Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- चंडीगढ़ से पंजाब में बदलाव की शुरुआत हो गई: सीएम अरविंद केजरीवाल- PUNJAB ELECTION NEWS
- MP Panchayat Chunav news- 3 जनवरी को सुनवाई, 6 को वोटिंग, स्थिति विकट है
- BHOPAL NEWS- अपेक्स बैंक के सलाहकार की सेवाएं समाप्त, विधानसभा में उठा था सवाल
- कालीचरण महाराज कौन है, राजनीति से उनका क्या रिश्ता है, पढ़िए - INDORE NEWS
- INDORE NEWS- लोकायुक्त डीएसपी का वीडियो वायरल, गुस्से में कपड़े पहनना भूल गए
- MP NEWS- 6 हजार अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा: नगरीय विकास मंत्री
- MP Panchayat Chunav news- पढ़िए आयोग की बैठक में क्या हुआ
- झुके महाराज! सिंधिया ने लक्ष्मी बाई की समाधि पर माथा टेका- GWALIOR NEWS
- विवेक नारायण शेजवलकर की निंदा, जूते पहनकर मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित किया- GWALIOR NEWS
- BHOPAL NEWS- तीन ट्रेनें रद्द, 10 डिस्टर्ब, पंजाब में किसान आंदोलन का नतीजा
- भारत में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे घटिया: हेल्थ इंडेक्स 2019-20 में खुलासा - MP NEWS
- मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव स्थगित नहीं होंगे: आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा- MP Panchayat Chunav news
- Small business ideas- रुपए 3 लाख सालाना आप भी कमा सकते हैं, गांव भी नहीं छोड़ना पड़ेगा
- MP POLICE कांस्टेबल परीक्षा होगी या नहीं, उम्मीदवार कंफ्यूज
- MP Panchayat Chunav news- मुख्यमंत्री, आरक्षण का हल तलाशने दिल्ली पहुंचे
- अंडे देने वाला पत्थर कहां स्थित है, उसके अंडे में से क्या निकलता है, पढ़िए- GK in Hindi
- MP TET VARG-3 TOPIC- व्यक्तित्व एवं उसका मापन
| चंडीगढ़ से पंजाब में बदलाव की शुरुआत हो गई: सीएम अरविंद केजरीवाल- PUNJAB ELECTION NEWS Posted: 27 Dec 2021 10:52 AM PST नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री हुई है और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि अकाली दल को मात्र 01 सीट पर जीत हासिल हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल का बयानचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि,"अब पंजाब बदलाव के लिए तैयार है" आम आदमी पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,"चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है, 'चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है"। इसी के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ के निकाय चुनावों में "आप" के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए वोटरों का आभार माना है। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है 'चंडीगढ़ के लोगों ने आज अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति में, उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है। इसके लिए चंडीगढ़ के एक-एक वोटर को तहे दिल से शुक्रिया। यह जीत इस बात का संकेत है कि अगर विकल्प हो तो लोग 'ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति' को मौका देना चाहते हैं। |
| MP Panchayat Chunav news- 3 जनवरी को सुनवाई, 6 को वोटिंग, स्थिति विकट है Posted: 27 Dec 2021 07:21 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख 3 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया गया है कि उसे भी सुनवाई में शामिल किया जाए। बड़ी समस्या यह है कि 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और 6 जनवरी को मध्य प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग होनी है। स्थिति विकट बन गई है। चुनाव स्थगित होंगे या नहीं, बड़ा कंफ्यूजन है। दिल्ली से आ रही ताजा खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है। कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जो पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है उसमें केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाया जाए। मध्य प्रदेश सरकार 27% ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को निरस्त करके सभी सीटों को सामान्य घोषित करते हुए चुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 27% आरक्षित सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया को सरकार के निर्णय होने तक रोक दिया था, लेकिन सरकार ने पंचायत चुनाव में परिसीमन का अध्यादेश ही संशोधित कर दिया। अब सभी सीटों पर पंचायत चुनाव संकट में आ गया है। शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट द्वारा अध्यादेश में संशोधन करने, राज्यपाल की मंजूरी मिलने और गजट नोटिफिकेशन हो जाने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार बंद कर दिया है। सभी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ देख रहे थे। भाजपा नेताओं ने बयान दिया था कि सोमवार शाम तक निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव रोकने की घोषणा कर दी जाएगी, परंतु निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने विधि विशेषज्ञों से सलाह करने का बयान दे दिया। इस सारी प्रक्रिया में 27 दिसंबर का दिन भी निकल गया। क्योंकि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है इसलिए 28 दिसंबर को कोई अपडेट आएगा इसकी उम्मीद कम ही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या 27% आरक्षण के लिए 73% सीटों पर चुनाव रोका जा सकता है। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- अपेक्स बैंक के सलाहकार की सेवाएं समाप्त, विधानसभा में उठा था सवाल Posted: 27 Dec 2021 07:12 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अपेक्स बैंक (मध्यप्रदेश का शीर्ष सहकारी बैंक) के सलाहकार एलडी पंडित की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उनकी नियुक्ति के विरुद्ध सहकारिता विभाग और लोकायुक्त संगठन में शिकायत की गई थी परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। विधानसभा में सवाल उठा तो सेवाएं समाप्त कर दी गईं। मामला श्री एलडी पंडित की उम्र का था। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को संविदा नियुक्ति पर नहीं रखा जा सकता। सहकारिता विभाग में इससे पहले तक 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को संविदा नियुक्ति पर नहीं रखा गया। नियुक्ति के समय श्री एलडी पंडित की उम्र 79 वर्ष थी। विधानसभा में जवाब देते हुए मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया ने कहा कि नियुक्ति के लिए आयु के संबंध में कोई स्पष्ट नीति नहीं है। श्री एलडी पंडित 28 नवंबर 2021 को विदेश चले गए थे। उन्होंने छुट्टी का आवेदन दिया है परंतु उस आवेदन पर कोई लास्ट डेट नहीं है। अनिश्चित काल तक छुट्टी मांगने के कारण उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कुल मिलाकर छुट्टी के आवेदन पर तारीख का बहाना बनाकर गलती को छुपाने की कोशिश की गई क्योंकि नियुक्ति नियमों और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की रूलिंग के अनुसार किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को (चाहे वह दैनिक वेतन भोगी अथवा आउट सोर्स ही क्यों ना हो) बिना नोटिस दिए बर्खास्त नहीं किया जा सकता। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| कालीचरण महाराज कौन है, राजनीति से उनका क्या रिश्ता है, पढ़िए - INDORE NEWS Posted: 27 Dec 2021 07:04 AM PST इंदौर। कालीचरण महाराज पिछले साल शिव तांडव स्त्रोत के लिए देशभर में वायरल हुए थे और इस साल महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी के लिए ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि कालीचरण महाराज कौन है। इंदौर में कहां से आए। राजनीति से इनका क्या रिश्ता है। बताया जा रहा है कि कालीचरण महाराज मूल रूप से अकोला महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। पार्षद पद के लिए चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। अकोला में विवादित बयान के लिए पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। सन 2005 में दत्त जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहली बार इंदौर आए थे। यहां भैय्यूजी महाराज के संपर्क में आए। फिर भय्यूजी महाराज के खामगांव स्थित आश्रम का मैनेजमेंट देखने लगे और इंदौर में बस गए। कालीचरण महाराज फिजिकल फिटनेस के प्रति काफी सेंसेटिव हैं। हर रोज 4 घंटे कसरत करते हैं। लंबे बाल और कद काठी के कारण आसानी से लोकप्रिय हो गए। 2015 में इंदौर शहर में कालीचरण महाराज की सक्रियता काफी बढ़ गई थी। भय्यूजी महाराज के अलावा उनकी अपनी एक पहचान बनती जा रही थी। महाराष्ट्र से होने के कारण इंदौर में रहने वाले महाराष्ट्रीयन के बीच कालीचरण महाराज काफी लोकप्रिय हो गए थे। भेरुजी महाराज के निधन के बाद उन्होंने ओम सेवा काली ट्रस्ट की स्थापना की। बाणगंगा में हरिहरण महाराज के आश्रम पर करीब तीन साल तक रहे। 2020 में शिव तांडव स्त्रोत वाला वीडियो वायरल होने के बाद कालीचरण महाराज पूरे देश में प्रसिद्ध हो गए। इसी के चलते देश भर में उन्हें आमंत्रित किया जाने लगा। रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी के प्रति बयान देकर विवादित हो गए हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- लोकायुक्त डीएसपी का वीडियो वायरल, गुस्से में कपड़े पहनना भूल गए Posted: 27 Dec 2021 06:31 AM PST इंदौर। उज्जैन में पदस्थ लोकायुक्त डीएसपी श्री वेदांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक व्यक्ति को घुसा मारने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। गुस्से का लेवल इतना हाई था कि डीएसपी शर्मा कपड़े पहनना तक भूल गए। घटना रविवार को कनाडिया क्षेत्र में स्थित लक्ष्य विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। उनके पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो का एक अंश वायरल हो रहा है। इसमें डीएसपी वेदांत शर्मा अपने घर के बाहर किसी को पीटने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति डीएसपी शर्मा का पड़ोसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज है। मामला क्या है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज अपने घर का रिनोवेशन करा रहे हैं। थाने में दर्ज एक FIR के अनुसार पिछले 6 महीने से रिनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान उनका कचरा डीएसपी शर्मा के घर में गिरता है। डीएसपी शर्मा ने कई बार कचरे को रोकने के लिए टीनशेड अथवा पर्दे लगाने के लिए कहा परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। घर के बाहर खड़ी डीएसपी शर्मा की कार में धूल भर जाती है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर संदीप विज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। FIR दर्ज होने के बाद रिटायर्ड बैंक मैनेजर संदीप विज उनके घर गए थे। अंदर क्या हुआ किसी को नहीं पता लेकिन बाहर जो हुआ उसका वीडियो वायरल हो गया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- 6 हजार अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा: नगरीय विकास मंत्री Posted: 27 Dec 2021 06:24 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि शहरी क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण के लिये नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही इसका प्रकाशन किया जायेगा। इससे प्रदेश की लगभग 6 हजार कॉलोनियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ होगा। नियमितीकरण के बाद इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भवन निर्माण की अनुमति मिलने के साथ ही बैंक लोन की सुविधा भी मिल सकेगी। कम्पाउंडिंग के 4264 प्रकरण स्वीकृत, नागरिकों ने लिया विशेष छूट का लाभनगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों में 31 अगस्त से 27 दिसम्बर तक कम्पाउंडिंग के 5320 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4264 प्रकरण स्वीकृत किये जा चुके हैं। इससे नगरीय निकायों को 54 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि प्रशमन शुल्क के रूप में प्राप्त हुई है। इंदौर नगरपालिक निगम द्वारा सर्वाधिक 1975 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। इससे निगम को 41 करोड़ 89 लाख रुपये का शुल्क प्राप्त हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने इस उपलब्धि के लिये इंदौर नगर निगम को बधाई देते हुए कहा है कि अन्य निकायों को भी इसका अनुकरण करना चाहिये। 28 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूटनगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि अनुज्ञा के बिना या प्रदान की गई अनुज्ञा के उल्लंघन में निर्मित संन्निर्माण के प्रशमन के लिये 28 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर शासन द्वारा दी जाने वाली 20 प्रतिशत छूट का लाभ जरूर लें। यह छूट नियम के अनुसार संगणित किये गये प्रशमन शुल्क पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के हित में किये गये विशेष प्रयासों से राज्य शासन द्वारा 10 अगस्त, 2021 को कॉलोनियों के नियमितीकरण के संबंध में नगरपालिका अधिनियम में आवश्यक संशोधन किया गया था। इसमें कॉलोनियों के नियमितीकरण के वैधानिक प्रावधान सम्मिलित किये गये। साथ ही अनुज्ञा के बिना अथवा अनुज्ञा के प्रतिकूल भवन बनाये जाने पर कम्पाउंडिंग (प्रशमन) की सीमा को 10 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| MP Panchayat Chunav news- पढ़िए आयोग की बैठक में क्या हुआ Posted: 27 Dec 2021 06:26 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने गजट नोटिफिकेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी दी। शिवराज सिंह सरकार की तरफ से पंचायत चुनाव स्थगित कर देने के लिए कहा गया, लेकिन आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया। बैठक के बाद मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश-2021 (क्रमांक-14 सन 2021) वापस लेने संबंधी जानकारी आयोग को प्राप्त हो गई है। इस विषय पर विचार के लिये आयोग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। श्री सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इस विषय पर लीगल ओपीनियन ले रहा है। लीगल ओपीनियन के आधार पर ही आयोग पंचायत निर्वाचन के संबंध में जारी प्रक्रिया के बारे में निर्णय लेगा। बैठक से पहले आयुक्त बीपी सिंह ने कहा था कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रकार उसे बीच में रोका नहीं जा सकता है। चुनाव रोकने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही लेगा। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| झुके महाराज! सिंधिया ने लक्ष्मी बाई की समाधि पर माथा टेका- GWALIOR NEWS Posted: 27 Dec 2021 06:29 AM PST ग्वालियर। यह बड़ी ऐतिहासिक घटना है। सन 1857 से लेकर 26 दिसंबर 2021 तक लक्ष्मीबाई को अपना शत्रु मानने वाला सिंधिया राजपरिवार, लक्ष्मी बाई की शरण में पहुंच गया है। सिंधिया राजवंश के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाकर माथा टेका और हाथ जोड़े। सिंधिया राजवंश को देश का गद्दार कहा जाता हैइतिहासकारों द्वारा ग्वालियर के सिंधिया राजवंश को देश का गद्दार कहा जाता है। कई किताबों में दावा किया गया है कि यदि सन 1857 में ग्वालियर के महाराजा सिंधिया, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई का साथ दे देते तो भारत उसी समय स्वतंत्र हो जाता। यदि रानी लक्ष्मी बाई की हत्या करवाने के लिए अंग्रेजों की सेना नहीं बुलाते तब भी भारत स्वतंत्र हो जाता लेकिन ग्वालियर के महाराजा सिंधिया ने सन 1857 की क्रांति में अंग्रेजों का साथ दिया और इसके कारण अंग्रेजी सेना ने सैकड़ों क्रांतिकारियों को मौत के घाट उतार दिया। रानी लक्ष्मीबाई को अपना दुश्मन मानता था सिंधिया राजवंशसन 1947 से पहले 1857 की क्रांति को अंग्रेजी सरकार द्वारा विद्रोह करार दिया गया था। भारत की आजादी के बाद तात्या टोपे और लक्ष्मीबाई सहित उनके सभी साथी सैनिकों को क्रांतिकारी माना गया। इसके बावजूद सिंधिया राजवंश ने कभी 1857 के क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं किया। कुछ पुराने लोगों को याद होगा, दिल्ली दूरदर्शन पर चलने वाला एक लोकप्रिय सीरियल इसलिए बंद करवा दिया गया था क्योंकि उसमें लक्ष्मी बाई की हत्या का षड्यंत्र दिखाया जाने वाला था। माथा टेकने से माफी मिल जाएगी क्याराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में ऐसे हजारों जमीनी कार्यकर्ता हैं जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल हो जाने के बावजूद उन्हें लक्ष्मीबाई और उनके साथी सैनिकों की हत्या का दोषी मानते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हीं के दबाव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया को अचानक लक्ष्मी बाई की समाधि पर माथा टेकना पड़ा। सवाल यह है कि क्या केवल माथा टेकने से माफी मिल जाएगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
|
| विवेक नारायण शेजवलकर की निंदा, जूते पहनकर मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित किया- GWALIOR NEWS Posted: 27 Dec 2021 06:28 AM PST ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की सोशल मीडिया पर निंदा की जा रही है। उन्होंने तानसेन समारोह के मंच पर जूते पहनकर मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। जबकि उनके साथ मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया शास्त्रों की परंपरा के अनुसार जूते उतारकर खड़े थे। वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी भी जूते पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने दीप प्रज्वलित नहीं किया परंतु ऐसे अवसर पर जूते उतारने की भारतीय परंपरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शहर कमल माखीजानी इससे पहले भी बिना जूते उतारे अखंड रामायण में भी आरती करते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। जूते पहनकर पूजा में शामिल होना देवी देवताओं का अपमान माना जाता हैसनातन पूजा पद्धति के अनुसार किसी भी धार्मिक कार्यक्रम (दीप प्रज्वलन, आरती, यज्ञ एवं पाठ आदि) में जूते पहनकर शामिल होना शास्त्रों के अनुसार देवी देवता का अपन माना जाता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- तीन ट्रेनें रद्द, 10 डिस्टर्ब, पंजाब में किसान आंदोलन का नतीजा Posted: 27 Dec 2021 06:28 AM PST भोपाल। रेलवे ने भोपाल से गुजरने वाली 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि 10 ट्रेन डिस्टर्ब हो गई है, या तो उनका रूट बदल गया या फिर वह अपनी यात्रा पूरी नहीं करेंगी। कुल मिलाकर नए साल के रेल यात्रियों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। भोपाल में रद्द हुई ट्रेनों के नाम12422 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस, 27 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द 14624 फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 27 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द 12421 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 29 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द भोपाल से गुजरने वाली 10 ट्रेन डिस्टर्ब26, 27 दिसंबर को नांदेड़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस चंडीगढ़ स्टेशन पर निरस्त होगी। 26, 27 दिसंबर को डॉक्टर अम्बेडकर नगर स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ.अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर निरस्त होगी। 27 दिसंबर को छिंदवाड़ा स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 14623 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस भटिंडा जंक्शन स्टेशन पर निरस्त होगी। 26, 27 दिसंबर को छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 11057 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस धुरी स्टेशन पर निरस्त होगी। 27 दिसंबर को छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12137 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर पंजाब मेल फरीदकोट स्टेशन पर निरस्त होगी। |
| भारत में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे घटिया: हेल्थ इंडेक्स 2019-20 में खुलासा - MP NEWS Posted: 27 Dec 2021 04:01 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भले ही अपने प्रयासों का चालीसा हर तीसरे दिन पढ़ते रहते हो परंतु हेल्थ इंडेक्स 2019-20 के अनुसार मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भारत में सबसे घटिया हैं। सबसे बेकार सेवाएं देने वाले 3 राज्यों में मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। हेल्थ इंडेक्स 2019-20 में मध्यप्रदेश 17 नंबर परभारत के नीति आयोग द्वारा जारी हेल्थ इंडेक्स 2019-20 के अनुसार भारत के 3 राज्य जहां की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे ज्यादा खराब है, उनके नाम बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश घोषित किए गए हैं। भारत के 19 बड़े राज्यों की लिस्ट में मध्यप्रदेश का नाम 17वें नंबर पर है। निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है। स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा सकती है क्योंकि सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा के बजाय आरक्षण पर है। राजस्थान और उड़ीसा सुधर गए मध्य प्रदेश बिगड़ गया2014-15 की हेल्थ इंडेक्स में राजस्थान और उड़ीसा जैसे राज्य मध्य प्रदेश से नीचे थे। यानी मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान और उड़ीसा से बेहतर थी लेकिन ताजा रिपोर्ट में दोनों राज्य मध्य प्रदेश से आगे निकल गए हैं। नतीजे कहते हैं कि दोनों राज्यों की सरकारों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए काम किया जबकि मध्य प्रदेश की सरकार ने ध्यान नहीं दिया और स्वास्थ्य सेवाएं लचर होती चली गई। सबसे अच्छी स्थिति केरल की है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और तेलंगाना का नाम है। यह हालात उस समय है जबकि कोरोनावायरस महामारी का दौर चल रहा है। सन 2020 में कितने लोगों की महामारी के कारण मौत हो गई, याद दिलाने की जरूरत नहीं। यदि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती तो शायद कुछ लोग जिंदा होते हैं। सनद रहे कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी हैं, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से इस पद पर पदस्थ किए गए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| Posted: 26 Dec 2021 10:26 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा अध्यादेश संशोधित कर दिए जाने के बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्थगित नहीं हो सकते। यह बयान राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री बीपी सिंह ने दिया है। श्री बीपी सिंह, आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब इस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। ऐसी स्थिति में चुनाव की प्रक्रिया को केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के निर्णय पर विधि विशेषज्ञों से बात करेंगे और इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचना देंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अचानक कैबिनेट की मीटिंग बुलाई और मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश 2021 (क्रमांक 14 सन 2021) तुरन्त प्रभाव से वापस लेने का फैसला कर लिया। इस निर्णय से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद तत्काल गजट नोटिफिकेशन कर दिया गया। मप्र सरकार के प्रवक्ता एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयानकांग्रेस ने जानबूझकर पिछड़ा वर्ग को पंचायत चुनाव में भागीदारी करने से रोका। हार के डर से कांग्रेस कोर्ट में पहुंची जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया से #OBC वर्ग को बाहर होना पड़ा। भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ में लेकर पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में थी। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.
|
| Small business ideas- रुपए 3 लाख सालाना आप भी कमा सकते हैं, गांव भी नहीं छोड़ना पड़ेगा Posted: 27 Dec 2021 03:26 AM PST small business ideas in hindi for villageयदि आप अपने गांव में रहते हुए एक एकड़ खेत में 300000 रुपए सालाना कमाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। भारत के मैदानी इलाकों में कोई भी कमा सकता है। क्योंकि मध्यप्रदेश के बैतूल में 755 आदिवासी महिलाएं कई सालों से कमा रही हैं। मध्यप्रदेश में आदिवासी महिलाएं सिल्क कंपनी चलाती हैंमध्य प्रदेश के सरकारी दस्तावेजों में जिन आदिवासी महिलाओं को कमजोर और कुपोषित मानकर ₹1000 प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया गया। उसी मध्यप्रदेश में बैतूल जिले में 40 गांव की 755 महिलाएं सतपुड़ा वुमन मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का संचालन करती हैं। इस कंपनी का मुख्यालय किसी शहर में नहीं बल्कि पाढ़र नाम के एक गांव में है। 1 एकड़ के खेत में 300000 रुपए वार्षिक की कमाई कैसे होती हैकिसी भी खेत के लिए 1 एकड़ सबसे छोटी इकाई है। हर साल हजारों के साथ जिनके पास 1 एकड़ या इससे अधिक जमीन होती है, खेती में घाटे के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। बैतूल की आदिवासी महिलाओं ने शहतूत की खेती शुरू की है। कुछ महिलाओं ने तो घर के आस-पास नर्सरी बना ली है। शहतूत की बुवाई 15 साल में एक बार करनी पड़ती है। साल में 4 बार फसल आती है। एक बार में ₹80000 का मुनाफा होता है। फसल बेचने के लिए अपने घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ता। गांव में सिल्क कंपनी शुरू करने के लिए क्या करना होगालगभग 800 लोगों का एक संगठन बनाना होगा। सरकारी इसे सहकारिता कहती है। सभी लोग मिलकर शहतूत की खेती करेंगे और थोड़ा थोड़ा योगदान करके सिल्क कंपनी की स्थापना करेंगे। कंपनी के प्रबंधन के लिए मैनेजर नियुक्त किए जाएंगे लेकिन शहतूत से सिल्क का धागा बनाने तक की प्रक्रिया कंपनी के 800 डायरेक्टरों द्वारा पूरी की जाएगी। हर व्यक्ति को उसके अतिरिक्त काम का वेतन भत्ता भी मिलेगा। कुल मिलाकर कंपनी के मालिक कंपनी में काम करेंगे, कर्मचारी केवल खाते और सरकारी गतिविधियों के लिए नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP POLICE कांस्टेबल परीक्षा होगी या नहीं, उम्मीदवार कंफ्यूज Posted: 26 Dec 2021 09:14 PM PST भोपाल। Professional Examination Board, Bhopal द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं इस बात को लेकर उम्मीदवार काफी कन्फ्यूज हैं। वह चाहते हैं कि बोर्ड द्वारा स्थिति को स्पष्ट किया जाए। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 8 जनवरी 2022 को होना है। 4000 रिक्त पदों के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें अपने शहर से दूसरे शहर में जाना है। हजारों उम्मीदवार ऐसे हैं जो 1 सप्ताह पहले पहुंचना चाहते हैं ताकि परीक्षा के समय भागदौड़ ना करनी पड़े। कुछ उम्मीदवार चाहते हैं कि वह परीक्षा वाले शहर में जाकर RTPCR करवा लें ताकि परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय कोई परेशानी ना हो। इसके लिए 7 दिन पहले जाना जरूरी है। आमतौर पर परीक्षा के 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा प्रारंभ का दिनांक 8 जनवरी 2022 है। अब परीक्षा को 15 दिन भी नहीं बचे हैं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों में चिंता बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगने के बाद अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। MP JOB NOTIFICATION पर क्लिक करें |
| MP Panchayat Chunav news- मुख्यमंत्री, आरक्षण का हल तलाशने दिल्ली पहुंचे Posted: 26 Dec 2021 08:44 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में उपस्थित हुए ओबीसी आरक्षण विवाद का हल तलाशने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। आधिकारिक तौर पर उनकी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह, सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश शासन के वकील और विधि विशेषज्ञों के साथ मीटिंग फिक्स है। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव स्थगन हेतु गजट नोटिफिकेशनमध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के नामांकन फॉर्म जमा हो जाने के बाद, शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा अचानक वह अध्यादेश वापस ले लिया जिसके माध्यम से उन्होंने पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए परिसीमन को निरस्त कर दिया था। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने पंचायत चुनाव स्थगित करने का निवेदन किया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद गजट नोटिफिकेशन हो गया है परंतु समाचार लिखे जाने तक चुनाव स्थगित नहीं हुए। चुनाव स्थगन की आधिकारिक सूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण कैसे देंगेमध्यप्रदेश में बुद्धिजीवियों का सिर्फ एक ही प्रश्न है। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27% ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण किस प्रकार से देंगे। यदि वह कोई नया अध्यादेश पारित करते हैं तो उसके सुप्रीम कोर्ट से स्थगित हो जाने की पूरी संभावना है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| अंडे देने वाला पत्थर कहां स्थित है, उसके अंडे में से क्या निकलता है, पढ़िए- GK in Hindi Posted: 26 Dec 2021 08:45 PM PST पृथ्वी पर पक्षियों के अलावा कुछ जीव ऐसे होते हैं जो अंडे देते हैं। उनके अंडों में से कुछ समय बाद उन्हीं की तरह दिखने वाले पक्षी या जीव बाहर निकलते हैं। पक्षी हो या कोई और लेकिन अंडे देने वाला प्रत्येक प्राणी जीवित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक बड़ा सा पत्थर भी अंडे देता है। हजारों सालों से देता आ रहा है। आइए जानते हैं प्रकृति के इस अजूबे के बारे में कुछ और जानकारी जुटाते हैं:- अंडे देने वाले पत्थर की ऊंचाई, चौड़ाई और उम्र, कितना पुराना हैइस पत्थर की ऊंचाई 20 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। इस पत्थर को Chan D Ya cliff (Chan Dan Ya अथवा 'चन दन या' चट्टान) के नाम से पुकारा जाता है। यह चीन देश के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में स्थित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बड़ा सा पत्थर 500 मिलियन (50 करोड़) साल पुराना है। इस पत्थर पर कुछ विशेष प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। शायद यह पृथ्वी का हिस्सा नहीं है। अंतरिक्ष में किसी दूसरे ग्रह से टूट कर यहां गिर गया होगा। पत्थर के अंडों में से क्या निकलता हैइस पत्थर में से हर 30 साल में अंडे निकलते हैं। बिल्कुल गोल और इनकी सतह चिकनी होती है। आस-पास के गांव में लोगों के घरों में ऐसे हजारों अंडे मिल जाएंगे। जब भी इस पत्थर से अंडे गिरते हैं लोगों उन्हे उठाकर अपने घरों में ले जाते हैं। साज सज्जा के उपयोग में लिया जाता है। वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए हैं कि एक पत्थर में से अंडे कैसे बनते हैं। अब तक यह प्रयोग भी नहीं किया गया कि यदि अंडों को वहां से उठाकर कहीं दूर नहीं ले जाया जाए, वहीं पर रहने दिया जाए तो क्या उन अंडों में से कोई नया पत्थर निकल कर आएगा। वैसे कितना मजेदार है, जब दुनिया में एक नवजात पत्थर का जन्म होगा। बिल्कुल नवजात शिशु की तरह। - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP TET VARG-3 TOPIC- व्यक्तित्व एवं उसका मापन Posted: 26 Dec 2021 11:35 AM PST मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा- personality and its measurementएमपी टेट वर्ग 3 के लिए व्यक्तित्व एवं उसका मापन एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। हमने अपने पिछले आर्टिकल्स में अभी तक जो भी टॉपिक्स पढ़े हैं जैसे- वृद्धि, विकास, परिपक्वता, अनुवांशिकता एवं वातावरण,भाषा, विचार,समाज आदि का प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। चलिए आज जानते हैं कि व्यक्तित्व क्या है और कैसे प्रभावित होता है और कैसे प्रभावित करता है। व्यक्तित्व का अर्थ- Meaning of Personalityजैसा कि हमने बाल विकास के वैयक्तिक भिन्नता के सिद्धांत के अनुसार जाना कि प्रत्येक व्यक्ति या बच्चे में वैयक्तिक अंतर पाए जाते हैं। यहां तक कि जुड़वा बच्चे भी एक जैसे नहीं होते। "व्यक्ति के इन्हीं गुणों को व्यक्तित्व कहा जाता है" जो कि अपने आप में विशिष्ट (Unique) होते हैं। सामान्य रूप से तो व्यक्तित्व का अर्थ होता है बाहर से दिखाई देने वाला गुण या रूप से होता है परंतु मनोविज्ञान के अनुसार इसके अंतर्गत आंतरिक और बाहरी दोनों ही गुण / रूप शामिल होते हैं। व्यक्तित्व शब्द बहुत ही व्यापक है। व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द 'परसोनेयर'' Parsonare' से हुई मानी जाती है। इसका अर्थ है- ध्वनि करने के सादृश्य। ईसा से एक सदी पहले "पर्सोना" 'Persona' शब्द व्यक्ति के कार्यो को स्पष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता था। पर्सोना का अर्थ है मुखौटा या मास्क। व्यक्तित्व के प्रकार - Types of Personalitiesमुख्य रूप से व्यक्तित्व 3 प्रकार का होता है। बहिर्मुखी ( Extrovert), अंतर्मुखी (Introvert) और विकासोंमुखी (Evalutive) बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की रुचि बाहरी जगत में अधिक होती है जबकि अंतर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की रुचि स्वयं में अधिक होती है और विकासोन्मुखी जिसमें अंतर्मुखी और बहिर्मुखी का मिश्रण होता है। व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक - Factors affecting the personalityव्यक्तित्व के निर्धारक तत्व में मुख्य रुप से जैविक और पर्यावरणीय कारक मुख्य होते हैं। जैविक कारकों में अनुवांशिकता, स्रावी ग्रंथियां, शारीरिक गठन व स्वास्थ्य, शारीरिक रसायन आदि हैं जबकि पर्यावरणीय कारकों में प्राकृतिक,सामाजिक व सांस्कृतिक कारक मुख्य रूप से शामिल है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |