ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 16, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Chandan News: स्वर्गीय विष्णु लाल क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का तीसरा दिन 102 रन से जीत दर्ज

Posted: 15 Dec 2021 09:34 PM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एम एम के जी उच्च विद्यालय, चांदन के मैदान में चल रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट के दूसरे सीजन का मुकाबला  15 दिसंबर बुधवार को बिरनिया लायन के साथ उत्तरी कसावसीला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। उत्तरी कसाब वसीला टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। जिसमें उत्तरी कसवा वसीला ने 215 बनाए। उत्तरी कसाब वसीला के  19.5 गेंदों में 215 रन की मदद से बिरनिया लायन को 216 रनों का लक्ष्य दिया गया। जिसके जवाबी पारी में बिरनिया लायन की टीम ने 13.1ओवरों में 112 रन पर ही ऑल आउट 

हो गई।इस तरह उत्तरी कसवा वसीला के अंकित कुमार 44 गेंद में 89 रन बनाया और मैन ऑफ द मैच घोषित हुआ जिसे ए पी जे कोचिंग एवं समाज सेवी गोविंद दास की तरफ से दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बीएल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक ओम प्रकाश बर्नवाल अध्यक्ष अनिल मंडल नंदकिशोर बरनवाल हेमंत दुबे रंजन बरनवाल अवधेश वर्मा सरफुद्दीन अंसारी दिलीप शर्मा विक्रम दुबे यासीन अंसारी। कॉमेंटेटर  हेमंत बेसरा अभिनव तिवारी  भरत पासवान जय कांत राय के साथ अनेकों सदस्य उपस्थित थे। स्कोरर में नंदन वर्मा के साथ दे रहे थे हिमांशु वर्णवाल, तथा निर्णायक के भुमिका में तोसीम शेख  के साथ अमिनव थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: क्लीज प्रतियोगिता में प्रज्वल कुमार ने मारी बाजी

Posted: 15 Dec 2021 09:31 PM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विधालय चांदन परिसर  में बुधवार 15 दिसंबर को विभागीय निर्देशानुसार साइंस एग्जिबिशन व क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित दोनों प्रतियोगिता में चांदन के अष्टम वर्ग के छात्र प्रज्वल कुमार पिता राजेश कुमार पांडेय ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन 

किया। गौरवान्वित महसूस किया, जिसे लेकर दोनों प्रतियोगिता के बाजीगर प्रज्वल कुमार को विद्यालय की ओर से चयन किया गया। इस प्रतियोगिता प्रदर्शनी में उसका विषय सेव वाटर रखा गया था। प्रतियोगिता में विधालय परिवार की और प्रज्वल कुमार को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक के साथ-साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Dumka News: मसलिया के बसकीडीह के दुबे मंदिर में प्रधानमंत्री का प्राकृतिक खेती पर लाइव प्रोग्राम में जुड़ेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Posted: 15 Dec 2021 07:28 AM PST

ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत स्थित आस्ताजोड़ा बाबा दुबे मंदिर प्रांगण में गुरुवार को प्रातः 11 बजे पूर्वाह्न से दोपहर 1 बजे अपराह्न तक प्राकृतिक खेती पर माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्घोष को सुनने को लेकर मसलिया पश्चिमी मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पश्चिमी नरेश चंद्र मंडल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बैठक में अधिक से अधिक किसान भाइयों के साथ ससमय आयोजन स्थल पहुंचने का आग्रह किया है। इसकी जानकारी स्वयं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल ने दी है

Pathargama News: एक दिवसीय पोषण ट्रैकर एप प्रशिक्षण संपन्न

Posted: 15 Dec 2021 06:55 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में सेक्टर एक एवं दो तथा सेक्टर चार के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के सेविकाओं को एक दिवसीय पोषण ट्रैकर एप प्रशिक्षण दिया गया| प्रशिक्षण कार्य विभागीय पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी एवं प्रीति कुमारी के द्वारा किया गया| प्रशिक्षण के दौरान स्मार्टफोन के प्ले ऐप स्टोर से पोषण ट्रैकर एप डाउनलोड करने का तरीका को विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं सभी को निर्देश दिया गया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले सभी लाभुक बच्चों का अंतरा दर्ज एवं आधार बनाया जाए| प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेविका पूनम चौधरी, बेबी चौधरी, माया देवी, स्मिता देवी, पिंकी कुमारी, शबनम कुमारी, कल्याणी कुमारी, संगीता मरांडी, गीता देवी, संगीता देवी मौजूद थी।

अमन राज:-

Pathargama News: विद्युत चोरी में 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted: 15 Dec 2021 06:52 AM PST

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महागामा/पथरगामा को एक बड़ी सफलता हाथ आई है | पथरगामा थाना में दीपक कुमार के द्वारा गत रात्रि अवैध रूप से टोका फंसा कर विद्युत ऊर्जा को चोरी करते हुए पाए गए 17 लोग क्रमशः दाढ़ी घाट चौकी के बीरबल कुमार एवं वीरेंद्र शाह तथा घाट बलिया के जमादार मंडल, सत्यदेव सिंह, घनश्याम सिंह, केशव प्रसाद सिंह, ललन सिंह और माल रामपुर के टुटूल रविदास, सुनील कुमार दास, प्राणधन पनियारा, अरविंद यादव, विनोद यादव, महेश कांत यादव, महेंद्र पनियारा, अनंतराम यादव, धर्मेंद्र यादव पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है| प्राथमिकी दर्ज कराया झारखंड ऊर्जा वितरण विभाग लिमिटेड रांची के आदेश अनुसार गठित छापामार दल मे कनीय विद्युत अभियंता के अलावे  आउटसोर्सिंग के कुशल श्रमिक के सुमंत ताती, आउटसोर्सिंग स्टाफ जूनियर लाईनमैन अनिल मंडल, मोहम्मद अजमल एवं अजीत कुमार शामिल थे|

अमन राज:-

Panjwara News: डिजिटल ग्राम साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Posted: 15 Dec 2021 05:45 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक पंजवारा शाखा के द्वारा नाबार्ड के तत्वाधान में सविता कुंज ग्राम पैर के प्रांगण में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजवारा शाखा प्रबंधक विष्णु देव गुप्ता ने की। इस मौके पर ग्रामवासियों एवं जीविका दीदी को मिशन के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना के साथ ही जीविका दीदी को प्रोत्साहन के लिए जमा निकासी आदि की विशेष जानकारी दी गई एवं लाभुकों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बाराहाट के शाखा प्रबंधक अमर उजाला, वित्तीय साक्षरता के विकास कुमार ,पंजवारा शाखा के अमरजीत कुमार दास , ग्राहक सेवा मित्र भोलानाथ सिंह , प्रमोद महतो , चंदन मंडल ,सोहेल राशिद अंसारी, शशिकांत भगत, प्रवीण कुमार झा एवं बैंक मित्र टिंकू कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर तालमेल कमेटी संगठन का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी

Posted: 15 Dec 2021 04:15 AM PST

तालमेल कमेटी प्रधान तारा देवी तथा राजबाला की अगुवाई में जिला रेवाड़ी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं वर्कर तथा हेल्पर ने सुभाष पार्क रेवाड़ी में भारी संख्या में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोनों प्रधानों ने आगे की रणनीति तय करते हुए आपसी विचार विमर्श करके धरना प्रदर्शन पर मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं वर्कर हेल्पर को सरकार को आंखे खोलने के लिए चेताया तथा रोड़ रोको अभियान की तैयारियां पर सलाह मशवरा किया जिस पर धरना प्रदर्शन में मौजूद भारी संख्या की भीड़ ने नारे लगाकर इस तैयारी का समर्थन किया तथा एक आवाज में महिलाओं की जायज मांगों पर सरकार की कड़े शब्दों में एक आवाज के साथ भर्तसना की। इसी के साथ सरकार पर महिला शक्ति की विरोधाभाषी सोच के लिए भी सरकार को कोसा। 



प्रदर्शन पर मौजूद भारी संख्या में एक आवाज में सरकार की नारीशक्ति पर विरोधाभाष सोच के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए पुतला फूंकने की मांग की एवं एक सुर में सरकारी कर्मचारी बनाने की मांग करते हुए तब तक 24000 रू तथा 16000 रू प्रतिमाह कार्यकर्ता तथा हेल्पर को देने की मांग की। एनजीओ के हाथों में व निजीकरण पर जोरदार विरोध के नारे लगाये। मानदेय पर एरियर के साथ डीए पर तुरंत कार्यवाही करते हुए देने की मांग की। विभागीय प्रमोशन में रिजर्वेशन की बढोतरी, आंगनवाड़ी केंद्रों के किराये में बढ़ोतरी आदि के साथ अन्य मांगों पर पूर्णतया उत्तेजित नजर आई। तालमेल कमेटी की दोनों प्रधानों तारा देवी तथा राजबाला चैहान के तेवर तलखनजर आये एवं सरकार को कठोर चेतावनी का संकल्प दोहराया। आज सीटु यूनियन की तरफ से रामचन्द्र ने अपना समर्थन देकर धरने को संबोधित किया। कामरेड बलराम ने भी धरने को संबोधित किया एवं धरने में उपस्थित महिलाओं में जोश भरा।  

Rewari News : जयपुर रैली की सफलता को देखते हुए सचिन पायलट मुख्यमंत्री हो सकते है प्रोजेक्ट : लखेरा

Posted: 15 Dec 2021 04:06 AM PST

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी किसान कांग्रेस कृष्ण कुमार लखेरा कहा है कि जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की विशाल रैली से हाईकमान खुश है जिससे खासकर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने राजस्थान के सभी जनता की आवाज मे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नारे से अनुमान लगाया है कि आने वाले चुनाव में सचिन पायलट को राजस्थान की जनता चाहती है.



उनका नेता सचिन पायलट प्रोजेक्ट हो जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने पायलट के.बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर राजस्थान मे कांग्रेस की सरकार लाने के लिए पायलट को प्रोजेक्ट करना पड सकता है लखेरा ने कहा है कि यह रैली राजस्थान में करने का मुख्य कारण है कि यहां के नेतृत्व की पहचान हो सके। लखेरा ने कहा है कि जल्दी ही हाईकमान राजस्थान मे पायलट को फ्री हैंड देंगे। 

Rewari News : IGU मीरपुर में प्रबंधन छात्रों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया

Posted: 15 Dec 2021 03:57 AM PST

प्रबंधन विभाग, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी ने उद्योग संस्थान बातचीत के एक भाग के रूप में प्रबंधन छात्रों के साथ चौहान का एक संवाद सत्र आयोजित किया। चौहान ने वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इच्छाशक्ति के महत्व पर विचार विमर्श किया। वास्तविक जीवन के बहुत सारे उदाहरणों से समृद्ध होकर उन्होंने एक छात्र के जीवन में निभाई जाने वाली सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स की भूमिका को विस्तार से बताया। छात्रों के करियर ग्राफ को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने एक साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्नों ; अपेक्षित उत्तरों के साथ, के बारे में चर्चा की। 



उन्होंने प्रबंधन स्नातक से अपेक्षित विभिन्न बिंदुओं जैसे अच्छे व्यक्तित्व, आवाज मॉडुलन, अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को भी छुआ। छात्रों ने सत्र का भरपूर आनंद लिया और श्री चौहान से ढेर सारे प्रश्न पूछे। अंत में श्री चौहान ने एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र महक जांडवानी को इंटर्नशिप की पेशकश की। इसमें डॉ. रीतु बजाज ने स्वागत किया और डॉ. समृद्धि ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Post Bottom Ad

Pages