Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- एक धातु जो हवा से जल जाती है, पानी से फट जाती है लेकिन केरोसिन में सुरक्षित रहती है- GK in Hindi
- MP TET VARG-3 प्रश्न उत्तर- व्यक्तित्व और उसका मापन पर आधारित
- आरोप पत्र कैसे लिखा जाता है एवं उसकी भाषा कैसी होनी चाहिए, जानिए - CrPC section 211
- मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त आदेश की PDF FILE DOWNLOAD करें - MP Panchayat Chunav news
- MP karmchari news- लिपिकों के साथ वादा खिलाफी, सरकार भूली आयोग की रिपोर्ट
- MPPSC VACANCY- एचएमओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
- MPPSC RECUITMENT NEWS- एएमओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
- GWALIOR NEWS- सिंधिया के बाद AAP ने लक्ष्मी बाई की समाधि को गंगा जल से धोया
- डॉक्टर जुबेर के रिटायरमेंट पर हाईकोर्ट की रोक, नौकरी जारी रहेगी - MP karmchari news
- JABALPUR NEWS- कलेक्टर ने शैल्बी अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए
- IIT INDORE का सेटेलाइट कैंपस उज्जैन में खुलेगा: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा
- मध्य प्रदेश में स्कूल स्टूडेंट्स को कोरोना वैक्सीन की गाइडलाइन - 15-18 corona vaccine guideline
- MP IPS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईपीएस अफसरों की तबादला सूची
- DAVV INDORE JOBS- जूनियर रिसर्च और प्रोजेक्ट फेलो की भर्ती हेतु सूचना
- MP NEWS- भोपाल आए दागी सांसद पत्रकारों से बचकर भागे
- BHOPAL में CORONA पॉजिटिव की 2 घंटे में मौत, कोई लक्षण नहीं था - Hindi News
- DELHI LOCK-DOWN NEWS- स्कूल-कॉलेज टोटल बंद, ऑफिस-बाजार 50%
- ग्वालियर से BHOPAL आई इंजीनियरिंग छात्रा कोरोना पॉजिटिव - CORONA NEWS
- INDORE में पंचायत चुनाव से संबंधित गतिविधियां स्थगित - MP Panchayat Chunav news
- INDORE CORONA NEWS- संक्रमितों की संख्या 143, पिछले 4 दिन में 82 मिले
- NEW YEAR में भोजपुर जाने का प्लान है, तो ध्यान से पढ़िए- BHOPAL NEWS
- मध्य प्रदेश के 7 जिला में सुबह से बारिश, घना कोहरा, पढ़िए 31 की रात मौसम कैसा रहेगा- MP weather forecast
- महाकाली फूड्स देवास के तीनों प्लांट सील, कलेक्टर की कार्रवाई - MP NEWS
- GWALIOR JOBS- ऐमजॉन, टाटा स्काई और एयरटेल जैसी कई कंपनियों में नौकरियां
- सागर और दतिया में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव, LIC सहित कई कंपनियों में नौकरियां - MP JOBS
| एक धातु जो हवा से जल जाती है, पानी से फट जाती है लेकिन केरोसिन में सुरक्षित रहती है- GK in Hindi Posted: 28 Dec 2021 01:15 PM PST अपना सोशल एक्सपीरियंस कहता है कि कोई भी धातु आग में आसानी से राख नहीं होती, लेकिन क्या आप जानते हैं एक धातु ऐसी है जो हवा के संपर्क में आते ही जल जाती है। यदि पानी में डाल दिया जाए तो दबाकर करते हुए फट जाती है लेकिन ज्वलनशील केरोसिन तेल में डाल दिया जाए तो सुरक्षित रहती है। यह एक ऐसी धातु है जिसे चाकू से सलाद की तरह काटा जा सकता है। आइए आज इसके बारे में जानते हैं:- जब भी किसी धातु (metal) की बात करते हैं तो सबसे पहले लोहा ध्यान में आता है। फिर पीतल, तांबा, सोना और चांदी की मेमोरी रिकॉल हो जाती है। अपन सभी ने देखा है कि इन धातुओं का आकार बदलने के लिए इन्हें आग में काफी देर तक गर्म किया जाता है। इनमें से कोई भी धातु आसानी से राख नहीं बनती लेकिन एक धातु ऐसी है जो बिल्कुल विपरीत क्रिया करती है। इस धातु का नाम है सोडियम। एक धातु जैसे चाकू से सलाद की तरह काटा जा सकता हैसोडियम एक चमकदार धातु है। यह काफी नरम होती है। यह प्रकृति का एक अत्यंत सक्रिय तत्व है। हवा के संपर्क में आते ही पीले रंग की अग्नि उत्पन्न करती है। इससे सोडियम आक्साइड (Na2O) तथा सोडियम परआक्साइड (Na2O2) का मिश्रण बनता है। यदि से पानी के संपर्क में लाया गया था तेजी के साथ क्रिया करते हुए हाइड्रोजन मुक्त करती है। इस क्रिया के कारण एक विस्फोट होता है। सोडियम अत्यंत शक्तिशाली अपचायक (reductant) है, अतः इसकी क्रियाशीलता को शांत करने के लिए इसे केरोसिन के तेल में रखा जाता है। एक धातु जो पानी के संपर्क में आते ही विस्फोट करती हैकितनी अजीब बात है जिस केरोसिन के तेल से कई चीजों में आग लग जाती है। उसी पेट्रोलियम पदार्थ की मदद से सोडियम को जलने से बचाया जाता है। - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP TET VARG-3 प्रश्न उत्तर- व्यक्तित्व और उसका मापन पर आधारित Posted: 28 Dec 2021 12:00 PM PST Ans- विशिष्ट और गतिशील (Unique and Dynamic) Q2.पर्सोना शब्द का क्या अर्थ है-what is the meaning of the word 'Persona'? Ans- मुखोटा (Mask) Q3. किस प्रकार का व्यक्तित्व सबसे अच्छा माना जाता है- Which type of personality is most effective? Ans-विकासोंन्मुखी (Evalutive) Q4 व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारकों में सामाजिक कारक किस प्रकार का कारक है- Social factor is which type of factor affecting the personality ? Ans-पर्यावरणीय कारक (Environmental Factor) Q5.इद (I'd) किस सिद्धांत पर काम करती है- Id works on which princilpe? Ans-प्रसन्नता के सिद्धांत पर ( principle of pleasure) Q6 अहम् (Ego) किस सिद्धांत पर काम करता है- Ego works on which principle? Ans - यथार्थ के सिद्धांत पर(Principle of Reality) Q7- पराअहम्(Superego) किस प्रकार कार्य करता है- Superego works on which principle? Ans- नैतिकता पर (On morality) Q8. आप एक शिक्षक हैं शिक्षक हैं और आपने देखा कि एक बच्चे को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और बात बात पर वह लोगों को मारने लगता है, तो आपने उसे कहा कि बेटा आपको बॉक्सिंग करना सीखना चाहिए, यह उस बच्चे के लिए किस प्रकार का अहम रक्षा तंत्र है? Ans- ऊँचाउठाना (Sublimation) Q9. एक बच्चा परीक्षा में फेल हो जाता है और फिर वह विभिन्न प्रकार के बहाने बनाता है, यह क्या कहलाता है? Ans-तर्क करना (Retionalisation) Q10. एक बच्चे को बात - बात पर बहुत गुस्सा आता है और वह गुस्से में किसी से भी कुछ भी कह देता है, यह किस प्रकार का अहम रक्षा तंत्र है? Ans-विस्थापन (Displacement) |
| आरोप पत्र कैसे लिखा जाता है एवं उसकी भाषा कैसी होनी चाहिए, जानिए - CrPC section 211 Posted: 28 Dec 2021 11:36 AM PST जब किसी व्यक्ति पर किसी अपराध का आरोप लगाया जाता है तब उस के खिलाफ एक आरोप पत्र बनाया जाता है। आपराधिक मामलों में आरोप पत्र को लिखने की एक निर्धारित विधि एवं भाषा है। सिविल मामले में आदेश-6 एवं 7 में आरोप पत्र को सामान्य भाषा में लिख सकते हैं लेकिन आपराधिक मामले में कैसे लिखा जाता है जानते हैं:- दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 211 की परिभाषा【आरोप पत्र की अन्तर्वस्तु】:-• प्रत्येक अपराध का कथन जो आरोपी पर आरोप लगाये जा रहे हैं। • अगर कोई अपराध भारतीय दण्ड संहिता के अनुसार किया गया है तब धाराएं सहित आरोप का वर्णन करे। • अगर भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत किये गए अपराध की धाराएं याद नहीं तो आरोप पत्र में ऐसा वर्णन करे कि आरोपी को मालूम हो कि उस पर कौनसे अपराध का आरोप लगाया गया है। • वह तथ्य जिसके अनुसार आरोपी पर आरोप लगाया गया है,एवं जिसमे आरोपी का अपराध बनता है। • आरोप हमेशा न्यायालय की भाषा में लिखा जाएगा। • अगर कोई आरोपी पहले से किसी अपराध का दोषी था एवं वह दोबारा से वही या अन्य कोई अपराध करता है तब पुनः आरोप पत्र लिखते समय पहले किये गए अपराध का विवरण देना होगा, अगर किसी कारण कुछ कथन छूट जाते हैं तब न्यायालय उसे दण्डादेश देते समय जोड़ सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त आदेश की PDF FILE DOWNLOAD करें - MP Panchayat Chunav news Posted: 28 Dec 2021 01:15 PM PST Madhya Pradesh Panchayat Chunav cancelledभोपाल। मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है। इससे पहले आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा था कि हम कानून के विशेषज्ञों से उनकी राय मांग रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने दिनांक 4 दिसंबर 2021 को जारी की गई चुनाव अधिसूचना निरस्त कर दी है। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश की PDF FILE DOWNLOAD करने यहां क्लिक करें। इसी के साथ मध्य प्रदेश में लागू हुई चुनाव आचार संहिता भी समाप्त हो गई।प्रत्याशियों की जमानत राशि वापस की जाएगीसचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने कहा, कानूनी राय के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है। आयोग ने कहा है कि जिन कैंडिडेट ने नामांकन के साथ जमानत राशि जमा की है, उन्हें यह राशि वापस की जाएगी। इस फैसले के लिए आयोजित बैठक में जामोद के अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Madhya Pradesh Panchayat election newsसनद रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाकर परिसीमन वाले अध्यादेश को वापस ले लिया था। किसी के साथ राज्यपाल से निवेदन किया था कि पंचायत चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। राज्यपाल ने भी तत्काल मंजूरी दे दी थी। इसके बाद पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन हुआ। MP Panchayat Chunav Samacharओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया है कि इस मामले में उसे भी पक्षकार बनाया जाए। इस प्रक्रिया से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को निरस्त करने की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP karmchari news- लिपिकों के साथ वादा खिलाफी, सरकार भूली आयोग की रिपोर्ट Posted: 28 Dec 2021 11:17 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की मध्यप्रदेश के लिपिक संवर्ग कर्मचारियों की वेतन विसंगति की मांग विगत कई वर्षों से लंबित है। सरकारों द्वारा कमेटी का झुनझुना दिखाकर हमेशा उन्हें ठगा गया हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य भी आता था, तब से लिपिक संवर्ग वेतन विसंगति की लड़ाई लड़ रहा है। लिपिकों के संघर्ष पर छत्तीसगढ राज्य ने तो बाबुओं की वेतन विसंगति दूर कर दी किन्तु मप्र सरकार द्वारा कर्मचारी कल्याण समिति का गठन कर वेतन विसंगति के मामले को अटकाने का रास्ता खोज कर सरकार लिपिकों के साथ बादा खिलाफी कर रही है। जिससे प्रदेश के लिपिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संघ के अटल उपाध्याय , मिर्जा मंसूर बेग , यू एएस करौसिया , मनोज राय , विनोद पोद्दार , सुनील सेठी , सुनील कोरी , नेरेन्द्र शुक्ला , रूद्र परिहार , अमित नामदेव , सुधीर खरे , ब्रजेश ठाकुर , नितिन श्रृंगी , राकेश सुनमोरिया , सुरेन्द्र श्रीवास्तव , राजेश गुर्जर , आशीष सक्सेना , तपन मोदी , राजेन्द्र श्रीवास्तव , धीरज कुरील , मिलन्द बरकडे , ए.आई. मंसूरी मनीष शुक्ला , मनीष लोहिया , मनोज सेन , श्यामनारायण तिवारी , नितिन शर्मा , मो ० तारिख , धीरेन्द्र सोनी , महेश कोरी , संतोष तिवारी , प्रियांशु शुक्ला , आदि ने माननीय मुख्यमंत्री मप्र शासन को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर मांग की है कि रमेशचन्द्र शर्मा कमेटी की अनुशंसायें शीघ्र लागू कर वर्षों से चली आ रही लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जावे। |
| MPPSC VACANCY- एचएमओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी Posted: 28 Dec 2021 11:08 AM PST MP Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) इंदौर ने होम्योपैथिक चिकित्सा परीक्षा- 2021 (Homeopathy Medical Officer Examination- 2021 ) के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए online application दिनांक 15 जनवरी 2022 दोपहर 12:00 से last date 14 फरवरी 2022 रात्रि 12:00 बजे तक किए जा सकते हैं। MPPSC HMO EXAM 2021- vecancy and datesगौरतलब है कि होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुल 43 पदों पर के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी है। जिसमें 12 पद अनारक्षित वर्ग के, 7 पद SC के, 9 पद ST के, 11 पद ओबीसी के एवं 04 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 4 पद अनरिजर्व्ड कैटिगरी में, 2 पद SC में, 03 पद ST में, 04 पद ओबीसी में, 01 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आरक्षित है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन हेतु आरक्षित पदों की संख्या VH में 01 पद, HH में 02 पद हैं जबकि OH और MD में कोई भी रिक्त पद नहीं है। गौरतलब है कि होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, राजपत्रित द्वितीय श्रेणी अधिकारी के पद के अस्थाई पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें वेतनमान रुपए 15600-39100+5400 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देंगे।उपरोक्त वेतनमान छठे वेतन आयोग के अनुसार है सातवें वेतनमान में तत्स्थानी वेतनमान देय होगा। विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MPPSC RECUITMENT NEWS- एएमओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी Posted: 28 Dec 2021 10:57 AM PST MPPSC Ayurvedic Medical Officer recruitment exam 2021 notificationMP Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) इंदौर द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी 2021 (Ayurvedic Medical Officer-2021) की परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि दिनांक 15 जनवरी 2022 (दोपहर 12:00 बजे) से लास्ट डेट 14 फरवरी 2022 (रात्रि 12:00 बजे तक) है।MPPSC AMO EXAM 2021- vecancy and datesगौरतलब है कि यह आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पद की परीक्षा आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुल 692 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें अनरिजर्व्ड कैटिगरी के 188 पद, एससी के 110 पद, ST के 138 पद,ओबीसी के 187 पद, ईडब्ल्यूएस के 69 पद रिक्त हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 62 पद, अनारक्षित वर्ग में, SC में 36, ST में 46, OBC में 62, EWS में 23 पद आरक्षित हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मूल निवासी व दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित पदों की संख्या OH कैटेगरी में P7, VH कैटेगरी में 12 कैटेगरी ,HH में 20 और MD कैटेगरी में 03 है। गौरतलब है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एक राजपत्रित द्वितीय श्रेणी अधिकारी होता है। यह अस्थाई पदों के लिए भर्ती परीक्षा है। जिसमें वेतनमान ₹15600- 39100 +5400 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते दे होंगे। यह सभी वेतनमान छठें वेतन आयोग के अनुसार होंगे, सातवें वेतनमान में तत्स्थानी वेतनमान देय होगा। अधिक जानकारी के लिए MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- सिंधिया के बाद AAP ने लक्ष्मी बाई की समाधि को गंगा जल से धोया Posted: 28 Dec 2021 07:23 AM PST ग्वालियर। सन 1857 की क्रांति में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु का कारण बने सिंधिया राजवंश के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लक्ष्मी बाई की समाधि पर माथा टेकने के बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। आम आदमी पार्टी द्वारा लक्ष्मी बाई की समाधि को गंगाजल से धोकर पवित्र किया गया। AAP ने कांग्रेस से बाजी मारीज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध के मामले में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से बाजी मार ली। कांग्रेस पार्टी के नेता विचार भी नहीं कर पाए थे तब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मी बाई की समाधि पर गंगाजल अर्पित कर आए थे। कांग्रेस पार्टी की तरफ से महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंची लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 1857 की क्रांति की कहानियां फिर से चर्चा मेंग्वालियर चंबल अंचल सहित पूरे भारत की राजनीति में 1857 की क्रांति की कहानियां फिर से सुर्खियों में आ गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लक्ष्मी बाई की समाधि पर माथा टेकने तो पहुंचे परंतु उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। इतिहासकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वजों ने आगरा से अंग्रेजों को बुलाकर लक्ष्मी बाई की घेराबंदी करवा कर, उनकी हत्या करवाई थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| डॉक्टर जुबेर के रिटायरमेंट पर हाईकोर्ट की रोक, नौकरी जारी रहेगी - MP karmchari news Posted: 28 Dec 2021 07:16 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने हकीम सयैद ज़िआउल हसन यूनानी मेडिकल कालेज अस्पताल, भोपाल में रीडर के पद पर कार्यरत डा. ज़ुबैर अहमद अंसारी के रिटायरमेंट पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले का निर्णय होने तक अथवा डॉक्टर अंसारी की उम्र 65 वर्ष होने पर (जो भी पहले हो) तक रिटायर नहीं किया जाएगा। साथ ही राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया गया है। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे व जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की शीत अवकाश कालीन युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता का पक्ष अधिवक्ता विजय राघव सिंह, अजय नंदा व मनोज चतुर्वेदी ने रखा। उन्होंने दलील दी कि मध्य प्रदेश शासकीय सेवक, अधिवार्षिकी- आयु संशोधन अधिनियम, 2011 के pravdhan चुनौती के योग्य हैं। इसके उप नियमों की संवैधानिक वैधता कठघरे में रखे जाने लायक है। बहस के दौरान दलील दी गई कि सिविल अपील में सुप्रीम कोर्ट ने नार्थ दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन विरुद्ध डा. राम नरेश शर्मा के मामले में एलोपैथी व आयुष सेवानिवृत्ति को क्रमश 65 एवं 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति अनुचित व भेदभाव पूर्ण करार देते हुए आयुष चिकित्सकों को भी सामान रूप से 65वर्ष तक कार्य करते रहने देने का राहतकारी आदेश प्रदान किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोपैथी व आयुष, जिसमे भारतीय पद्धति से चिकित्सा करने वाले योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी सिद्धा, तथा यूनानी शामिल है, सभी का मूलभूत कार्य मरीजों की सेवा करना है। पूर्व में हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ आयुष नर्सों के मामले में शशिबाला चौहान विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य रिट याचिका में राहतकारी आदेश प्रदान किया था। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- कलेक्टर ने शैल्बी अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए Posted: 28 Dec 2021 07:11 AM PST जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शेल्बी अस्पताल जबलपुर के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत की जांच करने के आदेश दिए हैं। विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ डॉ. संजय छत्तानी को मामले का इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर बनाया गया है। शिकायत मिली थी कि गंभीर रूप से बीमार महिला को भर्ती करने के बाद अचानक उसका इलाज रोक दिया था। यादव कालोनी निवासी स्वप्निल आदमने ने केयर बाय कलेक्टर हेल्पलाइन पर शिकायत करते हुए बताया कि उनकी मां सविता आदमने 65 वर्ष गत दिवस बीमार हो गई थीं। उन्हें भर्ती कर उपचार के संबंध में बातचीत करने के लिए वे शैल्बी अस्पताल गए। जहां प्रबंधन को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड दिखाया। अस्पताल प्रबंधन ने बीमा पालिसी की जांच के बाद मां काे भर्ती कर कैशलेस उपचार सुविधा का आश्वासन दिया। जिसके बाद वे घर लौटे और रात करीब 12:47 बजे मां को शैल्बी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डायरिया व टायफाइड होने के कारण उनकी मां की सेहत लगातार बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने किडनी फेल होने का खतरा बताया था परंतु कुछ घंटे बाद अस्पताल में मां का इलाज बंद कर दिया गया। उनकी जान की परवाह किए बगैर वार्ड में रखी दवाएं स्वास्थ्य कर्मचारी वापस ले गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के रवैये पर आपत्ति जताई। जिसके बाद प्रबंधन ने जानकारी दी कि बीमा पालिसी के तहत उपचार नहीं किया जा सकता। पैसे देकर ही उपचार संभव है। प्रबंधन ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा पालिसी अस्पताल में लिंक नहीं है। स्वप्निल ने प्रबंधन से कोई रास्ता निकालने के लिए कहा परंतु 3-4 घंटे तक उपचार बंद रखा गया। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| IIT INDORE का सेटेलाइट कैंपस उज्जैन में खुलेगा: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा Posted: 28 Dec 2021 07:00 AM PST उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राचीन वैभवशाली ज्ञान परंपरा के अनुरूप मालवा क्षेत्र के उज्जैन को प्रौद्योगिकी और ज्ञान-विज्ञान के एक प्रमुख शिक्षण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत उज्जैन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर का सेटेलाइट कैंपस खोला जाएगा। 100 एकड़ भूमि पर स्थापित यह कैंपस अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध केंद्र और मानकों के अनुरूप उच्च शिक्षा प्रदान करेगा। अपनी तरह का यह देश का पहला शिक्षण संस्थान होगा। रोजगार और स्व-रोजगार के प्रोत्साहन में भी यह कैंपस महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।डॉ. यादव ने बताया कि हाल ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार से उज्जैन की खगोल विज्ञान, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की विरासत को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण संस्थान खोले जाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि आईआईटी इंदौर ने सेटेलाइट कैंपस की स्थापना के लिए प्रारंभिक डीपीआर तैयार की है। यह कैंपस हर दृष्टि से पूर्ण होगा और प्रशासनिक, अकादमिक निर्णय के लिए स्वतंत्र होगा। कैंपस में छात्रावास और शिक्षकों के लिए आवास भी होंगे। यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध सुविधाएँ एवं पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। कैंपस में उज्जैन-इंदौर की औद्योगिक इकाइयों के लिए रिसर्च का कार्य भी किया जायेगा। प्रारंभिक चरण में चार राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण केंद्र और इंडस्ट्रियल रिसर्च पार्क खोले जाने का प्रस्ताव भी है। आईआईटी इंदौर इंडस्ट्रियल रिसर्च पार्कउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह रिसर्च पार्क इंदौर-उज्जैन और आसपास के सभी क्षेत्रों की औद्योगिक इकाई को शोध कार्य में मदद करेगा। साथ ही स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करेगा। इसे टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन हब के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100-150 अधिक कंपनियों को जोड़ा जाएगा। अभी आईआईटी चेन्नई और मुंबई में ऐसे ही रिसर्च पार्क कार्य कर रहे हैं। मालवा क्षेत्र में रोजगार और स्व-रोजगार निर्माण की दिशा में इंडस्ट्रियल रिसर्च पार्क की अहम् भूमिका होगी। स्पोर्ट्स साइंस में स्पोर्ट्स में उपयोग की जाने वाली डिवाइसेज और इक्विपमेंट पर भी यहाँ रिसर्च करना प्रस्तावित है। सेंटर फॉर वॉटरउच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल संसाधन प्रबंधन के लिए यह एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। जहाँ जल के सम्बन्ध में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ जल संसाधन पर शोध कार्य किया जाएगा। वाटर मैनेजमेंट पर आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित किये जाएगें। मध्यप्रदेश में वॉटर कंजर्वेशन तकनीक को बढ़ाने और जल से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों को तैयार करने में केंद्र मदद करेगा। अपनी तरह का यह देश का पहला केंद्र होगा। सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी, स्पेस एंड हेरिटेजमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व की श्रेष्ठतम भारतीय काल गणना और कैलेण्डर सिस्टम का केन्द्र स्थान उज्जैन रहा है। काल गणना और खगोलीय विज्ञान में उज्जैन के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए यह सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यहाँ स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस इंजीनियरिंग और एस्ट्रो फिजिक्स के पाठ्यक्रम के साथ रिसर्च और प्रयोगशाला भी स्थापित होगी। सेंटर फॉर इंडियन साइंटिफिक नॉलेज सिस्टमभारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति में देश का मॉडल बनेगा, जिसमें कृषि, ज्ञान परंपरा, हॉलिस्टिक मेडिसिन, प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करने जैसे विषयों पर शोध होंगे। जेपी नारायण सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन ह्युमेनीटीजसेंटर में डिजिटल ह्युमेनीटीज, एनवायर्नमेंटल ह्युमेनीटीज, डेवलपमेंट स्टडीज पर नेशनल रिसर्च सेंटर और सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए ह्युमेनीटीज और सोशल साइंस एजुकेशन पर राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश में स्कूल स्टूडेंट्स को कोरोना वैक्सीन की गाइडलाइन - 15-18 corona vaccine guideline Posted: 28 Dec 2021 06:47 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स (15-18 वर्ष आयु वर्ग) को कोरोनावायरस की वैक्सीन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं गाइडलाइन का पालन करें ताकि वैक्सीनेशन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। MP school students (15-18 years) corona vaccine guideline1. 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों का कोविन एप/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। 2. 1 जनवरी से कोविन एप / कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 3. 3 जनवरी से #COVID19 टीकाकरण शुरू किया जाएगा। 4. किशोरों को केवल को-वैक्सीन ही लगाई जाएगी। 5. रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन एप / कोविन पोर्टल पर आधार के साथ 9 दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिनसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्कूल का आईडी कार्ड भी होगा मान्य। 6. ऐसे लाभार्थियों को सत्यापनकर्ता/वैक्सीनेटर द्वारा ऑनसाइट भी पंजीकृत किया जा सकता है 7. अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट (वॉक-इन) भी बुक किया जा सकता है। 8. कोविन एप / कोविन पोर्टल से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाने वालों को वैक्सीनेशन सेंटर पर रिफरेंस IDऔर सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के दौरान मिला है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP IPS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईपीएस अफसरों की तबादला सूची Posted: 28 Dec 2021 01:16 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। ज्यादातर अधिकारियों को भोपाल एवं इंदौर पुलिस कमिश्नर सिस्टम में भेजा गया है। एमपी पुलिस आईपीएस अफसरों की स्थानांतरण सूची श्री राकेश गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात श्री इरशाद वली एडिशनल पुलिस कमिश्नर भोपाल से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात श्री संजय तिवारी उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल बिहार से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता श्री आरके हिंगणकर उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर से एडिशनल पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक राज्य आपदा भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री सचिन कुमार अतुलकर उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना से एडिशनल पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री अतुल सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस हैडक्वाटर भोपाल से सेनानी 7वी वाहिनी भोपाल श्री महेश चंद्र जैन डिप्टी कमिश्नर पुलिस इंदौर को जोन 3-4 हटाकर यातायात में श्री निमिष अग्रवाल एसपी पीटीएस इंदौर से डिप्टी कमिश्नर पुलिस इंदौर श्री राजेश कुमार सिंह एसएसपी रेडियो भोपाल से डिप्टी कमिश्नर इंदौर जोन-4 श्री विनीत कपूर उपनिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल से डिप्टी कमिश्नर पुलिस भोपाल श्री धर्मेंद्र सिंह भदोरिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर भोपाल से डिप्टी कमिश्नर पुलिस इंदौर जोन-3 श्री विजय खत्री डिप्टी कमिश्नर भोपाल के पास से सभी प्रभार वापस लिए गए, केवल जोन-4 श्री भगवत सिंह विरदे सेनानी आरएपीटीसी इंदौर से एसपी देहात इंदौर श्रीमती किरण लता केरकेट्टा सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर भोपाल से एसपी भोपाल देहात श्री रियाज इकबाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर भोपाल से डिप्टी कमिश्नर पुलिस भोपाल जोन-3 श्री संपत उपाध्याय सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर भोपाल से डिप्टी कमिश्नर पुलिस इंदौर जोन-2 श्री आशुतोष बागरी डिप्टी कमिश्नर इंदौर से सेनानी 7वी वाहिनी भिंड श्री रजत सकलेचा सेनानी 26 भिवानी गुना से डिप्टी पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री अमित पलानी सेनानी 17 वी वाहिनी भिंड से डिप्टी कमिश्नर इंदौर जोन-1 श्री अमित कुमार सेनानी 36 वी वाहिनी बालाघाट से डिप्टी कमिश्नर पुलिस भोपाल श्री हंसराज एसपी पीटीएस तिघरा से डिप्टी कमिश्नर पुलिस यातायात भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल से डिप्टी कमिश्नर भोपाल जोन-2 श्री विजय भगवानी सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर भोपाल से डिप्टी कमिश्नर भोपाल |
| DAVV INDORE JOBS- जूनियर रिसर्च और प्रोजेक्ट फेलो की भर्ती हेतु सूचना Posted: 28 Dec 2021 10:35 AM PST देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, स्कूल ऑफ इंस्ट्रूमेंटेशन, की ओर से जूनियर रिसर्च फेलो जूनियर/ प्रोजेक्ट फेलो (Junior Research Fellow/Project Fellow) के पद पर नौकरी के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी किया गया है। इस जॉब के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022 है। यह आवेदन UGC DAE CSR इंदौर की ओर से स्पॉन्सर्ड किए गए हैं। Junior research fellow/ project fellow का काम होगा "To study the electronic structure of Tio2 /ZnO and bilayers and multilayers by Atomic Layer Deposition System. " टाइटेनियम ऑक्साइड के इलेक्ट्रॉनिक स्ट्रक्चर का अध्ययन करना / जिंक ऑक्साइड और बॉयलर और मल्टी लेयर परमाणु परत डिपोजिशन डिपोजिशन परमाणु परत डिपोजिशन डिपोजिशन लेयर परमाणु परत डिपोजिशन डिपोजिशन परमाणु परत डिपोजिशन का अध्ययन करना। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ 24 जनवरी 2022 को या उससे पहले डॉ रत्नेश गुप्ता, प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर ,स्कूल ऑफ़ इंस्ट्रूमेंटेशन इंस्ट्रूमेंटेशन, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, खंडवा रोड इंदौर पर अपना बायोडाटा पोस्ट/ स्पीड पोस्ट से भेज सकते सकते हैं। जिसमें कैंडिडेट का ईमेल एड्रेस व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन इंटरव्यू के समय किया वेरिफिकेशन इंटरव्यू के समय किया इंटरव्यू के समय किया जाएगा। आवेदन की एक कॉपी Ratneshg@hotmail.com पर भी भेजा जाना आवश्यक है। आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता-अभ्यार्थियों को M. Sc. /B.E./B. Tech. इन इंस्ट्रूमेंटेशन, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ होना अनिवार्य है। NET- GATE क्वालिफाइड कैंडीडेट्स को जॉब में प्राथमिकता दी जाएगी। नौकरी के लिए पारिश्रमिक (Emoluments) यूजीसी नॉर्म्स के अनुसार देय होगा। नोट -साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को TA- DA नहीं दिया जाएगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- भोपाल आए दागी सांसद पत्रकारों से बचकर भागे Posted: 28 Dec 2021 05:41 AM PST भोपाल। रतलाम झाबुआ सीट से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता गुमान सिंह डामोर को आज पत्रकारों ने घेर लिया। लोकप्रियता के लिए मीडिया को इनवाइट करने वाले भाजपा सांसद आज पत्रकारों के सवालों से बचकर भागते हुए नजर आए। दरअसल, उनके खिलाफ 600 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हो गई है। मध्य प्रदेश फ्लोरोसिस घोटाले में कौन-कौन आरोपीश्री अमित जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अलीराजपुर के आदेश पर वर्तमान सांसद गुमान सिंह डामोर, अलीराजपुर के तत्कालीन कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा आईएएस, पीएचई के कार्यपालन यंत्री डीएल सूर्यवंशी और सुधीर कुमार सक्सेना सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त सभी पर 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। इस मामले में याचिका महू इंदौर के धर्मेंद्र शुक्ला ने प्रस्तुत की थी। सांसद गुमान सिंह डामोर पार्टी को मैनेज करने आए थेबताया गया है कि झाबुआ रतलाम सीट से सांसद गुमान सिंह डामोर FIR दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मैनेज करने आए थे। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश की बैठक अटेंड की। बाहर मीडिया उनका इंतजार कर रही थी परंतु चुपके से निकल गए। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा से मिलने आए। इस बार बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। दरवाजे पर पत्रकार खड़े थे। 600 करोड़ के फ्लोरोसिस घोटाला कैसे किया गयासांसद गुमान सिंह डामोर पर आरोप है कि जब वे इंदौर में कार्यपालन यंत्री फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना के रूप में पदस्थ थे, तब घोटोले हुुए। उन्होंने अलीराजपुर और झाबुआ क्षेत्र में फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं पाइप सप्लाई मटेरियल खरीदी और अन्य कई योजनाओं के करोड़ों रुपए के बिल स्वयं ही पास कर दिए थे। यह भी आरोप है कि आदिवासी क्षेत्र में कोई फ्लोरोसिस नियंत्रण का काम नहीं किया। इसके अंतर्गत क्षेत्र में ना तो हैंडपंप लगवाएं नहीं यूनिट स्थापना की गई।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL में CORONA पॉजिटिव की 2 घंटे में मौत, कोई लक्षण नहीं था - Hindi News Posted: 28 Dec 2021 01:16 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 62 वर्ष के एक रिटायर्ड कर्मचारी की अस्पताल पहुंचने के 2 घंटे के भीतर मृत्यु हो गई। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण जैसा कोई लक्षण नहीं था, केवल सीने में हल्का दर्द हुआ था। रेलवे कोच फैक्ट्री से रिटायर्ड 62 वर्षीय कर्मचारी राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में रहते थे। दिनांक 24 दिसंबर को उनके सीने में दर्द उठा। परिजनों ने उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और घबराहट की शिकायत थी। उनका ऑक्सीजन लेवल 70 रह गया था। उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया गया और उनका सैंपल कलेक्ट कर के जांच के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें अधिकतम एक घंटा हुआ था और उनकी मृत्यु हो गई। उन की डेड बॉडी को सुरक्षित रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया गया। 25 दिसंबर को उनकी covid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी का कहना है कि रिटायर्ड कर्मचारी और भी कई बीमारियों से पीड़ित थे। शायद उनका इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर हो गया था। |
| DELHI LOCK-DOWN NEWS- स्कूल-कॉलेज टोटल बंद, ऑफिस-बाजार 50% Posted: 28 Dec 2021 06:29 AM PST नई दिल्ली। कोरोनावायरस की तीसरी लहर से अपने नागरिकों को बचाने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्कूल कॉलेज लॉकडाउन कर दिए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। देश की राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने CORONA का येलो अलर्ट घोषित कियाकेंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस का येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके तहत सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी एवं प्राइवेट ऑफिस में 50% से अधिक कर्मचारी उपस्थित नहीं रह सकते। बाजार खुले रहेंगे लेकिन किसी भी दुकान, रेस्टोरेंट अथवा होटल में भीड़ नहीं होनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शादी पार्टी आदि में 20 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महाराष्ट्र और हरियाणा में संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिबंध लगाएमहाराष्ट्र में संक्रमित नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां धारा 144 के तहत किसी भी स्थान पर 5 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति दंडनीय अपराध घोषित की गई है। भीड़ में खड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा एवं धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के नजदीक हरियाणा राज्य में केवल वैक्सीनेटेड लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi News पर क्लिक करें. |
| ग्वालियर से BHOPAL आई इंजीनियरिंग छात्रा कोरोना पॉजिटिव - CORONA NEWS Posted: 28 Dec 2021 04:18 AM PST भोपाल। भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए ग्वालियर से आई एक छात्रा कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई है। लड़की ने ग्वालियर में सैंपल दिया था। जब रिपोर्ट आई तब वह भोपाल में थी। भोपाल के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री के बारे में नहीं बताया है। कोरोना पॉजिटिव लड़की ग्वालियर से भोपाल आईग्वालियर से मिली जानकारी के अनुसार एक छात्रा ने भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए नियमानुसार RTPCR हेतु सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो पता चला कि लड़की तो सैंपल देने के तत्काल बाद भोपाल चली गई थी। ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने फोन पर बात करके छात्रा को होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए कहा है, परंतु इस छात्रा के बारे में भोपाल के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है। वह किस हॉस्पिटल में है और कितने लोगों के संपर्क में आई, फिलहाल कुछ पता नहीं है। भोपाल के कॉलेजों में संक्रमण की संभावनामध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों में संक्रमण की पूरी संभावना है। शासन ने नियम बनाए हैं कि दूसरे शहर से आने वाले लोगों को RTPCR के साथ आना होगा परंतु टाइम टेबल की पाबंदी नहीं दी गई। इसके चलते स्टूडेंट्स अपने शहर में सैंपल देने के बाद भोपाल आ रहे हैं। किसी भी समय जांच करके देखा जा सकता है, भोपाल के कॉलेजों की बसों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है।भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| INDORE में पंचायत चुनाव से संबंधित गतिविधियां स्थगित - MP Panchayat Chunav news Posted: 28 Dec 2021 10:36 AM PST MP Panchayat Chunav newsमध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रोके जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ लेकिन इंदौर में जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव को स्थगित मानकर सभी प्रकार की गतिविधियां रोक दी हैं। मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था, स्थगित कर दिया गया। मतदान के लिए जो सामग्री छपाई हेतु प्रिंटिंग प्रेस को दी गई थी, वह काम भी रोक दिया गया है। इंदौर कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विश्वास पूर्वक दावा किया जा रहा है कि पंचायत चुनाव स्थगित ही हो जाएंगे। इसलिए सभी प्रकार के प्रशासनिक काम रोक दिए गए। इस बार किसी ने नहीं कहा- अब तक आदेश नहीं आयाआम जनता से संबंधित सरकारी घोषणा के संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारी अक्सर यह कहते हैं कि अब तक उन्हें आदेश नहीं मिला। लॉकडाउन के समय जनता को राहत देने वाली घोषणाओं पर भी ऐसे ही बयान दिए गए थे, लेकिन अपने मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की पॉलिसी बदल जाती है। राज्य निर्वाचन आयोग से कोई आदेश जारी नहीं हुआ उसके बाद भी इंदौर जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव को स्थगित मानकर सारे काम रोक दिए। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| INDORE CORONA NEWS- संक्रमितों की संख्या 143, पिछले 4 दिन में 82 मिले Posted: 27 Dec 2021 10:52 PM PST इंदौर। मध्य प्रदेश की कारपोरेट सिटी इंदौर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। यदि इसे इंदौर में ही नहीं रोका गया तो पूरे मध्यप्रदेश में फैल जाएगी। कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या 143 हो गई है। पिछले 4 दिन में 82 मिले हैं। इंदौर में कोरोनावायरस का यही पैटर्न हैइंदौर शहर में यह कोरोनावायरस का पैटर्न है अथवा स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम लेकिन पिछले 2 सालों में देखा गया है कि इंदौर में हर रोज मिलने वाली संक्रमित नागरिकों की संख्या लगभग समान होती है। एक ग्राफ बहुत छोटे से अंतर के साथ अप डाउन करता है। इन दिनों 15 से 25 के बीच में कर रहा है। इससे पहले 5 से 15 के बीच में कर रहा था। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर को रोकना जरूरीयह प्रारंभिक चरण है। इंदौर शहर की 15 से ज्यादा बड़े इलाकों में कोरोनावायरस की मौजूदगी पाई गई है। यह लगातार बढ़ रहा है। कोई अप्रिय समाचार नहीं है लेकिन महामारी और कोरोनावायरस का संक्रमण अपने आप में चिंता की बात है। तीसरी लहर को इंदौर में रुकना जरूरी है। यदि तत्काल संक्रमण को रोकने के कदम नहीं उठाए गए तो मरीजों के इलाज के लिए किए गए सभी इंतजाम कम पड़ सकते हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| NEW YEAR में भोजपुर जाने का प्लान है, तो ध्यान से पढ़िए- BHOPAL NEWS Posted: 28 Dec 2021 10:36 AM PST भोपाल। यदि आप नए साल का पहला दिन भोजपुरी स्थित एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन के साथ शुरू करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। दिनांक 1 जनवरी 2022 को भोजपुर में दर्शन की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए गए। भोजपुर शिव मंदिर में 1 जनवरी 2022 का ट्रैफिक प्लानविश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर भक्तों को दर्शन के लिए सुबह 5:00 बजे खोल दिया जाएगा। भोजपुर मंदिर में रात 8:00 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। शनिवार के कारण सरकारी छुट्टी है, इसलिए और अधिक भीड़ होने की संभावना है। वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। लगभग 100000 लोगों के आने की उम्मीद है। दर्शन में समय लग सकता है, इसलिए समय निकालकर आए। भोपाल से भोजपुर शिव मंदिर कैसे पहुंचेभोपाल से भोजपुर शिव मंदिर की दूरी 22 किलोमीटर है। भोपाल से भोजपुर शिव मंदिर के लिए दो पहिया वाहन या कार आदि से जा सकते हैं। भोजपुर शिव मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मंडीदीप है लेकिन बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए भोपाल उचित है। भोपाल से भोजपुर के लिए सार्वजनिक परिवहन में मिलता है। भोजपुर में 22 फीट ऊंचा शिवलिंग है। यह दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग है। नए साल में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। भोजपुर मंदिर और शिवलिंग के श्रृंगार में लगभग 4 क्विंटल फूलों का उपयोग किया जाएगा।भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| Posted: 27 Dec 2021 11:00 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। ना केवल घना कोहरा था बल्कि बारिश भी हो रही थी। कुछ इलाकों में थोड़ी देर और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। समाचार लिखे जाने तक यह क्रम लगातार जारी है। आसमान में सुबह 10:00 बजे सूरज, किसी दीपक की तरह टिमटिमाता हुआ नजर आया। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में ओले गिरेंगे, बारिश होगीमौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा और शहडोल जिला में अगले 2 दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रहेगा। घना कोहरा, बारिश और कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश मौसम - कहां से आए बादल, खेती पर क्या असर पड़ेगाभारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार पाकिस्तान में चक्रवात के कारण बादलों की एक रैली मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से गुजर रही है। पाकिस्तान के दक्षिणी इलाके में चक्रवात अरब सागर के काफी नजदीक है। इसलिए हवाओं में नमी है और बादल बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रबी की फसल के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद है। किसानों को ट्यूबवेल चला कर सिंचाई करनी पड़ रही है। इस बारिश के कारण बिजली का खर्चा और सिंचाई की मेहनत बचेगी। - मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| महाकाली फूड्स देवास के तीनों प्लांट सील, कलेक्टर की कार्रवाई - MP NEWS Posted: 27 Dec 2021 01:52 PM PST Mahakali Foods Private Limited Dewas Sealedदेवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानसुार तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर ने देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की तीनो उद्योगो की बिजली काटकर सील किया है। तीनो उद्योगो एक ही परिसर में अलग-अलग प्लाट पर स्थापित है। यह तीनों उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्मति प्राप्त किए बगैर संचालित हो रहे थे। कलेक्टर कार्यालय से बताया गया है कि बोर्ड द्वारा पूर्व में स्थानीय स्तर से उद्योग को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था। मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की इन तीनों उद्योगो में स्थापित दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नही थी। इन उद्योगों से जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही थी तथा उद्योगो के जल प्रदूषण के कारण क्षिप्रा नदी में जल प्रदूषण की सम्भावना बढ रही थी। दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नही होने के कारण उद्योगो की बिजली काट कर सील किया गया। - मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| GWALIOR JOBS- ऐमजॉन, टाटा स्काई और एयरटेल जैसी कई कंपनियों में नौकरियां Posted: 28 Dec 2021 10:36 AM PST ग्वालियर। ग्वालियर जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में भारत पे, ऐमजॉन, एयरटेल, टाटा स्काई, यूरेका फॉर्ब्स और सिग्नेचर जैसी सात बड़ी कंपनियां आ रही है। कक्षा 5 से लेकर इंजीनियरिंग, बीएससी, ग्रेजुएट, एमबीए पास फ्रेशर्स स्टूडेंट नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मध्य प्रदेश शासन के रोजगार कार्यालय द्वारा बताया गया है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के तहत यशस्वी अकादमी फॉर टैलेन्ट मैनेजमेंट (PPP) के सहयोग से शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिये 29 दिसम्बर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। इस दिन यह रोजगार मेला प्रात: 11 बजे से गोले का मंदिर - मुरैना लिंक रोड पर गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में आयोजित होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में पाँचवी कक्षा से लेकर बीई सिविल, डिप्लोमा सिविल, एमएससी, बीएससी व अन्य विषयों के स्नातक योग्यताधारी युवक-युवतियों के लिये नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। चयनित युवाओं को विभिन्न पदों के अनुसार 8 हजार से लेकर 40 हजार रूपए तक का वेतन मिलेगा। उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट ड्राइव में 7 कंपनियां बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए चयनित करने आ रही हैं। भारत-पे कंपनी द्वारा फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, एयरटेल द्वारा टीम लीडर, यूरेका फोर्ब्स व टाटा स्काई द्वारा सेल्स मार्केटिंग, अमेजन द्वारा फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव व अकाउण्ड ओपनिंग, सिनेटस लेबोरेटीज इंडिया प्रा.लि. द्वारा लैब टेक्नीशियन व रिशेप्सनिस्ट, ईगल सिक्यूरिटी सर्विसेज द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व हैल्पर और फास्ट डायल कंपनी द्वारा एक्जीक्यूटिव के पदों की भर्ती की जायेगी। प्लेसमेंट ड्राइव में आने वाले सभी युवक-युवतियों से आग्रह किया गया है कि वे मास्क लगाकर आएँ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों को जरूर साथ में लेकर जाएं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| सागर और दतिया में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव, LIC सहित कई कंपनियों में नौकरियां - MP JOBS Posted: 27 Dec 2021 01:27 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के रोजगार कार्यालय द्वारा सागर और दतिया में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 30 दिसंबर 2021 को किया गया है। यहां कक्षा 8 से लेकर ग्रेजुएट तक और आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले फ्रेशर्स स्टूडेंट्स को नौकरी मिलने की संभावना है। दतिया प्लेसमेंट ड्राइव- एलआईसी सहित 3 कंपनियों में नौकरियांदतिया। जिला रोजगार कार्यालय दतिया द्वारा 30 दिसम्बर 2021 को जिला रोजगार कार्यालय कैम्पस हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी बस स्टैण्ड़ के पास दतिया में प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। प्लेसमेन्ट ड्राइव में मियांक नॉस्टैल्जिक प्रा. लिमिटेड पूना, भारतीय जीवन बीमा निगम, भारत पे ग्वालियर कंपनी द्वारा फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, एडवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती की जायेगी। जिमसें योग्यता 10वी, 12वीं पास या अधिक रहेगी तथा आयु सीमा 18 से 35 और 18 से 40 वर्ष रहेगी। इच्छुक आवेदक निःशुल्क आवेदन पंजीयन फार्म 29 दिसम्बर 2021 तक जिला रोजगार कार्यालय दतिया से या भर्ती दिनांक को प्राप्त कर सकते है। सागर प्लेसमेंट ड्राइव- आठवीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और ग्रैजुएट्स के लिए जॉबसागर। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत शिक्षित बेरोजगारों रोजगार में स्थापित रोजगार दिलाने मेडिकल कॉलेज के सामने जिला रोजगार कार्यालय एवं PPP पार्टनर यशस्वी अकादमी फॉर टैलेंट मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वधान में 30 दिसंबर को 11 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। वेलष्योर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रॉफास्ट डायमंड आग्रेनिक एवं फेम इंडिया लि. भिवाडी राजस्थान में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों के लिए वेतन 7 से 15 हजार तक रहेगा। साक्षात्कार के लिये लिंक https://forms.gle/UdfrYWHjth81PsKA7 पर पंजीयन कराया जा सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |