Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


SDM मनीष जैन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त की कार्रवाई - MP NEWS

Posted: 29 Dec 2021 04:51 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी रायसेन जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। रायसेन जिले की गैरतगंज अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन को गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। 

लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने एक छापामार कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनीष जैन को गिरफ्तार किया। एसडीएम ने क्रेशर मालिक तनवर पटेल से क्रेशर की अनुमति के लिए रिश्वत मांगी थी। पटेल ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त को की थी।

पूर्व नियोजित योजना के तहत लोकायुक्त की टीम बुधवार को शाम 4 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां पहले से मौजूद क्रेशर मालिक पटेल रिश्वत के 50,000 रुपये एसडीएम कार्यालय में बाबू को दे रहे थे। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम ने दफ्तर के दरवाजे लगा लिए थे।

कार्यालय के अंदर लोकायुक्त की टीम व एसडीएम जैन सहित उनका स्टाफ बाहर मीडिया व अन्य लोग लोकायुक्त टीम द्वारा दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे थे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- 25 जिलों में बारिश की संभावना

Posted: 29 Dec 2021 04:41 AM PST

भोपाल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक होने की स्थिति में घरों से बाहर निकले। जहां तक संभव हो बस्ती और बाजारों में रहें, खुले मैदानी इलाकों में ना जाए।

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। शाजापुर, आगर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, श्योपुर कला, भोपाल में मौसम वि​भाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 3 दिनों से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। पाकिस्तान में उठा चक्रवात राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश तक आ रहा है। यह हवाएं इतनी शक्तिशाली है कि अरब सागर तक पहुंच रही हैं। अरब सागर की नमी मिलने के कारण बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

गाँव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना- छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू - MP NEWS

Posted: 29 Dec 2021 04:34 AM PST

भोपाल
। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नवीन प्रवेशित छात्राओं के लिए 'गाँव की बेटी' योजना एवं प्रतिभा किरण योजना में आवेदन करने के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

गाँव की बेटी योजना
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई 'गाँव की बेटी' योजना में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 500 रूपए प्रतिमाह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

प्रतिभा किरण योजना
योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य के शहरी क्षेत्र की निवासी मेधावी छात्राएँ, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही हैं और अच्छे अंकों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हुई हैं, ऐसी छात्राओं को प्रतिवर्ष 5 हजार रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

BU BHOPAL- प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, कुलपति से मिलना चाहते थे

Posted: 29 Dec 2021 04:02 AM PST

भोपाल
। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एग्जाम की मांग कर रहे स्टूडेंट्स और प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई के छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी कुलपति से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। 

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एनएसयूआई के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वह कुलपति के सामने अपनी बात रखना चाह रहे थे। कई छात्रों को थाने ले जाया गया। उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। इसी बात पर सभी छात्र भड़क गए।

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि छात्र कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बात पर हल्का बल का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने एनएसयूआई के पांच छात्रों को हिरासत में लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NEWS- उज्जैन में बजरंग दल नेता की सरेबाजार हत्या, चेहरे पर गोली मारी

Posted: 29 Dec 2021 03:18 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बजरंग दल के एक नेता की सरेबाजार हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बिल्कुल सामने से माथे पर गोली मारने की कोशिश की। इस हत्याकांड के बाद बाजार बंद हो गया है। 

घटना उज्जैन के नागदा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक का नाम राकू चौधरी, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल बताया गया है। हत्यारे ने बिल्कुल सामने से माथे पर गोली मारने की कोशिश की। बजरंग दल नेता के चेहरे पर गोली लगी। घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का दावा है कि उन्होंने गोली चलाने वाले को तत्काल हिरासत में ले लिया है। 

दिनदहाड़े बजरंग दल नेता की इस प्रकार से हत्या के बाद इलाके में दहशत और तनाव की स्थिति बन गई। नागदा बाजार बंद हो गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP government jobs- भूतपूर्व सेना अधिकारी के लिए सरकारी नौकरी

Posted: 28 Dec 2021 11:45 PM PST

Madhya Pradesh government jobs for retired Army officers 

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कल्याण संयोजक (ASF) पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 17 जनवरी 2021 है। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का प्रावधान नहीं किया गया है।

शिवपुरी के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (iN) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में एक कल्याण संयोजक (एएसएफ) की आवश्यकता है। इस संबंध में इच्छुक भूतपूर्व कनिष्ठ आयुक्त अधिकारी जिनकी आयु 01 जनवरी 2022 को 55 वर्ष से कम है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। 

इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गुना आकाशवाणी के सामने, माधवराव सिंधिया रोड गुना-473001 को 17 जनवरी 2022 तक स्पीड पोस्ट द्वारा भेज सकते है या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है। डाक में देरी की जिम्मेदारी इस कार्यालय की नहीं होगी।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- पश्चिम बंगाल में मध्यप्रदेश के ठेकेदार का अपहरण, पुलिस मदद को तैयार नहीं

Posted: 28 Dec 2021 11:22 PM PST

भोपाल
। अपहरण जैसे मामलों में पूरे भारत की पुलिस एक दूसरे से समन्वय स्थापित करके पीड़ित की मदद करती है परंतु मध्य प्रदेश के मुरैना पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है। मुरैना के रहने वाले ठेकेदार का पश्चिम बंगाल में अपहरण हो गया है। पुलिस का कहना है कि जहां पर हुआ है वहीं की पुलिस से जाकर मदद मांगो।

मुरैना (जौरा) के रहने वाले ठेकेदार रामदीन की पत्नी शकुंतला ने बताया कि उनका पति इन दिनों चेन्नई में ठेकेदारी कर रहा है। पिछले गुरुवार को मजदूरों को लेने के लिए हावड़ा गए थे। उसी दिन से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अपराधियों ने ठेकेदार को बेरहमी से पीटने के बाद घायल अवस्था में एक खटिया पर बांधकर वीडियो कॉल करके घर वालों को किडनैपिंग की सूचना दी है। 

शकुंतला ने बताया कि वीडियो कॉल आने के तत्काल बाद वह पुलिस के पास मदद मांगने गई थी। पुलिस का कहना है कि जहां अपहरण हुआ है, वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। बहुत निवेदन करने पर पुलिस ने एक आवेदन ले लिया और ठेकेदार की पत्नी को थाने से भगा दिया। देखना यह है कि, मामला सुर्खियों में आ जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस अपने ठेकेदार को मुक्त करा पाती है या नहीं।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- सहायक सचिव पंचायत के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR, गिरफ्तार

Posted: 28 Dec 2021 11:04 PM PST

ग्वालियर
। लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत सहायक सचिव सचिन पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि एक छापामार कार्रवाई के दौरान सचिन पांडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सरपंच रिश्वत दे रहा था, बेटे ने चुपके से लोकायुक्त को बता दिया

घटना मंगलवार रात डबरा में पुट्‌टी गांव के सरपंच के घर की है। चार दिन पहले यह शिकायत सरपंच के पुत्र ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी से की थी। लोकायुक्त ने मंगलवार रात ग्राम पंचायत पुट्‌टी के सहायक सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सचिव सचिन पांडे सात हज़ार रुपए की रिश्वत लेने सरपंच के घर पहुंचा था। तभी लोकायुक्त की टीम ने उसकी कलाई थाम ली। डबरा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुट्टी के सहायक सचिव सचिन पांडे द्वारा सरपंच से पंचायत के निर्माण कार्यों के मस्टर बनाने को लेकर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। 

सरपंच के काफी समझाने के बाद भी सहायक सचिव पांडे मान नहीं रहा था। सरपंच ने जब बात की तो सहायक सचिन ने दो किस्तों में रुपया देने की बात कही। जिसकी पहली किस्त के रूप वह 3 हजार रुपए कुछ दिन पहले ले चुका था।

दूसरी और फाइनल किस्त के 7000 रुपए मंगलवार को देना तय हुआ था। पर सरपंच के बेटे जितेन्द्र बोहरे को यह भ्रष्टाचार मंजूर नहीं था। जिसकी शिकायत जितेंद्र बोहरे ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से 24 दिसंबर को की थी। जिसके बाद आरोपी की बातचीत को बतौर सबूत रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को लोकायुक्त टीम डबरा पहुंच गई और सहायक सचिव का इंतजार करने लगी। सहायक सचिव सचिन पांडे रिश्वत लेने सरपंच के विवेकानंद कॉलोनी स्थित घर पहुंच गया। जैसे ही उसने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेकर रुपए जेब में रखे उसे लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।

भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर सस्पेंड करने के लिए लिखा

- यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त की टीम ने निरीक्षक ब्रजमोहन नरवरिया के नेतृत्व में की है। निरीक्षक नरवरिया का कहना है कि ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सचिन पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही संबंधित विभाग को सस्पेंड करने के लिए लिखा गया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. 

JABALPUR में BSNL कर्मचारियों का अनशन शुरू होते ही मांगे मानी

Posted: 28 Dec 2021 09:33 PM PST

जबलपुर
। प्रबंधन की तानाशाही, कर्मचारी विरोधी नीतियाें के खिलाफ बीएसएनएल कर्मियों ने आमरण अनशन शुरू किया। लेकिन अनशन दिन भर चल पाता उसके पहले ही बीएसएनएल प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगें मान ली और अनशन स्थगित कर दिया गया।

बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन के जिला सचिव राघवेंद्र अरजरिया ने बताया कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ व अन्य मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे थे। अनशन शुरू होते ही बीएसएनएल प्रबंधन ने यूनियन पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुला लिया। चर्चा के दौरान संचार सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने, हटाए गए ठेका मजदूराें को वापस लेने, बीएसएनएल की सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर लगाने, भ्रष्टाचार की जांच कराने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गई। इसी के साथ मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद अनशन स्थगित कर दिया गया। यदि मांगें नहीं मानी गई तो 10 जनवरी से फिर अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष लखन पटेल आदि मौजूद रहे।

जागरूक अधिकारी कर्मचारी समिति का किया विस्तार

मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष राबर्ट मार्टिन ने जारी बयान में बताया कि समिति का विस्तार करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुनील झारिया, स्टेनली, नाबर्ट एवं उमेश ठाकुर की अनुशंसा पर शिक्षक अफरोज खान को बरगी ब्लॉक का सचिव, देवेंद्र पटेल, रमाकांत चौकसे, मनोज साहू को बरगी ब्लाक का सह सचिव नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि समिति कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर मीनू कांत शर्मा, दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास्तव, रऊफ खान, नीरज मरावी, विष्णु राय, मान सिंह आर्मो आदि मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages