आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 17, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: जाड़े की रात में भी अखिलेश यादव की रथयात्रा के स्वागत में डंटे रहे सपाई

Posted: 17 Nov 2021 10:14 AM PST


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सपा मुखिया का बढ़ता गया विजय रथ

अखिलेश व ओमप्रकाश राजभर के स्वागत को जुटे रहे कार्यकर्ता

आजमगढ़ : सपा मुखिया ने अपना विजय रथ लेकर आने में भले ही काफी देरी कर दी हो, लेकिन उनके कार्यकर्ता डंटे रहे। कहीं कोई सभा और रैली भी नहीं होनी थी, फिर भी उत्साह की गर्मी बनी रही। गाजीपुर में सभा के बाद दोपहर दो बजे

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: न्याय पालिका में महिलाओं के लिए सुविधा का प्रयास अच्छी शुरूआत- जिला जज

Posted: 17 Nov 2021 07:50 AM PST



जिला जज दिनेश चन्द्र ने शिवधनी सिंह स्मृति महिला अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण किया

आजमगढ़: न्याय पालिका में महिलाओं के लिए सुविधा का प्रयास अच्छी शुरूआत है। महिलाओं को बुनियादी सुविधाओं को लाभ उठाकर न्याय क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उक्त बातें

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Posted: 17 Nov 2021 07:26 AM PST


फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर के पास कैफियात एक्प्रेस के सामने कूदा युवक
 

भाई की हत्या का आरोपित था मृतक,जेल से छूटा पर विचलित था 

आजमगढ़: जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर के पास बुधवार को युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

Posted: 17 Nov 2021 06:59 AM PST


निश्चित ही मोहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र के बच्चे राज्य स्तर पर हिस्सा ले क्षेत्र का मान बढ़ाएंगे- अतुल कुमार सिंह, बीएसए

आजमगढ़ : ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2020-21का भव्य उद्घाटन मोहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र के वजीरमलपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मां सरस्वती जी के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: किशोर का संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या की आशंका जताई गई

Posted: 17 Nov 2021 06:47 AM PST


सिधारी थाना के बेलागर गांव में मेला देखने गए किशोर का झाड़ में मिला शव

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर गांव में बुधवार की सुबह बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कारवाई में जुट में गई। सूरज गिरी(13) पुत्र लौहर मंगलवार की शाम बेलागर गांव में लगा मेला देखने गया था। देर रात वापस नहीं आया तो स्वजन ने इधर-उधर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मृतक के पिता लौहर ने बताया कि जब सुबह गांव के लोग टहलने के लिए गए तो देखा कि मेले के स्थान के बगल में सैय्यद बाबा के स्थान के पास झाड़ में मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पुत्र का अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतक कक्षा सात का छात्र था। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा था। सिधारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जांच की जा रही है।

आज़मगढ़: करेंट से संविदा लाइनमैन व ई-रिक्शा से गिरेे व्यक्ति की मौत.. 

Posted: 17 Nov 2021 06:30 AM PST


जहानागंज थाना के असोना गांव में मोटर का स्विच चालू करते समय लगा करेंट

बगहीडाड़ के पास अचानक ई-रिक्शा से नीचे गिरे व्यक्ति की हुई संदिग्ध मौत

आजमगढ़: जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असोना गांव निवासी विरेंद्र यादव (40) पुत्र कांता यादव बिजली विभाग में संविदाकर्मी लाइन मैन के रूप में तैनात थे। शाम को खेत में पानी चलाने के लिए घर के बाहर लगे मोटर का स्विच चालू कर रहे थे कि अचानक स्विच में करेंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक पुत्र और दो पुत्री के पिता थे। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाड़ के पास मंगलवार की रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बरखू (45) शाम को ई-रिक्शा से बेरमा गांव निवासी भांजा हारुन और उसके तीन बच्चों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पुरा स्थित एक बारात में निमंत्रण में आए थे। देर रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे कि बगहीडाड़ के पास अचानक ई-रिक्शा से नीचे गिरकर घायल हो गए। जिसे हारुन अपने साथ अपने घर लेकर चले गए। लेकिन सुबह तक घर नही आने से बरखू के स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि हारुन अपने साथ लेकर घर चला गया। जहां मौके पर पहुंचे स्वजन ने देखा कि बरखू की मौत हो चुकी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतक के भाई लुट्टू राम ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए भांजे सहित दो अन्य को थाने में बैठाया है। मृतक ठेला चलाकर परिवार की जीविका चलाते थे। इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है।

आज़मगढ़: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

Posted: 17 Nov 2021 06:15 AM PST


कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी स्थित चेवता मोड़ पर रात में हुई घटना

आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी स्थित चेवता मोड़ पर मंगलवार की रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: न्योता देने निकली किशोरी को अगवा कर बन्द रखा,स्वजन व पुलिस ने ढूंढा

Posted: 17 Nov 2021 05:46 AM PST



सरायमीर कस्बे की घटना, डीआईजी व एसपी भी पंहुचे,भारी फोर्स तैनात,02 हिरासत में


आजमगढ़: सरायमीर कस्बा के एक मोहल्ले में भतीजा होने पर मंगल गीत के लिए महिलाओं को बुलाने निकली किशोरी का मंगलवार को अपहरण कर कुछ लोगों ने कमरे में कैद कर दिया।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ जिले में शुरू करेगा विशेष ओपीडी

Posted: 17 Nov 2021 05:32 AM PST


हड्डी व जोड़ों सम्बंधित बीमारियों के मरीजों को मिलेगा लाभ

माह के तीसरे बुधवार को डा० जावेद हॉस्पिटल में मिलेगी परामर्श सुविधा

आजमगढ़: शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब यहां लोगों को घुटना, कुल्हा व कन्धा प्रत्यारोपण एवं हड्डी व जोड़ रोगों सम्बंधित परेशानियों के लिए शहर में ही परामर्श की सुविधा

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Posted: 17 Nov 2021 07:40 AM PST


तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह पास मिला शव

आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह गांव के पास बुधवार की सुबह खेत में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: व्यवसायी के मकान में अचानक लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

Posted: 16 Nov 2021 07:53 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज में देर शाम हुई घटना, फायर ब्रिगेड ने बुझाया

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक मकान के प्रथम तल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पांच से आठ लाख रुपये के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पीएम मोदी ने दी क्षेत्र को जीवन रेखा के रूप में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात

Posted: 16 Nov 2021 07:49 AM PST



पीएम ने सुल्तानपुर जिले में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया

पीएम ने 03 वर्ष पूर्व जिले के मंदुरी एयरपोर्ट पर शिलान्यास किया था

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में आयोजित समारोह में देश के सबसे लबे 341 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित किया। पूर्वांचल

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages