ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 20, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: मनाई गई गुरु नानक जयंती, चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Posted: 20 Nov 2021 10:24 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को गुरु नानक जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा तथा जयंती प्रमुख सुमन प्रसाद सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि, इसे प्रकाश पर्व या फिर गुरु पर्व भी कहते हैं। इसी दिन सिख धर्म के सबसे 


प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। गुरु नानक जी इस धर्म के संस्थापक थे। उन को मानने वाले उन्हें नानक देव और बाबा नानक के साथ ही नानकसाह भी कहते थे। वहीं जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत भैया बहनों में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू तथा तिलकामांझी का चित्र बनाया गया। इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु, भगिनी उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: अज्ञात चोरों ने एक पान की दुकान से नगदी सहित सामान की की चोरी

Posted: 20 Nov 2021 10:20 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना मोड़ समीप अज्ञात चोरों के द्वारा एक पान की गुमटी से नगदी सहित सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। बताया गया कि, अज्ञात चोरों ने ₹3000 एवं अन्य सामान की चोरी कर ताला तोड़कर फरार हो गया। वहीं चोरी की पूरी वारदात बगल में दुकान में लगे 

सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात बताई गई। वहीं पीड़ित ने बौंसी थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। चोरों को तनिक भी पुलिस का डर नहीं है। मालूम हो कि, बौंसी बाजार में पिछले 6 माह में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी है। हालांकि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: दो अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम एवं पुलिस ने 516 बोतल एवं 9 लीटर विदेशी शराब किया जप्त, चालक एवं उप चालक सहित एक युवक गिरफ्तार

Posted: 20 Nov 2021 10:17 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बौंसी थाना क्षेत्र के हेचला मोड़ समीप से एक पिकअप वाहन से 516 बोतल विदेशी शराब को जब किया। साथ ही चालक एवं उप चालक को भी पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि, झारखंड से एक पिकअप वाहन में रखकर शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। प्रखंड क्षेत्र के हेचला मोड़ समीप वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन को रुकने के लिए कहा गया। वाहन रुकने के बाद जब वाहन की जांच की गई तो, उसके बने डाले के नीचे 516 बोतल शराब को छुपा कर रखा गया था। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब लदे 


पिकअप वाहन को उत्पाद कार्यालय लाया गया। जहां शराब को पिकअप वाहन से अनलोड किया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक एवं उप चालक को गिरफ्तार करने में सफलता भी प्राप्त की। बताया गया कि, चालक नीरज कुमार एवं उप चालक राजकुमार तूरी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि, गिरफ्तार चालक एवं उप चालक से गहन पूछताछ की जा रही है। शराब की बड़ी खेप धनबाद से नवगछिया ले जायी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर बौंसी पुलिस ने शनिवार को बौंसी मुख्य बाजार के बस स्टैंड से एक युवक को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक शराब लेकर जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान युवक के बैग से 750ml का 8 बोतल एवं 375ml के 3 बोतल में कुल 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज की गई है। बताया गया कि, भागलपुर के मीरजानहाट निवासी चिक्कू कुमार बैग में शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को भनक लगते ही उसे गिरफ्तार कर शराब को जप्त कर लिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: शराब मुक्त गांव बनाने का चांदन थाना में लिया संकल्प

Posted: 20 Nov 2021 10:14 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के गोरीपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक नैयाडीह गांव में शनिवार को एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष ने शराब मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन बांका के मुहिम में चलाए गए शराब मुक्त जन जागरूकता अभियान अब देखने को मिल रही है। बता दें कि आदिवासी बहुल समाज के दर्जनों महिलाएं चांदन थाना पहुंच कर शराब मुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प। इस संबंध में नैयाडीह गांव निवासी उर्मिला मुर्मू ने थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं अन्य प्रशासन को बताई कि आदिवासी बाहुल्य गांव नैयाडीह में सैकड़ों 

महिला पुरुष बैठक आयोजित कर गांव शराब मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।तथा शराब निर्माण कर बेचने वाले लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़कर दुसरे कारोबार में जोड़ेंगे।साथही बताई ज्यादातर शराब बनाने की धंधे में ज्यादातर महिलाएं होती है।शराब निर्माण की कार्य सभी महिलाएं छोड़ देगी तो स्वतः शराब मुक्त गांव बन जाऐगा।शराब सेवन न करने से बचे पैसे को बच्चे की पढाई लिखाई करने की काम करेंगे।जिसे लेकर शनिवार दोपहर को आदिवासी बहुल समाज के समाजसेवी उर्मिला मुर्मू के साथ सुनिता मुर्मू,अनिता सोरेन,आदी महिला ने थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार को शराब के खिलाफ जंग छेड़ने की मुहिम चलाने की बात कही।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने रवि शंकर कुमार ने आदिवासी बाहुली समाज के द्वारा लिए गए शराब मुक्त गांव बनाने का संकल्प पर खुश होकर महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए कलम देकर सम्मानित किया। और अन्य गांवों के लोगों प्रेरित करने की बात कहा। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। 

Chandan News: महाआरती का भव्य आयोजन

Posted: 20 Nov 2021 10:11 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदन प्रखण्ड क्षेत्र के चांदन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शनिवार देर शाम को वार्षिकोत्सव श्री श्री 108 दुर्गा महाआरती धूमधाम से मनाया गया। जिसका आयोजन दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया गया। इस आयोजन के लिए दिन भर भक्तों की भीड़ मंदिर में लगी रही। मंदिर के समिति द्वारा पुरे मंदिर को रंगीन बल्बों से आकर्षक ढंग से सुसज्जित कर सजाया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कोरोना काल की विशेष ध्यान रखा गया साथ ही 

साथ समाजिक दुरियां का भी पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने महा आरती का खूब आनंद उठाया। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में मां भगवती का अनुष्ठान में आचार्य लाल मोहन पांडेय लाल की देखरेख में पुजारी उपेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती का भव्य दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान महारानी की स्तुति और जयकारा से मंदिर परिसर गुंज उठा।मौके पर अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे,सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज सिन्हा, पूर्व दुर्गा मंदिर सचिव मनीष शर्मा,रामचन्द्र मिस्त्री सहित सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग श्रद्धालु गण सामिल थे। 

 उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: आपसी विवाद में दो गुटों के बीच खूनी खेल,चार जख्मी

Posted: 20 Nov 2021 10:08 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थाना क्षेत्र के बिरनियाॅ पंचायत के गरभूडीह गांव में गत रात्रि शुक्रवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप जख्मी चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में प्राथमिक इलाज के बाद देवघर रेफर कर दिया। जिसमें जख्मी शंकर राय की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। हालांकि घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक एक भी पक्ष का आवेदन थाना को नही मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरभूडीह 

गांव निवासी शंकर राय का अपने ही गोतिया से कुछ दिन पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था। बीते रात्रि महिला के बीच लकड़ी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद विवाद उत्पन्न हो गई और देखते देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लियाऔर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।इस घटना मे शंकर राय, दिलीप कुमार राय व सविता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों जख्मीयों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया । घटना के संबंध मे चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Panjwara News: चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, थाना में दिया आवेदन

Posted: 20 Nov 2021 10:05 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बाँका। सबलपुर गांव में शुक्रवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। सबलपुर निवासी नरेश हरिजन ने अपने ही गांव के गुड्डू सिंह और सूरज सिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा है। पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 

शुक्रवार शाम गुड्डू सिंह और सूरज सिंह द्वारा पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई।जिससे वह जख्मी हो गए। इस पूरे मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि जख्मी का इलाज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजवारा में कराया गया है। पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में घटना की जांच की जा रही है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन

Posted: 20 Nov 2021 10:02 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराहाट के अंचलाधिकारी राजेश कुमार 

ने किया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित नए मामले आए। जिसकी सुनवाई अधिकारियों ने की। पंजवारा बाजार के विश्वनाथ मंडल बनाम गौरी शंकर भगत के मामले में अंचलाधिकारी ने उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Pathargama News: भूमि विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प/पांच गिरफ्तार

Posted: 20 Nov 2021 09:39 AM PST





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 20 नवंबर शनिवार को बरसों पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया| एक पक्ष के शंकर यादव के द्वारा पथरगामा थाना में दर्ज कराए गए मुकदमे के कांड संख्या 199/21 भादवी की धारा 323, 325, 307, 504 के प्राथमिकी अभियुक्त दूसरे पक्ष के राम यादव का पुत्र 28 वर्षीय विषम यादव, 25 वर्षीय ब्रिज यादव और 18 वर्षीय नीरज यादव को तथा दूसरे पक्ष के राम यादव के द्वारा दर्ज मुकदमे में पहले पक्ष के थाना कांड संख्या 200/21 भादवी की धारा 323, 325, 452, 354, 504 के प्राथमिकी अभियुक्त शंकर यादव का पुत्र 26 वर्षीय बम बम यादव और 22 वर्षीय अभिनव यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया| मालूम हो कि गत शुक्रवार को पुराने भूमि विवाद में घाट पथरगामा स्थिति बड़की पोखर के निकट रहने वाले दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई थी| जिसमें एक पक्ष के शंकर यादव के सर में गंभीर चोट आई थी| घायल शंकर यादव का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में डॉ माधव झा के द्वारा किया गया| उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया| जबकि उसके दोनों पुत्र बमबम यादव और अभिनव यादव आंशिक रूप से घायल थे|

