सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 13, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


इश्क में धोखे पर इंजीनियर युवती ने दी जान

Posted: 13 Dec 2021 03:44 AM PST


लखनऊ इंजीनियर युवती ने  दोस्त  के घर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहन ने आरोपित दोस्त   दीपक  के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि युवक परेशान करता था। हालांकि पुलिस खुदकुशी की वजह इश्क में धोखा बता रही है। इंस्पेक्टर ताजगंज  ने बताया कि मेट्रो में तैनात क्वालिटी इंजीनियर युवती ने खुदकुशी की थी। युवती आगरा की ही निवासी थी। उसकी दोस्ती मेट्रो में ही तैनात सहकर्मी दीपक  से थी। दीपक मूलत: गोपालगंज बिहार  का निवासी है। दस माह पहले उसकी पहचान युवती से हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दीपक शातिर है। उसने युवती को अपने जाल में फंसाया। उससे शादी का वादा किया। छह दिसंबर को दीपक की बिहार में शादी तय हो गई। यह जानकारी युवती को हो गई थी। सात दिसंबर को युवती ने दीपक को फोन किया। उससे मिलने को कहा। वह उसके घर आई। रात को दोनों ने खाना खाया। दीपक ने शराब भी पी। सुबह दीपक नौकरी पर चला गया। युवती उसी के कमरे पर रुकी रही। उसे फोन किया। बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। वह चाय के लिए दूध भिजवा दे। दीपक ने घर के सामने दुकानदार को फोन किया। वह दूध देने घर पहुंचा। युवती दरवाजे तक चलकर नहीं आ पाई। रास्ते में ही गिर पड़ी। दुकानदार ने यह जानकारी दीपक को दी। वह घर आया युवती को शमसाबाद मार्ग स्थित  नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजनों को सूचित किया गया। वे हॉस्पिटल आ गए। दीपक  को आरोपित करने लगे। कहने लगे कि उसने ही बेटी को कुछ दिया है। इलाज के लिए युवती को दूसरे नर्सिंग होम में रेफर किया गया। दस दिसंबर को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा। उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपक  के घर फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की गई थी। मौके पर एक डिब्बी मिली। जिसमें सल्फास की दो गोलियां मिलीं। शेष गोलियां गायब थीं। आशंका यही है कि युवती ने खुदकुशी के लिए सल्फास का सेवन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अस्पष्ट आई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जहर से मौत के मामले में जहर का पता विसरा जांच में ही चलता है। विसरा की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।युवती की बहन ने जो तहरीर दी उसमें यह आरोप लगाया है कि दीपक उनकी बहन को परेशान किया करता था। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार दीपक ने यह बात युवती से छिपाई थी कि घरवाले उसके लिए लड़की देख रहे हैं। वह वहीं शादी करेगा जहां घरवाले कहेंगे। दस माह तक वह युवती को गुमराह करता रहा। प्यार का नाटक करता रहा। जब उसकी शादी तय होने वाली थी तो उसका व्यवहार बदल गया। वह युवती से अभद्रता करने लगे। ताकि वह उससे दूरी बना लें। 

प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़ काशी विश्वनाथ मंदिर संवारने वालों श्रमिकों को धन्यवाद कहा,साथ खाना भी खाया

Posted: 13 Dec 2021 03:01 AM PST

 


 वाराणसी आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के नए परिसर का लोकार्पण किया। इससे पहले यहां नया नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी अचानक कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों से मिलने पहुंच गए। इनकी संख्या 50 से ज्यादा थी। सभी नए परिसर की सीढ़ियों पर बैठे थे। प्रधानमंत्री मोदी वहां पहुंचे और करीब 10 मिनट तक उन पर फूल बरसाते रहे।प्रधानमंत्री उनके साथ सीढ़ी पर ही बैठ गए।प्रधानमंत्री काफी देर तक श्रमिकों से बातचीत करते रहे। प्रधानमंत्री ने मजदूरों से विश्वनाथ धाम के निर्माण से जुड़े उनके अनुभव पूछे। इसके बाद उन्होंने बाबा का जयकारा लगाते हुए सभी के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर मजदूर काफी खुश दिखे।  प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के साथ भोजन भी किया। प्रधानमंत्री ने सभी से बातचीत भी की। उनसे हाल-चाल पूछा और निर्माण कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया

पीएम मोदी गंगा के बीच खड़े होकर सूर्य उपासना कर रहे,जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे

Posted: 12 Dec 2021 11:10 PM PST

 


वाराणसी आज सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए परिसर का लोकार्पण होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस के लिए काशी पहुंचे हैं।

यह उनका संसदीय क्षेत्र भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने ग्यारह बजे यहां पहुंचे। सवा ग्यारह बजे उन्होंने काल भैरव मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे पैदल ही खिड़किया घाट तक गए।

यहां से प्रधानमंत्री मोदी क्रूज में बैठकर वे ललिता घाट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में उतरकर सूर्य उपासना की। वे कुछ देर में प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे, जिसमें मोदी गंगाजल से बाबा का अभिषेक करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

बैठी रह गई दुल्हन, दूल्हा गहने लेकर हो गया फरार

Posted: 12 Dec 2021 10:46 PM PST


लखनऊ मिर्जापुर जिले में कटरा कोतवाली इलाके के इमलहा रोड पर  शनिवार रात हुई शादी में वधु पक्ष पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विवाह समारोह में सिंदूरदान के बाद दूल्हा बाइक की डिमांड करने लगा और इसी दौरान दुल्हन के परिवार की तरफ से मंडप पर चढ़ाए गए जेवर लेकर फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनभद्र जिले के चुर्क क्षेत्र से शनिवार शाम यहां कोतवाली इलाके में बारात आई।पूरे धूम-धाम के साथ वर पक्ष का द्वारचार हुआ। इसके बाद दूल्हे को मंडप पर ले जाया गया जहां सिंदूरदान जैसे वैवाहिक कार्यक्रम पूरे वैदिक रीति से संपन्न हुए।इसी दौरान  दूल्हे ने बाइक की मांग कर दी। इस तरह अचानक बाइक की मांग से वधुपक्ष सकते में आ गया।उन्होंने लड़के और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की। हालांकि लड़का बाइक की मांग से डिगने को तैयार नहीं था ।ऐसे में माहौल गर्म होता गया।दुल्हन की चाची ने बताया कि माहौल खराब होता देख मैं लड़की मंडप से उठाकर धर्मशाला के एक कमरे में लेकर चली गई। मैंने सोचा था कि सब बात ठीक हो जाएगी तो वापस मंडप लेकर आ जाऊंगी। इस बीच दूल्हा और उसके परिवार के लोग मंडप पर चढ़ा सोना लेकर वहां से उठ गए। हमने सोचा कि वे लोग कहीं आस-पास ही होंगे लेकिन काफी ढूंढने पर भी उनका पता नहीं चला। वह कहती हैं मेरी लड़की कमरे में ही बैठकर इंतजार करती रह गई और दूल्हा उसके जेवर लेकर फरार हो गया।दुल्हन की चाची ने बताया कि उन लोगों ने वर पक्ष को काफी ढूंढा और आखिर में थक-हार कर कटकरा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दुल्हे का पता लगाने की गुहार लगाई है।

ऑनलाइन शराब बिक्री के नाम पर ठगी

Posted: 12 Dec 2021 09:54 PM PST


लखनऊ साइबर ठगों ने लॉकडाउन लगने का डर दिखाकर एक बार फिर ऑन लाइन शराब बिक्री करने के प्रचार सोशल मीडिया पर देकर ठगी शुरू कर दी है। जैसे ही लोग अपने ऑर्डर को देने के लिए उनका क्यू आर कोड स्कैन कर रहे, उनका खाता खाली हो रहा है। इस तरह की अचानक ठगी की घटनाएं बढ़ने पर यूपी पुलिस ने एडवाइजरी जारी किए।किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग एप या वेबसाइट के जरिए कोई सामान खरीदने से पहले सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि साइबर ठगों ने इन्हीं माध्यमों को फायदा उठाते हुए ठगी शुरू कर दी है। पिछले दिनों शराब की होम डिलीवरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यह लोग शराब की डिलीवरी करने के नाम पर लोगों को एक क्यूआर कोड भेजते थे और जैसे ही खरीदार उस कोड का इस्तेमाल करता था उसके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, काशी विश्वनाथ मंदिर का करेंगे लोकार्पण

Posted: 12 Dec 2021 09:35 PM PST


वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।। वे अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का खास ध्यान रखा गया है। प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में इसे विकसित किया गया है।प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काल भैरव मंदिर मे करीब दोपहर 12 बजे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब दोपहर 1 बजे पूजा करेंगे। वे करीब करीब दोपहर 1:20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे इसके बाद देश भर से आए हुए 2500 संतो-महंतों, धर्माचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित करेंगे। करीब शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिन के वाराणसी दौरे में बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।

दोपहर में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद BLW गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री का 2 घंटे का समय रिजर्व रखा गया है। शाम के समय वह संत रविदास घाट से एक बार फिर गंगा में नौकायन करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री काशी आए हुए देश भर के मुख्यमंत्रियों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वापस संत रविदास घाट आएंगे और रात 9:15 बजे के लगभग BLW स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम के लिए चले जाएंगे।

Post Bottom Ad

Pages