सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 30, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


मायावती का ऐलान सभी 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी बसपा

Posted: 30 Nov 2021 03:20 AM PST


लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव  की तैयारियों में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायावती  ने आज मंगलवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर ये बात कही।मायावती ने कहा कि 2007 की तरह ही इस बार भी सभी वर्गों का ध्यान रखेंगी। मायावती ने इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को आरक्षण बाबा साहेब की देन है, लेकिन यूपी में आरक्षण को प्रभावहीन करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी जातिगत जनगणना नहीं करवा रही।प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि आज जाट मुस्लिम पदाधिकारियों की बैठक थी। सभी को उनके समाज के लोगों को जोड़ने का जिम्मा सौंपा गया है।उनकी सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया था। 2022 में भी आगरा सरकार बनती है तो जाट मुस्लिम, धार्मिक अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समाज का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समुदाय में खौफ देखने को मिल रहा है।मायावती ने कहा कि बसपा की कोशिश है कि प्रदेश की सभी सुरक्षित विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत हो। इसके लिए वे खुद ही चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ़ किया कि वे गठबंधन नहीं करेंगी। वे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी।मायावती ने कहा कि जनता आज उनकी सरकार को याद कर रही है। 2022 में एक बार फिर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

पत्नी को जुए में हारा पति,तलाक बोलकर खत्म किया रिश्ता

Posted: 30 Nov 2021 02:55 AM PST


लखनऊ बलिया के एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। पति दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। जिसके बाद पति जुआ हार गया।हारने के बाद पति ने अपनी पत्नी से दो लाख रुपए की डिमांड की। जिसे पत्नी द्वारा न दिए जाने से नाराज पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ते को खत्म कर दिया।महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। तब से महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर इधर उधर न्याय के लिए घूम रही है। बलिया की जिलाधिकारी से उसने न्याय की गुहार लगाई है।मनियर थाना क्षेत्र का युवक दिल्ली में काम करता है। शादी के 6 साल बाद वो अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया। पत्नी ने बताया कि जब वो दिल्ली गई तो उसे उसकी बुरी संगतों और आदतों के बारे में पता चला। पत्नी का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने उसको भी दांव पर लगा दिया और जुए में हार गया।जानकारी होने पर किसी तरह वो वहां से जान बचाकर अपने मायके भागकर आई। मायके आने के बाद पति ने उससे दो लाख रुपए मांगे तो महिला ने देने से मना कर दिए। जिसके बाद पति ने उसको तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।

जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

Posted: 29 Nov 2021 10:19 PM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।       जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय व उप जिलाधिकारी सना सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।

तंगी के कारण एडमिशन के लिए नहीं थे पैसे,जज ने दी छात्रा के आईआईटी दाखिले की फीस

Posted: 29 Nov 2021 10:08 PM PST


लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने एक मेधावी दलित छात्रा की फीस अपनी जेब से भरी है। उसकी योग्यता से प्रभावित हुए जस्टिस ने छात्रा को बतौर फीस 15 हजार रुपए दिए। छात्रा गरीबी के कारण समय पर फीस नहीं जमा कर पाई थी जिस कारण वह आईआईटी में दाखिले से वंचित रह गई थी। यह आदेश जस्टिस ने छात्रा संस्कृति रंजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। उन्होंने आईआईटी बीएचयू को छात्रा के प्रवेश के लिए आदेश दिया है।कोर्ट ने ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी और आईआईटी बीएचयू  को भी निर्देश दिया कि छात्रा को तीन दिन के अंदर दाखिला दिया जाए। यदि सीट खाली न रह गई हो तो उसके लिए अलग से सीट की व्यवस्था की जाए। यह आदेश जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने छात्रा संस्कृति रंजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची का कहना था कि वह इतनी गरीब है कि अपने लिए एक वकील का भी इंतजाम नहीं कर सकी थी। हाईकोर्ट के कहने पर एडवोकेट सर्वेश दुबे और समता राव ने छात्रा का पक्ष रखने में कोर्ट का सहयोग किया।छात्रा 10वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत और 12वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किया था। वह  जेईई की परीक्षा में बैठी और उसने मेन्स में 92.77 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए एससी श्रेणी में 2062 रैंक हासिल किया। इसके बाद वह जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 15 अक्टूबर 2021 को सफल घोषित की गई और उनकी रैंक 1469 आई। इसके बाद आईआईटी बीएचयू में उसे गणित और कंप्यूटर से जुड़े पांच वर्षीय कोर्स में सीट आवंटित की गई। हालांकि, वह एडमिशन के लिए 15 हजार की व्यवस्था नही कर सकी और डेट निकल गई। इससे उसका एडमिशन नहीं हो सका।याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसे फीस की व्यवस्था करने के लिए कुछ और समय दिया जाए। इस पर छात्रा को जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने 15 हजार रुपए फीस दी। छात्रा संस्कृति रंजन ने याचिका में कहा कि उसके पिता की किडनी खराब है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। अभी सप्ताह में दो बार डायलिसिस होती है। ऐसे में पिता की बीमारी और कोरोना की मार के कारण उसके परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। इस कारण वह समय पर फीस नही जमा कर पाई।

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16 करोड़ के पार

Posted: 29 Nov 2021 10:04 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ा नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की डोज लग चुकी है। 16 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला यूपी देश में पहला राज्य बन गया है। वही इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टवीट करके बंधाई दी है। इस बीच प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलें 86 हो गए है। सोमवार को 5 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए। वही ओमिक्रोन के लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का असर भी देखा जा रहा है।प्रदेश में नए प्रोटोकॉल के साथ एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है। वहीं अब तक टीका न लगवाने वाले लोगों से योगी ने अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।यूपी में अब तक 16 करोड़ 11 लाख 46 हजार 868 को वैक्सीन डोज लगी है। जिनमे से 11 करोड़ 16 लाख 20 हजार 542 को पहली डोज व 4 करोड़ 95 लाख 26 हजार 326 को दूसरी डोज लगी है। प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर की 75.22 फीसदी आबादी को पहली डोज लग गई है। 30.36 फीसदी को दूसरी डोज लगीं। सोमवार को 14 हजार 704 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।इसमें 14 हजार 637 सरकारी व 67 निजी केंद्र बनाए गए हैं। इन पर दिनभर में 15 लाख 6 हजार से अधिक डोज लगाई गयीं।

बच्चों का एक्शन,टाइम पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक तो स्कूल में ताला जड़ दिया

Posted: 29 Nov 2021 09:10 PM PST


नई दिल्ली बिहार के सारण जिले में शिक्षकों की लेटलतीफी से परेशान बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। फिर ये बच्चे एक साथ मिलकर थाने पहुंचे और थानेदार से प्रिंसिपल और शिक्षकों की शिकायत कर डाली।मामला मशरक प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित स्टेशन रोड उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम का है। इन बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच होगी।

छात्रों को देख मशरक थानेदार भी चौंक गए। पहले उन्होंने बच्चों की बातें सुनी और उनकी शिकायत नोट की। थानेदार ने इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी  और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  को फोन कर मामले की जानकारी दी। स्कूल की व्यवस्था को लेकर छात्रों की शिकायत के बारे में बताया। फिर थानेदार खुद बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे और मेन गेट खुलवाया।बच्चों की ओर से ऐसी शिकायत मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. वीणा कुमारी आनन-फानन में मौके पर पहुंची। स्कूल पहुंचने पर वहां नियुक्त सभी 9 शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल का मुआयना करने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि हेड मास्टर सहित सभी शिक्षकों से जवाब-तलब किया जाएगा।इधर छात्रों के एक्शन में आने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे नई पीढ़ी की सजगता बता रहा है।

5 वर्षीय बच्ची को रेप कर मारने वाले को फांसी

Posted: 29 Nov 2021 09:08 PM PST


 नई दिल्ली हरियाणा के झज्जर में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के दोषी को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। वारदात के 11 महीने बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए दोषी विनोद उर्फ मुन्ना को सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस (पॉक्सो ) एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत दोषी को उम्रकैद और 1 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना भी किया।वारदात 21 दिसंबर 2020 को झज्जर के छावनी एरिया में हुई थी। यहां एक राजमिस्त्री अपने परिवार के साथ रहता था। उनके पास ही 26 साल का विनोद कुमार उर्फ मुन्ना भी रहता था। 21 दिसंबर 2020- रविवार की रात तकरीबन 1 बजे विनोद ने राजमिस्त्री के घर का दरवाजा खटखटाया।जब राजमिस्त्री ने दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद के सिर से खून निकल रहा था। विनोद ने देखभाल के लिए राजमिस्त्री को साथ चलने के लिए कहा और उसे बहाने से अपने कमरे पर ले जाकर वहां बंद कर दिया। इसके बाद विनोद वापस राजमिस्त्री के घर पहुंचा। वहां राजमिस्त्री की पत्नी अपनी 5 साल की बच्ची के साथ मौजूद थी।विनोद ने पहले राजमिस्त्री की पत्नी से छेड़छाड़ की और फिर उसकी 5 वर्षीय बेटी को उठाकर भाग गया। विनोद बच्ची को लेकर अपने कमरे पहुंचा और राजमिस्त्री को बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। विनोद ने कमरे में बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। राजमिस्त्री ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने विनोद के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर आरोपी बच्ची की लाश के पास बैठा था। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्ची के साथ मर्डर से पहले रेप की पुष्टि हुई।5 साल की बच्ची का रेप कर मर्डर करने का यह केस झज्जर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने सभी सबूतों को देखते हुए सोमवार को वारदात के 11 महीने बाद विनोद उर्फ मुन्ना को दोषी ठहराते हुए सजा सुना दी।बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में कोर्ट ने विनोद को फांसी की सजा सुनाई। इसके अलावा प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस (पॉक्सो ) एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 1 लाख 85 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी गई।

सुलतानपुर में सीएम का पुतला फूंकने पर कांग्रेसियों के खिलाफ एफ आई आर

Posted: 29 Nov 2021 08:37 PM PST


सुलतानपुर जिले में पुलिस अधीक्षक ऑफिस के निकट सीएम योगी का पुतला फूंकने कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया है। कोतवाली नगर में कल एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं समेत लगभग 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षेत्राधिकारी नगर  राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान कांग्रेसियों की ओर से प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा की अगुवाई में सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। कांग्रेसियों की ओर से अभ्यर्थियों को पत्रक वितरित किया जा रहा था। इस दौरान टीईटी का पेपर लीक होने की सूचना पर कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े। कांग्रेसियों ने सरकार पर पेपर लीक कराने व अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया था।सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया था। शाम को पुलिस ने कांग्रेसियों को उप जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था जहां एसडीएम ने मुचलके पर कांग्रेसियों को रिहा कर दिया। अब इस मामले में आज कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा, शकील, रणजीत सलूजा व अन्य के विरुद्ध 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Post Bottom Ad

Pages