरे माता-पिता ने जो गहने मेरी शादी के लिए बचाए थे, उसे बेचकर मुझे एक एंड्रॉइड फोन और किताबें खरीदकर दी।"

रितिका ने 500 अंक प्राप्त कर अनुसूचित जाति वर्ग के तहत 3,032 रैंक हासिल की। उन्होंने बताया, "मैं निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकती थी, इसलिए मैंने YouTube और किताबों से तैयारी करके यह परीक्षा पास की। मेरे प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मेरी बहुत मदद की। उन्होंने हर कदम पर मुझे प्रेरित किया और स्कूल की लाइब्रेरी का एक्सेस भी दिया।"

दिल्ली के CM ने दीं बधाइयां इस साल दिल्ली के स्कूलों के कुल 436 छात्रों ने नीट पास किया है। आंकड़ो के अनुसार, यमुना विहार से 51, पश्चिम विहार से 28, आईपी एक्सटेंशन से 16, लोनी रोड से 15, मोलरबंद से 15 और रोहिणी स्कूल से 14 छात्रों ने इस साल नीट पास किया है।

एसकेवी, मोलरबैंड (SKV, Molarband) के प्रिंसिपल सुजाता टमटा ने कहा, "मेरे स्कूल के पंद्रह छात्रों ने NEET के लिए क्वालीफाई किया है। पिछले साल, 42 छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस साल, कोविड-19 के कारण, हम कई छात्रों से संपर्क नहीं कर सके। क्योंकि कक्षाएं ऑनलाइन थीं और कई बच्चे माइग्रेट हो गए थे। इसके बावजूद, हमने कई छात्रों और पूर्व छात्रों को बुलाया, ताकि अन्य छात्रों का मार्गदर्शन हो और वे प्रेरित हो सकें। साथ ही, छात्रों के मार्गदर्शन और उनके संदेहों के समाधान के लिए टीचर्स हमेशा ऑफ़लाइन और ऑनलाइन बच्चों के साथ संपर्क में थे।

BSNL ने बदला अपना सस्ता प्लान, जानें कितने में मिलेंगे ढेरों लाभ

Posted: 20 Nov 2021 05:00 AM PST

BSNL ने बदला अपना सस्ता प्लान, जानें कितने में मिलेंगे ढेरों लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Rs 187 वाले अपने प्रीपेड प्लान (prepaid plan) में बदलाव किया है। इस प्लान में अब ग्राहकों को 24 दिन की जगह 28 दिन की वैधता मिलेगी। साथ ही कंपनी ने इस प्लान में वाले डाटा लिमिट में भी बदलाव किया है। ये प्लान कंपनी के दूसरे अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान Rs 147, Rs 247 और Rs 447 के साथ उपलब्ध होगा। पिछले महीने बीएसएनएल (BSNL) ने अपने Rs 56, Rs 57 और Rs 58 वाले प्लांस में भी बदलाव किया था।

BSNL Kerala ने ट्विटर पर अपने प्रीपेड प्लांस में बदलाव होने की जानकारी दी है। इसी लिस्ट से ये पता चला है कि कंपनी के Rs 187 वाले प्लान में भी बदलाव किया है। बदले गए Rs 187 वाले प्लान में अब ग्राहकों को 2GB डाटा, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉल का लाभ मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल (unlimited call) का लाभ ग्राहकों को मुंबई-दिल्ली में MTNL नेटवर्क पर भी मिलेगा।

बता दें, प्लान के 2GB डेली डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद भी ग्राहक इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे लेकिन स्पीड घटकर 80kbps हो जाएगी। बीएसएनएल (BSNL) के Rs 187 वाले प्लान में ग्राहकों को रोज़ 100 SMS भी दिए जाएंगे। ये प्लान फ्री PRBT रिंगटोंस के साथ आता है।

पिछले महीने बीएसएनएल (BSNL) ने अपने Rs 56, Rs 57 और Rs 58 वाले प्लान में बदलाव किया था। बदलाव करने के बाद बीएसएनएल ने अब Rs 56 वाले प्लान को Rs 57 वाले प्लान को Rs 56 में और Rs 58 वाले प्लान को Rs 57 में उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, इनके साथ मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

हिमाचल में मौसम के बारे में बड़ी अपडेट, जानिए प्रदेश में कब होगी बारिश और बर्फबारी

Posted: 20 Nov 2021 04:57 AM PST

हिमाचल में मौसम के बारे में बड़ी अपडेट, जानिए प्रदेश में कब होगी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लोगों को मौसम आगामी चार दिन राहत देगा और मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी और सुबह व शाम तथा रात्रि में ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य रहे और अधिकतम तापमान उष्ण पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलांग में -2.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैदानी/निचले पर्वतीय क्षेत्र, मध्य पर्वतीय क्षेत्र व उष्ण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। औसतन अधिकतम तापमान भी सामान्य रहे।

यह रहा तापमान क्षेत्र अधिकतम तापमान/सेल्सियस
शिमला 19.7
सुंदरनगर 26.0
भुंतर 24.3
कल्पा 18.0
धर्मशाला 18.2
ऊना 26.3
नाहन 22.2
केलांग 13.8
पालमपुर 19.6
सोलन 23.3
मनाली 17.2
कांगड़ा 23.3
मंडी 21.6
बिलासपुर 23.4
हमीरपुर 24.5
चंबा 22.7
डलहौजी 13.2
कुफरी 14.4
जुब्बड़हट्टी 20.6

हिमाचल में तेज रफ़्तार का कहर: स्कूटी सवार महिला को उड़ाते हुए भागी बस

Posted: 20 Nov 2021 04:43 AM PST

cooty-and-bus-accident-in-solan-himachal

Himachal Pradesh के Solan जिले से road accident की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार बस स्कूटी सवार महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

तेज रफ़्तार का कहर. बता दें कि घटना शुक्रवार सुबह करीबन 8.15 बजे की है। बद्दी की तरफ से स्कूटी पर एक महिला Nalagarh जा रही थी। Manpura market में SBI Bank के समीप पिछले से एक तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

हादसा इतना भीषण था कि महिला के हेलमेट से खून की धारा बहने लगी। सर बुरी तरह जख्मी हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभया रूपम (28 वर्ष) पत्नी सौरभ प्रभात निवासी मकान नंबर 306 फेस-2 बद्दी के रूप में हुई।

चश्मदीद गवाह ने दिया ये बयान (Eyewitness gave this statement)
Eyewitness Manish Sharma ने पुलिस को बताया कि उक्त बस खान ट्रेवल्स की थी और काफी तेज रफ़्तार में बाजार से गुजर रही थी। घटना के तुरंत बाद वह दौर कर महिला के पास गया लेकिन बस इतनी बुरी तरह कुचलते हुए आगे बढ़ी थी कि बचने का कोई संभावना ही नहीं था।

DSP Baddi Navdeep Singh ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

रविवार को धरती के पास से बेहद तेज रफ्तार में गुजरेगा 984 फुट का एस्टेरॉयड, जानिए नासा क्या चेतावनी दी है

Posted: 20 Nov 2021 04:39 AM PST

रविवार को धरती के पास से बेहद तेज रफ्तार में गुजरेगा 984 फुट का एस्टेरॉयड, जानिए नासा क्या चेतावनी दी है

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है कि धरती के पास से एक विशाल ऐस्‍टरॉइड गुजरने जा रहा है। इस ऐस्‍टरॉइड का नाम 3361 ऑरफेयस है। यह आकाशीय चट्टान 984 फुट चौड़ी है जो लंदन के बिग बेन से तीन गुना बड़ी है।

नासा इस ऐस्‍टरॉइड पर नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि यह रविवार को धरती के पास से गुजरेगी। नासा के मुताबिक, यह ऐस्‍टरॉइड धरती के पास जरूर आ रहा है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह ऐस्‍टरॉइड धरती से 35 लाख मील की दूरी से गुजर जाएगा।

नासा कोई भी ऐसी तेजी से आती चीज के धरती के 46 लाख मील के इलाके में आने पर उसे धरती के लिए खतरनाक मानती है। इन विशाल चट्टानों के परिक्रमा पथ में हल्‍का सा भी बदलाव होने पर वे धरती से टकरा सकती हैं और तबाही मच सकती है। ऐस्‍टरॉइड 3361 Orpheus करीब 30 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह 21 नवंबर को धरती के पास से गुजरेगा।

नासा इन दिनों दो हजार ऐस्‍टरॉइड पर नजर रखे हुए है जो धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। अगर किसी तेज रफ्तार स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं। NASA का Sentry सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है। इसमें आने वाले 100 सालों के लिए फिलहाल 22 ऐसे ऐस्टरॉइड्स हैं जिनके पृथ्वी से टकराने की थोड़ी सी भी आशंका है।

क्रिस गेल नहीं, रोहित शर्मा हैं यूनिवर्स बॉस, छक्‍कों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल

Posted: 20 Nov 2021 04:31 AM PST

क्रिस गेल नहीं, रोहित शर्मा हैं यूनिवर्स बॉस, छक्‍कों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में भारत के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा. धोनी के घरेलू मैदान में रोहित ने जैसे ही पहला छक्का मारा. उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड जुड़ गया. अब वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल जैसे धुरंधर बल्लेबाज को भी पीछे छोड़ दिया है.

न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पारी के चौथे ओवर में रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने एडम मिल्ने गेंदबाजी करने आए. मिल्ने की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार पुल शॉट मारा और गेंद को सीधा स्टैंड्स में पहुंचा दिया. यह रोहित के करियर का 450वां छक्का बना और इसके साथ ही उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड जुड़ गया. अब टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस गेल नहीं बल्कि रोहित बन गए हैं. क्योंकि इस फॉर्मेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने के मामले में रोहित आगे आ गए हैं. जबकि क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी पीछे रह गए हैं.

सबसे कम टी20 पारियों में 450 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज :-
404 पारी - रोहित शर्मा*
487 पारी - शाहिद अफरीदी
499 पारी - क्रिस गेल

जबकि सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय मैचों को मिलाकर सबसे अधिक छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल अभी भी सबसे आगे हैं. जबकि उसके बाद शाहिद अफरीदी और रोहित शर्मा 450 छक्कों से अधिक के क्लब में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के :-

553 छक्के - क्रिस गेल
476 छक्के - शाहिद अफरीदी
450 छक्के - रोहित शर्मा*
398 छक्के - ब्रेंडन मैकुलम

वहीं रोहित और राहुल ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया को 50 से अधिक की ओपनिंग पार्टनरशिप निभाई. इस तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार पांच पारियों में 50 से अधिक की साझेदारी निभाने वाली यह भारत की पहली जोड़ी बन गई है.

राहुल-रोहित की जोड़ी द्वारा पिछले पांच T20I में की गई साझेदारी:-

140 बनाम अफगानिस्तान
70 बनाम स्कॉटलैंड
86 बनाम नामीबिया
50 बनाम न्यूजीलैंड
117 बनाम न्यूजीलैंड

Post Bottom Ad

Pages