अमन राज:-

Godda News: उपायुक्त ने रौतारा में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की

Posted: 20 Nov 2021 01:18 PM PST







ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 20.11.2021 को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में रौतारा चौक के दुर्गा मंदिर के समीप "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तथा "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर में लगाए गए उनके द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए विभागवार समस्याओं को सुना गया एवं उनके समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही इस मौके पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य शिविर में जाकर खुद की भी स्वास्थ्य जांच कराई। उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ई- श्रम योजना में निबंधन की प्रक्रिया को समझाया और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया। वार्ड नंबर 01 में रौतारा चौक के दुर्गा मंदिर के समीप इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई,उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा जिन-जिन व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीका का दोनों डोज लिया गया था उक्त सभी लाभुकों को लोहे की कढ़ाई देकर उनको सम्मानित किया गया। साथ ही योग्य लाभुकों के बीच जॉब कार्ड के वितरण, के पश्चात ई-श्रम कार्ड में निबंधन कराने के लिए महोदय के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। शिविर में उपायुक्त ने ग्रामीणों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया।राशन कार्ड बनाने के लिए आपूर्ति विभाग से संपर्क स्थापित करने को कहा एवं उपस्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा। उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों से उनके कोविड वैक्सीनेशन की भी जानकारी ली। जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लिया है उन सभी को इस शिविर में टीका लगवाने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, वार्ड नम्बर 01 के वरीय पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजीव मिश्रा, विभिन्न पदाधिकारी गण, नगर परिषद के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

Godda News: मतदान जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Posted: 20 Nov 2021 09:25 AM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 20.11.2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा अनिल टुडू के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। उक्त वाहन सभी प्रखंड क्षेत्रों में घूम-घूम कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के संबंध में प्रचार प्रसार करेगी। यह जागरूकता रथ दिनांक- 20.11.2021 से 30.11.2021 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के हाट-बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ऑडियो जिंगल/पोस्टर आदि के माध्यम से जन-साधारण की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आहर्ता प्राप्त व्यक्तियों को विशेष भाग लेने हेतु प्रेरित करेगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल टुडू ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं त्रुटि का सुधार करने हेतु मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ के द्वारा प्रपत्र भरा जा सकता है। वैसे नागरिक जिनकी आयु दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष हो रही है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकते हैं। मृत/ स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन कर सकते हैं, तथा त्रुटि का सुधार करने हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति, जिसका नाम निर्वाचक सूची में नहीं है, अपना नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्रपत्र-6 भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही कहा कि नाम हटाने अथवा दो जगह नाम होने पर किसी एक जगह से नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र-7 का प्रयोग किया जा सकता है। निर्वाचक सूची में अपने नाम या फोटो सुधार हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है। इतना ही नहीं विधानसभा अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र हस्तांतरण करने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। अनिल टुडू ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो वेबसाइट का प्रयोग कर सकते हैं। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मृत्युंजय कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।

Godda News: विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय के निर्वाचन कैंपस एंबेसडर के साथ बैठक की गई

Posted: 20 Nov 2021 09:19 AM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 20.11.2021 को उप निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा अनिल टुडू की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु गोड्डा जिला के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय के निर्वाचन कैंपस एंबेसडर के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से वैसे नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह अपना नाम मतदाता सूची में प्रपत्र 6 के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। मृत व अन्य जगह पर स्थानांतरित हो गए मतदाता, प्रपत्र 7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटा सकते हैं। मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों के निराकरण हेतु प्रपत्र 8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान से दूसरे मतदान केंद्र में नाम हस्तांतरित करने हेतु प्रपत्र 8क का प्रयोग किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित कैंपस एंबेसडर को अपने स्कूल कॉलेज के वैसे विद्यार्थी जिसका उम्र 01.01.2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु अनुरोध किया गया। मौके में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के कैंपस एंबेसडर अंकेश कुमार, नूतन कुमारी, मोहम्मद इनामुल रितिक सिंह, विशाल गौरव, जीजी निशा, कोमल कुमारी, अंजली कुमारी व शाहीन परवीन उपस्थित थे।



Godda News: जिले के 5 पंचायतों में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाया गया शिविर

Posted: 20 Nov 2021 09:13 AM PST








ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विगत 3 दिनों से शुरू हुए 28 दिसंबर तक चलने वाले "आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा, मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर, पथरगामा प्रखंड अंतर्गत कोरकाधाट, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत ढोढ़री एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बक्सरा पंचायत में सरकारी योजनाओं का शिविर लगाया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का भी निराकरण किया गया। लगाए गए स्टॉल में सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस, प्रज्ञा केंद्र, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, बैंक से संबंधित मामले, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाया गया। जिसमें आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ हीं समस्याओं का समाधान किया गया। साथ हीं कोविड वैक्सिनेशन कैम्प भी लगाया गया, जहां शेष बचे लोगों का टीकाकरण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 16.11.2021 से 28.12.2021 तक में गोड्डा जिले अंतर्गत सभी पंचायतों में "आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए । वहीं कार्यक्रम के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिससे जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान एवं त्वरित गति से उनका निष्पादन किया जा सके। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों का वितरण करना है।"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अंतर्गतन प्राप्त, निष्पादित एवं लंबित आवेदन इस प्रकार हैं:- बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 710 प्राप्त हुआ। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 447, निष्पादित आवेदन की संख्या 168 एवं लंबित मामले 279, पथरगामा प्रखंड अंतर्गत कोरकाधाट पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 658, निष्पादित आवेदन की संख्या 415 एवं लंबित मामले 243, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत ढोढ़री पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 640, निष्पादित आवेदन की संख्या 426 एवं लंबित मामले 214 एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बक्सरा पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 834, निष्पादित आवेदन की संख्या 468 एवं लंबित मामले 366 रहे।उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारी गण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।

Rewari News : गांव खिजुरी में सद्भावना जागरूकता कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Posted: 20 Nov 2021 07:02 AM PST

गांव खिजुरी में सद्भावना जागरूकता कार्य्रकम किया आज के कार्यक्रम में ग्राम निवासियो की समस्याओं के समाधान करवाने के लिये जागरूकता सद्भावना कार्यक्रम रखा जिसमे कैलाश चंद एड्वोकेट को आमंत्रित किया ग्राम निवासियो ने आमजन की काफी समस्याओ के समाधान के लिये सुझाव भी मांगे जिस पर अधिवक्ता ने लोगो की समस्याएं सुनकर समस्याओ के निदान  बारे  जागरूक किया !  



आज के कार्यक्रम में अधिवक्ता ने   प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा नियम 134 ए के बारे में बताया और कहा कि उनके द्वारा जिला न्ययालय अधिवक्ता हाल में 134ए के आवेदन हेतु  निशुल्क कैम्प चलाया जा रहा है, आवेदन करने के लिये दिनाक 24 नवम्बर का समय है अपने साथ परिवार पहचान कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, BPL कार्ड या 2लाख या उससे कम का आय प्रमाण पत्र, वर्ष 2021 का बना हुआ हो, आधार कार्ड बच्चे और अभिभावक का, जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है  उस स्कूल का UDISE कॉड, पिछले वर्ष जिस स्कूल में पढ़ रहा था उस स्कूल का UDISE कॉड, बच्चे का SRN नम्बर,पहचान का अन्य कोई दस्तावेज व मोबाइल फोन साथ  अपने साथ लेकर आये और अधिवक्ता ने  सरकारी योजनाओं बारे बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में BPL परिवारों की महिलाओं के रोजगार हेतु ऋण देने की योजना सुरु की है जिसके तहत विधवा महिलाओ को दिया जा रहा ऋण :- महिला विकास निगम द्वारा विधवा महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के लिये बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण दिलवाने की योजना सुरु हुई है, ताकि पात्र महिलाए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित कर सके, जिन महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है तथा आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष है, वे इस स्कीम के लिये पात्र होंगी, उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष होगी, ये ऋण सिलाई, कढ़ाई, बुटीक, ऑटो, ई रिक्शा, मसाला, आचार, इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी, रेडिमेट गारमेंट्स, आदि के लिये ऋण देने से पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है, और BPL परिवारों ह के मकान रिपेयरिंग के लिये 80,000/- आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, अधिवक्ता ने बताया कि प्रदेश में असंगठित मजदूरों हेतु भी योजनाए है जिसके तहत महिलाओ को बच्चे के जन्म से पहले ओर बाद तक सहायता राशि दी जा रही है, मजदूरों के बच्चो की शिक्षा हेतु 50,000/- वार्षिक सहायता और बच्चो के विवाह के समय  (कन्या के विवाह पर 51,000/- व लड़के के विवाह पर 21,000/- सहायता राशि) भी दी जाती है, मजदूर परिवारो को तीर्थ स्थानों पर भृमण हेतु सहायता राशि, व मजदूरों को वर्द्ध अवस्था मे बुढापा पेंशन के अलावा 1000/- सहायता प्रत्येक माह ओर दिया जाता है, मजदूर महिलाओ को खुद के कपड़ो हेतु प्रत्येक वर्ष 5100/- रुपए भी दिए जा रहे हैं, अधिवक्ता ने बताया कि आज हमारे देश मे वर्ध जनों के सम्मान हेतु उनको काफी अधिकारी दिए गए हैं कि अगर बच्चे अपने वर्ध माँ बाप की सेवा नही करते हैं तो पूर्वजो की सम्पति में बच्चो का कोई हक नही है बल्कि बुजुर्ग अपने बच्चो से प्रत्येक माह 10,000/- मासिक खर्च भरण पोषण के ले सकते है, इसी प्रकार महिलाओ के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि आज सरकार ने महिलाओ को प्रत्येक छेत्र में आगे लाने के लिये उनको अधिकार दे रही है, आज महिलाओ की सुरक्षा हेतु पुलिस हेल्प लाइन को ओर अधिक अलर्ट कर दिया है कानून में भी प्रावधान कर दिया है कि महिलाओ पर अत्याचार हो तो उनको न्याय जल्दी मिले इसके लिये फ़ास्ट ट्रक कोर्ट बना दिये हैं, गांव की महिलाओं ने एक समस्या यह भी रखी कि हम सभी आमजन आजकल निजी स्कूलों की मनमानी से पीड़ित हैं जैसे निजी स्कूलों में अमान्य फीस जमा न करने पर बच्चो को शिक्षा से वंचित करना, बच्चो की एस एल सी रोक कर रखना जैसे काफी समस्याये रखी, जिनके समाधान हेतु कैलाश चंद एड्वोकेट ने बताया कि आप अपनी समस्या को लेकर पहले अधिकारियो के समक्ष जाए अगर समाधान न हो उसके उपरांत आप न्यायालय की शरण ले सकते हैं, आपके साथ न्याय होगा ! और ई श्रम रेजिस्ट्रेशन बारे  भी बताया कि प्रदेश के ऐसे नागरिक जो रेहड़ी लगाते है, इलेक्ट्रिक मिस्त्री, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, ऑटो रिपेयरिंग मजदूर व अन्य काफी ऐसे मजदूर है जो असंगठित है और मजदूरी करते हैं उनके लिये भी सरकार द्वारा योजनाये सुरु की है वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर योजनाओ की सहायता ले सकते हैं आज के कार्यक्रम में मुख्य् रूप अनिता, रितु, विजया, दर्शना, दयावती,सरिता, मनीषा व अन्य सामिल रही !!

Rewari News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का 26 नवंबर को बावल आगमन, सौंपी जिम्मेदारीयां

Posted: 20 Nov 2021 06:43 AM PST

भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हुई बैठक, डॉक्टर बनवारीलाल को बनाया रैली संयोजक. शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 26 नवंबर को बावल आगमन को  को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, हरको बैंक चेयरमैन डॉ अरविंद यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव,किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी उपस्थित रहे। उपस्थित सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा 26 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी आगमन रेवाड़ी जिले की तकदीर एवम तस्वीर बदलने का काम करेगा। इस दिन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रेवाड़ी जिले की करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं को आमजन के लिए समर्पित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष  हुकम चंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी को कहा इस कार्यक्रम के लिए जो भी जिम्मेदारियां जिस भी कार्यकर्ता को दी गई है वो उसे बेखूबी निभाए तथा अपने आस पास के लोगो को भी इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहे ताकि वो वहां पहुंच के मुख्यमंत्री के विचारो को सुन सके ।



इस रैली का संयोजक सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल को बनाया गया तथा व्यवस्था देख हाल की जिम्मेदारी बाबू वीर कुमार यादव को दी गई। पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, जिला प्रभारी  संदीप जोशी एवम हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने इस रैली को व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, महावीर यादव,  जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, भूपेंद्र गुप्ता, अजय कांटीवाल, जिला सचिव उषा आर्या, डॉक्टर सुभाष, कुलदीप चौहान, मौसमी देवी, कोषाध्यक्ष रोहन यादव, आईटी सेल सह संयोजक यशवंत चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सामरिया,बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, जटुसाना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक हंसराज यादव, सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन रमेश शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages