ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Jamshedpur New: विधायक ने जरुरतमंदों लोगों के बीच किया कंवल का वितरण

Posted: 26 Nov 2021 05:13 PM PST


 ग्राम समाचार संवाददाता, पोटका/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान पोटका के स्थानीय विधायक श्री संजीव सरदार ने लाभुकों के बीच वृद्धा पेंशन योजना स्वीकृत पत्र, फूलों- झानो आर्शीवाद योजना के तहत सहयोगी राशि, धोती साड़ी एवं जरुरतमंदों के बीच कंवल का वितरण किया. जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य श्रीमती चन्दावती माहतो, हेंसल आमदा पंचायत के मुखिया श्रीमती लखीमनी सरदार एवं काफी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे.  

संजय हांसदा, पोटका।

Dumka News:कुल 1024 आवेदन हुए जमा,123 का किया निबटान,893 रहा विचाराधीन

Posted: 26 Nov 2021 04:50 PM PST

कार्यक्रम में डीसी न पहुंचने से कई आवेदनकर्ता लौटे निराश

बीडीओ ने किया एक दर्जन लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

कुल 1024 आवेदन हुए जमा,123 का किया निबटान,893 रहा विचाराधीन

मसलिया के कुंजबोना पंचायत के गमरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्ति वितरण करते बीडीओ पंकज कुमार रवि

ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड के कुंजबोना पंचायत के गम्हरा मैदान में शुक्रवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ला नहीं पहुंचे। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम में दुमका डीसी पहुंचने वाले थे पर किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। लोगों ने काफी देर तक उनके आने की प्रतीक्षा किये अंततः निराश लौट आये।कार्यक्रम में अन्य दिनों की भांति प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार रवि उपस्थित थे। निर्धारित समय तक कुल 1024 आवेदन जमा  हुआ। जिसमें मौके पर 123 निबटारा किया गया। वहीं 893 विचाराधीन रहा। बीडीओ श्री रवि ने कुल चौदह लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जिसमें पीएम आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र 4,गरीब जरूरतमंदों में कंबल वितरण 5, व सामाजिक सुरक्षा पेंशन 5 था। मौके पर प्रमुख दुलाली सोरेन, उपप्रमुख कादिर रजा,विधायक प्रतिनिधि निशित वरण गोलदार, पंचायत मुखिया रनिता सोरेन ने अपने कर कमलों से वितरण किया।

इन लाभुकों के बीच हुआ परिसंपत्ति वितरण-

प्रधानमंत्री आवास योजना-रसोधन मरांडी,ताहीर मियां,मालोती देवी,पानवोली सोरेन।

पेंशन स्वीकृति पत्र- आदोरी मंडल,फिटुवाल मंडल,छोटो सोरेन,रसोनी मराण्डी,विश्वनाथ हाँसदा,

कंबल वितरण-गिरीश महतो,मनोकी मराण्डी, चाँदगुनी हेम्ब्रम, फुलमुनी हाँसदा,राधन मुर्मू।

कार्यक्रम में बीस विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,पशुपालन, बाल विकास परियोजना,पीएम आवास,उद्यान प्रभाग,तेजस्विनी परियोजना,जेसलपीएस, मनरेगा,श्रम,खाद्य सुरक्षा,लेम्प्स, स्वास्थ्य विभाग आदि सामिल थे।इस मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार रवि,प्रमुख दुलाली सोरेन,कादिर,विधायक प्रतिनिधि निशित वरण गोलदार,पशुपालन पदाधिकारी दिलीप महतो,उप प्रमुख कादिर रजा,सहायक अभियंता गुंजन राज,कनीय अभियंता जयदेव मुर्मू,रामकुमार उरांव,सुनीता सोरेन,संदीप कुमार,अकिफ़ हुसैन,असित वरण गोलदार,मुखिया रनिता सोरेन,परमेश्वर सोरेन,पंचायत सचिव जब्बार अंसारी,विनोद शर्मा,बैद्यनाथ मिस्त्री,उत्तम पंडित,सेवानंद कुमार के साथ ग्रामीण पुलिस अजित पंडित,मिथुन सिंह, हरिहर राय आदि उपस्थित रहे।

Bounsi News: संविधान दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को पढ़ाया गया संविधान का पाठ

Posted: 26 Nov 2021 11:07 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बिहार सरकार द्वारा संचालित तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में नेहरू युवा क्लब बौंसी के तत्वाधान में मदन मेहरा की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही भारत के संविधान के बारे में भी चर्चा की गई। वहीं भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शपथ ली गई। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक कुमार चंदन ने कहा कि,15 अगस्त 1945 को भारत स्वतंत्र हुआ और 26 जनवरी 1950 को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। क्योंकि उस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। यह कांग्रेस पार्टी थी। जिसने सबसे पहले संविधान सभा की मांग की थी। 1940 में ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया।



 भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था। संविधान सभा के पहले अध्यक्ष चुने गए जो डॉ सच्चिन्दानंद सिन्हा थे और डॉ बी आर अंबेडकर को अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। 26 नवंबर 1950 को, भारत का संविधान वह कानून था। जिसका पालन सभी भारतीयों को करना था। लंबे समय तक भारत के संविधान के प्रभावी होने के साथ, इसका अत्यधिक महत्व था। इसने ब्रिटिश प्रभुत्व को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का संकेत दिया। यह एक ऐसे देश को दर्शाता है। जहां उनके लोग अपने लोगों पर शासन करते हैं। इसने सभी के लिए समानता की घोषणा की, जो ब्रिटिश पदानुक्रम में मौजूद नहीं था। चूंकि यह इतनी बड़ी उपलब्धि थी और एक बड़ा मील का पत्थर तक पहुंच गया था, डॉ बीआर अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर, 19 नवंबर 2015 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया, तब से डॉ बीआर अंबेडकर ने इसके अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर प्रवेश झा, सुमित मिश्रा, प्रीति झा, शीला झा, प्रियंका कुमारी, बंदना कुमारी, अलका कुमारी, शिवानी कुमारी, दीपा कुमारी, साधना कुमारी, रंजन कुमार शर्मा  गुलाम शमशीर अहमद, अभिनव कुमार, मोनू कुमार, मीरा कुमारी, रितु मिश्रा, रौनक परवीन सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: बच्चों को पढ़ाया संविधान का पाठ और बताया उनके कर्तव्य और अधिकार

Posted: 26 Nov 2021 11:05 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन  अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर देशभर के 20 राज्‍यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक बच्‍चों के साथ संविधान दिवस मनाया। इस अवसर केएसएसीएफ  ने बाँका इकाई से सेवा भारती संगठन के साथ मिलकर बिहार के 10 जिलों के  स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रो, चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन, में हज़ारों बच्चों ने संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया। देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में बच्‍चों ने सरल और स्थानीय भाषा में संविधान की प्रस्‍तावना का पाठ किया। बच्‍चों को भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों, कर्तव्‍यों और उनकी मुख्‍य विशेषताओं से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी ली। राज्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
केएससीएफ द्वारा बच्चों के संविधान पाठ के इस कार्यक्रम का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य के मुख्यालय और जिला स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन, तेजस्विनी क्‍लब, विधिक सेवा प्राधिकरण समेत बाल मित्र ग्राम, बाल मित्र मंडल सहित अन्य कई संस्थानों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़े पैमाने पर दूर दराज के अति पिछड़े इलाके में रहने वाले बच्चों से लेकर आदिवासी, वंचित और हाशिए के बच्चे भी शामिल हुए। भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्‍वीकार किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया। भारत सरकार आजादी के 75 साल पूरे होने पर साल भर तक अमृत महोत्सव मना रही है। जिसके दौरान इस बार संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने भी सरकार के साथ मिलकर संविधान दिवस मनाया और इतिहास रचा। संविधान दिवस के अवसर पर किसी भी गैर सरकारी संगठन द्वारा पहली बार इतने अधिक बच्‍चों तक पहुंचा गया। दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले हाशिये से लेकर विशेषाधिकार सम्‍पन्‍न बच्‍चों तक को संविधान की प्रस्तावना का पहली बार एक साथ मिल कर 


पाठ करते देखा गया। कार्यक्रम में बच्चों की ऐतिहासिक भागीदारी पर कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद चंद्र सिन्‍हा ने कहा, "हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे सहयोग से विभिन्न पृष्ठभूमि के गरीब और हाशिए के बच्चों ने संविधान दिवस पर हमारे संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। निचली कक्षाओं में पढ़ने वाले जो बच्चे खुद नहीं पढ़ सकते थे, उन्हें भी संविधान का पाठ पढ़ाया गया। बच्चों को संविधान में निहित प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी समझाया गया। हमने अपने बच्चों के बीच न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के लिए देशभर में यह कार्यक्रम किया। हम दृढ़ता से मानते हैं कि एक न्यायपूर्ण, समान और एकजुट भारत बनाने का एकमात्र तरीका हमारे संविधान में निहित उच्च मूल्यों को शामिल करना है।" कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैरसराकरी संगठनों भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए। यह कार्यक्रम बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया गया। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया गया कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है। इस अवसर पर बाँका से सेवा भारती अधिकारी रितेश रंजन  ने कहा, "हमारा मकसद था देश की भावी पीढ़ी को संविधान की मूल अत्मा से परिचित कराते हुए उन्हें उनके कर्तव्य और अधिकार बताए जाएं। ताकि वे भविष्य में एक बेहतर नागरिक बन सकें। जिस तरह से हमारे कार्यक्रम से बड़े पैमाने पर बच्चे और लोग जुड़े उससे हम कह सकते हैं कि हमारा प्रयास सार्थक रहा।"  

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, ठंड बढ़ते ही चोरी की वारदात में इजाफा

Posted: 26 Nov 2021 11:03 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोकुल विहार होटल के समीप पूर्व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जामा देवी ने बताया कि, वह सुनैना झा के घर में झाड़ू पोछा का काम करती है। रात को ताला लगाकर अपने घर सोने चली गई थी। सुबह जब वह दोबारा आई तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर दाखिल होकर देखा तो अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था। जबकि रूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि घर में कोई नहीं रहने के कारण कितने की चोरी की गई है। 


इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। गृह स्वामी के दरभंगा से वापस आने के बाद इसकी संपूर्ण जानकारी मिल पाएगी कि कितने की चोरी हुई है। हालांकि चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सुनैना झा दरभंगा से बौंसी के लिए निकल चुकी है। मालूम हो कि, कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष के प्रति स्वर्गीय अमरेंद्र कुमार उर्फ बच्चा झा भी कांग्रेस के वरीय नेता थे। ठंड शुरू होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में चोरी की वारदात में इजाफा होना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर गोकुल बिहार होटल के समीप एक और घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पीयूष झा के घर में कोई नहीं रहने के कारण गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को जब पीयूष झा अपने घर पहुंचे तो, देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और रूम का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया गया कि उनके घर में रखे हुए नगद ₹6000 एवं कीमती साड़ी गायब है। उन्होंने बताया कि, वे प्रखंड क्षेत्र के डांडे मोर समीप लाइन होटल चलाते हैं। जहां पर वे रात में रुक गए थे। सुबह घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने उनके घर के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मालूम हो कि, गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटना ठंड बढ़ने के साथ ही लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: नशा मुक्ति दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शराब ना पीने की शपथ

Posted: 26 Nov 2021 11:01 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नशा मुक्ति दिवस को लेकर शुक्रवार को बौंसी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने शराब न पीने की शपथ ली। इसके साथ-साथ दूसरों को शराब पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष गणेश कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने शपथ पत्र पढ़कर शराब नहीं पीने की शपथ ली। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर मौजूद लोगों को शराबबंदी कानून सफल बनाने में सहयोग 

करने की अपील की। इस दौरान लोगों को बताया गया कि, शराब पीने से ना सिर्फ शराब पीने वालों को नुकसान होता है। बल्कि पूरे परिवार के सदस्यों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिए अगर कोई शराब पीता है तो, इसकी सूचना अविलम्ब पुलिस को दें। जिससे कि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मनोरंजन प्रसाद, एएसआई आलोक कुमार, कुंदन कुमार, पायल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Katoriya News: कटोरिया पंचायत आठवें चरण का पंचायत चुनाव परिणाम घोषित नए चेहरे ने जमाया कब्जा चार पुराने मुखिया ने बचाई सीट

Posted: 26 Nov 2021 10:59 AM PST

ग्राम समाचार,कटोरिया,चांदन,बांका। राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव की आठवां चरण परिणाम देर शाम तक घोषित हो गई जिसमें कटोरिया प्रखंड के 15 पंचायत का चुनाव परिणाम में 11 नए चेहरे ने मुखिया पद से जीत हासिल करने में कामयाब हुए। वहीं चार पंचायत के मुखिया ने बड़े ही कांटे की टक्कर से कुछ ही मतों से विजई होकर अपनी छवि को बचाने में कामयाब रहे। ज्ञात हो कि पहले चरण से ही पंचायत चुनाव परिणाम में मुखिया परिवर्तन का दौर चल रही है जो आज भी दिख रही है चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अंतिम दौर तक मतदाता को लुभाने के लिए सारी ताकत झोंक रखा है। लेकिन मतदाता अंतिम दिनों तक प्रत्याशियों के समर्थन गोलबंद होकर अपने भावी प्रत्याशी को चुनकर भेजने का काम कर रहा है लोगों के मन में बदलाव ही 

बदलाव करने का मन बना चुका है जिसे लेकर बांका जिले के चांदन प्रखंड में आगामी 29 नवंबर को नौवें चरण का पंचायत चुनाव कि चुनाव प्रचार आज देर रात समाप्त हो चुकी है आठवें चरण का पंचायत चुनाव परिणाम को देख प्रत्याशियों की धड़कन भी तेज हो गई है। कटोरिया प्रखंड के 15 पंचायतों में सबसे भारी मतों से जीतने वाली नया चेहरा महिला मुखिया प्रत्याशी तरगच्छा पंचायत से अपने प्रतिद्वंदी सीमित देवी को 1559 मतों से पराजित कर जीत हासिल की जिसमें सबसे कम मतों से पराजित करने वाले जमदाहा पंचायत से बंदना देवी को 28 मतों से पराजित कर रानी कुमारी ने मुखिया पद से जीत हासिल कर ली। इसी प्रकार जीत हासिल करने में पंचायत मोथा वाडी से सुनीता देवी, हड़हार से सोनी देवी बड़वासनी से अमलेश कुमार, डोमसरणी से अनीता देवी, देवासी से उर्मिला देवी, भोडसार भेलवा से इंद्रावती देवी, दामोदरा से नकुल ततवा, मनिया से जानकी देवी, बसमता से सरिता कुमारी, कोल्हासार से वसीम हुसैन, कटियारी से सोनेलाल हासदा, लकरामा से कमलाकांत यादव, वहीं जयपुर पंचायत से सुनीता मुर्मू ने जीत हासिल की। वहीं जिला परिषद पूर्वी क्षेत्र से गायत्री देवी एवं उत्तरी क्षेत्र से अंजना देवी ने जीत दर्ज की। आठवें चरण के परिणाम से जिले में जगह जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: भारतीय संविधान दिवस पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में बच्चों को संविधान पाठ पढ़ाया

Posted: 26 Nov 2021 10:58 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्रांगण में विद्यालय के प्रोफ़ेसर अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में शिक्षक जय प्रकाश गुप्ता रंजन कुमार मिश्र सुशील कुमार लिपिक सुरेंद्र प्रसाद यादव आदेशपाल मुंशी मुर्मू बुंदे लाल दास के संयुक्त में विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच आज 26 नवंबर को संविधान दिवस का पाठ पढ़ाया और शपथ लिया। इस समारोह में प्रोफेसर अशोक यादव ने बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लेखित अधिकारों एवं उनके कर्तव्य को मुख्य विशेषताओं से अवगत 

कराया गया इस अवसर पर बच्चों ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों को अधिकारों के पालन की शपथ ली। बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है कि वर्ष 1949 में ही 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत सरकार के संविधान को स्वीकार किया गया था जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया। साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की उद्देश्य बच्चों के बीच अपनी वक्तव्य रखा गया बताया गया की नशा करना कितनी बुरी आदत है एक बार जिसे शराब की लत लग जाती है उसके परिवार के सदस्य को कितनी परेशानियां झेलनी पड़ती है  नशा मुक्ति हो बिहार तभी स्वस्थ होगा हमारा परिवार के स्लोगन से बच्चों को संबोधित किया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: नौवें चरण पंचायत चुनाव को लेकर वाहन जमा करने का कार्य शुरू लॉक बुक खुलवाने की लगी भीड़

Posted: 26 Nov 2021 10:57 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड में नौवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। विभिन्न कोषांग का काम अंतिम चरण में है। पंचायत चुनाव में मतदान कर्मी एवं मतदान सामग्री को आने जाने के साधन के लिए चंदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार आनंदपुर गोपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के के निर्देश पर वाहन की जब्ती भी शुरू कर दी है। जिसे लेकर प्रखंड परिसर एवं आनंदपुर ओपी परिसर में दर्जनों वाहन जप्त किया जा चुका है। जप्त वाहन मालिकों नहीं अपने अपने वाहन का जरूरी दस्तावेज जमा कर लॉग बुक 

खुलवाने में लग गए हैं। जप्त किए गए वाहन से पीसीसीपी मतदान कर्मियों को बूथ तक ले जाने आने एवं ईवीएम, वॉलेट पेपर, मत पेटी मतदान बूथों तक ले जाने के लिए चार पहिया वाहनों की जरूरत है। वाहन कोषांग पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए वाहनों की जप्त करने का आदेश प्राप्त हुआ है। सभी वाहनों को प्रखंड कार्यालय परिसर में एकत्रित किया जा रहा है। इसको लेकर निर्वाचन कर्मियों को लगाया गया है। ताकि समय से सभी वाहन का लॉगबुक खोला जा सके। जिसकी प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडियो राकेश कुमार एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का हर बूथ पर जा जाकर मतदान स्थल जायज़ा ले रहे हैं। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: 26 नवंबर नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ लेते पुलिस प्रशासन

Posted: 26 Nov 2021 10:55 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। नशा मुक्ति अभियान को लेकर राज्य सरकार के आलोक में बांका पुलिस प्रशासन के निर्देश पर 26 नवंबर 2021 को राज्य के विभिन्न थानों में थानाअध्यक्ष की उपस्थिति में पुलिस बलों के संयुक्त मौजूदगी पर नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें चांदन थाना के थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अध्यक्षता में पुलिस बलों के साथ नशा मुक्त बिहार करने का शपथ पत्र पढ़कर संकल्प लिया। शपथ पत्र पढ़ते हुए 

कहा की मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा मैं कर्तव्य पर उपस्थित रहूं अथवा ना रहूं अपने शराबबंदी को लागू करने के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित रहेगी उसे करूंगा यह भी बताया की शराब से संबंधित किसी भी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की भागीदारी बनूंगा नशा मुक्त शपथ समारोह में चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार, सउनि जितेंद्र तिवारी, परीक्ष्यामान दरोगा शिव कुमार सुमन आदि के साथ पुलिस बल एवं आनंदपुर ओपी भैरोगंज के प्रांगण में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक शिव शंकर राम, परीक्ष्यमान दरोग़ा विपिन कुमार, पलटू शाह, सउनि सुनील कुमार, के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: संविधान दिवस के अवसर पर दलित बच्चों ने संविधान का पढ़ा और प्रभात फेरी निकाली

Posted: 26 Nov 2021 10:54 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 26 नवंबर 2021 ज्ञान भवन कड़वामारण। बिहार दलित विकास समिति एवं दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दलित बच्चों के द्वारा धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर दलित प्रनेता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया और भारतीय संविधान के उद्देशिका पढ़ा गया और बच्चों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन ने संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया की भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक अधिकार दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक अधिकार हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। 

हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। इस अवसर पर अंबेडकर प्रेरणा दल के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकालकर संविधान दिवस मनाया। और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में कड़वामारण गोबरदाहा के लगभग 100 बच्चे ने शामिल हुए इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार रानी शर्मा टिंकू कुमार आदि अन्य लोग शामिल हुए और संविधान के हिसाब से जीवन जीने के लिए संकल्प लिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: नशा मुक्त बिहार दिवस एवं संविधान दिवस पर संविधान का पाठ पढ़ाया

Posted: 26 Nov 2021 10:53 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज दिनांक 26-11-2021को कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के  छात्र/ छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं के द्वारा "नशा मुक्ति दिवस " के अवसर पर विशाल प्रभातफेरी निकाला गया, जो विद्यालय परिसर से निकल कर पाण्डेय टोला, गाँधी चौक, बाजार, थाना होते हुए ब्लाॅक परिसर पहुँचा। पुनः वहाँ से हाई स्कूल, मुख्य मार्ग, स्टैंड, तिवारी चौक होते हुए विद्यालय वापस आया। सभी छात्र/ छात्राओं के 

हाथ में नशा मुक्ति से सम्बन्धित नारा और तख्ती था। प्रभातफेरी को मुख्य मार्ग में थाना के द्वारा स्काॅर्ट भी किया गया। इस कार्य में प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, शिक्षिका इन्दिरा कुमारी, शशिकला कुमारी,संजीवनी कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी, शिक्षक रमेश प्रसाद राय, रसोईया आशा देवी, गणेश मण्डल, बाल संसद के प्रधानमंत्री अर्चना कुमारी, शिक्षा मंत्री कन्हैया कुमार,मीना मंत्री अनुष्का सरगम सहित सैकड़ों लोगों की सहभागिता में नशा मुक्ति के साथ संविधान दिवस का पाठ पढ़ाया और संकल्प लिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति दिवस पर ली शपथ

Posted: 26 Nov 2021 10:51 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। नशामुक्ति दिवस के मौके पर शुक्रवार को पंजवारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव  ने थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब नहीं पीने एवं दूसरे को नहीं पीने देने की शपथ ली तथा शराबबंदी को लागू करने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई करने की भी  शपथ ली। इस मौके पर पंजवारा थाना परिसर में एलईडी स्क्रीन के जरिये पुलिसकर्मियों सहित आम लोगों ने पटना के ज्ञान भवन 

में मद्य निषेध दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह, पंजवारा पंचायत के मुखिया भोला पासवान,लौढिया खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय मांझी, पंजवारा थाना में पदस्थापित  एसआई संतोष पाठक, एसआई प्रशांत कुमार,एएसआई मनोज कुमार, एएसआई मनोज सिंह, एएसआई आशुतोष  कुमार सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी,होमगार्ड के जवान, चौकीदार  एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।इसके पूर्व क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली एवं लोगों को विभिन्न नारों के माध्यम से शराबबंदी को लेकर संदेश दिए। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Godda News: मोबाइल हेल्थ कैंप में 125 का इलाज

Posted: 26 Nov 2021 07:43 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा। गोड्डा प्रखंड के पैरडी और पोड़ैयाहाट प्रखंड के बिरनियां गांव में अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगाए गए मोबाइल स्वास्थ्य शिविर में 125 से भी ज्यादा लोगों ने मुफ्त चेकअप कराया। 

स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्ग के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी अपना इलाज कराने पहुंचे थे। बदलते मौसम की वजह से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बुखार और सर्दी-खांसी जैसे बीमारी का इलाज कराने पहुंचे। जबकि कई बुजुर्ग घुटने में दर्द और ब्लडप्रेसर जैसी बीमारियां की समस्या से ग्रसित पाए गए। डॉक्टरी जांच के बाद अदाणी फाउंडेशन की ओर से मुफ्त दवा भी वितरण किया गया। अदाणी पावर के सीएसआर कार्यक्रम के तहत जिले के सुदूर गांवों में मोबाइल हेल्थकेयर युनिट के, माध्यम से ग्रामीणों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें डॉक्टरी जांच के अलावा दवा वितरण और छोटे-मोटे जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट।

Pathargama News: प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संविधान सभा की शपथ दिलाई गई

Posted: 26 Nov 2021 04:50 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार के नेतृत्व में संविधान दिवस के मौके पर तमाम प्रखंड और अंचल कर्मियों को संविधान सभा की शपथ दिलाई गई| संविधान सभा की शपथ दिलाने से पूर्व सभी कर्मियों को संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l  मौके पर अंचलाधिकारी संतोष बैठा, बीपीओ पुरुषोत्तम मिश्रा, महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय जयसवाल सहित काफी संख्या में प्रखंड कर्मी मौजूद थे l वही  एनजी उच्च विद्यालय और एनजी गर्ल्स उच्च विद्यालय तथा एन जी प्लस टू विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को संविधान सभा की शपथ दिलाई गया|

अमन राज:-

Pathargama News: विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण सूची हेतु बैठक की गई

Posted: 26 Nov 2021 04:48 AM PST


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को प्रखंड के सभागार में, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु बीएलओ और सुपर बीएलओ के साथ बैठक की गई।

बैठक में मुख्य रूप से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की समीक्षा की गई। 24/ 11/ 21 को संयुक्त सचिव निर्वाचन झारखंड सरकार के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 40 और  प्रपत्र भरकर प्राप्त करना है एवं सुपरवाइजर द्वारा प्रत्येक बूथ का सघन जांच करना है तथा घर-घर जाकर सर्वे कराना है। निर्देश दिया गया कि 50% से कम वोटर वाले मतदान केंद्र पर विशेष ध्यान आकृष्ट करना है। सभी बीएलओ और सुपर बीएलओ को कड़ी ताकीद दी गई कि किसी भी हालात में मतदाता सूची में किसी भी मृत व्यक्ति का नाम नहीं रहना चाहिए और ना ही नए मतदाता का नाम छूटना चाहिए।

बैठक के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी प्रभार मुकेश कुमार मंडल सहित बीएलओ और सुपर बीएलओ क्रमशः विनोद कुमार, निकेश कुमार झा, पंकज कुमार, कंचन देवी, पिंकी कुमारी, लक्की देवी, पूनम चौधरी, कंचनमाला, कल्पना देवी, मधुसूदन मंडल, गौरी मिश्रा, माया देवी, जानकी देवी आदि सभी मौजूद थे।

अमन राज:-

Pathargama News: घर घर जाकर टीकाकरण कराया गया

Posted: 26 Nov 2021 04:42 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा एजाज अहमद के देखरेख में अंचलाधिकारी संतोष बैठा के द्वारा ग्राम पंचायत महेश लिटी अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव जोजोडीह (बसभीठा) मे पोषण सखी जलसहिया आंगनबाड़ी सेविका तथा शिक्षक एवं वैक्सीनेशन कर्मी के साथ घर-घर घूम कर टीकाकरण से अछूते रह गए आदिवासियों को टीका लगवाया गया| टीकाकरण के दौरान धन कटने के इस सीजन में खेतों में कार्य कर रहे किसानों को भी खेतों में जाकर टीका लगाई गई|

अमन राज:-

Pathargama News: प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Posted: 26 Nov 2021 03:48 AM PST

 



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार 26 नवंबर 2021 को दोपहर 1:00 बजे के आसपास  पथरगामा प्रखंड अंतर्गत माल रामपुर निवासी पशु शेड के अभिकर्ता मदन कुमार के लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका थाना कांड संख्या 7/21 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ₹2000 घूस लेते हुए रंगे हाथ वार्ड नंबर 15 एसआर डालमिया रोड रुकमणी देवी गुटगुटिया सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के निकट मधुपुर देवघर निवासी अशोक कुमार मिश्रा के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा पथरगामा प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को गिरफ्तार कर लिया गया| गिरफ्तार अभियुक्त पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा को कानूनी कार्रवाई हेतु भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के छापामारी दल ने उसे अपने साथ दुमका ले गई| भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मदन कुमार का आरोप था कि उसके द्वारा मनरेगा योजना के तहत ₹134045 का पशु शेड का निर्माण कराया गया था| जब बिल भुगतान की मांग की जाने लगी तो बिल भुगतान के एवज में उससे घूस के रूप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा पुरुषोत्तम कुमार मिश्र के द्वारा ₹2000 की मांग की जाने लगी थी|

अमन राज:-


Post Bottom Ad

Pages