न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- घर में मौजूद रहने वाला वैसलीन है बेहद उपयोगी, जान लीजिए कहां-कहां किया जा सकता है प्रयोग
- अखबार बेचकर पढ़ाई की, B. Tech के बाद बने क्लास-A IFS अफसर
- सरकारी कंपनी दे रही 80000 रु तक की Job, 30 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका
- आपके मोबाइल की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो एक बार जरूर आजमाएं ये टिप्स
- हाथ की ये रेखा बताती हैं, अमीर घर होगी शादी, ऐसे चेक करें अपनी हथेली
- अगर आप भी अनजान हैं धनिया पत्ती के इन 10 बेहतरीन फायदों से, तो जरूर जानें
- सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं फलों के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल
- हिमाचलः बहन की शादी का सामान लाने गया भाई अर्थी पर लौटा, उठनी थी डोली
- राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आई बड़ी खबर, गहलोत सरकार अलर्ट पर
- ऐसे कार्य करने वालों के यहां से रूठकर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, करना पड़ता है गरीबी का सामना
- कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी
- राहुल द्रविड़ का धुरंधर चेला टीम इंडिया में शामिल! चोटिल होने के बाद भी मैदान में उतरा
- अगले साल 2 वर्ल्ड कप खेलेगा टीम इंडिया, दो बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20, मैच को स्थगित करने वाली जनहित याचिका हुई खारिज
- फेरी वाले का बेटा बना IAS, पूरा किया अपने गरीब बाप का सपना
- आईटीआई पास आउट कर चुके युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
- कुछ ही देर में लगने जा रहा है सदी का सबसे बड़ा 'चंद्र ग्रहण', जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें
| घर में मौजूद रहने वाला वैसलीन है बेहद उपयोगी, जान लीजिए कहां-कहां किया जा सकता है प्रयोग Posted: 19 Nov 2021 01:30 PM PST वैसलीन की छोटी या बड़ी डिबिया तो हम सबके घर में होती ही हैं। टेलीविजन पर दिखाए गए इसके उपयोग के अलावा भी इसके कई उपयोग हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं वैसलीन के उपयोग के बारे में… अपने टूल्स को रखिए जंग से मुक्त वैसलीन का उपयोग करके आप अपने बगीचे के औजारों को जंग लगने से बचा सकते हैं। बगीचे में काम करने के बाद अपने उपकरणों और औजारों के ब्लेड और किनारों पर वैसलीन की एक परत लगा दे जिससे वह जंग लगने से मुक्त हो जाएंगे। चीटियों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो इस्तेमाल करें वैसलीन यदि आप घर और बगीचे में चीटियों के आक्रमण से जूझ रहे हैं तो उनके प्रवेश के ठिकानों पर वैसलीन की एक परत लगा दे। दरअसल वैसलीन मोटी और चिपचिपी होती है इसलिए चींटी और अन्य कीटो से हमें निजात मिल जाता है। बर्ड फीडर से दूर रख सकते हैं गिलहरियों को अगर आप गिलहरियों को अपने बर्ड फीडर से दूर रखना चाहते हैं तो उसके आसपास वैसलीन की एक परत लगा दे जिससे वहां की सतह फिसलन भरी हो जाएगी और गिलहरी उस जगह से दूर रहेंगी। बागवानी के काम को करने के बाद हाथों पर लगाए वैसलीन बगीचे में ज्यादातर हमें मिट्टी का काम करना पड़ता है जिसके बाद हाथों को मर्सराइजेशन की जरूरत होती है। इसलिए बगीचे से काम करने के बाद अपने हाथों पर वैसलीन लगाएं। आर्टिफिशियल पौधों को रखें चमकता हुआ अगर आपने अपने घर में आर्टिफिशियल पौधे लगा रखे हैं तो उन पर पौधों पर वैसलीन की थोड़ी सी परत लगा देने पर वह चमकदार और प्राकृतिक दिखाई पड़ते हैं। दरवाजे और झूलों को आवाज से करें मुक्त अगर आपके घर के बगीचे या दरवाजों से आवाज आ रही है तो उस पर वैसलीन की एक परत लगा दे और उनसे आवाजें आनी बंद हो जाएंगी। मच्छर के काटने पर लगाएं वेसलीन अगर बागवानी करते समय मच्छर या ततैया का डंक लग जाए तो जल्दी राहत के लिए प्रभावित जगह पर आप वैसलीन लगा सकते हैं। घोंघे से पाएं निजात घोंघे फिसलन भरी जगहों पर नहीं जाते हैं इसलिए नमक के साथ मिलाकर अगर आप वैसलीन की एक परत लगा देंगे तो घोंघे उस जगह से दूर रहेंगे। |
| अखबार बेचकर पढ़ाई की, B. Tech के बाद बने क्लास-A IFS अफसर Posted: 19 Nov 2021 12:30 PM PST मुश्किल हालातों में भी जिनके हौसले बुलंद होते है, वह तुफानो से लड़कर भी अपने मुकाम को प्राप्त करते हैं। आज हम बात करेंगे, एक ऐसे शख्स की, जिन्होंने मुसीबत हालातों में भी अखबार बेच अपनी पढ़ाई को जारी रखा और आज अपनी मेहनत और लगन के बदौलत IFS अधिकारी बन समाज मे एक नई मिसाल पेश की है। कौन है वह शख्स? हम बात कर रहे है, चेन्नई (Chennai) के कीलकट्टलाई के रहने वाले पी बालमुरुगन (IFS Officer P Balamurugan) की, जिनकी घर के आर्थिक हालात बिल्कुल ही सही नही थे। पिता को शराब की बुरी लत थी, जिसके कारण वह वर्ष 1994 में घर छोड़ कर चले गए। पिता के जाने के बाद आठ भाई-बहनों का पालन-पोषण करना उनकी माँ पलानीमल के लिए आसान नही था। हालात इतने दुर्लभ थे कि रहने के लिए घर नही था, तब माँ ने अपने गहने-जेबर बेच एक छोटा सा जगह खरीदा और उस पर एक घर को बनवाया, जिसकी छत फुस की थी। उनके मामा ने भी विपरीत परिस्थितियों में इनका पूरा सहयोग किया। 3 सौ रुपये की नौकरी कर रखी पढ़ाई जारी आपको बता दें कि, घर के हालात इतने खराब थे कि इन्होंने ( IFS Officer P Balamurugan) अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए 3 सौ रुपये पर नौकरी करना शुरू कर दिया और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए महज नौ साल की उम्र में न्यूज़ पेपर भी बेचना शुरू किया। रोजाना अखबार पढ़ने से आई सिविल सेवा के लिए लगाव पी बालमुरुगन (IFS Officer P Balamurugan) ने महज नौ साल की उम्र में अखबार बेचना शुरू कर दिया था तथा इसके सैलरी से स्कूल के फीस भी भरने लगे। अखबार बेचने के दौरान वह अखबार पढ़ने के शौकीन हो गए थे। अखबार से इतना लगाव हो गया था कि इन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने का सपना सजा लिया। फिर इन्होंने अपनी बीटेक की पढ़ाई मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई (Madras Institute of Technology, Chennai) से पूरी की और कैंपस प्लेसमेंट के जरिये टीसीएस में जॉब जॉइन किया, जिसकी तनख्वाह लाखों में थी। फिर भी इनका झुकाव UPSC के तरफ था। जब इनके परिवार की बड़ी बहन ने जॉब करना शुरू कर दिया और घर मे पैसे आने लगे तो इन्होंने अपना जॉब छोड़ने का फैसला ले लिया और जॉब छोड़ UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया। ―Success Story of IFS Officer P Balamurugan. ![]() चेन्नई में आईएएस अकैडमी में लिया दाखिला जिस नौकरी (टीसीएस) को पी बालमुरुगन (IFS Officer P Balamurugan) ने इतने संघर्षों के बाद प्राप्त किया था UPSC के लिए उसको त्याग दिया और UPSC की तैयारी के लिए चेन्नई में शंकर IAS एकेडमी में दाखिला ले लिया। अपने मेहनत और निष्ठा के बदौलत उन्होंने UPSC के परीक्षा को क्रैक कर लिया और उनका चयन भारतीय वन सेवा में ईएफएस अधिकारी के पद पर हुआ। उनका कहना है कि, "अगर आपके मन मे कुछ पाने की चाहत है तो उसको पूरे मन से करो। भले ही आप भूखे सो जाओ लेकिन बिना पढ़े नही। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत से बलिदान देने होते है, कभी-कभी तो अपने सारे सुख-सुविधाओं का भी त्याग करना पड़ता है।" आज उनकी यह कहानी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। |
| सरकारी कंपनी दे रही 80000 रु तक की Job, 30 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका Posted: 19 Nov 2021 11:30 AM PST अगर आप किसी सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में नौकरी करने का शानदार मौका है। कंपनी ने कॉर्पोरेट ऑफिस में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट ग्रुप के क्षेत्र में भर्ती निकाली हैं। कंपनी कुल 10 पदों पर भर्ती करेगी, जिसके लिए 80000 रु प्रति माह की सैलेरी दी जाएगी। जिन यंग प्रोफेश्नल्स को चुना जाएगा वे नयी दिल्ली में तैनात होंगे। ध्यान रहे कि नियुक्ति की अवधि एक वर्ष के लिए होगी जिसे एक बार में एक वर्ष की अवधि के लिए या असाइंमेंट पूरा होने तक (जो भी पहले हो) बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अधिकतम तीन साल के लिए ही नियुक्ति होगी। आगे जानिए आवेदन से जुड़ी हुई बाकी जरूरी चीजें। क्या होगी जिम्मेदारी यंग प्रोफेश्नल्स को बिजनेस इंक्यूबेशन एफर्ट्स को सपोर्ट करने में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट ग्रुप की सहायता करनी होगी। इसके लिए उन्हें नये टेक्नोलॉजीकल क्षेत्रों में आवश्यक स्टडी/रिसर्च, एडवांस्ड देशों में हो रहे लेटेस्ट डेवलपमेंट्स, बीएचईएल के लिए संभव तकनीक आदि के लिए इनपुट्स देने होंगे। जिन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस होगा, उनमें हाइड्रोजन इकोनॉमिक्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, अपस्ट्रीम सोलर वैल्यू चेन, एनर्जी स्टोरेज, कोल टू मेथनॉल और कार्बन कैप्चर शामिल है। कितनी आयु होनी चाहिए 01 नवंबर 2021 को आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट होना चाहिए। साथ ही प्रतिष्ठित संस्थानों के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को वरीयता दी जाएगी। एक और खास बात कि एमएचआरडी की तरफ से बनाए गए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत जारी रैंकिंग के अनुसार किसी भी आईआईएम या टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन डिग्री / डिप्लोमा, न्यूनतम 70 फीसदी या कुल 10 में से 7.0 के सीजीपीए के साथ प्राप्त होनी होनी चाहिए। सालाना प्रीमियम की मेहनताना यंग प्रोफेश्नल्स को 80,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, वे परिवार की मेडिक्लेम पॉलिसी (यानी अपने और जीवनसाथी) के लिए 3500 रुपये तक के वार्षिक प्रीमियम + जीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए पात्र होंगे। इतना ही नहीं असाइनमेंट के सफलतापूर्वक पूरा होने पर युवा पेशेवरों को एकमुश्त राशि भी दी जाएगी जो उनके कंपनी में शामिल होने की अवधि के लिए होगी। उन्हें हर महीने के 10,000 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। जरूरी डॉक्यूमेंट्स और अंतिम तारीख डेट ऑफ बर्थ प्रमाण, पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन एलिजिबिलिटी, पीजी की फाइनल मार्क शीट और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट सहित आवेदन पत्र में सहित आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे। जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है। ईमेल आईडी जरूरी आवेदकों के पास ई-मेल आईडी (जो आपने भेल में जमा की है) कम से कम 6 महीने से एक्टिव होनी चाहिए। क्योंकि इस नोटिफिकेशन के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण सूचना / नोटिस भेल द्वारा ई-मेल के जरिए ही भेजा जाएगा। इस संबंध में भेल से किसी भी जानकारी के लिए ई-मेल को चेक करें। अटैच किए दस्तावेज रीडेबल होने चाहिए। धुंधली/संपादित कॉपी को अटैच करने से आवेदन अयोग्य हो जाएगा। बता दें कि एलआईसी ने भी कुछ पदों पर भर्तियां निकाली हुई हैं। उनमें 31 दिसंबर तक आवेदन का मौका है। |
| आपके मोबाइल की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो एक बार जरूर आजमाएं ये टिप्स Posted: 19 Nov 2021 05:20 AM PST आजकल हर कोई स्मार्टफोन यूज़ करता है। कभी-कभी मोबाइल की टच स्क्रीन ठीक दिखाई तो देती हैं लेकिन, सही से काम नहीं करती हैं। ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से टच स्क्रीन को आसानी से ठीक भी किया जा सकता है। लेख में कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर मोबाइल की टच स्क्रीन को कुछ हद तक सही कर सकती हैं। आजमाएं ये टिप्स कभी-कभी चार्जिंग पोर्ट में गंदगी या डस्ट जमा हो जाने के कारण टच में प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए समय-समय पर और सावधानी के साथ मोबाइल के चार्जिंग जैक को साफ करती रहे हैं। मोबाइल की टच स्क्रीन न काम करने की एक मुख्य वजह स्क्रीन प्रोटेक्टर भी हो सकती हैं। कई बार क्या होता है की स्क्रीन गार्ड और फ़ोन स्क्रीन के बीच एयर गैप बन जाते हैं, जिसके चलते हैं स्क्रीन ठीक से काम नहीं करती है। कभी-कभी मोबाइल स्क्रीन न ही टूटी हुई होती है और न ही उसपर कोई स्क्रैच होती है लेकिन, फिर भी स्क्रीन काम नहीं करती है। कभी-कभी मोबाइल में अधिक वायरस होने के चलते भी स्क्रीन काम नहीं करती है। इसलिए अपने स्मार्टफ़ोन में एंटी-वायरस ज़रूर रखें। |
| हाथ की ये रेखा बताती हैं, अमीर घर होगी शादी, ऐसे चेक करें अपनी हथेली Posted: 19 Nov 2021 05:18 AM PST हस्तरेखा शास्त्र में शादी-विवाह और मैरिड लाइफ के बारे में जानने के लिए विवाह रेखा को अहम माना गया है। इस रेखा की लंबाई, मोटाई, स्पष्टता के अलावा यह रेखा किस पर्वत तक जाती है या इसे रेखाएं क्रॉस करती हैं, इन सब बातें विशेष संकेत देती हैं। विवाह रेखा बताती है कि व्यक्ति की मैरिड लाइफ कैसी रहेगी, उसे सुख मिलेंगे या समस्याएं होंगी। साथ ही उसे कैसा जीवनसाथी मिलेगा। हथेली में विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। यह बुध पर्वत पर हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती है। ऐसे चेक करें अपनी मैरिड लाइफ.... - विवाह रेखा स्पष्ट और गहरी हो तो बहुत अच्छा होता है। यदि विवाह रेखा कटी हो, कई रेखाओं से मिलकर बनी हो या हल्की हो तो मैरिड लाइफ में मुश्किलें आती हैं। - विवाह रेखा यदि हृदय रेखा के पास हो तो ऐसे जातकों की शादी करीब 20 साल की उम्र में ही हो जाती है, वहीं हृदय रेखा से दूरी देर से शादी होने का इशारा देती है। - यदि विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाए तो व्यक्ति की शादी बहुत संपन्न परिवार में होती है। - एक से ज्यादा छोटी-छोटी विवाह रेखाएं प्रेम संबंधों को दर्शाती हैं। - बुध पर्वत पर विवाह रेखा कई भागों में बंट जाए तो यह सगाई टूटने का संकेत होता है। - यदि महिला के हाथ में विवाह रेखा की शुरुआत वाली जगह पर कोई चिन्ह हो तो उसके साथ शादी में धोखा हो सकता है। - यदि शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा तक जाए तो ऐसे व्यक्ति की शादी दुखों का कारण बनती है। |
| अगर आप भी अनजान हैं धनिया पत्ती के इन 10 बेहतरीन फायदों से, तो जरूर जानें Posted: 19 Nov 2021 05:16 AM PST हरे धनिये की पत्तियों का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों के स्वाद और सलाद के लिए किया जाता है, वहीं हरी चटनी पकौड़े के स्वाद को दोगुना कर देती है। लेकिन इसी के साथ ही धनिया पत्तियों के कई फायदे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। तो आइए जानते हैं हरे धनिया पत्ती के फायदों के बारे में.. - धनिये की पत्तियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। - गर्मी हो सर्दी, इसका इस्तेमाल करना हर समय शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। - पाचन शक्ति को मजबूत रखना है तो इसका इस्तेमाल आपको नियमित तौर पर करना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। - धनिये की पत्तियों के सेवन से पेट संबंधी परेशानियों में आराम मिलता है और बदहजमी, पेट में दर्द, गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। - जाड़े में खाने की मात्रा अधिक होने पर दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिये की चटनी व सलाद पेट को राहत पहुंचाती है। - धनिया की पत्ती विटामिन ए और सी का मुख्य स्रोत है। ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं। - इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है। - धनिया में मौजूद तत्व शरीर से कॉलेस्ट्रॉल कम कर उसे कंट्रोल में रखते हैं। यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है। - धनिया महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर पीरियड्स साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिये के बीज डालकर उबालें। इस पानी में चीनी डालकर पीने से फायदा होगा। |
| सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं फलों के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल Posted: 19 Nov 2021 05:15 AM PST ज्यादातर लोग छिलके वाले फलों जैसे- आम, संतरा और सेब को खाते समय उनके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये फल सेहत के लिए जितने फायदेमंद हैं उतने की इनके छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं- आइए जानते हैं आम, संतरा और सेब के छिलकों के फायदे के बारे में- सेब के छिलके सेहत के लिए सेब जितना फायदेमंद होता है उतने ही लाभदायक होते हैं इसके छिलके। इन्हें फैंकने की जगह इनका इस्तेमाल आप स्किन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर करने में कर सकती हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो सेब के छिलके का फेस पैक लगा सकती हैं। पैक बनाने के लिए दो चम्मच सेब का पाऊडर लें। इसमें बारीक पिसा हुआ दलिया और शहद मिला दें। इस पैक से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। आम के छिलके अक्सर लोग आम खाने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में फैंक देते हैं। आम की तरह इसका छिलका भी पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके छिलके के इस्तेमाल से समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है। यह चेहरे पर निखार भी लाता है। आम के छिलके को कुछ दिन धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसे मिक्सर में पीस कर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर में पानी डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे में लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से टैनिंग और पिंपल की समस्या दूर होगी। संतरे के छिलके संतके का छिलका चेहरे के लिए अच्छा होता है। टैनिंग दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके छिलके को धूप में सूखाकर मिक्सर में पीस लें। फिर इसके पाऊडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार आएगा। इसके पाऊडर में गुलाब जल मिलकर लगाने से चेहरे के कील मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। |
| हिमाचलः बहन की शादी का सामान लाने गया भाई अर्थी पर लौटा, उठनी थी डोली Posted: 19 Nov 2021 05:08 AM PST हिमाचल प्रदेश में बहन की शादी के एक दिन पहले ही भाई की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित शिलाई उपमंडल के रोनहाट से सामने आया है। वहीं, बहन की शादी से एक दिन पहले घर के बेटे की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय भीम सिंह पुत्र नट्टू राम निवासी देवलाह व बाइक सवार घायल दूसरे युवक की पहचान 38 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी देवलाह के तौर पर हुई है। 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मिली जानकारी के मुताबिक बहन की शादी का कुछ सामान लाने के लिए भाई भीम सिहं दोस्त संग बाइक पर सवार होकर रोनहाट से रास्त की ओर जा रहा था। इस बीच जब वे उजालखाल के पास पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों घायलों को उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार अन्य युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है शव इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। |
| राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आई बड़ी खबर, गहलोत सरकार अलर्ट पर Posted: 19 Nov 2021 04:57 AM PST प्रदेश में दीपावली के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। जयपुर सहित कई जिलों में कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। वहीं गुरुवार को भी प्रदेश में 18 नए मरीज सामने आए, जिससे अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। दीपावली से पहले यह संख्या 50 से कम थी। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर कोरोना समीक्षा की आपात बैठक ली। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा विशेषज्ञ बैठक में शामिल हुए। वहीं , चिकित्सा चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा गुजरात से बैठक में वर्चुअल जुड़े। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर सहित जिन जिलों में कोरोना के बढ़ते मामले सामने आए हैं वहां पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। छूट के दायरे में हो सकती है सख्ती बताया जाता है कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना के मामले कम होने के बाद शादी-समारोह, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य करने को लेकर चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि विशेषज्ञों ने भी गहलोत को इनमें थोड़ी सख्ती बरतने के सुझाव दिए हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री गहलोत विशेषज्ञों की सलाह के बाद छूट के दायरे में थोड़ी सख्ती बरत सकते हैं। सरकार इसलिए चिंतित विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सरकार की परेशानी की एक वजह यह भी है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले कहीं संभावित तीसरी लहर के संकेत तो नहीं है, हालांकि सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर पहले से ही तैयारियां की हुई हैं। मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रदेश में मजबूत किया गया है। मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग भूले वहीं विशेषज्ञों की माने तो कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने और कोरोना के संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट के बाद प्रदेश भर में लोगों की लापरवाही सामने आ रही है, जहां लोग बिना मास्क पहने और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आ रहे हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों की एक वजह यह भी है। समीक्षा बैठक के बाद नई गाइड लाइन फैसला बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी करने का फैसला ले सकते हैं। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का प्रावधान रख सकते हैं। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों लेकर भी गाइडलाइन जारी हो सकती है। डेंगू भी बरपा रहा कहर इधर समीक्षा बैठक में कोरोना के साथ ही डेंगू पर भी चर्चा हुई है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि अभी तक डेंगू के 14 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जिसमें लगभग 40 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार की चिंता इसलिए ज्यादा है कि पहले साल 2017 में 13 हजार मामले सामने आए थे जो कि हर साल के मुकाबले डेंगू के मरीजों में सबसे ज्यादा थे, लेकिन इस बार प्रदेश के सभी 33 जिले भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। |
| ऐसे कार्य करने वालों के यहां से रूठकर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, करना पड़ता है गरीबी का सामना Posted: 19 Nov 2021 04:53 AM PST जहां कुछ लोगों की आय सीमित होने पर भी उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके घर में पर्याप्त धन स्तोत्र होने के बाद भी दरिद्रता बनी रहती है। तमाम प्रयासों के बाद भी उनके घर में बरकत नहीं होती है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण स्वयं की गलत आदतें और कुछ कार्य होते हैं। माना जाता है कि जिन घरों में ये कार्य होते हैं, वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं और उनके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। ऐसे लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूलकर भी ये कार्य नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य। जहां होता है पति-पत्नी में विवाद जिन घरों में सदैव पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है और अशांति का माहौल बना रहता है और परिवार के सदस्य एक दूसरे से ऊंचे व अपमानजनक शब्दों में वार्तालाप करते हैं, वहां से मां लक्ष्मी रूष्ट होकर चली जाती हैं। पति-पत्नी व परिवार के सभी सदस्यों को सदैव एक दूसरे से सम्मान पूर्वक आचरण रखना चाहिए। अन्यथा ऐसे घरों में कभी बरकत नहीं होती है। जिस घर में होता है बुजुर्गों और नारी का अपमान हिंदू धर्म में नारी को लक्ष्मी और अन्नपूर्णा कहा गया है। कहा जाता है कि जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां स्वयं देवी-देवता निवास करते हैं। ऐसे घरों में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है लेकिन जहां पर स्त्रियों का सम्मान नहीं किया जाता है वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। बड़े बुजुर्ग घर की नींव होते हैं। जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता। जहां पर बड़े बुजुर्ग आंसू बहाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे घरों में कभी भी सुख और संपन्नता का वास नहीं होता है। घर आए भिक्षुक का अनादर प्रत्येक धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में भी दान का बहुत महत्व माना जाता है। यदि द्वार पर कोई जरुरतमंद व्यक्ति या भिक्षुक आए तो भूलकर भी उसका अपमान नहीं करना चाहिए। जिन घरों में निसहाय और निर्धन लोगों का साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। माना जाता है कि वहां पर कभी ईश्वर की कृपा नहीं होती है और ऐसे लोगों के घरों में दरिद्रता और दुखों का वास होता है। प्रतिदिन देर तक सोना- सनातन धर्म में प्रातः जागने के लिए ब्रह्म मुहूर्त श्रेष्ठ बताया गया है। जिन घरों में लोग सूर्योदय के बाद भी देर तक सोते रहते हैं और संध्या को सूर्यास्त के समय सोते हैं और ईश्वर का स्मरण नहीं किया जाता है, वहां पर दरिद्रता का वास होता है। ऐसे लोगों को जीवन में धन संबंधित समस्याओं और अशांति का सामना करना पड़ता है। गलत कार्यों से कमाया गया धन- आज को भौतिकवादी युग में लोग किसी भी प्रकार से पैसा कमाना चाहते हैं। इसी चाहत में कई बार लोग गलत कार्यों से भी धन कमाने लगते हैं, लेकिन जो लोग गलत कार्यों और दूसरों को सताकर धन कमाते हैं, माना जाता है कि मां लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती हैं और ऐसे कमाया गया धन बहुत ही जल्द नष्ट हो जाता है। |
| कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी Posted: 19 Nov 2021 04:49 AM PST कौन बनेगा करोड़पति में हिमाचल का एक बच्चा छाया हुआ है। महज 9 साल की उम्र में केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने वाले अरुणोदय ने बिग बी के साथ नाटी डाली। खुद अमिताभ बच्चन ने अपने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला के कोटखाई का रहने वाला अरुणोदय कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचा है। शिमला की चाइल्ड डेवलेपमेंट ऑफिसर ममता पॉल शर्मा के बेटे अरुणोदय का ये शूट 25 और 29 नवंबर को प्रसारित होगा। इससे पहले बुधवार को अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो 9 साल के अरुणोदय के साथ नाटी डालते हुए नजर आ रहे हैं। |
| राहुल द्रविड़ का धुरंधर चेला टीम इंडिया में शामिल! चोटिल होने के बाद भी मैदान में उतरा Posted: 19 Nov 2021 04:46 AM PST न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन फिर भी वे टीम के साथ है. मुंबई में टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का कैंप लगा हुआ है और यहां पर सुंदर मौजूद हैं. उन्हें प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ देखा गया साथ हैं. उन्होंने बॉलिंग और बैटिंग नहीं की लेकिन 15 नवंबर को सुंदर ने भारतीय बल्लेबाजों को थ्रोडाउन से प्रैक्टिस कराई. सुंदर को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर प्रैक्टिस मैच के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी. इसके बाद से वे क्रिकेट मैदान से बाहर हैं. इसके चलते वे इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज, आईपीएल 2021, टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज नहीं खेल पाए हैं. वे अभी भी चोट से उबर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुंदर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं. चयनकर्ता उनकी रिकवरी पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 'चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले वाशिंगटन सुंदर के फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं. भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर से शुरू होगा. सुंदर टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. वह बॉलिंग के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं ऐसे में निचले क्रम में उनकी भूमिका अहम हो जाती है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुंदर की कमी टीम को काफी खली.' वाशिंग्टन सुंदर लंबे समय से मैदान से दूर है टेस्ट में वाशिंगटन का सुंदर खेल सुंदर ने टी20 और वनडे में अपने खेल से काफी प्रभावित किया है. फिर जब टेस्ट में मौका मिला तो वहां पर भी उनकी काबिलियत देखने को मिली. उन्होंने अभी तक चार टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 66.25 की औसत से 265 रन बनाए हैं. इस दौरान तीन अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं. वहीं छह विकेट भी उन्होंने लिए हैं. इस दौरान ब्रिस्बेन टेस्ट में जहां उन्होंने फिफ्टी लगाई थी और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर भारत को संकट से निकाला था. वहीं अहमदाबाद टेस्ट वे मामूली अंतर से शतक से दूर रह गए थे. वे नाबाद रहे लेकिन दूसरे छोर पर साथी समाप्त हो गए. सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपना टेस्ट करियर शुरू किया था. फिर घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था. इसी के चलते वे इंग्लैंड दौरे पर गए थे. अभी जब वे चोटिल हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दूसरे ऑफ स्पिनर के रूप में जयंत यादव को लिया गया. जयंत ने चार साल बाद टीम इंडिया में जगह बनाई है. अगर सुंदर चोटिल नहीं होते तो जयंत को शायद ही जगह मिलती. |
| अगले साल 2 वर्ल्ड कप खेलेगा टीम इंडिया, दो बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान Posted: 19 Nov 2021 04:41 AM PST इस साल टी20 वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद अगले साल फिर भारत को 2 वर्ल्ड कप खेलने है. जी हां ICC ने बुधवार को अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया. ICC ने यह टूर्नामेंट वेस्ट इंडीज में आयोजित करने एलान किया है जो कि 14 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किये जाएंगे. वही इस मुकाबले में दोनों टीमें भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ेंगे. इसमें कुल 16 टाइम हिस्सा लेंगी. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप भी होंगे बता दें 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है. भारत और पाकिस्तान दोनों ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. ऐसे में भारत पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 के साथ टी20 वर्ल्ड कप में अगले साल ही भीड़ सकती हैं. आईसीसी के अनुसार, अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें उतरेंगी. इनके बीच 48 मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप-बी में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ जगह मिली है. वहीं पाकिस्तान को ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है. ग्रुप-ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, यूएई और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और स्कॉटलैंड को जगह दी गई है. टूर्नामेंट के मुकाबले 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेले जाएंगे. अंडर-19 में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन: अंडर-19 में टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने सबसे अधिक 4 बार खिताब भी जीता है. विराट कोहली भी बतौर कप्तान खिताब जीत चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार, पाकिस्तान ने 2 बार जबकि बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने एक-एक बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया है. अंतिम बार 2020 में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को हराया था. अंडर-19 से निकले ये बड़े सितारे अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो इससे कई बड़े सितारे निकले हैं. इसमें विराट कोहली के अलावा बाबर आजम, जो रूट, केन विलियमसन और शिमरॉन हेटमायर जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से हिन् निकले है . ऐसे में एक बार फिर टूर्नामेंट से कई बड़े सितारे हमें देखने को मिल सकते हैं. भारत ने 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टूर्नामेंट का खिताब जीता है. |
| भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20, मैच को स्थगित करने वाली जनहित याचिका हुई खारिज Posted: 18 Nov 2021 05:57 PM PST भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर जो संकट के बादल छाए थे वो अब छंट गए हैं। शुक्रवार को ये मैच बिना किसी बाधा के खेला जाएगा। रांची में शुक्रवार को होने वाले टी-20 मैच को लेकर एक जनहित याचिका झारखंड हाई कोर्ट में दायर की गई थी। वो याचिका ने गुरुवार को बिना कोई निर्देश दिए खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि अगर मैच रद्द नहीं होता है तो भी कोरोना महामारी को देखते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। याचिकाकर्ता ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में सौ फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की थी। यह क्योंकि इंटरनेशनल मसला है और क्रिकेट मैच की तैयारी पूरी हो चुकी है लिहाजा चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने बिना कोई निर्देश दिए याचिका खारिज कर दी।दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी। भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इस समय 1-0 से आगे है। बुधवार को भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में कीवी टीम को पांच विकेट से मात दी। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। उनकी तरफ से मार्टिन गप्टिल ने सर्वाधिक 70 और मार्क चैपमैन ने 63 रन बनाए। 165 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट गंवारकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। |
| फेरी वाले का बेटा बना IAS, पूरा किया अपने गरीब बाप का सपना Posted: 18 Nov 2021 05:54 PM PST यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस बार बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया है. शुभम के अलावा बिहार के जमुई जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार को सातवां स्थान मिला है. जबकि किशनगंज के रहने वाले अनिल बोसाक ने 45वीं रैंक हासिल की है. किशनगंज निवासी अनिल बोसाक काफ गरीब परिवार से आते हैं. इन्होंने इससे पहले भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन 616वां रैंक आने के कारण इन्होने फिर से परीक्षा में शामिल होने का ठाना और आज इनकी दूसरी ही सफलता में 45वीं रैंक मिली. अनिल का चयन वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग के लिए हुआ था. अनिल ने 8वीं तक की पढ़ाई किशनगंज शहर के ओरियेंटल पब्लिक स्कूल से, वर्ष 2011 में अररिया पब्लिक स्कूल से मैट्रिक, 12वीं बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल किशनगंज से पूरी की. अनिल बोसाक काफी गरीब परिवार से आते हैं. अनिल का पूरा परिवार किशनगंज के नेपालगढ़ कॉलोनी में रहता है. अनिल बोसाक के पिता संजय बोसाक गली-गली घूम-घूमकर कपड़ा बेचते थे. आर्थिक स्थति ठीक नहीं के बावजूद उन्होंने बेटे को पढ़ाया. और आज बेटे ने वो कर दिखाया, जिससे संजय बोसाक का सीना चौड़ा हो गया. अनिल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं. गौरतलब हो कि इस बार सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में कुल 761 उम्मीदवार पास हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं. बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने यूपीएससी में टॉप किया है. मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले मेघावी शुभम कुमार ने आईआईटी बाॅम्बे से सिविल इंजिनीयरिंग में ग्रेजुएशन किया है. शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी. बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी थी. टाॅप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. इस बार के कामयाब उम्मीदवारों में 25 दिव्यांग श्रेणी के भी उम्मीदवार हैं. महिला अभ्यर्थियों में जागृति अवस्थी टॉपर हैं, जबकि ओवरऑल में इन्हें सेकंड रैंक प्राप्त हुई है. उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था. जागृति ने एमएएनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटे की डिग्री हासिल की थी. आपको बता दें कि सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है. सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा, 2020 का आयोजन पिछले साल चार अक्टूबर को हुआ था. बयान में बताया गया कि 10,40,060 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था जिनमें से 4,82,770 परीक्षा में बैठे. मुख्य परीक्षा के लिए 10,564 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिसका आयोजन जनवरी 2021 में हुआ. बयान में बताया गया कि इनमें से 2053 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चुने गए. 761 उम्मीदवारों में से 25 व्यक्ति दिव्यांग हैं. सफल उम्मीदवारों में से 263 सामान्य श्रेणी के, 86 आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के, 220 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के, 122 अनुसूचित जाति (एससी) से और 61 अनुसूचित जनजाति से हैं. |
| आईटीआई पास आउट कर चुके युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका Posted: 18 Nov 2021 05:51 PM PST औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसी भी ट्रेड से पास आउट उम्मीदवारों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है इंटरव्यू द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को पी आई सी एल कंपनी की ओर से कंपनी रोल पर हर माह 10हजार 300 प्रति माह वेतन के साथ परफॉर्मेंस इंसेंटिव, मोरपेन बद्दी प्रतिमाह 10हजार 500 रूपये अप्रेंटिसशिप रोल पर रखने के साथ, फ्री सब्सिडाइज फूड, वर्दी, टिशूज, टी स्नेक्स आदि दिया जा रहा है, मॉडल आईटीआई नालागढ़ के प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई से पास आउट हुए युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है इस प्रशिक्षण में प्रदेश भर के युवा रोजगार पा सकते हैं,उन्होंने बताया कि हर माह की 20 तारीख को मॉडल आईटीआई नालागढ़ द्वारा साक्षात्कार करवाया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके. |
| कुछ ही देर में लगने जा रहा है सदी का सबसे बड़ा 'चंद्र ग्रहण', जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें Posted: 18 Nov 2021 05:49 PM PST Chandra Grahan 2021 : चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं. चंद्र ग्रहण को एक बड़ी खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है. मान्यता है कि मेष से मीन राशि तक के लोगों को चंद्र ग्रहण की घटना प्रभावित करती है. 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण विशेष है. इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें आइए यहां जानते हैं- चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण है. यह चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को प्रात: 11: 34 से आरंभ होगा और शाम 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण के समय मकर राशि में शनि और गुरु की युति रहेगी. चंद्र ग्रहण इस बार वृषभ राशि में लग रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार पाप ग्रह राहु वृषभ राशि में गोचर कर रहा है. चंद्र ग्रहण के समय कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं. इसलिए सिंह राशि वालों पर भी इसका प्रभाव देखा जाएगा. चंद्र ग्रहण लगने के अगले दिन गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 20 नवंबर को गुरु मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 19 नवंबर को लगने जा रहे हैं चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगी. यानि इस चंद्र ग्रहण के समय सूतक नियम लागू नहीं होंगे. चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि, सिंह राशि वालों के साथ उन लोगों पर पर अधिक रहेगा, जिनका जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है. चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद यानि 4 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं है. इसे भारत के पूवोत्तर राज्यों के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण के अगले दिन मार्गशीर्ष मास का आरंभ हो रहा है. 20 नवंबर को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
