Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Airtel के प्रति भारत में सबसे ज्यादा असंतोष, संसद में हुआ खुलासा- Hindi Samachar

Posted: 10 Dec 2021 11:27 AM PST

नई दिल्ली।
एयरटेल भारत की ऐसी कंपनी है जिसके प्रति सबसे ज्यादा असंतोष की स्थिति है। यह खुलासा शुक्रवार 10 दिसंबर 2021 को संसद में हुआ। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एयरटेल के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं है।

टेलीकम्युनिकेशन के मामले में यदि ग्राहक नाराज होता है तो वह दूसरी कंपनी में अपना नंबर पोर्ट करा लेता है। बहुत ही कम ऐसा होता है जब कोई ग्राहक TRAI- दूरसंचार नियामक ट्राई के पास शिकायत करने जाता है, लेकिन वर्ष 2021 में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण को एयरटेल के खिलाफ 16111 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह भारत में कार्यरत कंपनियों में सबसे बड़ी संख्या है। दूसरे नंबर पर vodafone-idea के खिलाफ 14487 और रिलायंस जिओ के खिलाफ 7341 शिकायतें दर्ज की गई। 

संसद में यह जानकारी भारत के दूरसंचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान द्वारा दी गई। BSNL के खिलाफ 2913 और MTNL के खिलाफ 732 शिकायतें दर्ज की गई। राज्य मंत्री ने बताया कि ट्राई अधिनियम 1997 के अनुसार उपभोक्ता और कंपनी के बीच व्यक्तिगत शिकायतों का निपटारा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा नहीं किया जाता। इसलिए प्राप्त शिकायतों को निराकरण हेतु सेवा प्रदाता कंपनियों के पास भेज दिया जाता है। ट्राई ने सभी कंपनियों को निर्देशित किया है कि वह उपभोक्ताओं की शिकायत के निपटारे के लिए दो स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करें। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें.

MP Panchayat Chunav news- निर्वाचन आयुक्त की गाइडलाइन

Posted: 10 Dec 2021 07:12 AM PST

ग्वालियर
। पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में कोरोना गाइड लाइन का पालन सख्ती से करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जाए। इस बात का ध्यान रखें की चुनाव के कारण कोरोना के प्रकरण नहीं बढ़ें। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान दिये।

जिस जिले को समस्या हो सीधे मुझसे बात करें: निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को कोई भी समस्या हो, तो मुझसे सीधे बात कर सकते हैं। किसी भी कार्य के संबंध में अनुमति की आवश्यकता हो, तो जल्द प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्थानांतरित करें। श्री सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों से प्राप्त होने वाली निक्षेप राशि का लेखा-जोखा स्पष्ट रखें। आदर्श आचरण सहिंता का पालन सुनिश्चित किया जाए।

चुनाव में हिंसा नहीं होनी चाहिए: निर्वाचन आयुक्त

श्री सिंह ने कहा कि संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण कार्यपालिक दण्डाधिकारी और पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से करें। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करें। सरपंच और पंच पद के लिये मतगणना मतदान केन्द्र पर ही होनी है, अत: वहाँ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिये निर्वाचन की सूचना 13 दिसम्बर को और तृतीय चरण की 30 दिसम्बर को जारी की जाएगी। साथ ही आरक्षण और मतदान केन्द्रों की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। रिक्त पदों की और स्थानों के आरक्षण की स्थिति की पुष्टि कर लें। श्री जामोद ने कहा कि जिला एवं विकासखंड मुख्यालय की तरह क्लस्टर स्तर पर भी सभी व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित कर ली जाएँ। नाम निर्देशन-पत्रों की जानकारी प्रतिदिन आईईएमएस के माध्यम से भेजें।

आरओ लेवल पर बनाएँ सुविधा केन्द्र

श्री जामोद ने कहा कि जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन ऑनलाइन प्राप्त करने के लिये अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसके लिये रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जाएँ। मत-पत्रों के त्रुटि रहित मुद्रण की व्यवस्था करें। निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग में आने वाली सामग्री का स्पष्ट आकलन कर लें।

कानून व्यवस्था
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि आदर्श आचरण सहिंता लागू हो चुकी है। अत: शस्त्र लायसेंस निलंबन, संपत्ति विरूपण, कोलाहल नियंत्रण, अवैध शराब जब्ती आदि अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही गंभीरता से करें। ईव्हीएम का प्रबंधन बेहतर ढ़ंग से हो। प्रथम रेन्डमाइजेशन कलेक्टर द्वारा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख के बाद किया जाएगा। द्वितीय रेन्डमाइजेशन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम वापसी के बाद किया जाएगा, जिसमें मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम आवंटित होगी। निर्देश दिए गए कि विकासखंड स्तर पर ईव्हीएम के भंडारण, डीएमएम सीलिंग एवं सामग्री वितरण के पर्याप्त प्रबंध कर लिये जाये।

प्रशिक्षण
मतदान दलों में लगने वाले कर्मचारियों को विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण में मतदान दल के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। मतदान के पूर्व सभी मतदाताओं को मतदाता-पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया से आगे निकला समर्थक गिरा, महाराज रुके तक नहीं- GWALIOR NEWS

Posted: 10 Dec 2021 10:57 AM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दौड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके साथ दौड़ रहे एक समर्थक बैलेंस बिगड़ जाने के कारण जमीन पर गिर गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया हंसते हुए लगातार दौड़ते रहे, उनके लिए रुके भी नहीं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया कल ग्वालियर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की विजिट पर थे। इस दौरान कंस्ट्रक्शन के काम देखने के अलावा उन्होंने क्रिकेट की पिच पर बल्ला थामा और दौड़ भी लगाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके तमाम समर्थक भी दौड़ रहे थे। मैराथन जैसा नजारा था। उनके कट्टर एवं प्रॉपर्टी कारोबारी संजय शर्मा भी उनके साथ दौड़ लगा रहे थे। 

प्रॉपर्टी कारोबारी संजय शर्मा अचानक दौड़ते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से आगे निकले और फिर उनका बैलेंस बिगड़ गया। धड़ाम से जमीन पर गिर गए। सर्दी के मौसम में ऐसी स्थिति में हार्टअटैक भी हो सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें गिरते हुए देखा और हंसते हुए आगे निकल गए। संजय शर्मा को उठाने के लिए एक पल भी नहीं रुके। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अपने अपने तरीके से इसकी समीक्षा कर रहे हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

SBI खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी- Hindi News

Posted: 10 Dec 2021 10:57 AM PST

भोपाल
। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट होल्डर्स के लिए इंपोर्टेंट न्यूज़ है। दिनांक 11 दिसंबर 2021 दिन शनिवार की रात से 12 दिसंबर रविवार की सुबह तक भारतीय स्टेट बैंक की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। ग्राहक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। बैंक का कहना है कि मेंटेनेंस के कारण ग्राहकों को यह असुविधा होगी। 

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि ' we will be undertaking Technology upgrade between 23.30hrs on 11th December 2021 and 04.30hrs on 12th December 2021 (total 300 minutes). During this. INB, YONO, YONI LITE, YONO BUSINESS and UPI will be unavailable. 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैसेज के अनुसार टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए 11 दिसंबर की रात 11:30 बजे से लेकर 12 दिसंबर की सुबह 4:30 बजे तक (यानी 11-12 दिसंबर की दरमियानी रात) सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, मोबाइल एप्लीकेशन से होने वाले पेमेंट नहीं हो पाएंगे। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें.

BHOPAL-INDORE- असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की पदस्थापना लिस्ट

Posted: 10 Dec 2021 06:13 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर पदस्थ किया है। भोपाल एवं इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद टोटल 42 अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। 

भोपाल इंदौर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर 

श्री अनिल मिश्रा भोपाल 
श्री हरि सिंह रघुवंशी इंदौर 
सुश्री सौम्या जैन इंदौर 
श्री नागेंद्र पटेरिया भोपाल 
श्री बृहस्पति सिंह परिहार इंदौर 
श्री हरीश चंद्र मोटवानी इंदौर 
श्री जयंत सिंह राठौर इंदौर 
श्री सुशील तिवारी भोपाल 
श्री संतोष उपाध्याय इंदौर 
श्री विक्रम सिंह रघुवंशी भोपाल 

श्री बसंत कुमार कौल इंदौर 
श्री संजय सिंह पवार भोपाल 
श्री मनोज कुमार शर्मा भोपाल 
श्री विश्वास बठेले भोपाल 
श्री सुरेश कुमार दामले भोपाल 
श्री निहित उपाध्याय इंदौर 
श्री दिनेश अग्रवाल इंदौर 
श्री अमित कुमार मिश्रा भोपाल 

श्री राकेश कुमार गुप्ता इंदौर 
श्री नागेंद्र सिंह बेस भोपाल 
श्री उमेश कुमार तिवारी भोपाल 
श्री मनोज खत्री भोपाल 
श्रीमती बिट्टू शर्मा भटेले भोपाल 
वीरेंद्र कुमार मिश्रा भोपाल 
श्री गोपाल सिंह चौहान भोपाल 
श्री एसकेएस तोमर इंदौर 
श्री अनिल त्रिपाठी भोपाल 

श्री विनोद पांडे भोपाल 
श्री अजीत सिंह चौहान इंदौर 
श्री अजय वाजपेई इंदौर 
श्री उमाकांत चौधरी 
इंदौर सुश्री पूर्ति तिवारी भोपाल 
श्री माणकमणि कुमावत भोपाल 
सुश्री नंदिनी शर्मा इंदौर 
सुश्री अंतिमा समाधिया भोपाल 
सुश्री निधि सक्सैना भोपाल 

श्री अक्षय चौधरी भोपाल 
श्री राकेश श्रीवास्तव भोपाल 
श्री अजय राणा भोपाल 
श्री शिवपाल कुशवाहा भोपाल 
श्री अजय मिश्रा भोपाल 
श्री मनोज मिश्रा भोपाल
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- पहली पुलिस कमिश्नर टीम घोषित

Posted: 10 Dec 2021 06:01 AM PST

इंदौर
। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने इंदौर महानगर के लिए पहली पुलिस कमिश्नर टीम घोषित कर दी है। इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र भारतीय पुलिस सेवा 2003 बैच बनाए गए हैं। 

इंदौर पुलिस कमिश्नर अधिकारियों की लिस्ट 

इंदौर के DIG मनीष कपूरिया को एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। 
इंदौर (पश्चिम) SP महेश चंद्र जैन को डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर में जोन-3 और जोन-4 उनके जिम्मे होंगे। 
इंदौर (पूर्व) एसपी आशुतोष बागरी को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया है। जोन-2 और इंदौर देहात SP का दायित्व भी उन पर होगा। 

इंदौर SP (मुख्यालय) अरविंद तिवारी को डिप्टी कमिश्नर (मुख्यालय) बनाया गया है। उन पर ट्रैफिक समेत कुछ अन्य दायित्व भी होंगे। 
CSP (आजादनगर, इंदौर) मोती उर रहमान को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोती उर रहमान पर साइबर, डेटा एनालिसिस समेत कुछ अन्य जिम्मेदारियां होंगी।
 इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- पहली पुलिस कमिश्नर टीम की घोषणा

Posted: 10 Dec 2021 05:55 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस कमिश्नर टीम की घोषणा कर दी गई। भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउसकर भारतीय पुलिस सेवा 1997 बनाए गए हैं। 

भोपाल पुलिस कमिश्नर अधिकारियों की लिस्ट 

श्री मकरंद देउसकर पुलिस कमिश्नर 
श्री इरशाद वली एडिशनल पुलिस कमिश्नर 
श्री विजय खत्री डिप्टी पुलिस कमिश्नर भोपाल जोन 3
श्री साईं एस कृष्णा थोटा डिप्टी पुलिस कमिश्नर भोपाल जोन 1 एवं जॉन 2 
श्री अंकित जैसवाल एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर भोपाल जोन 1 
श्री अभिनव विश्वकर्मा असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर जहांगीराबाद नगरीय पुलिस 

बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउसकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री का OSD बनाया गया था। भोपाल के DIG इरशाद वली को एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल (उत्तर) एसपी विजय खत्री को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी है। जोन-4, ट्रैफिक के साथ ही अन्य जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश आबकारी अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट- MP NEWS

Posted: 10 Dec 2021 05:39 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग में जिला आबकारी अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। कैलाश वानखेड़े उप सचिव मध्य प्रदेश शासन के हस्ताक्षर से जारी तबादला सूची में 8 अधिकारियों के नाम है 

एमपी आबकारी अधिकारियों की तबादला सूची 

भीमराव वैद्य टीकमगढ़ से छतरपुर 
सुरेश राजोरे शहडोल से आगर मालवा 
अभिषेक तिवारी उड़नदस्ता सागर से खरगोन 
विकास मंडलोई अनूपपुर से खंडवा 

श्रीमती वंदना पांडे सागर से उड़नदस्ता भोपाल 
अनिल जैन कटनी से ग्वालियर हेड क्वार्टर 
आरपी किरार खंडवा से ग्वालियर हेड क्वार्टर 
मनीष खरे खरगोन से ग्वालियर हेड क्वार्टर 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- महिला डॉक्टर से लूट के मामले में डांस आर्टिस्ट गिरफ्तार

Posted: 10 Dec 2021 05:31 AM PST

भोपाल
। डॉ आभा जिंदल से चेन स्नेचिंग करने के आरोप में पुलिस ने डांस आर्टिस्ट अंकित गुजरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने डॉ आभा के अलावा 8 अन्य वारदातें भी की है। पुलिस को उसके साथियों की तलाश है। 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आभा जिंदल से लूट के मामले में ₹30000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी अंकित को बंगरसिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। लूट की वारदात करने के बाद आरोपी अंकित भोपाल से होशंगाबाद चला गया था और होशंगाबाद से ट्रेन पकड़कर मुंबई, जब वह वापस आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सोशल मीडिया के अनुसार अंकित गुजरे एक डांस आर्टिस्ट है और शादी पार्टियों में भी डांस परफॉर्मेंस करता है। पुलिस ने बताया कि अंकित बैतूल का रहने वाला है। भोपाल में मंडीदीप में रहता है। डॉ आभा जिंदल से लूट के मामले में शिवम सोनी ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस का कहना है कि अंकित में पूछताछ के दौरान बताया कि अन्य वारदातों में आदेश उर्फ अंकित सिसोदिया, नागेश डोगरे, कृष्णा गिरी और अन्य कई लोगों ने उसका साथ दिया है। 

चोरी के मामले में पुलिस ने आदेश उर्फ अंकित सिसोदिया और नागेश डोगरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिवम उर्फ शुभम सोनी और कृष्णा गिरी की तलाश जारी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

SAGAR UNIVERSITY- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए सूचना

Posted: 10 Dec 2021 04:50 AM PST

DHSGSU
- Dr. Harisingh Gour University ने आदेश क्रमांक क्रमांक 146 द्वारा प्रवेश की सूचना जारी की है। यह आदेश नोडल अधिकारी कम्युनिटी कॉलेज द्वारा जारी किया गया है। 

कम्युनिटी कॉलेज, डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 में डिप्लोमा एक वर्षीय एवं सर्टिफिकेट कोर्स (6 माह) में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है। पाठ्यक्रम शुल्क  ₹500 प्रति सेमेस्टर है। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dhsgsu.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए योग्यता - 
विद्यार्थियों को किसी भी विषय में 10+2 (बारहवी) उतीर्ण होना चाहिए। आयु का कोई बंधन नहीं है। विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन की प्रतिलिपि कम्युनिटी कॉलेज कार्यालय, न्यू केमिस्ट्री, कणाद भवन, प्रथम तल में जमा करना अनिवार्य है। 

DHSGSU डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे

1.Diploma in professional office executive
2.Diploma in biopesticide production and management 
3. Diploma in paper and plastic waste recycling and management 
4.Diploma in guidance and counselling
5.Diploma in psychology of Health and well-being 
6. Certificate courses in management and Entrepreneurship
7.Certificate in wheat processing

MP Panchayat Chunav news- सुप्रीम कोर्ट में याचिका स्वीकार

Posted: 10 Dec 2021 07:13 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परिसीमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की याचिका को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के लिए स्वीकार कर दिया गया है। शनिवार दिनांक 11 दिसंबर 2021 को कांग्रेस पार्टी के वकील सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलील प्रस्तुत करेंगे। 

सनद रहे कि मध्यप्रदेश में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने सन 2019-20 में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण करके अधिसूचित कर दिया था। वर्तमान शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पूर्व की कमलनाथ सरकार की अधिसूचना निरस्त किए बिना एक अध्यादेश के माध्यम से नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जिसके अनुसार कमलनाथ सरकार द्वारा निर्धारित किए गए आरक्षण को निष्प्रभावी करते हुए सन 2014 के आरक्षण रोस्टर के आधार पर सन 2021 में चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई। 

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस निर्णय के खिलाफ सबसे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर बेंच और जबलपुर में याचिका दाखिल की परंतु मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी की याचिकाओं को खारिज कर दिया गया। जैसा कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वकील श्री विवेक तंखा ने कहा था, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

RDVV JOB FAIR की घोषणा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Posted: 10 Dec 2021 04:15 AM PST

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश (आरडीवीवी) के कुलपति के आदेश के अनुसार कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 16 व 17 दिसंबर 2021 को किया जा रहा है। यह रोजगार मेला प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। 

मेले के ऑनलाइन पंजीयन के लिए कंपनियों एवं विद्यार्थियों हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। मेले के लिए छात्र-छात्राएं 15 दिसंबर 2021 को प्री प्लेसमेंट प्रशिक्षण प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले का आयोजन विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान (विज्ञान भवन) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में किया जाएगा। 

रोजगार मेले में सभी 12वीं /स्नातक/ स्नातकोत्तर/ डिप्लोमा /शोधार्थी /कार्य में कुशल एवं कौशल युक्त छात्र-छात्राओं द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड रजिस्ट्रेशन लिंक में पंजीयन कर सहभागिता की जा सकती है की जा सकती है। रोजगार  मेले की सहयोगी संस्था मध्य प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (सैडमैप) है। जिसमें कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हो रही हैं। 

गौरतलब है कि यह दसवां निशुल्क रोजगार मेला है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कंपनी एवं विद्यार्थी पंजीयन के लिए डॉक्टर अजय मिश्रा 9300626781, 9425151905 पर संपर्क कर सकते हैं। विज्ञान भवन में छात्र पंजीयन हेतु डॉक्टर मीनल दुबे से संपर्क कर सकते हैं।

MPPBE NEWS- ग्रुप 2, सब ग्रुप 4 के एडमिट कार्ड यहां से DOWNLOAD करें

Posted: 10 Dec 2021 04:10 AM PST

Professional Examination Board, Bhopal द्वारा Exam Admit Card - Group-02 (Sub Group-04) Sahayak Sanparikshak, Kanishth Sahayak, Data Entry Operator and Other Post Recruitment Test - 2020 (Re-Exam) जारी कर दिए गए हैं।

समूह-2 उपसमूह-4 के अन्तर्गत सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 (पुनः परीक्षा) के उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक (Group-02 Sub Group-04 admit card) उपलब्ध करा रहे हैं। 

HOW TO DOWNLOAD MPPEB ADMIT CARD 

सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
होम पेज पर दिए Latest Updates लिंक पर क्लिक करें।
अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन हल करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages