ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: दो अलग-अलग हादसों में एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु एवं 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी
- Bounsi News: मामूली जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 61 वर्षीय बुजुर्ग जख्मी, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
- Bounsi News: मृत बच्चा जन्म लेने के बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप
- Chandan News: टीम गठित कर डोर टू डोर टीका कर्मी लगा रही है कोरोना टीका
- Chandan News: प्रखंड के दो अलग-अलग से आदर्श अचार संहिता उल्लंघन के मामले में 12 प्रत्याशियों पर मामला दर्ज
- Chandan News: रेलवे के पूर्व असिस्टेंट मास्टर मनोहर सिंधु का निधन
- Barahat News: दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया फाइनल मुकाबला
- Panjwara News: हत्या मामले में फरार आरोपी को दूबराजपूर से किया गिरफ्तार
- Godda News : आज के युवा वर्ग की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए एक बेहतरीन किताब
- Rewari News : राज्य स्तरीय कैंप में पुरस्कार जीतने वाली छात्रा योगिता को कुलपति ने किया सम्मानित
- Rewari News : "पत्रकारिता और जनसंचार" विषय में स्नातक की अंतिम तिथि 22 नवंबर की : प्राचार्य डॉ. अभय सिंह
- Rewari News : आईजीयू में 23 नवम्बर को होगी यूएमसी केसों की सुनवाई : जन-सम्पर्क अधिकारी
- Rewari News : सतगुरू नानक परगटे-मिटी धुंध जग चानण होया गुरू नानक देव जी के उपदेश पूरी मानवता के लिये है
- Rewari News : डीसी ने एक करोड रूपए की लागत से बनी ब्लड कंपोनेंट सैपरेशन यूनिट का रिबन काटकर उद्घाटन किया
- Rewari News : "स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान" थीम आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का समापन हुआ
- Godda News: सैदापुर पैक्स का विशेष आम सभा सह चुनाव 10 दिसंबर को
| Bounsi News: दो अलग-अलग हादसों में एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु एवं 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी Posted: 17 Nov 2021 09:48 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के माया बांध गांव में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मंगलवार देर शाम बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माया बांध गांव निवासी नंदकिशोर यादव का 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार यादव नवनिर्मित मकान के रेलिंग पर काम कर रहा था। इसी क्रम में बिजली का तार नंगा रहने के कारण से लोहे की छड़ में सट जाने की वजह से करंट की चपेट में आ जाने से वह छत से नीचे गिर पड़ा और जख्मी हो गया। परिजनों की मदद से जख्मी युवक को बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी ओर बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत के धरबा गांव के 35 वर्षीय युवक दिलीप यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल झारखंड के रेखिया थाना के पचरुखी गांव से लौट रहे थे। धरवा गांव से आधे किलोमीटर पहले तेतरी वरन के समीप पुलिया के पास नीतीश यादव के आटा चक्की के समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर में गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही युवक की मृत्यु हो गई। वहीं परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को बुधवार को गांव लाया गया। वहीं घर में इस घटना से कोहराम मच गया। मालूम हो कि, मृतक युवक चेन्नई में किसी सेठ के घर पर घरेलू नौकर का काम करता था। मृतक की पत्नी रूबी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने चांदन नदी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 17 Nov 2021 09:45 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के नयागांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में 61 वर्षीय बुजुर्ग के जख्मी हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जख्मी गुन सागर मंडल बौंसी थाना पहुंचे। जहां पर मामले की लिखित जानकारी उन्होंने बौंसी थाना में दी। साथ ही पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए वृद्ध ने बताया कि, गांव के ही पड़ोसी मनोज मंडल, साजन मंडल, अजय, अनिल, सोनू ,अनूप लाल मंडल, रामकिशुन मंडल सहित अन्य ने कुदाल और कुल्हाड़ी से उन्हें मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का इलाज बौंसी रेफरल अस्पताल में कराया गया। जबकि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुजुर्ग ने बताया कि, जमीन विवाद पूर्व से ही था। लेकिन इधर से ही सभी लोग जमीनी विवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके कारण यह मारपीट की घटना हुई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मृत बच्चा जन्म लेने के बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप Posted: 17 Nov 2021 09:42 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज में लापरवाही के बाद नवजात की मृत्यु के बाद 20 वर्षीय महिला ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुधवार को रेफर अस्पताल में बाबूडीह मोहल्ले के पूरण मंडल की पत्नी पिंकी देवी और उसकी सास कुसुम देवी ने बताया कि, 13 नवंबर को आशा कार्यकर्ता के द्वारा पिंकी देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच कराने के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया था। वह स्वयं अस्पताल नहीं पहुंची थी। पिंकी देवी ने बताया कि, 13 नवंबर को अस्पताल में उसे दो सुई लगाई गई। जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब हो गई। 16 नवंबर को पुनः बीमारी की अवस्था में पिंकी देवी को अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया कि, दोपहर 2:00 बजे उसके 7 माह के बच्चे का प्रसव कराया गया। बताया गया कि, प्रसव के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि, सुई लगने के बाद से ही महिला की स्थिति खराब हुई थी। जिसकी वजह से नवजात की मौत हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि, किसी भी तरह की सुई लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। महिला के गर्भ में पल रहा शिशु मृत ही पैदा हुआ है। बताया गया कि, महिला को पहले से ही दिक्कत थी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: टीम गठित कर डोर टू डोर टीका कर्मी लगा रही है कोरोना टीका Posted: 17 Nov 2021 09:41 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी ए के सिंहा के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत 42 टीम कठित कर 16 नवंबर से 27 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन नेशन कराने के उद्देश्य से घर घर दस्तक देकर कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से ए एन एम आशा सेविका के साथ-साथ बाइकर्स मोबिलाइजेशन वर्कर को लगाया गया है इस अभियान में 16 नवंबर से घर घर जाकर टीका कर्मी वैक्सीन लगा रहे हैं।इस संबंध में स्वास्थ्य प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि वैक्सीनेशन वृद्धि को लेकर घर घर पहुंच कर टीका कर्मी 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है बताया कि जो व्यक्ति फर्स्ट डोज का टीका ले लिए हैं उसे निर्धारित समय पर दूसरी टीका अवश्य लगवा लेना है। इस आयोजन को सफल बनाने में बी एम यूनिसेफ पंकज झा केयर इंडिया के बीएम उदय कुमार प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज चिकित्सक जय किशोर कुमार के साथ अन्य चिकित्सा कर्मी के द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है और अपने देखरेख में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 17 Nov 2021 09:38 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि आगामी 29 नवंबर को प्रखंड के 17 पंचायतों में चुनाव होना है। जिसे लेकर प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में मतदान करने का चुनाव चिन्ह के पोस्टर इत्यादि का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग के द्वारा दिए दिशा निर्देशों को धज्जियां उड़ाने में प्रत्याशियों के द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जबकि चुनाव संबंधित पोस्टर बैनर सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध है लगाया गया है इसी क्रम में प्रखंड के विभिन्न पदों के उम्मीदवार प्रत्याशियों ने सार्वजनिक स्थान चांदन बाजार स्थित पुरानी थाना के महिला पुलिस कैंपस के बाहर में पोस्टर बैनर लगाकार अचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लंघन किया गया। जिसकी जानकारी पर चांदन अंचलाधिकारी सह उप निर्वाचि पदाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने संज्ञान में लेते हुए चांदन प्रखंड एवं पंचायत के 11 प्रत्याशियों पर मामला दर्ज कराया। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि छोटन मंडल, गौतम दुबे, भागवत मिस्त्री, सरपंच पद के उम्मीदवार चंदन कुमार सिन्हा, प्रेमचंद कापरी, गौरव कुमार, प्रमोद कापरी वहीं चांदन दक्षिणी क्षेत्र संख्या 21 से जिला परिषद उम्मीदवार उर्मिला, देवी केली देवी तथा वार्ड सदस्य प्रत्याशी पुदीना देवी, रिंकी देवी सामिल है जिसे लेकर उपरोक्त सभी अभ्यर्थियों के विरुद्ध चांदन थाना में मामला दर्ज कराया गया। वहीं दूसरी ओर असोढा पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के प्रत्याशी मंकी देवी पति नुनेश्वर यादव के द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शांडिल्य आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला आनंदपुर ओपी में दर्ज कराया। इस संबंध में चांदन अंचलाधिकारी सह उप निर्वाचि पदाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि उपरोक्त सभी अभ्यर्थियों सार्वजनिक स्थल पर चुनाव चिन्ह का पोस्टर के साथ आचार संहिता उल्लंघन करते हुए अपने पक्ष में वोट करने का जुलूस निकाला गया था। जिसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त सभी अभ्यर्थियों के विरुद्ध मॉडल ऑफ कंडक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध एवं चुनाव प्रचार में जुलूस निकालना पूर्ण प्रतिबंध है बावजूद प्रत्याशी उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: रेलवे के पूर्व असिस्टेंट मास्टर मनोहर सिंधु का निधन Posted: 17 Nov 2021 09:36 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी भैरोगंज बाजार निवासी पूर्व असिस्टेंट स्टेशन मास्टर 80 वर्षीय मनोहर सिंधु का मंगलवार रात्रि 8:00 बजे निधन हो जाने का मामला सामने आया। बता दें कि मनोहर सिंधु पंजाब राज्य की निवासी थे जो अपने कार्यकाल के दौरान में ईसाई धर्म वाली समाज में विवाह कर 50 वर्षों से भैरोगंज बाजार के ईसाई समाज में रह रहा था। जिसका 2 पुत्र का परिवार वर्तमान में मौजूद है जबकि इनके 3 पुत्र थे लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था और एक एक कर तीनों पुत्र इनके अंतिम संस्कार करने से पहले ही गुजर गए। कुछ ही महीने पहले पत्नी के साथ बेटा गुजर जाने से मायूस रहा करते थे। ए करीब 15 वर्ष पहले लाहाबन स्टेशन के असिस्टेंट मास्टर के रूप में रिटायर हुए थे। और अपने परिवार के साथ भैरोगंज बाजार में रह रहा था। इनके मौत पर ईसाई समाज के लोगों के साथ साथ इनके दो विधवा पुत्रवधू के साथ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत की खबर पर ईसाई धर्म के फादर ने मृत शव को परिजनों के उपस्थिती में ईसाई धर्म के रीति रिवाज के अनुसार भैरोगंज स्थित चर्च में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर ईसाई धर्म के समाज (चार्ली) उर्फ फेबियन उड,राजू उड,सुचित उड,संटू उड, फ्रांसिस उड,तानू उड, विजय सिंधु, संजू सिंधु, बंटी, पप्पू इत्यादि उड समाज मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Barahat News: दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया फाइनल मुकाबला Posted: 17 Nov 2021 09:35 AM PST ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट के मैदान में बुधवार को दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंदार फाइटिंग क्लब गोड्डा एवं टिकाचक भागलपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदवाजी का निर्णय लिया। मंदार फाइटर ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 235 रन बनाकर टिका चक को 236 रन बनाने की चुनोती दिया। निर्धारित20ओवर में8विकेट खोकर 235 रन बनाए।मंदार फाइटर के मुसी ने सर्वाधिक 56 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टिका चक की टीम शुरुवाती तीन छटके के बाद संभल कर खेलते हुए। अंतिम दो ओवर में टिका चक टीम को 14 रन बनाने थे। मैच एक बॉल शेष रहते टिका चक की आल आउट हो गई और मैच मंदार फाइटर के 2 रन से जीत ली। जीतने वाली टीम को 21हजार और रनर अप को 9 हजार पुरुस्कार राशि से नवाजा गया। इसके पूर्व मैच का विधिवत उद्धघाटन सोनडीहा बाराहाट दक्षणि के नव निर्वाचित मुखिया निज़ाम दुर्रानी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव, सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, उदय कांत यादव, लोहा सिंह, समीर कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य विपिन कुमार यादव, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, अमन कुमार सिंह राहुल राजहंस राजन सिंह सहित अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: हत्या मामले में फरार आरोपी को दूबराजपूर से किया गिरफ्तार Posted: 17 Nov 2021 09:33 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गाँव से हत्या के मामले में कई महिनों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। भागलपुर जिला के गौराडीह थाना में दर्ज केस संख्या 146/20 के हत्या के मामले में फरार चल रहे एक हत्यारोपित को पुलिस द्वारा पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताता की गौराडीह थाना में दर्ज एक हत्या मामले में फरार चल रहे गौराडीह थाना क्षेत्र के संझौरी गांव निवासी अनिल यादव को उसके ससुराल पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर उसे पंजवारा थाना लाया गया। जहाँ गौराडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं केस के आईओ एसआई अशरफ को सुपुर्द कर दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Godda News : आज के युवा वर्ग की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए एक बेहतरीन किताब Posted: 17 Nov 2021 07:04 AM PST बेरोजगार युवा क्या सोचते हैं? उनकी क्या समस्याएं हैं ? स्टूडेंट लाइफ की चुनौतियां क्या हैं और सपने क्या हैं! इतना ही नहीं एक खुले जीवंत अंदाज में स्टूडेंट जीवन का उल्लास। यह सब पढ़ते हुए पाठक को दृश्य रूप में दिखाई सा देता है जैसे कि कोई किताब न पढ़ रहे हों बल्कि कोई सिनेमा चल रहा हो। पुस्तक हास्य - व्यंग्य से भरपूर है। युवाओं के लिए यह किताब इसलिए महत्वपूर्ण है कि उनकी अपनी कहानी दिखेगी। शेष लोगों के लिए इसलिए क्योंकि यह उपन्यास उन्हें उनके स्टूडेंट जीवन में वापस ले जाएगा। दिल्ली की एक छोटी सी कॉलोनी , क्रिश्चियन कॉलोनी अब अमर हो चुकी है। अगर आप देखना चाहते हैं कि कैसे एक छोटी सी कॉलोनी की समस्याओं की पृष्ठभूमि में लेखक कहानी को राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ले जाता है तो यह किताब जरूर पढ़ें। मारू , बाला जी, खाटू दादा , गुलेरी बाबू , गोगा जी , पुत्तन बाबू , बनारसी बाबू और लल्लन पांडेय जैसे पात्र खिलखिलाकर हंसने को मजबूर कर देते हैं। मारू मुख्य पात्र है और मुख्यता यह मारू की वह कहानी है जो इस देश के अधिकांश युवाओं की कहानी है। इसलिए " B 15 B फोर्थ फ्लोर " एक कालजयी उपन्यास है। भविष्य में इसकी शक्ति और उपयोगिता को बड़े स्तर पर पहचाना जाएगा। उपन्यास - B 15 B फोर्थ फ्लोर ( कहानी क्रिश्चियन कॉलोनी की ) लेखक - संजीव कुमार गंगवार प्रकाशक - साहित्य संचय , दिल्ली पृष्ठ - 300 मूल्य - 330 |
| Rewari News : राज्य स्तरीय कैंप में पुरस्कार जीतने वाली छात्रा योगिता को कुलपति ने किया सम्मानित Posted: 17 Nov 2021 04:50 AM PST हरियाणा सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप का आयोजन दिनांक 19-25 अक्टूबर, 2021 तक चौधरी रणबीर सिंह विष्वविद्यालय में किया किया जिसमें इंदिरा गाँधी विष्वविद्यालय, मीरपुर के 20 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिनमें से एम.कॉम ऑनर्स की छात्रा योगिता ने स्लोगन लेखन में प्रथम पुरस्कार और पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता। इस मौके पर इंदिरा गाँधी विष्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ ने बधाई देते हुए कहा कि इससे विष्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. कर्ण सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कैंप में आईजीयू से विभिन्न स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विष्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्षन करते हुए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार भी जीते और कहा यह विष्वविद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि जिस कैंप में पूरे हरियाणा से लगभग सभी विष्वविद्यालयों के स्वयंसेवक भाग लेते है, वहा आईजीयू की छात्रा योगिता ने दो-दो पुरस्कार जीते है। विष्वविद्यालय के षैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. विजय कुमार ने भी सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि इन सब कार्यक्रमों में भाग लेने से हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। इस कैंप में योगेन्द्र, हेमन्त, कुलदीप, गोविन्द, प्रवीण, दीपक, उमेष, मनदीप, रविन्द्र, रजत, योगिता, वृंदा, कोमल आदि स्वयंसेवको को भाग लेने पर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। स्वयंसेवको के लौटने पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीरा बाम्बा, डॉ. भारती, डॉ. राजेन्द्र व सुषान्त यादव ने प्रसन्ता व्यक्त की। |
| Posted: 17 Nov 2021 04:40 AM PST रेवाड़ी, 17 नवंबर : के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी के "पत्रकारिता और जनसंचार" विषय में स्नातक (बी.ए.) कोर्स में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़कर 22 नवंबर 2021 हो चुकी है..!! जानकारी देते हुए केएलपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि केएलपी कॉलेज, दक्षिण हरियाणा का एकमात्र कॉलेज है, जिसमें पत्रकारिता से बी.ए में प्रवेश 22 तारीख तक ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बची हुई सीटों पर प्रवेश 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर होगा। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने के फैसले का पत्रकारिता विभाग ने स्वागत किया है और प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थी अब तक किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाये हैं उनके लिए ये एक अच्छा अवसर है। |
| Rewari News : आईजीयू में 23 नवम्बर को होगी यूएमसी केसों की सुनवाई : जन-सम्पर्क अधिकारी Posted: 17 Nov 2021 04:30 AM PST
इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की परीक्षा शाखा द्वारा मार्च/अप्रैल, 2021 में आयोजित की गई स्नातक/स्नातककोतर स्तर की प्रथम, तृतीय, पांचवे, सातवंे व नौंवे सेमेस्टर तथा जुलाई/अगस्त, 2021 में द्वितीय, चतुर्थ, छटे, आठवें व दसवें सेमेस्टर की परीक्षा और अक्टूबर, 2021 में आयोजित की गई अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों (यूएमसी) में सम्मिलित पाया गया था, अब उन विद्यार्थियों की यूएमसी केसों की सुनवाई परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में दिनांक 23 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे की जाएगीं। इससे सम्बन्धित अधिक जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर लॉग इन करके या परीक्षा शाखा से सम्पर्क कर सकते है। |
| Posted: 17 Nov 2021 04:18 AM PST वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में गुरू नानक देव जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। गुरूद्वारा सिंह सभा बारा हजारी के प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह निक्का, ग्रंथी ज्ञानी मिलाप सिंह व संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि गुरू नानक देव जी के पिता कालूराम मेहता ने इन्हें 35 रूपये देकर व्यापार करने के लिये भेजा। वे अपने साथी बाला और मरदाना के साथ दूसरे नगर में पहुंचे। वहां उन्होंने बहुत से दीन दुखियों को भूख से व्याकुल देखा। उनका साधु हृदय पसीज गया। उन्होंने पिता द्वारा दी गई राशि से लंगर शुरू कर दिया। कई दिनों तक सभी ने भरपेट भोजन कर आनंद लिया। जब वो खाली हाथ घर लोटे तो उनके पिता ने उनसे पूछा कि कौनसा व्यापार किया। गुरू नानक देव जी ने बड़ी सहजता से कहा-मैंने सच्चा सौदा किया है जो लोक परलोक में साथ चलने वाला है। उनके इस उदाहरण से आज पूरी दुनिया में गुरूद्वारों में व अन्य स्थानों पर 24 घंटे लंगर की सेवा चलती है। कहा कि जब वो अपने साथी बाला मरदाना के साथ मक्का पहुंचे वो एक स्थान पर विश्राम करने के लिए लेट गये। वहां के मोलवी उनके पास पहुंचे और कहा कि आप अपने पैर दूसरी दिशा में कर लें। क्योंकि इस दिशा में हमारा तीर्थ मक्का है। गुरू जी ने सहजता से कहा कि मेरे पैर उस दिशा में कर दों जिधर मक्का न हो। उन्होंने गुरू नानक जी के पैर दूसरी दिशा में कर दिये। वहां उपस्थित सभी लोग आश्चर्य चकित रह गये, देखकर कि मक्का भी उसी ओर घूम गया। वो सभी गुरू नानक देव जी के चरणों में गिर पड़े। गुरू नानक जी ने उस समय के अंधविश्वास के विरोध में लोगों को जागरूक किया। युवा दल की ओर से प्रधान प्रीतपाल सिंह निक्का व ज्ञानी मिलान सिंह कोगुरू जी का स्वरूप व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यतः पंडित नरेंद्र जोशी, उपप्रधान परवीन ठाकेुर, किशोरीलाल नंदवानी, नंदलाल ढींगरा, परवीन गुप्ता, महिला प्रधान दीपा भारद्वाज, उपप्रधान शशी जुनेजा, विजय चैहान, सुरेखा ढींगरा, सुनीता नंदवानी व सुनीता आर्य व नीरू कौशिक ने सहयोग किया। |
| Posted: 17 Nov 2021 03:53 AM PST रेवाड़ी, 17 नवंबर : नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को एक करोड रूपए की लागत की ब्लड कंपोनेंट सैपरेशन यूनिट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के द्वारा ब्लड से प्लाजमा, प्लेटलेट्स व पीआरबीसी को आसानी से अलग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अब मरीजों को प्लाजमा, प्लेटलेट्स व पीआरबीसी की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इस मशीन द्वारा ब्लड से अलग किए गए प्लाजमा, प्लेटलेेट्स व पीआरबीसी को मरीज की आवश्यकता अनुसार मरीज को दिया जा सकेगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डॉ सुशील माही, सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार व स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि पिछले दो वषों के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य किया है जिसके परिणाम स्वरूप जिला रेवाड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दूसरे जिलों से अच्छो पायदान पर है। सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार व पीएमओ डॉ सुशील माही ने इस मशीन बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन हरियाणा सरकार द्वारा एचएमसीएल के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है जिसे ब्लड बैंक नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में स्थापित किया गया है। इस मशीन से डेंगू मरीजों के लिए पीआरबीसी, प्लाज्मा, एफएफपी एवं प्लेटलेट्स अलग से तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे डेंगू मरीजों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि एक यूनिट ब्लड से तीन मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन से 22 पीआरबीसी, 22 प्लाज्मा एवं 22 प्लेटलेट तैयार की जा चुकी हैं ओर उनकी प्लेटलेट से 17 यूनिट नागरिक अस्पताल रेवाडी में दाखिल मरीजों के उपचार के लिए दी जा चुकी हैं और 4 यूनिट प्राईवेट अस्पताल के मरीजों को जारी की गई हैं। जिससे डेंगू मरीजों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए मुफ्त है। प्राईवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पैकेड आरबीसी का चार्ज 1050 रूपये एवं एफएफपी एवं प्लेटलेट्स के 300 रूपए प्रति यूनिट सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। डेंगू मरीजों के प्लेटलेट्स के लिए 300 रूपए सरकार द्वारा निर्धारित किये गये हैं। इस मशीन के क्रियान्वयन के लिए नागरिक हस्पताल रेवाडी से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीतू सिंह, एलटी हरीश व सुरेश ने पीजीआईएम रोहतक से प्रशिक्षण ग्रहण किया है । इस मौके पर डा0 विजय प्रकाश, डा0 अशोक कुमार, डा0 अशोक रंगा, डा0 विशाल राव, डा0 रणवीर, डा0 नीतू सिंह, डा0 संदीप विपिन धीमान उपस्थित रहे। |
| Rewari News : "स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान" थीम आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का समापन हुआ Posted: 17 Nov 2021 03:45 AM PST रेवाड़ी, 17 नवंबर : आजादी अमृत महोत्सव के मद्देनजर रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर चल रही स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा की भूमिका थीम आधारित डिजिटल प्रदर्शनी बुधवार को गरिमामयी ढंग से संपन्न हो गई। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में बाल भवन ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय डिजिटल प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी को युवा पीढ़ी के लिए संदेशात्मक कदम बताया। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए विभागीय स्तर पर लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। तीन दिन तक डिजिटल प्रदर्शनी में जिला भर के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया और हरियाणा प्रदेश का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की जानकारी हासिल करने के साथ ही विकासात्मक पहलुओं की जानकारी प्रदर्शनी में ली। गौरतलब है कि सोमवार को सहकारिता मंत्री डा.बनवारी लाल ने डीसी यशेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया था। ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी का मंच है प्रदर्शनी : लक्ष्मण यादव बुधवार को दोपहर बाद प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमय इतिहास का ज्ञान कराने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। हरियाणा प्रदेश के लोगों को इन ऐतिहासिक पहलुओं से अवगत कराने में डिजिटल प्रदर्शनी सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी की सराहना की। डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन करने उपरांत श्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के जनमानस को हरियाणा का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर फोकस करते हुए चलाई गई प्रदर्शनी को हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में जिला के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास का ज्ञान डिजिटल स्वरूप से लिया है। सरकार की ओर से युवा शक्ति को इस प्रकार का सकारात्मक आयोजन देशभक्ति से सराबोर करते हुए नई दिशा देने में सहायक है। मौजूदा सरकार वीर योद्धाओं की शहादत व उनके त्याग के समर्पण भाव का सम्मान करती है। ऐसे में भावी पीढ़ी को प्रदेश की अतुलनीय सभ्यता के साथ ही ऐतिहासिक पहलुओं से अवगत कराने के लिए विशेष मुहिम के तहत कार्य किए जा रहे हैं। वीर योद्धाओं के गौरवमय इतिहास की धरा है हरियाणा : एसडीएम एसडीएम रविंद्र यादव ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से वीर योद्धाओं की शहादत को नमन करने के साथ ही युवा वर्ग को सार्थक संदेश देने का कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार ने किया है। उन्होंने कहा की आजादी की हम 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं जिसमें विभिन्न पहलुओं के तहत आमजन को प्रदेश के गौरवमयी क्षणों का उल्लेख डिजिटल माध्यम से करते हुए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए आजादी की अलख जगाई थी। ऐसे वीर सेनानी सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। यह रहे मौजूद : इस अवसर पर डीईईओ कपिल पूनिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ रेवाड़ी सुरेश कुमार गुप्ता, एआईपीआरओ कोसली डा.अश्विनी शर्मा, डीसीडब्लूओ वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता डा.ज्योत्सना, पूनम यादव व दीपक मंगला सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए हरियाणा के इतिहास की जानकारी डिजिटल रूप से ली। |
| Godda News: सैदापुर पैक्स का विशेष आम सभा सह चुनाव 10 दिसंबर को Posted: 17 Nov 2021 02:56 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पथरगामा आशुतोष अंबष्ट, निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुंदर पहाड़ी श्याम कुमार मांझी, और प्रशासक सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बसंतराय राजेश कुमार ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संचालन पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां गुड्डा अंचल के निर्देशानुसार सैदापुर पैक्स का आमसभा सह आम चुनाव की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है| बताया कि 29 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने तथा नामांकन पत्रों की जांच एवं नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा| नामांकन पत्रों पर आपत्ति और आपत्ति का निष्पादन एवं वैद्य नामांकन सूची का प्रकाशन के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है| नामांकन की वापसी और अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन तथा चुनाव चिन्ह के आवंटन के लिए 1 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है| 10 दिसंबर को विशेष आम सभा/ निर्वाचन एवं आवश्यकता अनुसार मतदान तथा मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी| |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |