Uttarakhand News |
- रुड़की से बड़ी खबर: पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, बड़ा हादसा टला
- उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी, कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
- उत्तराखंड: इस दिन आ रहे राष्ट्रपति, तैयारियों में जुटी पुलिस, DGP ने दिए ये निर्देश
- उत्तराखंड : दून में यहां शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या या हादसा!
- उत्तराखंड: शिकायत प्रकोष्ठ में सुनी जाएंगी शिकायतें, DIG ने दिए सख्त निर्देश
- उत्तराखंड : मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, कई लोगों के काटे चालान
- उत्तराखंड: SSP ने किए CO के तबादले, तेज तर्रार धोनी को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी
- उत्तराखंड: कॉर्बेट पार्क निदेशक की किसने बचाई कुर्सी, क्या है पूरा खेल, पढ़ें ये रिपोर्ट
- 2025 तक उत्तराखंड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : CM पुष्कर सिंह धामी
- उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक, घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश
- उत्तराखंड: खत्म हो जाएगा BJP का वंश, सतपाल महाराज के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष का साथ…VIDEO
- उत्तराखंड: सीएम धामी की लोगों से अपील, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
- उत्तराखंड: क्या इस बार होगा, जो आज तक नहीं हुआ, अब तक बरकरार है ये मिथक
- उत्तराखंड: तीर्थ पुरोहितों का सचिवालय कूच, भारी पुलिस बल तैनात
- उत्तराखंड से बड़ी खबर: IIT में कोरोड़ों के गबन के आरोपी की जेल में मौत, पत्नी ने इन पर लगाया आरोप
- उत्तराखंड: विधायक ने तीन दिन पहले कर दिया पेराई सत्र का शुभारंभ, चीनी मिल अब भी बंद
- यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें
- उत्तराखंड : अमीर बनने के चक्कर में जिम ट्रेनर बन गया लुटेरा, कई वारदातों को दिया अंजाम
- उत्तराखंड: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, यहां का है मामला
- उत्तराखंड: स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबा पांचवीं का छात्र, दर्दनाक मौत
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, सस्ता कर दिया टिकट
- देहरादून Breaking : भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका, कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने थामा दामन
- बड़ी खबर : फिर लौटा कोरोना का कहर, इस स्कूल में 13 छात्र पॉजिटिव, मचा हड़कंप
- विधानसभा भवन के दफ्तर में सीएम धामी और अध्यक्ष की मुलाकात, इस विषय पर हुई चर्चा
- उत्तराखंड : बरात की बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, लड़की बीनकर लौट रहे युवक की मौत
| रुड़की से बड़ी खबर: पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, बड़ा हादसा टला Posted: 27 Nov 2021 06:40 AM PST रुड़की: रुड़की से बड़ी खबर है। यहां एक बड़ा हादसा टल गया है। रुड़की के रहीमपुर फाटक पर माल गाड़ी के 4 डब्बे ट्रेन से अलग हो गए। साथ ही पांचवा डिब्बा भी अलग हो गया, जो गार्ड रूम होता है। इसके चलते काफी देर तक पनियाला रोड रेलवे फाटक बंद रखना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह बड़ा हादसा गेटमैन और गार्ड की सूझबूझ के चलते टला और रेलवे फाटक को भी जल्द खोला जा सका। रेलवे के अधिकारियों ने मौके |
| उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी, कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST देहरादून: राज्य में लगातार भर्तियां निकल रही हैं। कुछ भर्तियां चल रही हैं। जबकि कुछ की प्रक्रिया जारी है। अब सरकार ने विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग की भर्ती निकाली है। जूनियर इंजीनियरों के 776 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को राज्य सरकार के आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष |
| उत्तराखंड: इस दिन आ रहे राष्ट्रपति, तैयारियों में जुटी पुलिस, DGP ने दिए ये निर्देश Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा हरिद्वार और देहरादून में प्रस्तावित है। इस दौरे को देखते हुए हरिद्वार से लेकर देहरादून तक तैयारियों की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ं इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। डीजीपी अशोक कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय |
| उत्तराखंड : दून में यहां शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या या हादसा! Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST देहरादून: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैनाल रोड़ पर गहरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह एसडीआरएफ की मदद से गहरे गड्ढे से बाहर निकाला। मामलो की जांच की जा रही है। शव मिलने से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं, पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घरोड पुल केनाल रोड धोरण जाखन नहर में एक व्यक्ति का |
| उत्तराखंड: शिकायत प्रकोष्ठ में सुनी जाएंगी शिकायतें, DIG ने दिए सख्त निर्देश Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST हल्द्वानी: डीआईजी कुमाऊं ने बढ़ते अपराधों और पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही ना होने के मामलों का संज्ञान लेते हुए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। कुमाऊं मंडल के सभी जिले में कप्तानों को डीआईजी ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याएं सुनकर तत्काल उनका समाधान किया जाए। सभी कप्तान अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत प्रकोष्ठ का गठन करेंगे और अपने अधीनस्थ अधिकारियों की तैनाती कर |
| उत्तराखंड : मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, कई लोगों के काटे चालान Posted: 27 Nov 2021 05:40 AM PST देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंडी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहने वाले लोगों को जागरूक कर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभिन्न जगहों पर उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार और पुलिस निरजंनपुर सब्जी मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मास्क न पहनने तथा |
| उत्तराखंड: SSP ने किए CO के तबादले, तेज तर्रार धोनी को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी Posted: 27 Nov 2021 03:40 AM PST हल्द्वानी: चुनावी तैयारियों के बीच SSP प्रीति प्रियदर्शिनी ने तीन CO के ताबदले कर दिए हैं। हल्द्वानी में भूपेंद्र सिंह धोनी को सीओ बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह धोनी तेज तर्रार अफसरों में गिने जाते हैं। आम लोगों के साथ उनका सामंजस्य हमेशा से ही बेहतर रहता है। लालकुआं के सीओ प्रमोद शाह को सीओ भवाली बनाया गया है। सीएम प्रमोद शाह करीब दो साल पहले लालकुआं में तैनात हुए थे। वहीं, शांतनु पराशर को भी नई |
| उत्तराखंड: कॉर्बेट पार्क निदेशक की किसने बचाई कुर्सी, क्या है पूरा खेल, पढ़ें ये रिपोर्ट Posted: 27 Nov 2021 03:40 AM PST देहरादून: सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को एक झटके में बदल डाला। वन विभाग के मुखिया तक को बदल दिया गया। इन तबादलों को सरकार का बड़ा एक्शन माना जा रहा था, लेकिन अब इन पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए, उनमें कुछ दागी अधिकारी भी शामिल हैं, उनको फिर भी अच्छी पोस्टिंग मिल गई। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि कॉर्बेट पार्क के निदेशक राहुल कुमार की कुर्सी कैसे बच गई? ऐसा क्या खेल हुआ कि |
| 2025 तक उत्तराखंड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : CM पुष्कर सिंह धामी Posted: 27 Nov 2021 02:40 AM PST देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट बोधिसत्व में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के. विजयराघवन, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन मंच पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री |
| उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक, घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश Posted: 27 Nov 2021 02:40 AM PST ऋषिकेश: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विगत दिनों ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अभी तक की गई। शासकीय एवं विभागीय कार्यवाही की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के सचिव एवं उच्च अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से सभी घोषणाओं पर उचित कार्यवाही करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की एवं उसपर शीघ्र शासनादेश |
| उत्तराखंड: खत्म हो जाएगा BJP का वंश, सतपाल महाराज के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष का साथ…VIDEO Posted: 27 Nov 2021 01:40 AM PST देहरादून: तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में चारों धामों से तीर्थ पुरोहित शामिल हुए। तीर्थ पुरोहितों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने पुरोहितों को सचिवालय से पहले ही रोक लिया, जिससे पुरोहितों और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान पुरोहितों को विपक्ष का भी साथ मिला। नेता प्रतिपक्ष ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धरना भी दिया। इस दौरान |
| उत्तराखंड: सीएम धामी की लोगों से अपील, अधिकारियों को दिए ये निर्देश Posted: 27 Nov 2021 01:40 AM PST देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। |
| उत्तराखंड: क्या इस बार होगा, जो आज तक नहीं हुआ, अब तक बरकरार है ये मिथक Posted: 27 Nov 2021 01:40 AM PST देहरादून: 2022 की बिसात बिछली शुरू हो गई है। हार-जीत का गणित लगातार उम्मीदवरों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। चुनाव प्रचार का पूरा रोडमैप भी बनाया जा चुका है। उत्तराखंड में सियासत और मिथक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसा मिथक गंगोत्री विधानसभा सीट से भी जुड़ा हुआ है। ऐसा मिथक जो आज तक नहीं टूट पाया है। दरअसल, गंगोत्री सीट से जिस भी दल का विधायक जीतता है राज्य में सत्ता उसी दल को मिलती है। |
| उत्तराखंड: तीर्थ पुरोहितों का सचिवालय कूच, भारी पुलिस बल तैनात Posted: 26 Nov 2021 11:41 PM PST देहरादून: देवस्थानम बोर्ड का विरोध लगातार जारी है। आज तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन है। तीर्थ पुरोहित सचिवालय कूच कर रहे हैं। पुरोहितों के कूच को देखते हुए पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरीकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। तीर्थ पुरोहित बोर्ड गठन के बाद से ही लगातार विरोध कर रहे हैं। मामला कोर्ट में भी गया। हालांकि, वहां से सरकार को राहत मिली थी। बावजूद पुरोहितों ने अपना |
| उत्तराखंड से बड़ी खबर: IIT में कोरोड़ों के गबन के आरोपी की जेल में मौत, पत्नी ने इन पर लगाया आरोप Posted: 26 Nov 2021 11:41 PM PST रुड़की: IIT रुड़की में करोड़ों के गबन के आरोपी धीरज उपाध्याय की जेल में मौत हो गई। संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने आईआईटी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बेटी और पत्नी ने आईआईटी कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर पति को मरवाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने जो रकम ट्रांसफर की थी, वह अधिकारियों के साइन करने के बाद की थी। मृतक की पत्नी सीमा उपाध्याय की माने तो |
| उत्तराखंड: विधायक ने तीन दिन पहले कर दिया पेराई सत्र का शुभारंभ, चीनी मिल अब भी बंद Posted: 26 Nov 2021 11:41 PM PST किच्छा: ऊधमसिंह नगर की किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र 2021-22 का भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया था। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा पेराई सत्र के शुभारंभ करने के बाद तीसरे दिन भी चीनी मिल शुरू ना हो पाई है। पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद भी चीनी मिल नहीं शुरू होने पर लोगों ने भाजपा सरकार और चीनी मिल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार की तरह ही |
| यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें Posted: 26 Nov 2021 11:41 PM PST The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
| उत्तराखंड : अमीर बनने के चक्कर में जिम ट्रेनर बन गया लुटेरा, कई वारदातों को दिया अंजाम Posted: 26 Nov 2021 11:41 PM PST रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के काशीपुर और किच्छा में लूट करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इन मामलों का सरगना कोई और नहीं, बिल्क एक जिम ट्रेनर निकला। उसने जल्द अमीर बनने के लिए जिम ट्रेनिंग के लिए आने वाले कुछ युवकों को भी अपने साथ जोड़ लिया और एक गैंग बना ली। उसने पहली वारदात को भी रुद्रपुर में ही अंजाम दिया। पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई तो हिम्मत बढ़ गई। उसके बाद उसने किच्छा और काशीपुर में |
| उत्तराखंड: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, यहां का है मामला Posted: 26 Nov 2021 09:40 PM PST देहरादून: वन क्षेत्रों के आसपास हाथियों के ट्रेन से मरने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रायवाला में सामने आया है। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हुई है। देहरादून- हरिद्वार रेल ट्रैक पर हाथी अंडर पास पर यह घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। शिशु हाथी अंडरपास से होकर रेल ट्रैक को पार करके जंगल की तरफ जा रहा था। घटना के बाद करीब आधा घंटा तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। |
| उत्तराखंड: स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबा पांचवीं का छात्र, दर्दनाक मौत Posted: 26 Nov 2021 09:40 PM PST नानकमत्ता: नानकमत्ता में एक मासूब बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले पानी के गड्ढे में बच्चे के कपड़े और साइकिल नजर आई थी, जिसके बाद बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित बालिका इंटर कॉलेज के |
| रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, सस्ता कर दिया टिकट Posted: 26 Nov 2021 02:40 AM PST देश में कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट सस्ता कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना के कहर को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवार्य कर दिया था ताकि स्टेशन के अंदर भीड़ कम हो। क्योंकि अपने स्वजनों को छोड़ने के लिए एक घर से तीन चार लोग भी आएं तो स्टेशन में भीड़ जमा हो जाती है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया |
| देहरादून Breaking : भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका, कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने थामा दामन Posted: 26 Nov 2021 02:40 AM PST देहरादून : आज शुक्रवार को भाजपा को कांग्रेस ने झटका दिया। बता दें कि आज भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए दी। हरीश रावत ने फेसबुक वॉल पर लिखा कि कांग्रेस भवन देहरादून में भाजपा के नेताओं व |
| बड़ी खबर : फिर लौटा कोरोना का कहर, इस स्कूल में 13 छात्र पॉजिटिव, मचा हड़कंप Posted: 26 Nov 2021 02:40 AM PST कोरोना के मामले जितनी तेजी से कम हुए थे। पिछले दो सालों में दो बार ऐसा हुआ कि मामले फिर उतनी ही तेजी से बढ़ने भी शुरू हो गए थे। अब एक बार फिर कुछ वैसा सिलसिला नजर आने लगा है। आशंका है कि कोरोना तेजी से वापसी कर सकता है। पिछले कुछ दिनों में स्कूलों और संस्थानों में कोरोना के मामले सामने आ चुके है। एक फिर स्कूल में कोरोना के मामले आए हैं। केरल के स्कूल में भी कई स्टूडेंट्स एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए |
| विधानसभा भवन के दफ्तर में सीएम धामी और अध्यक्ष की मुलाकात, इस विषय पर हुई चर्चा Posted: 26 Nov 2021 02:40 AM PST देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच शीतकालीन सत्र के संचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा शीतकालीन सत्र को देहरादून में ही आहूत किए जाने की भावना |
| उत्तराखंड : बरात की बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, लड़की बीनकर लौट रहे युवक की मौत Posted: 26 Nov 2021 01:40 AM PST हल्द्वानी में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं।आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गई। ताजा मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा का है जहां एक बारात की बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौक हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और बस को सीज किया। मिली |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |