न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- आज ही बेडरूम में करें ये चार काम, चमक उठेगा आपका वैवाहिक जीवन
- अगर महिला के इस अंग पर बना है तिल तो मिलेगा मनचाहा वर
- जरुरी Tips: दूध असली है या नकली कैसे पहचाने 7 तरीके
- विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना अनिवार्य, नहीं तो 50 हजार का जुर्माना
- नौकरी करने के इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवार 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- रोहित ने मारा सिराज को थप्पड़, डगआउट में दिखा अनोखा नज़ारा
- मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी, जानें एकादशी महत्व और पूजन विधि
- हिमाचल पंचायती राज विभाग मैं आउट सोर्स मैं निकली विभिन्न श्रेणियों में भर्ती
- क्रिकेट इतिहास में पहली बार पिता-पुत्र के नाम विश्व कप खिताब जीतने की उपलब्धि, आस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
- हिमाचल: सरकार को अब ब्याज समेत देनी होगी मनरेगा मजदूरों को उनकी दिहाड़ी!
- गूगल ने भागलपुर की इस छात्रा को दिया 60 लाख रुपये का पैकेज
- जूतों में बीयर डालकर क्यों पीते हैं कंगारू? आखिर क्यों मनाया जाता है अनोखा जश्न
- इन 4 राशि वालों को प्यार में बेलने पड़ते हैं कई पापड़, इन्हें आसानी से नहीं मिलता सच्चा प्यार
- 84 दिन की वैलिडीटी वाला Jio Recharge, Airtel-Vi आगे पीछे भी नहीं
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर सहित ये 961 पद, जल्द करें आवेदन
- तीसरी लहर की टेंशन के बीच अब नार्वे से राजस्थान में कोरोना ने दी दस्तक, प्रशासन में मचा हड़कंप
| आज ही बेडरूम में करें ये चार काम, चमक उठेगा आपका वैवाहिक जीवन Posted: 17 Nov 2021 06:01 PM PST हर इंसान के जीवन में उसका शयन कक्ष बहुत मायने रखता है, जहां आकर वह अपने पूरे दिन की थकान को दूर करता है, और अपना सबसे अधिक समय इसी कमरे में व्यतीत करता है। शयनकक्ष में उपस्थित पलंग का भी उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। # यदि कोई व्यक्ति राई व नमक को एक पुड़िया में बांधकर अपने पलंग के नीचे रखता है, तो उसके वैवाहिक जीवन को किसी की नजर नहीं लगती है। # यदि कोई व्यक्ति अपने पलंग या तकिया के नीचे स्टील का छोटा चाक़ू रखता है, तो इससे उसके आस-पास कोई भी बुरी शक्ति नहीं आती है और डरावने सपने से भी उसे मुक्ति मिलती है। # यदि आप बुधवार के दिन भगवान गणेश का व्रत रखकर उन्हें गुलाब का फूल अर्पित कर, उस गुलाब को अपने पलंग के गद्दे के नीचे रखते है, तो इससे आपके जीवन में आने वाले सभी दिन शुभ हो जाते है। # मोर पंख को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है यदि आप इसे अपने पलंग के गद्दे के नीचे रखते है, तो इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा आपके घर को तनाव मुक्त करती है। |
| अगर महिला के इस अंग पर बना है तिल तो मिलेगा मनचाहा वर Posted: 17 Nov 2021 05:59 PM PST शरीर पर तिल का होना सामान्य बात है। सभी के शरीर पर तिल होते हैं। कुछ तिल जन्मजात होते हैं तो कुछ समय के साथ हमारे शरीर पर आते-जाते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो शरीर पर तिलों का अलग-अलग महत्व होता है। चीनी और भारतीय शास्त्रों में तिलों को जातक के भाग्य के सूचक के रूप में जाना जाता है। नाभि के ऊपरी हिस्से में तिल नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल होना व्यक्ति को खाने-पीने का शौकीन बताता है किन्तु यदि नाभि के अंदर या नाभि के आसपास किसी व्यक्ति के तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति धन-संपत्ति प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। ऐसे व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न रहते हैं और आनंदमय जीवन व्यतीत करते हैं। जिन महिलाओं के पेट पर तिल होता है उसे अच्छा पति और अच्छी संतान की प्राप्ति होती है। यदि स्त्री के पेट पर ठीक छाती के नीचे तिल हो तो वो काफी अच्छा जीवन गुजारती हैं। |
| जरुरी Tips: दूध असली है या नकली कैसे पहचाने 7 तरीके Posted: 17 Nov 2021 05:51 PM PST आज के पोस्ट में हम आपको दूध असली है या नकली कैसे पहचाने इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी दूध का सेवन करते है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। क्योंकि इस पोस्ट में आप जानेंगे कि Asli Doodh ki Pehchan Kaise Kare जैसा कि हम सभी जानते है कि दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसका सेवन हर आयु वर्ग के लोग करते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि दूध काफी पौष्टिक आहार है। इसके अलावा दूध से बनने वाले आहार इसका महत्व बढ़ा देते हैं लेकिन दूध की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कुछ लोग दूध में मिलावट करने लगे है। पहले के समय दूध में मिलावट के रूप सिर्फ पानी मिलाया जाता था लेकिन आज दूध में यूरिया जैसे केमिकल्स मिलाये जाने लगे हैं। दूध में केमिकल्स होने की वजह इस पेय पदार्थ का सेवन करने वाले लोगो की सेहत में बुरा असर पड़ रहा है। यदि आप भी दूध का सेवन करते है तो आपको असली और नकली दूध के बीच अंतर पता होना चाहिए क्योंकि यदि आप इसकी जानकारी नहीं होगी तो दूध आपकी सेहत को फायदा पहुँचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। दूध असली है या नकली कैसे पहचाने भारत में दूध का प्रयोग काफी ज्यादा होता है भले ही लोग दूध न पीते हो लेकिन इससे बनने वाली चाय जरुर पीते है। कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने के लिए दूध में कई तरह से मिलावट करते हैं। हालाकि दूध में मिलावट बहुत से पहले से हो रहा है लेकिन आज के समय मिलावट के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। दूध में पानी की मिलावट का पता कैसे लगेगा पानी की मिलावट चेक करने के लिए दूध की कुछ बूँद को किसी पत्थर या किसी चिकनी लकड़ी पर गिराए। दूध बहता हुआ नीचे की तरफ गिरे और उस जगह पर सफेद धार का निशान बने तो दूध शुद्ध है। दूध में डिटर्जेंट की मिलावट का पता कैसे लगेगा इसके लिए टेस्ट ट्यूब में थोड़ा का दूध ले अब टेस्ट ट्यूब को जोर जोर से हिलाए। यदि दूध का झाग काफी देर तक बना रहे तो दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की गयी है। कुछ समय के लिए दूध को स्टोर करके देखे यदि दूध असली है तो काफी समय बाद भी वह अपना रंग नहीं बदलेगा। जबकि नकली दूध कुछ समय बाद थोड़ा पीला दिखाई देने लगता है। असली दूध की पहचान कैसे करे हाथों के बीच रगड़कर देखे बता दे कि शुद्ध दूध हाथों के बीच रगड़ने पर चिकना नहीं लगता है। मिलावटी दूध को रगड़ने पर डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस होती है। असली दूध का स्वाद चेक करे नकली और असली दूध का पता करने का सबसे आसान तरीका उसका स्वाद है। असली दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है। यदि इसमें सोडा या फिर डिटर्जेंट की मिलावट की गयी है तो यह स्वाद में हल्का कड़वा लगता है। इस पेय पदार्थ को उबालकर पता करे यदि दूध असली है तो यह उबालने पर अपना रंग नहीं बदलता जबकि नकली का रंग पीला हो जाता है। दूध की खुशबू या गंध से असली नकली का पता करे आपको बता दे कि असली दूध की कोई विशेष गंध नहीं होती है। जबकि मिलावट दूध में साबुन के जैसी गंध आये तो आपको समझ जाना है दूध सिंथेटिक है। तो अब आप जान गए होंगे कि दूध असली है या नकली कैसे पहचाने इस पोस्ट में हमने आपको कुछ आसान तरीके बताये है जिनकी मदद से आप बहुत आसानी से शुद्ध अशुद्ध दूध की पहचान कर सकते हैं। यदि आप नकली दूध से होने वाले नुकसान से बचना चाहते है तो आपको दूध देने वाले लोगो पर आँख बंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए। दूध ऐसी जगह से ही लेना चाहिए जहां शुद्ध मिलता हो। आपको अशुद्ध दूध को हमेशा अवॉयड करना चाहिए। |
| विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना अनिवार्य, नहीं तो 50 हजार का जुर्माना Posted: 17 Nov 2021 05:44 PM PST राज्य सरकार द्वारा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा 11 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विवाह संबंधी समारोह के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार के तहत फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग, सेनेटाइजेश, दो गज की दूरी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कोविड के फिर से बढऩे मामलों के मद्देनजर सख्ती की जा रही है।जिला मजिस्टे्रट लोक बंधु ने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की अधिसूचना 11 नवम्बर 2021 में दिए गए संशोधित निदेर्शों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना की अनुसूची में विद्यमान क्रम संख्या 7 एवं 8 व उनकी प्रविष्टियों को प्रतिस्थापित किया गया है। क्रम संख्या 7 के अनुसार विवाह संबंधित समारोह बंद स्थान/खुले स्थान में आयोजन के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग नहीं करने पर, सामाजिक दूरी नहीं मिलने की स्थिति में, नो मॉस्क नो एन्ट्री की पालना नहीं करने पर, उक्त समारोह में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के उपयोग के लिए सुविधा के स्थान, रैलिंग, दरवाजों के हैण्डिल को नियमित रूप से सेनेटाइजेशन नहीं करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। इसी तरह क्रम संख्या 8 के अनुसार किसी भी विवाह स्थल यथा मैरिज गार्डन, होटल, सामुदायिक भवन, बारात-घर व धर्मशाला आदि के मालिक, मैनेजर, अधिभोगी द्वारा विनियम 7 के उल्लंघन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इन पर होगा 10000 का जुर्माना अधिसूचना की अनुसूची में क्रम संख्या 1 के अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक आयोजन यथा- राजनीतिक, खेलकूद संबंधी, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/त्योहारों का आयोजन बन्द स्थान/खुले स्थान में आयोजन के दौरान कोविड पालना अनिवार्य रूप से करनी होगी। कोविड उपयुक्त व्यवहार यथा फेस मास्क का अनिवार्य उपयोग नहीं करने, सेनेटाइजेशन नहीं करने पर, सामाजिक दूरी की पालना नहीं मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। |
| नौकरी करने के इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवार 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन Posted: 17 Nov 2021 05:40 PM PST कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है. प्रदेश की एचपीयू एसएससए (एमएनसी) आईएसओ सर्टिफाइड ऑर्गेनाइजेशन / नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने (961) विभिन्न पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 22 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर अश्वनी धीमान और प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, कि इसमें सुरक्षा गार्ड के 125 पद सेल्स एग्जीक्यूटिव के 26 पद, ट्रैवल सेल्स एग्जीक्यूटिव के 47 पद, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25 पद, क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 27 पद, मशीन ऑपरेटर हेल्पर के 200 पद, आईटीआई ऑल ट्रेड के 89 पद, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के 37 पद, स्टाफ रिपोर्टर फील्ड एजेंट के 23 पद, रिक्रूटमेंट ऑफिस एजेंट के 156 पद, बैंक रिकवरी एग्जीक्यूटिव के 27 पद, स्टाफ नर्स एएनएम के 32 पद, जीएनएम के 42 पद, डिलीवरी ब्वॉय एग्जीक्यूटिव मेल के 33 पद, रिसेप्शनिस्ट फीमेल के 13 पद, ऑफिस कोऑर्डिनेटर फीमेल के 17 पद, मार्केटिंग एजेंट मेल के 19 पद, ड्राइवर के 23 पद अधिसूचित किए गए हैं. यह सभी पद रेगुलर बेसिस पर भरने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के लिए ही आरक्षित किए गए हैं. ऑर्गेनाइजेशन के Whatsapp नंबर पर करें आवेदन उन्होंने बताया कि इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड ,रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, लेटेस्ट पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ऑर्गेनाइजेशन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपना बायोडाटा/ आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2021 शाम 5:00 बजे तक निश्चित की गई है. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, उनके ऊपर कोई गौर नहीं किया जाएगा . इन पदों को भरने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आठवीं में 50%, दसवीं में 45%, बाहरवी में 52% ग्रेजुएशन मैं 60%, एवं डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीसीए, पीजीडीसीए , एमसीए में 55% अंक, आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में 60% अंक सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड/यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. इन कंपनियों में भरे जाएंगे पद यह सभी पद सिपला इंडिया लिमिटेड, गोदरेज इंडिया लिमिटेड, ग्लेशियल एडवेंचर्स इंडिया लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टेक महिंद्रा ऑटोमोबाइल लिमिटेड, हिम लाइव एजेंसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एलाइंस स्टाफिंग सर्विसेज, एंब्रोस इंडिया लिमिटेड, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, पैराग्रीन गार्डिंग लिमिटेड, ग्रुप फोर सिक्योरिटी लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, जेड प्लस इंडिया लिमिटेड, मैक्स हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, आईवीवाई हॉस्पिटल, एमएन हॉस्पिटल, डीएमसी हॉस्पिटल के लिए ही भरे जा रहे हैं. इन पदों को भरने के लिए ऑर्गेनाइजेशन का हाल ही में एमओयू साइन हुआ है. इन सभी पदों को भरने के लिए संगठन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा 140 क्रमांक, हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, कंप्यूटर न्यूमेरिकल नॉलेज से संबंधित लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू 30 क्रमांक के आधार पर ही चयन किया जाएगा. सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 दिसंबर को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी. ऑर्गनाइजेशन द्वारा केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 3 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन ही ली जाएगी. चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान ग्रॉस पे- बैंड 8,250/- से लेकर 27,550/- ग्रॉस पे बैंड दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोविडेंट फंड जीपीएफ , मेडिकल इंश्योरेंस, अटेंडेंस अलाउंस, प्रमोशन, वेतनवृद्धि, दुर्घटना बीमा के साथ रहने व खाने की कैंटीन / मैस सुविधा निशुल्क दी जाएगी. यहां ऑर्गेनाइजेशन ने स्पष्ट किया है, कि ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में सफल नहीं होंगे उन्हें ऑर्गेनाइजेशन अपनी विभिन्न ब्रांच, शाखा ,कार्यालयों हेतु रिक्रूटमेंट ऑफिसर एजेंट नियुक्त किया जाएगा. जिनका कार्य उम्मीदवारों के संबंधित रोजगार कार्यालय से ही रहेगा. ऑर्गनाइजेशन द्वारा असफल उम्मीदवारों को भी नौकरी दी जाएगी. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-262215 एवं एचआर अधिकारियों के नंबर 94181-39918, 85447-55515, 62309-06536 पर संपर्क कर सकते हैं. |
| रोहित ने मारा सिराज को थप्पड़, डगआउट में दिखा अनोखा नज़ारा Posted: 17 Nov 2021 05:37 PM PST ये घटना भारतीय बल्लेबाज़ी के दौरान घटित हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि डगआउट में बैठे हुए रोहित शर्मा मोहम्मद सिराज को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, जब टीम इंडिया जीत की ओर अग्रसर हो रही थी तब रोहित, सिराज के साथ बाकी खिलाड़ी मस्ती कर रहे थे और तभी कैमरामैन ने वो दृश्य कैप्चर कर लिया जब हिटमैन मस्ती वाले अंदाज़ में सिराज को पीछे से थप्पड़ मार देते हैं। थप्पड़ मार देते हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो जहां एक तरफ मोहम्मद सिराज ने कीवी पारी के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 रन बनाए और टीम की जीत की बुनियाद रखी। |
| मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी, जानें एकादशी महत्व और पूजन विधि Posted: 17 Nov 2021 05:31 PM PST कार्तिक महीना (Kartik Month) समाप्त होने को है. 19 नवंबर 2021 कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) के बाद मार्गशीर्ष माह (Margashirsh Month 2021) की शुरुआत होगी. नए माह की शुरुआत के साथ ही महीने के व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाते हैं. हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी के व्रत (Ekadashi Vrat) रखे जाते हैं. एक कृष्ण पक्ष में दूसरा शुक्ल पक्ष में. मार्गशीर्ष माह में भी दो एकादशी उत्पन्ना (Utapnna Ekadashi) और मोक्षदा एकादशी (Mokshda Ekadashi) पड़ेंगी. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन माना जाता है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में आने वाली एकादशी की तिथि, महत्व और पूजन विधि के बारे में. उत्पन्ना एकादशी- मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार उत्पन्ना एकादशी 30 नवंबर, मंगलवार के दिन पड़ रहा है. इसे उत्पत्ति एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के बाद ये पहली एकादशी होती है. कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु के लिए सलाना उपवास रखने की शुरुआत होती है. अगर कोई व्यक्ति सलाना उपवास रखना चाहता है, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन से उसकी शुरुआत करना उत्तम होता है. मोक्षदा एकादशी- मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादसी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल मोक्षदा एकादशी 14 दिसंबर, मंगलवार की पड़ रही है. मान्यता के अनुसार मोक्षदा एकादशी का तात्पर्य है मोह का नाश करने वाली एकादशी से है. कहते हैं कि इस एकादशी का व्रत करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्रत को स्वर्गलोग प्राप्त होता है. एकादशी पूजन विधि- एकादशी के व्रत में भक्त सूर्योदय से पहले जागते हैं और ब्रह्मा मुहूर्त में स्नानादि करते हैं. इसके बाद उगते सूर्य के दर्शन करके सूर्य देव अर्घ्य देते हैं. फिर पूजा स्थल/ मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़क कर पवित्र मंदिर को पवित्र करें. साथ ही, भगवान को गंगाजल से स्नान करवाएं. अब भगवान को रोली, चंदन, अक्षत, पीले फूल, पीली मिठाई आदि अर्पित करें. फूलों से श्रृंगार करने के बाद भगवान को भोग लगाएं. विष्णु भगवान को तुलसी के पत्ते भोग में अवश्य चढ़ाएं. कहते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है. अब भगवान गणेश जी की आरती करें. उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें. अब प्रसाद का वितरण करें. |
| हिमाचल पंचायती राज विभाग मैं आउट सोर्स मैं निकली विभिन्न श्रेणियों में भर्ती Posted: 16 Nov 2021 05:43 PM PST हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जाने वाली पंचायत सचिव भर्ती की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। 239 पदों के लिये होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाने की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले इसके लिए 17 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी विवि के वेबपोर्टल के माध्यम से अब 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। Total Vacancies : 239 Posts District wise & Category wise vacancies Bilaspur : 09 Posts SC : 02 Posts SC (Ex-SM) : 01 Post ST (Ex-SM) : 01 Post UR (PWD Low Vision) : 01 Post OBC : 03 Posts OBC (Ex-SM) : 01 Post Chamba : 02 Posts UR (WFF) : 01 Post UR (PWD Low Vision) : 01 Post Hamirpur : 18 Posts SC : 01 Post SC (BPL) : 01 Post SC (Ex-SM) : 02 Posts EWS : 01 Post UR (Sports) : 01 Post ST : 02 Posts OBC : 01 Post OBC (BPL) : 01 Post UR (PWD Low Vision) : 01 Post UR : 04 Posts (MBA-1) UR (Ex-SM) : 02 Posts Kangra : 50 Posts SC : 06 Posts (MBA-1) SC (BPL) : 02 Posts SC (Ex-SM) : 02 Posts EWS : 05 Posts UR (Sports) : 02 Posts ST : 02 Posts ST (Ex-SM) : 01 Post OBC : 05 Posts OBC (BPL) : 02 Posts OBC (WFF) : 01 Post OBC (Ex-SM) : 01 Post UR (PWD) : 03 Posts (Low Vision-02, Ortho-01) UR : 12 Posts (MBA-1) UR (Ex-SM) : 05 Posts UR (WFF) : 01 Post Kinnaur : 01 Post UR (Ex-SM) : 01 Post Kullu : 14 Posts SC (BPL) : 01 Post SC (Ex-SM) : 01 Post UR (Sports) : 02 Posts OBC : 02 Posts OBC (BPL) : 02 Posts OBC (Ex-SM) : 02 Posts UR (PWD) : 02 Posts (Low vision-01, Ortho-01) UR : 01 Post (MBA-1) UR (Ex-SM) : 01 Post Lahaul Spiti : 02 Posts UR (WFF) : 01 Post UR (PWD low vision) : 01 Post Mandi : 50 Posts SC : 06 Posts (MBA-1) SC (BPL) : 02 Posts SC (Ex-SM) : 02 Posts EWS : 05 Posts UR (Sports) : 02 Posts ST : 02 Posts ST (Ex-SM) : 01 Posts OBC : 06 Posts OBC (BPL) : 02 Posts OBC (WFF) : 01 Posts UR (PWD) : 03 Posts (Ortho-01,Low vision-02) UR : 11 Posts (MBA-1) UR (Ex-SM) : 05 Posts UR (WFF) : 01 Post Shimla : 50 Posts SC : 05 Posts (MBA-1) SC (BPL) : 02 Posts SC (Ex-SM) : 03 Posts SC (WFF) : 01 Post EWS : 05 Posts UR (Sports) : 02 Posts ST : 02 Posts ST (BPL) : 01 Post OBC : 06 Posts OBC (BPL) : 02 Posts OBC (Ex-SM) : 01 Post UR (PWD) : 02 Posts (Low vision-01,ortho-1) UR : 12 Posts (MBA-1) UR (Ex-SM) : 06 Posts Sirmour : 22 Posts SC : 01 Post SC ( Ex-SM) : 02 Posts EWS : 02 Posts ST : 02 Posts OBC : 01 Post OBC (BPL) : 01 Post OBC (WFF) : 01 Post UR (PWD low vision) : 01 Post UR : 05 Posts UR (Ex-SM) : 05 Posts Solan : 19 Posts SC : 02 Posts SC (BPL) : 01 Post SC (Ex-SM) : 01 Post EWS : 02 Posts UR (Sports) : 02 Posts ST (BPL) : 01 Post OBC : 01 Post OBC (BPL) : 01 Post UR (PWD low vision) : 01 Post UR : 01 Post (MBA-1) UR (Ex-SM) : 06 Posts Una : 02 Posts SC (Ex-SM) : 01 Post OBC (Ex-SM) : 01 Post Total Vacancies for Graduate: 229 Posts Total Vacancies for MBA-Gramin: 10 Posts Qualification Graduate Degree with minimum speed of 30 words per minutes in English typing and 25 words per minutes in Hindi typing on computer Pay Scale : Rs.5910-20200+1900 GP and After 2 years Rs.10300-34800+3200GP First Two Years Salary : Rs.7810/- Age Limit Minimum Age : 18 Years Maximum Age : 45 Years Examination Pattern Part -1 Written Test : 85 Marks English : 20 Questions 20 Marks Hindi : 20 Questions 20 Marks Mathematic : 20 Questions 20 Marks GK : 25 Question 25 Marks Part-2 Typing Test : Qualifying nature Part-3 Document Evaluation : 15 Marks Application fees UR : R.1200/- Reserved : Rs.600/- Important Date Starting Date to Apply Online : 18-12-2020 Closing Date to Apply : 31-01-2021 HP Panchayati Raj Recruitment 2020 for the post of Technical Assistant Panchayati Raj Department Himachal Pradesh Recruitment for the post of Technical Assistant Recruitment of 115 posts of Technical Assistant in Panchayati Raj Department, Himachal Pradesh, orders to fill the posts of 115 Technical Assistants across the state in Panchayat Samities under Zilla Parishad cadre by 31 March 2020 Have been released Total Vacancies: 115 Posts Kangra: 31 Posts Una: 27 Posts Bilaspur: 04 Posts Chamba: 02 Posts Hamirpur: 12 Posts Kinnaur: 02 Posts Kullu: 05 Posts Mandi: 08 Posts Shimla: 06 Posts Sirmour: 09 Posts Solan: 11 Posts These posts will be filled by 31 March, to fill these through direct recruitment, the SDM of the concerned sub-divisions has been asked to complete this selection process by the concerned committee, hundreds of youths looking for jobs in these posts are now getting jobs. Hope has awakened! |
| Posted: 16 Nov 2021 05:35 PM PST आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 फाइनल कई मायने में यादगार बन चुका है। इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को हराते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह मैच एक और वजह से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब पिता और पुत्र दोनों को ही अपने देश की तरफ से विश्व कप फाइनल जीतने में कामयाबी मिली। रविवार 14 नवंबर को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विलियमसम के 85 रन की बदौलत 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 विश्व कप फाइनल में जिस एक खिलाड़ी ने टीम मुश्किल में फंसी टीम को निकाला वो मिचेल मार्श थे। कप्तान आरोन फिंच के महज 5 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे इस बल्लेबाज ने इस मैच में नाबाद 77 रन की पारी खेली। 6 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर आफ द मैच चुना गया। कमाल की बात यह रही कि इससे पहले उनके पिता भी टीम की तरफ से एक फाइनल मैच खेल चुके थे। पिता पुत्र को जोड़ी फाइनल खेलने का मौका आपको यह जरूर सोच रहे होंगे कि मार्श के पिता फाइनल मैच में कब खेले थे। यहां हम ये बता दें कि मार्श क्रिकेट परिवार से हिस्सा रखते हैं। उनके बड़े भाई शान मार्श आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज हैं। पिता ज्योफ मार्श ने आस्ट्रेलिया के लिए वो विश्व कप फाइनल खेला था जहां टीम को पहली बार जीत मिली।1987 में आस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के मैच जीता था और ज्योफ इस मैच का हिस्सा थे। मिचेल ने टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 77 रन की पारी खेली और टीम को 7 गेंद रहते ही जीत दिलाई। |
| हिमाचल: सरकार को अब ब्याज समेत देनी होगी मनरेगा मजदूरों को उनकी दिहाड़ी! Posted: 16 Nov 2021 05:29 PM PST प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों से काम तो करवा लिया लेकिन अब उनको काम का मेहनताना नहीं दिया जा रहा। मनरेगा मजदूरों को करीब 3 महीने से उनकी दिहाड़ी का पैसा नहीं मिल पाया है। खबर है कि केंद्र सरकार ने करीब 200 करोड़ रूपये का बजट रोक रखा है। जिस कारण से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी के अलावा मटीरियल का भी भुगतान नहीं हो पाया है। दिहाड़ी का पैसा न मिलने से महंगाई के इस दौर में मनरेगा मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मनरेगा एक्ट के अनुसार मजदूरों को 15 दिन के भीतर उनकी दिहाड़ी का भुगतान करना होदा है। अगर 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होता है तो बाद में ब्याज सहित पैसा देना होता है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी मनरेगा मजदूरों के खाते में ब्याज सहित उनकी दिहाड़ी देनी होगी। उधर, इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस बार लक्ष्य से अधिक काम हुआ है। इस कारण निर्धारित से अधिक बजट खर्च हो रहा है। जिसके चलते मनरेगा मजदूरों का भुगतान लेट हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। जल्द ही इस समस्या का सामाधान होने की उम्मीद है। |
| गूगल ने भागलपुर की इस छात्रा को दिया 60 लाख रुपये का पैकेज Posted: 16 Nov 2021 05:25 PM PST विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की शालिनी झा को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने का अवसर दिया है। गूगल में चयनित होने वाली शालिनी भागलपुर जिले की पहली बेटी है। महज 21 वर्षीया शालिनी को गूगल ने 60 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज दिया है। शालिनी स्थानीय मुरारका महाविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष रहे स्व. प्रो.उमेश्वर झा की पौत्री एवं कामेश्वर झा की पुत्री है। शालिनी झा शीघ्र ही भागलपुर, सहरसा और मधेपुरा आएंगी, उसके बाद गूगल ज्वाइन करेंगी। गूगल ज्वाइन करने के बाद भी उनकी पढ़ाई जारी रहेगी। ![]() ![]() ![]() ![]() शालिनी के चाचा विश्वेश्वर झा 'भगवान जी' ने बताया कि शालिनी वर्तमान में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (Electronics and communication Engineering) अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। परिवार को इस बात की अपार खुशी है कि शालिनी को गूगल जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनी से 60 लाख रुपये के पैकेज पर चयन कर काम करने का अवसर दिया है। यह अत्यंत गर्व और हर्ष की बात है कि अंग क्षेत्र की इस बेटी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर हर परिवार के साथ जिले का नाम रोशन की है। शालिनी उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो आत्मनिर्भर बनकर परिवार से लेकर देश तक का नाम रोशन करना चाहती हैं। जानिए… कौन हैं शालिनी झा शालिनी झा स्व. नाथेश्वर झा की प्रपौत्री हैं। वे उप हेड मास्टर कृष्णानंद हाई स्कूल थे। उनके दादा स्व. उमेश्वर झा हैं। वे मुरारका महाविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष थे। माधुरी झा उनकी दादी हैं। शालिनी झा के पिता कामेश्वर झा और माता दिव्या झा हैं। उनके पिता गैलवेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधक हैं। वर्तमान में वे भागलपुर के सुल्तानगंज में रहते हैं। वे मूलत: सहरसा, महिषी गांव के निवासी है। शालिनी का ननिहाल मधेपुरा (वार्ड नंबर 20, स्टेशन रोड) में है। उनके नाना स्व. अमरनाथ झा 'पन्ना बाबू' थे। वे झारखंड बिजली विभाग जीएम थे। शिक्षा वर्तमान कॉलेज : इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन स्थान : कश्मीरी गेट, दिल्ली कोर्स : बीटेक (बैचलर्स इन टेक्नोलॉजी ) ब्रांच : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पासिंग ईयर : जून 2021 परसेंटेज : 91.6% उपलब्धि : ब्रांच टॉपर सेकंड एंड थर्ड ईयर, एसबी जैन स्कॉलरशिप 12वीं स्कूल: मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल स्ट्रीम: विज्ञान स्थान : द्वारका ,दिल्ली परसेंटेज : 96.2 % (स्कूल टॉपर) इंजीनियरिंग कोचिंग : श्री चैतन्या द्वारका दसवीं स्कूल : कैनेडी पब्लिक स्कूल स्थान : पालम कॉलोनी, दिल्ली सीजीपीए :10 सीजीपीए (स्कूल टॉपर) लेटर आफ अप्रिशिएसन फ्रॉम एचआरडी मिनिस्ट्री बाय श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी प्रेरणास्रोत शालिनी अपना प्रेरणास्रोत अपने पिता कामेश्वर झा को मानती हैं। उनके संयम और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने शालिनी को निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उनके पिता कहते हैं कि पढ़ाई एक तपस्या है, जिसने यह तपस्या पूरे निष्ठा एवं एकाग्रता से कर ली वह जीवन के दूसरे पायदान सुखी एवं संतुष्ट रहेगा। शालिनी ने बताया कि उनकी मां दिव्या झा, बहन आकांक्षा झा एवं भाई देवेश्वर झा ने हर कदम पर उनपर विश्वास जताया। हौसले को बढ़ाया है। हमेशा उनकी पढ़ाई को महत्व दिया है। उनकी इस सफलता में उनके सभी अध्यापकों की भी अहम भूमिका है, जिन्होंने समय-समय पर प्रोत्साहित कर मार्ग प्रदर्शित किया। ![]() दादी ने बढ़ाया हमेशा हौसला शालिनी झा की दादी माधुरी झा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी माधुरी झा को भी दिया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कहती हैं कि बेटा तुम्हें कुछ करके दिखाना है। उनकी दादी ने हमेशा शालिनी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दादी के आशीर्वाद, स्नेह, प्यार और सहयोग के कारण वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उनके पूरे परिवार के सभी सदस्यों को काफी सहयोग मिला है। गूगल में जाने का रास्ता शालिनी झा को कॉलेज (इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन, कश्मीरी गेट, दिल्ली) की ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑस्ट्रेलियन सॉफ्टवेयर कंपनी अटलैस्सियन से 51.5 लाख रुपये का पैकेज मिला। उन्हें डाटा स्टोरेज कंपनी वेस्टर्न डिजिटल में दो माह की इंटर्नशिप करने के बाद प्री प्लेसमेंट ऑफर मिला। किंतु इसके बाद उन्होंने ऑफ कैंपस प्रयास करके गूगल में उनके करियर पोर्टल के द्वारा अप्लाई किया। सात राउंड इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू के परिणाम और उनके अनुभव व शिक्षा के आधार पर उन्हें गूगल इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए 60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। शालिनी ने कहा कि उन्होंने अभी इसे ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीटेक की पढ़ाई पूरी करके जुलाई 2021 में वे गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन करेंगी। ![]() ध्यानपूर्वक और एकाग्रता से करें पढ़ाई शालिनी ने बताया कि बचपन से ही उनकी पढ़ाई में अत्यधिक रुचि थी। वे मानती हैं कि 16 से 18 घंटे बिना एकाग्रता के पढ़ने से बेहतर है आठ से 10 घंटे ही पढ़ें, लेकिन ध्यानपूर्वक व एकाग्रता से पढ़ें। पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए। पढ़ाई किसी और को दिखाने के लिए या डर से नहीं करें, बल्कि खुद के लिए पढ़ें। खुद को योग्य बनाएं, शिक्षित करें। इंटनेट नेटवर्किंग साइट्स पर सीमित समय ही दें। शालिनी को पढ़ाई के अलावा क्रिकेट देखना पसंद है। बैडमिंटन और शतरंज खेलना उन्हें अच्छा लगता है। ![]() ![]() शालिनी ने कहा कि दोस्त आपके व्यक्तित्व को निखारता है। इसलिए अच्छे लोगों से दोस्ती करें। उन्हें दोस्तों ने भी काफी मदद किया है। परिवार के संस्कार और शिक्षा का असर उनमें दिखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति को हमेशा पढ़ाई करनी चाहिए। अच्छी पुस्तकें पढ़ें। धर्मग्रंथ पढ़ें। उन्हें गीता और रामचरितमानस पढ़ने में काफी रूचि है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि बेहतर शिक्षा और परिणाम के लिए स्वाध्याय जरूरी है। पढ़े हुए पाठ का चिंतन मनन जरूर करें। असफलता से कभी घबराए नहीं, बल्कि कहां कमियां रही, इसका मूल्यांकन करें। असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। बहुत सारे ऐसे उदाहरण हैं, ऐसे कई व्यक्ति हैं, जिन्हें प्रारंभिक असफलता के बाद आज उन्होंने बेहतर मुकाम प्राप्त किया है, उनसे प्रेरणा लें। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवनी को पढ़ें। |
| जूतों में बीयर डालकर क्यों पीते हैं कंगारू? आखिर क्यों मनाया जाता है अनोखा जश्न Posted: 16 Nov 2021 05:22 PM PST आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस अपने जूते में बीयर डालकर पीते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस ये जानना चाहते हैं कि कंगारू खिलाड़ी ऐसा जश्न क्यों मना रहे थे और इस जश्न के पीछे की क्या कहानी है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में ये जश्न क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जूते में बीयर पीने की इस परंपरा को शूई (Shoey) कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट और स्पोर्टिंग ईवेंट में इस तरह का जश्न आम बात है। ऑस्ट्रेलिया में इस जश्न की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मूला वन स्टार डेनियल रिकियार्डो ने की थी। रिकियार्डो ने साल 2016 में 'जर्मन ग्रैंड प्रिक्स' में जीत के बाद इस जश्न की शुरुआत की थी जिसके बाद जश्न मनाने का ये तरीका इतना पॉपुलर हो गया कि ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि कई कलाकार भी स्टेज पर अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिए यही जश्न मनाते हैं। ये जश्न इतना पॉपुलर हो चुका है कि अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और कई युरोपियन देशों में भी अब इस जश्न को मनाया जाने लगा है। वहीं, अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था और पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। |
| इन 4 राशि वालों को प्यार में बेलने पड़ते हैं कई पापड़, इन्हें आसानी से नहीं मिलता सच्चा प्यार Posted: 16 Nov 2021 05:19 PM PST प्यार का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत माना जाता है. किसी को बहुद जल्दी उनका सच्चा प्यार मिल जाता है. तो किसी को इसे पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है. यहां हम कुछ ऐसी राशियों के लोगों के बारे में बात करेंगे जिनकी लव लाइफ थोड़ी परेशानी भरी रहती है. इन्हें सच्चा साथी बड़ी मशक्कत के बाद मिलता है. इनके कई रिलेशन बनने बिगड़ने के भी आसार रहते हैं. जानिए ये कौन सी राशियों के लोग हैं. सिंह राशि: इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी मिलनसार होता है. जिस कारण इनके दोस्त भी काफी जल्दी बनते हैं. लाइफ में इनके कई रिलेशन बनने बिगड़ने के आसार रहते हैं. इनका गुस्सा काफी तेज होता है. जो इनके रिलेशनशिप में टकराव का कारण भी बनता है. ये लोग दूसरों पर काबू करने की कोशिश करते हैं. इन्हें किसी के हिसाब से चलना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता. ये सब चीजें इनके किसी भी रिलेशनशिप को स्थायी नहीं रहने देतीं. इसलिए इन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलने में काफी समय लग जाता है जो इन्हें समझे. वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग वैसे तो काफी समझदार होते हैं. लेकिन प्यार के मामले में ये लोग पीछे रह जाते हैं. ये अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें रखते हैं और जब कोई इनकी उम्मीदों पर खरा न उतरे तो ये रिश्ता खत्म करने से भी पीछे नहीं हटते. इनका स्वभाव गुस्सैल होता है और गुस्से में ये कई बार सारी हदें तक पार कर जाते हैं. हालांकि ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले होते हैं. लेकिन इन्हें ऐसा साथी मिलने में समय लगता है जो इन्हें दिल से समझे. मकर राशि: इस राशि के जातकों के दिल में प्यार तो बहुत होता है लेकिन ये उसे बयां नहीं कर पाते. ये काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं. इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती. इन्हें हर चीज अपने हिसाब से पसंद होता है. इसी कारण इन्हें लव लाइफ में कई बार असफलता का सामना करना पड़ता है. इनका गुस्सा काफी तेज होता है. ये गुस्से में कठोर निर्णय लेने से भी परहेज नहीं करते. इन्हें एक सच्चा साथी मिलने में काफी समय लगता है. |
| 84 दिन की वैलिडीटी वाला Jio Recharge, Airtel-Vi आगे पीछे भी नहीं Posted: 16 Nov 2021 05:17 PM PST Reliance Jio सबसे सस्ता (Cheapest) प्लान (Plan) पेश करता है। कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों के साथ कई प्लान (Plan) ऑफर (Offer) कर रही है। आज हम आपको Jio के 84 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ आने वाले तीन सस्ते (Cheap Jio Plans) रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी कीमत 329 रुपये से शुरू होती है। लिस्ट में दिखाया गया तीसरा प्लान (Plan) प्रतिदिन 2GB डेटा (Data) और फ्री कॉलिंग (Calling) प्रदान करता है। आइए जानते है कि आखिर इन तीनों ही रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) में आपको क्या ऑफर (Offer) किया जा रहा है। जियो (RELIANCE JIO) 329 रुपये वाला प्लान (PLAN) Reliance Jio के 329 रुपये वाले प्लान (Plan) में आपको 84 दिनों के लिए डेटा (Data) और कॉलिंग (Calling) की सुविधा मिलती है। यह कुल 6GB डेटा (Data) प्रदान करता है, जिसका उपयोग किसी भी समय वैलिडिटी (validity) के भीतर किया जा सकता है। इस प्लान (Plan) में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) और 1000 एसएमएस (SMS) मिलते हैं। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud ऐप्स (Apps) का मुफ्त (Free) सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी मिलता है। जियो (RELIANCE JIO) 555 रुपये वाला प्लान (PLAN) इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (validity) 84 दिनों की है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर प्रतिदिन 1.5GB डेटा (Data) के साथ अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा दी जाती है। इस प्लान (Plan) के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस (SMS) मिलेंगे। यह प्लान (Plan) सभी जियो (Reliance Jio) ऐप्स (Apps) के लिए JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी प्रदान करता है। जियो (RELIANCE JIO) 599 रुपये वाला प्लान (PLAN) जियो (Reliance Jio) के 599 रुपये के प्लान (Plan) की वैलिडिटी (validity) 84 दिनों की है, लेकिन यह हर दिन 2GB डेटा (Data) के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unliimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा देता है। इस प्लान (Plan) के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस (SMS) मिलेंगे। इस प्लान (Plan) के जरिए सभी जियो (Reliance Jio) ऐप्स (Apps) JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन (Subscription) भी मिलेंगे। |
| जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर सहित ये 961 पद, जल्द करें आवेदन Posted: 16 Nov 2021 05:14 PM PST कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है. प्रदेश की एचपीयू एसएससए (एमएनसी) आईएसओ सर्टिफाइड ऑर्गेनाइजेशन / नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने (961) विभिन्न पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 22 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर अश्वनी धीमान और प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, कि इसमें सुरक्षा गार्ड के 125 पद सेल्स एग्जीक्यूटिव के 26 पद, ट्रैवल सेल्स एग्जीक्यूटिव के 47 पद, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25 पद, क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 27 पद, मशीन ऑपरेटर हेल्पर के 200 पद, आईटीआई ऑल ट्रेड के 89 पद, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के 37 पद, स्टाफ रिपोर्टर फील्ड एजेंट के 23 पद, रिक्रूटमेंट ऑफिस एजेंट के 156 पद, बैंक रिकवरी एग्जीक्यूटिव के 27 पद, स्टाफ नर्स एएनएम के 32 पद, जीएनएम के 42 पद, डिलीवरी ब्वॉय एग्जीक्यूटिव मेल के 33 पद, रिसेप्शनिस्ट फीमेल के 13 पद, ऑफिस कोऑर्डिनेटर फीमेल के 17 पद, मार्केटिंग एजेंट मेल के 19 पद , ड्राइवर के 23 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह सभी पद रेगुलर बेसिस पर भरने के लिए हिमाचल प्रदेश , पंजाब, हरियाणा के लिए ही आरक्षित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित ,आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड ,रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, लेटेस्ट पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ऑर्गेनाइजेशन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपना बायोडाटा/ आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2021 शाम 5:00 बजे तक निश्चित की गई है. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, उनके ऊपर कोई गौर नहीं किया जाएगा। इन पदों को भरने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आठवीं में 50%, दसवीं में 45℅, बाहरवी में 52% ग्रेजुएशन मैं 60%, एवं डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीसीए, पीजीडीसीए , एमसीए में 55% अंक , आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में 60℅ अंक सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड / यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। यह सभी पद सिपला इंडिया लिमिटेड, गोदरेज इंडिया लिमिटेड, ग्लेशियल एडवेंचर्स इंडिया लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टेक महिंद्रा ऑटोमोबाइल लिमिटेड, हिम लाइव एजेंसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एलाइंस स्टाफिंग सर्विसेज, एंब्रोस इंडिया लिमिटेड, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, पैराग्रीन गार्डिंग लिमिटेड, ग्रुप फोर सिक्योरिटी लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, जेड प्लस इंडिया लिमिटेड, मैक्स हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, आईवीवाई हॉस्पिटल, एमएन हॉस्पिटल , डीएमसी हॉस्पिटल के लिए ही भरे जा रहे हैं. इन पदों को भरने के लिए ऑर्गेनाइजेशन का हाल ही में एमओयू साइन हुआ है. इन सभी पदों को भरने के लिए संगठन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। |
| तीसरी लहर की टेंशन के बीच अब नार्वे से राजस्थान में कोरोना ने दी दस्तक, प्रशासन में मचा हड़कंप Posted: 16 Nov 2021 05:11 PM PST जिले में नार्वे से फिर कोरोना से दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले नार्वे से आया एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद अब उसकी मौसी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केस शून्य होने के बाद फिर से केस सामने आने पर जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और आमजन सभी के कान खड़े हो गए हैं। चिकित्सा विभाग ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले तिजारा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वह संक्रमित मरीज नार्वे से आया था। वह करीब 60 लोगों के सम्पर्क में आया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने उसके सम्पर्क में आए सभी 60 लोगों की कोरोना की जांच कराई। अब सोमवार को तिजारा में ही उसकी मौसी कोरोना संक्रमित मिली है। तिजारा क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों में फिर से डर पैदा हो गया है। वहीं, चिकित्सा विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करा दिया है तथा मरीजों को दवा भी दी जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



