आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: तेरही में जा रहे बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की हादसे में मौत

Posted: 27 Nov 2021 02:21 AM PST


अहरौला थाना क्षेत्र के केदार पुर त्रिमुहानी के पास अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की सांसें अस्पताल ले जाने के दौरान कमजोर पड़

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: तो एसपी ने पकड़ लिया लूट की घटनाओं को चोरी दर्ज करने का पैटर्न! ...

Posted: 26 Nov 2021 09:40 AM PST


पूर्व की दर्ज चोरियों पर बैठा दी जांच,महकमे में मचा हड़कंप

घटनाओं को दबाने की बजाए रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पलटवार करे- अनुराग आर्य

आजमगढ़: एक दिन पूर्व हुआ जहानागंज लूटकांड अपराधियों के साथ उनके मददगारों के गले की भी फांस बन सकता है। एक ही नेचर की पूर्व में हुई घटनाओं को चोरी में दर्ज किए जाने के मामले में फिर से जांच शुरू हो गई है। वारदात की इत्तला के बाद पहुंचे पुलिस कप्तान ने पुलिस की डायरी खंगाली तो मन में कई तरह की आशंकाएं उभर आईं। उन्होंने शक को सच्चाई के तराजू पर कसने के लिए पूर्व की घटनाओं में नए सिरे से जांच बैठा दी है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के अभिलाषन-भुजही नहर मार्ग पर गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मेंहनगर के रमदशपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र झिंगरू यादव से गुरुवार को सोने की एक चेन, मोबाइल और पर्स में रखे तीन हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले थे। शातिर लुटेरे पीड़ित के बाइक की चाबी भी ले गए, जिससे उन तक पहुंचने के शुरुआती प्रयास में विलंब हो जाए। बहरहाल हुआ भी यही। सीओ सदर समेत जहानागंज थाने की पुलिस पहले मौके पर फिर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। पुलिस की तफ्तीश चल रही रही कि थी कि पुलिस अधीक्षक भी जा पहुंचे। पीड़ित राकेश की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। पूर्व की घटनाओं पर चर्चा शुरू हुई और दस्तावेज खंगाले गए तो एक ही पैटर्न की दो घटनाएं मिलीं। हालांकि, चोरी में दर्ज दोनों घटनाओं का पुलिस निराकरण भी कर चुकी है। एसपी अनुराग आर्य के आंकलन में दोनों घटनाएं एक ही नेचर का होने के कारण आशंकाएं उभरीं तो बंद पड़ी फाइलों की फिर से जांच शुरू करने का आदेश दे दिया। अब कप्तान के इस फरमान में कागजी घोड़े दौड़ाने वाले मातहत असहज हो गए हैं। इस पर एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि
जब तक असली अपराधी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचेंगे, तब तक अपराध कम नहीं होगा। लूट हुई है तो रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। जहानागंज में घटित घटना बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन उसके बावजूद मैंने उसे चुनौती के रूप में लिया है। थाने में फाइलों पर गौर फरमाया तो पता चला कि पूर्व में भी घटनाएं हुई थीं, लेकिन रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। उनकी नए सिरे से जांच करा रहा हूं। सच्चाई मेरी आशंका के अनुरूप निकली, तो जवाबदेही सबकी सुनिश्चित की जाएगी। एक आदेश दिया हूं, घटनाओं को दबाने की बजाए रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों पर पूरी ऊर्जा से पलटवार करे।

आजमगढ़: स्टे आर्डर के बाद भी निर्माण, नाराज अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम

Posted: 26 Nov 2021 06:36 AM PST


दीदारगंज के करुइ गांव में अधिवक्ता की भूमि के विवाद का था मामला

अधिवक्ताओं ने गिरजाघर चौराहा किया जाम, शहर कोतवाल के प्रयास पर समाप्त हुआ

आजमगढ़: न्यायालय के स्टे आर्डर के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कराए जाने से नाराज दीवानी कचहरी के वकील शुक्रवार को सड़क पर उतर गए और लगभग आधे घंटे तक

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: शिकायत करने वाले को ही परेशान कर रहा सिपाही, लाईन हाजिर हुआ

Posted: 26 Nov 2021 06:14 AM PST


दुर्व्यवहार से परेशान हो एसपी के जनता हेल्पलाईन नम्बर पर की थी शिकायत

सफल साबित हो रही है एसपी अनुराग आर्य की नई पहल

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनता के लिए जारी किये गये गोपनीय हेल्पलाईन नम्बर ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। नंबर जारी हुए चंद दिन ही

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: संविधान दिवस पर अपर आयुक्त ने कर्मियों को दिलाई शपथ

Posted: 26 Nov 2021 05:53 AM PST


राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने हेतु शपथ दिलाई


आज़मगढ़ 26 नवम्बर -- संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मण्डलायुक्त कार्यालय कक्ष में अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने मण्डलीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: संविधान व डा० अम्बेडकर को मानने वाले एक हो भाजपा को हराएं: अखिलेश यादव

Posted: 26 Nov 2021 02:59 AM PST


केंद्र से अनुमति मिलती तो जेवर ही नहीं आगरा, फिरोजाबाद में भी बनाते हवाई अड्डा

बोले,सभी अच्छी छवि वालाें का सपा में सम्मान किया जाएगा

आजमगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विकास के सवाल पर ही भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा ने न सिर्फ जेवर अपितु फिरोजाबाद और आगरा को हवाई

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: तमसा नदी में कूदी महिला की दूसरे दिन मिली लाश

Posted: 26 Nov 2021 01:25 AM PST


पति से विवाद के बाद बम्हौर गांव निवासी महिला ने बीती रात नदी में लगा दी थी छलांग

आजमगढ़: जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव की एक महिला गुरुवार की रात लगभग 11 बजे घरेलू विवाद से तंग आकर तमसा नदी में कूद गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages