सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 17, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Posted: 17 Dec 2021 03:13 AM PST


लखनऊ मैनपुरी में आज शुक्रवार को सनसनीखेज घटना घटित हुई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस को महिला की छाती में गोली के निशान मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी नेत्रपाल सिंह यादव ने अपनी पुत्री चंद्रिका उर्फ मोनिका यादव की शादी बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी ध्रुव यादव के साथ की थी। वर्तमान में ध्रुव कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड पर भारत गैस एजेंसी के सामने मकान बनाकर रह रहा था। चंद्रिका शिक्षिका थीं और वर्तमान में उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय रूपपुर करहल रोड पर थी। मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि बेटी का पति ध्रुव अक्सर शराब पीकर घर आता था और झगड़ा करता था। गुरुवार की देर रात उसने अपने पिता की राइफल से चंद्रिका के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद शिक्षिका को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा मोनिका को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पति सहित सभी ससुरालीजन भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में रखवाया। मृतका की मां धनदेवी ने पति ध्रुव यादव, देवर बल्लू, ससुर सर्वेश व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुआ सम्पन्न

Posted: 17 Dec 2021 03:10 AM PST


सुलतानपुर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-दिसम्बर, 2021 में लगे मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन के प्रेरणा सभागार में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक संचालित किया गया l जिला विकास अधिकारी /प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक डॉ. डी०आर० विश्वकर्मा ने बताया कि इस उपचुनाव को सावधानी पूर्वक व दिए गए निर्देश के क्रम में सम्पन्न कराना है l किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतपत्रों के पीछे सुभिन्नक चिह्न लगाकर उसकी प्रविष्टियों को भरते हुए पीठासीन अधिकारी को हस्ताक्षर करना है l यदि किसी मतदेय स्थल पर किसी पद के एक से अधिक वार्डों का चुनाव हो रहा हो तो मतदाता को मतपत्र देते समय ध्यान रखेंगे कि संबंधित वार्ड के मतदाता को संबंधित वार्ड का ही मतपत्र देंगे l सभी पार्टी रवानगी स्थल पर पहुँच कर सामग्री प्राप्त करके उसका मिलान दी गयी सामग्री की लिस्ट से कर लेंगे l स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी का लक्ष्य हैl  उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में कुल 9 पोलिंग पार्टी (36  मतदान कार्मिकों )को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें सभी लोग उपस्थित हुए l आपने बताया कि मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जायेगी l प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करने के बाद निर्वाचक नामावली में पुरुष मतदाता होने पर नाम के नीचे लाइन खीचेंगे तथा महिला मतदाता होने पर नाम के नीचे लाइन खींचने के साथ ही साथ नाम के बायें तरफ सही का निशान भी लगायेंगे l सभी मतदान कार्मिकों से मास्क लगाकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का सुझाव दिया l मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि मतदान के एक दिन पूर्व प्राप्त सामग्री का मिलान प्रपत्र 41 क  से कर लेंगे l आपने बताया कि प्रपत्र 40 रिसीट मेमो के अनुसार लिफाफें तैयार करेंगे lमास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता सूची व अमिट स्याही के प्रभारी होंगे l द्वितीय मतदान अधिकारी मतपत्र व एरोक्रास मार्क रबर स्टैम्प के प्रभारी होंगे l इसी प्रकार तृतीय मतदान अधिकारी मतपेटी के प्रभारी होंगे l जो लोग पोलिंग एजेंट बनना चाहते हैं वो प्रपत्र 24 को भरकर मतदान प्रारंभ होने के 20 मिनट पूर्व मतदेय स्थल पर आ जायेंगे l उन्होंने पीठासीन अधिकारी की डायरी व मतपत्र लेखा को भरने पर विस्तार से चर्चा की l मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने मतपेटी के सीलिंग प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को भी मतपेटी सील करने का अवसर दिया l  प्रशिक्षण की पूरी तैयारी डाॅ. जनार्दन राय द्वारा की गयी l मतदान कार्मिकों की उपस्थिति लेने में मृत्युंजय सिंह, राम तीर्थ आदि ने सहयोग किया l

प्रेमिका ने प्रेमी की चाकुओं से गोदकर की हत्‍या

Posted: 16 Dec 2021 10:10 PM PST

 


नई दिल्ली बिहार के पूर्णिया जिले में रूह को कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है।यहां जमीन विवाद में एक शख्‍स की हत्‍या कर उनके शव को बेडरूम में पलंग के नीचे दफना दिया गया। खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से आसपास के लोग सन्‍न हैं। पुलिस भी क्रूर हत्‍याकांड से स्‍तब्‍ध है।स्‍थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी और फिर उनक शव को अपने बेडरूम में पलंग के नीचे दफना दिया।जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले पूर्णिया के सदर थाना के गुलाबबाग निवासी लैंड ब्रोकर संपत पासवान गुम हो गए थे। उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही थी। अब उनका शव उनकी ही प्रेमिका के बेडरूम से बरामद किया गया है। सदर थाना पुलिस ने सरना चौक के पास रहने वालीं आशा देवी के घर में जमीन खोद कर संपत पासवान का शव बरामद किया है। सदर एसडीपीओ  ने बताया कि अवैध संबंध और जमीन विवाद के कारण संपत पासवान की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई।उन्‍होंने बताया कि आरोपी आशा देवी ने संपत के शव को अपने ही घर में बेड के नीचे गाड़ दिया था।एसडीपीओ ने कहा कि 1 सप्ताह पहले संपत पासवान लापता हो गए थे। परिजनों ने उनके गायब होने की सूचना सदर थाना में दर्ज कराई थीसंपत पासवान की गुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की पुलिस ने मोबाइल के कॉल डेटा रिकॉर्ड के आधार पर आशा देवी को गिरफ्तार किया कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आशा देवी ने जघन्‍य हत्‍याकांड का खुलासा किया एसडीपीओ  ने बताया कि जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद आरोपी आशा देवी ने अपने ही घर में छुरा मारकर संपत की हत्या कर दी थी आशा ने साथियों संग मिलकर संपत के शव को बेड के नीचे दफना दिया था बताया जाता है कि हत्‍याकांड से पहले संपत पासवान और उनके महिला मित्र आशा देवी समेत उनके कुछ साथियों ने वहां बैठकर शराब भी पी थी पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं

दूल्हे के साथ निकली दुल्हन,रास्ते में रुकवाई कार, भाग गई प्रेमी के साथ

Posted: 16 Dec 2021 10:05 PM PST

 


नई दिल्ली मध्य प्रदेश के सागर में मायके से विदा हुई दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई।उसने रास्ते में ही पति से कार रुकवाई और प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। लड़की प्रेमी के साथ ही आगे का जीवन बिताना चाहती है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और एसडीएम के सामने पेश किया। बयान दर्ज होने के बाद वह सभी की मर्जी से प्रेमी के घर चली गई।जानकारी के मुताबिक मामला सतना के अहिरगांव का 14 दिसंबर का है। यहां कुशवाहा परिवार में शादी थी। यहां सोमवार शाम गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा।उसने पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर दुल्हन की विदाई हुई और दुल्हन दूल्हे संग कार में सवार होकर अपने ससुराल की ओर चल दी।कार अभी 4 किमी दूर ही गई थी कि दुल्हन ने कार को रुकवाया और मोटरसाइकिल लेकर आए अपने प्रेमी अशोक  के  साथ फरार हो गई।इस घटना से हैरान दूल्हा वापस गांव गया और लड़की के परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर इस घटना के बाद दुल्हन के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। शिकायत सुनते ही पुलिस सकते में आई चारों तरफ नाकाबंदी कर दी।देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लड़की और लड़के को पकड़ लिया।बताया जाता है कि पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को एसडीएम के सामने पेश किया।लड़की ने एसडीएम के सामने ही कह दिया कि उसे ससुराल और मायके दोनों ही जगह नहीं जाना। उसने एसडीएम से कहा कि वह प्रेमी अशोक के साथ ही जीवन बिताना चाहती है।इसके बाद दुल्हन ने खुद को मिले सारे गहने मायके वालों को दे दिए।

जनता दर्शन के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सुन कर निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

Posted: 16 Dec 2021 09:41 PM PST


सुलतानपुर शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0प्रसाद सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे। 

विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन

Posted: 16 Dec 2021 09:20 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज अनुपूरक बजट और लेखा-अनुदान पर चर्चा होगी। कार्यमंत्रणा की बैठक में इस शीतकालीन सत्र को तीन दिन तक चलाने की सहमति बनी थी, लिहाजा आज विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हो सकता है।कल उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के चार महीनों के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में पेश किया था ।वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगों और नेत्रहीनों के भरण पोषण अनुदान में वृद्धि,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सम्मान राशि योजना 4000 करोड़, 24 घंटे बिजली का वादा पूरा किया, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को 1000 करोड़,तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों को अनुदान,बनारस में काशी विश्वनाथ कौरिडोर गंगा की दूसरी तरफ फोर लेन सड़क श्रद्धालुओं के लिए।

लड़कियों की शादी की उम्र 3 साल बढ़ेगी

Posted: 16 Dec 2021 09:19 PM PST

 


नई दिल्ली महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को इस प्रस्ताव की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वर्तमान में देश में पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है, जबकि महिलाओं के लिए 18 वर्ष है। प्रधानमंत्री  ने महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के फैसले को लड़कियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी बताया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने संबंधी प्रस्ताव का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था सरकार बेटियों और बहनों के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से चिंतित रही है। बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए, ये जरूरी है कि उनकी शादी सही उम्र में हो।अभी भारत में महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और पुरुषों की 21 वर्ष है। कानून में बदलाव के बाद अब महिला और पुरुष दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष हो जाएगी।

डीएम व सीडीओ ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

Posted: 16 Dec 2021 07:02 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने आज गुरूवार को संयुक्त रूप से यू.पी. कोआपरेटिव फेडरेशन लि0 द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र बढ़ौनाडीह, विकास खण्ड कादीपुर का औचक निरीक्षण किया ।  जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने केन्द्र पर क्रय सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कांटे की गुणवत्ता व वजन मशीन के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की। धान क्रय केन्द्र पर उपलब्ध  इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पंखा तथा बोरे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। डीएम द्वारा सभी किसानों से धान क्रय सम्बन्धी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि लगातार क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क कर किसानों की धान की तौल ज्यादा से ज्यादा करायी जाय और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त टीम प्रभारियों की बैठक हुई आयोजित

Posted: 16 Dec 2021 06:58 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निर्वाध  रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी समस्त टीम प्रभारियों/समस्त प्रभारी उड़नदस्ता तथा स्थायी निगरानी टीम के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे द्वारा समस्त प्रभारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता, स्थायी निगरानी टीम तथा व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेन्टर से सम्बन्धित सभी तैयारियों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से अवगत कराया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सभी प्रभारी अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।  वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मिनट टू मिनट प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित  समय में उड़नदस्ता टीम को करनी होगी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर 15 से 30 मिनट के अंत्राल पर उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुँचकर अपनी रिपोर्ट एप पर अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि यदि फर्जी शिकायत पायी जाये, तो उसका रीजन लिखते हुए उसे निस्तारित करनी है। उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियों में जी0पी0एस0 लगा रहेगा, जिससे गाड़ियों के मूवमेन्ट का पता चलता रहेगा। उन्होंने कहा सभी उड़नदस्ता टीम अपने मोबाइल को किसी भी समय बन्द नहीं करेंगे और अपने मोबाइल का जी0पी0एस0 लोकेशन हमेशा ऑन रखेंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) बी0 प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार सहित समस्त प्रभारी/उनड़नदस्ता टीम के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

डीएम व सीडीओ ने माध्यमिक विद्यालय व उच्चमाध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया

Posted: 16 Dec 2021 06:55 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने आज गुरूवार को संयुक्त रूप से शहीद मानसिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय हयात नगर, विकास खण्ड जयसिंहपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतिगरपुर व आश्रम पद्धति के तहत संचालित प्राथमिक विद्यालय बखरा, दलित बस्ती, विकास खण्ड मोतिगरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, गणतीय ज्ञान, लेखन, वाचन, फर्नीचर, साफ-सफाई, शौंचालय व रसोई घर आदि के बारे में जायजा लिया।

  जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बच्चों के अंकीय ज्ञान को स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न कर जॉचा-परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से पूछें गये प्रश्नों के सही जवाब न मिलने पर सम्बन्धित शिक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गणतीय ज्ञान से सम्बन्धित पठन-पाठन पर जोर दिया जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन को चख कर उसकी गुणवत्ता को जाचा परखा, जो ठीक पाया गया। आश्रम पद्धति के विद्यालय में बच्चों के दाखिले के बारे में सम्बन्धित से पूछताछ किया गया तथा उनके द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के पठन-पाठन, खान-पान, शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिये। यह सभी बच्चे पढने में रूचि रखने वाले हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-प्रसपा में हुआ गठबंधन

Posted: 16 Dec 2021 06:43 AM PST


लखनऊ  उत्तर प्रदेश में आगामी  विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-प्रसपा में हुआ गठबंधन।अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज  गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष और अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की।इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर सहमति बन गई है।यह जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी।अखिलेश यादव ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई. क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

Post Bottom Ad

Pages