दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- बिहार गौरव’ सम्मान से सम्मानित किये गए अभिनेत्री जाहिदा के पुत्र निलेश नंदन सहाय
- मुख्यमंत्री ने ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास
- बलिदान
- प्रतिशोध
- मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी -- गीता-जयन्ती की शुभेच्छाएँ
- ढूंढना नहीं कोई बहाना
| बिहार गौरव’ सम्मान से सम्मानित किये गए अभिनेत्री जाहिदा के पुत्र निलेश नंदन सहाय Posted: 15 Dec 2021 10:13 PM PST बिहार गौरव' सम्मान से सम्मानित किये गए अभिनेत्री जाहिदा के पुत्र निलेश नंदन सहाय-कालिदास रंगालय को NSD का क्षेत्रीय थिएटर ट्रेनिंग स्कूल बनाया जाय- एन.एन.सहाय -फिल्म निर्माण कर बिहारी कलाकारों को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगे निर्देशक निलेश नंदन सहाय संस्कृति और पुरातात्विक धरोहरों से समृद्ध राजगीर की वादियों के साथ ही मुंगेर, जमुई, नवादा, भागलपुर समेत बक्सर, बाल्मीकि नगर और तिलौथू की पहाडियों और घने वनों मे फिल्म सिटी निर्माण की अपार संभावनाएं हैं जो लाखों लोगों को रोजगार देने वाला हब बन कर बिहार के नव निर्माण के नीतीश कुमार के सपने को पंख दे सकता है. उक्त बातें मशहूर अदाकारा नरगिस की भतीजी फिल्म अभिनेत्री जाहिदा के सुपुत्र और ख्यातिलब्ध समाजसेवी स्वर्गीय रविनंदन सहाय के अनुज फिल्म निर्माता-निर्देशक निलेश नंदन ने कही. शुरू मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और बिहार आर्ट थिएटर के सौजन्य से स्थानीय "सहाय सदन" मे संपन्न कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने नीलेश नंदन सहाय को प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर "बिहार गौरव" से सम्मानित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातेँ करेंगे और बिहार मे बड़े पैमाने पर फिल्म सिटी निर्माण के लिए सरकार कार्ययोजना बनाएगी. उनका कहना था कि बड़े बड़े पुल पुलिया और मेट्रो रेल के विकास के साथ ही राजगीर, नालंदा, विक्रमशिला, दरभंगा और अब बाल्मीकि नगर को बड़े पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किए जाने की योजना धरातल पर आ चुकी है जिससे बिहार मे फिल्म निर्माण की सम्भावनायें बढ़ती जा रही हैं. दोपहर मोटर साइकिल जुलूस के साथ सहाय सदन पहुंचे निलेश नंदन सहाय ने नीतीश सरकार से मिले संकेतों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में फिल्म सिटी के निर्माण का सपना अब कुछ कदमों की बात नजर आ रही है. इसके लिए जल्दी ही बिहार के रंगकर्मियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे ताकि बिहार को फिल्म प्रस्तुतीकरण और पर्यटन का विशाल हब बनाने की कार्ययोजना को गति मिले . प्रारम्भ मे वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार अनुपम ने स्वागत करते हुए बिहार के रंगकर्मियों की दुर्दशा का जिक्र किया और कहा कि फिल्म उद्योग के विकास के लिए एक स्वतंत्र मंत्रालय होना चाहिए, क्योंकि यह विषय बिहार की अर्थ व्यवस्था को नयी ऊचाईयों पर ले जाने वाला है और रोजगार की अपार संभावनाएं भी बनेंगी क्योंकि पर्यटन क्षेत्रों का विकास भी फिल्म सिटी की स्थापना से ही जुड़ा हुआ है. वहीं प्रो. निर्मल श्रीवास्तव ने सभा की अध्यक्षता करते हुए नीलेश नंदन को बिहार पुत्र बताया और उनसे आग्रह किया कि अब पटना मे रह कर वे बिहारी प्रतिभाओं को फिल्मी मंच तक पहुंचाने का कार्य करें. नीलेश नंदन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार पब्लिक प्राइवेट मोड पर फिल्म सिटी के निर्माण के लिए पहल करे तो हज़ारों युवा युवतियों के लिए बिहार में रोजगार का अवसर का इन्तेजाम हो सकता है. जिसके लिए पटना के रंगमंचीय गतिविधि का हब कहलाने वाले कालिदास रंगालय और प्रेमचंद रंगशाला को थिएटर ट्रेनिंग स्कूल के रूप मे एन एस डी का क्षेत्रीय केंद्र बनाये जाने की जरूरत है. बिहार में फिल्म निर्माण के विभिन्न तकनीकी स्टूडियो स्थापित हो जाएं तो मुंबई और साउथ के फिल्म स्टूडियो में बनने वाली फ़िल्में बिहार मे बनने लगेगी और बिहारी प्रतिभाओं को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा. मालूम हो कि निलेश नंदन सहाय स्थापित निर्देशक-निर्माता हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा ऐड फ़िल्मों मे 100 से अधिक बिहारी प्रतिभाओं को आगे बढ़ा चुके हैं. बतातें चलें कि संविधान सभा के सदस्य और बाद मे मुजफ्फर पुर के लोकसभा सांसद स्वर्गीय श्याम नंदन सहाय के ये पोते हैं नीलेश नंदन सहाय के सहयोगी नयन कुमार ने बिहार मे नैशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का केंद्र खोले जाने की वकालत की. धन्यवाद ज्ञापन सुजीत वर्मा ने किया. मौके पर फिल्म अभिनेता रमेश सिंह, मधुकांत श्रीवास्तव के साथ अमिताभ वर्मा, शालिनी सिन्हा, डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मनोज, अरुण कर्ण, अपलेन्द्र अप्पू, आशुतोष नारायण सिन्हा आदि उपस्थित थे. हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Dec 2021 10:10 PM PST मुख्यमंत्री ने ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बी0एस0पी0एच0सी0एल0 कॉलोनी स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं षिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 12,657 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट प्री-पेड मीटर की राज्यव्यापी योजना के कार्यान्वयन की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऊर्जा विभाग को धन्यवाद देता हूं। आज ऊर्जा प्रक्षेत्र की कुल 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। इसमें 725.26 करोड़ रुपये की योजना का उद्घाटन किया गया है, जबकि 2726.85 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज वितरण कंपनियों के अधीन कुल 325 करोड़ रुपये लागत की 48 विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन एवं षिलान्यास किया गया है। 874 करोड़ रूपये की लागत से कुल 7 ग्रिड सब स्टेशन से वितरण प्रणाली तक ट्रांसमिशन लाइन तथा 817.35 करोड़ रूपये लागत की बक्सर ताप विद्युत प्रतिष्ठान से विद्युत निकासी हेतु संचरण लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया है, यह काफी अच्छा बना है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। ऊर्जा विभाग की सहमति से इस ऑडिटोरियम का उपयोग दूसरे लोग भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में काफी काम हो रहे हंै। पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी? वर्ष 2005 में बिहार में मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी। आज बिहार में 6,627 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। हमने हर घर बिजली पहुंचा दी है। हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2018 तक निर्धारित किया गया था, जिसे दो माह पूर्व ही अक्टूबर 2018 में ही पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली की जरुरत और ज्यादा बढ़ रही है। उसके लिए हमलोग बिजली की आपूर्ति की सारी व्यवस्था कर रहे हैं। पावर प्लांट से लोगों के घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कई चरणों में काम करना पड़ता है, जिसे ऊर्जा विभाग बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर रहा है। बिहार पहला राज्य है जहां सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 19 किलोवाट भार क्षमता तक के विद्युत कनेक्शन, सुविधा एप्प के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहे हंै। 200 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बिहार में लगने जा रहा है। जमुई और बांका में 100-100 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयत्र पर काम शुरु होगा। सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड संयंत्र लगाने जा रहा है। इस पर 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जा रहा है। वर्ष 2019 से बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरु हो चुका है। पहली बार बिहार में ऐसा हो रहा है। यह हमलोगों का कंसेप्ट है। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार के पैसे से ही इस काम को पूरा किया जाय। बिहार में हर घर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जायेगा। विद्युत विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि पांच चरणों में मार्च 2025 तक हर घर तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिया जायेगा। मेरी इच्छा है कि इसे निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिजली बिल को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आती थीं। हमने इसको लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में शामिल किया ताकि लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके। स्मार्ट प्री-पेड मीटर से बिजली का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। बिजली के उपभोक्ताओं को भी इससे फायदा होगा। इससे सबको लाभ होगा। लोग जितनी बिजली की खपत करेंगे, उन्हें उतने का ही बिजली बिल देना पड़ेगा। बिजली के उपभोक्ताओं को राज्य सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देती है। खरीद से कम दर पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग करते रहते हैं। मुफ्त में बिजली देने की भावना गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पिछड़ा राज्य होकर भी लोगों के हित में सड़क निर्माण से लेकर हर घर तक बिजली पहुॅचाने के साथ-साथ अन्य विकास के कार्य भी तेजी से किये गये हंै। बिहार में सड़क और बिजली के क्षेत्र में काफी काम हुये हंै। बिहार को अब निजी क्षेत्र से बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी। अब बिहार को जितनी बिजली की जरुरत होगी वह केंद्र सरकार के माध्यम से ही मिल जायेगी। इसके लिए मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली के जर्जर तारों को बदल दिया गया है। कोरोना के दौर में भी ऊर्जा विभाग ने काफी मेहनत से काम किया है। लोगों की बिजली की जरुरत को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता है। बिजली विभाग के इंजीनियरों को हम बधाई देते हैं। आप लोगों के अच्छा काम करने से हमें प्रसन्नता होती है। उन्होंने मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि बिजली की गड़बड़ियों की सूचना को प्रकाशित करने के साथ ही ऊर्जा विभाग को जरुर दीजिएगा ताकि उसमें सुधार किया जा सके। ऊर्जा विभाग भी कार्यों पर बारीकी से नजर रखें। कार्यक्रम को ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं ऊर्जा विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ऊर्जा ऑडिटोरियम परिसर का भ्रमण किया और परिसर में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ऊर्जा ऑडिटोरियम का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और ऊर्जा ऑडिटोरियम का मुआयना भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत ऊर्जा विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट प्री-पेड मीटर योजना पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पीरपैंती के विधायक श्री ललन पासवान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, एन0बी0पी0डी0सी0एल0 के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार पुडुकलकट्टी, एस0बी0पी0डी0सी0एल0 के प्रबंध निदेशक श्री संजीवन सिन्हा, बिहार स्टेट हाइड्रो इलेक्ट्रिक लिमिटेड के प्रबंध निदेषक एवं ब्रेडा के निदेशक श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसदगण, विधायकगण, विधानपार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारीगण, वरीय अभियंतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विद्युत भवन जाकर आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आर्ट गैलरी में विभिन्न कलाकारों की लगायी गयी कलाकृतियों का अवलोकन किया और उसकी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने स्टील आर्ट, क्राफ्ट आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, क्ले मॉडलिंग, स्क्रीन पेंटिंग आदि का भी अवलोकन किया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Dec 2021 09:54 PM PST बलिदान है आजादी का मतलब देश प्रेम वो मतवाले लहू बहाया जिन वीरों ने बलिदानी वो दीवाने मातृभूमि पर मिटने वाले डटकर लोहा लेते थे देश भक्ति में ऐसे झूले फांसी तक चढ़ लेते थे जलियांवाला बाग साक्षी अमर कथा उन वीरों की वंदे मातरम कह गए जो वीर गाथा उन रणधीरों की ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर जय हिंद का नारा था वतन परस्तों को अपना देश बड़ा ही प्यारा था अमर सपूत भारत माता के जोश जज्बा से पूरे भरपूर जांबाजो का भाल चमकता चेहरे पर था जोशीला नूर आजादी की जंग में जब उठ रही चिंगारी थी एक अकेली नारी भी सौ सौ पे पड़ती भारी थी राष्ट्रधारा में कीर्तिमान बस देशप्रेमी गण सकता है बलिदानों के पावन पथ पर बस देशभक्त बढ़ सकता है क्या है आजादी का मतलब जन मन को ये भान रहे झंडा ऊंचा रहे हमारा ऊंची सदा तिरंगा शान रहे रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थानहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 15 Dec 2021 09:29 PM PST प्रतिशोध की उठती ज्वाला जब अंगारे जलते हैं सर पर कफ़न बांधे वीर लड़ने समर निकलते हैं जब बदले की भावना अंतर्मन में लग जाती है तन बदन में आग लगे भृकुटियां तन जाती है तीखे बाण चले वाणी के नैनों से ज्वाला दहके प्रतिशोध की अग्नि में बोलो चमन कहां महके अभिमन्यु वीरगति सुन अर्जुन विकल हो गया महारथियों से भिड़ा धुरंधर अश्वत्थामा सो गया हर युग में हर काल में अन्याय जहां कहीं होता है तूफां से टक्कर लेने को प्रतिशोध का बीज बोता है हिम्मत हौसला हथियार बने शत्रु से टकरा जाते विजय मिलती वीरों को बैरियों को पछाड़ जाते प्रतिशोध की भावना सदा देती युद्ध कौ न्योता है बदले की आग में नर जाने क्या-क्या खोता है रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थानहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी -- गीता-जयन्ती की शुभेच्छाएँ Posted: 15 Dec 2021 09:23 PM PST
|
| Posted: 15 Dec 2021 09:19 PM PST ढूंढना नहीं कोई बहाना सत्ता की चाहत में तू मर्यादा भूल न जानामन कभी निरंकुश हो तो अंकुश देकर समझाना। राजनीति के महाकाश में है तुम्हें पंख फैलाना पर याद रहे भूल से भी मुस्काना भूल न जाना।। ढूंढना न कोई बहाना राजनीति का ताना-बाना, माना बना देता दीवाना शून्य विश्व में आना-जाना, सागर में डुबकी है लगाना चित्त स्थिर गर न रहा तो कठिन होगा चुन मोती लाना।। ढूंढना न कोई बहाना आग से खेलना राजनीति है, फूंक फूंक कदम बढ़ाना बहुत दूर जाना है तुमको पथ से नहीं विचलना। सजग,सचेत,सरल रहना चूके न "विवेक" निशाना पर याद रहे भूल से भी मुस्काना भूल न जाना।। ढूंढना न कोई बहाना पर याद रहे भूल से भी मुस्काना भूल न जाना। ढूंढना नहीं कोई बहाना।। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |