Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड की खास खबरें देखिए यहां

Posted: 19 Nov 2021 09:41 PM PST

The post उत्तराखंड की खास खबरें देखिए यहां first appeared on Khabar Uttarakhand News.

कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, इनको मिली अहम जिम्मेदारी

Posted: 19 Nov 2021 09:41 PM PST

देहरादून। भाजपा के साथ कांग्रेस भी चुनावी मोड में आ गयी है। बहुमत हासिल का जीत का दावा करने वाला सत्ता धारी सरकार को कांग्रेस सीधी टक्कर देने जा रही है और कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है. चुनाव को देखते हुए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इसमे उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है. पार्टी के पूर्व महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता में उत्तराखंड के लिए

इस जिले के एसएसपी ने किए 40 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर, कई बने चौकी प्रभारी

Posted: 19 Nov 2021 09:41 PM PST

देहरादून : आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिपेक्ष में देहरादून पुलिस महकमे में दरोगाओं के हुए बंपर तबादले हुए हैं। बता दें कि देहरादून एसएसपी ने 40 उप निरीक्षकों में बड़ा फेरबदल किया है। कइयों को चौकी का प्रभार सौंपा गया है।देहरादून पुलिस महकमे में थाना प्रभारी सहित चौकी प्रभारियों के फेरबदल हुए हैं। एसएसपी ने 40 उपनिरीक्षको के स्थानांतरण कर दिए हैं। इसमे महिला उप निरीक्षकों के भी तबादेल हुए हैं।

उत्तराखंड : विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने इन कामों के लिए जारी किया बजट

Posted: 19 Nov 2021 03:40 AM PST

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेक्टर से पोषित नलकूप एवं नहर निर्माण मद के अंतर्गत 4 नई योजनाओं हेतु 4.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। लोगों की मांगे भी पूरी हो जाएंगी। इस सम्बन्ध में सचिव सिचांई हरिचन्द्र सेमवाल द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सैक्टर की नलकूप एवं नहर निर्माण मद के अन्तर्गत 4

दो पहाड़ी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों की अहम मुलाकात, दीपक रावत रहे साथ, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted: 19 Nov 2021 03:40 AM PST

देहरादून : आज शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्रियों ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों ने कई अहम मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान दीपक रावत भी मौजूद रहे हैं। आपको बता दें कि हिमांचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के मध्य अहम बैठक हुई है। बैठक में दोनों ही प्रदेशो के ऊर्जा विभाग के सीनियर अफसर भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड: कांग्रेस और BJP में चुनाव से पहले आधी जंग जीतने की होड़, दोनों के अपने-अपने दावे

Posted: 19 Nov 2021 03:40 AM PST

देहरादून: 2022 के देवभूमि दंगल को फतह करने के लिए राजनीतिक दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस की चुनावी कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथ में है तो बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस ने बीजेपी को उत्तराखंड के लिहाज से हर मोर्चे पर विफल बताया है, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस को नेतृत्वहीन करार दिया है। उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है, कांग्रेस

राकेश टिकैत बोले- तत्काल वापस नहीं होगा आंदोलन, संसद में रद्द होने तक करेंगे इंतजार

Posted: 19 Nov 2021 03:40 AM PST

पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के ऐलान किया. इस बड़े ऐलान के बाद से किसानों मेंं खुशी का माहौल है तो वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान देते हुए कहा कि किसानों का आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा. बता दें कि पीएम मोदी के ऐलान के बाद दिल्ली के गाजीपुर बार्डर

गौरवान्वित : गढ़वाली फिल्म ‘सुनपट’ का अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के लिए चयन

Posted: 19 Nov 2021 02:40 AM PST

देहरादून: उत्‍तराखंड में हुनर और हुनरमंदों की कमी नहीं है। आज उत्तराखंड के कई होनहार कई क्षेत्र में अपने हुनर का जलवा बिखेरे हैं। बता दें कि छोटा पर्दा हो या बड़ा, खेल का मैदान हो या जंग का मैदान, हर जगह पहाड़ियों का बोल बाला है। टीवी स्क्रिन पर छाने के साथ अब फिल्म बनाने में भी उत्तराखंड का बोल बाला है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड की एक फिल्म का अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल आफ इंडिया के लिए

उत्तराखंड : पति और सास के कारनामे, पहले क्रेटा कार मांगी, अब 15 लाख की डिमांड

Posted: 19 Nov 2021 01:40 AM PST

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति और सास ने बहू को इतना प्रताड़ित किया उसे मजबूरन पुलिस के पास जाना पड़ा। शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी के बाद आरोपित पति ने 15 लाख रुपये और फिर क्रेटा कार मांगी। मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी के गहरी नींद में सोने पर मोबाइल चेक किया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति समेत दो

उत्तराखंड : घर से भागी बेटी, डिप्रेशन में आकर पिता ने की फंदे पर लटककर खुदकुशी

Posted: 19 Nov 2021 01:40 AM PST

रामनगर : बेटी के घर से भाग जाने के कारण बदनामी के डर से पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता बेटी के इस कदम से इतने परेशान हो गए कि उन्होंनेे खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। गांव वालों ने सुबह गांव के ही पास पेड़ पर व्यक्ति का शव लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत ने कहा, ये लोकतंत्र की जीत, किसानों का गला घोंट रहे थे कानून

Posted: 19 Nov 2021 01:40 AM PST

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया तो किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने किसानों को बधाई दी और इसे लोकतंत्र की जीत बताया। पूर्व सीएम ने इंटरनेट पर साझा एक पोस्ट में लिखा, अहंकार से चूर सत्ता ने उन तीन काले कानून, जो किसानों का गला घोंट रहे थे, उन्हें वापस ले लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की याचिका पर बड़ा फैसला

Posted: 19 Nov 2021 01:40 AM PST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया। बता दें कि सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं को हाइब्रिड मोड यानी की ऑनलाइन और ऑफलाइन में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. छात्र बोर्ड परीक्षाओं के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही मोड में आयोजन की मांग कर रहे थे. छात्रों की इस याचिका पर बड़ा फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को

उत्तराखंड : सरकार ने जारी की नई SOP, ये नियम हो गए खत्म, इनके लिए अब भी जारी

Posted: 19 Nov 2021 01:40 AM PST

देहरादून: कोरोना को लेकर लागू किए गए नियम अब पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। अब दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा। पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य था। राज्य की सीमाओं से लोग बेरोकटोक आवाजाही कर सकेंगे। इससे राज्य में आने पर्यटकों की संख्या में

उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए बुरी खबर, महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Posted: 19 Nov 2021 12:40 AM PST

उधमसिंह नगर : उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए काशीपुल से बुरी खबर है। बता दें कि काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की अज्ञात वाहन की चपेट आकर दर्दनाक मौत हो गई। इससे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं सिपाही के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने महिला सिपाही के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। सिपाही की 8 साल की बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35

उत्तराखंड: किसानों की जीत या फिर हार के डर से बदला फैसला, पढ़ें क्या बोले कैबिनेट मंत्री

Posted: 19 Nov 2021 12:40 AM PST

देहरादून: एक साल तक किसानों ने देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। लगातार आंदोलन जारी है। इस आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की मौतें हो गईं। लेकिन, 2022 में पांच राज्यों की आचार संहिता लगने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नए कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया। इस फैसले से किसानों में खुशी तो है, लेकिन भाजपा को इसका चुनाव फायदा मिलेगा या नहीं,

उत्तराखंड दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इस दिन आ रहे ‘मिनी कश्मीर’

Posted: 19 Nov 2021 12:40 AM PST

देहरादून : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड आ रहे हैं. जी हां बता दें कि राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर देवभूमि के मिनी स्विटजरलैंड कहलाए जाने वाले जिले पिथौरागढ़ आ रहे हैं। रक्षा मंत्री 20 नवंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे। रक्षा मंत्री मूनाकोट के झौलखेत मैदान में होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

UP BJP अध्यक्ष से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड महोत्सव में हुए शामिल

Posted: 19 Nov 2021 12:40 AM PST

लखनऊ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभन्न मसलों पर बात हुई। उससे पहले बुधवार देर रात को मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक ऑडिटॉरीयम में उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2021

तीन काले कानून वापस लेने पर आम आदमी पार्टी ने मनाई खुशी, केंद्र सरकार पर किया वार

Posted: 19 Nov 2021 12:40 AM PST

खटीमा – जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आम आदमी पार्टी के द्वारा तीन काले कृषि कानून केंद्र सराकर द्वारा वापस लिए जाने के ऐलान के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। आज किसानों ने जश्न मनाया। किसानों के साथ आम आदमी पार्टी ने भी खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी और किसानों को बधाई दी। साथ ही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए आप ने सरकार पर वार किया। आम आदमी पार्टी के

Post Bottom Ad

Pages