सुल्तानपुर टाइम्स |
- हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन
- टीचर की बर्बरता का वीडियो आया सामनें: प्रश्न का उत्तर गलत होने पर जमकर पिटाई का आरोप
- ई रिक्शा चालक ने पेश किया ईमानदारी की मिसाल
- ब्लड डोनेशन के बाद ग्लोबल हुसैनी मिशन का कंबल वितरण कार्यक्रम शुरु
- भेलपूरी बेचने वाला निकला शातिर ठग,लोगों को लगाया 5 करोड़ का चूना
- कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई
- वाराणसी के एक स्कूल में क्लास-3 की बच्ची से रेप
| Posted: 27 Nov 2021 02:49 AM PST लखनऊ प्रतापगढ़ में दुल्हन की विदाई अनोखे अंदाज में हुई। पिता की तमन्ना थी कि शादी के बाद बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा करे। बेटी को जब अपने सपनों का राजकुमार मिल गया तो पिता ने धूमधाम से उसे हेलीकॉप्टर से विदा किया।पिता के सपने को पूरा करने में प्रशासन ने भी पूरा साथ दिया। प्रशासन ने गांव में हेलीपैड बनवाया। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। हेलीकॉप्टर जब प्रतापगढ़ के गांव सराय सागर की धरती पर उतरा, तो देखने वालों की भीड़ लग गई।मामला सदर विकास खंड के बहलोलपुर सराय सागर गांव का है। यहां रहने वाले विनोद कुमार सिंह की बेटी उर्वशी सिंह का विवाह लालगंज के अर्जुनपुर के रहने वाले अमित सिंह के साथ तय हुआ था। दोनों प्राइमरी स्कूल के टीचर हैं। 26 नवंबर को बारात विनोद सिंह के दरवाजे पर पहुंची। नाचते-गाते पहुंचे बरातियों का भव्य स्वागत किया गया। रात में उर्वशी और अमित का हंसी-खुशी माहौल में विवाह संपन्न हुआ।शनिवार की सुबह उर्वशी और अमित की विदाई हुई। विदाई के लिए विनोद सिंह ने प्राइवेट कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था। उर्वशी अपने पति के साथ हेलीकाप्टर से ससुराल अर्जुनपुर पहुंची। सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकाप्टर अर्जुनपुर में उतरा। हेलीकाप्टर से दुल्हन के ससुराल आने को लेकर लोग उत्साहित थे। हेलीकाप्टर व उससे उतरते नवबधू को देखने के लिए लोग सुबह से ही हेलीपैड स्थल पर जुट गए थे। हेलीकाप्टर से दूल्हा और दुल्हन को उतरते देख लोगो में खुशी दिखी। |
| टीचर की बर्बरता का वीडियो आया सामनें: प्रश्न का उत्तर गलत होने पर जमकर पिटाई का आरोप Posted: 27 Nov 2021 01:08 AM PST अमेठी जिले से बड़ी खबर सामनें आई है। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की टीचर पर कक्षा चार के छात्र को बेरहमी के साथ पीटने का आरोप लगा है। यही नही आरोप तो यह भी है कि टीचर ने छात्र का नाम काटने की भी धमकी दी है। अब मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा है।दरअस्ल पूरा मामला जिले के मोहनगंज थाना अंतर्गत शिवा पब्लिक स्कूल जामोदीप तिलोई का है। मोहनगंज कस्बा निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र वकील का आरोप है कि उसका छोटा भाई मोहम्मद वकास (10) शिवा पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है। आरोप है कि 26 नवंबर को वो जब स्कूल पहुंचा और टीचर द्वारा दिए गए दो प्रश्नों का उत्तर गलत हो गया तो इस पर टीचर वंदना सिंह ने उसे लात-घूसों और डंडे से जमकर पीटा।इस घटना का आज 13 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें छात्र के चेहरे आदि स्थानों पर उंगलिया छपी हुई हैं। जो टीचर की बर्बरता का प्रमाण है। आरोप यह भी है कि टीचर वंदना ने धमकी दी है कि अगर शिकायत किया तो नाम काट कर स्कूल से निकाल दिया जाएगा। इस मामले में आज मोहनगंज थाने पर परिवार की ओर से तहरीर भी दी गई है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई में जुटी है। |
| ई रिक्शा चालक ने पेश किया ईमानदारी की मिसाल Posted: 26 Nov 2021 10:26 PM PST सुलतानपुर इस दुनिया में ईमानदारी ही बड़ी चीज है। ईमानदार कहलाना और ईमानदार होना । ई रिक्शा चालक इजहार हुसैन उन्हीं ईमानदार लोगों में से एक हैं। शुक्रवार को उनकी ईमानदारी को खाकी से लेकर हर एक ने सराहा।दरअस्ल कोतवाली नगर के गभड़िया मोहल्ले के जेल रोड के पास की एक महिला शुक्रवार दोपहर ई रिक्शे से जिला अस्पताल पहुंची थी। उसने हाथ में पर्स ले रखा था जिसमें 10 हजार रुपए थे और मोबाइल था। चौक घंटा घर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि महिला घर के ही किसी मरीज को देखने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंची थी। लेकिन जल्दबाजी में वो अपना पैसे से भरा पर्स और मोबाइल ई रिक्शे पर भूल आई।महिला को जब याद आया तो वो इधर उधर भागी लेकिन तब तक ई रिक्शा चालक वहां से जा चुका था। रोते हुए महिला कोतवाली नगर पहुंची। यहां दरोगा मुकेश कुमार ने उसकी आप बीती सुनी और फिर उसके मोबाइल पर अपने फोन से कॉल लगाया। दरोगा ने कहा कि ई रिक्शा चालक ईमानदार था उसने फोन उठाया और करीब 15 मिनट बाद वो पर्स और मोबाइल समेत कोतवाली पहुंचा। चालक की पहचान कोतवाली नगर के प्यारे पट्टी मोहल्ला निवासी इजहार हुसैन के रुप में हुई है। |
| ब्लड डोनेशन के बाद ग्लोबल हुसैनी मिशन का कंबल वितरण कार्यक्रम शुरु Posted: 26 Nov 2021 10:21 PM PST सुलतानपुर ग्लोबल हुसैनी मिशन समाज के लोगों की मदद के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही है। ब्लड डोनेशन से लेकर गरीब बहनों की शादी में मदद से लेकर अब ठंड के मौसम में गरीबों को मुफ्त कंबल देकर मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसी के मद्देनजर ग्लोबल हुसैनी मिशन के बैनर तले गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव और आसपास के इलाकों में जाकर दर्जन भर से अधिक गरीबों में कंबल वितरण किया गया। जिसमें समाज सेवी एकतेदार हुसैन बसऊ की भूमिका सराहनीय रही।बता दें कि पिछले एक महीने के अंदर ग्लोबल हुसैनी मिशन के सदस्यों ने सुलतानपुर से लेकर लखनऊ तक दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों को ब्लड डोनेट किया गया है। वहीं दो परिवारो में गरीबी के चलते एक-एक माह का राशन भी पहुंचाया गया है। ग्लोबल हुसैनी मिशन के पदाधिकारी अली इमाम खान ने कहा कि हमारा मकसद बगैर मजहब और जात देखे हुए अल्लाह के बंदों की मदद करना है। अगर कोई वाकयन गरीब है तो उस तक मदद पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है और यही धर्म है। उन्होंने कहा जितना जरुरी नमाज पढ़ना और पूजा अर्चना करना है उतना ही जरूरी अल्लाह-भगवान के बंदे की मदद करना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जिस मजहब के मानने वाले हैं और जिस नबी का कलमा पढ़ने वाले हैं उनका हुक्म है कि अगर तुम्हारे पास वजू के लिए थोड़ा पानी है और सामनें कुत्ते जैसा नजिस जानवर प्यासा है तो वजू का पानी उसे पिला दो ताकि उसकी जान बच जाए। इसका मतलब यह है कि सबसे बड़ी इबादत इंसानियत की मदद है। एक बने-नेक बने |
| भेलपूरी बेचने वाला निकला शातिर ठग,लोगों को लगाया 5 करोड़ का चूना Posted: 26 Nov 2021 10:03 PM PST
लखनऊ मथुरा जिले में नौहझील कस्बा निवासी एक भेलपुरी बेचने वाला करीब तीन सौ लोगों को पांच करोड़ का चूना लगाकर भाग गया है|जालसाजी का पता लगने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया है|नौहझील के थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे के बाजना मार्ग निवासी आरोपी नरेंद्र पुजारी कस्बे के चामड़ चौराहे के पास पिछले 16 वर्षों से भेलपुरी का ठेला लगाता था| वह बहुत ही व्यवहार कुशल था|उसने अपने धंधे के साथ लोगों को झांसे में लेकर मासिक रूप से पैसे जमा करने वाली कई कमेटी बनाईं|पुलिस के अनुसार नरेंद्र ज्यादा ब्याज देने की कहकर लोगों से रुपये जमा कराने लगा| बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे करीब 300 लोग उसके झांसे में आ गए| लोगों का कहना है कि वह अब तक जिससे भी किसी भी काम के लिए रकम लेता था |उसे समय पर पूरे ब्याज के साथ लौटा देता था| इसीलिए उस पर लोगों का विश्वास बन गया था|पुलिस के मुताबिक इसके बाद वह बीस नवंबर की रात अचानक गायब हो गया|लोगों ने उसकी पत्नी से मुलाकात कर उसके बारे में जानना चाहा तो उसने भी कह दिया कि उसे नहीं मालूम वह कहां गया है|जब छह दिन तक उसके बारे में कुछ पता न चला तो लोगों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई| |
| कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई Posted: 26 Nov 2021 08:58 PM PST नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना पर बैठक करेंगे। मीटिंग में सरकार के टॉप अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा होगी। मोदी की ओर से यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई है जब अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।दक्षिण अफ्रीका में मिले मल्टीपल म्यूटेशन वाले कोविड वैरिएंट को लेकर दुनियाभर के देश डर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया- देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है। इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है।उधर, WHO में कोरोना मामले की टेक्निकल चीफ डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा- हमें इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मल्टीपल म्यूटेशन की वजह से वायरस के बिहेवियर में बदलाव हो रहा है और यह चिंता की बात है।अकेले दक्षिण अफ्रीका में पिछले एक हफ्ते में इस वैरिएंट की वजह से कोरोना के 210% नए मरीज बढ़ गए हैं। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका समेत जिन देशों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां से आने वाली फ्लाइट्स और यात्रियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मल्टीपल म्यूटेशन वाला कोविड स्ट्रेन भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मिले डेल्टा वैरिएंट से भी कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है। |
| वाराणसी के एक स्कूल में क्लास-3 की बच्ची से रेप Posted: 26 Nov 2021 08:57 PM PST लखनऊ वाराणसी के एक स्कूल में कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल के बाद जब घर लौटी तो सहमी हुई थी। कपड़ों पर खून के दाग देखकर मां ने पूछा तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि स्कूल के टॉयलेट में स्वीपर ने गंदी हरकत की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके आधार पर पुलिस ने स्कूल में काम करने वाले आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, इस घटना से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख के प्रति स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली गंभीर सवालों के घेरे में है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ ही शहर के लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट की इस घोर लापरवाही पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।शिवपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 8 वर्षीय छात्रा लहरतारा स्थित सनबीम स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती है। छात्रा की मां के अनुसार, शुक्रवार को उनकी बेटी स्कूल से आई तो बहुत सहमी थी। उसके कपड़े पर खून लगा दिखा तो उन्हें शंका हुई। उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने रोते हुए अपनी मां को बताया कि वह स्कूल में टॉयलेट गई थी। वहीं स्कूल का एक स्वीपर मौजूद था और उसने उसके साथ गंदी हरकत की।मासूम के मुंह से यह सुन कर उसकी मां सन्न रह गईं। आनन-फानन उन्होंने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इस पर मासूम के पिता ने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस स्कूल पहुंची। स्कूल के CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर पुलिस ने आरोपी स्वीपर को चिह्नित किया और उसे उसके घर से पकड़ कर सिगरा थाने ले गई। उधर, इस घटना को लेकर सनबीम स्कूल का मैनेजमेंट चुप्पी साधे है।डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। हम अदालत से अनुरोध करेंगे कि स्कूल परिसर में हुई इस शर्मनाक घटना का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है। स्कूल कैंपस में इतनी बड़ी घटना हो गई और मैनेजमेंट को भनक तक क्यों नहीं लगी इसकी भी जांच कराई जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |