प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- NTSE : 16 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर तक, देखें निर्देश व विज्ञप्ति
- #UpBasicTeacherTransfer_Promotion के जरिए बेसिक शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर ट्विटर पर छेड़ी मुहिम
- 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्यों?
- UPTET : 23 जनवरी को यूपीटीईटी कराने की तैयारी, भेजा प्रस्ताव, अच्छी ख्याति के स्कूल कालेज ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
- CTET Exam Admit Card : सीटीईटी के अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर सुधार को 13 दिसंबर तक मौका- CBSE
| Posted: 12 Dec 2021 06:11 PM PST NTSE : 16 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर तक, देखें निर्देश व विज्ञप्ति प्रयागराज। :अगले महीने 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.entdata.co.in पर 24 दिसंबर तक किया जा सकता है।निदेशक मनोविज्ञान शाला ऊषा चन्द्रा के अनुसार इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 🔵 विज्ञप्ति 👇 एससी/एसटी को 30 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का निर्गत होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 11वीं और 12वीं में प्रतिमाह 1250 रुपये, स्नातक व परास्नातक में दो हजार रुपये प्रतिमाह और पीएचडी करने वालों को यूजीसी के मानक के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। 🔵 जरूरी निर्देश 👇 |
| Posted: 12 Dec 2021 06:01 PM PST #UpBasicTeacherTransfer_Promotion के जरिए बेसिक शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण के मुद्दे पर ट्विटर पर छेड़ी मुहिम प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण की मांगे न पूरी किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों ने #UpBasicTeacherTransfer_Promotion हैशटैग के साथ ट्विटर पर मुहिम छेड़ दी है। रविवार को हजारों शिक्षकों ने ट्वीट किया। शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रमोशन, जिले के भीतर और बाहर स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बनने के बाद से लगातार बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रमोशन और स्थानांतरण को लेकर बयान तो दिए लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका। पहली बार हो रहा है कि सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बीत गया और बेसिक स्कूलों में एक भी पदोन्नति नहीं हो सकी। शिक्षकों को इंचार्ज बनाकर उनसे प्रधानाध्यापकों के कार्य लिए जा रहे जिसके लिए न उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन दिया जा रहा न ही प्रमोशन किया जा रहा जबकि पूरे प्रदेश में हजारों पद खाली हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिले के अंदर स्थानान्तरण न होने के कारण शिक्षकों को अपने ही जिले में प्रतिदिन 100 से 150 किमी की यात्रा करके स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। आकांक्षी जनपदों से भी किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया गया है। शिक्षकों की मांग है कि इन जनपदों के शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय न करे। |
| 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्यों? Posted: 12 Dec 2021 05:35 PM PST 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्यों? बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी वार्षिक अवकाश तालिका में शीतकालीन अवकाश के विषय में आदेश जारी जारी किया था। जिसमें शीतकालीन अवकाश अंतर्गत परिषदीय विद्यालय 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि इन 15 दिन की छुट्टियों के बीच में शिक्षकों को प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसको लेकर शिक्षक संघों ने विरोध शुरू कर दिया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, उप्र द्वारा 6 जनवरी 2021 को जारी अवकाश तालिका में 31 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 👇 देखें पूरा आदेश क्लिक करके 👇 |
| Posted: 12 Dec 2021 04:36 PM PST UPTET : 23 जनवरी को यूपीटीईटी कराने की तैयारी, भेजा प्रस्ताव, अच्छी ख्याति के स्कूल कालेज ही बनेंगे परीक्षा केंद्र पेपर लीक के कारण 28 नवंबर को निरस्त हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) अब 23 जनवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसी के साथ दिसंबर में यूपीटीईटी कराने की अटकलें भी समाप्त हो चुकी हैं। सरकार ने एक महीने में परीक्षा कराने की बात कही थी। लेकिन प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट (उत्तरपत्रक) छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस तय करने और केंद्रों की दोबारा जांच कराने में वक्त लगेगा। उसके बाद अभ्यर्थियों को नये सिरे से प्रवेश पत्र भी भेजा जाना है। परीक्षा नियामक की ओर से जो तिथि तय की गई, उस पर सरकार की मुहर लगनी तय मानी जा रही है क्योंकि परीक्षा जल्द से जल्द कराने पर जोर है। 15 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे टीईटी के केंद्र टीईटी केंद्रों के परीक्षण और पुनर्निर्धारण के बाद केंद्रों की संख्या में 15 प्रतिशत तक कमी होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने डीएम को निर्देशित किया है कि वह अपने स्तर से केंद्रों का परीक्षण करा लें। अच्छी ख्याति के स्कूलों को ही केंद्र बनाया जाए। 28 नवंबर की परीक्षा के लिए जो केंद्र बनाए गए थे, उनमें काफी संख्या में वित्तविहीन स्कूलों को जिम्मेदारी दे दी गई थी। प्रयागराज समेत तकरीबन एक दर्जन ऐसे जिले हैं जहां अनावश्यक केंद्र बनाए गए थे। ऐसे स्कूलों को केंद्र बना दिया गया था जहां 500 परीक्षार्थियों को भी बैठाने का इंतजाम नहीं, इसके कारण भी केंद्रों की संख्या बढ़ गई थी। वहीं कुछ बड़े स्कूलों में कम परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। यही कारण था कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 2554 केंद्र बनाए गए थे। अब नये सिरे से केंद्रों के निर्धारण में डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय और दूसरे बोर्ड के अच्छे स्कूलों को भी शामिल करने पर केंद्रों की संख्या 15 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है। |
| CTET Exam Admit Card : सीटीईटी के अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर सुधार को 13 दिसंबर तक मौका- CBSE Posted: 12 Dec 2021 05:23 PM PST CTET Exam Admit Card : सीटीईटी के अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर सुधार को 13 दिसंबर तक मौका- CBSE CTET Exam Admit Card 2021 : सीबीएसई की ओर से 16 दिसंबर से शुरू हो रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन करने वाले बहुत से अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी फोटो और हस्ताक्षर में करेक्शन नहीं किया। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 13 दिसंबर 2021 तक फोटो व हस्ताक्षर करेक्शन का मौका दिया है। इससे पहले सीटीईटी परीक्षा आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2021 थी। सीटीईटी यूनिट ने कई अभ्यर्थियों की फोटो और हस्ताक्षर रिजेक्ट कर दिए थे क्योंकि उन्होंने सही फॉर्मेट में नहीं अपलोड किया था। ऐसे अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने मैसेज भेजकर सूचित किया था। लेकिन अभी भी कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी सही फोटो नहीं अपलोड की। ऐसे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोक दिए गए हैं। यदि आपका एडमिट कार्ड अभी तक नहीं मिला तो अपनी फोटो व हस्ताक्षर करेक्शन का काम पूरा कर सकते हैं। सीबीएसई के अनुसार, इन अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने अब 13 दिसंबर 2021 तक का मौका दिया है। यदि अभ्यर्थी जरूरी करेक्शन पूरा नहीं कर पाते तो किसी भी हाल में उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। सीबीएसई के अनुसार, सीटीईटी की फीस जमा कराने वाले अभ्यर्थियों जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होनी है, उनके एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसी बीच सीबीएसई ने बाकी सभी अभ्यर्थियों के सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड दो चरणों में जारी किए जाएंगे। पहले चरण में प्री-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा की सिटी, डेट आदि की सूचना होगी। वहीं दूसरे चरण में मेन एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट से दो दिन पूर्व जारी किया जाएगा। मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा का शहर और शिफ्ट की जानकारी होगी। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |